GK BUCKET is best for BPSC and other competitive Exam preparation. gkbucket, bpsc prelims and mains, bpsc essay, bpsc nibandh, 71th BPSC, bpsc mains answer writing, bpsc model answer, bpsc exam ki tyari kaise kare

Apr 7, 2024

NCERT मध्‍यकालीन इतिहास

NCERT मध्‍यकालीन इतिहास

इन प्रश्‍नों पर आधारित MCQ टेस्‍ट के लिए आप टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन कर सकते हैं।

Whatsapp/Call  74704-95829 

प्रश्‍न- अरबी भाषा में रचित "किताब उल‍ हिन्‍द" के रचनाकार अलबरुनी का संबंध किस देश से है?

  1. ताजिकिस्‍तान
  2. उज्‍बेकिस्‍तान
  3. उज्‍बेकिस्‍तान  
  4. किर्गिस्‍तान

उत्‍तर -उज्‍बेकिस्‍तान

 

प्रश्‍न- लगभग छठी शताब्‍दी ईसा पूर्व  सिन्‍धु नदी के पूर्व के क्षेत्र के लिए प्रयुक्‍त होने वाला शब्‍द "हिन्‍दू"  किस भाषा का शब्‍द है?

  1. अरबी
  2. फारसी
  3. ग्रीक
  4. अंग्रेजी

उत्‍तर- फारसी

अरबी लोगों ने सिन्‍धु नदी के पूर्व के क्षेत्र को अल हिंद तथा यहां के निवासियों को हिंदी कहा । कालांतर में तुर्कों ने इस क्षेत्र के लिए हिंदू तथा इनके निवास क्षेत्र को हिन्‍दुस्‍तान तथा उनकी भाषा को हिंदवी नाम दिया । उल्‍लेखनीय है कि यहां उल्‍लेखित कोई भी शब्‍द लोगों की धार्मिक पहचान का द्योतक नहीं था ।

 

प्रश्‍न-रेहला नामक प्रसिद्ध पुस्‍तक का रचनाकार इब्‍नबतूता 1333 में किसके शासनकाल में भारत आया था?

  1. फिरोज शाह तुगलक
  2. मोहम्‍मद शाह
  3. मोहम्‍मद बिन तुगलक
  4. गयासुद्दीन तुगलक

उत्‍तर-मोहम्‍मद बिन तुगलक

मोहम्‍मद बिन तुगलक ने इब्‍नबतूता से प्रभावित होकर दिल्‍ली का काजी बनाया फिर किसी गलतफहमी के कारण उसे कारागार में कैद किया और गलतफहमी दूर होने के बाद उसे राजकीय सेवा में पुन: लिया गया ।

 

प्रश्‍न- मोरक्‍को निवासी इब्‍नबतूता भारत में दिल्‍ली के अलावा किस पड़ोसी देश में काजी के पद पर 18 महीने तक कार्यरत रहा?

  1. श्रीलंका
  2. चीन
  3. इंडोनेशिया
  4. म्‍यांमार

उत्‍तर- मालद्वीप 

 

प्रश्‍न-निम्‍न में असत्‍य का चयन करें

  1. मोहम्‍मद इब्‍न अहमद अलबरुनी-उज्‍बेकिस्‍तान
  2. मार्कोपोलो -इटली
  3. इब्‍नबतूता -मोरक्‍को
  4. अफानसी  निकितिच निकितिन-ईरान  

उत्‍तर- अफानसी  निकितिच निकितिन-रूस

 

प्रश्‍न-निम्‍न में असत्‍य का चयन करें

  1. दुरंत बारबोसा-मोरक्‍को  
  2. सयदी अली रेइस -तुर्की
  3. अंतोनियो मानसेरेत-स्‍पेन
  4. पीडर मुंडी-इग्‍लैंड

उत्‍तर- दुरंत बारबोसा-पूर्तगाल

 

प्रश्‍न- इब्‍नब्‍तूता अपने विवरण में भारत के किन दो वानस्‍पतिक उपज का विशेष वर्णन करता है?

