बिहार तथा सभी एकदिवसीय परीक्षाओं की तैयारी हेतु बेहतरीन मंच ।

Apr 14, 2024

अप्रैल 2024 करेंट अफेयर

 अप्रैल 2024 करेंट अफेयर


इन प्रश्‍नों पर आधारित MCQ टेस्‍ट के लिए आप टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन कर सकते हैं।
Whatsapp/Call  74704-95829

 

प्रश्‍न-  निम्‍नलिखित में से किस अस्‍पताल ने पिछले दिनों पीजोइलेक्ट्रिक बोन कंडक्‍शन हियरिंग इम्‍प्‍लांट्स कर ऐसा करनेवाले भारत का पहला सरकारी अस्‍पताल बना?

  1. पटना मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्‍पीटल
  2. आईजीआईएमसम, दिल्‍ली
  3. कमांड हॉस्‍पिटल ,पुणे
  4. जगजीवन राम हॉस्‍पिटल, मुम्‍बई

उत्‍तर - कमांड हॉस्‍पिटल ,पुणे

 


प्रश्‍न- भारतीय नौसेना के लिए फ्लीट सपोर्ट जहाजों की पहली स्टील कटिंग समारोह का आयोजन कहां पर सम्‍पन्‍न हुआ?

  1. मुंबई
  2. कोचीन
  3. कटक 
  4. विशाखापत्तनम

उत्‍तर- विशाखापत्तनम

 

प्रश्‍न- पिछले दिनों यूएस-इंडिया टैक्स फोरम का प्रमुख किसे नियुक्त किया गया?

  1. तरुण बजाज 
  2. आकाशदीप गोयल 
  3. प्रदीप कुरेजा
  4. राजेन्‍द्र सैनी

उत्‍तर- तरुण बजाज 

 

 

प्रश्‍न- भारतीय चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों की सुविधा के लिए रैली करने, वाहन परमिट, आदि के अनुरोध के लिए किस पोर्टल को आरंभ किया है?

  1. जनतंत्र पोर्टल
  2. निष्‍पक्ष पोर्टल
  3. सुविधा पोर्टल
  4. आज्ञा पोर्टल

उत्‍तर- सुविधा पोर्टल यह पोर्टल राजनीतिक दलों की सुविधा के साथ साथ चुनावी व्‍यय की जांच में भी मददगार है जिससे चुनावी प्रक्रिय अधिक जवाबदेही और ईमानदार बनायी जा सकती है।

 

 

प्रश्‍न-दुनिया के सबसे शक्तिशाली MRI स्‍कैनर का क्‍या नाम है जिसने मानव मस्तिष्‍क की पहली तस्‍वीर ली?

  1. टूड्रोज
  2. आइवन
  3. कोपर
  4. इजोल्‍ट

उत्‍तर- इजोल्‍ट

11.7 टेस्‍ला की शक्ति के साथ यह आम एमआरआई स्‍कैनर की तुलना में 10 गुणा ज्‍यादा सटीकता से छवियों को स्‍कैन कर सकता है।

 

प्रश्‍न- पिछले दिनों यूक्रेन में स्थित तथा रूसी सेना के नियंत्रण वाले किस परमाणु रियक्‍टर के ड्रोन हमले के बाद क्षतिग्रस्‍त होने की खबर चर्चा में रही?

  1. ओल्किलुओटो 3
  2. जपरोजिया
  3. ओस्‍ट्रोवेस्‍ट
  4. मिन्‍स्‍क 

उत्‍तर- जपरोजिया, यह यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु रियक्‍टर है

 

प्रश्‍न- हाल ही में अग्नि प्राइम का परीक्षण डॉ एपीजे अब्‍दुल कलाम द्वीप से किया गया जिसके संबंध में असत्‍य कथन को बताएं ।

  1. 2 चरणों वाला कनस्‍तरीकृत ठोस प्रणोदक बैलिस्टिक मिसाइल
  2. मारक क्षमता 4000-5000  किमी ।
  3. अग्नि सिरीज में परमाणु सक्षम उन्‍नत संस्‍करण ।
  4. अग्नि सीरीज की सभी पुरानी मिसाइलों की तुलना में हल्‍की।

उत्‍तर- मारक क्षमता 1000-2000 किमी है । यह इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम के समाप्‍त होने के बाद नई पीढ़ी की पहली मिसाइल है।

 

 

प्रश्‍न- समुद्री पर्यावास पुनर्बहाली और जैव विविधता संरक्षण हेतु भारत में कहां पर पहली बार इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के माध्‍यम से डिजाइन किए गए कृत्रिम रीफ्स (Reefs) स्‍थापित किए जाने की योजना बनायी गयी है?

  1. चेन्‍नई तट पर
  2. मुम्‍बई तट पर
  3. रामेश्‍वरम तट पर
  4. विशाखापतनम तट पर

उत्‍तर- मुम्‍बई तट पर

 

 

प्रश्‍न- निम्‍न में वह कौन सा विदेशी बंदरगाह है जिसके संचालन का अधिकार भारत को प्राप्‍त है?

  1. सितवे बंदरगाह- म्‍यांमार
  2. चाबहार बंदरगाह- ईरान
  3. ग्‍वादर बंदरगाह- पाकिस्‍तान

  1. केवल 1
  2. 1 एवं 2
  3. 1 एवं 3
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर-1 एवं 2   

हाल ही में भारत ने सितवे बंदरगाह को संचालित करने का अधिकार प्राप्‍त कर लिया जिसके बाद यह दूसरा विदेशी बंदरगाह है जिसे संचालन का अधिकार भारत को मिला। इसके पूर्व ऐसा संचालन अधिकार चाबहार बंदरगाह में भारत को प्रापत हुआ था।

 

 

प्रश्‍न- एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2024 का आयोजन कहां किया जा रहा है?

  1. ताजिकिस्‍तान  
  2. मंगोलिया
  3. किर्गिस्तान  
  4. भारत 

उत्‍तर- बिश्केक, किर्गिस्तान

इस चैंपियनशिप में भारत के उदित ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा में रजत पदक जीता जबकि वहीं अभिमन्यु ने 70 किग्रा में भारत को दूसरा पदक जीता।  

 

प्रश्‍न- अंतरिक्ष में जाने वाले पहले व्यक्ति यूरी गगारिन, सोवियत संघ के सम्मान में मनाया जानेवाला अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस कब मनाया जाता है?

  1. 14 मार्च
  2. 12 अप्रैल 
  3. 22 फरवरी  
  4. 3 मई  

उत्‍तर- 12 अप्रैल 



प्रश्‍न- हीटवेव या लू जो गर्म एवं शुष्‍क पवनें है जिसकी घोषण भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मैदानों में 40 डिग्री, तटीय क्षेत्र में 37 डिग्री और पहाड़ों में 30 डिग्री से ज्‍यादा तापमान पर होती है उसके संबंध में अनुकूल दशाओं को बताएं


  1. किसी क्षेत्र में गर्म शुष्‍क पवन का प्रवाहित होना या मौजूद होना।
  2. उपरी वायुमंडल में नमी का अभाव।
  3. बादल वाले आकाश का होना।

  1. 1 एवं 3
  2. 1 एवं 2
  3. 2 एवं 3
  4. उपरोक्‍त सभी

 

उत्‍तर-B,

उपरोक्‍त दोनों दशाओं के अलावा बादल रहित आकाश होना चाहिए न कि बादल वाले आकाश। इसके अलावा क्षेत्र के ऊपर बड़े आयाम वाले प्रतिचक्रवात की उपस्थिति भी अनुकूल दशा देती है।

 

निम्‍न में सत्‍य कथन को बताएं

  1. एरोसोल वायु में निलंबित महीन ठोस कणों या तरल बूंदों को कहा जाता है।
  2. स्‍वच्‍छ वायु का अर्थ है वायुमंडल में एरोसोल का निम्‍न स्‍तर होना।
  3. मानव गतिविधियां कम होने से एरोसोल का स्‍तर निम्‍न होता है।

  1. केवल 1
  2. 2 एवं 3
  3. 1 एवं 3
  4. सभी कथन सत्‍य है।

उत्‍तर- सभी कथन सत्‍य है।

 

 

प्रश्‍न- भूगर्भिक दृष्टि से विश्‍व का सबसे युवा महासागर कौन सा है?

  1. प्रशांत महासागर
  2. भूमध्‍य सागर
  3. आर्कटिक महासागर
  4. अंटार्कटिक महासागर

उत्‍तर- अंटार्कटिक महासागर (दक्षिणी महासागर)

 

 

प्रश्‍न- वित्त वर्ष 2024 में 145.38 मिलियन टन कार्गो थ्रूपुट के साथ कार्गो वॉल्यूम के अनुसार भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह कौन-सा बन गया है?

