GK BUCKET is best for BPSC and other competitive Exam preparation. gkbucket, bpsc prelims and mains, bpsc essay, bpsc nibandh, 71th BPSC, bpsc mains answer writing, bpsc model answer, bpsc exam ki tyari kaise kare

Dec 11, 2022

प्राचीन भारत का इतिहास - काल विभाजन

प्राचीन भारत का इतिहास - काल विभाजन 

संपूर्ण भारतीय इतिहास का वीडियो लिंक 


प्रागैतिहासिक काल

जिस काल के इतिहास का लिखित विवरण नहीं मिलता है। जैसे पाषाणकाल जिसमें लिपि या अक्षर का ज्ञान नहीं था।

आद्य ऐतिहासिक काल

जिस काल के इतिहास के लिखित विवरण मिलते हैं लेकिन उनका अर्थ स्पष्ट नहीं हो सका है। जैसे सिन्धु घाटी की सभ्यता। इस काल में लिपि या अक्षर का ज्ञान था।

ऐतिहासिक काल

वह काल जिससे संबंधित  लिखित साक्ष्य का विवरण प्राप्त होता है तथा उसे  पढ़ा जा चुका है जैसे- महाजनपद



 

भारतीय पुरातत्‍व का जनक किसे माना जाता है- अलेक्‍जेंडर कनिंघम

भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण के प्रथम भारतीय महानिदेशक- रायबहादुर दयाराम साहनी

हिस्‍टोरिका के लेखक हेरोडोटस ने अपनी पुस्‍तक में किस युद्ध का वर्णन किया था- पेलोपोनिसियन युद्ध

 

पाषाण काल

पाषाणकाल को कितने भागों में बांटा गया है- 3

  1. पुरापाषाण काल
  2. मध्‍यपाषाण काल
  3. नवपाषाण काल

पाषाण काल के तीनों चरणों के अवशेष कहां से प्राप्‍त हुए- बेलन घाटी, इलाहाबाद

भारत में पाषाणकालीन सभ्‍यता का अनुसंधान सबसे पहले 1863 में किसके द्वारा किया गया- रॉबर्ट ब्रूसफुट 

भारतीय प्राग इतिहास का पिता किसे कहा जाता है- रॉबर्ट ब्रूसफुट 

 

पुरापाषाण काल/Palaeolithic Age

पुरापाषाण काल में मानव की जीविका का मुख्‍य आधार क्‍या था- शिकार

पुरापाषाण काल को किस अन्‍य नाम से भी जाना जाता है- आखेटक एवं खाद्य संग्राहक काल

भारत में पुरापाषाण काल के मनुष्य के शारीरिक अवशेष कहां से प्राप्‍त होते हैं- कहीं से भी नहीं  

पुरापाषाणकालीन मानव निर्मित गुफा  के साक्ष्य भारत में कहां हैं- भीमबेटका, मध्य प्रदेश

पुरापाषाण काल के मनुष्य मुख्‍य रूप से किस जाति के थे- निग्रिटो

पुरापाषाण काल के स्‍थल कहां से पाए गए हैं- वर्तमान सोहन घाटी एवं महाराषट्र

पुरापाषाण काल की प्रमुख विशेषता क्‍या थी- चकमक पत्थर एवं होमोसेपियंस मानव का उदय

पुरापाषाण काल मानव को अग्नि का ज्ञान था परंतु प्रयोग कब आरंभ किया- नवपाषाण काल से

हाथी का सबसे पुराना अवशेष कहां से प्राप्‍त हुआ है- हथनौरा, मध्‍य प्रदेश

 

मध्यपाषाण काल/Mesolithic Age

भारत का सबसे बड़ा मध्यपाषाण कालीन स्थल है- बागोरभीलवाड़ा (कोठारी नदी के तट पर)

मानव अस्थिपंजर के सर्वप्रथम अवशेष किस काल के प्राप्त हुए- मध्यपाषाण काल

मध्यपाषाण काल छोटे औजार क्‍या कहलाते थे- माइक्रोलीथिक

मध्यपाषाण काल  के हड्डी से निर्मित आभूषण भारत में कहां से प्राप्त हुआ- महदहा

मध्यपाषाण काल में पशुपालन के साक्ष्‍य  सर्वप्रथम कहां प्राप्‍त होते हैं- आदमगढ़, होशांगाबाद