  1. नारियल तथा सुपारी
  2. पान तथा सुपारी
  3. नारियल तथा पान 
  4. आम तथा सुपारी

उत्‍तर- नारियल तथा पान

 

प्रश्‍न- इब्‍नबतूता के वर्णन के अनुसार क्रमश: अश्‍व डाक व्‍यवस्‍था तथा पैदल डाक व्‍यवस्‍था को क्‍या कहा जाता था?

  1. उलुक तथा जावा
  2. उलुक तथा दावा
  3. उलुक तथा होरी
  4. उलुक तथा पंत

उत्‍तर- अश्‍व डाक व्‍यवस्‍था को उलुक तथा पैदल डाक व्‍यवस्‍था को दावा 

 

प्रश्‍न मध्‍यकाल में भारत आनेवाला कौन यात्री था जो भारत से प्रभावित होकर कुछ समय के लिए सन्‍यासी बन गया था?

  1. दुरंत बारबोसा
  2. सयदी अली रेइस
  3. अंतोनियो मानसेरेत
  4. महमूद बल्‍खी

उत्‍तर- महमूद बल्‍खी

 

प्रश्‍न- किस विदेशी यात्री ने भारत की व्‍यापारिक स्थितियों से प्रभावित होकर भारत की तुलना ईरान और ऑटोमान साम्राज्‍य से की थी?

  1. दुरंत बारबोसा
  2. बैप्टिस्‍ट तैवर्नियर
  3. सयदी अली रेइस
  4. अंतोनियो मानसेरेत

उत्‍तर- बैप्टिस्‍ट तैवर्नियर

 

प्रश्‍न- ट्रेवल इन द मुगल इम्‍पायर किसका यात्रा वृतांत है?

  1. दुरंत बारबोसा
  2. बैप्टिस्‍ट तैवर्नियर
  3. बर्नियर
  4. अंतोनियो मानसेरेत

उत्‍तर- बर्नियर  

 

प्रश्‍न- श्रीनगर में बनी किस मस्जिद को कश्‍मीर की सभी मस्जिदों में मुकुट का नगीना कहा जाता है?

  1. हजीरा मस्जिद
  2. कुव्‍वत मस्जिद
  3. शाह हमदान मस्जिद
  4. अली कुबेर मस्जिद

उत्‍तर-शाह हमदान मस्जिद

 

प्रश्‍न- भारत में आनेवाली सुफी समुदायों में किस सिलसिले ने न केवल अपने को स्‍थानीय परिवेश में ढाला बल्कि भारतीय भक्ति परम्‍परा की कई विशिष्‍टताओं को भी अपनाया और सबसे ज्‍यादा प्रभावशाली रहा?

  1. फिरदौसी सिलसिला
  2. चिश्‍ती सिलसिला
  3. साकी सिलसिला
  4. अहमदिया सिलसिला

उत्‍तर- चिश्‍ती सिलसिला

 

प्रश्‍न- सूफी संतों के बारे में लिखी गयी पुस्‍तक कश्‍फ उल महजुब की रचना किसके द्वारा की गयी?

  1. अबुल हसन अल हुजविरी
  2. शेख मुइनुद्दीन चिश्‍ती
  3. ख्‍वाजा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी
  4. शेख निजामुद्दीन औलिया

उत्‍तर- अबुल हसन अल हुजविरी उर्फ दाता गंज बख्‍श

 

प्रश्‍न- चिश्‍ती सिलसिला के मुख्‍य उपदेशक एवं उनकी दरगाह में असत्‍य को बताए

  1. शेख मुइनुद्दीन चिश्‍ती ( गरीब नवाज) -आगरा  
  2. ख्‍वाजा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी -दिल्‍ली
  3. शेख फरीदुदीन गंज ए शकर -अजोधन, पाकिस्‍तान
  4. शेख निजामुद्दीन औलिया-दिल्‍ली

शेख मुइनुद्दीन चिश्‍ती ( गरीब नवाज) -अजमेर

 

प्रश्‍न- शेख मुइनुद्दीन चिश्‍ती की दरगाह पर आनेवाला पहला सुल्‍तान कौन था?