  1. दीनदयाल बंदरगाह 
  2. पारादीप बंदरगाह 
  3. मडगांव बंदरगाह
  4. मैंगलोर बंदरगाह

उत्‍तर- पारादीप बंदरगाह, ओडिसा


प्रश्‍न- पिछले दिनों अफ्रीकी देश कांगो (राजधानी- किंशासा) की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया?


  1. बिंटौ कीटा
  2. जूडिथ सुमिनवा तुलुका
  3. सामा लुकोंडे 
  4. पोपो डयूडेन

उत्‍तर- जूडिथ सुमिनवा तुलुका

 

प्रश्‍न- पिछले दिनों चर्चा में रहा 'ऑपरेशन संकल्प' का संबंध किससे है?

  1. समुद्री सुरक्षा
  2. वित्‍तीय सुरक्षा
  3. साइबर सुरक्षा 
  4. मतदाता जागरुकता

उत्‍तर- समुद्री सुरक्षा

भारतीय नौसेना ने भारतीय जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में 'ऑपरेशन संकल्प' शुरू किया है।


 

प्रश्‍न- हाल ही में अब्देल-फतह अल-सिसी ने किस देश के राष्ट्रपति के रूप में तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण किया?

  1. ईरान
  2. मिस्र
  3. बहरीन 
  4. मलेशिया

उत्‍तर- मिस्र


 

प्रश्‍न- टी20 क्रिकेट में 7,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर कौन बने है?

  1. महेन्‍द्र सिंह धोनी 
  2. ईशान किशन 
  3. ऋषभ पंत
  4. दिनेश कार्तिक 

उत्‍तर- महेन्‍द्र सिंह धोनी

8,578 रन के साथ विकेट कीपर बल्लेबाज के रूप में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक के नाम है।

 

प्रश्‍न- पिछले दिनों किस देश ने कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2026 की मेजबानी करने से इंकार कर दिया?

  1. ताइवान
  2. सिंगापुर
  3. कनाडा
  4. आस्‍ट्रेलिया

उत्‍तर- सिंगापुर

 

प्रश्‍न-पिछले दिनों चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के कितने स्‍थानों का नाम बदलने की खबर चर्चा में रही?

  1. 10
  2. 15
  3. 25
  4. 30

उत्‍तर-30

चीन अरुणाचल प्रदेश को दक्षिण तिब्‍बत मानते हुए अपना दावा करता रहा है।

 

प्रश्‍न- कोयले के भूवैज्ञानिक भंडार के मामले में विश्‍व में भारत किस स्‍थान पर है ?

  1. पहला
  2. दूसरा
  3. तीसरा
  4. पाचवां

उत्‍तर-  5वां

उल्‍लेखनीय है कि भारत विश्‍व भर में कोयले का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्‍ता है । भारत में कोयले के उत्‍पादन में 70 प्रतिशत भागीदारी के साथ कोल इंडिया लिमिटेड सबसे बड़ा उत्‍पादक है।

 

प्रश्‍न- परिसंपत्ति मुद्रीकरण संबंधी असत्‍य विकल्‍प का चयन करें।

  1. यह निजीकरण प्रक्रिया द्वारा राजस्‍व के नए स्रोत सृजित करने की प्रक्रिया है।
  2. इस प्रक्रिया को परिसंपत्ति या पूंजी पुनर्चक्रण भी कहा जाता है।
  3. सर्वप्रथम इसका विचार 2012 में विजय केलकर समिति ने सुझाया।
  4. उपरोक्‍त सभी कथन असत्‍य है

 

उत्‍तर- यह निजीकरण प्रक्रिया द्वारा राजस्‍व के नए स्रोत सृजित करने की प्रक्रिया है।

उत्‍तर- ए, यह राजस्‍व के नए स्रोत सृजित करने की प्रक्रिया है लेकिन यह निजीकरण नहीं है क्‍योंकि मुद्रीकरण में परिसंपत्ति का स्‍वामित्‍व सरकार/सार्वजनिक प्राधिकरण के पास बना रहता है।

 

प्रश्‍न- पिछले दिनों इसरो टीम को किस मिशन के लिए प्रतिष्ठित 'जॉन एल. 'जैक' स्विगर्ट जूनियर' पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

  1. आदित्य L1 मिशन 
  2. चंद्रयान-3 मिशन 
  3. गगनयान मिशन 
  4. मंगलयान मिशन 

उत्‍तर- चंद्रयान-3 मिशन   

इस अवार्ड का नामकरण नासा द्वारा जॉन एल. 'जैक' स्विगर्ट जूनियर के नाम पर किया गया है जिन्होंने अपोलो 13 मिशन पर उड़ान भरी थी।



प्रश्‍न- भारत के पहले प्राइवेट सब-मीटर रिज़ॉल्यूशन सर्विलांस सैटेलाइट को किसके द्वारा लांच किया गया ?

  1. अग्निकुल कॉसमॉस 
  2. ध्रुव स्पेस 
  3. टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड 
  4. स्काईरूट एयरोस्पेस

उत्‍तर- टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड 


प्रश्‍न-भारत और श्रीलंका के जल क्षेत्र को लेकर समुद्री सीमा समझौते पर कब हस्‍ताक्षर हुए थे जिसमें कच्‍चातिवू को श्रीलंकाई क्षेत्र स्‍वीकार किया गया था?

  1. 1955
  2. 1970
  3. 1974
  4. 1983

उत्‍तर- 1974

 

प्रश्‍न- वायु सेना के प्रमुख लडाकू विमानों और आधुनिक हेलीकॉप्‍टर्स की क्षमता प्रदर्शन हेतु भारतीय वायु सेना के सबसे बड़े अभ्‍यास गगन शक्ति का आयोजन कहां किया जा रहा है?

  1. राजस्‍थान
  2. कर्नाटक
  3. महाराष्‍ट्र
  4. तमिलनाडु

उत्‍तर- पोखरण, राजस्‍थान

 

प्रश्‍न- निम्‍न में से किस संस्‍थान के 90 वर्ष पूर्ण होने पर 90 रु. का स्‍मारक सिक्‍का जारी किया गया?

  1. वित्‍त मंत्रालय
  2. संसद भवन
  3. रेलवे
  4. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया

उत्‍तर- रॉयल कमीशन ऑन इंडियान करेंसी 1926 (हिल्‍टन यंग आयोग) द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक की स्‍थापना की सिफारिश की गयी थी।

 

प्रश्‍न- भारतीय रिवर्ज बैंक के संबंध में असत्‍य कथन का चयन करें।

  1. भारतीय रिजर्व बैंक के पहले गवर्नर- सर ऑसर्बोन स्मिथ
  2. स्‍थापना-भारतीय रिवर्ज बैंक अधिनियम 1926 के द्वारा 
  3. कार्य- सरकार और बैंकों के बैंकर के रूप में कार्य
  4. मौद्रिक नीति तैयार करने, लागू करने और निगरानी करने वाला मौद्रिक प्राधिकरण

 

उत्‍तर-बी, इसकी स्‍थापना 1935 में भारतीय रिवर्ज बैंक अधिनियम 1934 के द्वारा हुई।

 

 

प्रश्‍न- मिलेट्स जिसे मोटे अनाज या गरीबों का अनाज भी कहा जाता है, के संबंध में असत्‍य कथन का चयन करें।

  1. यह अधिकांशत शुष्‍क और अर्धशुष्‍क क्षेत्रों में उगाया जाता है।
  2. इसका पोषण मान उच्‍च होता है तथा इसे सुपरफुड भी कहा जाता है।
  3. मिलेट्स का ग्‍लाइसेमिक इंडेक्‍स कम होने के कारण मधुमेह की रोकथाम में सहायक है।
  4. मिलेट्स का सबसे बड़ा उत्‍पादक देश चीन है।   

उत्‍तर- डी, भारत मिलेट्स का सबसे बड़ा उत्‍पादक देश है इसके बाद नाइजर और चीन है।

 

प्रश्‍न- ग्‍लाइसेमिक इंडेक्‍स किसकी माप करता है?

  1. रक्‍त में ऑक्‍सीजन की मात्रा
  2. रक्‍त शर्करा (ग्‍लूकोज) की मात्रा
  3. जीन के आनुवांशिक लक्षणों की माप
  4. रक्‍त में सफेद रक्‍त कणों का अनुपात

उत्‍तर- रक्‍त शर्करा (ग्‍लूकोज) की मात्रा

ग्‍लाइसेमिक इंडेक्‍स यह माप करता है कि कोई खाद्य पदार्थ शरीर में कितनी जल्‍दी रक्‍त शर्करा (ग्‍लूकोज)  को बढ़ा सकता है।

 




प्रश्‍न- भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा कैंसर के लिए भारत की पहली घरेलू जीन थेरेपी कहां लांच की गयी?

