69 bpsc mains, bpsc pre and mains exam ki tayari, bihar daroga and other exams

Sep 23, 2022

करेंट अफेयर 2022 -अगस्‍त 2022 के अति महत्‍वपूर्ण करेंट अफेयर

 करेंट अफेयर 2022 -अगस्‍त 2022 के अति महत्‍वपूर्ण करेंट अफेयर

आज करेंट अफेयर 2022 -अगस्‍त 2022 के अति महत्‍वपूर्ण करेंट अफेयर में अगस्‍त 2022 के प्रश्‍नों को देखेंगे जो प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु अत्‍यंत उपयोगी है । इसके अलावा नीचे दिए गए लिक से अन्‍य माह के महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को भी आप देख सकते हैं । 
समय समय पर हमारी टीम द्वारा पोस्‍ट को अपडेट करते हुए नए एवं महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को भी जोड़ा जाता है इसलिए समय-समय पर हमारे वेवसाइट पर विजिट करते रहे । 



भारत का पहला न्‍यूट्रल शेयर्ड रेडियो एक्‍सेस नेटवर्क पायलट आधार पर कहां आरंभ किया गया?
मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन

किबिथू सैन्‍य शिविर भारत के किस राज्‍य में स्थित है जिसका नया नाम भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफके सम्मान में जनरल बिपिन रावत सैन्‍य गैरीसनकर दिया गया है।  अरुणाचल प्रदेश

अगस्त 2022 में संपन्न ICF कैनोस्प्रिंट और पैराकैनों विश्व चैंपियनशिप‚ 2022 में भारत की किस पैराएथलीट ने रजत पदक जीतकर इतिहास रचा? पूजा  ओझा

अगस्त 2022 में इटली में किस तैराक ने पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 13वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया ?रोमानियाई तैराक डेविड पोपोविसी

अगस्त 2022 में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा किस स्‍थान पर भारत की पहली हाइड्रोजन ईंधन सेवा बस का शुभारंभ किया गया?–पुणे

अगस्त 2022 को किस पुरुष धावक ने 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है? अमलान बोरगोहेन

15 अगस्त 2022 को मेडिसिन फ्रॉम द स्काईप्रोजेक्ट के तहत ड्रोन सेवा की पहली उड़ान किस राज्‍य में संचालित की गई? अरुणाचल प्रदेश

पिछले दिनों किस स्‍थान पर प्रथम अखिल भारतीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सम्मेलन का आयोजन हुआ? नई दिल्‍ली

हाल ही में किन दो राज्यों ने अपने सात दशक पुराने सीमा विवाद को सुलझाने हेतु नामसाई घोषणा पर हस्ताक्षर किए? असम और अरुणाचल प्रदेश

भारत के पहले स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत का नाम क्या है? आईएसी विक्रांत

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के हाल में जारी आंकड़ों के अनुसार कौन भारतीय व्‍यक्ति विश्‍व के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गये है? गौतम अडानी

द्विपक्षीय सैन्‍य अभ्यासउदारशक्तिका आयोजन भारत और किस देश के मध्‍य सम्‍पन्‍न हुआ? मलेशिया

भारत तथा फ्रांस की नौसेनाओं के मध्‍य कहां पर समुद्री साझेदारी सैन्याभ्यास (MPX) 2022 का आयोजन किया गया? उत्‍तरी अटलांटिक महासागर

डीम्ड यूनिवर्सिटी के रूप में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेरिटेज  की स्थापना कहां किए जाने की योजना है? नोयडा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 300 बेड वाले होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन कहां किया गया? पंजाब

क्रिकेट के सभी प्रारूपों में 100 मैच खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं? विराट कोहली

यूरोपीय संघ में स्थित कौन सा देश फास्टेस्ट एजिंग कंट्री (तेजी से बूढ़ा होने वाला देश) बन गया है? पुर्तगाल