  1. फिरोज शाह तुगलक
  2. मोहम्‍मद शाह
  3. मोहम्‍मद बिन तुगलक
  4. गयासुद्दीन तुगलक

उत्‍तर- मुहम्‍मद बिन तुगलक

 

प्रश्‍न-किस सुफी संत को उनके अनुयायी सुल्‍तान-उल-मशेख कह कर सम्‍बोधित किया करते थे?

  1. शेख मुइनुद्दीन चिश्‍ती  
  2. ख्‍वाजा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी
  3. शेख फरीदुदीन गंज ए शकर
  4. शेख निजामुद्दीन औलिया

उत्‍तर- शेख निजामुद्दी औलिया

 

प्रश्‍न- अकबर की राजधानी फतेहपुर सीकरी में किस सूफी संत की दरगाह स्थित है?

  1. शेख मुइनुद्दीन चिश्‍ती  
  2. ख्‍वाजा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी
  3. शेख सलीम चिश्‍मी  
  4. शेख निजामुद्दीन औलिया

उत्‍तर- शेख सलीम चिश्‍ती

 

प्रश्‍न- मुलफुजात पर एक आरंभिक ग्रंथ फवाइद-अल-फुआद है जो किसकी शेख निजामुद्दीन औलिया की बातचीत पर आधारित  संग्रह है?

  1. शेख निजामुद्दीन औलिया
  2. शेख मुइनुद्दीन चिश्‍ती  
  3. ख्‍वाजा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी
  4. शेख फरीदुदीन गंज ए शकर

उत्‍तर- शेख निजामुद्दीन औलिया

 

प्रश्‍न- वैसे पत्र जो सूफी संतों द्वारा अपने अनुनायियों और सहयोगियों को लिखे गए क्‍या कहलाते है?

  1. मुलफुजात
  2. मुक्‍तुबात
  3. तजकिरा
  4. हाजीरात

उत्‍तर- मुक्‍तुबात

 

प्रश्‍न- सूफी संतों की जीवनियों का स्‍मरण किस नाम से जाना जाता है?

  1. मुलफुजात
  2. मुक्‍तुबात
  3. तजकिरा
  4. हाजीरात

उत्‍तर- तजकिरा

भारत में लिखा गया पहला सूफी तजकिरा मीर खुर्द किरमानी का सियार- उल- औलिया है।

सबसे प्रसिद्ध तजकिरा अब्‍दुल हक मुहाद्दिस देहलवी का अख्‍बार-उल-अखयार है ।

तजकिरा का मुख्‍य उद्देश्‍य अपने सिलसिले की प्रधानता स्‍थापित करना तथा अपनी आध्‍यात्मिक वंशावली की महिमा बखान करना था ।

 

प्रश्‍न- कबीर ग्रंथावाली का संबंध राजस्‍थान के किस पंथ से है?

  1. अर्जुन पंथ
  2. दादू पंथ
  3. घोषी पंथ
  4. सहारिया पंथ

उत्‍तर- दादू पंथ

 

प्रश्‍न- सिक्‍ख गुरु अर्जुन देव ने कबीर के अलावा किनकी रचनाओं को आदि ग्रंथ में संकलित किया?

  1. गुरु नानक
  2. बाबा फरीद
  3. रविदास
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर-  उपरोक्‍त सभी गुरु नानक, बाबा फरीद, रविदास और कबीर

उललेखनीय है कि दसवे गुरु गोविन्‍द सिंह ने नवें गुरु तेग बहादुर की रचनाओं को भी इसमें शामिल किया जिसे गुरु ग्रंथ साहिब कहा गया।

 

प्रश्‍न- किस गुरु ने खालसा पंथ की नींव डाली और पांच प्रतीकों का वर्णन किया?

  1. गुरु अंगद
  2. गुरु रामदास
  3. गुरु गोविन्‍द सिंह
  4. गुरु तेग बहादुर

उत्‍तर- गुरु गोविन्‍द सिंह

 

प्रश्‍न- किसके नेतृत्‍व में सिक्‍ख समुदाय एक सामाजिक, धार्मिक और सैन्‍य बल के रूप में संगठित हुआ?

