GK BUCKET is best for BPSC and other competitive Exam preparation.

May 18, 2024

भारत के खनिज संसाधन

भारत के खनिज संसाधन


 

भारत में अधिकांश खनिज क्षेत्र कहां पाए जाते हैं- प्रायद्वीपीय भारत

खनिज- प्राकृतिक रूप में पाए जाने वाले पदार्थ जिनका निश्चित रासायनिक भौतिक गुणधर्म एवं रासायनिक संगठन हो। खनिजों का आर्थिक महत्‍व होता है और ये उत्‍खनन या खनन द्वारा प्राप्‍त किया जाता है।

वह भारतीय क्षेत्र जो आर्थिक रूप से उपयोगी खनिजों से विहीन है-विशाल जलोढ़ मैदान

भारत की प्रमुख खनिज  पेटियां

  1. उत्तर पूर्वी पठारी क्षेत्र की   पेटी
  2. मध्यवर्ती पेटी
  3. उत्तर पश्चिमी पेटी अरावली क्षेत्र की पेटी
  4. दक्षिण एवं दक्षिणी पश्चिमी  पेटी

भारत में खनिज संसाधनों के असमान एवं अनियमित वितरण का मुख्य कारण क्या है- खनिजों की उपस्थिति का कुछ विशिष्ट भू-वैज्ञानिक संरचना से संबंध  होना


धात्विक खनिज 

धारवाड़ एवं कुडप्पा तंत्र संरचनाओं में

अधात्विक खनिज 

कुडप्पा एवं विंध्यन तंत्र

कोयला

गोंडवाना शैल समूह



उत्तर पूर्वी पठारी क्षेत्र की पेटी

विस्तार- छोटानागपुर पठार क्षेत्र के झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उड़ीसा बिहार

खनिज संसाधनों के भंडार की दृष्टि से भारत का सबसे संपन्न क्षेत्र कौन सा है-  उत्तर पूर्वी पठारी क्षेत्र

उत्तर पूर्वी पठारी क्षेत्र की पेटी  मैं किस प्रकार की  संरचनाओं का विकास हुआ है-धारवाड़ एवं गोंडवाना  एवं कुडप्पा

उत्तर पूर्वी पठारी क्षेत्र की पेटी  में  कडप्पा संरचना के विकास होने के कारण किस के नीचे प्राप्त होते हैं- चूना पत्थर

भारत का रूर प्रदेश किसे कहते हैं- छोटानागपुर पठारी क्षेत्र

छोटा नागपुर पठार क्षेत्र में लौह इस्पात एवं भारी इंजीनियरिंग उद्योग के विकास का कारण क्या है- लौह एवं कोयले की उपलब्धता

भारतीय खनिज का हृदय स्थल कहा जाता है-उत्तर-पूर्वी पठारी क्षेत्र की पेटी 



मध्यवर्ती पेटी

विस्तार क्षेत्र-  मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी महाराष्ट्र तथा तेलंगाना

भारत के मध्यवर्ती पेटी में किस खनिज का भंडार है- लोहा, कोयला एवं तांबा

भारत के किस क्षेत्र में खनिज संसाधनों की उपलब्धता के बावजूद खनिज संसाधनों पर आधारित उद्योगों का विकास नहीं हो पाया- मध्यवर्ती पेटी



उत्तरी पश्चिमी पेटी /अरावली क्षेत्र की पेटी

विस्तार क्षेत्र- अरावली पर्वतीय क्षेत्र एवं गुजरात

उत्तर पश्चिमी पेटी में इन संरचनाओं का विकास होने से धात्विक एवं अधात्विक खनिज प्राप्त होते हैं- धारवाड़ एवं कुडप्पा

कौन सी खनिज पेटी भवन निर्माण  खनिजों के  निक्षेप तांबा, जिंक, बलुआ-पत्थर, ग्रेनाइट, संगमरमर  आदि से समृद्ध है- अरावली पेटी 


 

दक्षिण एवं दक्षिण पश्चिम पेटी

विस्तार क्षेत्र - गोवा, तमिलनाडु एवं कर्नाटक के पठारी क्षेत्र

इस पेटी में किन संरचनाओं के विकास होने से धात्विक खनिज लौह अयस्क का भंडार बहुतायत मात्रा में पाया जाता है- धारवाड़ संरचना

