69 bpsc mains, bpsc pre and mains exam ki tayari, bihar daroga and other exams

Sep 27, 2022

जनगणना-भारत एवं बिहार एवं बिहार की अनुसूचित जाति एवं जनजातियां

 

जनगणना-भारत एवं बिहार


बिहार के जनगणना-भारत एवं बिहार एवं बिहार की अनुसूचित जाति एवं जनजातियां  संबंधी महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न की इस शृंखला में आप अनेक महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को देख सकते हैं । इसके अलावा नीचे दिए गए लिंक से अन्‍य पोस्‍ट को पढ़ सकते हैं तथा  मास्‍टर वीडियो के माध्‍यम से भी अपनी संपूर्ण बिहार सामान्‍य ज्ञान की तैयारी कर सकते हैं जिसका लिंक नीचे दिया गया है ।

बिहार सामान्‍य ज्ञान-वन लाइनर

बिहार करेंट अफेयर 2022–वन लाइनर

संपूर्ण बिहार- मास्‍टर वीडियो 

मौर्यकाल की प्रशासनिक संरचना में किसके तहत जनसंख्या समिति का गठन किया गया था- नगराध्यक्ष

1881 में किसके समय नियमित जनगणना आरंभ हुई-लार्ड रिपन

वर्ष 1881 की जनगणना के अनुसार बिहार की जनसंख्या थी-2.66 करोड़

भारत के प्रथम जनगणना आयुक्त थे- डब्ल्यू सी प्लाउडेन

वर्तमान में जनगणना का कार्य किस अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार किया जाता है- जनगणना अधिनियम 1948

जनगणना संबंधी संपूर्ण कार्य किसके अधीन सम्पन्न कराया जाता है-गृह मंत्रालय के अधीन

बिहार-बंगाल-उड़ीसा संयुक्त प्रांत की संयुक्त गणना अंतिम बार किस वर्ष हुई थी- 1911

जनगणना का महानविभाजक वर्ष माना जाता है- 1921

उड़ीसा से अलग होने के बाद बिहार की पहली जनगणना हुई - 1941

वर्ष 2011 की जनगणना किस क्रम की जनगणना है- 15वीं जनगणना

2021 की जनगणना किस क्रम की जनगणना होगी- भारत की 16वीं व स्वतंत्र भारत 8वीं जनगणना

जनगणना 2021 की थीम क्या है- जन भागीदारी से जनकल्याण

जनसंख्या के अनुसार बिहार भारत में किस स्थान पर है- तीसरा (उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र के बाद )

भारतीय आबादी का कितना भाग बिहार में निवास करता है- 8.6%

बिहार का एकमात्र नगर जिसकी जनसंख्या 25 लाख से ज्यादा है- पटना

बिहार में शहरीकरण का उच्च स्तर पाया जाता है- दक्षिण बिहार में

1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या को क्या कहा जाता है-लिंगानुपात

2011 के अनुसार बिहार का लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से कितना कम है- 25 (बिहार का 918 है जबकि भारत का 943 )

बिहार 2011 की जनगणना

बिहार की कुल आबादी

104099452

पुरुषों की जनसंख्या

54278157

महिलाओं की जनसंख्या

49821295

ग्रामीण जनसंख्या

92341436 (88.7%)

नगरीय जनसंख्या

11758016(11.3%)

