69 bpsc mains, bpsc pre and mains exam ki tayari, bihar daroga and other exams

Sep 28, 2022

बिहार का पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन एवं आपदा प्रबंधन

 

बिहार का पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन एवं आपदा प्रबंधन


इस पोस्‍ट में आज हम बिहार का पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन एवं आपदा प्रबंधन संबंधी महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को देखेंगे जो आनेवाले बिहार के किसी भी प्रतियोगी परीक्षा जैसे सचिवालय सहायक, सचिवालय भर्ती, बिहार दरोगा, बिहार टीचर, बीपीएससी सहायक भर्ती, बिहार सामान्‍य ज्ञान हेतु उपयोगी है ।

इसके अलावा नीचे दिए गए लिंक से आप अन्‍य पोस्‍ट को तथा अन्‍य महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को यूटयूब चैनल पर वीडियो के माध्‍यम से भी इसे देख सकते हैं ।

बिहार करेंट अफेयर संबंधी महत्‍वूपर्ण पोस्‍ट 

बिहार सामान्‍य ज्ञान संबंधी अन्‍य महत्‍वपूर्ण पोस्‍ट

संपूर्ण बिहार सामान्‍य ज्ञान यूटयूब चैनल का लिंक 

पटना नगर निगम के शहरी हरित क्षेत्र का क्षेत्रफल 2010 के 0.62  किमी से बढ़कर 2019 में कितना हो गया?1.37 वर्ग किमी

हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण के शुद्धिकरण के उद्देश्य से किस योजना को आरंभ किया गया है? हर परिसर हरा परिसर

जल जीवन हरियाली अभियान का प्रमुख लक्ष्य क्या है?जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण  असंतुलन को देखते हुए बिहार में हरित आच्छादन को बढ़ाना

हरित आच्छादन को बढ़ाने के लिए राज्य में कितने पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है? 24 करोड़ पौधे

बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 के अनुसार बिहार में मनरेगा के तहत कितने पौधे लगाए गए? 1.25 करोड़ पौधे

बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन 5.0 का संबंध है? वृक्षारोपण से

नीतीश कुमार ने विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून 2021 को महोगनी प्रजाति का पौधा लगाकर मिशन 5 करोड़ पौधरोपण के लक्ष्य की शुरुआत की।  

बिहार में 9 अगस्त को बिहार पृथ्वी दिवस मनाया जाता है जिसे  वर्ष 2011 में नीतीश कुमार सरकार द्वारा आरंभ किया गया था।

बिहार सरकार द्वारा रक्षाबंधन को किस अन्य दिवस के रूप में भी मनाया जाता है? वृक्ष रक्षा दिवस

नागी-नकटी पक्षी विहारजमुई में 15-17 जनवरी 2021 को बिहार के पहले राजकीय पक्षी उत्सव को किस नाम से मनाया गया- कलरव

जमुई में पहले पक्षी महोत्सव के आयोजन के बाद दूसरा पक्षी महोत्सव कहां आयोजित होगा? कदवा दियारा, भागलपुर

कलरव उत्सव का मुख्य उद्देश्य क्या था- पक्षियों के संरक्षण मुद्दे को प्राथमिकता तथा  मानव जीवन में पक्षियों के महत्व को महसूस कराना

बिहार में कहां पर वर्ष 2020-21 में महावीर जैव विविधता पार्क का उद्घाटन किया गया? जमुई

वैश्विक संरक्षण सुनिश्चित बाघ मानकों यानी Global Conservation Assured Tiger Standards  CA|TS की मान्यता सूची में बाल्मीकि टाइगर रिजर्व को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है? 14 वां

29 जुलाई, 2021 को अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर  भारत से 14 बाघ अभयारण्यों को राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण को बाघों और जंगलों की रक्षा के लिए उनके प्रयासों के लिए मान्यता दी है।

