बिहार तथा सभी एकदिवसीय परीक्षाओं की तैयारी हेतु बेहतरीन मंच ।

Apr 13, 2024

NCERT आधारित प्राचीन भारत का इतिहास

NCERT आधारित प्राचीन भारत का इतिहास

इन प्रश्‍नों  के  MCQ टेस्‍ट के लिए टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करें 
Whatsapp/Call  74704-95829 

प्रश्‍न- हड़प्‍पा सभ्‍यता के संबंध में सत्‍य कथन बताएं ।

  1. सबसे विशिष्‍ट पुरावस्‍तु सेलखड़ी पत्‍थर से बनी मुहर
  2. सेलखड़ी मुहर पर देवताओं के चित्र अंकित है
  3. मुहर पर ऐसी लिपि के चिह्न उत्‍कीर्णित है जिसे पढ़ा नही जा सका


  1. केवल  1
  2. 1 एवं 2
  3. 1 एवं 3
  4. सभी कथन सत्‍य है

उत्‍तर- 1 एवं 3,  सेलखड़ी पर जानवरों के चित्र अंकित है


प्रश्‍न- हड़प्‍पा सभ्‍यता का काल कब से कब तक माना जाता है?

  1. 2600 से 1500 ईसा पूर्व
  2. 2600 से 1900 ईसा पूर्व
  3. 2600 से 1200  ईसा पूर्व
  4. 1500 से 1800 ईसा पूर्व

उत्‍तर- 2600 से 1900 ईसा पूर्व

हड़प्‍पा सभ्‍यता से पहले तथा हड़प्‍पा सभ्‍यता के बाद के विद्यमान संस्‍कृतियों क्रमश: आरंभिक अथवा परवर्ती हड़प्‍पा कहा जाता है

प्रश्‍न- थार रेगिस्‍तान से लगे हुए पाकिस्‍तान का रेगिस्‍तान क्षेत्र किस अन्‍य नाम से जाना जाता था?

  1. कोलिस्‍तान
  2. देवोस्‍तान
  3. चोलिस्‍तान
  4. पालिस्‍तान 

उत्‍तर- चोलिस्‍तान

 

प्रश्‍न- हड़प्‍पा सभ्‍यता जिसके अधिकांश स्‍थल अर्धशुष्‍क क्षेत्र में पाए गए उसके संबंध में सत्‍य कथन का चयन करें।  

  1. यहां से मिले अनाज में मुख्‍यत गेहॅूं, जौ, दाल, सफेद चना तथा तिल है।
  2. मोहनजोदड़ो में प्रयुक्‍त ईंटों एक निश्चित अनुपात के थे ।
  3. अफगानिस्‍तान के शोर्तुघई स्‍थल से नहर के अवशेष मिले है ।

  1. केवल  1
  2. 1 एवं 2
  3. 1 एवं 3
  4. सभी कथन सत्‍य है

उत्‍तर- सभी कथन सत्‍य है

मोहनजोदड़ो में प्रयुक्‍त ईंटों एक निश्चित अनुपात के थे और लंबाई और चौड़ाई क्रमशं ऊंचाई की चार गुनी और दोगुनी होती थी।

 

प्रश्‍न- हड़प्‍पा शहरों की सबसे अनूठी विशिष्टिता क्‍या थी?

  1. परिवहन प्रणाली
  2. मुद्रा विनिमय प्रणाली
  3. व्‍यापार प्रणाली
  4. जल निकास प्रणाली

उत्‍तर-- जल निकास प्रणाली

 

प्रश्‍न- हड़प्‍पा में सड़कों तथा नालियों को ग्रिड पद्धति में किस प्रकार बनाया गया था?

  1. वक्राकार
  2. वृताकार
  3. समकोणिक
  4. त्रिभुजाकार

उत्‍तर- समकोणिक एक दूसरे को समकोण पर काटते हुए ग्रिड पद्धति में

 

प्रश्‍न- हड़प्‍पा के स्‍थलों में कहां पर बस्‍ती की पूर्ण किलेबंदी पायी गयी ?

