69 bpsc mains, bpsc pre and mains exam ki tayari, bihar daroga and other exams

Sep 14, 2022

नगर विकास - बिहार करेंट अफेयर 2022

 

नगर विकास-बिहार करेंट अफेयर 2022

बिहार आर्थिक समीक्षा तथा करेंट अफेयर पर आधारित

74वें संविधान संशोधन के अनुपालन में बिहार नगरपालिका  अधिनियम के अनुसार व्यवस्था की गयी है- नगर निगम, नगर परिषद तथा नगर पंचायत की

नगरपालिका को किस आधार पर वार्ड में बांटा गया है- जनसंख्या के आधार पर

बिहार में बड़े शहरों में नागरिक व्यवस्था तथा सुविधाओं की निरीक्षण हेतु किसका गठन किया गया है- नगर निगम

बिहार में नगर निगम के लिए वार्ड की संख्या कितनी निर्धारित की गयी है- अधिकतम 75 तथा न्यूनतम 67

नगर निगम के प्रमुख को क्या कहा जाता है- महापौर अथवा मेयर

बिहार में सर्वप्रथम गठित नगर निगम कौन सा है- 15 अगस्त 1952 में गठित पटना नगर निगम

पटना नगर निगम में वार्ड की संख्या कितनी है- 75

बिहार की प्रथम नगरपालिका कौन सी है-1865 में आरा नगरपालिका

नगरीय प्रशासन के अंतिम स्तर पर गठित निकाय होता है- नगर पंचायत

बिहार में शहरों की कुल संख्या कितनी है? 199

बिहार में 1 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों की कुल संख्या कितनी है? 26

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत के शहरीकरण  की दर 31.2% की अपेक्षा बिहार में शहरीकरण का स्तर कितना है?-11.3%

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार देश की कुल शहरी आबादी का कितना प्रतिशत हिस्सा बिहार में है-3.1%

बिहार आर्थिक समीक्षा 2021-22 के अनुसार  पटना जिले का शहरीकरण सर्वाधिक है जो  लगभग कितना प्रतिशत है-44.3%

बिहार के कितने ऐसे जिले हैं जहां शहरीकरण 25% से अधिक है?

पटना-44.3%

मुंगेर- 28.3%

नालंदा- 26.2%

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा की गई घोषणा के अनुसार किस क्षेत्र को बिहार का 48 वा जिला बनाने की घोषणा की गई- पटना जिला में स्थित बाढ़  क्षेत्र

बिहार में पिछले दिनों प्रशासनिक नियंत्रण और विधि व्यवस्था के बेहतर संचालन हेतु किस जिले की जमीन को पटना जिले में शामिल किया गया- सारण और वैशाली

बिहार बजट 2022 23 के अनुसार राज्य में कितने शहरों को मॉडल टाउन बनाने का लक्ष्य रखा गया है?  मुजफ्फरपुर, मुंगेर, बिहार शरीफ, बोधगया, राजगीर और सुपौल

बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 के  प्रावधानों में हालिया संशोधन के अनुसार शहरी क्षेत्र के वर्गीकरण लायक किसी बड़े ग्रामीण क्षेत्र के लिए कृषि श्रमिकों का हिस्सा उस क्षेत्र के कुल श्रमिकों के कितने प्रतिशत से कम होना चाहिए?  50%

बिहार में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत किन शहरों को चुना गया है पटना, भागलपुर, बिहार शरीफ और मुजफ्फरपुर

जनगणना 2011 के अनुसार राष्ट्रीय औसत 31.2% की अपेक्षा बिहार में शहरीकरण कितना है- 11.3%

बिहार में शहरीकरण की दर किस क्षेत्र में ज्यादा है- दक्षिण बिहार में शहरीकरण उत्तर बिहार की अपेक्षा काफी ज्यादा

वर्ष 2001-2011 के मध्य भारत में शहरीकरण दर 3.4% की वृद्धि की अपेक्षा बिहार में कितनी वृद्धि देखी गयी- 0.8%

