69 bpsc mains, bpsc pre and mains exam ki tayari, bihar daroga and other exams

Sep 26, 2022

बिहार कृषि एवं सहवर्ती क्षेत्र संबंधी महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न

 

बिहार कृषि एवं सहवर्ती क्षेत्र संबंधी महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न

बिहार कृषि एवं सहवर्ती क्षेत्र संबंधी महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न की इस शृखला में आप अनेक महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को देख सकते हैं । इसके अलावा आप इतिहास मास्‍टर वीडियो के माध्‍यम से भी अपनी संपूर्ण बिहार सामान्‍य ज्ञान की तैयारी कर सकते हैं जिसका लिंक नीचे दिया गया है ।

संपूर्ण बिहार- मास्‍टर वीडियो

बिहार सामान्‍य ज्ञान- वन लाइनर

बिहार करेंट अफेयर 2022 –वन लाइनर 

बिहार में श्रमशक्ति का कितना भाग अपनी जीविका हेतु कृषि एवं सहवर्ती कार्यों पर निर्भर है- 74%

कृषि उत्पादन प्रणाली में नियोजित कार्यबल बिहार की आबादी का कितना भाग है- लगभग 77%

वर्ष 2019-20 में कृषि एवं सहवर्ती क्षेत्र का राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में कितना योगदान था- 18.7%

वर्ष 2019-20 में बिहार द्वारा कितने खाद्यान का उत्पादन कर एक बड़ा रिकार्ड बनाया गया- 163.80 लाख टन

बिहार - वर्ष 2018-19 के अनुसार

कृषि हेतु अनुपलब्ध भूमि

23%

कुल अकृष्य भूमि

44.8%

परती भूमि

11.9%

वर्ष 2015-16 से 2019-20 के दौरान कृषि एवं सहवर्ती क्षेत्र से सकल घरेलू उत्पाद कितने प्रतिशत वार्षिक दर से बढ़ा- 4.5%

वर्ष 2018-19 के अनुसार बिहार में वन क्षेत्र कितना था- कुल भौगौलिक क्षेत्र का 6.6% (6.22 लाख हेक्टेयर )

वर्ष 2018-19 के अनुसार बिहार में फसल सघनता कितनी है- 144%

बिहार में शुद्ध बुआई क्षेत्र (फसल एवं फलोद्यान आच्छादित कुल क्षेत्र ) के मामले में कौन सा जिला प्रथम है- पूर्वी चंपारण (सबसे कम शिवहर)

राज्य घरेलू उत्पाद में कितना भाग  कृषि क्षेत्र (वन्य और मछली पकड़ने सहित) का योगदान है- लगभग 24.84%

कृषि गणना 2015-16 के अनुसार बिहार में कृषि जोतों का औसत आकार कितना है- 0.39 हेक्टेयर (संपूर्ण भारत में 1.08 हेक्टेयर)

सर्वाधिक वर्षा वाला कृषि जलवायु क्षेत्र कौन सा है- उत्तर पूर्वी क्षेत्र

जीवन निर्वाह आधारित अर्थव्यवस्था के बतौर बिहार में सकल शस्य क्षेत्र के कितने भाग पर अनाजों की कृषि होती है- 87.4%

बिहार में कृषि का स्वरूप कैसा है- जीवनदायनी स्वरूप

मौसम संबंधी विशेषता के आधार पर बिहार को कितने कृषि जलवायु क्षेत्र में बांटा गया है- 3

बिहार में कृषि जलवायु क्षेत्र

उत्तर पश्चिम क्षेत्र

जोन-1

13 जिले

उत्तर पूर्व क्षेत्र

जोन-2

8 जिले

दक्षिण क्षेत्र

जोन-3 (a)

11 जिले

जोन-3 (b)

6 जिले


बिहार में खरीफ फसल को कितने भागों में बांटा जा सकता है- भदई तथा अगहनी

धान की फसल मुख्य रूप से किस फसल के तहत होती है- अगहनी फसल के तहत (लगभग 80%)

