GK BUCKET is best for BPSC and other competitive Exam preparation. gkbucket, bpsc prelims and mains, bpsc essay, bpsc nibandh, 71th BPSC, bpsc mains answer writing, bpsc model answer, bpsc exam ki tyari kaise kare

Aug 21, 2023

जैव विकास

 जैव विकास


 

q जीवधारियों की रचना तथा संगठन में युगों से चली आ रही धीमी किन्तु निरंतर चलने वाली परिवर्तन की प्रक्रिया क्या कहलाती है- जैव विकास

q जैव विकास के संबंध में प्रमुख सिद्धांत कौन-कौन से हैं- लैमार्कवाद, डर्विनवाद एवं उत्परिवर्तनवाद


q जीवो के विकास को सबसे पहले किसके द्वारा बताया गया- लैमार्क

q विकासवाद के सिद्धांत का प्रतिपादन किसके द्वारा किया गया- चार्ल्स डार्विन द्वारा

q पृथ्वी पर सबसे पुराना जीव किसे माना जाता है- नील हरित शैवाल जैव विकास को परिवर्तन के साथ अवतरण”(Descent with modifications) की संज्ञा किसके द्वारा दी गयी- चार्ल्स डार्विन द्वारा

q जैव विकास की सत्यता निम्न  प्रमाणों पर आधारित है-

  1. जीवाश्म  विज्ञान से प्राप्त प्रमाण
  2. भ्रूण विज्ञान से प्राप्त प्रमाण
  3. वर्गीकरण से प्राप्त प्रमाण
  4. तुलनात्मक शरीर रचना से प्राप्त प्रमाण
  5. अवशेषी अंगों के विकास से प्राप्त प्रमाण
  6. योजक कड़ी से प्राप्त प्रमाण

कृपया ध्‍यान दें
 

यहां दिए गए सभी प्रश्‍न हमारे वन लाइनर नोट्स से लिए गए हैं जो सभी एकदिवसीय परीक्षाओं हेतु बहुत ही उपयोगी है तथा कई लोगों को BPSC, BIHAR SI, RAILWAY,SSC, UPPSC, आदि परीक्षाओं में हमारे नोट्स के माध्‍यम से लाभ हुआ है। 


आप चाहे तो इन सभी प्रश्‍नों के कलरफुल नोट्स आर्डर कर अपने घर पर मंगा कर पढ़ सकते हैं । ज्‍यादा जानकारी के लिए Whatsapp/Call 74704-95829





q एक जीन, एक एंजाइम की परिकल्पना किसके द्वारा दी गई- बीटल और टैटम

q प्रथम मानव कौन था जिसने अपने हाथों का प्रयोग अन्य कार्यों के लिए करना प्रारंभ किया- होमो हेबिलिस (प्रथम औजार निर्माता)

q किस मानव के जीवाश्म के संबंध में माना जाता है कि वे पहले जीवाश्म थे जो काफी हद तक मनुष्य की तरह थे- निअण्डरथल मानव

q जीवाश्मों के अध्ययन के आधार पर आधुनिक मानव (होमो सैपिएंस) की उत्पत्ति कहां मानी जाती है- अफ्रीका

q मानव में त्वचा के बाल, अक्ल दाढ़ किस  प्रकार के अंग की श्रेणी में रखे जाते हैं- अवशेषी अंग

q जैव विकास के संदर्भ में सांपों में अंगों के विलुप्त होने को किस प्रकार स्पष्ट किया जाता है- अंगों के उपयोग तथा अनुप्रयोग किए जाने से

q डायनासोर क्या थे- मेसोजोइक सरीसृप

q जुरासिक युग का सर्वपुरातन पक्षी आर्कियोप्टेरिक्स क्या है- सरीसृप एवं पक्षी के बीच की योजक कड़ी 

q मत्स्य तथा जलस्थलचर दोनों वर्गों के लक्षण किसमें देखने में मिलते हैं- प्रोटोप्टेरस में

q वैसे अंग जो संरचना में समान किन्तु कार्य अलग-अलग होते हैं क्या कहलाते हैं- समजात अंग

q चमगादड़ के पंख,बिल्ली का पंजा, मनुष्य का हाथ, घोड़े की टांग किस प्रकार के अंग हैं- समजात अंग

q वैसे अंग जो संरचना में अलग-अलग किन्तु कार्य में समान होते हैं क्या कहलाते हैं- समवृत्ति अंग 

q तितली, चमगादड़, पक्षियों के पंख किस प्रकार के अंग के उदाहरण है- समवृत्ति अंग

q लैमार्कवाद का सिद्धांत किन तथ्यों पर आधारित है-

  1. वातारण का सीधा प्रभाव
  2. अंगों के कम या अधिक प्रयोग का प्रभाव
  3. उपार्जित लक्षणों की वंशागति

q कोई भी प्राणी अपने जीवनकाल में जितने भी गुण अर्जित करता है वे सब उसकी आनेवाली पीढ़ी में वंशागत हो जाते हैं, इस सिद्धांत को क्या कहा जाता है- लैमार्क के उपर्जित लक्षणों की वंशागति सिद्धांत  

q लैमार्क ने अपने सिद्धांत को समझाने हेतु किसका उदाहरण दिया- जिराफ की लम्बी गर्दन का

q डार्विन ने अपने जैव विकास संबंधी सिद्धांत किस पुस्तक में दियाप्राकतिक चयन द्वारा जातियों का विकास (Origin of Species by Natural Selection)

q डर्विनवाद के प्रमुख बिन्दु क्या हैं-

  1. जीवों में संतानोत्पत्ति की प्रचुर क्षमता
  2. जीवन संघर्ष
  3. योग्यतम की उत्तरजीविता या प्राकृतिक वरण
  4. नई जातियों की उत्पत्ति

q उत्परिवर्तनवाद (Mutation Theory) सिद्धांत किसके द्वारा दिया गया- ह्यूगो डी ब्रीज

q किस सिद्धांत के अनुसार नई जाति की उत्पत्ति अचानक एक ही बार में होने वाली स्थायी और स्पष्ट बड़ी विभिन्नताओं (उत्परिवर्तन) के कारण होती है- उत्परिवर्तनवाद


FOR WATCH VIDEO ON YOUTUEB CLICK HERE


No comments:

Post a Comment