  1. धौलावीरा
  2. लोथल
  3. कालीबंगा
  1. केवल 3  
  2. 1 एवं 2
  3. 1 एवं 3
  4. 1, 2 एवं 3   

उत्‍तर- 1 एवं 2,  धौलावीरा तथा लोथल में पूर्ण किलेबंदी पायी गयी। 

 

 

प्रश्‍न- मोहनजोदड़ो का निचला शहर किस प्रकार के भवनों का उदाहरण प्रस्‍तुत करता है?

  1. आवासीय भवन
  2. व्‍यापारिक भवन
  3. समारोहिक भवन
  4. सैन्‍य भवन

उत्‍तर- आवासीय भवन

विद्वानों के अनुसार मोहनजोदड़ों में कुंओं की संख्‍या लगभग 700 थी

 

प्रश्‍न- प्रसिद्ध विद्ववान मैके द्वारा हड़प्‍पा सभ्‍यता की किस संरचना के बारे में कहा गया कि निश्चित रूप से यह अब तक खोजी गयी सर्वथा संपूर्ण प्राचीन प्रणाली है?

  1. विशाल अन्‍नागार
  2. सार्वजनिक स्‍नानागार
  3. जल निकास की नालियां
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- जल निकास की नालियां संबंधी संरचना

 

प्रश्‍न-हड़प्‍पा के किस एक स्‍थल में आवास निर्माण हेतु कच्‍ची ईट जबकि नालियों के लिए पकी ईंटों का प्रयोग किया गया?

  1. कालीबंगा
  2. लोथल
  3. चन्‍हूदड़ो
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर - लोथल

 

प्रश्‍न- हड़प्‍पा काल में घिसी हुई रेत, रंग तथा चिपचिपे पदार्थ के मिश्रण को पका कर बनाए गए दुलर्भ पदार्थ जिसका प्रयोग छोटे पात्र बनाने में होता था क्‍या कहलाता है?

  1. लियॉन
  2. फयॉन्‍स
  3. कोठर
  4. कार्नीलियन

उत्‍तर- फयॉन्‍स

 

प्रश्‍न- हड़प्‍पा सभ्‍यता की एक छोटी लेकिन महत्‍वपूर्ण बस्‍ती जो पूर्ण रूप से शिल्‍प उत्‍पादन जैसे मनके, शंख कटाई, धातुकर्म, मुहर निर्माण आदि में संलग्‍न थी क्‍या नाम था?

  1. कालीबंगा
  2. लोथल
  3. चन्‍हूदड़ो
  4. रोपड़

उत्‍तर-  चन्‍हूदड़ो

 

प्रश्‍न-हड़प्‍पा सभ्‍यता में कार्नीलियन क्‍या था ?

  1. कीमती धातु
  2. लाल रंग का मनके पत्‍थर
  3. दुलर्भ मुद्रा
  4. उपरोक्‍त में से कोई नहीं

उत्‍तर- सुंदर लाल रंग का मनके पत्‍थर कोर्नीलियन जो भड़ौच, गुजरात में मिलता था।

 

प्रश्‍न- हड़प्‍पा काल में अफगानिस्‍तान में कौन सा शहर अत्‍यंत कीमती माने जाने वाले नीले रंग के पत्‍थर लाजवर्द मणि के नजदीक स्थित था?

  1. कुभ्रा
  2. शोर्तुघई
  3. ब्‍लूचिस्‍तान
  4. गणेश्‍वर

उत्‍तर - शोर्तुघई

 

प्रश्‍न- हड़प्‍पा में कच्‍चे माल के स्रोत में असत्‍य कथन को बताएं ?

  1. लाजवर्द मणि-शोर्तघई अफगानिस्‍तान
  2. सेलखड़ी -दक्षिण राजस्‍थान एवं उत्‍तरी गुजरात
  3. सोना -दक्षिण भारत
  4. तांबा -हिसार, हरियाणा

उत्‍तर- तांबा -खेतड़ी, राजस्‍थान से मिलता था

 

प्रश्‍न- कच्‍चे माल प्राप्‍त करने हेतु विभिन्‍न क्षेत्रों में अभियान भेजने संबंधी मिले साक्ष्‍यों के आधार पर किस स्‍थान/क्षेत्र में मिले साक्ष्‍यों को  पुरातत्‍वविदों ने गणेश्‍वर जोधपुरा संस्‍कृति का नाम दिया?

