GK BUCKET is best for BPSC and other competitive Exam preparation. gkbucket, bpsc prelims and mains, bpsc essay, bpsc nibandh, 71th BPSC, bpsc mains answer writing, bpsc model answer, bpsc exam ki tyari kaise kare

Feb 28, 2024

बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24

 बिहार की अर्थव्यवस्था -एक अवलोकन

अध्‍याय-1 
बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 पर आधारित


बिहार के संदर्भ में द्वितीयक क्षेत्र के किस क्षेत्र का हिस्‍सा राज्‍य की आर्थिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है?

उत्‍तर- निर्माण और विनिर्माण क्षेत्र

वर्ष 2022-23 में सकल राज्यगत मूल्यवर्धन का 9.4 प्रतिशत (निर्माण क्षेत्र) और 8.7 प्रतिशत (विनिर्माण क्षेत्र) रहा।

 

स्थिर मूल्य पर प्रति व्यक्ति आय क्‍या कहलाती है ?

उत्‍तर- वास्तविक प्रति व्यक्ति आय

स्थिर मूल्य पर प्रति व्यक्ति आय वास्तविक प्रति व्यक्ति आय कहलाती है जबकि वर्तमान मूल्य पर प्रस्तुत आंकड़े मौद्रिक प्रति व्यक्ति आय कहलाती है।

 

प्रश्‍न- वर्ष 2022-23 के त्वरित अनुमान के अनुसार, संपूर्ण भारत की वास्तविक प्रति व्यक्ति आय 6.3 प्रतिशत बढ़ी है जबकि बिहार में यह कितनी अनुमानित है?

उत्‍तर- 9.0 प्रतिशत अनुमानित

 

प्रश्‍न-राज्य के निवल मूल्यवर्धन का जो हिस्सा वर्ष में उपभोग में आने के बजाय निवेशित होता है उसे क्‍या कहा जाता है?

उत्‍तर- सकल स्थिर पूंजी निर्माण (GFCF)

 

प्रश्‍न- वर्तमान मूल्य पर राज्य का सकल स्थिर पूंजी निर्माण 2018-19 के 16,429 करोड़ रु. से बढ़कर 2022-23 में कितना हो गया ?

उत्‍तर- 35,343 करोड़ रु.

 

प्रश्‍न- वर्तमान मूल्य पर सकल राज्य घरेलू उत्पाद के प्रतिशत के बतौर सकल स्थिर पूंजी निर्माण 2019-20 के 1.6 प्रतिशत से बढ़कर 2022-23 में कितना हो गया?

उत्‍तर- 4.7 प्रतिशत


प्रश्‍न- बिहार का प्रति व्यक्ति निवल राज्य घरेलू उत्पाद 2011-12 से 2022-23 के बीच कितने प्रतिशत की औसत वार्षिक दर से बढ़ा?

उत्‍तर- 3.4 प्रतिशत

 

प्रश्‍न- बिहार में अर्थव्‍यवस्‍था के किस क्षेत्र का रोजगार में सबसे बड़ा हिस्सा और सकल मूल्यवर्धन में सबसे कम हिस्सा है?

उत्‍तर- प्राथमिक क्षेत्र

 

प्रश्‍न-बिहार में अर्थव्‍यवस्‍था के किस क्षेत्र का रोजगार में सबसे कम हिस्सा और सकल मूल्यवर्धन में सबसे कम ज्‍यादा है?

उत्‍तर- तृतीयक क्षेत्र

 

प्रश्‍न- द्वितीयक क्षेत्र के अंदर 2021-22 में बिहार में रोजगार में सबसे बड़ा हिस्सा 18.6 प्रतिशत किस क्षेत्र का था?

उत्‍तर- निर्माण क्षेत्र

 

प्रश्‍न- द्वितीयक क्षेत्र के अंदर 2021-22 में सकल मूल्यवर्धन में बिहार में सबसे बड़ा 9.5 प्रतिशत हिस्सा किस क्षेत्र का था ?

