बिहार तथा सभी एकदिवसीय परीक्षाओं की तैयारी हेतु बेहतरीन मंच ।

Apr 11, 2024

भारत की भूगर्भिक संरचना

 

भारत की भूगर्भिक संरचना

 


इन प्रश्‍नों  पर आधारित MCQ टेस्‍ट के लिए आप टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन कर सकते हैं।
Whatsapp/Call  74704-95829 

भूगर्भिक संरचना क्या है-किसी प्रदेश के भूतल के नीचे पायी जाने वाली चट्टानी संरचना एवं बनावट   

अंगारालैंड (लारेशिया) एवं गोंडवानालैंड का विभाजन किस विशाल स्थलखंड के टूटने से हुआ- पैंजिया

 

लारेशिया में शामिल स्‍थलखंड

यूरोप, एशिया, उत्‍तरी अमेरिका तथा ग्रीनलैंड

गोंडवानालैंड में शामिल  स्‍थलखंड

प्रायद्वीपीय भारत, अफ्रीका, आस्‍ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका तथा मेडागास्‍कर

 

वर्तमान भारतीय स्‍थलाकृतिक स्‍वरूप अस्तित्‍व में आया-प्‍लीस्‍टोसीन युग

प्रायद्वीपीय भारत किस स्‍थलखंड का भाग है- गोंडवानालैंड (पैंजिया)

गोंडवानालैंड के टूटने का क्रम कब प्रारंभ हुआ- जुरैसिक कल्प में

किस काल के बाद से प्रायद्वीपीय पठार कभी भी पूर्णत: समुद्र के नीचे नहीं गया- प्री-कैम्ब्रियन महाकल्प

छोटानागपुर पठार भारत का रूर प्रदेश कहलाता है- खनिज संसाधनों के विपुल भंडार होने के कारण

शैल-समूहों की भिन्नता तथा भूगर्भिक संरचना की दृष्टि से भारत को कितने भागों में  बांटा जा सकता है- 3

  1. दक्षिण का प्रायद्वीपीय पठार
  2. उत्‍तर की विशाल पर्वतमाला
  3. उत्‍तर भारत का विशाल मैदान (सिन्‍धु गंगा-ब्रह्मपुत्र का मैदान)


दक्षिण का प्रायद्वीपीय पठार

विस्तार क्षेत्र -कच्छ से आरंभ होकर अरावली पहाड़ियों के पश्चिम से गुजरती हुई दिल्ली यमुना व गंगा नदी के समानांतर राजमहल की पहाड़ियों व गंगा डेल्टा विस्तृत है । उत्तर पूर्व में कर्वी एन्ग्लोंग व मेघालय का पठार तथा पश्चिम में राजस्थान में भी इसी खंड के विस्तार हैं ।

अरावली पर्वत, विध्‍यन श्रेणी का विकास हुआ- प्री-कैंब्रियन महाकल्प में


प्रायद्वीपीय भारत की संरचना में शैलों के क्रम-

  1. आर्कियन क्रम की चट्टान
  2. धारवाड क्रम की चट्टान
  3. कुडप्‍पा क्रम की चट्टान
  4. विंध्‍य क्रम की चट्टान
  5. गोंडवाना क्रम की चट्टान
  6. दक्‍कन ट्रैप

 

आर्कियन क्रम की चट्टान

आर्कियन क्रम की चट्टान-अत्‍यधिक प्राचीन प्राथमिक चट्टान है जो नीस व सिस्‍ट चट्टान के रूप में पायी जाती है तथा इसमें जीवाश्‍मों का अभाव है।

आर्कियन क्रम की चट्टान का निर्माण हुआ- तप्त व पिघली हुई पृथ्वी के ठंडा होने से

विस्तार क्षेत्र- कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश छोटानागपुर का पठार, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और बुंदेलखंड

 