  1. आईआईटी बॉम्बे 
  2. आईआईटी कानपुर
  3. आईआईटी खड़गपुर
  4. आईआईटी चेन्‍नई  

 

उत्‍तर- आईआईटी बॉम्बे 


पिछले दिनों किस राज्‍य से संबंधित काठिया गेहूं को जीआई टैग दिया गया है?

  1. हरियाणा
  2. पंजाब 
  3. उत्तर प्रदेश 
  4. मध्‍य प्रदेश

उत्‍तर- बुंदेलखंड, उत्तर प्रदेश 



प्रश्‍न- संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने किस भारतीय को आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए अपने विशेष प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया?

  1. सुदीप मेहरोत्रा
  2. सैयद अकबरुद्दीन
  3. कमल किशोर 
  4. अमृतेश कुणाल


उत्‍तर- कमल किशोर,

भारत के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के शीर्ष अधिकारी कमल किशोर आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में सहायक महासचिव और महासचिव के विशेष प्रतिनिधि के रूप में कार्य करेंगे।


 

प्रश्‍न- वायकोम सत्‍याग्रह जिसने हाल ही में 100 वर्ष पूर्ण किए किससे संबंधित था?

  1. महिला शिक्षा आंदोलन
  2. बागान मजदूरों का आंदोलन
  3. जमीदारों के विरुद्ध आंदोलन
  4. मंदिर प्रवेश आंदोलन

उत्‍तर- मंदिर प्रवेश आंदोलन

एझवा नेता टी के माधवन ने 1917 में अपने समाचार पत्र देशाभिमानी में इस मुद्दे को सबसे पहले उजागर किया था।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में कौन केरल गांधी के नाम से प्रसिद्ध है?

  1. के पी केशव मेनन
  2. के केलप्‍पन
  3. टी के माधवन
  4. जॉर्ज जोसेफ

उत्‍तर- के केलप्‍पन

 

प्रश्‍न- मंदिर प्रवेश हेतु 1930 में कालाराम मंदिर प्रवेश आंदोलन किसके द्वारा आरंभ किया गया था?

  1. के केलप्‍पन
  2. टी के माधवन
  3. के पी केशव मेनन
  4. डा. बी आर अम्‍बेडकर

उत्‍तर- डा. बी आर अम्‍बेडकर

 

प्रश्‍न- मंदिर प्रवेश हेतु 1931 में गुरुवायूर सत्‍याग्रह किसके द्वारा आरंभ किया गया था?

  1. के केलप्‍पन
  2. टी के माधवन
  3. के पी केशव मेनन
  4. डा. बी आर अम्‍बेडकर

उत्‍तर- के केलप्‍पन


प्रश्‍न- तीरंदाजी विश्व कप 2024 का आयोजन किस स्‍थान पर किया जा रहा है?

  1. मलेशिया 
  2. चीन
  3. दक्षिण कोरिया 
  4. भारत  

उत्‍तर-  शंघाई, चीन

 

प्रश्‍न-प्रबोवो सुबियांतो को किस देश के नए राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया गया है?

  1. कंबोडिया
  2. मलेशिया
  3. इंडोनेशिया
  4. वियतनाम

उत्‍तर- इंडोनेशिया 

 

प्रश्‍न- हरियाणा, हिमाचल प्रदेश ,उत्‍तराखंड और उत्‍तर प्रदेश की सीमा पर अवस्थित किस वन्‍यजीव अभ्‍यारण्‍य में हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने चार प्रस्‍तावित बांधों के निर्माण पर रोक लगा दी है?

  1. सुरपुर वन्‍यजीव अभ्‍यारण्‍य
  2. मनोहर वन्‍यजीव अभ्‍यारण्‍य
  3. कलेसर वन्‍यजीव अभ्‍यारण्‍य
  4. देवांजी वन्‍यजीव अभ्‍यारण्‍य

उत्‍तर- कलेसर वन्‍यजीव अभ्‍यारण्‍य

कलेसर हरियाणा का सबसे बड़ा वन्‍यजीव अभ्‍यारणय है।

 

प्रश्‍न- बाघ संरक्षण की दिशा में नए वित्‍तीय तंत्र विकसित करने तथा वैश्विक जैव विविधता से जोड़ने के उद्देश्‍य से सस्‍टेनेबल फाइनेंस फॉर टाइगर लैंडस्‍केप्‍स नाम सम्‍मेलन की मेजबानी किसके द्वारा की गयी?

  1. भूटान
  2. कंबोडिया
  3. मलेशिया
  4. नेपाल

उत्‍तर- भूटान

 

 

प्रश्‍न- विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने सोडियम बेंचमार्क्‍स का दूसरा संस्‍करण जारी कर खाद्य पदार्थों में सोडियम के किस अधिकतम स्‍तर की सिफारिश की है ताकि ब्‍लड प्रेशर एवं मोटापे से संबंधित क्रोनिक बीमारियों की रोकथाम किया जा सके?

  1. 200 मिलीग्राम
  2. 500 मिलीग्राम
  3. 2000 मिलीग्राम
  4. 3000 मिलीग्राम

उत्‍तर- 2000 मिलीग्राम 

 

प्रश्‍न- जीरो FIR के संबंध में असत्‍य कथन की पहचान करें

  1. एक प्रकार की FIR जो अपराध स्‍थल या उससे इतर किसी भी पुलिस स्‍टेशन में दर्ज हो सकता है।
  2. जीरो FIR की अवधारणा निर्भया केस के बाद जस्टिस वर्मा समिति की सिफारिशों पर आधारित है।
  3. FIR शब्‍द को दंड प्रक्रिया संहिता में परिभाषित किया गया है।
  4. उपरोक्‍त सभी कथन सत्‍य है

उत्‍तर- सी, FIR शब्‍द को किसी भी कानून में परिभाषित नहीं किया गया है।

FIR शब्‍द को किसी भी कानून में परिभाषित नहीं किया गया है बल्कि पुलिस विनियमों/नियमों में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 154 के तहत दर्ज की गयी जानकारी को FIR के रूप में जाना जाता है।

 

प्रश्‍न- पिछले दिनों चर्चा में रहा इंटरैक्‍ट क्‍या है?

  1. वैश्विक महामारी निरोधक संबंधी अंतर्राष्‍ट्रीय नेटवर्क
  2. वैश्विक स्‍तर पर निष्‍पक्ष संचार हेतु अंतर्राष्‍ट्रीय नेटवर्क
  3. आर्कटिक में स्‍थलीय अनुसंधान एवं निगरानी हेतु अंतर्राष्‍ट्रीय नेटवर्क
  4. परमाणु ऊर्जा के उपयोग हेतु अंतर्राष्‍ट्रीय नेटवर्क

उत्‍तर- आर्कटिक में स्‍थलीय अनुसंधान एवं निगरानी हेतु अंतर्राष्‍ट्रीय नेटवर्क

इस परियोजना का वित्‍त पोषण यूरोपीय संघ द्वारा किया जा रहा है जिसका उद्देश्‍य आर्कटिक में पर्यावरण परिवर्तनों की पहचान, समझ एवं प्रतिक्रिया देने की क्षमता निर्माण करना।


 

प्रश्‍न- पिछले दिनों चर्चा में रहा बाल्टीमोर ब्रिज किस देश में है?

  1. फ्रांस 
  2. चीन 
  3. ब्राजील 
  4. अमेरिका   

उत्‍तर- अमेरिका

 

प्रश्‍न- चर्चा में रहा पॉपोकैटेपेटल ज्वालामुखी किस देश में स्थित है?

  1. जापान
  2. मेक्सिको
  3. इटली 
  4. जिबूती

उत्‍तर- मेक्सिको


प्रश्‍न- सशस्‍त्र बल (विशेष शक्ति)अधिनिमय, 1958 (AFSPA,1958) के बारे में असत्‍य कथन को बताएं।

  1. यह कानून सशस्‍त्र बलों को अशांत क्षेत्रों में लोक व्‍यवस्‍था बनाने हेतु कुछ शक्तियां देता है।
  2. कानून के उल्‍लंघन पर बिना वारंट गिरफ्तार, तलाशी का अधिकार देती है।
  3. किसी क्षेत्र को अशांत क्षेत्र राज्‍य के मुख्‍यमंत्री द्वारा घोषित किया जाता है ।
  4. यह कानून संविधान के जीवन के अधिकार एवं संवैधानिक उपचार के अधिकार का उल्‍लंघन करता है।

उत्‍तर- सी, किसी क्षेत्र को अशांत क्षेत्र राज्‍य के राज्‍यपाल/केन्‍द्र शासित प्रदेश के प्रशासक या केन्‍द्र सरकार द्वारा घोषित किया जाता है

 

प्रश्‍न- अंतर्राष्‍ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी और बेल्जियम द्वारा संयुक्‍त रूप से विश्‍व के पहले परमाणु ऊर्जा सम्‍मेलन का आयोजन कहां किया गया ?