दशकीय वृद्धि दर

25.4%

2001-2011 के दौरान जनसंख्या वृद्धि

2 करोड़ 11 लाख

जनघनत्व

1106

ग्रामीण जनघनत्व

1006

शहरी जनघनत्व

5058

साक्षरता दर

61.8%

पुरुष साक्षरता दर

71.2%

महिला साक्षरता दर

51.5%

लिंगानुपात

918

ग्रामीण लिंगानुपात

921

नगरीय लिंगानुपात

895

शिशु लिंगानुपात

935

कुल जनसंख्या में अनुसूचित जाति

15.9%

कुल जनसंख्या में अनुसूचित जनजाति

1.3%

कृषि श्रमिकों का प्रतिशत

52.8%

1 लाख से ज्यादा जनसंख्या वाले नगर

26

सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला

पटना

सबसे कम जनसंख्या वाला जिला

शेखपुरा

सबसे अधिक लिंगानुपात वाला जिला

गोपालगंज – 1021

सबसे कम लिंगानुपात वाला जिला

मुंगेर – 876

सर्वाधिक शिशु (0-6वर्ष) लिंगानुपात वाला जिला

किशनगंज, 971

न्यूनतम शिशु (0-6 वर्ष) लिंगानुपात वाला जिला

वैशाली, 797

सबसे अधिक साक्षरता वाला जिला

रोहतास – 73.37%

सबसे कम साक्षरता वाला जिला

पूर्णिया – 51.1%

न्यूनतम नगरीय जनसंख्या वाला जिला

शिवहर – 28116

सर्वाधिक जनघनत्व वाला जिला

शिवहर, 1880

न्यूनतम जनघनत्व वाला जिला

कैमूर, 488 व्यक्ति

बिहार में जन्म दर

27.7 प्रति हजार

बिहार में मृत्यु दर

6.7 प्रति हजार

2011 में बिहार की जनसंख्या का दशकीय वृद्धि दर

25.4%

2000- 2011 के दशक में प्रति वर्ग किमी में वृद्धि हुई व्यक्तियों की संख्या

225 व्यक्ति

साक्षरता की दृष्टि से राज्यों में बिहार का स्थान 29वां तथा केन्द्रशसित प्रदेशों में  36वां है

बिहार का एकमात्र जिला जहां साक्षरता की दर राष्ट्रीय साक्षरता से ऊपर है- रोहतास

बिहार की जनगणना

सर्वाधिक जनसंख्या वाले जिले

न्यूनतम जनसंख्या वाले जिले

1

पटना

1

शेखपुरा

2

पूर्वी चंपारण

2

शिवहर

3

मुजफ्फरपुर

3

अरवल

4

मधुबनी

4

लखीसराय

5

गया

5

जहानाबाद

सर्वाधिक जनघनत्व वाले जिले

न्यूनतम जनघनत्व वाले जिले

1

शिवहर - 1880

1

कैमूर (भभुआ) - 488

2

पटना

2

जमुई

3

दरभंगा

3

बांका

4

वैशाली

4

पश्चिमी चंपारण

5

बेगूसराय

5

रोहतास

सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या वाले जिले

सर्वाधिक ग्रामीण जनसंख्या वाले जिले

1

पटना – 25,14,590

1

पू. चम्पारण - 4698028

2

भागलपुर

2

मुजफ्फरपुर

3

गया

3

मधुबनी

4

बेगुसराय

4

समस्तीपुर

5

मुजफ्फरपुर

5

गया

बिहार का न्यूनतम नगरीय जनसंख्या वाला जिला शिवहर है जिसकी जनसंख्या 28,116 है।

सर्वाधिक नगरीकृत प्रतिशत वाले जिले

न्यूनतम नगरीकृत प्रतिशत  वाले जिले

1

पटना - 43.1%

1

समस्तीपुर - 3.47%

2

मुंगेर

2

बांका

3

भागलपुर

3

मधुबनी

4

बेगूसराय

4

कैमूर (भभुआ)