धारवाड क्रम की चट्टान

यह आर्कियन क्रम की चट्टानों के अपरदन एवं निक्षेपण से निर्मित अवसादी परतदार चट्टान जिसमें जीवाश्‍मों का अभाव है। यह मुख्‍य रूप से कर्नाटक, छोटानागपुर पठार में फैला है।

भारत के सर्वाधिक खनिज भंडार (लौह-अयस्‍क, सोना, तांबा आदि) किस चट्टान तंत्र में पाए जाते है- धारवाड क्रम की चट्टान

धारवाड क्रम की चट्टाने किस हेतु प्रसिद्ध है- धात्विक खनिज हेतु

धारवाड क्रम की संरचना का विकास सर्वाधिक है - कर्नाटक में

सबसे प्राचीन अवसादी चट्टानों की संज्ञा दी जाती है- धारवाड़ चट्टानों

प्राचीनतम वलित पर्वत अरावली का निर्माण हुआ- धारवाड़ युग में

 

कुडप्‍पा क्रम की चट्टान

यह धारवाड क्रम की चट्टानों के अपरदन एवं निक्षेपण से निर्मित है जिसमें जीवाश्‍मों का अभाव होता है।

कौन सी चट्टान बलुआ पत्थर, चुना पत्थर, एस्बेस्टस और संगमरमर की चट्टानों के लिए प्रसिद्ध है- कुडप्‍पा क्रम की चट्टान

 

विंध्‍य क्रम की चट्टान

विंध्‍य क्रम की चट्टान कुडप्‍पा क्रम की चट्टान के बाद निर्मित परतदार चट्टान है जिसमें जीवाश्मों के प्रमाण पाये जाते हैं ।

विस्‍तार क्षेत्र- चित्‍तौडगढ (राजस्‍थान) से सासाराम (बिहार) तक विस्‍तृत

विंध्‍यन क्रम की चट्टाने प्रसिद्ध है- भवन निर्माण पदार्थों के भंडार हेतु

विंध्‍यन क्रम की चट्टानों का निर्माण कैसे हुआ- जलनिक्षेपों द्वारा

प्रसिद्ध हीरे की खान पन्‍ना तथा गोलकुंडा संबंध है-विंध्‍यन चट्टानों से

विंध्‍यन क्रम की चट्टानों में अभाव रहता है-धात्विक खनिज का

 

गोंडवाना क्रम की चट्टान

कोयले के लिए प्रसिद्ध परतदार चट्टान कौन सी हैगोंडवाना क्रम की चट्टान

भारत का लगभग 98% कोयला की प्राप्ति से होती है- गोंडवाना क्रम की चट्टानों से

गोंडवाना क्रम की चट्टानों से जीवाश्‍म के रूप में किन जीवों के अवशेष प्राप्‍त होते हैं- मछलियां, रेंगनेवाले जीव आदि

गोंडवाना क्रम की चट्टानों का विस्‍तार मुख्यत किन नदी घाटियों में पायी जाती है- नदी घाटियां जैसे- दामोदर, महानदी, गोदावरी आदि में

दामोदर, महानदी, सोन, गोदावरी, बेसिन किस संरचना काल से संबंधित है- गोंडवाना संरचना से संबंधित

दक्षिण भारत में नवीनतम चट्टान प्रणाली माना जाता है –गोंडवाना

 

दक्‍कन ट्रैप

दक्‍कन पठार पर बेसाल्‍ट निर्मित लावा शैलों का निर्माण किस काल में हुआ- मेसोजोइक महाकल्‍प के क्रिटैशियस काल में

दक्‍कन ट्रैप का निर्माण किस प्रकार हुआ- ज्‍वालामुखी के दरारी उदभेदन के फलस्‍वरूप लावा के उदगार द्वारा 

दक्कन ट्रैप के चट्टानों से किस मिट्टी का निर्माण हुआकाली मिट्टी

दक्कन ट्रैप संरचना का विस्तार मुख्य रूप से किन राज्यों में है- महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु 

