69 bpsc mains, bpsc pre and mains exam ki tayari, bihar daroga and other exams

Aug 4, 2022

बिहार की कला एवं संस्‍कृति, पर्यटन संबंधी जानकारी

 

बिहार की कला एवं संस्‍कृति, पर्यटन संबंधी जानकारी 

नोट- बिहार बजट एवं आर्थिक समीक्षा संबंधी अन्‍य प्रश्‍नों को आप नीचे दिए गए लिंक के माध्‍यम से देख सकते हैं । 

बिहार बजट एवं आर्थिक समीक्षा का लिंक

भारतीय पर्यटन सांखयिकी 2019 के अनुसार 2018 में घरेलू पर्यटकों को आकर्षित करने के मामले में बिहार का क्या स्थान है- देश में 14वां और विदेशी पर्यटकों के लिहाज से 9वां स्थान



बिहार पर्यटन का टैगलाइन है- “Blissful Bihar”(आनंदमयी बिहार)

बिहार सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा कितने पर्यटन परिपथों की पहचान की गयी है- 8

  1. बौद्ध परिपथ
  2. जैन परिपथ
  3. रामायण परिपथ
  4. शिव शक्ति परिपथ
  5. सूफी परिपथ
  6. सिक्ख परिपथ
  7. गांधी परिपथ
  8. पारिस्थितिक (इको) परिपथ

रामायण सर्किट में बिहार के कितने शहर को शामिल किया गया है- शहरसीतामढ़ी बक्सर और दरभंगा

बिहार के किस जिले में 950 हेक्टेयर के जंगल में नेचर सफारी आरंभ किया गया है- राजगीर

राजगीर में नेचर सफारी में कितने मीटर के क्लास का सस्पेंशन ब्रिज लगाया गया है40 मीटर 

पर्यटकों को आकर्षित करने हेतु बिहार में कहां पर ग्लास स्काई वॉक ब्रिज (शीशे का पारदर्शी पुल) बनाया गया है- राजगीर

उल्लेखनीय है कि विश्व में सबसे पहले ग्लास स्काई वॉक चीन के हेबई प्रांत में एस्ट तैहांग में बनाया गया था।बिहार में राजगीर नेचर सफारी में निर्मित ग्लास स्काई वॉक देश का दूसरा तथा बिहार का पहला स्काई वॉक होगा। कुछ स्रोतों के अनुसार पहला ग्लास स्काई वॉक सिक्किम राज्य के पेलिंग में स्थित है जबकि कुछ स्रोतों के अनुसार भारत का पहला ग्लास स्काई लक्ष्मण झूला, ऋषिकेष में बनाया जाएगा।

कैमूर वन प्रमंडल में किस स्थान पर इको पार्क का निर्माण किया जा रहा है- करकटगढ़

परिस्थितिकी पर्यटकों को आकर्षित करने हेतु रस्सी पर झूलते पुल का निर्माण करके किस जलप्रपात को को विकसित किया गया है- टुटला भवानी जलप्रपात

वर्ष 2019 में केंद्रीय जंतु उद्यान प्राधिकरण द्वारा बिहार के किस जंतु उद्यान को शीर्ष 15 में चुना गया- पटना जंतु उद्यान

राष्ट्रीय व्याध्र संरक्षण प्राधिकरण के अनुसार बिहार के किस उद्यान को देख के सर्वोत्तम प्रबंधित वन्य प्राणी उद्यानों में से एक माना गया है- संजय गांधी जैविक उद्यान, पटना 

कैमूर पहाड़ी वन्य जीव आश्रयणी से पलामू टाइगर रिजर्व तक बनाए जानेवाले टाइगर रिजर्व में किस टाइगर रिजर्व को शामिल किया गया है- बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व तथा संजय दुबरी टाइगर रिजर्व

बिहार का पहला बायोडायवर्सिटी पार्क - कुसियारगांव, अररिया

बिहार का पहला सामुदायिक रिर्जव बनने का गौरव किस झील को प्राप्त हुआ- गोगाबिल झील, कटिहार