5

शेखपुरा

5

शिवहर

सर्वाधिक लिंगानुपात वाले जिले

न्यूनतम लिंगानुपात वाले जिले

1

गोपालगंज - 1021

1

मुंगेर - 876

2

सीवान

2

भागलपुर

3

सारण

3

खगड़िया

4

किशनगंज

4

शिवहर

5

नवादा

5

बेगूसराय/वैशाली

सर्वाधिक साक्षरता दर

न्यूनतम साक्षरता दर

1

रोहतास - 73.4%

1

पूर्णिया - 51.1%

2

पटना

2

सीतामढ़ी

3

भोजपुर

3

कटिहार

4

मुंगेर

4

मघेपुरा

5

औरंगाबाद

5

सहरसा

सर्वाधिक पुरुष साक्षरता दर

न्यूनतम पुरुष साक्षरता दर

1

रोहतास - 82.9%

1

पूर्णिया - 59.1%

2

भोजपुर

2

कटिहार

3

बक्सर

3

सीतामढ़ी

4

सीवान

4

शिवहर

5

औरंगाबाद

5

मधेपुरा

सर्वाधिक महिला साक्षरता दर

न्यूनतम महिला साक्षरता दर

1

रोहतास - 63.0%

1

सहरसा - 41.7%

2

मुंगेर

2

मघेपुरा

3

पटना

3

पूर्णिया

4

औरंगाबाद

4

सीतामढ़ी

5

सीवान

5

अररिया

सर्वाधिक अनुसूचित जाति जनसंख्या वाले जिले

न्यूनतम अनुसूचित जाति जनसंख्या वाले जिले

1

गया - 13,34,351

1

शिवहर  - 96,655

2

पटना

2

किशनगंज

3

समस्तीपुर

3

शेखपुरा

4

मुजफ्फरपुर

4

अरवल

5

वैशाली

5

लखीसराय

सर्वाधिक अनुसूचित जाति प्रतिशतता वाले जिले

न्यूनतम अनुसूचित जाति प्रतिशतता वाले जिले

1

गया - 30.4%

1

किशनगंज – 6.7%

2

नवादा

2

कटिहार

3

औरंगाबाद

3

भागलपुर

4

कैमूर (भभुआ)

4

सीवान

5

वैशाली

5

सीतामढ़ी

सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति जनसंख्या वाले जिले

न्यूनतम अनुसूचित जनजाति जनसंख्या वाले जिले

1

पश्चिमी चंपारण

1

शिवहर- 318

2

कटिहार

2

अरवल

3

पूर्णिया

3

शेखपुरा

4

बांका

4

खगड़िया

5

सीवान

5

औरंगाबाद

सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति प्रतिशतता वाले जिले

न्यूनतम अनुसूचित जनजाति प्रतिशतता वाले जिले

1

पश्चिमी चंपारण 6.35%

1

खगड़िया/समस्तीपुर/

औरंगाबाद -0.04%

2

कटिहार

2

शिवहर/बेगूसराय/नालंदा

3

जमुई

3

दरभंगा/वैशाली/गया

4

बांका

4

अरवल

5

पूर्णिया

5

सीतामढ़ी/नवादा/मधुबनी

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार  उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद  जनसंख्या के आधार पर देश  के तीसरे सबसे बड़े  राज्य बिहार की जनसंख्या कितनी है- 10.40  करोड़ 

भारत की कुल जनसंख्या के 8.6% आबादी के साथ बिहार का क्षेत्रफल कितना है- 2.9 प्रतिशत

वर्ष 2001-2011 में  संपूर्ण भारत के दशकीय जनसंख्या वृद्धि 17.7 प्रतिशत की तुलना में बिहार की  दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर कितने  रही? 25.4 प्रतिशत

वर्ष 2011 की जनगणना के  संपूर्ण भारत के जनसंख्या घनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर की अपेक्षा बिहार में  जनसंख्या घनत्व कितना है? 1106 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर

वर्ष 2011 के अनुसार संपूर्ण भारत के   नगरीय जनसंख्या 31.2 प्रतिशत की अपेक्षा बिहार में  नगरीय जनसंख्या कितनी है? 11.3 प्रतिशत

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार संपूर्ण भारत के लिंगानुपात 943 की तुलना में बिहार में कितना है? 918

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत के बाल लिंगानुपात 919  की अपेक्षा बिहार का बाल लिंगानुपात कितना है? 935

हाल ही भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सूची के अनुसार बिहार की जनसंख्या कितनी हो गयी है? 14 करोड 91 लाख 41 हजार 337

भारत में अंतिम बार जातिगत जनगणना कब हुई थी- 1931

1931 में जातिगत जनगणना के समय भारत के वायसराय थे- लार्ड विलिंगटन

1931 की जनगणना के अनुसार भारत में OBC आबादी की संख्या कितनी है- 52%

वर्ष 1941 में जनगणना के समय जाति आधारित डेटा जुटाया गया था, लेकिन प्रकाशित नहीं किया गया।