 

उत्‍तर की विशाल पर्वतमाला

हिमालय के निर्माण में प्रमुख सिद्धांत कौन सा है-प्‍लेट टेक्‍टोनिक सिद्धांत (सर्वाधिक मान्‍य) एवं कोबर का भूसन्‍नति सिद्धांत

भू-सन्‍नतियों को पर्वतों का पालना (Cradle of mountain) किसके द्वारा कहा गया है- कोबर महोदय द्वारा

अंगारालैंड (लारेशिया) एवं गोंडवानालैंड के मध्‍य कौन सा सागर (भू-सन्‍नति) उपस्थित था- टेथिस सागर

वर्तमान से लगभग 7 करोड़ वर्ष पूर्व हिमालय के स्‍थान पर किस सागर/भूसन्‍नति  का अस्तित्‍व था- टेथिस सागर

भारतीय एवं युरेशियन प्‍लेट टक्‍कर में किस प्लेट का क्षेपन हो रहा है- भारतीय प्‍लेट का

हिमालय पर्वत के चट्टान किस क्रम के हैं- टर्शियरी क्रम की चट्टान

भारतीय एवं युरेशियन प्‍लेट की टक्‍कर में अप्रभावित अथवा अल्‍प प्रभावित मध्‍यवर्ती क्षेत्र किस नाम से जाना जाता है- तिब्‍बत पठार

टर्शियरी क्रम की चट्टान का निर्माण किस युग में हुआ- इयोसीन काल से पेलियोसीन  युग के मध्‍य 


सेनोजोइक महाकल्‍प के टर्शियरी युग में किन प्‍लेटों की टक्‍कर से उत्‍पन्न वलन एवं संपीडन प्रक्रिया से हिमालय पर्वत की उत्‍पत्ति हुई-भारतीय एवं युरेशियन प्‍लेट

हिमालय पर्वत का निर्माण किस काल में हुआ टर्शियरी युग

हिमालय की उत्पत्ति का संबंध किन हलचलों से है-विवर्तनिक हलचल

वर्तमान हिमालय पर्वत निर्माण की किस अवस्‍था में है- युवावस्‍था

युवा हिमालय का प्रमाण है- गॉर्ज, V आकार की घाटियाँ, क्षिप्रिकाएं, जलप्रपात इत्यादि

वलन प्रक्रिया से महान या वृहद हिमालय का निर्माण हुआ- इयोसीन एवं ओलिगोसीन काल (सेनोजोइक महाकल्‍प) में

लघु या मध्‍य हिमालय की उत्‍पत्ति किस काल में हुई- मायोसीन काल (सेनोजोइक महाकल्‍प)

लघु हिमालय कहां स्थित है- महान हिमालय एवं शिवालिक के बीच

शिवालिक हिमालय की उत्‍पत्ति किस काल में हुई- प्‍लायोसीन काल (सेनोजोइक महाकल्‍प)

हिमालय की नवीनतम पर्वत श्रृंखला मानी जाती है- शिवालिक

सर्वोत्‍तम श्रेणी का एंथ्रासाइट कोयला भारत में कहां मिलता है- हिमालय की टर्शियरी संरचना में

भारत में पेट्रोलियम मिलते हैं- टर्शियरी क्रम की अवसादी चट्टानों में



ये सभी प्रश्‍न हमारे एकदिवसीय परीक्षाओं के नोट्स से लिए गए हैं जिनको आप आर्डर कर अपने घर पर प्राप्‍त कर सकते हैं। 

Colorful Oneliner Notes जैसा आपको Website पर दिख रहा है।

Whatsapp/Call  74704-95829 

 

प्रश्‍न- विशाल स्थलखंड पैंजिया के टूटने से किस स्‍थलखंड का निर्माण हुआ?