बिहार के सबसे बड़ी आर्द्रभूमि स्थल में से एक गोगाबिल झील एक गोखुर झील है जो पूर्ण रूप से कभी नहीं सूखती है। इसका निर्माण उत्तर में महानंदा नदी तथा कांखर नदी तथा दक्षिण और पूर्व में गंगा नदी द्वारा हुआ है।

बिहार का दूसरा चिड़ियाघर बनाया जा रहा है- अररिया में रानीगंज में

उत्तर भारत का पहला बर्ड रिंगिंग स्टेशन किस राज्य में बनाया जा रहा है बिहार

बिहार में प्रवासी पक्षियों के अवलोकन, निगरानी और अनुसंधान हेतु बर्ड रिंगिंग स्टेशन हेतु बिहार सरकार और बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया है। 

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में तमिलनाडु, राजस्थान और ओडिशा में बर्ड रिंगिंग स्टेशन हैं और यह उत्तर भारत का पहला बर्ड रिंगिंग स्टेशन है।

भारत में पहला डाल्फिन अनुसंधान केन्द्र - पटना विश्वविद्यालय में

महानगरों की तर्ज पर बिहार में कहां पर आम जनता हेतु साइक्लिंग, स्केटिंग तथा अन्य मनोरंजन सुविधाओं से युक्त हैप्पी स्ट्रीट बनाने की घोषणा की गयी है- पटना

किस देश में स्थित कॉस्यूलेट जनरल ऑफ इंडिया ने बिहार को अपना टूरिज्म पार्टनर बनाया है- दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका और उसके आसपास बसे देशों जैसे मॉरीशस, मेडागास्कर, कैरिबियाई देशों, सूरीनाम फ़िजी और अन्य देशों में बिहार के लोगों की संख्या बहुत अधिक है।  अतः इन देशों में बसे भारतीयों और विशेषकर बिहारियों को बिहार के पर्यटन स्थलों का भ्रमण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जोहानसबर्ग स्थित कॉन्स्युलेट जनरल ऑफ इंडिया ने बिहार को अपना टूरिज्म पार्टनर बनाया है। 

लेटे हुए बुद्ध की सबसे बड़ी प्रतिमा कहां बनायी जा रही है- बोधगया

शयन मुद्रा में बुद्ध की प्रतिमा या छवि बुद्ध की अंतिम बीमारी के दौरान परिनिर्वाण में प्रवेश करने के बारे में दर्शाती है।

बोधगया के समृद्ध विकास हेतु बिहार के किस जिले में 72 एकड़ भूमि पर लैंड बैंक निर्मित  किए जाने की योजना है- गया

हाल में ही बिहार में किस स्थान से गंगा घाटी के पहले पहाड़ी बौद्ध मठ की खोजी की गयी- लखीसराय 

बिहार के लखीसराय में लाल पहाड़ी की खुदाई में गंगा घाटी का पहला बौद्ध स्तूप मिला है जो देश का पहला पहाड़ी बौद्ध मठ (Hilltop Buddhist monastery) बन गया है। उल्लेखनीय है कि सभी बौद्ध स्तूप धरातल पर होते हैं लेकिन यह पहला बौद्ध स्तूप है जो किसी पहाड़ी पर मिला है।

वर्ष 2019 में नीतीश कुमार द्वारा बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का शिलान्यास कहां पर किया गया- वैशाली

बुद्ध स्मृति स्तूप का निर्माण बिहार में कहां किया जा रहा है-वैशाली

बिहार की जनता में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रसार और बिहार की वैज्ञानिक धरोहरों का संरक्षण को समर्पित एपीजे अबुल कलाम साइंस सिटी की स्थापना कहां की जा रही है- पटना

एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी 15 एकड़ और 32 हजार वर्ग फीट में बन रही है। यह विज्ञान का एक सर्वश्रेष्ठ केंद्र बनेगा जहां बच्चों और युवाओं को विज्ञान के अत्याधुनिक विधा से अवगत कराया जाएगा।


इस पोस्‍ट के माध्‍यम से आप बिहार की कला एवं संस्‍कृति, पर्यटन संबंधी महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को देख सकते हैं । बिहार से संबंधित अन्‍य जानकारी के लिए आप मेनु में जाकर देख सकते हैं ।जो BPSC/Bihar SI/बिहार सचिवालय तथा अन्‍य परीक्षाओं हेतु उपयोगी है । समय समय पर इसे अपडेट किया जाता रहता है । अत: परीक्षा से पूर्व एक बार अवश्‍य देख कर जाए।