  1. वियना
  2. बीजिंग
  3. ब्रुसेल्‍स  
  4. न्‍यूयार्क

उत्‍तर-ब्रुसेल्‍स

 

प्रश्‍न- समाचारों में रहनेवाले वन मिलियन यूथ एक्‍शन चैलेंज का उद्देश्‍य क्‍या है?

 

  1. युवाओं में अपनी प्राचीन विरासत एवं संस्‍कृति की समझ विकसित करना।
  2. युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्‍यों के प्रोत्‍साहन हेतु समझ बढ़ाना
  3. युवाओं को अधिक संधारणीय भवष्यि हेतु ठोस कार्रवाई हेतु प्रोत्‍साहित करना।
  4. युवाओं में नवचार एवं अनुसंधान की भावना को प्रोत्‍साहन देना

उत्‍तर- युवाओं को अधिक संधारणीय भवष्यि हेतु ठोस कार्रवाई हेतु प्रोत्‍साहित करना।

इसका उद्देश्‍य 10 से 30 वर्ष तक के युवाओं को 4 सतत विकास लक्ष्‍यों जैसे- स्‍वच्‍छ जल और स्‍वच्‍छता, जिम्‍मेदारीपूर्ण उपभोग एवं उत्‍पादन, जलवायु कार्रवाई और स्‍थल पर जीवन को बढ़ावा देने हेतु कार्य करना है।

 

प्रश्‍न- पिछले दिनों भूगर्भ वैज्ञानिकों ने कहां स्थित अफार ट्रायंगल पर एक नए महासागर के उभरने की संभावना व्‍यक्‍त की है?

 

  1. हार्न ऑफ अफ्रीका
  2. मेडागास्‍कर
  3. भूमध्‍य सागर
  4. मैक्सिको की खाड़ी

उत्‍तर हार्न ऑफ अफ्रीका


प्रश्‍न- किस राज्‍य में स्थित मिराज शहर को संगीत वाद्ययंत्र बनाने की अपनी कला के लिए जीआई टैग प्रदान किया गया?

A.   राजस्थान 

B.   महाराष्ट्र 

C.   मध्‍य प्रदेश

D.   उड़ीसा

 

उत्‍तर- सांगली जिला,  महाराष्ट्र 



प्रश्‍न- निम्‍न में से किस भारतीय ग्रैंडमास्टर ने सबसे कम उम्र में कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट का टाइटल जीतकर महान शतरंज खिलाड़ी गैरी कास्परोव का रिकार्ड तोड़ा?

  1. आर प्रग्गनानंद 
  2. डी गुकेश 
  3. एस नारायण  
  4. हरिकृष्णा पेंटाला 

उत्‍तर- डी गुकेश  

भारत के 17 वर्षीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश विश्वनाथन आनंद के बाद यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट जीतने वाले दूसरे भारतीय बने है।

 

प्रश्‍न- लोकसभा चुनाव 2024 में गुजरात की किस सीट से अन्‍य सभी उम्‍मीदवारों द्वारा अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के बाद बीजेपी उम्मीदवार मुकेश दलाल को निर्विरोध चुना गया है?

  1. सूरत
  2. गांधीनगर
  3. पूर्व अहमदाबाद
  4. राजकोट 

उत्‍तर- सूरत

 

प्रश्‍न- आईपीएल इतिहास में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज कौन बने है?

  1. जसप्रीत बुमराह
  2. पैट कमिंस 
  3. युजवेंद्र चहल 
  4. मिचेल स्टार्क

उत्‍तर- युजवेंद्र चहल 

प्रश्‍न- भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल, समुद्री पुलिस, मत्स्य पालन, सीमा शुल्क और अन्य सुरक्षा एजेंसियों सहित सभी समुद्री सुरक्षा एजेंसियों की भागीदारी से 'सागर कवच' अभ्‍यास का आयोजन कहां किया गया?

 

A.   गोवा 

B.   लक्षद्वीप 

C.   ओडिशा 

D.   अंडमान निकोबार द्वीप समूह

 

उत्‍तर- लक्षद्वीप 



 

 

प्रश्‍न-हालिया खबरों के अनुसार पिंक वॉलवर्म के कारण निम्‍न में से किस फसल को निरंतर नुकसान हो रहा है?

  1. गेहॅूं
  2. धान
  3. मक्‍का
  4. कपास

उत्‍तर- कपास

यह कपास में होनवाला सामान्‍य रोग है तथा चिंता की बात यह है कि इसने आनंवंशिक रूप से संशोधित बीटी कॉटन के खिलाफ भी प्रतिरोध विकसित कर लिया है।

 

प्रश्‍न- हालिया आयी एक रिपोर्ट के अनुसार ब्रह्मपुत्र नदी की किस सहायक नदी का प्राकृतिक अपवाह जलवायु परिवर्तन के कारण बाधित हो रहा है?

  1. जियाधल
  2. बराक 
  3. तिस्‍ता
  4. लोहित

उत्‍तर- जियाधल

यह नदी असम से होकर बहती हुई माजूली द्वीप के पास ब्रह्मपुत्र नदी में मिल जाती है।

 

प्रश्‍न- पारंपरिक टेक-ऑफ और लैंडिंग क्षमताओं वाला पहला भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट सिस्टम  कौन सा है?

  1. रुस्‍तम-1
  2. विक्रम-1
  3. ईगल- 1
  4. पराक्रम

उत्‍तर- रुस्‍तम 1

 

प्रश्‍न- दुनिया का पहला देश जिसने विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन द्वारा अनुशंसित Men5CV वैक्‍सनी लगाने की मंजूरी दी है जो मेनिंगोकोकल बैक्‍टीरिया (मेनिनजाइटिस) से सुरक्षा प्रदान करता है?

  1. नाइजीरिया
  2. जिबूती
  3. युगांडा
  4. इथोपिया

उत्‍तर- नाइजीरिया

 

प्रश्‍न- दस्‍तलिक अभ्‍यास का आयोजन भारत और किस देश के बीच प्रतिवर्ष होता है?

  1. मंगोलिया
  2. उज्‍बेकिस्‍तान
  3. तुर्की
  4. ताजिकिस्‍तान

उत्‍तर- उज्‍बेकिस्‍तान


प्रश्‍न- पुलिकट झील किस राज्‍य की सीमा पर है?

  1. आन्‍ध्र प्रदेश और तेलंगाना
  2. तेलंगाना और तमिलनाडु
  3. आन्‍ध्र प्रदेश और तमिलनाडु
  4. तेलंगाना और कर्नाटक

उत्‍तर -आन्‍ध्र प्रदेश और तमिलनाडु

 

प्रश्‍न- भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील चिल्‍का है जो उड़ीसा में स्थित है जबकि दूसरी सबसे बड़ी खारे पानीवाली झील कौन सी है?

  1. सांभर झील
  2. लोकटक झील
  3. पुलिकट झील
  4. डीडवाना झील

उत्‍तर- पुलिकट झील

 

प्रश्‍न- पुलिकट झील को बंगाल की खाड़ी से कौन अलग करता है?

  1. ग्‍वाटू द्वीप
  2. श्रीहरिकोटा
  3. कोलंगम
  4. रामपुरम द्वीप

उत्‍तर- श्रीहरिकोटा

 

प्रश्‍न- ICUN द्वारा परिभाषित ब्‍लू इकोनॉमी में कौन उच्‍चतम संधारणीयता के स्‍तर पर है?

  1. रीजेनरेटिव ब्‍लू इकोनॉमी
  2. सस्‍टनेबल (संधारणीय) ब्‍लू इकोनॉमी
  3. ब्राउन (भूरी) रीजेनरेटिव ब्‍लू इकोनॉमी
  4. प्राइमरी  ब्‍लू इकोनॉमी

उत्‍तर- रीजेनरेटिव ब्‍लू इकोनॉमी

 

रीजेनरेटिव ब्‍लू इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए भारत में मेरीटाइम इंडिया विजन 2030, डीप ओशन मिशन, एकीकृत तटीय क्षेत्र प्रबंधन जैसी पहल चलायी जा रही है।

रीजेनरेटिव ब्‍लू इकोनॉमी एक आर्थिक मॉडल है जो महासागरीय, समुद्री तथा तटीय पारिस्थितिकी तंत्रों के प्रभावी पुनरुत्‍पादन एवं संरण को टिकाऊ एवं न्‍यूनतम कार्बन वाली आर्थिक गतिविधियों को उचित समृद्धि के साथ जोड़ता है।

 

प्रश्‍न- नॉन रिफाउलमेंट सिद्धांत का संबंध किससे है?