  1. कालीबंगा
  2. दक्षिण भारत
  3. खेतड़ी
  4. उत्‍तरी गुजरात

उत्‍तर खेतड़ी

 

प्रश्‍न- हालिया पुरातात्विक साक्ष्‍यों के अनुसार हड़प्‍पावासी खेतड़ी के अलावा  किस देश से तांबे का आयात करते थे?

  1. अफगानिस्‍तान
  2. ईरान
  3. रोम
  4. ओमान

उत्‍तर-ओमान

 

प्रश्‍न- मेसोपोटामिया के लेखों में मगान नाम संभवत: किस देश के लिए प्रयुक्‍त हुआ है?

  1. अफगानिस्‍तान
  2. ईरान
  3. बहरीन 
  4. ओमान

उत्‍तर- ओमान

 

प्रश्‍न- मेसोपोटामिया के लेखों में दिलमुन नाम संभवत: किसके लिए प्रयुक्‍त हुआ है?

  1. अफगानिस्‍तान
  2. ईरान
  3. बहरीन
  4. ओमान

उत्‍तर- बहरीन द्वीप

 

प्रश्‍न- मेसोपोटामिया के लेख में किसे मेलुहा को किस नाम से सम्‍बोधित किया गया है?

  1. व्‍यापारियों का देश
  2. नाविकों का देश
  3. योद्धाओं का देश
  4. सभ्‍यताओं का देश

उत्‍तर-नाविकों का देश

 

प्रश्‍न- हड़प्‍पाई लिपि संबंधी असत्‍य कथन को बताएं  

  1. यह लिपि आज तक पढ़ी नहीं जा सकी
  2. तत्‍कालीन सभ्‍यताओं में लिपि की वर्णमाला प्रचीनतम वर्णमाला है।  
  3. इसमें चिह्नों की संख्‍या लगभग 375 से 400 के बीच है
  4. यह लिपि दाई से बाई ओर लिखी जाती थी ।

उत्‍तर- यह लिपि वर्णमाला पर आधारित नहीं है।

 

प्रश्‍न- हड़प्‍पा काल में तौलनेवाले बाट के संबंध में सत्‍य कथन बताए?

  1. चर्ट नामक पत्‍थर से बनाए जाते थे
  2. निचले मानदंड वाले बाट द्विआधारी प्रणाली पर थे ।
  3. ऊपरी मानदंड वाले बाट दशमलव प्रणाली पर थे ।
  4. उपरोक्‍त सभी सत्‍य है।

उत्‍तर- सभी सत्‍य है।

 

प्रश्‍न- हड़प्‍पा सभ्‍यता के अनुसार वे महिलाएं और पुरुष जो जादुई तथा ईलाज करने की शक्ति के साथ साथ दूसरी दुनिया से संपर्क साधने के सामर्थ्‍य का दावा करते हैं क्‍या कहलाते थे ?

  1. ओझा
  2. शमन
  3. धावत
  4. ओली

उत्‍तर – शमन

 

प्रश्‍न- निम्‍न कालअवधि में असत्‍य का चयन करें ।

  1. 10,000 वर्ष (वर्तमान से पूर्व )-नवपाषाण काल ( आरंभिक कृषक तथा पशुपालक )
  2. 6,000 वर्ष (वर्तमान से पूर्व ) -ताम्रपाषाण काल ( तांबे का पहली बार प्रयोग )
  3. 26,00 ईसा पूर्व-हड़प्‍पा सभ्‍यता
  4. 500 ईसा पूर्व -आरंभिक लौहकाल, महापाषाण शवाधान

उत्‍तर- 1000 ईसा पूर्व -आरंभिक लौहकाल, महापाषाण शवाधान

 

प्रश्‍न- अधिकांश महाजनपदों पर राजा का शासन था उसके विपरित गण और संघ नाम से प्रसिद्ध राज्‍यों में कई लोगों के समूह का शासन होता था तथा इस समूह के प्रत्‍येक व्‍यक्ति को क्‍या कहा जाता था ।

  1. गणिक
  2. ग्रामिक
  3. राजा
  4. सम्राट

उत्‍तर- राजा 

ओलीगार्की या समूहशासन शासन की वह व्‍यवस्‍था जहां सत्‍ता पुरुषों के एक समूह के हाथ में होती है।

 

प्रश्‍न- प्राचीनतम अभिलेख किस भाषा में लिखे जाते थे?