  1. अंगारालैंड (लारेशिया)
  2. गोंडवानालैंड
  3. उपरोक्‍त दोनों
  4. उपरोक्‍त में से कोई नहीं

उत्‍तर- उपरोक्‍त दोनों

 

प्रश्‍न-निम्‍न में कौन लारेशिया स्‍थलखंड में शामिल नहीं है?

  1. यूरोप
  2. एशिया
  3. ग्रीनलैंड
  4. मेडागास्‍कर

उत्‍तर- मेडागास्‍कर

यूरोप, एशिया,ग्रीनलैंड के अलावा उत्‍तरी अमेरिका भी लारेशिया (अंगारालैंड)  में शामिल है।

 

प्रश्‍न-निम्‍न में कौन गोंडवानालैंड स्‍थलखंड में शामिल नहीं है?

  1. प्रायद्वीपीय भारत
  2. अफ्रीका
  3. आस्‍ट्रेलिया
  4. ग्रीनलैंड

उत्‍तर- ग्रीनलैंड लारेशिया का भाग है

गोंडवानालैंड स्‍थलखंड में प्रायद्वीपीय भारत, अफ्रीका, आस्‍ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका अंटार्कटिका तथा मेडागास्‍कर शामिल है।

 

प्रश्‍न-वर्तमान भारतीय स्‍थलाकृतिक स्‍वरूप अस्तित्‍व में आया?

  1. मायोसीन युग
  2. जुरैसिक युग
  3. प्‍लीस्‍टोसीन युग
  4. इयोसीन युग

उत्‍तर- प्‍लीस्‍टोसनी युग

 

प्रश्‍न-प्रायद्वीपीय भारत किस स्‍थलखंड का भाग है?

  1. गोंडवानालैंड
  2. पैंजिया
  3. अंगारालैंड
  4. उपरोक्‍त में से कोइ्र नहीं

उत्‍तर- गोंडवानालैंड

 

प्रश्‍न- गोंडवानालैंड के टूटने का क्रम कब प्रारंभ हुआ?

  1. मायोसीन युग
  2. जुरैसिक युग
  3. प्‍लीस्‍टोसीन युग
  4. इयोसीन युगा

उत्‍तर- जुरैसिक कल्प में

 

प्रश्‍न-किस काल के बाद से प्रायद्वीपीय पठार कभी भी पूर्णत: समुद्र के नीचे नहीं गया?

  1. मायोसीन युग
  2. जुरैसिक युग
  3. प्‍लीस्‍टोसीन युग
  4. प्री-कैम्ब्रियन महाकल्प

उत्‍तर- प्री-कैम्ब्रियन महाकल्प

 

प्रश्‍न- खनिज संसाधनों के विपुल भंडार होने के कारण किसेभारत का रूर प्रदेश कहा जाता है?

  1. दामोदर घाटी
  2. छोटानागपुर पठार
  3. दक्‍कन पठार
  4. मालवा पठार

उत्‍तर- छोटानागपुर पठार

 

प्रश्‍न- अरावली पर्वत, विध्‍यन श्रेणी का विकास कब हुआ?

  1. मायोसीन युग
  2. जुरैसिक युग
  3. प्‍लीस्‍टोसीन युग
  4. प्री-कैम्ब्रियन महाकल्प

उत्‍तर- प्री-कैंब्रियन महाकल्प में

 

प्रश्‍न- अत्‍यधिक प्राचीन प्राथमिक चट्टान है जो नीस व सिस्‍ट चट्टान के रूप में पायी जाती है तथा इसमें जीवाश्‍मों का अभाव है तथा तप्त व पिघली हुई पृथ्वी के ठंडा होने से बनी है?