सुनिश्चित संरक्षण बाघ मानक (CA|TS) को टाइगर रेंज देशों के वैश्विक गठबंधन द्वारा एक मान्यता उपकरण के रूप में स्वीकार किया गया है । यह मानदंड का एक सेट है, जो बाघ स्थलों को यह जांचने की अनुमति देता है कि क्या उनके प्रबंधन से बाघों का सफल संरक्षण होगा।

बिहार के पश्चिमी चंपारण में स्थित वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व में किसके संरक्षण की योजना बनाई गई है? गिद्ध संरक्षण 

बिहार में किस स्थान पर लगभग 15 लाख की लागत से दुनिया का पहला गरुड़ सेवा एवं पुनर्वास केन्द्र बनाया गया? भागलपुर ,सुंदर वन

पक्षियों में सबसे ज्यादा समझदार बुद्धिमान मानेजाने वाले गरुड़ के संरक्षण के मामले में बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है। बिहार देश का दूसरा ऐसा राज्य है जहां सबसे अधिक गरुड़ पक्षी पाए जाते हैं। संरक्षण के मामले में असम देश में पहले स्थान पर है। 

भागलपुर में ही प्रदेश का पहला कछुआ रेस्क्यू सेंटर भी है जहां पर सुंदरवन में 500 कछुओं को एक साथ रखने की व्यवस्था है। 

भारत में पर्यावरण की स्थिति रिपोर्ट 2021 के अनुसार बिहार 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों को पूरा करने के लिए 17SDG  लक्ष्य से कितने लक्ष्य में पीछे हैं? 7 लक्ष्य

भारत का पहला डॉल्फिन रिसर्च सेंटर कहां  बनाया गयापटना

बाघ संरक्षण को बढ़ावा देने  के लिए बिहार के किस व्यक्ति को टाइगर  गार्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया? मोहम्मद आरिफ

बिहार के किस जिले में स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व  को भारतीय जैव विविधता पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया?  पश्चिमी चंपारण

बिहार सरकार द्वारा वेटलैंड अधिनियम 2017 के तहत कितने वेटलैंड को संरक्षित किया जाएगा-133

बिहार में किस स्थान पर अपनी तरह का पहला स्वच्छ पानी कछुआ पुनर्वास केन्द्र बनाया गया है? गंगा नदी के तट पर भागलपुर में

बिहार राज्य नमभूमि बोर्ड की स्थापना किस वर्ष की गई? 2020

बिहार में 100 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल वाली कुल कितने नमभूमियों को समेकित प्रबंधन के लिए चयनित किया गया है? 28

बिहार के किस जिले में स्थित कांवर टाल नमभूमि को 38वें रामसर साइट में शामिल किया गया है? बेगूसराय

पिछले दिनों बिहार में कितने स्थाई रूप से जलजमाव वाले बड़े क्षेत्र को रामसर साइट के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई? 5

जल निकायों को गजेटियर के रूप में प्रकाशित करने वाला भारत का पहला राज्य कौन है- बिहार

बिहार सरकार द्वारा बिहार के कितने जलाशयों का हेल्थ कार्ड बनाने की योजना है- 26 जलाशय

इसमें जलाशयों के जल की सेहत से लेकर उसके प्राकृतिक स्वरूप और पर्यावरणीय संतुलन में उसकी क्षमता का भी आकलन किया जायेगा।

केंद्रीय पर्यावरणवन  एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा 10 राज्यों में आरंभ की गई LiDAR  सर्वेक्षण का संबंध किससे है-  वन एवं जल की स्थिति का पता लगाने हेतु

हरित पर्यावरण हेतु बिहार सरकार द्वारा कितने वर्षों का एक्शन प्लान जारी किया गया है? 10 वर्षों का

बिहार के लोगों को अपने आवास में पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने हेतु बिहार सरकार द्वारा किस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है? Nature cures You 