मंडल कमीशन द्वारा किस वर्ष की जतिगत जनगणना को आधार माना गया था- 1931

2011 में सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना की गयी थी लेकिन लेकिन सरकार ने इसके आंकड़े जारी नहीं किए थे

बिहार की कितनी जातियों को अत्यंत पिछड़ा वर्ग (BC-1) जातियों की श्रेणी में रखा गया है-113

2011 की जनगणना के अनुसार बिहार की आबादी में अनुसूचित जाति का कितना हिस्सा है? 15.9 प्रतिशत

2011 की जनगणना के अनुसार बिहार की आबादी में अनुसूचित जनजाति का कितना हिस्सा है?1.3 प्रतिशत

अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जनजाति (उत्पीड़न निवारण) अधिनियम 1989 और नियमावली 1955 के तहत उत्पीड़न चलने वाले परिवार को कितनी राशि की सहायता दी जाती है? 60  हजार रुपए

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार की आबादी में धार्मिक अल्पसंख्यकों का कितना प्रतिशत हिस्सा है? 17.3 प्रतिशत

बिहार की जातियां

कुल जनसंख्या में स्वर्ण जाति का प्रतिशत

17%

कुल जनसंख्या में पिछड़ा वर्ग का प्रतिशत

51%

कुल जनसंख्या में  अति पिछड़ा वर्ग का प्रतिशत

26%

कुल जनसंख्या में अनुसूचित जातियों का प्रतिशत

15.9%

कुल जनसंख्या में अनुसूचित जनजातियों का प्रतिशत

1.3%

अधिकतम  अनुसूचित जाति वाला जिला

गया

न्यूनतम अनुसूचित जाति वाला जिला

शिवहर

प्रतिशतता के आधार पर अधिकतम अनुसूचित जाति वाला जिला

गया

(30.39%)

प्रतिशतता के आधार पर न्यूनतम अनुसूचित जाति वाला जिला

किशनगंज

(6.69%)

प्रतिशतता के आधार पर अधिकतम अनुसूचित जनजाति वाला जिला

.चंपारण

6.35%

प्रतिशतता के आधार पर न्यूनतम अनुसूचित जनजाति वाला जिला

खगड़िया/समस्तीपुर/

औरंगाबाद, 0.04%


बिहार में अनुसूचित जाति एवं जनजातियां 

बिहार में कितनी जातियां अनुसूचित जाति की श्रेणी में  है- 22

बिहार सरकार द्वारा अनुसूचित जातियों में भी सर्वाधिक वंचित जातियों के समावेशी विकास एवं कल्याण हेतु किस आयोग का गठन किया गया- राज्य महादलित आयोग

गया में अनुसूचित जाति जनसंख्या का प्रतिशत कितना है- 30.4%

1909 के सरस्वती पत्रिका में बिहार के किस हरिजन कवि की कविता अछूत की शिकायत प्रकाशित हुई थी- हीरा डोम

1922 में किस संस्था द्वारा छुआछूत के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया था- हिंदू महासभा द्वारा

बिहार के हरिजनों के बीच किस संस्था द्वारा यज्ञोपवित कार्यक्रम चलाया गया- आर्य समाज द्वारा

न्यूनतम अनुसूचित जाति जनसंख्या प्रतिशत वाला जिला

किशनगंज

सर्वाधिक अनुसूचित जाति वाला जिला

गया

अनुसूचित जाति जनसंख्या में सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला

गोपालगंज,

1010 व्यक्ति

अनुसूचित जाति जनसंख्या में न्यूनतम लिंगानुपात वाला जिला

भागलपुर,

878 व्यक्ति

अनुसूचित जाति हेतु बिहार से लोकसभा में आरक्षित सीट

6

अनुसूचित जाति हेतु बिहार विधानसभा में आरक्षित सीट

38

गांधीजी द्वारा अछूतों के लिए किस शब्द का प्रयोग किया गया- हरिजन

हरिजनों के उत्थान हेतु गांधीजी कब बिहार  दौरे पर आए- 1925

बिहार में हरिजन सेवक संघ की स्थापना की गयी- 13 दिसम्बर 1932

हरिजन सेवक संघ की प्रतिनिधि पत्रिका का नाम था-अमृत

महात्मा गांधी द्वारा किस वर्ष हरिजनों को साथ लेकर देवघर मंदिर में प्रवेश किया गया- वर्ष 1934