  1. ब्राह्मी
  2. संस्‍कृत
  3. पाली
  4. प्राकृत

उत्‍तर- प्राकृत भाषा

 

प्रश्‍न- निम्‍न में सत्‍य कथन की पहचान करें।

  1. प्राकृत भाषा जनसामान्‍य की भाषाएं होती थी
  2. प्राकृत भाषा के अधिकांश अभिलेख ब्राह्मी लिपि में लिखे गए हैं
  3. अशोक के अधिकांश अभिलेख प्राकृत भाषा में है
  1. केवल  1
  2. 1 एवं 2
  3. 1 एवं 3
  4. सभी कथन सत्‍य है

उत्‍तर- सभी कथन सत्‍य है

पश्चिमोत्‍तर भाग के कुछ अभिलेख खरोष्‍ठी लिपि में लिखे गए हैं।

 

प्रश्‍न- अशोक के कहां मिले अभिलेख में अरामेइक और यूनानी लिपियों का प्रयोग किया गया है?

  1. ईरान
  2. गुजरात
  3. अफगानिस्‍तान
  4. कश्‍मीर

उत्‍तर- अफगानिस्‍तान  

भारत के पश्चिमोत्‍तर भाग में मिले अभिलेख अरामेइक एवं यूनानी  भाषा में है 

 

प्रश्‍न- भारत का प्रथम शासक कौन था जिसने अपने अधिकारियों एवं प्रजा हेतु संदेश प्राकृतिक पत्‍थरों एवं पॉलिश किए हुए स्‍तंभों पर लिखवाएं?

  1. चन्‍द्रगुप्‍त मौर्य
  2. अशोक
  3. अजातशत्रु
  4. विन्‍दुसार

उत्‍तर- अशोक

 

प्रश्‍न- इलाहाबाद स्‍तंभ अभिलेख यानी प्रयाग प्रशस्ति की रचना हरिषेण द्वारा किस भाषा में की गयी?

  1. प्राकृत
  2. संस्‍कृत
  3. पाली
  4. ब्राह्मी

उत्‍तर- संस्‍कृत

 

प्रश्‍न- प्राचीन काल में राज्‍य द्वारा संपत्ति जुटाने के वैध उपायों में क्‍या शामिल था?

  1. जनता से कर तथा भेंट की वसूली
  2. पड़ोसी राज्‍यों पर आक्रमण कर धन जमा करना
  3. उपरोक्‍त दोनों
  4. उपरोक्‍त में से कोई नहीं

उत्‍तर- उपरोक्‍त दोनों

 

प्रश्‍न- छठी शताब्‍दी ईसा पूर्व में मगध के उत्‍थान में असत्‍य कारण को बताएं?

  1. कृषि की बेहतर उपज
  2. लोहे की आसान उपलब्‍धता से हथियार एवं हल का निर्माण
  3. जंगली क्षेत्रों में घोड़ों की उपलब्‍धता ।
  4. गंगा एवं सहायक नदियों से आवागमन सरलतापूर्वक होना

उत्‍तर- जंगली क्षेत्रों में हाथी की उपलब्‍धता ।

इसके अलावा मगध के  विभिन्‍न शासकों की नीतियां भी इसके लिए जिम्‍मेवार मानी जाती है।

 

प्रश्‍न- प्राचीन काल में पश्चिमोत्‍तर भाग में शासन करनेवाले किस भारतीय शासक ने उच्‍च स्थिति प्राप्‍त करने के एक साधन के रूप में देवी देवताओं के साथ अपने नाम को जोड़ा?

  1. शक
  2. पहलव
  3. कुषाण
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- कुषाण

इसके तहत कई क्षेत्रों में देवस्‍थानों पर कुषाण शासकों ने अपनी मूर्ति लगवायी और अपने नाम के आगे देवपुत्र की उपाधि भी लगायी तथा सिक्‍कों में एक तरफ अपनी तो दूसरी तरफ देवताओं के चित्र अंकित करवाएं।

 

प्रश्‍न- गिरिनार स्थिति कृत्रिम जलाशय यानी सुदर्शन झील जिसका निर्माण मौर्य काल में एक स्‍थानीय राज्‍यपाल द्वारा कराया गया था उसके क्षतिग्रस्‍त होने पर किसके द्वारा इसकी मरम्‍मत करायी गयी?

