69 bpsc mains, bpsc pre and mains exam ki tayari, bihar daroga and other exams

Sep 14, 2022

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज -बिहार आर्थिक समीक्षा 2021-22

 

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज 

आज के पोस्‍ट में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज-बिहार आर्थिक समीक्षा 2021-22 संबंधी कुछ महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को देखेंगे । आप नीचे दिए गए लिंक से बिहार करेंट अफेयर के अन्‍य पोस्‍ट को भी देख सकते हैं ।

बिहार करेंट अफेयर संबंधीअन्‍य पोस्‍ट 

स्वतंत्रता के बाद बिहार में पंचायती राज की स्थापना हेतु कब बिहार राज पंचायती अधिनियम पारित किया गया- 1947

बिहार पंचायत समिति एवं जिला परिषद अधिनियम कब पारित किया गया था-  वर्ष 1961

बिहार पंचायती राज अधिनियम 1993 के अनुसार बिहार में कितने स्तरीय प्रशासनिक व्यवस्था को अपनाया गया है- त्रिस्तरीय

भारत का पहला राज्य जिसने पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को सबसे पहले 50% आरक्षण दिया-बिहार

किस अधिनियम के तहत बिहार में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं हेतु 50% आरक्षण की व्यवस्था की गयी है- बिहार पंचायती राज अधिनियम 2006 द्वारा

बिहार में अनुसूचित जाति और जनजातियां हेतु आरक्षण की व्यवस्था किस प्रकार की गयी है- उनकी जनसंख्या के अनुपात में

बिहार में पंचायती राज संस्थाओं के कार्य में समन्वय हेतु किस विभाग की स्थापना की गयी है- बिहार राज पंचायती विभाग द्वारा  

बिहार में गांवों की कुल संख्या कितनी है? 39,037

बिहार पंचायती राज अधिनियम 1993 के तहत सबसे निम्न स्तर पर कौन सी संस्था है- ग्राम पंचायत

बिहार में सामान्य रूप से कितनी आबादी पर एक ग्राम पंचायत की व्यवस्था की गयी है- 7000

बिहार में ग्राम पंचायत के मुख्य रूप से कितने विभाग है- 6 विभाग

ग्राम पंचायत के 5 वर्ष कार्यकाल की गणना कब से की जाती है- उसके प्रथम अधिवेशन से

बिहार में ग्राम पंचायत के प्रधान को क्या कहा जाता है- मुखिया

बिहार में पंचायत चुनाव लड़ने हेतु न्यूनतम आयु  निर्धारित है- 21 वर्ष

ग्राम पंचायत की विधायिका किसे कहा जाता है- ग्राम सभा को

ग्राम सभा की सदस्यता हेतु प्रत्येक ग्रामीण की आयु कम से कम कितनी होनी चाहिए- 18 वर्ष

1 वर्ष में ग्राम सभा बैठक 4 बार आयोजित किए जाने के प्रावधान के बावजूद इसकी बैठक वर्ष में कितनी बार होनी अनिवार्य है- 2 बार

ग्रांम पंचायत में न्यायिक कार्यों से संबंधी कार्यवाही हेतु कौन सी संस्था होती है- ग्राम कचहरी

ग्राम कचहरी का प्रधान कौन होता है- प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित सरपंच

प्रखंड स्तर पर प्रशासन को संचालित करने हेतु किसका प्रावधान किया गया है- पंचायत समिति का

पंचायत समिति में कितनी आबादी पर एक सदस्य का चुनाव होता है- प्रत्येक 5000 की आबादी पर

पंचायत समिति के प्रमुख और उप प्रमुख का चुनावकिस प्रकार होता है- पंचायत समिति के निर्वाचित सदस्य द्वारा अपने सदस्यों के बीच से

पंचायत समिति की बैठक एक माह में कम से कम कितनी बार निश्चित रूप से होनी चाहिए- 2 बार

सांसद एवं विधायक किस पंचायती राज संस्था के सदस्यों में शामिल होते हैं- पंचायत समिति एवं जिला परिषद में