  1. गुरु हर गोविन्‍द  
  2. गुरु रामदास
  3. गुरु गोविन्‍द सिंह
  4. गुरु तेग बहादुर

उत्‍तर- गुरु गोविन्‍द सिंह

 

प्रश्‍न- मारवाड़ के मेड़ता जिले की राजपूत राजकुमारी मीराबाई का विवाह उनकी इच्‍छा के विरुद्ध किस परिवार के साथ हुआ ?

  1. परमार
  2. सिसोदिया
  3. चंदेल  
  4. प्रजापति

उत्‍तर-  मेवाड़ के सिसोदिया कुल में

 

प्रश्‍न- असम में वैष्‍णव धर्म के प्रचारक शंकरदेव की मुख्‍य रचना कौन सी है?

  1. कीर्तनघोष
  2. कृष्‍णवाणी
  3. अमरग्रंथ
  4. सुंदरकाव्‍य

उत्‍तर- कीर्तनघोष

 

प्रश्‍न- विजयनगर साम्राज्‍य को किस अन्‍य नाम से जाना जाता है?

  1. कालगुंडा
  2. हम्‍पी
  3. आरवीडु
  4. सिंहल

उत्‍तर- हम्‍पी


Youtube channel-GK BUCKET STUDY TUBE

गुणवत्तापूर्ण एवं न्यूनतम शुल्क के साथ अध्ययन सामग्री एवं अभ्‍यास  Whatapp or Call- 74704-95829


प्रश्‍न- 1815 में किसे भारत के पहले सर्वेयर जनरल बनाया गया?

  1. विलियम कोल्‍बी
  2. कॉलिन मैकेन्‍जी
  3. राखलदास बनर्जी
  4. जेम्‍स चेपिचर

उत्‍तर- कॉलिन मैकेन्‍जी

 

प्रश्‍न-विजयनगर साम्राज्‍य में घोडों के व्‍यापारियों के समूह को क्‍या कहा जाता था?

  1. हरिमेई
  2. कुदिरई
  3. कुलुप
  4. होटू

उत्‍तर- कुदिरई या  चेट्टी  

 

प्रश्‍न- कृष्‍णदेव राय ने अपनी माता के नाम पर विजयनगर के समीप किस उपनगर की स्‍थापना की ?

  1. नगलपुरम
  2. श्‍वेतापुरम
  3. ज्‍योतिपुरम
  4. सुजलपुरम

उत्‍तर- नगलपुरम

 

प्रश्‍न- विजयनगर के शासक अपने आप को क्‍या कहते थे?

  1. बहादुर
  2. राय
  3. राजा
  4. सम्राट

उत्‍तर- राय

 

प्रश्‍न- विजयनगर साम्राज्‍य में स्थिति रायचूर दोआब किन नदियों के बीच स्थित था?

  1. गोदावरी एवं तुंगभद्रा
  2. कृष्‍णा एवं गोदावरी
  3. तुंगभद्रा एवं कृष्‍णा
  4. कृष्‍णा एवं कावेरी

उत्‍तर- तुंगभद्रा एवं कृष्‍णा

 

प्रश्‍न- विजयनगर साम्राज्‍य की एक प्रमुख विशेषता क्‍या थी?

  1. गोयन प्रणाली
  2. अमर नायक प्रणाली
  3. न्‍याय दंड प्रणाली
  4. उत्‍पादन प्रणाली

उततर- अमर नायक प्रणाली

अमर नायक प्रणाली के तहत सैनिक कमांडर होते थे जिनको राय द्वारा प्रशासन हेतु राज्‍य क्षेत्र दिए जाते थे और वे कर वसूल करते थे तथा विजयनगर शासक को सैनिक शक्ति प्रदान करते थे । 

 

प्रश्‍न- 1565 ई में राक्षसी तांगड़ी अथवा तालीकोटा का युद्ध विजयनगर की सेना एवं किसके बीच हुआ?

  1. बीजापुर एवं अहमदनगर की संयुक्‍त सेना
  2. अहमदनगर तथा गोलकुंडा की संयुक्‍त सेना
  3. बीजापुर तथा गोलकुंडा की संयुक्‍त सेना
  4. बीजापुर, अहमदनगर तथा गोलकुंडा की संयुक्‍त सेना

उत्‍तर- बीजापुर, अहमदनगर तथा गोलकुंडा की संयुक्‍त सेना एवं के मध्‍य

 

प्रश्‍न- किसके शासन काल में पंजाब में शाह नहर का निर्माण करवाया गया?