पिछले दिनों जकार्ता, इंडोनेशिया में हुई बास्केटबॉल प्रतियोगिता फीबा एशिया कप 2022 का खिताब किसने जीता? ऑस्ट्रेलिया

हाल ही में भारत ने किस पड़ोसी देश को डोर्नियर मैरीटाइम टोही विमान उपहार के रूप में भेंट किया ? श्रीलंका

विश्व कैडेट जूडो चैंपियनशिप 2022 में इतिहास रचते हुए बोस्निया के साराजेवो में स्वर्ण पदक जीत कर ऐसा करनेवाले पहले भारतीय कौन बने हैं? लिन्थोई चनंबम

भारत में किन दो शहरों के बीच अकासा एयर की पहली उड़ान का उद्घाटन किया गया? मुंबई से अहमदाबाद

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में कार्यकारी निदेशक (भारत) के पद पर किसे नियुक्त किया गया है? कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम

बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत 22 स्वर्ण के साथ कुल कितने पदक जीत कर चौथे स्थान पर रहा? 61

वर्ष 2022 में ऊर्जा के गैर-पारंपरिक स्रोतों के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु विश्व जैव ईंधन दिवस कब मनाया गया? 10 अगस्त

पिछले दिनों भारत सरकार के किस मंत्रालय द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य मेंबढ़े चलोकार्यक्रम का आयोजन किया गया? संस्कृति मंत्रालय

कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और परिवहन के लिए स्वच्छ और हरित ऊर्जा के उपयोग के लिए भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस का अनावरण किस स्‍थान पर किया गया? पुणे

केंद्र सरकार द्वारा किस राज्य में स्थिति अगस्त्यमलाई क्षेत्र को उस राज्य के पांचवें हाथी रिजर्व के रूप में नामित किया गया? तमिलनाडु

मुस्लिम महिला अधिकार दिवस किस दिन मनाया जाता है? 1 अगस्‍त

बहुराष्ट्रीय अभ्यास पिच ब्लैक 2022 कहां आयोजित किया गया? ऑस्ट्रेलिया

अगस्त 2022 में मिस इंडिया यूएसए का खिताब किसके द्वारा जीता गया? आर्या वालवेकर

हाल ही में फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'शेवेलियर डे ला लीजियन डी'होनूर' (Chevalier de la Legion d'Honneur) से किसे सम्‍मानित किया गया? शशि थरूर

पिछले दिनों चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदलकर किसके नाम पर रखे जाने की घोषणा की गयी? शहीद भगत सिंह

द्विवार्षिक युद्ध अभ्यास पिच ब्लैक किस देश में आयोजित किया गया? ऑस्ट्रेलिया

भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो किस शहर में बनाए जाने की योजना है? कोलकात्ता

पिछले दिनों किसकी पुण्यतिथि पर 'न्यू इंडिया' नामक पुस्तक का विमोचन किया गया?अरुण जेटली

पिछले दिनों राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन 2022 किस स्थान पर आयोजित हुआ? नई दिल्ली

भारत की वर्तमान तथा आनेवाली पीढियों को देश विभाजन के दौरान उत्पन्न संकट के बारे में जागरुक करने हेतु विभाजन विभीषिका स्मृति दिवसकब मनाया गया? 14 अगस्त

इस पोस्‍ट के माध्‍यम से आप करेंट अफेयर 2022 -अगस्‍त 2022 के अति महत्‍वपूर्ण करेंट अफेयर को पढ़ सकते हैं जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु समान रूप से उपयोगी है । 

अगस्त 2022 में महिला पुलिस का 10वां राष्ट्रीय सम्मेलन कहां आयोजित हुआ? शिमला

अगस्त 2022 में भारत में हुए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप 2022 का खिताब किस देश ने जीता? भारत  