 पंचायती राज व्यवस्था में सर्वोच्च स्तर पर होता है-जिला परिषद

बिहार में कितनी आबादी पर एक जिला परिषद का सदस्य यानी जिला पार्षद का निर्वाचन होता है- लगभग 50 हजार

संविधान के किस अनुच्छेद में पंचायतों हेतु राज्य निर्वाचन आयोग के गठन का प्रावधान है- अनुच्छेद 243(k)

गंडक नदी की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले और बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बीच कितने गांवों की अदला-बदली  किए जाने की योजना है- 7

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के व्यय में केंद्र सरकार और राज्य सरकार की किस अनुपात में भागीदारी है- क्रमश 60: 40

नीति आयोग द्वारा जारी हालिया रिपोर्ट के अनुसार भारत का सबसे गरीब राज्य कौन सा है- बिहार

दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार 2020 के तहत किस जिला परिषद को पुरस्कृत किया गया- औरंगाबाद जिला परिषद

वित्तीय वर्ष 2021-22 से  2025-26 की अवधि के लिए बिहार राज्य के पंचायती राज संस्थाओं हेतु 15वें वित्त आयोग के अनुशंसा के तहत कितनी अनुदान राशि अनुशंसित की गई है?   19,561 करोड रुपए

बिहार के किस पंचायती राज्य आम चुनाव  में  पहली बार बायोमैट्रिक्स प्रणाली का उपयोग किया गया? पंचायती राज्य आम चुनाव 2021

केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)  के समानांतर बिहार में कौन सी योजना चलाई जा रही है? लोहिया स्वच्छता योजना

बिहार ग्रामीण जीविका प्रोत्साहन सोसाइटी अथार्त जीविका की स्थापना कब की गयी- वर्ष 2007

जीविका का लक्ष्य क्या है- महिलाओं के सामुदायिक संस्थानों का विकास करके ग्रामीण गरीबों का सामजिक और आर्थिक सशक्तिकरण करना।

जीविका के समर्पित कार्य के फलस्वरूप केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज्य मंत्रालय द्वारा वर्ष 2016-17 में बिहार को किन 2 सूचकों में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में पुरस्कृत किया गया-बैंकों द्वारा स्वयं सहायता संगठनों के साथ ऋण संपर्क और ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थानों में प्रर्दशन।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीणको पूर्व में किस नाम से जाना जाता था-इंदिरा आवास योजना

किस योजना के तहत केंद्र सरकार वर्ष 2022 तक सबको आवास उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रही है- प्रधानमंत्री आवास योजना

प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र परिवारों को किस आधार पर सूचीबद्ध किया जाता है- सामाजिक आर्थिक एवं जातिगणना 2011 के आधार पर ग्राम सभा के द्वारा

बिहार में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम को लागू करवाने में किसका महत्वपूर्ण योगदान है- जन वितरण प्रणाली

25 से 50 हजार की आबादी वाले ग्राम संकुलों में शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केन्द्र द्वारा संचालित रूर्बन कार्यक्रम के तहत बिहार में कितने संकुलों की पहचान की गयी है-11 संकुल

बिहार में किस प्रकार की स्थानीय शासन प्रणाली है-विकेंद्रीकृत और त्रिस्तरीय पंचायती शासन प्रणाली

बिहार में पटना  जिले में किस स्थान पर ग्राम संकुल को विकसित किया जा रहा है-बैरिया और  सकसोहरा

विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य के लिए बिहार के कितने पंचायती राज संस्थाओं का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 के लिए किया गया- 12

ग्राम पंचायत

1

बगाढ़ी ग्राम पंचायत, सीतामढ़ी

नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार

2

कोसियावां ग्राम पंचायत, नालंदा

बाल हितैषी ग्राम पंचायत पुरस्कार

3

बिसैनीकला ग्राम पंचायत, रोहतास

ग्राम पंचायत विकास योजना

4

सबैत ग्राम पंचायत, नालंदा

 

दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार

5

केवटी रनवे की असरहा ग्राम पंचायत, दरभंगा

6

मोहनपुर ग्राम पंचायत, समस्तीपुर

7

औरांव ग्राम पंचायत, गया सदर

पंचायत समिति

8

अकोढ़ीगोला, रोहतास

 

दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार

9

गया सदर

10

इमामगंज, गया

11

कुटुंबा, औरंगाबाद

जिला परिषद

12

नालंदा

दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार

बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में महादलित, SC/ST, अति पिछड़ी जातियों के भूमिहीन परिवारों को आवास हेतु कितनी भूमि बिहार सकरार द्वारा वितरित की जा रही है-5 डिसिमल भूमि

बिहार सरकार के भूमि प्रलेख अद्यतनीकरण (विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्ती कार्यक्रम) का उद्देश्य क्या है- रैयतों के हितों की रक्षा

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कर्मचारियों को नई प्रौद्योगिकी एवं आधुनिक उपकरणों के उपयोग पर प्रशिक्षण देने हेतु कहां पर राजस्व सर्वेक्षण प्रशिक्षण संस्थान  बनाया गया है-पटना

कृषि उत्पादों के निर्यात हेतु बिहार का पहला इनलैंड कंटेनर डिपो कहां बनाया जाएगा-फतुहा, पटना

बिहार में किस अभियान के तहत 1.09 करोड़ पारिवारिक शौचालय के निर्माण कार्य को पूर्ण कर 100% का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है? लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान

बिहार सरकार द्वारा विकसित बिहार के लिए सात निश्चय योजना किस वर्ष आरंभ की गई? 2015

सात निश्चय 1 के सफलतापूर्वक समापन के बाद बिहार सरकार द्वारा सात निश्चय-में  चौथे निश्चय  के तहत किस लक्ष्य को निर्धारित किया गया है? गांवों को स्वच्छ और समृद्ध बनाना 

सात निश्चय-स्वच्छ गांव समृद्ध गांव कार्यक्रम के 3 घटक कौन कौन से हैं?

  1. सोलर स्ट्रीट लाइट लगाना
  2. ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन
  3. पशु एवं मत्स्य संसाधन का विकास

बिहार में 24 सितंबर 2021 से 12 दिसंबर 2021 के बीच कितने चरणों में पंचायत चुनाव संपन्न हुए? 11 चरण

बिहार पंचायत चुनाव 2021 में ईवीएम के किस मॉडल का प्रयोग किया जाएगा? M-2 

बिहार पंचायत चुनाव 2021 में पहली बार प्रयोग किया गया 

  1. ईवीएम से मतदान
  2. मतदान केंद्र पर बायोमेट्रिक पद्धति का उपयोग
  3. मतदाता हेतु हेल्पलाइन की व्यवस्था

बिहार का वह प्रखंड जहां की सभी आठों ग्राम पंचायतों मे महिलाएं ही मुखिया पद केलिए चुनी गयी? सरमेरा, नालंदा

2011 में हुए पंचायत चुनाव में सबसे कम उम्र की मुखिया बनने का गौरव किसे प्राप्त हुआ-अनुष्का, शिवहर प्रखंड की कुशहर पंचायत

पटना उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय के अनुसार 5 वर्ष के कार्यकाल के दौरान पंचायत, प्रखंड या जिला प्रमुख के खिलाफ कितनी बार अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है? केवल एक बार

मार्च 2021 को जारी दूसरा भूमि रिकॉर्ड और सेवा सूचकांक (N-LRSI) 2020-21 के अनुसार भूमि संबंधी दस्तावेजों को डिजीटल बनाने के क्रम में बिहार किस स्थान पर रहा? 8वां

बिहार बजट 2022-23 के अनुसार  किस योजना के तहत बिहार राज्य प्रवासी मजदूरों के लिएमाइग्रेशन काउंसलिंग कम रजिस्ट्रेशन सेंटरस्थापित किया जा रहा हैसंकल्प योजना

बजट 2022-23 के अनुसार बाढ़ प्रभावित परिवारों को कितनी  सहायता राशि सीधे उनके खाते में भेजी गईरु 6000 प्रति परिवार

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 को लागू करने वाला बिहार भारत का पहला राज्य है जिसे बिहार में लागू किया गया1 फरवरी 2014

बिहार में अंत्योदय परिवारों को प्रति  महीने कितना खाद्यान्न दिया जाता है35 किलोग्राम प्रति परिवार


 

No comments:

Post a Comment