  1. अंतर्राष्‍ट्रीय शरणार्थी कानून
  2. अंतर्राष्‍ट्रीय मानवाधिकार कानून
  3. अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार कानून
  4. अंतर्राष्‍ट्रीय नवचार एवं बौद्धिक संपदा संबंधी कानून 

उत्‍तर- अंतर्राष्‍ट्रीय शरणार्थी कानून

यह सिद्धांत ऐसे शरणार्थियों को उनके मूल देश में वापस भेजने पर रोक लगाता है जहां उन्‍हें यातना दिए जाने का खतरा है।

 

प्रश्‍न- आसियान फ्यूचर फोरम की पहली बैठक जिसमें भारत के विदेश मंत्री ने वर्चुअल माध्‍यम से हिस्‍सा लिया किस देश में आयोजित हुआ?

  1. वियतनाम
  2. सिंगापुर
  3. कम्‍बोडिया
  4. ब्रुनेई

उत्‍तर- हनोई, वियतनाम

 

प्रश्‍न- विश्‍व व्‍यापार संगठन का वह प्रावधान जिसके तह‍त कोई सदस्‍य देश अपने घरेलू उद्योग के गंभीर खतरे को ध्‍यान में रखते हुए किसी उत्‍पाद के आयात पर अस्‍थायी रूप से प्रतिबंध लगा सकता है क्‍या कहलाता है?

  1. एग्रीमेंट ऑन सेफगार्डस
  2. एग्रीमेंट ऑन ट्रेड
  3. एग्रीमेंट ऑन प्रोग्रेस 
  4. एग्रीमेंट ऑन प्रोटेक्‍शन

उत्‍तर- एग्रीमेंट ऑन सेफगार्डस 


प्रश्‍न- अलनीनी जनित सूखे के कारण करीबा झील (जेम्‍बेजी नदी पर) उसकी कुल क्षमता का केवल 13 प्रतिशत जल रह गया है। यह झील किस देश के बीच स्थित है?  

 

  1. जाम्बिया और जिम्‍बाब्‍वे
  2. जिम्‍बाब्‍वे और जिबूती
  3. जिबूती और जाम्बिया
  4. जाम्बिया, जिम्‍बाब्‍वे और जिबूती

उत्‍तर- जाम्बिया और जिम्‍बाब्‍वे

 

 

प्रश्‍न- भारतीय नौसेना के नए प्रमुख के रूप में निम्‍न में से कौन 30 अप्रैल 2024 से अपना कार्यभार संभालेंगे?

  1. पोटिल्‍ला आर जगन्‍नाथ
  2. सविन्‍द्र सैनी  
  3. दिनेश कुमार त्रिपाठी 
  4. आर हरिकुमार 

उत्‍तर- दिनेश कुमार त्रिपाठी 


करेंट अफेयर के लगभग 2500 एवं सामान्‍य अध्‍ययन के 15000 से ज्‍यादा प्रश्‍नों के अभ्‍यास हेतु जुड़े व्‍हाटसएप 74704-95829

 

प्रश्‍न- स्काईट्रैक्स अवार्ड्स 2024 में सर्वश्रेष्‍ठ एयरपोर्ट का पुरस्‍कार निम्‍न में से किसके द्वारा जीता गया?

  1. चांगी हवाई अड्डा, सिंगापुर
  2. टोक्यो हानेडा हवाई अड्डा, जापान
  3. हमाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, दोहा   
  4. दुबई हवाई अड्डा, दुबई

उत्‍तर- हमाद एयरपोर्ट ने 12 बार के चैंपियन, सिंगापुर चांगी हवाई अड्डे को पछाड़कर यह अवार्ड अपने नाम किया।

 

 

प्रश्‍न- आईपीएल के इतिहास में 250 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी निम्‍न में से कौन बने है?

  1. रोहित शर्मा
  2. दिनेश कार्तिक 
  3. विराट कोहली 
  4. डेविड वार्नर 

उत्‍तर- रोहित शर्मा

मुंबई इंडियन्स के बल्लेबाज रोहित शर्मा IPL के इतिहास में 250 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए है।  उल्‍लेखनीय है कि महेन्‍द्र सिंह धोनी 250 मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर बने थे।

 

 

प्रश्‍न- हाल ही में सियाचिन ग्‍लेशियर को भारतीय नियंत्रण में लेने के 40 वर्ष पूर्ण हुए जिसके संबंध में सत्‍य कथन बताएं ।

  1. सियाचिन ग्‍लेशियर पूर्वी काराकोरम रेंज में 20 हजार फीट पर स्थित है
  2. आपरेशन मेघदूत के तहत सियाचिन ग्‍लेशियर पर भारतीय नियंत्रण स्‍थापित किया गया।
  3. यह विश्‍व का सबसे ऊंचा सैन्‍यीकृत क्षेत्र माना जाता है।

  1. केवल 1
  2. 2 एवं 3
  3. 1 एवं 3
  4. सभी कथन सत्‍य है

उत्‍तर- सभी कथन सत्‍य है

 

प्रश्‍न- पिछले दिनों किस देश ने अपने जलाशयों में गिरते जलस्‍तर के कारण वाटर राशनिंग को आरंभ किया जिसके तहत अनावश्‍यक कार्यों हेतु पानी के उपयोग पर रोक लगाया और पानी की निर्धारित मात्रा की आपूर्ति की गयी?

  1. इक्‍वेडोर
  2. पनामा
  3. बोगोटा
  4. वेनेजुएला

उत्‍तर- बोगोटा

 

प्रश्‍न- निम्‍न में कौन भारत का टोही (जासूसी) उपग्रह माना जाता है?

  1. आकाश नेत्र
  2. रडार इमेजिंग सेटेलाइट-2
  3. कीहोल
  4. पर्सोना

उत्‍तर- रडार इमेंजिंग सेटेलाइट-2

कीहोल सीरीज अमेरिका की जबकि पर्सोना सीरीज रूस की जासूसी सेटेलाइट है।

 

प्रश्‍न- केसरिया स्‍तूप जो विश्‍व का सबसे बड़ा और सबसे ऊंचा बौद्ध स्‍तूप है किस राज्‍य में है?

  1. मध्‍य प्रदेश
  2. बिहार
  3. झारखंड
  4. उत्‍तर प्रदेश

उत्‍तर- बिहार। इसकी ऊंचाई 104 फीट है तथा इसका निर्माण अशोक द्वारा करवाया गया ।

 

प्रश्‍न- बायोरॉक तकनीक का संबंध किसके संरक्षण से संबंधित है?

  1. चट्टान
  2. प्रवाल
  3. वन
  4. डाल्फिन

उत्‍तर- प्रवाल या मूंगा अकशेरूकी जीव है जो निडारिया नामक जीवों के एक बड़े समूह से संबंधित है। 2023 के आरंभ से ही आस्‍ट्रेलिया की ग्रेट बैरियर रीफ के साथ साथ 50 से ज्‍यादा देशों में कोरल ब्‍लीचिंग की पुष्टि हुई। इसके पहले यह घटना 2014 से 2017 के बीच जारी रही थी।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में कौन ब्रेटनवुड संस्‍थान में शामिल है?

  1. विश्‍व बैंक और अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष
  2. फेडरल बैंक एवं अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष
  3. अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष एवं एशियाई विकास बैंक
  4. ब्रिक्‍स बैंक एवं अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष

उत्‍तर - विश्‍व बैंक और अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष दोनों ब्रेटनवुड संस्‍थान में शामिल है।

 

प्रश्‍न- अंतर्राष्‍ट्रीय कानून के अनुसार 4 ग्‍लोबल कॉमन में वायुमंडल शामिल है। निम्‍न में कौन ग्‍लोबल कॉमन में शामिल नहीं है?

  1. खुला समुद्र
  2. बाह्य अंतरिक्ष 
  3. अंटार्कटिका
  4. खुली भूमि

उत्‍तर- खुली भूमि

ग्‍लोबल कॉमन्‍स पृथ्‍वी के वे हिस्‍से है जो किसी राष्‍ट्र के अधिकार क्षेत्र में नहीं आते हैं लेकिन उन तक सभी देशों की पहुंच है।


 

प्रश्‍न- हाल ही में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा साउथ एशियन पर्सन ऑफ द ईयर किसे नामित किया गया?