पिछले दिनों चर्चा में रहा  कैमूर का मुंडेश्वरी मंदिर  किस पहाड़ी पर स्थित हैपंवरा पहाड़ी

 राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2020 की घोषणा के अनुसार बिहार के किस जिले के तेलारी पंचायत को जल जीवन हरियाली के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु पूर्वी जोन का सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत घोषित किया गयागया जिला

 रैली ऑन व्हील्स का संबंध किससे है? बाघ एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान

किस जिले में  स्थानीय प्रशासन,जीविका महिलाओं और ग्रामीणों  के सहयोग से पेड़ों को बचाने के लिए सेव आवर गार्जियन  ट्रिप पारिस्थितिकी आंदोलन की शुरुआत की गई? पूर्वी चंपारण 

नल जल योजना में पाई जाने वाली गड़बड़ियों  की शिकायतों को दूर करने हेतु बिहार में -निश्चय पोर्टल किस विभाग द्वारा लांच किया गया है? पंचायती राज विभाग

नल के जल द्वारा होने वाली जल की बर्बादी को रोकने हेतु बिहार सरकार द्वारा एक नई पहल के तहत किस जिले में प्रीपेड वाटर मीटर लगाए जा रहे हैं? औरंगाबाद

बिहार में  हर घर नल जल योजना का क्रियान्वयन किसके द्वारा किया जाता है? बिहार पंचायती राज विभाग  द्वारा

बिहार विकास मिशन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जिलों की रैंकिंग में शहरों में नल जल कनेक्शन देने के मामले में कौन सा जिला प्रथम स्थान पर है? जहानाबाद

पिछले दिनों जारी जल जीवन मिशन की रिपोर्ट के अनुसार नल जल योजना में बिहार भारत में किस स्थान पर है? सातवें स्थान पर

बिहार जल संसाधन विभाग द्वारा राज्य में तटबंध और नदियों से संबंधित आंकड़ों के बेहतर प्रबंधन हेतु किस नाम से एक नया तंत्र विकसित किया गया हैबिहार एंबेंकमेंट ऐसेट मैनेजमेंट सिस्टम 

बिहार सरकार द्वारा बिहार में जलस्रोतों के जियोमैपिंग हेतु कौन सा अभियान चलाया गया था? जलकरो Jalkaro

भारत का पहला राज्य कौन सा है जिसने अपने जलस्रोतों के लिए एक एटलस जारी किया है? बिहार

भारत जल निकायों का एटलस तैयार करनेवाला अमेरिका के बाद विश्व का दूसरा देश है तथा भारत में यह केवल बिहार सरकार द्वारा जल जीवन हरियाली अभियान के तहत किया जा रहा है। इस प्रकार बिहार भारत का पहला राज्य है जहां जल निकायों का एटलस तैयार किया जा रहा है।

बिहार के पहले फायर ब्रिगेड ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का निर्माण कहां किया जाएगाबिहटा, पटना 

बिहार के तीसरे कृषि रोड मैप 2018-22  को कितने वर्षों का विस्तार दिया गया है1 वर्ष का विस्तार देते हुए अब यह मार्च 2023 तक प्रभावी रहेगा

लांसेट प्लेनेटरी हेल्थ में प्रकाशित रिपोर्ट 'इंडिया स्टेट लेवल डिजीज वर्डन इनीसियेटिव' के अनुसार वायु प्रदूषण के कारण देश को कुल सकल घरेलू उत्पाद के कितने फीसदी की क्षति हो रही है- 1.4%

बिहार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा प्लास्टिक कैरी बैग पर पूरी तरह प्रतिबंध की अधिसूचना कब जारी की गयी- वर्ष 2018

बिहार में प्लास्टिक अपशिष्ट को खुले में जलाने पर प्रथम बार कितने राशि का जुर्माना किया जाएगा- 2000 रुपये जबकि द्वितीय बार में 3000 रुपये तथा प्रत्येक बार दोहराए जाने पर 5000 रुपये जुर्माना