  1. आर्कियन क्रम की चट्टान
  2. धारवाड क्रम की चट्टान
  3. कुडप्‍पा क्रम की चट्टान
  4. विंध्‍य क्रम की चट्टान

उत्‍तर- आर्कियन क्रम की चट्टान

 

 

प्रश्‍न- निम्‍न कथन किसके संदर्भ में सत्‍य है।

  1. यह आर्कियन क्रम की चट्टानों के अपरदन एवं निक्षेपण से निर्मित
  2. अवसादी परतदार चट्टान जिसमें जीवाश्‍मों का अभाव ।
  3. मुख्‍य रूप से कर्नाटक, छोटानागपुर पठार में विस्‍तारित


  1. आर्कियन क्रम की चट्टान
  2. धारवाड क्रम की चट्टान
  3. कुडप्‍पा क्रम की चट्टान
  4. विंध्‍य क्रम की चट्टान

उत्‍तर- धारवाड क्रम की चट्टान

 

प्रश्‍न- भारत के सर्वाधिक खनिज भंडार (लौह-अयस्‍क, सोना, तांबा आदि) किस चट्टान तंत्र में पाए जाते है?

  1. धारवाड क्रम की चट्टान
  2. कुडप्‍पा क्रम की चट्टान
  3. विंध्‍य क्रम की चट्टान
  4. गोंडवाना क्रम की चट्टान

उत्‍तर- धारवाड क्रम की चट्टान

 

प्रश्‍न- निम्‍न कथन किसके संदर्भ में सत्‍य है

  1. धात्विक खनिज हेतु प्रसिद्ध चट्टाने
  2. चट्टानों का सर्वाधिक विकास कर्नाटक में
  3. सबसे प्राचीन अवसादी चट्टानों की संज्ञा


  1. धारवाड क्रम की चट्टान
  2. कुडप्‍पा क्रम की चट्टान
  3. विंध्‍य क्रम की चट्टान
  4. गोंडवाना क्रम की चट्टान

उत्‍तर- धारवाड क्रम की चट्टान

 

प्रश्‍न- प्राचीनतम वलित पर्वत अरावली का निर्माण हुआ?

  1. धारवाड युग  
  2. कुडप्‍पा युग  
  3. विंध्‍यन युग  
  4. गोंडवाना युग

उत्‍तर- धारवाड़ युग में

 

प्रश्‍न- निम्‍न कथन किसके संदर्भ में सत्‍य है?

  1. धारवाड क्रम की चट्टानों के अपरदन एवं निक्षेपण से निर्मित
  2. जीवाश्‍मों का अभाव
  3. बलुआ पत्थर, चुना पत्थर, एस्बेस्टस और संगमरमर की चट्टानों के लिए प्रसिद्ध है


  1. आर्कियन क्रम की चट्टान  
  2. कुडप्‍पा क्रम की चट्टान 
  3. विंध्‍यन क्रम की चट्टान   
  4. गोंडवाना क्रम की चट्टान 

उत्‍तर- कुडप्‍पा क्रम की चट्टान

 

प्रश्‍न- निम्‍न कथन किसके संदर्भ में सत्‍य है?

  1. परतदार चट्टान जिसमें जीवाश्मों के प्रमाण पाये जाते हैं ।
  2. चित्‍तौडगढ (राजस्‍थान) से सासाराम (बिहार) तक विस्‍तृत
  3. भवन निर्माण पदार्थों के भंडार हेतु प्रसिद्ध

  1. आर्कियन क्रम की चट्टान  
  2. कुडप्‍पा क्रम की चट्टान 
  3. विंध्‍यन क्रम की चट्टान   
  4. गोंडवाना क्रम की चट्टान 

उत्‍तर- विंध्‍य क्रम की चट्टान

 

प्रश्‍न- निम्‍न कथन किसके संदर्भ में सत्‍य है?