भारत की आंतकवादी निरोधी क्षमताओं को बढ़ाने के उद्देश्य से बनाए गए संगठन नेशनल इंटेलीजेंस ग्रिड (नेटग्रिड) का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) किस आईएएस अधिकारी को बनाया गया? पीयूष गोयल

हाल में की गयी घोषणा के अनुसार जनवरी 2023 में 17वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 2023 किस स्थान पर आयोजित होगा? इंदौर

हाल में की गयी घोषणा के अनुसार भारत में 10 और आर्द्रभूमियों को रामसर स्थल के रूप में नामित किया गया है जिनमें सबसे ज्यादा 6 आर्द्रभूमियां  किस राज्य की हैं? तमिलनाडु

अपने नागरिकों को मासिक धर्म उत्‍पाद को नि:शुल् उपलब्ध कराने वाला विश्व का पहला देश कौन बना? स्‍कॉटलैंड

अगस्त 2022 में आसियान-भारत विदेश मंत्रियों की बैठक 2022 किस स्‍थान पर संपन्न हुई? नोमपेन्‍ह

हाल ही में किसे केन्या के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया? विलियम रुटो

वर्ष 2022 मेंअर्थ ओवरशूट डेकिस दिन मनाया गया? 28 जुलाई

67वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?  सुभाष घई

संयुक्त राज्य अमेरिका में संपन्न तीरंदाजी वर्ल्ड गेम्स, 2022 में कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय जोड़ी का क्या नाम है? अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेनम

अंतरिक्ष गतिविधि की निगरानी हेतु भारत की पहली वेधशाला किस राज्य में स्थापित किए जाने की योजना है? उत्‍तराखंड

मृदा विज्ञान की 22वीं विश्व कांग्रेस 2022 कहां आयोजित की गयी ? ग्‍लासगो

भारत का पहला 3D प्रिंटेड कॉर्निया कहां विकसित किया गया है? हैदराबाद

23वें इंडिया इंटरनेशनल सीफूड शो 2023 का आयोजन स्थल कौन सा है? कोलकात्ता

हाल ही में विलियम रूतो को किस देश का राष्ट्रपति निर्वाचित किया गया? केन्या

हाल ही में भारत ने किस देश के साथ रेलवे परियोजनाओं के लिए एक परामर्श अनुबंध पर हस्ताक्षर किए? बांग्लादेश

बुल्गारिया के सोफिया में हुए U-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर कौन बनी है? अंतिम पंघाल

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में संपूर्ण भारत में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है? 29 अगस्त

अगस्त 2022 में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने किस स्‍थान पर विश्व के सबसे बड़े कार्बन फाइबर बनाने की घोषणा की? हजीरा
95वें ऑस्कर पुरस्कार, 2023 में सर्वश्रेष्ठ विदेशी फीचर फिल्‍म की श्रेणी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के लिए किस फिल्‍म का चयन किया गया?छेल्‍लो शो

अगस्त 2022 में भारत और नेपाल के बीच किस क्षेत्र में एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर हुआ?जैव विविधता संरक्षण

अगस्त 2022 में केंद्र सरकार द्वारा किसे अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष  में भारत का नया कार्यकारी निदेशक नियुक्‍त किया?वी के सुब्रमण्‍यम

अगस्त 2022 में एशिया तथा ओशिनिया क्षेत्र हेतु आईटीयू के क्षेत्रीय मानकीकरण फोरम की बैठक कहां आयोजित हुई? नई दिल्‍ली

सिमिलीपाल राष्ट्रीय उद्यान एवं बाघ अभयारण्य जहां हाल में ही दुर्लभ काले बाघ यानी मेलेनिस्टिक बाघ को चिह्नित किया गया है, किस राज्‍य में स्थित है?ओडिशा

अगस्त 2022 में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा किस राज्‍य में गोबर से संपीडित पहली बायोगैस परियोजना शुरू की गई है? राजस्‍थान  

पिछले दिनों किसके द्वारा BCCI के नए आचरण अधिकारी और लोकपाल के रूप में पदभार ग्रहण किया गया? विनीत सरन