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा 2020 में जारी रिपोर्ट के अनुसार वायु प्रदूषण के कारण कौन से राज्य भारी आर्थिक क्षति उठा रहे हैं- उत्तर प्रदेश और बिहार

उल्लेखनीय है कि इस रिपोर्ट के अनुसार राज्यों में उत्तर प्रदेश (GDP का 2.15%) एवं बिहार (GDP का 1.95%) राज्य भारी क्षति का सामना कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार प्रथम स्थान उत्तर प्रदेश का तथा बिहार दूसरे नंबर पर है।

बिहार स्वच्छता ईंधन नीति 2019 के अनुसार मौजूदा तिपहिया वाहनों को बदलकर सीएनजी वाहन लेने पर कितनी राशि की एकमुश्त सब्सिडी दी जाती है? 40 हजार 

बिहार स्वच्छता ईंधन नीति 2019 के अनुसार  तिपहिया वाहन में सीएनजी किट लगाने पर कितनी राशि सब्सिडी के रूप में दी जाती है? 20  हजार

पुराने तिपहिया वाहन को बदल कर नया विद्युत चालित वाहन लेने पर राज्य सरकार द्वारा कितनी राशि एकमुश्त सब्सिडी दी जा रही है?

25  हजार

किसी महिला के नाम पर निबंधित एवं महिला द्वारा चलाई जाने वाली वाहन  पर  वाहन कर में कितने प्रतिशत  की छूट  बिहार सरकार द्वारा दी गई है? 100 प्रतिशत 

बैटरी चालित ई रिक्शा के लिए सड़क टैक्स में कितना प्रतिशत छूट देकर बिहार सरकार द्वारा CNG और विद्युत चालित वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है?  50%

बिहार सरकार द्वारा पिछले दिनों कितने वर्षीय पुराने सभी सरकारी वाहनों तथा व्यावसायिक वाहनों का परिचालन बंद करने हेतु अधिसूचना जारी की गयी? 15 वर्ष पुराने

हाल ही में बिहार के किस जिले में प्लास्टिक कचरा से पेट्रोल डीजल बनाने वाली भारत की पहली इकाई का उद्घाटन किया गया? मुजफ्फरपुर

12 साल से अधिक पुराने व्यवसायिक वाहनों पर कौन सा कर लगाने की बिहार सरकार की योजना है? हरित कर (Green Tax)

हरित पर्यावरण हेतु बिहार सरकार द्वारा कितने वर्षों का एक्शन प्लान जारी किया गया है- 10 वर्षों का

किस नीति के तहत पटना नगर निगम, दानापुर नगर परिषद, खगौल नगर परिषद और फुलवारी नगर परिषद में 31 मार्च 2021 से डीजल चालित की पहिया वाहनों का परिचालन बंद करने का निर्णय लिया गया है- बिहार स्वच्छ ऊर्जा नीति 2019

बिहार स्वच्छतर ईंधन नीति 2019 के तहत मौजूदा तिपहिया वाहनों को बदलकर CNG वाहन लेने पर कितने सब्सिडी दी जाएगी- रु. 40,000  

बिहार के  वैसे प्रखंड जहां वाहन प्रदूषण जांच केंद्र नहीं है वहां पर कौन सी योजना लागू की गई है? वाहन प्रदूषण जांच केंद्र प्रोत्साहन योजना

बिहार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा प्लास्टिक कैरी बैग पर पूरी तरह प्रतिबंध की अधिसूचना कब जारी की गयी? वर्ष 2018

बिहार में प्लास्टिक अपशिष्ट को खुले में जलाने पर प्रथम बार कितने राशि का जुर्माना किया जाएगा? 2000 रुपये जबकि द्वितीय बार में 3000 रुपये तथा प्रत्येक बार दोहराए जाने पर 5000 रुपये जुर्माना

