जनवरी 2024 बिहार करेंट अफेयर
प्रश्न- दुनिया की सबसे ऊंची बड़ी स्टैच्यू ऑफ विजडम प्रतिमा बिहार में कहां बनाएं जाने की योजना है?
उत्तर
- पटना
प्रमुख बिन्दु
- हाल पटना नगर निगम द्वारा एक प्रस्ताव पारित कर बिहार सरकार को भेजा गया है जिसमें पटना में जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) के किनारे दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाने की योजना है। उल्लेखनीय है कि 1923 में डॉ. राजेंद्र प्रसाद पटना नगर पालिका के अध्यक्ष बने थे और हाल में 100 वर्ष पूर्ण हुए हैं।
- योजना के अनुसार भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 243 मीटर ऊंची प्रतिमा बनायी जाएगी जो गुजरात में नर्मदा नदी के तट पर बने सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति (182) से 61 मीटर ऊंची होगी जो वर्तमान में विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति है।
- विश्व की दूसरी सबसे ऊंची मूर्ति चीन में स्प्रिंग टैम्पल बुद्ध है, जिसकी आधार के साथ कुल ऊंचाई 153 मीटर है।
प्रश्न- केंद्र सरकार की
ओर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जननायक कर्पूरी ठाकुर को किस सम्मान से सम्मानित
किए जाने की घोषणा की गयी?
उत्तर 'भारत रत्न'
प्रमुख बिन्दु
- कर्पूरी ठाकुर का जन्म बिहार के समस्तीपुर जिले के कर्पूरी गांव (पितौंझियां) में 24 जनवरी 1924 को हुआ।
- 17 फरवरी 1988 में कर्पूरी ठाकुर निधन के 35 साल बाद उनको मरणोपरान्त भारत रत्न से नवाजा जाएगा।
- 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और 26 महीने तक वे जेल में बंद रहे।
- भारत के आजाद होने के बाद इन्होंने स्कूल शिक्षक के रूप में कार्य किया तथा बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद इनके नाम पर सूबे के पिछड़े इलाकों में कई स्कूल-कॉलेज खोले गए।
प्रश्न- दो बार बिहार
के मुख्यमंत्री के रूप में कर्पूरी ठाकुर कब-कब मुख्यमंत्री बने ?
दिसंबर 1970 से जून 1971 तक
दिसंबर 1977 से अप्रैल 1979 तक
प्रमुख बिन्दु
- राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के माध्यम से हुई जिसके बाद वे जनता पार्टी से जुड़ गए और 1952 में पहली बार सोशलिस्ट पार्टी से ताजपुर से विधायक बने। जननायक कर्पूरी ठाकुर कभी भी विधानसभा चुनाव नहीं हारे।
- इन्होंने शिक्षा मंत्री और उप मुख्यमंत्री के पद भी संभाला और शिक्षा मंत्री के रूप में मैट्रिक की परीक्षा से अंग्रेजी को समाप्त किया।
- मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने बिहार में शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया तथा सरकारी नौकरियों में पिछड़ों को आरक्षण दिया।
- कर्पूरी ठाकुर को उनकी सादगी, सरलता, मृदुभाषी व ईमानदारी के कारण लोगों ने अपना नायक माना और वे जननायक कहलाए।

प्रश्न-कर्पूरी ठाकुर से पहले बिहार की कितनी के कितने व्यक्ति भारत
रत्न से सम्मानित हो चुके है?
उत्तर-4
प्रमुख बिन्दु
- कर्पूरी ठाकुर भारत रत्न पाने वाले बिहार की पांचवीं शख्सियत हैं।
- इससे पहले डॉ. विधानचंद्र राय, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, जयप्रकाश नारायण और बिस्मिल्लाह खान भारत रत्न से नवाजे जा चुके हैं। इन विभूतियों को मरणोपरांत भारत रत्न मिले हैं।
प्रश्न- केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2024 में बिहार की कितनी विभूतियों को पद्म सम्मान देने की घोषणा की गयी?