कुद्रेमुख, बाबा बुदन में किस खनिज की बहुतायत मात्रा है-लौह अयस्क

मोनोजाइट के  निक्षेप किस राज्य में प्राप्त होते हैं- केरल




लौह अयस्क

किन चट्टानों से लौह अयस्क की प्राप्ति होती है- कुडप्‍पा एवं धारवाड़ युगीन चट्टान

सबसे उत्तम क्वालिटी का लौह अयस्क जिसमें 72% तक लौह अयस्‍क होता है- मैग्नेटाइट


लौह अयस्‍क

उपनाम

मैग्‍नेटाइट

काला सोना

हैमेटाइट

लोहे का ऑक्‍साइड

लिमोनाइट

हाइड्रेट आयरन ऑक्साइड

सिडेराइट

आयरन कार्बोनेट



किस लौह अयस्क को काला सोना भी कहा जाता है- मैग्नेटाइट

किस लौह अयस्क को लोहे का ऑक्‍साइड कहते है- हैमेटाइट

भारत का अधिकांश लौह अयस्‍क किस श्रेणी का है- हैमेटाइट

पीले रंग का लौह अयस्‍क जो अवसादी शैलों से प्राप्‍त होता है- लिमोनाइट

किस लौह अयस्‍क को आयरन कार्बोनेट भी कहा जाता है- सिडेराइट

सबसे निम्‍न कोटि का लौह अयस्‍क है- सिडेराइट

झारखंड-उड़ीसा की पेटी बारामजादा समूह तथा गुरुमहिसानी- बादाम पहाड़ से किस अयस्क की प्राप्ति होती है- हेमेटाइट

भारतीय लौह अयस्‍क का सबसे बड़ा खरीददार देश कौन है- चीन

लौह अयस्क के प्रमुख क्षेत्र बाबा बुदन, सुंदर पहाड़ियां है- कर्नाटक में

बैलाडिला, छत्तीसगढ़ किस लौह अयस्‍क का खनन होता है- हेमेटाइट


तांबा

खनिज जो आग्‍नेय, अवसादी तथा कायांतरित चट्टानों से मिलता है-तांबा

सिक्किम के किस स्‍थान से तांबा के भंडार प्रापत हुए है- रंगपो

तांबा उत्‍खनन हेतु प्रसिद्ध खेतड़ी किस राज्‍य में है- राजस्‍थान

भारत में किस खनिज का उत्‍पादन केवल सार्वजनिक क्षेत्र में होता है-तांबा

मात्रात्‍मक दृष्टि से तांबा का सर्वाधिक उत्‍पादक राज्‍य  है-मध्‍य प्रदेश

मध्‍य प्रदेश में तांबा पाया जाता है – मलाजखंड


मैंगनीज

किन चट्टानी संरचनाओं से मैंगनीज प्राप्ति होती है-धारवाड़ युगीन अवसादी चट्टान

पाइरोलूसाइट, साइलौमैलीन तथा ब्रोनाइट  किसका अयस्‍क है- मैंगनीज

मैंगनीज उत्‍पादन में किस राज्‍य का प्रथम स्‍थान है- उड़ीसा

भारत के प्रमुख मैंगनीज उत्‍पादक क्षेत्र कौन से हैंओडिसा में क्‍योंझार, सुंदरगढ़ तथा कर्नाटक में बेल्‍लारी, शिमोगा


अभ्रक

आग्‍नेय तथा कायांतरित शैलों में परतों के रूप में पाया जाने वाला खनिज- अभ्रक

सफेद अभ्रक किन चट्टानों से प्राप्‍त होते हैं- पैग्मेटाइट 


भारत में अभ्रक के प्रमुख क्षेत्र

नेल्‍लौर, विशाखापत्‍नम, गंटूर

आन्ध्र प्रदेश

कोडरमा, हजारीबाग, धनबाद,  गिरिडीह

झारखंड

गया, मुंगेर, भागलपुर, नवादा

बिहार


सर्वोत्‍तम गुणवत्‍ता वाला अभ्रक है- रूबी अभ्रक (सफेद अभ्रक)

विश्‍व में सर्वाधिक अभ्रक उत्‍पादक देश है- भारत (लगभग-80%)