अगस्त 2022 में नई दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र का नाम बदलकर क्या रखा गया है? 'इंडिया इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर' (India International Arbitration Centre) 

पिछले दिनों  केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा लवणीय जल से जलने वाली किस नाम की भारत की पहली लालटेन का अनावरण किया गया? रौशनी

पिछले दिनों किस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टेनिस खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया? लेटन हेविट

भारत सरकार द्वारा तटीय स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के लिए किस नई वेबसाइट की शुरुआत की गयी है? स्वच्छ सागर

भारत का पहला हर घर जल प्रमाणित वाला राज्य कौन बन गया है? गोवा

हाल ही में भारत स्थित किस खगोलीय वेधशाला को यूनेस्को की सूची में अधिसूचित किया गया? बिहार खगोलीय वेधशाला

106 वर्ष प्राचीन बिहार खगोलीय वेधशाला को विश्व की महत्वपूर्ण लुप्तप्राय विरासत वेधशालाओं की यूनेस्को सूची में शामिल किया गया है। पूर्वी भारत की यह अपनी तरह की पहली वेधशाला है जो छात्रों को खगोलीय ज्ञान प्रदान करने के लिए लंगट सिंह कॉलेज में स्थापित की गयी थी ।

संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप हथकरघा और हस्तशिल्प स्टार्टअप के प्रदर्शन हेतु किस भारतीय महिला को अगस्त‚ 2022 मेंवर्ल्ड वुमेन एंट्रेप्रेन्योर्स अवॉर्डप्रदान किया गया? संगीता अभ्यान, केरल

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की पहली महिला महानिदेशक किसे नियुक्‍त किया गया? नल्‍ला‍थंबी कलाइसेल्‍वी

पिछले दिनों किस राज्य ने अवैध शराब तथा नशीली दवाओं के व्यापार की जांच हेतु एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया? उत्‍तर प्रदेश

हाल ही में आयोजित सैन्य अभ्यास 'युद्ध अभ्यास' भारत और किस देश के बीच आयोजित किया गया? अमेरिका

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 में किस शहर को भारत का सबसे सुरक्षित शहर घोषित किया गया है?  कोलकाता

पिछले दिनों किस राज्‍य सरकार द्वारा वस्तु एवं सेवा कर की चोरी रोकने के लिएलकी बिल ऐपलांच किया गया? केरल

भारत में सभी धर्मों के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकता, शांति, स्नेह और सांप्रदायिक सद्भाव को प्रोत्साहित करने हेतु किस पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती को भारत में सद्भावना दिवस  के रूप में मनाया जाता है? राजीव गांधी

दुनिया भर के लोगों की स्वतंत्रता को सुरक्षित करने का प्रयास के लिए दिया जानेवाला लिबर्टी मेडल से वर्ष 2022 में किसे सम्मानित किया गया? यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की

भारत की वह ट्रेन कौन सी है जिसमें पहली बार 180 डिग्री घूमने वाली सीटें लगायी जाने की योजना है? वंदे भारत एक्‍सप्रेस

अगस्त 2022 में हुए फुटबॉल प्रतियोगिता AFF अंडर-18 महिला चैंपियनशिप 2022 का खिताब किस देश ने जीता? ऑस्ट्रेलिया

भारत एवं अमेरिका संयुक्‍त विशेष सैन्‍य बलों का अभ्‍यास वज्र प्रहार 2022 कहां आयोजित हुआ ? बकलोह

भारत की पहली व्यावसायिक अंतरिक्ष स्थितिजन्‍य जागरुकता वेधशाला किस राज्‍य में स्थापित किए जाने की योजना है?उत्‍तराखंड

भारतीय मूल के अटार्नी अरुण सुब्रह्मण्यम को किस देश में जिला न्‍यायाधीश के रूप में नामित किया गया? अमेरिका
अगस्त 2022 में कौन प्रतिष्ठित लुसाने डायमंड लीग जीतने वाला पहला भारतीय खिलाड़ी बना? नीरज चोपड़ा