केन्द्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के तहत बिहार के कितने शहरों का चयन किया गया है- तीन (बक्सर, सीतामढ़ी और दरभंगा)

केंद्र सरकार द्वारा 2015 में लायी गयी स्वदेश दर्शन योजना में रामायण सर्किंट  के अंतर्गत उत्तरप्रदेश, बिहार समेत नौ राज्यों में 15 स्थानों की पहचान की गई है। स्वदेश दर्शन योजना के तहत शामिल बिहार के सीतामढ़ी, बक्सर और दरभंगा का जुड़ाव रामायण काल से जुड़ाव माना जाता है।

दरभंगा के गौतम कुंड, तो बक्सर के नदवा, भभहर, बड़का, नुआंव एवं चरित्र वन आदि को शामिल किया गया है। सीतामढ़ी और दरभंगा को जहां माता सीता की धरती के रूप में माना जाता है वहीं बक्सर विश्वामित्र आश्रम, तथा ताड़का वध से जुड़ा हुआ है।

विश्व का सबसे बड़ा रामायण मंदिर कहां बनाया जा रहा है जिसके 2024 तक पूरा होने की संभावना है- केसरिया, पूर्वी चंपारण

विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले में बनेगा जिसका नाम 'विराट रामायण मंदिर' रखा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में विश्व सबसे बड़े कम्बोडिया स्थित अंकोरवाट मंदिर से इसकी ऊंचाई दुगनी होगी। 200 एकड़ में बनने वाले इस मंदिर की ऊंचाई 440 फीट होगी तथा इसमें एक साथ 20000 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।

पिछले दिनों किस देश से भगवान अवलोकितेश्वर की मूर्ति को  भारत लाए जाने का निर्णय लिया गया है? इटली

महाबोधि मंदिर स्थित पवित्र महाबोधि वृक्ष (पीपल) की चौथी पीढ़ी जिसे हाल ही में जांच के बाद को फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट देहरादून के पौधा वैज्ञानिकों ने पूरी तरह से स्वस्थ बताया है उसे बोधगया में किसके द्वारा स्थापित किया गया था- लॉर्ड कनिंघम द्वारा 1880 में

कलिंग युद्ध के पश्चात सम्राट अशोक की बोधि वृक्ष के प्रति गहरी आस्था के कारण इस वृक्ष को काटने का पहला प्रयास सम्राट अशोक की पत्नी तिस्सरक्षिता ने किया।

बोधि वृक्ष की दूसरी पीढ़ी को बंगाल के शासक कटवाया और वृक्ष जड़ को जलवा दिया। कुछ समय बाद वृक्ष एक बार फिर लहलहा उठा।

तीसरी बार बोधि वृक्ष वर्ष 1876 में प्राकृतिक आपदा की वजह से नष्ट हो गया था, जिसके बाद अंग्रेज लॉर्ड कनिंघम द्वारा वर्ष 1880 में श्रीलंका के अनुराधापुरा से बोधिवृक्ष की शाखा मंगवाकर उसे बोधगया में फिर से स्थापित कराया था। यह बोधि वृक्ष की पीढ़ी का चौथा पेड़ है, जो बोधगया में आज तक मौजूद है। उल्‍लेखनीय है कि  कुछ स्रोतों में इसे पांचवा पीढ़ी भी कहा गया है।

हाल ही में बिहार के किस धार्मिक स्थल को पर्यटन मंत्रालय के प्रसाद योजना में शामिल किया गया है? सीतामढ़ी

हाल में की गई घोषणा के अनुसार बिहार के किस जिले में माता सीता की सबसे ऊंची 251  मीटर ऊंची प्रतिमा लगाई जाएगी? सीतामढ़ी