बिहार में शहरीकरण की दर बहुत कम होने कारण

बिहार के बहुत से ऐसे गांव है जो शहरीकरण के पहले 2 मापदंड़ों (जनसंख्या एवं जनसंख्या घनत्व) को पूरा करते हैं लेकिन तीसरे मापदंड (तीन चौथाई आबादी कृषीत्तर कार्य में न होना) को पूरा नहीं करता और सशक्त कृषितर क्षेत्र की अनुपस्थिति है। इस कारण बड़ी आबादी और उच्च जनसंख्या वाले बहुत सारे वासस्थल ग्रामीण बने हुए हैं।

वर्ष 2020-21 तक  शहरी क्षेत्र के सभी घरों में साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बिहार सरकार द्वारा किस योजना की शुरुआत की गई है? हर घर नल का जल

पटना में नवनिर्मित प्रतिष्ठान जो बिहार के बुनियादी ढांचे के आधार को उन्नत करता है? सम्राट अशोक सम्मेलन केंद्र 

31.39 किलोमीटर लंबी पटना मेट्रो रेल परियोजना को कब स्वीकृति दी गयी- फरवरी 2019

विरासत नगर विकास  एवं विस्तार योजना (ह्रदय) के तहत बिहार का कौन सा शहर शामिल है? गया

गंगा उत्तर योजना एवं जल जीवन हरियाली अभियान के तहत बिहार के किन शहरों में गंगा के पानी को पाइप लाइन के माध्यम से पेयजल के रूप में उपलब्ध करवाया जाएगाराजगीरगया, बोधगया  एवं नवादा

अटल नवीनीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन यानी AMRUT  योजना बिहार के किस नगर निगम में कार्यान्वित किए जाने की योजना हैएक लाख से अधिक आबादी वाले 12 नगर निगम में

मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के  सात निश्चय में से कौन से तीन संकल्प है जो शहरी क्षेत्रों  के लोगों की जिंदगी में सुधार लाने से संबंधित है  तथा क्रियान्वयन नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा किया जा रहा है।

शौचालय निर्माण घर का सम्मान

हर घर नल का जल

हर घर पक्की गली एवं नालियां

बिहार में शहरीकरण के नए मानक के अनुसार शहरी निकाय के गठन हेतु कुल जनसंख्या के कितने प्रतिशत से अधिक आबादी खेती पर निर्भर नहीं होनी चाहिए? 50%

बिहार का 18वां  नगर निगम किसे बनाया गया है? सीतामढ़ी

नगर परिषद जो नगर निगम के रूप में अपग्रेड किए गए

सासाराम नगर निगम

रोहतास

मोतिहारी नगर निगम

पूर्वी चंपारण

बेतिया नगर निगम

पश्चिमी चंपारण

मधुबनी नगर निगम

मधुबनी

समस्तीपुर नगर निगम

समस्तीपुर

अप्रैल 2021 में राज्य मंत्रिपरिषद ने सीतामढ़ी नगर परिषद को नगर निगम बनाने की मंजूरी दे दी थी इसके साथ ही सीतामढ़ी  बिहार का 18वां नगर निगम बन गया है।

हाल ही में किस नगर परिषद को नगर निगम बनाए जाने के बाद अब बिहार में कुल नगर निगम की संख्या 19 हो गई है?  सहरसा

दिसम्बर  2021 की स्थिति के अनुसार

नगर निगम

19

नगर परिषद

89

नगर पंचायत

154

कुल नगर निकाय

262

 

आज के पोस्‍ट में बिहार नगर विकास- बिहार आर्थिक समीक्षा 2021-22 एवं करेंट अफेयर संबंधी कुछ महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को आपने देखा । आप नीचे दिए गए लिंक से बिहार करेंट अफेयर के अन्‍य पोस्‍ट को भी देख सकते हैं ।

बिहार करेंट अफेयर संबंधीअन्‍य पोस्‍ट

No comments:

Post a Comment