प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2016 के अनुसार कितने माइक्रोन से कम मोटी प्लास्टिक सामग्रियां प्रतिबंधित है? 50 माइक्रोन

बिहार सरकार द्वारा एकल उपयोग वाले प्लास्टिक  तथा उस से बने सामान जैसे  चम्मच, प्लास्टिक के झंडे, बैनर  के प्रयोग पर प्रतिबंध  कब से प्रभावी है? 1 जुलाई 2022

बिहार में किस तिथि से एकल प्रयोग प्लास्टिक का उपयोग प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया है? 15 दिसंबर 2021

फरवरी 2021 में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम और बिहार के बीच हुए समझौते द्वारा बिहार में कब तक कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने तथा प्रदूषण से निजात पाने का का लक्ष्य निर्धारित किया गया है? 2040

सड़क दुर्घटना पीड़ितों के जीवन को बचाने हेतु बिहार सरकार द्वारा  प्रारंभ की गई गुड समेरिटन  योजना के तहत घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले को कितनी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी? 5000

बाढ़ पूर्वानुमान के लिए  भारत का दूसरा तथा बिहार का पहला फिजिकल मॉडल सेंटर का निर्माण किस जिले में किया जाएगासुपौल

18 वर्ष से अधिक आयु के 100% लोगों के कोविड-19 वैक्सीन लगाने वाला बिहार का पहला प्रखंड कौन सा है-  बनकटवापूर्वी चंपारण

बिहार के किस जिले में सोन नदी पर पांडुका पुल का निर्माण किया जा रहा हैरोहतास

इस पोस्‍ट में आप बिहार का पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन एवं आपदा प्रबंधन संबंधी महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को देख सकते हैं, प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु अन्‍य पोस्‍ट आप उपर दिए गए लिंक या होम के माध्‍यम से देख सकते हैं ।

जून 2021 में आई नीति आयोग की सस्टेनेबल डेवपलमेंट गोल इंडेक्स 2020-21 रिपोर्ट में बिहार पूरे देश में कितने अंकों के साथ सबसे अंतिम स्थान पर रहा? 52

52 अंको के साथ बिहार सतत विकास लक्ष्यों में देश में सबसे पीछे हैं। लगभग हर मामले में बिहार का प्रदर्शन सबसे ख़राब है।

रिपोर्ट में 16 में से 7 लक्ष्यों में बिहार ऐस्पिरंट यानी आकांक्षी श्रेणी में हैं यानी अंक 49 से भी कम। बाक़ी तीन लक्ष्यों में आँकड़े 50 से 64 यानी पर्फ़ॉर्मर या प्रदर्शक की श्रेणी में है। सबसे ख़राब प्रदर्शन वाले लक्ष्यों में शामिल हैं लक्ष्य 13 (जलवायु परिवर्तन), 9 (उद्योग), 4 (शिक्षा), 2 (भुखमरी), 1 (ग़रीबी), 5 (लैंगिक असमानता) और 10 (असमानता)

बिहार का सबसे बेहतर प्रदर्शन लक्ष्य 6 में यानी कि साफ़ पानी और स्वच्छता में रहा जहां बिहार को 91 अंक मिले हैं। 

बिहार में आपदाओं में कमी तथा जोखिम प्रबंधन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश हेतु कौन सा 15 वर्षीय रोडमैप बनाया गया है- आपदा जोखिम न्यूनीकरण रोड मैप 2015-30

भारत की कुल बाढ़ प्रभावित आबादी का कितना बिहार में है- 22.1%

बिहार के कितने जिले बाढ़ प्रभावित जिलों की श्रेणी में आते हैं- 28

अप्रैल 2021 में जारी जलवायु भेद्यता आकलन रिपोर्ट के अनुसार सुभेद्यता सूचकांक में बिहार बिहार किस स्थान पर है? 6th स्थान पर