  1. जहांगीर
  2. शाहजहां
  3. औरंगजेब
  4. बहादुरशाह प्रथम

उत्‍तर- शाहजहां

 

प्रश्‍न- मुगलकाल में प्रांतों में राजकीय नियम कानूनों के पालन की जिम्‍मेवारी किस पर थी?

  1. प्रधान
  2. गोसर
  3. अमीन
  4. कोतवाल

उत्‍तर- अमीन

 

प्रश्‍न- मुगल प्रशासनिक व्‍यवस्‍था में मनसबदारी क्‍या था?

  1. एक राजस्‍व व्‍यवस्‍था
  2. एक सैनिक नौकरशाही तंत्र
  3. कृषि भूमि बंटवारा
  4. एक न्‍याय व्‍यवस्‍था तंत्र

उत्‍तर- एक सैनिक नौकरशाही तंत्र जिस पर राज्‍य के सैनिक एवं नागरिक मामलों की जिम्‍मेदारी थी ।

 

प्रश्‍न- अबुल फजल की आइन-ए-अकबरी कितने भागों का संकलन है?

  1. 3 भाग
  2. 5 भाग
  3. 7 भाग
  4. 9 भाग

5 भाग

 

प्रश्‍न- भारत के लोगों के मजहबी, साहित्यिक एवं सांस्‍कृतिक रिवाजों का विवरण तथा अकबर के शुभ वचनों का संग्रह आईन ए अकबरी के किस भाग में है?

  1. पहला
  2. दूसरा
  3. तीसरा
  4. चौथा एवं पांचवा

उत्‍तर- चौथा एवं पांचवा

चौथा एवं पांचवा सांस्‍कृतिक वर्णन से संबंधित है

 

प्रश्‍न- साम्राज्‍य एवं प्रांतों के वित्‍तीय विवरण एवं राजस्‍व आईन ए अकबरी के किस भाग में मिलता है जिसे मुल्‍क आबादी नाम से जाना जाता है?

  1. पहला
  2. दूसरा
  3. तीसरा
  4. चौथा एवं पांचवा

उत्‍तर- तीसरा जो साम्राज्‍य एवं प्रांतों के वित्‍तीय विवरण एवं राजस्‍व विवरण देता है।

दूसरा जिसे सिपह आबादी कहते हैं सैनिक एवं नागरिक प्रशासन एवं नौकरों की व्‍यवस्‍था से है जबकि पहला भाग शाही घर परिवार और उसके रखरखाव का विवरण देता है।

 

प्रश्‍न- भारतीय मुगल शासकों का वर्णन करने के क्रम में किसने मुगल शासकों हेतु मुगल शब्‍द का प्रयोग किया?

  1. भारतीय इतिहासकारों ने
  2. यूरोपीयनों ने
  3. ईरानीयों ने
  4. स्‍थानीय भारतीयों ने

उत्‍तर- यूरोपीयनों ने

 

प्रश्‍न- मुगलों की मातृभाषा तुर्की थी फिर भी किस शासक के द्वारा फारसी को दरबार की मुख्‍य भाषा बनाया गया?

  1. अकबर
  2. जहांगीर
  3. शाहजहां
  4. औरंगजेब

उत्‍तर- अकबर

 

प्रश्‍न-मध्‍यकाल में किस भाषा के संयोग से उर्दू नाम की नयी भाषा निकलकर आयी?

  1. तुर्की एवं अरबी
  2. फारसी एवं हिन्‍दवी
  3. अरबी एवं हिन्‍दवी 
  4. हिन्‍दवी एवं तुर्की

उत्‍तर- फारसी एवं हिन्‍दवी

 

प्रश्‍न -अकबरनामा मूल रूप से किस भाषा में लिखी गयी?

  1. तुर्की
  2. अरबी
  3. फारसी
  4. हिन्‍दवी

उत्‍तर  - फारसी

 

प्रश्‍न- मुगल बादशाहों के आदेश पर महाभारत का किस भाषा में अनुवाद रज्‍मनामा (युद्धों की पुस्‍तक) नाम से हुआ?