बिहार के किस शहर में छठे अंतरराष्ट्रीय धर्म सम्मेलन 2021 का आयोजन हुआ? राजगीर

बिहार का पहला नगर वन किस शहर में विकसित किए जाने की योजना है- गया

बिहार में नगर वन योजना के तहत गया के ब्रह्मयोनी पहाड़ी में वन लगाए जाएंगे ताकि बाहर से आए पर्यटक सैलानी कुछ देर के लिए सकून पा सकें। 

मधुबनी चित्रकला को संरक्षित करने तथा मिथिला की कला संस्कृति के संवर्धन के उद्देश्य से मिथिला चित्रकला संस्थान और मिथिला ललित संग्रहालय कला भवन कहां बनाया गया है? मधुबनी

झारखंड सरकार द्वारा द्वितीय राजभाषा  का दर्जा किस भाषा को दिया गयामैथिली भाषा

पिछले दिनों बिहार ने जीआई टैग प्राप्त किस उत्पाद पर आधारित एक डाक टिकट जारी किया? मगही पान

किस घास को गोल्डेन ग्रास ऑफ बिहार कहा जाता है जिसका प्रयोग हस्तशिल्प बनाने में होता है- सिक्की घास

सिक्की घास शिल्प बिहार के लोकप्रिय हस्तशिल्प में से एक है, जो दरभंगा, मधुबनी समेत अन्य जिलों में पाए जाने वाले विशेष घास से बनाया जाता है। सिक्की घास उत्पाद को वर्ष 2007 में जीआई टैग प्राप्त हुआ। सिक्की से टोकड़ी, मूर्ति, बैग, थैला सहित दैनिक उपयोग की वस्तुएं बनायी जाती है।

वर्ष 2021 में एक भारत श्रेष्ठ भारत राज्य कार्यक्रम के तहत बिहार को किस राज्य के साथ जोड़ीदार राज्य बनाया गया- त्रिपुरा

गणतंत्र दिवस 2021 के अवसर पर बिहार के समस्तीपुर के किस व्यक्ति द्वाराभारत होगा आत्मनिर्भरगीत को आवाज दी गयी- हिमांशु 

22 मार्च 2021 को मनाए गए 109वां बिहार स्थापना दिवस का थीम क्या था- जल जीवन हरियाली

सन 1912 में संयुक्त प्रांत से अलग होकर बिहार, राज्य के रूप में स्वतंत्र अस्तित्व में आया था। वर्ष 2005 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में सत्ता संभाली तो उन्होंने 22 मार्च को बिहार दिवस मनाने को ऐलान किया। 

बिहार के किस मंदिर के प्रसाद नैवेद्यम को FSSAI द्वारा BHOG भोग प्रमाण पत्र दिया गया है- महावीर मंदिर, पटना

बिहार में पहले बापू टावर का निर्माण कहां किया जा रहा है- पटना

राजधानी पटना में महात्मा गांधी को समर्पित  120 फीट उंचा बापू टावर का निर्माण किया जा रहा है। इस टावर में बापू के चंपारण सत्याग्रह से जुड़ी स्मृतियों तथा उनसे जुड़े पूरे इतिहास की भी जानकारी होगी। उल्लेखनीय है कि यह टावर बिहार का सबसे ऊंचा टावर होगा।

पिछले दिनों समाचार पत्र भूमिकावार्ता क्यों चर्चा में रहा- बिहार के कटिहार में दुर्गा जत्था की लड़कियों द्वारा स्वयं निर्मित 8 पन्ने का प्राकृतिक रूप से तैयार अखबार हैं जो अपने पहले संस्करण के दौरान चर्चा में था।

बिहार के किस प्रसिद्ध उत्पाद को अब डाकघर के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाएगा- मखाना

रोहतास जिले के डेहरी और औरंगाबाद के बीच सोन नदी पर पत्थर से बने किस पुल के संरक्षण की घोषणा बिहार सरकार द्वारा की गयी है- शेरशाह सूरी पुल

रोहतास शेरशाह सूरी ने यातायात को आसान करने के लिए डेहरी स्थित सोन नदी में पत्थर की सड़क पुल का निर्माण कराया था. यह पुल करीब 475 साल पुराना है।

हाल ही में हुए उत्खनन में नौवीं शताब्दी की कुबेर की मूर्ति बिहार के किस जिले से प्राप्त हुई है- पटना