  1. जलनिक्षेपों द्वारा निर्मित चट्टान
  2. प्रसिद्ध हीरे की खान पन्‍ना तथा गोलकुंडा संबंध है
  3. धात्विक खनिज का अभाव रहता है

  1. आर्कियन क्रम की चट्टान  
  2. कुडप्‍पा क्रम की चट्टान 
  3. विंध्‍यन क्रम की चट्टान   
  4. गोंडवाना क्रम की चट्टान 

उत्‍तर- विंध्‍य क्रम की चट्टान

 

प्रश्‍न- निम्‍न कथन किसके संदर्भ में सत्‍य है?

  1. कोयले के लिए प्रसिद्ध परतदार चट्टान
  2. जीवाश्‍म के रूप में मछलियां, रेंगनेवाले जीव आदि के अवशेष प्राप्‍त
  3. विस्‍तार मुख्यत नदी घाटियों जैसे- दामोदर, महानदी, गोदावरी आदि में

  1. आर्कियन क्रम की चट्टान  
  2. कुडप्‍पा क्रम की चट्टान 
  3. विंध्‍यन क्रम की चट्टान   
  4. गोंडवाना क्रम की चट्टान 

उत्‍तर- गोंडवाना क्रम की चट्टान

 

प्रश्‍न- भारत का लगभग 98% कोयला की प्राप्ति से होती है?

  1. आर्कियन क्रम की चट्टान से
  2. कुडप्‍पा क्रम की चट्टान से
  3. विंध्‍यन क्रम की चट्टान  से
  4. गोंडवाना क्रम की चट्टान  से

उत्‍तर- गोंडवाना क्रम की चट्टानों से

 

प्रश्‍न- दामोदर, महानदी, सोन, गोदावरी, बेसिन किस संरचना काल से संबंधित है?

  1. आर्कियन क्रम की चट्टान से
  2. कुडप्‍पा क्रम की चट्टान से
  3. विंध्‍यन क्रम की चट्टान  से
  4. गोंडवाना क्रम की चट्टान  से

उत्‍तर- गोंडवाना संरचना से संबंधित

 

प्रश्‍न- दक्षिण भारत में नवीनतम चट्टान प्रणाली माना जाता है?

  1. आर्कियन  
  2. कुडप्‍पा  
  3. विंध्‍यन  
  4. गोंडवाना

उत्‍तर-गोंडवाना

 

प्रश्‍न- निम्‍न कथन किसके संदर्भ में सत्‍य है?

  1. ज्‍वालामुखी के दरारी उदभेदन के फलस्‍वरूप लावा के उदगार से निर्मित
  2. काली मिट्टी का निर्माण इन चट्टानों से हुआ
  3. महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में विस्‍तारित

  1. कुडप्‍पा  
  2. विंध्‍यन 
  3. गोंडवाना
  4. दक्‍कन ट्रैप

उत्‍तर -दक्‍कन ट्रैप

 

प्रश्‍न- प्‍लेट टेक्‍टोनिक सिद्धांत (सर्वाधिक मान्‍य) एवं कोबर का भूसन्‍नति सिद्धांत किसके निर्माण से संबंधित है?  

  1. छोटानागपुर पठार
  2. हिमालय
  3. भारत के मैदान
  4. दक्षिण भारत के पर्वतीय भाग

उत्‍तर- हिमालय के निर्माण में प्रमुख सिद्धांत

 

प्रश्‍न- भू-सन्‍नतियों को पर्वतों का पालना (Cradle of mountain) किसके द्वारा कहा गया है?

  1. वेगनर
  2. कोबर
  3. पेंक
  4. डेविस

उत्‍तर- कोबर महोदय द्वारा

 

प्रश्‍न- अंगारालैंड (लारेशिया) एवं गोंडवानालैंड के मध्‍य कौन सा सागर (भू-सन्‍नति) उपस्थित था?

  1. लाल सागर
  2. भूमध्‍य सागर
  3. टेथिस सागर
  4. मृत सागर

उत्‍तर- टेथिस सागर

 

प्रश्‍न- वर्तमान से लगभग 7 करोड़ वर्ष पूर्व हिमालय के स्‍थान पर किस सागर/ भूसन्‍नति  का अस्तित्‍व था?