भारत सरकार अधिनियम 1935 में अछूत जातियों के लिए किस शब्द का प्रयोग किया गया था- अनुसूचित जाति

अछूत जातियों के लिए अंग्रेजों की अघोषित नीति थी- अछूत जातियों को हिंदू धर्म के अंतर्गत रखना

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान बिहार से कौन से हरिजन नेता उभर कर आए- जगजीवन राम, जगलाल चौधरी, भोला पासवान शास्त्री

19वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में किस संस्था ने अछूतों के कल्याण हेतु बिहार में आंदोलन चलाया था- आर्य समाज

बिहार के किस पत्रिका में अछूतों के उत्थान हेतु लेख एवं आलेखों का प्रकाशन होता था- देश पत्रिका

बिहार में कितनी जातियां अनुसूचित जनजाति श्रेणी  है-33

बिहार की जनसंख्या में अनुसूचित जनजातियां है- 1.3%

अनुसूचित जनजाति में सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला है -अरवल, 1085 व्यक्ति

अनुसूचित जनजाति में न्यूनतम लिंगानुपात वाला जिला है- शिवहर, 929 व्यक्ति

बिहार के किस जिले में सबसे ज्यादा जनजातीय आबादी निवास करती है- पश्चिमी चंपारण

जनजातीय समाज में गोत्र सामान्यतः किसके नाम पर आधारित होते हैं- पशु-पक्षियों, वृक्षों के नाम पर

जनजातियों के प्रधान देवता को क्या कहा जाता है- बोंगा

बिहार तथा झारखंड में पायी जानेवाली किस जनजाति के पूर्वज खैर घासों की पूजा करते थे- खैरवार जनजाति

बिहार में कौन सी जनजाति सर्वाधिक संख्या में है- संथाल

मुंडा जनजाति द्वारा की जानेवाली स्थानांतरित कृषि को स्थानीय भाषा में क्या कहा जाता है- खुंटकट्टी

बिहार विधानसभा में कौन सी 2 सीट अनुसूचित जनजातियों हेतु आरक्षित है- मनिहारी तथा कटोरिया विधानसभा क्षेत्र


66वीं BPSC मुख्य परीक्षा के सफल नोट्स के बाद एक बार फिर Bihar Auditor 67th BPSC तथा CDPO मुख्य परीक्षा हेतु केन्द्रीय बजट 2022, केन्द्रीय आर्थिक समीक्षा तथा बिहार बजट 2022 एवं बिहार आर्थिक समीक्षा के साथ साथ अन्य महत्वपूर्ण रिपोर्ट इत्यादि के अद्यतन आकड़ों के साथ उपलब्ध  

ज्यादा जानकारी अथवा सेम्पल बुक देखने हेतु Whatsapp करें 74704-95829 या हमारे वेवसाइट gkbucket.com पर जाकर स्‍वयं अवलोकन करें।

मुख्य परीक्षा संबंधी नोट्स की विशेषताएं

  1. To the Point  और Updated Notes
  2. सरल, स्पष्ट  एवं बेहतर प्रस्तुतीकरण
  3. प्रासंगिक एवं परीक्षा हेतु उपयोगी सामग्री का समावेश
  4. सरकारी डाटा, सर्वे, सूचकांकों, रिपोर्ट का आवश्यकतानुसार समावेश
  5. आवश्यकतानुसार टेलीग्राम चैनल के माध्यम से इस प्रकार के PDF द्वारा अपडेट एवं महत्वपूर्ण मुद्दों को आपको उपलब्ध कराया जाएगा
  6. रेडिमेट नोट्स होने के कारण समय की बचत एवं रिवीजन हेत उपयोगी
  7. अन्य की अपेक्षा अत्यंत कम मूल्य पर सामग्री उपलब्ध होना।
  8. मुख्‍य परीक्षा को समर्पित टेलीग्राम ग्रुप की निशुल्‍क सदस्‍यता ।


No comments:

Post a Comment