बिहार स्थित किस रेलवे स्टेशन को लक्ष्मेश्वर विलास पैलेस के रूप में विकसित किया जा रहा है- दरभंगा

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की 19वीं बैठक में की गई घोषणा के अनुसार बिहार में बाल्मीकि नगर अभ्यारण,पश्चिमी चंपारण के बाद किस जिले में बिहार का दूसरा टाइगर रिजर्व खोले जाने की  योजना हैकैमूर

बिहार के किस जिले में रेणु पार्क नाम से एक मंकी पार्क की स्थापना की जा रही है? अररिया

बिहार में पाए जाने वाले किस बत्तख को नेशनल ब्यूरो एनिमल जेनेटिक रिसर्च में शामिल किया गया है? मैथिली बत्तख

बिहार के राजगीर में आरंभ किए गए जू सफारी किस पर्वत के बीच  की घाटी वाले हिस्से में विकसित किया गया हैस्वर्णगिरी पर्वत और वैभवगिरी पर्वत के बीच घाटी में

हाल में चर्चित निर्माण कार्य

महाबोधि सांस्कृंतिक केन्द्र 

बोधगया

भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान

बोधगया

बिहार का पहला नगर वन

गया

साहित्य सम्मेलन योग केंद्र

पटना

बापू टावर

पटना

बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय

पटना

ए पी जे अबुल कलाम साइंस सिटी

पटना

राज्य खेल एकेडमी/ अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

पटना

बहुद्देश्यीय  प्रकाश पुंज

पटना साहिब

मोर अभयारण्य क्षेत्र बनाने की घोषणा

मंदार पर्वत, बांका

कोसी सफारी का शुभारंभ

सुपौल

बुद्ध सम्यक दर्शन केन्द्र एवं संग्रहालय

वैशाली

तारामंडल सह विज्ञान संग्रहालय

दरभंगा

क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र

गया

पहला बटरफ्लाई पार्क बनाने की योजना

रोहतास

बिहार का दूसरा टाइगर रिजर्व बनाने की योजना

कैमूर

रेणु पार्क नाम से मंकी पार्क स्थापना की योजना

अररिया

 

बिहार के किस जिले में स्थित साइक्लोपीयन दीवार को यूनेस्को हेरीटेज साइट में शामिल करने की कोशिश की जा रही है? नालंदा

बिहार की राजधानी पटना को स्वच्छ बनाने के लिए कौन सा ऐप लॉन्च किया गया है? क्लीनअप ऐप

पिछले दिनों बिहार के किस टाइगर रिज़र्व में अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर बनाए जाने की घोषणा की गई? वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व

एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत बिहार को किस राज्य का सहभागिता बनाया गया? त्रिपुरा

बिहार के किस जिले में उत्पादित होने वाले चाय को अंतरराष्ट्रीय स्तर का दर्जा दिए जाने की घोषणा की गईकिशनगंज

कनाडा और जापान की तर्ज पर बिहार में किस स्थान पर डॉल्फिन दर्शन केंद्र बनाए जाएंगेकहलगांव, भागलपुर

पिछले दिनों बिहार के किस जिले में अपनी तरह का विशेष पक्षी प्रदर्शक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ? भागलपुर 

भारत का पहला पूर्णरूपेण पत्थर से निर्मित बुद्ध स्तूप कहां बनाया गयावैशाली

एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत भारत के 100 पर्यटन स्थानों की सूची में किस ऐतिहासिक स्थल को 14वां स्थान प्राप्त हुआसासाराम

इस पोस्‍ट के माध्‍यम से आप बिहार की कला एवं संस्‍कृति, पर्यटन संबंधी महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को देख सकते हैं । बिहार से संबंधित अन्‍य जानकारी के लिए आप मेनु में जाकर देख सकते हैं ।आनेवाले दिनों में जो भी करें अफेयर आयेगा उससे इसे अपडेट किया जाएगा । 

इसके अलावा आप वीडियो के माध्‍यम से भी आप जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं जिसका लिंक नीचे दिया गया है।

बिहार की कला एवं संस्‍कृति, पर्यटन 

No comments:

Post a Comment