उत्तर -7, (1 पद्म विभूषण, 1 पदम भूषण
और 5 पदम श्री सम्मान)
पद्म
विभूषण
दिवंगत
बिंदेश्वर पाठक (सामाजिक कार्य)
- पूरे विश्व को सुलभ शौचलय के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देनेवाले बिंदेश्वर पाठक को मरणोपरान्त सामाजिक कार्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पदम विभूषण सम्मान देने की घोषणा हुई।
पदम
भूषण
डॉ
सी पी ठाकुर (चिकित्सा)
- चिकित्सा जगत में विशिष्ट पहचान बनानेवाले प्रसिद्ध डॉ सीपी ठाकुर को कालाजार के क्षेत्र में किए गए योगदान के लिए पद्म भूषण सम्मान दिया गया।
- 1982 में इंदिरा गांधी सरकार में पद्म श्री से नवाजा गया था।वाजपेयी सरकार के समय केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री थे ।
पद्मश्री
सम्मान
शिवम
पासवान एवं शांति देवी पासवान (मधुबनी पेंटिंग,
कला)
- मधुबनी या मिथिला पेंटिंग्स में गोदना शैली के लिए सम्मान
- मधुबनी के लहेरियागंज
के दंपती शिवम पासवान और और शांति देवी की पेंटिंग्स की प्रदर्शनी अमेरिका,
जापान और हांगकांग जैसे देशों में लग चुकी है।
- शांति देवी की पेंटिंग
को जी-20
की बैठक के दौरान प्रदर्शित भी किया गया था।
अशोक
कुमार विश्वास (पेंटिंग, कला)
- टिकुली कला के भीष्म पितामह बिहार के अशोक कुमार विश्वास को पद्श्री अवॉर्ड देने की घोषणा हुई ।
- 800 साल पुरानी बिहार की मरणासन्न कला को बचाने में इनके द्वारा चलाए जा रहे अभियान द्वारा करीब 8 हजार युवाओं को इसका प्रशिक्षण दिया है।
सुरेंद्र
किशोर, (भाषा, पत्रकारिता)
- इनको भाषा एवं पत्रकारिता के लिए इस पुरस्कार से नवाजा गया।
- जेपी आंदोलन तथा
इमरजेंसी में सक्रिय, बड़ोदा डायनामाइट केस के
प्रमुख आरोपी भी बने ।
- हिन्दी दैनिक आज से जुड़कर पेशेवर पत्रकारिता को अपनाया और विभिन्न समाचार पत्रों से जुड़े रहे।
राम
कुमार मल्लिक (संगीत, कला)
- दरभंगा घराने (अमता घराना) के मलिक परिवार से संबंध रखनेवाले पंडित राम कुमार मल्लिक को पदम श्री सम्मान से सम्मानित किया गया।
प्रश्न-जनवरी
2024 में नीतीश कुमार द्वारा कौन सी बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली
गयी?
उत्तर- 9वीं बार
- बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ करलेकर द्वारा नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलायी गयी । इनके साथ विजय सिंह को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।
प्रश्न-एमी
पुरस्कार विजेता एवं वृत्तचित्रकार रूचिका गुप्ता की बालिका शिक्षा उत्थान से
संबंधित किस पुस्तक का विमोचन हाल ही में पटना में किया गया?
उत्तर- आई किक एंड आई फ्लाई
प्रश्न-बिहार
के तत्कालीन शिक्षा मंत्री जो शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव से विवाद और
रामचरितमानस पर बयान देने के कारण चर्चा में रहे?
उत्तर- चन्द्रशेखर
यादव
प्रमुख बिन्दु -इनके स्थान पर जनवरी 2024 में आलोक कुमार मेहता को बिहार का
शिक्षा मंत्री बनाया गया है।
प्रश्न-जनवरी
2024 में मनाए गए गणतंत्र दिवस में गांधी मैदान, पटना में निकाली गयी झांकी में किसे प्रथम स्थान दिया गया?
उत्तर- नगर विकास एवं
आवास विभाग
प्रश्न- स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2023 में
संपूर्ण देश में पटना का स्थान कौन सा है?
उत्तर- 262वां
प्रमुख बिन्दु- इस पुरस्कार में पहले स्थान पर इंदौर और सूरत को संयुक्त
रूप से पहला स्थान मिला। इसमें इंदौर लगातार सातवीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर
रहा।
प्रश्न- स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2023 में गंगा
किनारे के शहरों में पटना 70.10 स्कोर
के साथ राष्ट्रीय रैंकिंग में किस स्थान पर है?