  1. चन्‍द्रपाल
  2. गोविन्‍द्रचंद
  3. रुद्रदामन
  4. देवपाल

उत्‍तर- रुद्रदामन

 

प्रश्‍न- प्राचीन काल में ब्राह्मणों को दान में दी जाने वाली भूमि क्‍या कहलाती थी?

  1. उपहार
  2. अग्रहार
  3. ब्रह्मदान
  4. योगदान

उत्‍तर- अग्रहार

उल्‍लेखनीय है कि ब्राह्मणों से भूमिकर या अन्‍य कर नहीं वसूला जाता था जबकि ब्राह्मणों को स्‍वयं कर वसूलने का अधिकार था ।

 

प्रश्‍न- प्राचीन भारत के किस उत्‍पाद की रोमन साम्राज्‍य में भारी मांग थी?

  1. मसाले
  2. कपड़े
  3. जड़ी बूटियां
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- मसाले जैसे काली मिर्च, कपड़े एवं जड़ी बूटियां

 

प्रश्‍न- आधुनिक भारतीय भाषाओं में प्रयुक्‍त लगभग सभी लिपियों का मूल किस लिपि को माना जाता है?

  1. खरोष्‍ठी
  2. ब्राह्मी
  3. देवनागरी
  4. ग्रीक

उत्‍तर- ब्राह्मी लिपि

 

प्रश्‍न- महात्‍मा बुद्ध की मृत्‍यु के बाद उनके वरिष्ठ श्रमणों ने किस स्‍थान पर एक सभा का आयोजन कर उनकी शिक्षाओं का संकलन कर त्रिपिटक की रचना की?

  1. बोधगया
  2. वैशाली 
  3. राजगीर
  4. पाटलीपुत्र

उत्‍तर- वेसली, वर्तमान में बिहार का वैशाली

 

प्रश्‍न- त्रिपिटक का शाब्दिक अर्थ क्‍या है?

  1. तीन टोकरियां
  2. तीन पिंड
  3. तीन रत्‍न
  4. तीन देव

उत्‍तर- तीन भिन्‍न प्रकार के ग्रंथों को रखने हेतु तीन टोकरियां

 

प्रश्‍न- बौद्ध धर्म के किस ग्रंथ से महिलाओं के सामाजिक और आध्‍यात्मिक अनुभवों के बारे में अंतदृष्टि मिलती है?

  1. दिव्‍यवदान
  2. थेरीगाथा
  3. अंगुत्‍तर निकाय
  4. अशोकावदान

उततर- थेरीगाथा

बौद्ध धर्म में प्रचलित शब्‍द थेरी का तात्‍पर्य है ऐसी भिक्‍खुनी महिलाएं जिन्‍होंने निर्वाण प्राप्‍त कर लिया ।

 

प्रश्‍न- थेरीगाथा जो भिक्‍खुनियों द्वारा रचित छंदों का संकलन है वह किस पिटक का हिस्‍सा है?

  1. सुत पिटक
  2. विनय पिटक
  3. अभिधम्‍म पिटक
  4. त्रिपिटक

उत्‍तर- सुत पिटक

 

प्रश्‍न- किस बौद्ध ग्रंथ के अनुसार अशोक ने बुद्ध के अवशेषों के हिस्‍से हर महत्‍वपूर्ण शहर में बांट कर उनके ऊपर स्‍तूप बनाने का आदेश दिया?

  1. थेरीगाथा
  2. दिव्‍यवदान
  3. अशोकवदान
  4. अंगुत्‍तर निकाय

उत्‍तर- अशोकावदान

 

हड़प्‍पा सभ्‍यता के शवाधान में हमें क्‍या पता चलता है- यहां के शवाधान में मृतकों के साथ सामान्‍य आभूषण तथा वस्‍तुएं मिलती है लेकिन मिस्र की तरह शवाधान में बहुमूल्‍य वस्‍तुएं दफनाने में लोगों का विश्‍वास नहीं था ।





ये सभी प्रश्‍न हमारे एकदिवसीय परीक्षाओं के नोट्स से लिए गए हैं जिनको आप आर्डर कर अपने घर पर प्राप्‍त कर सकते हैं। 

Colorful Oneliner Notes जैसा आपको Website पर दिख रहा है।

Whatsapp/Call  74704-95829 

No comments:

Post a Comment