प्रमुख अभ्रक तथा उसके नाम

सफेद अभ्रक

मस्‍कोवाइट

पीत अभ्रक

फ्लोगोवाइट

श्‍याम अभ्रक

बायोटाइट



 माइका सिटी ऑफ इंडिया किस स्‍थान को कहा जाता है – कोडरमा

हीरा

प्रमुख क्षेत्र- मध्य प्रदेश में पन्ना एवं तेलंगाना में गोलकुंडा

प्रकृति में पाया जानेवाला सबसे कठोर तत्‍व किसे माना जाता है- हीरा

हीरा किसका अपरूप माना जाता है- कार्बन का

प्रसिद्ध कोहिनूर हीरा किस खान से निकाला गया- गोलकुंडा, तेलंगाना

किस हीरे का उपयोग चट्टानों में छेद करने में होता है- काला हीरा

हीरा उत्खनन की दृष्टि से सबसे प्रमुख राज्‍य कौन सा है-मध्य प्रदेश  

भारत में हीरे की सबसे बड़ा बाजार कहां है- मुम्‍बई 

सोना

भारत में सोना निक्षेप कहां प्राप्‍त होते हैंधारवाड संरचना की शैलों एवं नदियों के बालू में प्‍लेसर निक्षेप के रूप में


भारत में सोना के प्रमुख क्षेत्र

कोलार, हट्टी, रायचूर

कर्नाटक

अनंतपुर

आन्‍ध्र प्रदेश

स्‍वर्णरेखा नदी

झारखंड


भारत में स्‍वर्ण उत्‍पादन में किस राज्‍य का प्रथम स्‍थान है- कर्नाटक

भारत में पहली स्‍वर्ण रिफाइनरी स्‍थापना की गयी- सिरपुर, महाराष्ट्र

चांदी

भारत में सामान्‍य तौर पर चांदी किन खनिज क्षेत्रों में मिश्रित रूप में पायी जाती है- जस्‍ता, तांबा एवं शीशा उत्‍पादक क्षेत्र में

भारत में चांदी का सबसे ज्‍यादा उत्‍पादन किस राज्‍य में होता है-राजस्‍थान (चित्‍तौड़गढ)

भारत में चांदी के प्रमुख उत्पादक क्षेत्र

  1. जावर खान-राजस्थान
  2. भड़ौच-गुजरात
  3. बेल्लारी-कर्नाटक

भारत में चांदी का सर्वाधिक उत्‍पादन किसके द्वारा किया जाता है- हिन्‍दुस्‍तान जिंक लिमिटेड

बॉक्‍साइट

किसकी उपस्थिति के आधार पर बॉक्‍साइट सफेद, लाल या गुलाबी रंग का होता है- लौह अंश


भारत में बॉक्‍साइट के प्रमुख उत्‍पादक क्षेत्र

रांची, पलामू, लोहरदगा

झारखंड

कालाहांडी, कोरापुट

ओडिसा

 

बॉक्‍साइट किसका अयस्‍क है- अल्‍यूमिनियम का

बॉक्‍साइट किस काल की संरचनाओं में पाया जाता है- टर्शियरी

जस्‍ता

किन चट्टानों से जस्‍ता की प्राप्ति होती है- अवसादी

 

भारत में जस्ता के प्रमुख उत्‍पादक क्षेत्र

उदयपुर(जावर),चित्‍तौड, भीलवाड़ा, आगूचा, राजसमंद

राजस्‍थान

दक्षिणी अर्काट

तमिलनाडु

 

कैलामाइन, विलेमाइट किसका अयस्‍क है- जस्‍ता

जस्‍ता उत्‍पादन में किस राज्‍य का एकाधिकार है- राजस्‍थान

व्‍यापारिक स्‍तर पर संचालित होनेवाली देश की एकमात्र चांदी की खान है- जावर खान, राजस्‍थान

सीसा

सीसा प्रायः किन धातुओं के साथ पाया जाता है- चांदी एवं जस्‍ता

कौन सा खनिज प्रकृति में मुक्‍त रूप में नहीं पाया जाता है- सीसा


भारत में सीसा के प्रमुख क्षेत्र

दयपुर(जावर), रामपुरा आगूचा

राजस्‍थान

रायपुर, दुर्ग, दंतेवाडा

छत्तीसगढ़

 