बिहार में धान की कौन कौन सी फसलें उपजायी जाती है- अगहनी, गरमा एवं बोरो

वर्ष 2019-20 के अनुसार

फसल

शीर्ष उत्पादक

प्रति हेक्टेयर उच्च उत्पादक जिले

प्रति हेक्टेयर निम्नतम उत्पादक जिले

चावल

रोहतास

रोहतास

मधुबनी

गेहॅूं

रोहतास

बेगूसराय

गया

मक्का

कटिहार

सुपौल

बक्सर

दलहन

पूर्वी चंपारण

पटना

अररिया

गन्ना

चंपारण

किशनगंज

सीतामढ़ी

रबी फसल के तहत बिहार में मुख्य फसल कौन सी है- गेहॅूं

बिहार में धान और गेहॅूं के बाद सबसे ज्यादा क्षेत्र में कौन सी फसल बोयी जाती है- मक्का

बिहार का कौन सा जिला मक्का का घर कहा जाता है- बेगूसराय

बिहार में दलहनी फसलों में सबसे ज्यादा उत्पादन होता है- चना

खरबूज, तरबूज,ककड़ी  किस प्रकार की फसल है- जायद फसल

जायद फसलों में कम अवधि में तैयार होनेवाली  एक फसल है- मूंग

बिहार की प्रमुख नकदी फसल कौन सी है- गन्ना

जूट उत्पादन में बिहार देश में किस स्थान पर है- द्वितीय

जूट उत्पादन में बिहार का कौन सा जिला शीर्ष पर है- पूर्णिया

बिहार किस मोटे अनाज उत्पादन में शीर्ष स्थान रखता है-रागी (मडुआ)

बिहार में किस मोटे अनाज का उत्पादन गरीब के खाद्यान्न हेतु एवं पशुओं के चारे हेतु किया जाता है- ज्वार

बिहार में कौन सी दलहनी फसल मुख्य रूप से मिश्रित फसल के रूप में उपजायी जाती है- खेसारी

किन फसलों की बिहार में प्रति हेक्टेयर उत्पादकता राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है- मक्का एवं दालों के उत्पादन में

वर्ष 2017-22 के लिए बनायी गयी कृषि रोडमैप-3 में किस पर बल दिया गया है- जैविक कृषि एवं बेहतर जल प्रबंधन

जैविक कृषि को बढ़ावा देने हेतु जैविक कोरिडोर के तहत गंगा नदी के कितने जिलों को शामिल किया गया है- 13 जिले 

कृषि रोडमैप-3 के तहत 2022 तक बिहार में कुल अनाज उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है- 225 लाख टन

डॉ. आर के सोहाने की पहल पर 2002 में वर्मी कम्पोस्ट की पहली इकाई बिहार में कहां लगायी गयी थी- बेगूसराय

वर्मी कम्पोस्ट के व्यावसायिक उत्पादन पर अनुदान देने वाला पहला राज्य कौन सा है-बिहार

इस पोस्‍ट के माध्‍यम से आप बिहार कृषि एवं सहवर्ती क्षेत्र संबंधी महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को देखेंगे जो आनेवाले किसी भी एकदिवसीय परीक्षा जैसे बिहार लोक सेवा आयोग, सचिवालय सहायक, बिहार दरोगा, शिक्षक परीक्षा इत्‍यादि में अत्‍यंत उपयोगी है । इसके अलावा आप उपर दिए गए लिंक के माध्‍यम से अन्‍य महत्‍वपूर्ण पोस्‍ट भी देख सकते हैं ।    

प्रथम कृषि रोड मैप

2007-2012

  • बीज आधारित कार्यक्रम को प्राथमिकता।
  • वर्ष 2011 में आलू तथा चावल में रिकॉर्ड उत्पादन।