उत्‍तर विनिर्माण क्षेत्र

 

प्रश्‍न- मूल्य में परिवर्तन किस प्रकार आर्थिक गतिविधियों को प्रभावित करते हैं?

उत्‍तर- खपत, बचत और निवेश से संबंधित निर्णयों पर असर डाल कर

 

BPSC Mains Special Notes by GK BUCKET STUDY TUEB
65वीं, से 69वीं BPSC के कई लाभार्थी लाभान्वित हुए । 
70th  BPSC हेतु आप भी लाभ उठाए।

गुणवत्तापूर्ण एवं न्यूनतम शुल्क के साथ अध्ययन सामग्री एवं अभ्‍यास  Whatapp or Call- 74704-95829


केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (सीएसओ)

CSO संपूर्ण भारत के स्तर पर और अलग-अलग राज्यों के लिए आंकड़े प्रकाशित करता है।

बिहार में मूल्य में क्रमिक वृद्धि केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (CSO) द्वारा प्रकाशित उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के जरिए व्यक्त की जाती है।

CSO ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए भी नियमित अंतराल पर मूल्यांक प्रकाशित किए जाते हैं।

                       

प्रश्‍न-एक खास अवधि में वस्तुओं और सेवाओं के मूल्य में प्रतिशत वृद्धि को क्‍या कहा जाता है? उत्‍तर- मुद्रास्फीति की दर

 

प्रश्‍न- सितंबर 2022 से सितंबर 2023 के बीच बिहार में मुद्रास्फीति दर कितनी थी?

उत्‍तर- 5.5 प्रतिशत

इस अवधि में मुद्रास्फीति दर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 5.5 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों के लिए 5.6 प्रतिशत थी।

 

प्रश्‍न- 2021-22 के अनुमान के अनुसार बिहार का पटना जहां प्रति व्‍यक्ति आय में 1,14,541 रु. के साथ शीर्ष पर है वहीं निम्‍न स्‍थान पर कौन सा जिला है?

 उत्‍तर –शिवहर, 18,980 रु. वार्षिक

 

प्रश्‍न- 2021-22 में बिहार के किन 6 जिलों की राज्य के छः जिलों में प्रति व्यक्ति आय राज्य के औसत से अधिक थी?

उत्‍तर- पटना, रोहतास, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, मुंगेर और भागलपुर

 

प्रश्‍न- पेट्रॉल की प्रति हजार व्यक्ति वार्षिक खपत के मामले में कौन सा जिला निम्‍न स्‍थान पर है?

उत्‍तर- बांका, 4.7 मेट्रिक टन

 

प्रश्‍न- वर्ष 2022-23 में रसोई गैस की भी सर्वाधिक 23.9 मेट्रिक टन खपत पटना में थी जबकि सबसे कम 7.2 मेट्रिक टन किस जिले की है?

उत्‍तर- अररिया

 

प्रश्‍न- भौगोलिक रूप से बिहार देश के किस भाग में स्थित है?

उत्‍तर-पूर्वी भाग में

बिहार 83°-19-50" से 88°-17-40" पूर्वी देशांतरों और 24°-20-10" से 27°-31-15" उत्तरी अक्षांशों के बीच अवस्थित 

 

प्रश्‍न- बिहार का भौगोलिक क्षेत्रफल कितना है?

उत्‍तर 94,163 वर्ग किमी

 

प्रश्‍न- क्षेत्रफल के अनुसार देश में बिहार किस स्‍थान पर है?

उत्‍तर -12वां स्थान

 

प्रश्‍न- बिहार राज्य की जलवायु कैसी है?

उत्‍तर- उपोष्ण जलवायु है जहां चार मौसम हैं - वसंत, गर्मी, वर्षा, और जाड़ा

 

प्रश्‍न- बिहार जाति आधारित सर्वेक्षण-2022 के अनुसार 2023 में राज्य की अनुमानित जनसंख्या कितनी है ?