  1. अरविन्‍द खोसला
  2. पुलकित वासु
  3. ग्रेसी सिंह 
  4. अवंतिका वंदनपु 

उत्‍तर- अवंतिका वंदनपु 

भारतीय-अमेरिकी अभिनेता और 'मीन गर्ल्स' स्टार 19 वर्षीय अवंतिका वंदनपु को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा साउथ एशियन पर्सन ऑफ द ईयर नामित किया गया।

 

प्रश्‍न- भारतीय नौसेना के लिए फ्लीट सपोर्ट जहाजों की पहली स्टील कटिंग समारोह का आयोजन कहां किया गया?

  1. मुंबई 
  2. एर्नाकूलम
  3. कोचीन 
  4. विशाखापत्तनम

उत्‍तर- विशाखापत्तनम

 


प्रश्‍न- इंटर एजेंसी स्‍पेस डेब्री कोऑडिनेशन कमेटी की बैठक में इसरो प्रमुख द्वारा की गयी घोषणा के अनुसार भारत किस समय तक मलबा मुक्‍त अंतरिक्ष मिशन को साकार करने का प्रयास कर रहा है?

  1. 2028
  2. 2030
  3. 2035
  4. 2050

उत्‍तर- 2030 तक

इंटर एजेंसी स्‍पेस डेब्री कोऑडिनेशन कमेटी विश्‍व की 13 अंतरिक्ष एजेंसियों का एक समूह है जिसमें भारत भी शामिल है।

 

 

प्रश्‍न- जब STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) कार्यबल में महिलाओं की संख्या धीरे-धीरे कम होने लगती है, तो उसे क्‍या कहा जाता है?

  1. जेंडर ब्‍लाइंड
  2. लीकी पाइपलाइन
  3. कोन्‍टी पाइपलाइन
  4. पिंक पाइपलाइन

उत्‍तर- 'लीकी पाइपलाइन'

CSIR रिपोर्ट, 2022 के अनुसार भारत में दुनिया का सबसे अधिक महिला STEM स्नातक प्रतिशत (लगभग 40%) है। हालांकि, देश में STEM क्षेत्रक की नौकरियों में उनकी हिस्सेदारी मात्र है।

 

 

प्रश्‍न- जिन संस्थाओं में नियुक्ति, प्रोन्नति इत्यादि में महिलाओं को प्राथमिकता नहीं दी जाती है, उन संस्‍थाओं को क्‍या कहा लाता है?

  1. ब्‍लैक-ब्‍लाइंड
  2. जेंडर ब्‍लाइंड
  3. लीकी ब्‍लाइंड
  4. पिंक ब्‍लाइंड

उत्‍तर- जेंडर-ब्लाइंड संस्थाएं


प्रश्‍न-हाल ही में सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने किस अनुच्‍छेद के तहत 14 साल के नाबालिग बलात्‍कार पीडि़ता के मामले में 24 सप्‍ताह से अधिक समय (लगभग 30) के गर्भ की समाप्ति की अनुमति दी है?

  1. अनुच्‍छेद 139
  2. अनुच्‍छेद 142
  3. अनुच्‍छेद 143 
  4. अनुच्‍छेद 145

उत्‍तर- अनुच्‍छेद 142

यह अनुच्‍छेद सर्वोच्‍च न्‍यायालय को उसके समक्ष लंबित किसी भी मामले में अपने अधिकार क्षेत्र का उपयोग करते हुए पूर्ण न्‍याय करने के लिए डिक्री या आदेश पारित करने की शक्ति प्रदान करता है।

 

प्रश्‍न- बड़े बड़े हिमनद और बर्फ से ढंके होने के कारण किस क्षेत्र को अक्‍सर तीसरा ध्रुव भी कहा जाता है?

  1. अंटार्कटिका
  2. हिमालय
  3. साइबेरिया
  4. आर्कटिक क्षेत्र

उत्‍तर- हिमालय

 

प्रश्‍न- स्‍टॉकहोम इंटरनेशलन पीस रिसर्च इंस्‍टीटयूट (SIPRI) द्वारा जारी वैश्विक सैन्‍य व्‍यय ट्रेंड 2023 रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक सैन्‍य व्‍यय वाले देश अमेरिका, चीन और रूस के बाद चौथा देश कौन है?

  1. यूक्रेन
  2. भारत
  3. सउदी अरब
  4. ईरान

उत्‍तर- भारत

 

प्रश्‍न- अंटार्कटिका पर स्थित विश्‍व का सबसे दक्षिणी सक्रिय ज्‍वालामुखी जिसमें से क्रिस्‍टल के रूप में सोना निकलने के कारण चर्चा में है, उसका क्‍या नाम है?  

  1. माउंट टेट्रो
  2. माउंट केबिलो
  3. माउंट एरेबस
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- माउंट एरेबस

 

प्रश्‍न- इसरो द्वारा भारत के पहले उपग्रह आर्यभट्ट के 1975 में प्रक्षेपण की 50वी वर्षगांठ पर किस तिथि को उपग्रह प्रौद्योगिकी दिवस मनाया गया?

  1. 12 अप्रैल
  2. 14 अप्रैल
  3. 19 अप्रैल
  4. 21 अप्रैल

उत्‍तर- 19 अप्रैल

 

प्रश्‍न- हाल ही में दुलर्भ तितली प्रजाति नेप्टिस फिलारा को भारत में पहली बार किस राज्‍य में स्थिति टेल वैली वन्‍यजीव अभ्‍यारणय में खोजा गया?

  1. असम
  2. अरुणाचल प्रदेश
  3. मणिपुर
  4. सिक्किम

उत्‍तर- अरुणाचल प्रदेश

 

प्रश्‍न- किस देश ने अपनी नेशलन डिफेंस स्‍ट्रेटजी 2024 में भारत को इंडो पैसिफिक रीजन में शीर्ष स्‍तरीय सुरक्षा भागीदार के रूप में रखा?

  1. अमेरिका
  2. आस्‍ट्रेलिया
  3. जापान
  4. वियतनाम

उत्‍तर- आस्‍ट्रेलिया 

प्रश्‍न- सुप्रियो बनाम भारत संघ मामले 2023 में सर्वोच्‍च न्‍यायालय द्वारा दिए गए निर्णय के अनुपालन में कानून और न्‍याय मंत्रालय ने किस समुदाय से संबंधित समस्‍याओं के समाधान हेतु पैनल का गठन किया है?

  1. ग्‍वाची समुदाय
  2. क्‍वीर समुदाय
  3. नोरा समुदाय
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- क्‍वीर समुदाय

यह समुदाय LGBTQ+ (लेस्बियन, गे, बाइसेक्‍सुअल, ट्रांसजेंडर, क्‍वीर और इंटरसेक्‍स) लोगों से संबंधित है तथा इस समुदाय के लोगों के प्रति होनेवाले भेदभाव, हिंसा आदि समस्‍याओं के लिए सुझाव देगा।

 

 

प्रश्‍न- हाल ही में अयोध्या में सम्‍पन्‍न हुए श्रीराम 'सूर्य तिलक' कार्यक्रम में किस भारतीय संस्थान द्वारा अहम भूमिका निभाई गयी?

  1. आईआईटी कानपुर  
  2. आईआईटी दिल्ली 
  3. भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान
  4. आईआईटी पुणे

उत्‍तर- भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ एस्ट्रोफिजिक्स )

 

प्रश्‍न- पिछले दिनों बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 287 रन  का स्कोर बनाकर आईपीएल इतिहास में सबसे बड़े टीम स्कोर का अपना ही रिकॉर्ड किस टीम ने तोड़ा?

  1. सनराइजर्स हैदराबाद 
  2. दिल्ली कैपिटल्स 
  3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 
  4. चेन्नई सुपर किंग्स 

उत्‍तर- सनराइजर्स हैदराबाद 

 

 

प्रश्‍न- हाल ही में न्‍यूलीलैंड और कुक आइलैंडस ने किसे लीगल पर्सन के रूप में मान्‍यता देने के लिए एक संधि पर हस्‍ताक्षर किए ?

  1. शार्क
  2. व्‍हेल
  3. प्रवाल
  4. वांगानुई नदी

उत्‍तर- व्‍हेल

लीगल पर्सन कानूनी एंटिटी है जिसे कानूनी मामलों में व्‍यक्ति के रूप में माना जाता है। इसके पूर्व न्‍यूजीलैंड ने वांगानुई नदी को एक लीगल पर्सन के रूप में मान्‍यता दिया था।

 

 

प्रश्‍न- पिछले दिनों कावेरी की सहायक नदी नोय्यल नदी का प्रवाह प्‍लास्टिक और सीवेज प्रदूषण के कारण अवरुद्ध हो गया था यह नदी किस राज्‍य में है?