द्वितीय  कृषि रोड मैप

2012-2017

  • 18 विभागों को शामिल कर कृषि कैबिनेट का गठन।
  • 2012-चावल, 2013-गेहूँ तथा 2016-मक्का उत्पादन हेतु बिहार को कृषि कर्मण पुरस्कार।

तृतीय कृषि रोड मैप

2017-2022

  • बिहार सरकार के 12 विभाग शामिल
  • प्रत्येक भारतीय के थाल में बिहार का एक व्यंजन पहुंचाना
  • जैविक खेती एवं बागवानीदूधअंडामांसमछली के उत्पादन में गुणात्मक वृद्धि का लक्ष्य
  • बिहार मत्स्य कॉलेजकिशनगंज की स्थापना
  • 2022 तक वन क्षेत्र को बढ़ा कर 17% करना
  • नौबतपुर से कृषि फीडर की शुरुआत 
  • सब्जी विपणन हेतु त्रिस्तरीय सहकारी तंत्र स्थापना


बिहार का पहला जैविक गांव होने का दर्जा मिला है- केडिया (जमुई)

बिहार के सकल शस्य क्षेत्र में फल और सब्जियों का  योगदान है-6%

बिहार में विभिन्न प्रजाति के केलों की खेती को प्रोत्साहन देने हेतु टिस्सू कल्चर प्रयोगशाला स्थापित की गयी-बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर

बिहार में राष्ट्रीय बागवानी मिशन कब आरंभ किया गया- वर्ष 2005

वर्ष 2019-20 में बिहार सरकार द्वारा बिहार में कितने जिलों में जलवायु अनुकूल कृषि की पायलट योजना प्रारंभ की गयी है- 8 जिले

डॉ. राजेन्द्र प्रसार कृषि केन्द्रीय विश्वविद्यालय

पूसा

बिहार कृषि विश्वविद्यालय

सबौर

बोरलॉग इंस्टीच्यूटर फोर साउथ एशिया

पूसा

भारतीय कृषि एवं अनुसंधान परिषद, पूर्वी क्षेत्र

पटना

अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान

मनीला

अंतर्राष्ट्रीय आलू केन्द्र

पेरू

 

बिहार के प्रमुख राज्य स्तरीय प्रशिक्षण संस्थान बामेती का पूर्ण रूप क्या है- बिहार कृषि प्रबंधन एवं प्रसार प्रशिक्षण संस्थान

पशुधन एवं मत्स्यन

बिहार में पशुधन तथा संबंधित क्षेत्रों की संभावनाओं के दोहन हेतु किस अवधि के लिए पशुधन मास्टर प्लान तैयार किया गया है- वर्ष 2018-19 से 2022-23 तक हेतु

बिहार के सकल घरेलू उत्पादन में पशुधन का औसतन योगदान है- 6%

बिहार में कृषिगत सकल घरेलू उत्पाद में पशुधन का  योगदान है- 32%

भारत में पहली बार पशुगणना कब हुई थी- वर्ष 1919-20

20वीं पशुगणना 2019 के अनुसार बिहार में पशुधन की कुल संख्या कितनी है- 3.65 करोड़

बिहार के उपलब्ध पशुओं की संख्या में कितने दुधारु पशु है- 63.2%

भारत में उपलब्ध पशुधन श्रेणियों में बिहार किस श्रेणी पर है- चतुर्थ

बिहार में देशी नस्लों के गायों के संरक्षण हेतु किस स्थान पर गोकुल ग्राम की स्थापना की गयी है- डुमरांव

जीविका की मदद से राज्य में किस कार्यक्रम के तहत बिहार में पशु चिकित्सा सेवाएं तथा बकरी पालकों को आश्रय और आहार उपलब्ध कराया जा रहा है- पशु सखी कार्यक्रम

बिहार के कुल भौगौलिक क्षेत्रफल का कितना भाग जल संसाधन से सम्पन्न है- 3.8%

ताजे पानी के मछलियों के उत्पादन में बिहार किस स्थान  पर है- चतुर्थ

बिहार- कृषि  एवं सहवर्ती क्षेत्र संबंधी महत्वपूर्ण तथ्य

फ्रोजेन सीमेंस केन्द्र

पूर्णिया

गोकुल ग्राम

डुमरांव

पशु प्रजनन उत्कृष्टता केन्द्र

पूर्वी चंपारण

पहला जैविक ग्राम

केडिया (जमुई)