मध्यपाषाण काल में पशुपालन (प्रथम पालतू पशु-कुत्ता) प्रारंभ होने का प्रथम साक्ष्य कहां से प्राप्त होता है- आदमगढ़, होशंगाबाद

 

नवपाषाण काल/Neolithic Age

इस युग की प्राचीनतम बस्ती  कौन है- मेहरगढ़ (ब्लूचिस्तान)

नवपाषाण काल में कृषि का प्राचीनतम साक्ष्य (गेहूं एवं जौ) कहां से प्राप्त हुआ- मेहरगढ़

बिहार स्थित नवपाषाण कालीन स्थल जहां हड्डी के उपकरण पाए गए- चिरांद (हिरण के सींग से निर्मित)

पहिए एवं कृषि का आविष्कार किस काल में हुआ- नवपाषाण काल

वह नवपाषाण कालीन स्थल जहां से चावल या धान का प्राचीनतम  साक्ष्य प्राप्त हुए-  कोलडीहवा, बोलन नदी के तट पर, इलाहाबाद 

 

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न

आद्य ऐतिहासिक काल को कितने भागों में बांटा गया है – 2

  1. ताम्रपाषाण काल- 3500-1200 ई. पूर्व
  2. लौह काल- 1000- 600 ई. पूर्व

किस काल को कृषक, पशुचारक संस्‍कृति भी कहा जाता है- ताम्रपाषाण काल

किस क्षेत्र की संस्‍कृति को अहार संस्‍कृति कहा गया- दक्षिणी पूर्वी राजस्‍थान

मानव द्वारा सबसे पहले किस धातु का प्रयोग किया गया-  तांबा (5000 ईसा पूर्व)

ताम्रपाषाणकाल की एक बस्‍ती जिसका संबंध जोर्वे संस्‍कृति से है- इनामगांव

भारत में प्रथम बार ग्रामीण सभ्यता की स्थापना किस काल में हुआ- ताम्र-पाषाण

ग्रामीण संस्कृति होने के बावजूद जोरवे संस्कृति की वह बस्ती जिस में नगरीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई थी- दायमाबाद और इनामगांव

मानव द्वारा तांबे के प्रयोग का प्रमाण के रूप में तांबे की कुल्हाड़ी किस स्थल से प्राप्त होता है- अतिरम्पक्कम (मद्रास)

आधुनिक मानव, होमोसेपियंस पहली बार कब अस्तित्व में आया- लगभग 36000 .पूर्व

भारत में मानव खोपड़ी का प्रथम प्रमाण प्राप्त हुआ- हथनोर, मध्य प्रदेश

भारत में मानव का सर्वप्रथम साक्ष्य कहां मिलता है- नर्मदा घाटी

एक ही कब्र से तीन मानव कंकाल कहां से प्राप्त हुए हैं- दमदमा

मानव द्वारा सबसे पहले किस अनाज का प्रयोग किया गया- जौ 

खाद्यान्नों की कृषि सर्वप्रथम कब प्रारंभ हुई- नवपाषाण काल में

भारतीय उपमहाद्वीप में चावल कृषि के प्राचीनतम साक्ष्य प्राप्त हुआ- लहुरादेव

वह स्थल जहां पाषाण संस्कृति से लेकर हड़प्पा सभ्यता तक के सांस्कृतिक अवशेष प्राप्त हुए हैं- मेहरगढ़

नवदा टोली कहां अवस्थित है- मध्य प्रदेश

भीमबेटका प्रसिद्ध है-  गुफा शैल चित्र

  • मेसोपोटामिया/इराक-दजला और फरात नदी 
  • मिस्र की सभ्यता-  नील नदी 
  • हड़प्पा सभ्यता- सिंधु नदी

मेगालिथ का तात्पर्य क्या है- बड़े स्मारक अथवा प्रस्तर खंडों से बने कब्र

भारत में सर्वप्रथम शहरी सभ्यता की स्थापना कब हुई- सिंधु घाटी सभ्यता के दौरान

मृदभांड संस्कृतियों का नामकरण किस आधार पर किया जाता है- बर्तनों की विशिष्टता दर्शाने वाले तत्व जैसे रंग, चित्र, चमक आदि के आधार पर

BPSC मुख्‍य परीक्षा के अपडेटेड नोटस की जानकारी हेतु Whatsapp करें 74704-95829

 

No comments:

Post a Comment