उत्तर-छठे स्थान पर
प्रश्न- स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2023 में
बिहार 1815.25 अंक के साथ राज्यों
की रैंकिंग में किस स्थान पर है?
उत्तर - 15वां स्थान
इस रैंकिंग में पहले स्थान पर महाराष्ट्र, दूसरे पर मध्यप्रदेश
और तीसरे स्थान पर छत्तीसगढ़ है।
प्रश्न-स्वच्छता सर्वे 2023
के अनुसार बिहार के किस शहर को कचरामुक्त शहर का
दर्जा दिया गया है?
उत्तर-पटना और सुपौल
प्रश्न-बिहार
के किस जिले में गौतम बुद्ध के एक प्रमुख शिष्य भिक्षु धम्मछाया की प्रतिमा का
अनावरण किए जाने की योजना है?
उत्तर- आरा
प्रश्न-
पथ निर्माण विभाग कंट्रोल एंड कमांड केंद्र के माध्यम से बिहार की कितनी किलोमीटर
लंबी सड़कों की ऑनलाइन निगरानी किया जा रहा है?
13 हजार किलोमीटर
बिहार
मंत्रिपरिषद की हालिया बैठक में खेल के लिए अलग विभाग के गठन को मंजूरी दी जो राज्य
के किस क्रम के सरकारी विभाग के रूप में
काम करेगा।
उत्तर- 45वें सरकारी विभाग के रूप में ।
खेलों को बढ़ावा देने के लिए इस विभाग के गठन का
निर्णय लिया गया। अब खेल विभाग पूरी तरह स्वतंत्र रूप से काम करेगा। इसके पूर्व यह
एक निदेशालय के रूप में कला संस्कृति व युवा विभाग के अधीन संचालित होता था।
प्रश्न-
जनवरी 2024 में तमिलनाडु में सम्पन्न खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बिहार की किस एथलीट
ने महिला वर्ग में 1500 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीत कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
बनाया?
उत्तर- दुर्गा सिंह
प्रश्न-
तमिलनाडु में सम्पन्न हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बिहार के किस खिलाड़ी ने ट्रैक
साइकिलिंग रेस में सिल्वर मेडल जीता?
उत्तर- प्रहलाद कुमार
प्रश्न-बिहार
लघु उद्यमी योजना के तहत कितने रुपए से कम मासिक आय वाले गरीब परिवारों को रोजगार
हेतु 2 लाख रुपए अनुदान दिए जाने की घोषणा की गयी?
उत्तर- 6000 प्रति माह
प्रश्न-
पिछले दिनों बिहार चुनाव आयोग द्वारा जारी मतदाता सूची के अनुसार बिहार में मतदाताओं
की संख्या कितनी हो गयी है?
उत्तर- 7.64 करोड़
प्रश्न-बाल विवाह पर हाल ही में जारी लैंसेट अध्ययन के अनुसार देश भर में बाल विवाह के
मामले में बिहार का योगदान कितना है?
उत्तर- 16.7%
प्रमुख बिन्दु-भारत में बाल विवाह के मामलों में बिहार (16.7%) के बाद पश्चिम बंगाल (15.2%),
उत्तर प्रदेश (12.5%) और
महाराष्ट्र (8.2%) का स्थान है।
प्रश्न- हाल ही में जारी नीति
आयोग की रिपोर्ट के अनुसार बिहार की कितनी प्रतिशत आबादी गरीब है?
उत्तर- 26.59%
प्रमुख बिन्दु- 26.59% आबादी के साथ बिहार प्रथम स्थान पर है जबकि दूसरे तथा तीसरे स्थान पर
क्रमश: झारखंड तथा उत्तर प्रदेश है।
प्रश्न-
ई-श्रम पोर्टल पर हुए मजदूरों
के निबंधन के हालिया आकड़ों के अनुसार निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों
के मामले में बिहार देश में किस स्थान पर है?
उत्तर-दूसरे स्थान पर
प्रमुख बिन्दु
सबसे अधिक उत्तरप्रदेश के 59 लाख से
अधिक कामगार है जबकि बिहार के 28 लाख से अधिक कामगारों को निर्माण क्षेत्र से रोजी-रोजगार मिला
हुआ है।
प्रश्न-बिहार
पर्यटन नीति 2023 के तहत निवेशकों को आमंत्रित करने और बिहार में पर्यटन को बढ़ावा
देने के लिए जनवरी 2024 में किस स्थान पर एक रोड शो का आयोजन किया गया?