  1. तुर्की
  2. अरबी
  3. फारसी
  4. हिन्‍दवी

उत्‍तर- फारसी

 

प्रश्‍न- नस्‍तलिक शैली में लिखने में माहिर अकबर के दरबार से सुलेखक कश्‍मीर के मुहम्‍मद हुसैन को कौन सी उपाधि दी गयी थी?

  1. चश्‍मे कलम
  2. शाहीने कलम
  3. इबादते कलम
  4. जरीन कलम

उत्‍तर-जरीन कलम ( सोने की कलम )

 

प्रश्‍न- तीन जिल्‍दों में विभाजित अकबरनामा के किस भाग को आइन-ए-अकबरी कहा जाता है?

  1. प्रथम
  2. दूसरे
  3. तीसरे
  4. चौथे

उत्‍तर- तीसरे भाग को

 

प्रश्‍न- अकबरनामा का अंग्रजी अनुवाद किसके द्वारा किया गया?

  1. गैरी फोर्डसन
  2. हेनरी बेवरिज
  3. जार्ज लिमेय
  4. टॉम यूथ्रेस

उत्‍तर-  हेनरी बेवरिज

 

प्रश्‍न- शाहजहां के शासनकाल में लिखी गयी पुस्‍तक चार चमन के लेखक कौन है?

  1. अब्‍दुल हमीद लाहौरी
  2. चंद्रभान ब्राह्मण
  3. गौरीशंकर
  4. उदयभान

उत्‍तर- चंद्रभान ब्राह्मण

 

प्रश्‍न- निम्‍न कथनों पर विचार कर सही विकल्‍प का चयन करें ?

  1. शहंशाह का तात्‍पर्य - राजाओं का राजा
  2. जहांगीर का अर्थ- विश्‍व पर कब्‍जा करनेवाला
  3. शाहजहां का तात्‍पर्य – विश्‍व का राजा
  4. उपरोक्‍त सभी सत्‍य है

उत्‍तर – सभी सत्‍य है ।

 

प्रश्‍न- शेरशाह से पराजित होने के बाद हुमायूँ कहां निर्वासित रहा?

  1. अफगानिस्‍तान  
  2. ताजिकिस्‍तान
  3. ईरान
  4. उज्‍जबेकिस्‍तान

उत्‍तर- ईरान के सफावी शासक के दरबार में

 

प्रश्‍न- मुगल दरबार में औपचारिक अभिवादन के उस तरीको को क्‍या कहा जाता है जिसमें दरबारी दाएं हाथ की तलहथी को ललाट पर रखकर आगे की ओर सिर झुकाते थे?

  1. जोनिश
  2. कोर्निश
  3. सजदा
  4. खुशमिदा

उत्‍तर- कोर्निश

 

प्रश्‍न- जन विश्‍वास के रूप में शाही सत्‍ता की स्‍वीकृति को और विस्‍तार देने के लिए झरोखा दर्शन की प्रथा को किसके द्वारा आरंभ किया गया था?

  1. अकबर
  2. जहांगीर
  3. शाहजहां
  4. औरंगजेब

उत्‍तर- अकबर

 

प्रश्‍न- मुगलकाल में सर से पांव तक पहने जानेवाले उपहार जिसमें जामा, पगड़ी और पटका शामिल थे  क्‍या कहलाता था?

  1. गुमला
  2. सरप्‍पा
  3. साफिया
  4. दोहरी

उत्‍तर सरप्‍पा

 

प्रश्‍न- मुगल दरबार में पदवियों को किस प्रकार प्राप्‍त किया जा सकता था?

  1. योग्‍य व्‍यक्तियों द्वारा अपने कार्य के माध्‍यम से ।
  2. पैसे देकर अर्जित की जा सकती थी।
  3. उपरोक्‍त दोनों
  4. उपरोक्‍त में से कोई नहीं

उत्‍तर- उपरोक्‍त दोनों

 

प्रश्‍न- मीर खान ने अपनी नाम में अ अक्षर लगाकर उसे अमीर खान करने के लिए किस शासन को एक लाख रुपए देने का प्रस्‍ताव किया?