वर्मी कम्पोस्ट जिला की संज्ञा

बेगूसराय

भूमि सुधार अधिनियम

1950

बिहार राज्य चकबंदी अधिनियम

1956

भूमि हदबंदी कानून

1962


वर्ष 2018 में भारत का पहला पशु प्रजनन उत्कृष्टता केंद्रकहां तथा किस देश के सहयोग से स्थापित किया गया- पूर्वी चंपारण के पिपराकोठी (मोतिहारी) स्थित डॉ. राजेंद्र कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में ब्राजील सरकार के सहयोग से

बिहार में कृषकों को मछलीपालन की नई तकनीक के प्रति जागरुक बनाने हेतु कौन सी योजना चलायी जा रही है- बायोफ्लॉक योजना

किस योजना में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना कम पानी और सीमित स्थान में मछली उत्पादन करने का प्रयास किया जा रहा है- बायोफ्लॉक योजना

मुख्यमंत्री समेकित बंजर भूमि विकास योजना का उद्देश्य क्या है-बंजर भूमि पर समेकित तरीके से मछली पालन करना

बागवानी के प्रोत्साहन हेतु राष्ट्रीय बागवानी मिशन का क्रियान्वयन बिहार केकितनेजिलों में किया जा रहा है- 23

नोट- शेष 15 जिलों में मुख्यमंत्री बागवानी मिशन चलाया जा रहा है।

बिहार के छोटे और सीमांत किसानों को जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में होने वाले प्रभावों से सहायता हेतु चलायी गयी योजना का क्या नाम है- जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम

BPSC के लिए समर्पित एक विशेष मंच -GK BUCKET STUDY TUEB

66वीं BPSC मुख्य परीक्षा के सफल नोट्स के बाद एक बार फिर Bihar Auditor 67th BPSC तथा CDPO मुख्य परीक्षा हेतु केन्द्रीय बजट 2022, केन्द्रीय आर्थिक समीक्षा तथा बिहार बजट 2022 एवं बिहार आर्थिक समीक्षा के साथ साथ अन्य महत्वपूर्ण रिपोर्ट इत्यादि के अद्यतन आकड़ों के साथ उपलब्ध

मुख्य परीक्षा संबंधी नोट्स की विशेषताएं

  1. To the Point  और Updated Notes
  2. सरल, स्पष्ट  एवं बेहतर प्रस्तुतीकरण
  3. प्रासंगिक एवं परीक्षा हेतु उपयोगी सामग्री का समावेश
  4. सरकारी डाटा, सर्वे, सूचकांकों, रिपोर्ट का आवश्यकतानुसार समावेश
  5. आवश्यकतानुसार टेलीग्राम चैनल के माध्यम से इस प्रकार के PDF द्वारा अपडेट एवं महत्वपूर्ण मुद्दों को आपको उपलब्ध कराया जाएगा
  6. रेडिमेट नोट्स होने के कारण समय की बचत एवं रिवीजन हेत उपयोगी
  7. अन्य की अपेक्षा अत्यंत कम मूल्य पर सामग्री उपलब्ध होना।
  8. मुख्‍य परीक्षा को समर्पित टेलीग्राम ग्रुप की निशुल्‍क सदस्‍यता । 

वैसे अभ्यथी जो 67th BPSC Mains तथा CDPO परीक्षा हेतु मुख्य परीक्षा हेतु नोट्स लेना चाहते हैं वह आर्डर कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी अथवा सेम्पल बुक देखने हेतु Whatsapp करें 74704-95829 या हमारे वेवसाइट gkbucket.com पर जाकर स्‍वयं अवलोकन करें। 


No comments:

Post a Comment