अगस्त 2022 में बुल्‍गारिया में संपन्‍न अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2022 में कौन भारतीय महिला पहलवान स्वर्ण पदक जीतकर ऐसा करनेवाली पहली भारतीय महिला बन गयी? अंतिम पंघल

किस भारतीय संगीतकार के नाम पर कनाडा के मार्खम शहर के एक सड़क का नामकरण किया गया ? ए आर रहमान

अगस्त 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किस स्‍थान पर  अत्‍याधुनिक सुविधाओं से युक्‍त अमृता अस्पताल का उद्घाटन किया गया? फरीदाबाद, हरियाणा

अगस्त 2022 में शंघाई सहयोग संगठन देशों के रक्षा मंत्रियों की वार्षिक बैठक कहां आयोजित हुई? ताशाकंद 

एशिया कप 2022 में सुपर फोर स्टेज के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम कौन बन गई है? अफगानिस्तान

भारत सरकार द्वारा आंरभ किए गए मंथन मंच का उद्देश्य क्‍या है? R&D अनुसंधान एवं विकास में सहयोग

पिछले दिनों भारत की पहली समग्र शूटिंग रेंज का उद्घाटन कहाँ किया गया? आईएनएस कर्ण

55वें बील अंतरराष्ट्रीय शतरंज महोत्सव, 2022 (ग्रैंड मास्टर ट्रायथलॉन) का खिताब किसने जीता? लेकवांग लीएम 

पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किस राज्य में स्मृति वन स्मारक नाम से भारत के पहले भूकंप स्मारक का उद्घाटन किया गया? गुजरात

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2022 को किसके द्वारा पृथ्वी से लगभग 30 किमी ऊपर आसमान में भारतीय ध्वज फहराया गया? स्पेस किड्स इंडिया

अगस्त 2022 में पश्चिम बंगाल की मुख्मयंत्री ममता बनर्जी की घोषणा के अनुसार राज् में कितने नए जिले बनाए जायेगे ? 7

न्‍यायमूर्ति उदय उमेश ललित द्वारा भारत के किस क्रम के न्‍यायाधीश के रूप में शपथ दिलायी गयी? 49वें

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से किस व्‍यक्ति को सम्मानित किया गया है? दलाई लामा

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा हाल ही में किस दक्षिण अमेरिकी देश में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया? पराग्वे

अगस्त 2022 में राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस कब मनाया गया? 7 अगस्‍त

अगस्त 2022 में 65 वां राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन 2022 कहां आयोजित हुआ? कनाडा

पिछले दिनों हुए फिट @50+महिला ट्रांस हिमालयन अभियान का नेतृत् किसके द्वारा किया गया? बछेन्‍द्री पाल

हाल ही में गुजरात में कहां पर 300 मीटर लंबे अटल ब्रिज का उद्घाटन किया गया है? अहमदाबाद

भारत की पहली डबल डेकर एसी इलेक्ट्रिक बस का अनावरण कहां पर किया गया? मुंबई

ओमिक्रॉन वैक्सीन को मंजूरी देने वाला विश्व का पहला देश कौन बन गया है? यूनाइटेड किंगडम

पिछले दिनों तिरंगा उत्सवका आयोजन किस स्‍थान पर हुआ? नई दिल्‍ली

पिछले दिनों शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की वार्षिक बैठक किस देश में आयोजित हुई? उज्बेकिस्तान

अगस्त 2022 में किस संस्था द्वारा भारत के पहले मैन्यूफैक्चरिंग (विनिर्माण) इंडेक्स फंड को जारी किया गया? नवी म्यूचुअल फंड

अगस्त 2022 में किस शतरंज खिलाड़ी को भारत के 75वें ग्रैंडमास्टर बनने का सम्‍मान प्राप्‍त हुआ? वी प्रणव