  1. अकबर
  2. शाहजहां
  3. औरंगजेब
  4. मुहम्‍मद शाह

उत्‍तर – औरंगजेब

 

प्रश्‍न- तमिलनाडु में शासन करनेवाले चोल वंश के समय लगनेवाला नकद के बजाए जबरन श्रम के रूप में लिया जानेवाला कर क्‍या था?

  1. वेल्‍ला
  2. नाडु 
  3. वेट्टी
  4. थेरी

उत्‍तर- वेट्टी

 

प्रश्‍न- चोल प्रशासन में समृद्ध गांवों के समूह जो न्‍याय करने और कर वसूलने का कार्य भी करते थे क्‍या कहलाते थे?

  1. वेलम
  2. नाडू
  3. चेट्टी
  4. पुरम

उत्‍तर -नाडु

 

प्रश्‍न- किस जाति के धनी किसानों को केन्‍द्रीय चोल सरकार की देखरेख में नाडु के महत्‍वपूर्ण कार्य जैसे न्‍याय करने, कर लगाने जैसे कार्यों पर अच्‍छा-खासा नियंत्रण था?

  1. नायर
  2. नायडू
  3. कोवल
  4. वेल्‍लाल 

उत्‍तर- वेल्‍लाल

 

प्रश्‍न -चोल कालीन प्रतिमाएं जिनकी गिनती संसार की उत्‍कृष्‍ट प्रतिमाओं में होती है?

  1. ताम्र प्रतिमाएं
  2. कांस्‍य प्रतिमाएं
  3. रजत प्रतिमाएं
  4. स्‍वर्ण प्रतिमाएं

उत्‍तर - कांस्‍य प्रतिमाएं

 

प्रश्‍न- चोल वंश के अभिलेखों के अनुसार असत्‍य कथन को बताए।

  1. वेल्‍लनवगाई-  गैर ब्राह्मण किसान की भूमि
  2. ब्रह्म्देय- ब्राह्मणों को उपहार में दी गयी भूमि
  3. शालाभोग- सैन्‍य व्‍यवस्‍था के रखरखाव हेतु दी गयी भूमि
  4. देवदान- मंदिरों को उपहार में दी गयी भूमि

उत्‍तर- शालाभोग- विद्यालय के रखरखाव हेतु दी गयी भूमि

 

प्रश्‍न- चोल वंश के अभिलेखों के अनुसार मंदिर को उपहार में दी गयी भूमि क्‍या कहलाती थी ?

  1. शालाभोग
  2. पल्लिचंदम
  3. ब्रह्मदेय
  4. देवदान

उत्‍तर – देवदान

 

प्रश्‍न- चोल वंश के अभिलेखों के अनुसार गैरब्राह्मणों को उपहार में दी गयी भूमि क्‍या कहलाती थी?

  1. वेल्‍लनवगाई
  2. पल्लिचंदम
  3. ब्रह्मदेय
  4. देवदान

उत्‍तर- वेल्‍लनवगाई

 

प्रश्‍न- किस चोल शासक ने श्रीलंका तथा दक्षिण पूर्व एशिया के देशों पर आक्रमण करने हेतु जल सेना बनायी?

  1. विजयालय
  2. राजेन्‍द्र प्रथम
  3. राजेन्‍द्र तृतीय
  4. करिकाल

उत्‍तर- राजेन्‍द्र प्रथम

 

प्रश्‍न- बारहवीं सदी में किसके शासन काल में दिल्‍ली वाणिज्‍य का एक महत्‍वपूर्ण केन्‍द्र बना?

  1. तोमर एवं चौहान शासकों के समय
  2. गुलाम शासकों के समय
  3. खिजली शासकों के समय
  4. उपरोक्‍त सभी शासकों के समय

उत्‍तर- तोमर एवं चौहान शासकों के समय





Youtube channel-GK BUCKET STUDY TUBE

एकदिवसीय Special Notes by GK BUCKET STUDY TUEB

गुणवत्तापूर्ण एवं न्यूनतम शुल्क के साथ अध्ययन सामग्री एवं अभ्‍यास  Whatapp or Call- 74704-95829

No comments:

Post a Comment