उत्‍तर 13,07,25,310 

 

प्रश्‍न- बिहार जाति आधारित सर्वेक्षण-2022 के अनुसार जनसंख्‍या बिहार की 2011 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या (10,40,99,452) से कितना अधिक है?  

उत्‍तर- 25.6 प्रतिशत अधिक

 

प्रश्‍न- 2011 की जनसंख्या के अनुसार बिहार जनसंख्‍या की दृष्टि से किन 2 राज्‍यों के बाद भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्‍य है?

उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र

 

प्रश्‍न- वर्ष 2021 में होने वाली जनगणना में विलंब होने के कारण आर्थिक सर्वेक्षण में किन आंकड़ों का उपयोग किया गया है?

उत्‍तर- हाल के वर्षों के लिए राष्ट्रीय जनसंख्या आयोग द्वारा अनुमानित आंकड़ों का

 

प्रश्‍न- राष्ट्रीय जनसंख्या आयोग द्वारा हालिया अनुमानित आंकड़ों के अनुसार देश की कुल आबादी में बिहार का हिस्सा 2011 की जनगणना के 8.6 प्रतिशत से बढ़कर 2023 में कितनी हो गयी है?

उत्‍तर -9.4 प्रतिशत

 

प्रश्‍न- बिहार का जनसंख्या घनत्व 2011 की जनगणना के 1106 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी से बढ़कर 2023 में अनुमानित जनसंख्या के अनुसार कितना हो गया है?

उत्‍तर- 1388 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी

2023 में राज्य में लिंग अनुपात 953 महिला प्रति 1000 पुरुष होने का अनुमान है जो 2011 की जनगणना के 918 से अधिक है।


BPSC Mains Special Notes by GK BUCKET STUDY TUEB
65वीं, से 69वीं BPSC के कई लाभार्थी लाभान्वित हुए । 
70th  BPSC हेतु आप भी लाभ उठाए।

गुणवत्तापूर्ण एवं न्यूनतम शुल्क के साथ अध्ययन सामग्री एवं अभ्‍यास  Whatapp or Call- 74704-95829

उपरोक्‍त प्रश्‍नों पर आधारित MCQ

प्रश्‍न- बिहार के संदर्भ में द्वितीयक क्षेत्र के किस क्षेत्र का हिस्‍सा राज्‍य की आर्थिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है?

A.   निर्माण क्षेत्र

B.   विनिर्माण क्षेत्र एवं लघु उद्योग

C.   कुटीर उद्योग एवं निर्माण क्षेत्र

D.   निर्माण और विनिर्माण क्षेत्र


उत्‍तर- निर्माण और विनिर्माण क्षेत्र

वर्ष 2022-23 में सकल राज्यगत मूल्यवर्धन का 9.4 प्रतिशत (निर्माण क्षेत्र) और 8.7 प्रतिशत (विनिर्माण क्षेत्र) रहा।

 

प्रश्‍न- स्थिर मूल्य पर प्रति व्यक्ति आय क्‍या कहलाती है ?

A.   वास्तविक प्रति व्यक्ति आय

B.   मौद्रिक प्रति व्यक्ति आय

C.   उपरोक्‍त दोनों

D.   उपरोक्‍त में से कोई नहीं


उत्‍तर- वास्तविक प्रति व्यक्ति आय

स्थिर मूल्य पर प्रति व्यक्ति आय वास्तविक प्रति व्यक्ति आय कहलाती है जबकि वर्तमान मूल्य पर प्रस्तुत आंकड़े मौद्रिक प्रति व्यक्ति आय कहलाती है।

 

 

प्रश्‍न- वर्तमान मूल्य पर राज्य का सकल स्थिर पूंजी निर्माण 2018-19 के 16,429 करोड़ रु. से बढ़कर 2022-23 में कितना हो गया ?