  1. कर्नाटक
  2. तमिलनाडु
  3. केरल
  4. तेलंगाना

उत्‍तर- तमिलनाडु

 

प्रश्‍न- हाइब्रिड पिच तकनीक का उपयोग करने वाला भारत का पहला स्टेडियम कौन-सा है?

  1. कीनन स्टेडियम 
  2. वानखेड़े स्टेडियम 
  3. धर्मशाला स्टेडियम 
  4. फिरोजशाह कोटला

उत्‍तर- धर्मशाला 

 

प्रश्‍न- पिछले दिनों शोधकर्ताओं की एक अंतरराष्ट्रीय टीम द्वारा जारी वर्ल्ड साइबर क्राइम इंडेक्स में भारत की रैंकिंग क्या रही?

  1. 5
  2. 10
  3. 14
  4. 19

उत्‍तर- 10

इस सूची में रूस जहां शीर्ष स्‍थान पर है वहीं उसके बाद यूक्रेन, चीन, अमेरिका, नाइजीरिया और रोमानिया जैसे देश है।

 

प्रश्‍न- पिछले दिनों ईरान द्वारा छोड़े गए ड्रोन्‍स और मिसाइलों को इजरायल ने सफलतापूर्व रोक दिया। इजरायल के इस मिशन को आधिकारि तौर पर क्‍या नाम दिया गया?

  1. आयरन शील्‍ड
  2. आपरेशन कोर
  3. आपरेशन कवच
  4. आपरेशन सेफ

उत्‍तर- आयरन शील्‍ड

इजराइल एक बहुस्‍तरीय रक्षा प्रणाली द्वारा संरक्षित है इसमें डेविड स्लिंग, आयरन डोम, एरो-2 जैसी सक्रिय रक्षा प्रणालियां शामिल है।

 

प्रश्‍न- हाल ही में पुरातात्विक उत्‍खनन से गुजरात के किस स्‍थान से 5200 वर्ष पुरानी हड़प्‍पायुगीन बस्‍ती का पता चला है?

  1. काडियावाड़
  2. लोथल
  3. कच्‍छ
  4. जूनागढ़

उत्‍तर- पड़ता बेट, कच्‍छ में प्राक् हड़प्‍पा से उत्‍तर हड़प्‍पा काल तक के पुराताव्तिक साक्ष्‍य जैसे मृदभांड, मनके, तांबा के बने उपकरण आदि के अवशेष मिले हैं ।

 

प्रश्‍न- संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) ने 'विश्व जनसंख्या स्थिति, 2024 रिपोर्ट' के अनुसार भारत की जनसंख्या कितनी बतायी गयी है?

  1. लगभग 133.17 करोड़
  2. लगभग 137.17 करोड़
  3. लगभग 141.17 करोड़
  4. लगभग 144.17 करोड़

उत्‍तर- लगभग 144.17 करोड़

लगभग 144.17 करोड़ जनसंख्‍या के साथ भारत विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है जबकि 142.5 करोड़ की आबादी वाला चीन दूसरे स्थान पर है।

 

प्रश्‍न- संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) का मुख्‍यालय कहां है?

  1. पेरिस
  2. न्‍यूयार्क
  3. जेनेवा
  4. लंदन

उत्‍तर -न्यूयॉर्क (संयुक्त राज्य अमेरिका)

1969 में स्‍थापित संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष लैंगिक और जनन स्वास्थ्य से जुड़े मामलों पर संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी है।

 

प्रश्‍न- ग्‍लोबल फारेस्‍ट वॉच  की हालिया रिपोर्ट के अनुसार सत्‍य कथन को बताएं ।

  1. वर्ष 2001 से 2023 के बीच भारत में वृक्ष आरवरण में 6% की कमी आयी।
  2. लक्षद्वीप में 76% भाग वृक्षारोपण के अधीन है जो भारत में सर्वाधिक है।
  3. वनों की कटाई के कारण वृक्ष आवरण में 3.3 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी है।

 

  1. केवल 1
  2. 2 एवं 3
  3. 1 एवं 3
  4. सभी कथन सत्‍य है

उत्‍तर- सभी कथन सत्‍य है

 

प्रश्‍न- आर्टेमिस एकॉर्डस के संबंध में असत्‍य कथन को बताएं।

  1. इसकी स्‍थापना 1967 की बाह्य अंतरिक्ष संधि के आधार पर की गयी है।
  2. असैन्‍य उद्देश्‍य से अंतरिक्ष अन्‍वेषण एवं उपयोग के मार्गदर्शन हेतु सिद्धांतों का सेट
  3. भारत ने आर्टेमिस एकॉर्डस पर हस्‍ताक्षर नहीं किए हैं

 

  1. केवल 1 
  2. केवल 3
  3. 2 एवं 3
  4. सभी कथन असत्‍य है

उत्‍तर- उत्‍तर केवल 3 क्‍योंकि भारत ने आर्टेमिस एकॉर्डस पर हस्‍ताक्षर किए हैं

आर्टेमिस एकॉर्डस अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग में सहयोग के साझा विजन वाले विभिन्‍न देशों को एक साथ लाने का कार्य करता है।

 

प्रश्‍न-उप-कक्षीय अंतरिक्ष फ्लाइट्स जिसके तहत यात्नियों को कारमन रेखा से ऊपर सैर कराई जाती है तो कितनी किमी की ऊंचाई को कारमन रेखा कहा जाता है?

  1. 50
  2. 100
  3. 200
  4. 500

उत्‍तर -100 कि.मी. की ऊंचाई को कारमन रेखा कहा जाता है।

 

प्रश्‍न- सेनकाकू द्वीप (दियाओयू द्वीप)  को लेकर‍ किन देशों के बीच विवाद है?

  1. जापान और ताइवान
  2. चीन और जापान
  3. चीन और ताइवान
  4. चीन और वियतनाम

उत्‍तर- चीन और जापान

सेनकाकू द्वीप पर अधिकार को लेकर चीन और जापान के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है

 

प्रश्‍न- भारत में वैमानिकी विकास प्रतिष्‍ठान (Aeronautical Development Establishment) कहां है?

  1. बालासोर
  2. श्रीहरिकोटा
  3. बेंगलुरू 
  4. तिरुवनंतपुरम

उत्‍तर- बेंगलुरू

 

प्रश्‍न- बाह्य अंतरिक्ष के अन्वेषण व उपयोग को विनियमित करने वाली अंतर्राष्ट्रीय संधियों में भारत ने किस संधि की अभिपुष्टि नहीं की है?

  1. बाह्य अंतरिक्ष संधि (1967)
  2. बचाव समझौता (1968)
  3. दायित्व कन्वेंशन (1972)
  4. मून एग्रीमेंट (1979)

उत्‍तर- मून एग्रीमेंट (1979)

भारत ने मून एग्रीमेंट 1979 पर हस्ताक्षर कर दिए लेकिन अभिपुष्टि नहीं की है।

 

प्रश्‍न- भारतीय विज्ञान संस्‍थान ने भारत में वृद्ध होती आबादी पर अनुसंधान का समर्थन करने के लिए किस पहल की शुरुआत की है?

  1. एजिंग इंडिया
  2. लॉन्‍गविटी इंडिया
  3. नॉलेज इंडिया
  4. जागर्स इंडिया

उत्‍तर- लॉन्‍गविटी इंडिया

इस अनुसंधान के तहत बीमारी के आरंभिक संकेतों/ बुढ़ापे के संकेतों की जांच करना और हेल्‍दी एजिंग में सहायता हेतु नए चिकित्‍सा विधान एवं तकनीक का विकास करना है।

 

प्रश्‍न- राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप किस मंत्रालय ने अर्ली चाइल्‍डहुड केयर एंड एजुकेशन के लिए आधारशिला शीर्षक से 48 सप्‍ताह का एक राष्‍ट्रीय पाठ्यक्रम जारी किया है?

  1. मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय
  2. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
  3. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय
  4. गृह मंत्रालय

उत्‍तर- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

यह पाठयक्रम राज्‍यों के लिए अपने स्‍वयं की संस्‍कृति के अनुरूप पाठयक्रम तैयार करने के लिए एक आधार के रूप में काम करेगा

 

प्रश्‍न- पिछले दिनों निम्‍न में से किस देश ने एथिलीन ऑक्‍साइड की उपस्थिति के कारण भारत के मसाला उत्‍पाद को बाजार से हटाने का आदेश दिया?

  1. अमेरिका
  2. सिंगापुर
  3. चीन
  4. आस्‍ट्रेलिया

उत्‍तर- सिंगापुर

एथिलीन ऑक्‍साइड के लंबे समय तक संपर्क में रहने से आंखों, त्‍वचा और श्‍वसन मार्ग में जलन हो सकती है और तंत्रिका तंत्र प्रभावित हो सकता है।

 

प्रश्‍न- किसे पर्पल हाइड्रोजन या रेड हाइड्रोजन भी कहा जा सकता है?