उत्तर- वाराणसी
BPSC Mains Special Notes by GK BUCKET STUDY TUEB
65वीं, से 69वीं BPSC के कई लाभार्थी लाभान्वित हुए । 70th BPSC हेतु आप भी लाभ उठाए।
गुणवत्तापूर्ण एवं न्यूनतम शुल्क के साथ अध्ययन सामग्री एवं अभ्यास Whatapp or Call- 74704-95829
प्रश्न- केन्द्र
सरकार द्वारा वर्ष 2018 में आरंभ आकांक्षी जिला कार्यक्रम में
बिहार के कितने जिलों को शामिल किया गया था?
उत्तर – 13 जिले
प्रमुख बिन्दु
- बिहार के 13 जिले मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, जमुई, औरंगाबाद, बेगूसराय, लखीसराय, गया, बांका, नवादा, खगड़िया व शेखपुरा शामिल हैं।
- इन जिलों में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, वित्तीय स्थिति और आधारभूत अवसंरचना जैसे प्रमुख क्षेत्रों को विकसित करने पर विशेष काम होता है।
- शिक्षा क्षेत्र के लिए मुख्य रूप से स्कूल में पढ़ाई, लाइब्रेरी सुविधा, आधारभूत संरचना, जिसमें टॉयलेट व पेयजल आदि मुख्य हैं।
प्रश्न- जनवरी 2024 में जारी नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार
वर्ष 2005-06 से 2019-21 के बीच बिहार में कितनी प्रतिशत आबादी बहुआयामी गरीबी से
बाहर आयी है?
उत्त्र- 44.52%
प्रमुख बिन्दु
रिपोर्ट के अनुसार बिहार में 3.77
करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं तथा तथा गरीबी स्तर
51.89% से कम होकर 33.76% पर आ गयी।
प्रश्न- नीति आयोग का राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक
गरीबी दर में गिरावट के आकलन हेतु लिए किस विधि का उपयोग करता है?
अलकायर
फोस्टर पद्धति ।
प्रमुख बिन्दु
बहुआयामी गरीबी सूचकांक गरीबी मारने का एक ऐसा पैमाना है, जो सिर्फ किसी शख्स की आय से ही नहीं जुड़ा हुआ है।
प्रश्न- नीति आयोग के राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक
के अनुसार भारत में पिछले 9 वर्ष में कितने लोग बहुआयामी गरीबी
से बाहर आए हैं?
उत्तर-24.82 करोड़ लोग
प्रमुख
बिन्दु
- भारत में बहुआयामी गरीबी 2013-14 में 29.17% थी जो 2022-23 में घटकर 11.28% रही। इस अवधि के दौरान 24.82 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी श्रेणी से बाहर आए हैं।
- रिपोर्ट में संभावना व्यक्त की गयी है कि भारत 2030 से काफी पहले बहुआयामी गरीबी को कम से कम आधा करने के सतत विकास लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।
- नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले लगभग दो दशकों में लोगों के जीवन की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है। इस दौरान गरीबी का स्तर तेजी से 50 फीसदी से घटकर 11.28 फीसदी पर आ गया है।
- गरीबी में आई कमी का श्रेय काफी हद तक सरकार की योजनाओं को जाता है जिससे ज्यादा गरीबी वाले राज्यों में अच्छी प्रगति हुई है। सरकार का लक्ष्य है कि लोगों तक बुनियादी सेवाओं की पहुंच बढ़ाई जाए ताकि उनकी मूलभूत समस्याओं का समाधान किया जा सके।
प्रश्न- नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार गरीबी में
सबसे ज्यादा कमी किस राज्य में आयी है?
उत्तर-
उत्तर प्रदेश,
बिहार
और मध्य प्रदेश।
प्रमुख बिन्दु
रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा उत्तर
प्रदेश में 5.94 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। वहीं
बिहार में 3.77 करोड़ और मध्य प्रदेश में 2.30 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए।
प्रश्न-
कक्षा 3 से 8 के लगभग 35 लाख कमजोर बच्चों की पहचान कर उनके शैक्षणिक उत्थान हेतु 1 दिसम्बर 2023 से किस
मिशन को प्रारंभ किया गया है?