इस रिपोर्ट में झारखंड, मिजोरम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, असम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल की पहचान ऐसे राज्यों के रूप में की गई है जो जलवायु परिवर्तन की दृष्टि से अत्यधिक संवेदनशील हैं। संवेदनशील माने जाने वाले राज्यों में से असम, बिहार और झारखंड के 60% से अधिक जिले अति- संवेदनशील जिलों की श्रेणी में हैं।

राष्ट्रीय जलवायु सुभेद्यता आकलन रिपोर्ट 2021 के अनुसार बिहार का कटिहार जिला सबसे ज्यादा सुभेद्य है।

बिहार के नगरीय क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे में सुधार हेतु बिहार सरकार द्वारा कौन सी नयी पहल आरंभ की जा रही है? ग्रीन फिल्ड टाउनशिप

बिहार में भूमि के स्वामित्व एवं मानचित्रण हेतु कौन सी योजना आरंभ की गयी है?  संपत्ति स्वामित्व योजना

UNEP के साथ जलवायु परिवर्तन के अनुसार निम्न कार्बन उत्सर्जक विकास की रणनीति पर पहल करनेवाला पहला राज्य है? बिहार

बिहार में किस जिले में स्थित हिरण्य पर्वत पर कंटूर ट्रेंच बनाया जा रहा है- नालंदा

बिहार में आपदाओं में कमी तथा जोखिम प्रबंधन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश हेतु कौन सा 15 वर्षीय रोडमैप बनाया गया है- आपदा जोखिम न्यूनीकरण रोड मैप 2015-30

भारत की कुल बाढ़ प्रभावित आबादी का कितना भाग बिहार में है- 22.1%

बिहार के कितने जिले बाढ़ प्रभावित जिलों की श्रेणी में आते हैं- 28

लॉकडाउन के दौरान बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा 70,000 से अधिक सरकारी विद्यालयों की कक्षा 6 से 12 के लिए हेतु किस ऐप की शुरुआत की गयी-  उन्नयन-मेरा मोबाइल मेरा विद्यालय

उन्नयन, मेरा मोबाइल मेरा विद्यालय को किसके द्वारा जारी किया गया- यूनिसेफ, बिहार  सरकार  और सामाजिक शिक्षा प्लेटफार्म इनोवेशन द्वारा संयुक्त रूप से

लॉकडाउन के दौरा बिहार में कक्षा 1 से 12 के विद्यार्थियों को  किस एप द्वारा ऑनलाइन पुस्तकें, तथा वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से आनलाइन कक्षाएं उपलब्ध कराई गई- विद्या वाहिनी ऐप

यूनिसेफ के अनुसार डिजीटल माध्यम की अनुपलब्धता, ऑनलाईन सुविधा नहीं होने के कारण बिहार के कितने बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हो गए हैं- 75 लाख बच्चे

वे बच्चे जिनके माता-पिता कोविड बीमारी के कारण मृत्यु का शिकार हो चुके हैं उनकी सहायता हेतु बिहार सरकार की ओर से प्रतिमाह कितनी वित्तीय सहायता दी जाएगी- 1500 रु.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनुसार वैसे बच्चे-बच्चियों जिनके माता पिता दोनों की मृत्यु हो गई, जिनमें कम से कम एक की मृत्यु कोरोना से हुई हो, उनको 'बाल सहायता योजना' अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा 18 वर्ष होने तक 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।

बिहार के  2 से 18 वर्ष के बच्चों के बीच  covid-19  की  किस Covaxin टीके का ट्रायल कहां से आरंभ किया गया- पटना एम्स से 

लॉकडाउन के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में नकदी के प्रवाह हेतु किसके माध्यम से दरवाजे पर ही बैंकिंग सुविधा उपलब्ध करायी गयी- बैंक सखियों द्वारा

लॉकडाउन के दौरान जीविका द्वारा संचालित योजना जिसके द्वारा कैरेंटाइन लोगों, कोविड19 के संदिग्ध रोगियों को गुणवतापूर्ण, स्वच्छ भोजन उपलबध कराया गया- दीदी की रसोई

आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत प्रवासी मजदूर को मई और जून 2020 में 5 किलो अनाज और 1 किलो चना उपलब्ध कराया गया

जीविका दीदियों द्वारा दीदी की रसोई का संचालन किस विभाग के सहयोग से कराया जा रहा हैस्वास्थ्य विभाग

कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार ने किस नाम से मोबाइल टीकाकरण केंद्र चलाने का निर्णय लिया है? टीका एक्सप्रेस 

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 100% टीकाकरण लक्ष्य प्राप्त करने हेतु किस जिले से टीकाकरण वाली नाव अभियान को आरंभ किया गया? मुजफ्फरपुर

बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड 19 के प्रसार को रोकने हेतु यूनीसेफ द्वारा कौन सी पहल आरंभ की गयी- सुरक्षाग्रह, कोविड पर हल्ला बोल

बिहार के किस जिले के प्रशासन द्वारा कोविड बुलेटिन एप लांच किया गया था- दरभंगा

कोरोना काल की द्वितीय लहर में बिहार में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने हेतु किस कंपनी द्वारा बिहार के 15 जिलों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की घोषणा की गयी थी- नेशनल हाइवे अथोरिटी ऑफ इंडिया

बिहार सरकार द्वारा ऑक्सीजन प्रोडक्शन प्रमोशन नीति 2021 के तहत ऑक्सीजन प्लांट एवं मशीनरी पर कितने सब्सिडी दिए जाने की घोषणा की गयी है- 30%

प्रधानमंत्री केयर फंड के तहत बिहार में कितने ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाने हैं-15

कोविड-19 के बीच चले विधानसभा चुनाव 2020 में मतदाताओं को जागरुक करने के लिए विश्व का सबसे बड़ा फेसमास्क बिहार में कहां पर बनाया गया- पटना

कोविड काल में बिहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा किस नाम से होम आइसोलेशन ऐप लॉन्च किया गया था- HIT Covid App

केंद्र सरकार कीआरोगयसेतु के तर्ज पर बिहार सरकार द्वारा कोरोना संक्रमितों के इलाज तथा कोविड संबंधी अन्य आवश्यक जानकारी, सहायता हेतु कौन सा एप लांच किया गया है- संजीवन ऐप 

कोरोना महामारी के बीच लोगों की सहूलियत के लिए स्वास्थ्य विभाग ने संजीवन ऐप लॉन्च की है जिसके द्वारा कोरोना उपचार, बेड उपलब्धता, सलाह, सहायता संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

बिहार सरकार द्वारा बिहार के किस जिले में पोस्टल कोविड-19 सेंटर का उद्घाटन किया गया- पटना

बिहार सरकार द्वारा आरंभ की गयी बिहार कोरोना सहायता योजना क्या है- लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे बिहार के लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से 1000 रूपये की विशेष सहायता हेतु। 

कोविड-19 महामारी के दौरान बिहार सरकार द्वारा सहायता के रूप में कोविड-19 के कारण मृत व्यक्ति के परिवार को कितनी  अनुकंपा राशि भुगतान की गई? 4 .5 लाख 

कोविड मरीजों के इलाज में सहायता हेतु बिहार की इंजीनियरिंग छात्रा द्वारा किस नाम से एक रोबोट विकसित किया गया- मेडी रोबोट

कोविड महामारी के लिए पटना एम्स द्वारा कौन सी दवा विकसित की गयी है- फाइटोरिलीफ सीसी

कोविड महामारी के इलाज में लगे डॉक्टरों तथा स्वास्थ्यकर्मीयों हेतु बिहार सरकार द्वारा कौन सी योजना लायी गयी थी- विशेष परिवारिक पेंशन

किस अधिनियम के तहत बिहार ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित किया गया- महामारी अधिनियम 1897 के तहत


No comments:

Post a Comment