A.   25,343 करोड़ रु.

B.   30,343 करोड़ रु.

C.   35,343 करोड़ रु.

D.   40,343 करोड़ रु.


उत्‍तर- 35,343 करोड़ रु.

 

प्रश्‍न- बिहार का प्रति व्यक्ति निवल राज्य घरेलू उत्पाद 2011-12 से 2022-23 के बीच कितने प्रतिशत की औसत वार्षिक दर से बढ़ा?

A.   2.4 प्रतिशत

B.   3.4 प्रतिशत

C.   4.4 प्रतिशत

D.   5.4 प्रतिशत


उत्‍तर- 3.4 प्रतिशत

 

प्रश्‍न- बिहार में अर्थव्‍यवस्‍था के किस क्षेत्र का रोजगार में सबसे बड़ा हिस्सा और सकल मूल्यवर्धन में सबसे कम हिस्सा है?

A.   प्राथमिक

B.   द्वितीयक

C.   तृतीयक

D.   उपरोक्‍त में कोई नहीं

उत्‍तर- प्राथमिक क्षेत्र

 

प्रश्‍न-बिहार में अर्थव्‍यवस्‍था के किस क्षेत्र का रोजगार में सबसे कम हिस्सा और सकल मूल्यवर्धन में सबसे कम ज्‍यादा है?

A.   प्राथमिक

B.   द्वितीयक

C.   तृतीयक

D.   उपरोक्‍त में कोई नहीं

उत्‍तर- तृतीयक क्षेत्र

 

प्रश्‍न- द्वितीयक क्षेत्र के अंदर 2021-22 में बिहार में रोजगार में सबसे बड़ा हिस्सा 18.6 प्रतिशत किस क्षेत्र का था?

A.   निर्माण क्षेत्र

B.   विनिर्माण क्षेत्र

C.   कुटीर उद्योग

D.   उपरोक्‍त में से कोई नहीं  

उत्‍तर- निर्माण क्षेत्र

 

प्रश्‍न- द्वितीयक क्षेत्र के अंदर 2021-22 में सकल मूल्यवर्धन में बिहार में सबसे बड़ा 9.5 प्रतिशत हिस्सा किस क्षेत्र का था ?

A.   निर्माण क्षेत्र

B.   विनिर्माण क्षेत्र

C.   कुटीर उद्योग

D.   उपरोक्‍त में से कोई नहीं  

उत्‍तर विनिर्माण क्षेत्र

 

प्रश्‍न- मूल्य में परिवर्तन किस मद से संबंधित निर्णयों पर असर डाल कर आर्थिक गतिविधियों को प्रभावित करते हैं?

A.   खपत

B.   बचत

C.   निवेश

D.   उपरोक्‍त सभी


उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी, खपत, बचत और निवेश से

 

                       

प्रश्‍न- सितंबर 2022 से सितंबर 2023 के बीच बिहार में मुद्रास्फीति दर कितनी थी?

A.   2.5 प्रतिशत

B.   3.5 प्रतिशत

C.   4.5 प्रतिशत

D.   5.5 प्रतिशत


उत्‍तर- 5.5 प्रतिशत

इस अवधि में मुद्रास्फीति दर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 5.5 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों के लिए 5.6 प्रतिशत थी।

एक खास अवधि में वस्तुओं और सेवाओं के मूल्य में प्रतिशत वृद्धि मुद्रास्फीति की दर  कहलाती है

 

 

प्रश्‍न- 2021-22 के अनुमान के अनुसार बिहार का पटना जहां प्रति व्‍यक्ति आय में 1,14,541 रु. के साथ शीर्ष पर है वहीं निम्‍न स्‍थान पर कौन सा जिला है?

A.   मुंगेर

B.   शेखपुरा

C.   शिवहर

D.   बेगूसराय


उत्‍तर –शिवहर, 18,980 रु. वार्षिक

 

प्रश्‍न- 2021-22 में बिहार के कितने जिलों में प्रति व्यक्ति आय बिहार के औसत से अधिक थी?