उत्तर-
मिशन दक्ष
प्रश्न- वर्ष 2011-12
में किस कक्षा की बालिकाओं के लिए बिहार
शताब्दी मुख्यमंत्री पोशाक योजना शुरु की गयी?
उत्तर कक्षा 9 से 12
प्रश्न- नगर निकायों में
सीवर, सेप्टिक टैंक या किसी बड़े नाले की सफाई
के लिए मशीनों के प्रयोग हेतु किस योजना को लाया गया है।
उत्तर- नमस्ते (राष्ट्रीय यांत्रिक स्वच्छता
ईको सिस्टम कार्य योजना)
प्रमुख बिन्दु
- इस योजना के तहत सभी नगर निकायों में जरूरी मशीनों की मदद से सफाई की योजना के अलावा हाथ से मैला उठाने वाले मजदूरों के पुनर्वास की भी योजना शामिल है।
- नमस्ते योजना में जमीन के ऊपर से सीवर या सेप्टिक टैंकों की सफाई कार्य में लगने वाले मजदूरों के लिए सभी सुरक्षित उपस्कर एवं जरूरी उपकरणों का उपयोग भी अनिवार्य रूप से करने का प्रावधान शामिल है।
प्रश्न-
पटना स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जलनिकासी के लिए विकसित की जा रही नई प्रणाली
का क्या नाम है?
उत्तर-
इंटेलिजेंट स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम
प्रमुख बिन्दु
- दिल्ली आईआईटी की मदद से पटना नगर निगम क्षेत्र के 9 प्रमुख ड्रेनेज पंपिंग स्टेशनों को जल निकासी की नई प्रणाली से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रणाली से नाला ओवर फ्लो नहीं करेगा और जलजमाव से मुक्ति मिलेगी।
- प्रत्येक ड्रेनेज पंपिंग स्टेशनों के जल स्तर का सही समय पर सही आंकड़ा तैयार करने के लिए इसमें सेंसर लगाए जाएंगे। वहीं सीसीटीवी कैमरों से डीपीएस की 24 घंटे निगरानी भी होगी तथा बारिश के दौरान जल स्तर, उसकी निकासी की ऑनालइन निगरानी की जाएगी।
जलवायु परिवर्तन एवं
बिहार
जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से बिहार में खेती के
तौर-तरीके भी बदल रहे हैं तथा किसानों द्वारा आधुनिक एवं मशीन आधारित खेती अपनायी
जा रही है जिसे निम्न प्रकार समझा जा सकता है
- बिहार की फसल पद्धति में बदलाव हुआ है तथा कृषि के सहायक उत्पाद की ओर किसानों का रुझान बढ़ा है।
- बिहार में जहां बाग-बगीचे बढ़ रहे है वहीं सब्जियों की खेती में रुझान बढ़ा है।
- इसके अलावा तालाब में मछली पालन के साथ मखाना की खेती, पशुओं की नस्ल सुधारकर दूध उत्पादन बढ़ाने, मशरुम, शहद उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
- जलवायु अनुकूल गुणवत्तायुक्त बीज को महत्व देते हुए कृषि विभाग द्वारा गर्मी की मार झेलने वाले तथा कम बारिश में भी बेहतर उत्पादन देनेवाले बीजों को उपलब्ध कराया जा रहा है।
- खरपतवार और कीटों का प्रकोप बढ़ने से किसान कीटनाशक का प्रयोग ज्यादा करने लगे हैं।
- सूखा क्षेत्र बढ़ने तथा बारिश में कमी से सिंचाई की ज्यादा जरूरत पड़ने से फसल लागत बढ़ी है।
- डिजिटल माध्यम में किसानों को मौसम, आपदाओं, एवं कृषि संबंधी जानकारी उपलब्ध करायी जा रही है।
Youtube channel-GK BUCKET STUDY TUBE
BPSC Mains Special Notes by GK BUCKET STUDY TUEB
65वीं, से 69वीं BPSC के कई लाभार्थी लाभान्वित हुए । 70th BPSC हेतु आप भी लाभ उठाए।
गुणवत्तापूर्ण एवं न्यूनतम शुल्क के साथ अध्ययन सामग्री एवं अभ्यास Whatapp or Call- 74704-95829
No comments:
Post a Comment