  1. पिंक हाइड्रोजन
  2. ग्रीन हाइड्रोजन
  3. ब्‍लू हाइड्रोजन
  4. व्‍हाइट हाइड्रोजन

उत्‍तर- पिंक हाइड्रोजन, इसे नाभिकीय ऊर्जा द्वारा संचालित इलेक्‍ट्रोलिसिस द्वारा उत्‍पन्‍न किया जा सकता है।

 

प्रश्‍न- हाइड्रोजन के प्रकार तथा उनके उत्‍पादन स्रोत संबंधी कथन में सत्‍य कथन बताएं।  

  1. पिंक हाइड्रोजन – नाभिकीय ऊर्जा
  2. ग्रीन हाइड्रोजन- नवीकरणीय ऊर्जा
  3. ब्‍लू हाइड्रोजन- प्राकृतिक गैस
  4. सभी सत्‍य है

उत्‍तर- सभी सत्‍य है

 

प्रश्‍न- दुनिया के पहले ओम आकार के मंदिर निर्माण भारत के किस राज्‍य में किया गया है?

  1. राजस्‍थान
  2. उत्‍तर प्रदेश
  3. हिमाचल प्रदेश
  4. मध्‍य प्रदेश

उत्‍तर- राजस्थान के पाली जिले के जाडन गांव स्थित इस मंदिर को नागर शैली में बनाया गया है।

 

 

प्रश्‍न- वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन को सुविधाजनक बनाने तथा स्वच्छ ऊर्जा में निवेश को बढ़ावा देने के उपायों पर चर्चा करने के लिए वर्ल्ड फ्यूचर एनर्जी समिट 2024 का आयोजन कहां किया जा रहा है?

  1. नई दिल्ली 
  2. काठमांडू
  3. दुबई
  4. अबू धाबी  

उत्‍तर- अबू धाबी  

 

प्रश्‍न- भारतीय चीफ ऑफ द आर्मी स्‍टाफ ने कहां पर सशस्‍त्र बल अकादमी में एक उच्‍च तकनीकी आई टी प्रयोगशाला का उद्घाटन किया?

  1. श्रीलंका
  2. उज्‍बेकिस्‍तान
  3. मंगोलिया
  4. मिस्र

उत्‍तर- उज्‍बेकिस्‍तान

उज्‍बेकिस्‍तान मध्‍य एशिया का डबल लैंडलॉक्‍ड देश है जिसका तात्‍पर्य है कि इसके पड़ोसी देश भी लैंडलॉक्‍ड है।

 

प्रश्‍न-  जनवरी 2022 में हुई डील के तहत अप्रैल 2024 में भारत द्वारा किस देश को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की आपूर्ति की जा रही है?

  1. इंडोनेशिया
  2. फिलीपींस
  3. थाईलैंड
  4. वियतनाम

उत्‍तर- फिलीपींस

 

प्रश्‍न- क्रूज मिसाइल के संबंध में असत्‍य कथन बताएं?

  1. मानव रहित होती हैं।
  2. वायुमंडल में ही गमन करती हैं
  3. भूमि से कुछ मीटर की ऊंचाई पर उड़ान भरती हैं।
  4. सबसोनिक क्रूज़ मिसाइल की गति ध्वनि से कई गुना ज्‍यादा होती है।

उत्‍तर- सबसोनिक क्रूज़ मिसाइल ध्वनि की गति से कम गति पर उड़ती है।

 

प्रश्‍न- पिछले दिनों किस भारतीय शहर के 'तिरंगी बर्फी' को जीआई टैग दिया गया है?

  1. जमशेदपुर
  2. पुणे
  3. वाराणसी 
  4. पटना 

उत्‍तर- वाराणसी 

हाल ही में वाराणसी की तिरंगी बर्फी के साथ साथ वाराणसी के एक अन्य उत्पाद धलुआ मूर्ति मेटल कास्टिंग क्राफ्ट को भी जीआई टैग प्रदान किया गया है।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में से किस राज्‍य के सबसे ज्‍यादा उत्‍पादों को जीआई टैग प्रदान किया गया है?  

  1. उत्‍तर प्रदेश
  2. राजस्‍थान
  3. तमिलनाडु
  4. आन्‍ध्र प्रदेश

उत्‍तर- उत्‍तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के 75 उत्पादों को जीआई टैग प्रदान किया जा चुका है जबकि तमिलनाडु 58 जीआई उत्पादों के साथ दूसरे स्थान पर है। वाराणसी को सर्वाधिक विविधता वाला जीआई शहर भी कहा जाता है।

 

एकदिवसीय परीक्षाओं के नोट्स  हैं जिनको आप आर्डर कर अपने घर पर प्राप्‍त कर सकते हैं। 

Colorful Oneliner Notes जैसा आपको Website पर दिख रहा है।

Whatsapp/Call  74704-95829 



प्रश्‍न- निम्‍न में सत्‍य कथन बताएं।

  1. कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी संविधान के अनुच्‍छेद 20 द्वारा प्रदत्‍त संवैधानिक अधिकार है।
  2. मातृत्‍व हितलाभ(संशोधन) अधिनियम 2017  के तहत 26 सप्‍ताह के मातृत्‍व अवकाश
  3. केन्‍द्रीय सिविल सेवा (अवकाश) नियमावली 1972 के तहत 730 दिन बाल देखभाल अवकाश


  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 एवं 3
  4. 2 एवं 3   

उत्‍तर- केवल 1

कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी संविधान के अनुच्‍छेद 15 द्वारा प्रदत्‍त संवैधानिक अधिकार है।

 

प्रश्‍न-पुलिकट झील के बारे में कथनों पर विचार कर सही कथन चुने।

  1. आन्‍ध्र प्रदेश और तमिलनाडु की सीमा पर स्थित
  2. भारत की दूसरी सबसे बड़ी खारे जल वाली लैगून झील
  3. इस झील में बड़ी संख्‍या में फ्लेमिगों पक्षी आते है।
  4. श्रीहरिकोटा द्वीप पुलिकट झील को बंगाल की खाड़ी से अलग करता है।

 

  1. 1, 2 एवं 4  
  2. 1, 3 एवं 4
  3. 2, 3 एवं 4
  4. सभी कथन सत्‍य है

उत्‍तर- सभी कथन सत्‍य है

 

प्रश्‍न- पंडिता रमाबाई सरस्‍वती के संबंध में सत्‍य कथन को बताएं।

  1. बालिकाओं के लिए शारदा सदन की स्‍थापना की
  2. हंटर कमीशन के समक्ष महिला शिक्षा की आवश्‍यकता पर जोर दिया।
  3. स्‍त्री धर्म नीति पुस्‍तक का प्रकाशन किया
  4. 1919 में कैसर-ए-हिंद मेडल से सम्‍मानित किया गया

 

  1. 1, 2 एवं 4 
  2. 1, 3 एवं 4
  3. 2, 3 एवं 4
  4. सभी कथन सत्‍य है

उत्‍तर -सभी कथन सत्‍य है

 

प्रश्‍न- हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने PayU को पेमेंटे एग्रीगेटर के रूप में कार्य करने की सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की है। पेमेंट एग्रीगेटर के संबंध में सत्‍य कथन बताएं ।  

  1. एक वित्‍तीय प्रौद्योगिकी कंपनी
  2. व्‍यवसाय हेतु इलेक्‍ट्रोनिक भुगतान स्‍वीकार करने की प्रक्रिया आसान बनाती है।
  3. कंपनी व्‍यवसायों और वित्‍तीय संस्‍थान के बीच मध्‍यस्‍थ कार्य करती है।


  1. केवल 1 
  2. 1 एवं 3 
  3. 2 एवं 3 
  4. 1, 2 एवं 3 सभी सत्‍य है   

उत्‍तर - 1, 2 एवं 3 सभी सत्‍य है  

 

प्रश्‍न- गावी (GAVI) के बारे में सत्‍य कथन बताएं।

  1. जनवरी 2000 में लॉन्च एक वैक्सीन अलायंस है।
  2. मुख्य संस्थापक- WHO, यूनिसेफ और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन।
  3. वैश्विक स्‍तर पर टीकाकरण कवरेज बढ़ाने में मदद हेतु स्थापित ।
  4. 2014 में भारत गावी को दान देने वाला पहला कार्यान्वयनकर्ता देश बना था।

 

  1. 1 एवं 3
  2. 1, 3 एवं 4
  3. 3 एवं 4
  4. सभी सत्‍य है

उत्‍तर- सभी कथन सत्‍य है    




No comments:

Post a Comment