हिंदी के प्रसिद्ध लेखक डॉ. असगर वजाहत को उनकी किस नाटक हेतु 31वें व्यास सम्मान से सम्‍मानित किए जाने की घोषणा की गयी? महाबलि

भारत में इलेक्‍ट्रिक वाहनों हेतु पहला वन स्टॉप समाधान पोर्टल ‘‘ऑल थिंग्‍स ईवीकिसके द्वारा लांच किया गया? HDFC एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी

अगस्त 2022 में नरेंद्र मोदी द्वारा किस स्‍थान पर होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र को राष्ट्र को समर्पित किया? मोहाली , पंजाब

पिछले दिनों किस देश के मध्य संयुक्‍त सैन्‍य अभ्यास उल्‍ची फ्रीडम शील्‍ड, 2022 का आयोजन किया गया? अमेरिका एवं दक्षिण कोरिया

हाल में गठित कर्माझिरी अभ्यारण्य भारत के किस राज्‍य में स्थित है? मध्‍य प्रदेश

अगस्त 2022 में किसे अमेरिका के प्रतिष्ठित पुरस्‍कार लिबर्टी मेडल 2022 के लिए चुना गया? यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की

विश्व कैडेट जूडो चैंपियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक जीतकर किसने विश्व जूडो चैंपियनशिप में किसी भी वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय का दर्जा प्राप्‍त किया? लिंथोई चनंबम

अमेरिका में महिलाओं के मताधिकार के पारित होने के प्रतीक के रूप में प्रतिवर्ष महिला समानता दिवस कब मनाया जाता है? 26 अगस्त

हिंद-प्रशांत क्षेत्र से संबंधी प्रमुख क्षेत्रों पर विचार करने हेतु भारतफ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की त्रिपक्षीय बैठक 2022 किस स्‍थान पर संपन्न हुई? नई दिल्‍ली

किस भारतीय महिला मुक्केबाज ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में महिलाओं की 50 किग्रा मुक्केबाजी वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है? निखत जरीन

'शरणार्थियों के स्वागत के प्रयासों' के लिए यूनेस्को शांति पुरस्कार 2022 से किसे सम्मानित किया गया है? जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल

अगस्त 2022 में किस देश के राष्ट्रपति द्वारा वैश्विक शांति हेतु भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संयुक् राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और पोप फ्रांसिस के तीन सदस्यीय आयोग का प्रस्ताव दिया गया? मेक्सिको

जर्मनी में संपन्न वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट विश्व कप 2022 में कौन-देश पदक तालिका में शीर्ष पर रहा? भारत कुल 10 पदक (6 स्वर्ण‚ 3 रजत और 1 कांस्य) जीते और पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।

लीसेस्टर क्रिकेट ग्राउंड का नाम किस भारतीय क्रिकेटर के नाम पर रखा गया? यह पहली बार है जब इंग्लैंड में किसी क्रिकेट स्टेडियम का नाम भारतीय क्रिकेटर के नाम पर रखा गया सुनील गावस्कर

अगस्त 2022 में भारत की 11 नई आर्द्रभूमियों को रामसर स्थल में शामिल होने के बाद अब भारत में रामसर स्थलों की संख्या कितनी हो गई है? 75

अगस्त 2022 में किस राज्‍य में स्थित अगस्त्‍यमलाई में उस राज्‍य का 5वां हाथी अभ्यारण्य खोला गया? तमिलनाडु

द शील्ड : कोविशील्डपुस्‍तक के लेखक कौन हैं? सीरम इंस्टीट्‌यूट ऑफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह

सर्व सुलभ शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु पिछले दिनों किस राज्‍य या केंद्रशासित प्रदेश द्वारा भारत का पहला वर्चुअल स्कूल आरंभ किया गया? दिल्‍ली 


No comments:

Post a Comment