A.   5

B.   6

C.   8

D.   9


उत्‍तर 6 जिले-पटना, रोहतास, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, मुंगेर और भागलपुर।

 

 

प्रश्‍न- पेट्रॉल की प्रति हजार व्यक्ति वार्षिक खपत के मामले में कौन सा जिला निम्‍न स्‍थान पर है?

A.   मुंगेर

B.   शेखपुरा

C.   शिवहर

D.   बांका


उत्‍तर- बांका, 4.7 मेट्रिक टन

 

प्रश्‍न- वर्ष 2022-23 में रसोई गैस की भी सर्वाधिक 23.9 मेट्रिक टन खपत पटना में थी जबकि सबसे कम 7.2 मेट्रिक टन किस जिले की है?

A.   अररिया

B.   शेखपुरा

C.   शिवहर

D.   बेगूसराय


उत्‍तर- अररिया

 

प्रश्‍न- भौगोलिक रूप से बिहार देश के किस भाग में स्थित है?

A.   उत्‍तरी भाग

B.   पूर्वी भाग

C.   उत्‍तर पूर्वी भाग

D.   उत्‍तर दक्षिणी भाग


उत्‍तर-पूर्वी भाग में

बिहार 83°-19-50" से 88°-17-40" पूर्वी देशांतरों और 24°-20-10" से 27°-31-15" उत्तरी अक्षांशों के बीच अवस्थित 

 

प्रश्‍न- बिहार का भौगोलिक क्षेत्रफल कितना है?

A.   91,163 वर्ग किमी

B.   92,163 वर्ग किमी

C.   93,163 वर्ग किमी

D.   94,163 वर्ग किमी


उत्‍तर 94,163 वर्ग किमी

 

प्रश्‍न- क्षेत्रफल के अनुसार देश में बिहार किस स्‍थान पर है?

A.   11वें

B.   12वें

C.   13वें

D.   14वें


उत्‍तर -12वां स्थान

 

 

प्रश्‍न- बिहार जाति आधारित सर्वेक्षण-2022 के अनुसार 2023 में राज्य की अनुमानित जनसंख्या कितनी है ?

A.   11,07,25,310 

B.   12,07,25,310 

C.   13,07,25,310 

D.   14,07,25,310 


उत्‍तर 13,07,25,310 

 

प्रश्‍न- बिहार जाति आधारित सर्वेक्षण-2022 के अनुसार जनसंख्‍या बिहार की 2011 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या (10,40,99,452) से कितना अधिक है?  

A.   12.6 प्रतिशत अधिक

B.   14.6 प्रतिशत अधिक

C.   19.6 प्रतिशत अधिक

D.   25.6 प्रतिशत अधिक


उत्‍तर- 25.6 प्रतिशत अधिक

 

 

प्रश्‍न- 2011 की जनसंख्या के अनुसार बिहार जनसंख्‍या की दृष्टि से किन 2 राज्‍यों के बाद भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्‍य है?

A.   उत्तर प्रदेश और आन्‍ध्र प्रदेश

B.   उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र

C.   उत्तर प्रदेश और राजस्‍थान  

D.   उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु  


उत्‍तर- उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र

 

 

प्रश्‍न- राष्ट्रीय जनसंख्या आयोग द्वारा हालिया अनुमानित आंकड़ों के अनुसार देश की कुल आबादी में बिहार का हिस्सा 2011 की जनगणना के 8.6 प्रतिशत से बढ़कर 2023 में कितनी हो गयी है?

A.   8.4 प्रतिशत

B.   9.4 प्रतिशत

C.   10.4 प्रतिशत

D.   11.4 प्रतिशत


उत्‍तर -9.4 प्रतिशत 


उपरोक्‍त सभी प्रश्‍नों का अभ्‍यास करने हेतु हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करें। 
Whatsapp 74704-95829



No comments:

Post a Comment