  1. लाल सागर
  2. भूमध्‍य सागर
  3. टेथिस सागर
  4. मृत सागर

उत्‍तर- टेथिस सागर

 

प्रश्‍न- हिमालय पर्वत के चट्टान किस क्रम के हैं?

  1. आर्कियन क्रम की चट्टान से
  2. कुडप्‍पा क्रम की चट्टान से
  3. विंध्‍यन क्रम की चट्टान  से
  4. टर्शियरी क्रम की चट्टान

उत्‍तर-  टर्शियरी क्रम की चट्टान

 

प्रश्‍न- भारतीय एवं युरेशियन प्‍लेट की टक्‍कर में अप्रभावित अथवा अल्‍प प्रभावित मध्‍यवर्ती क्षेत्र किस नाम से जाना जाता है?

  1. हिमालय पर्वत
  2. लद्दाख का शीत मरुस्‍थल
  3. तिब्‍बत पठार
  4. उपरोक्‍त में से कोई नहीं

उत्‍तर- तिब्‍बत पठार

 

प्रश्‍न- सेनोजोइक महाकल्‍प के टर्शियरी युग में किन प्‍लेटों की टक्‍कर से उत्‍पन्न वलन एवं संपीडन प्रक्रिया से हिमालय पर्वत की उत्‍पत्ति हुई?

  1. भारतीय एवं युरेशियन प्‍लेट
  2. भारतीय एवं अफ्रीकी प्‍लेट
  3. प्रशांत एवं यूरेशियन प्‍लेट
  4. यूरेशियन एवं अरब प्‍लेट

उत्‍तर- भारतीय एवं युरेशियन प्‍लेट

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं?

  1. हिमालय पर्वत का निर्माण टर्शियरी युग हुआ
  2. हिमालय की उत्पत्ति विवर्तनिक हलचल से संबंधित है
  3. वर्तमान हिमालय पर्वत निर्माण की प्रौढ़ावस्‍था में है
  4. सेनोजोइक महाकल्‍प में वलन प्रक्रिया से महान हिमालय निर्माण हुआ

उत्‍तर- वर्तमान हिमालय पर्वत निर्माण की  युवावस्‍था में है।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में कौन युवा हिमालय का प्रमाण है?

  1. गॉर्ज
  2. V आकार की घाटियाँ
  3. जलप्रपात
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी

 

प्रश्‍न- निम्‍न में सत्‍य कथन को बताएं।

  1. लघु या मध्‍य हिमालय की उत्‍पत्ति मायोसीन काल (सेनोजोइक महाकल्‍प) में हुई।
  2. लघु हिमालय महान हिमालय एवं शिवालिक के बीच स्थित है
  3. शिवालिक हिमालय की उत्‍पत्ति प्‍लायोसीन काल (सेनोजोइक महाकल्‍प) काल में हुई
  4. सभी कथन सत्‍य है

उत्‍तर- सभी कथन सत्‍य है

 

प्रश्‍न- निम्‍न में सत्‍य कथन को बताएं ।

  1. हिमालय की नवीनतम पर्वत श्रृंखला शिवालिक है
  2. एंथ्रासाइट कोयला हिमालय की टर्शियरी संरचना में मिलता है।
  3. भारत में पेट्रोलियम टर्शियरी क्रम की अवसादी चट्टानों में मिलते हैं
  4. सभी कथन सत्‍य है

उत्‍तर- सभी कथन सत्‍य है





ये सभी प्रश्‍न हमारे एकदिवसीय परीक्षाओं के नोट्स से लिए गए हैं जिनको आप आर्डर कर अपने घर पर प्राप्‍त कर सकते हैं। 

Colorful Oneliner Notes जैसा आपको Website पर दिख रहा है।

Whatsapp/Call  74704-95829 

 

 

 


No comments:

Post a Comment