सीसा की प्राप्ति किस अयस्‍क से होती है- गैलेना

भारत में सीसा का सर्वाधिक भंडार किस राज्‍य में है- राजस्‍थान

ग्रेफाइट

किस खनिज को ब्‍लैक लेड एवं क्रिस्‍टलीय कार्बन भी कहा जाता है- ग्रेफाइट

 

भारत में ग्रेफाइट के प्रमुख उत्पादक क्षेत्र

मदुरै

तमिलनाडु

कालाहांडी तथा गंजाम

उड़ीसा

लातेहार तथा पलामू

झारखंड

जयपुर तथा अजमेर

राजस्थान

बैतूल

मध्य प्रदेश

 

परमाणु रियक्‍टर में मंदक के रूप में प्रयोग किया जाता है- ग्रेफाइट

किस खनिज को काला सीसा या प्‍लम्‍बगो भी कहा जाता है- ग्रेफाइट

अन्‍य खनिज

विंध्य शैलो में वृहद भंडार पाए जाते हैं- चूना पत्थर

खनिज संसाधनों में सर्वाधिक संपन्नता  वाला राज्य है- कर्नाटक

भारत में सबसे बड़ी मशीनीकृत खान है- बैलाडीला खान

जिप्‍सम का सर्वाधिक उत्‍पादक राज्‍य है- राजस्थान, हनुमानगढ़

क्रोमाइट का सर्वाधिक उत्‍पाद किस राज्‍य में होता है- ओडिसा

भारत का सबसे महत्‍वपूर्ण खनिज शैल तंत्र कौन सा है- धारवाड़

चूना पत्‍थर एवं मैग्‍नीशियम का मिश्रण किस खनिज में पाया जाता है- डोलोमाइट

बिहार का कौन सा जिला पाइराइट के उत्‍पादन में अग्रणी है- रोहतास

चूना-पत्थर मुख्य रूप से किन चट्टानों में मिलते हैं- कुडप्पा तथा विंध्यन  

संगमरमर किस प्रकार की चट्टान  है- रूपान्‍तरित

उत्‍तम कोटि के संगमरमर हेतु प्रसिद्ध है- मकराना, राजस्‍थान

किस खनिज को साबुन पत्‍थर कहा  जाता है- सिटएटाइट

किस धातु का उपयोग लड़ाकू विमान, मिसाइल, युद्धपोत, परमाणु रियक्‍टर निर्माण में होता है-टाइटेनियम

भारत में टिन किस राज्‍य में प्रचुर मात्रा में उपलब्‍ध है- छत्‍तीसगढ

खनन प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों के जीवन स्‍तर सुधार हेतु कौन सी योजना केन्‍द्र सरकार द्वारा चलायी गयी- प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्‍याण योजना

क्‍वार्ट्जाइट किसका कायांतरित रूप हैबलुआ पत्‍थर का

भारत का प्रमुख जिप्‍सम उत्‍पादक राज्‍य कौन है  राजस्‍थान

राजस्थान का किस खनिज में लगभग एकाधिकार है- जस्ता

भारत के प्रमुख चांदी उत्पादक राज्य है- राजस्थान एवं कर्नाटक

मध्य प्रदेश में तांबा पाया जाता है- मलाजखंड, बालाघाट जिला

किस राज्‍य में सर्वाधिक निकल का उत्पादन होता है- उड़ीसा

क्रोमाइट उत्पादन में किस राज्‍य का एकाधिकार है- उड़ीसा

भारत में नमक का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्‍य में होता है- गुजरात


उपरोक्‍त प्रश्‍नों को अध्‍ययन के बाद निम्‍न के माध्‍यम से अपनी तैयारी को जांच सकते हैं। इसके अलावा आप इन प्रश्‍नों को हमारे टेलीग्राम ग्रुप में टेस्‍ट भी दे सकते हैे्। ज्‍यादा जानकारी के लिए संपर्क करें 74704-95829 


 एकदिवसीय परीक्षाओं के नोट्स  हैं जिनको आप आर्डर कर अपने घर पर प्राप्‍त कर सकते हैं। 

Colorful Oneliner Notes जैसा आपको Website पर दिख रहा है।

Whatsapp/Call  74704-95829 

 

 

प्रश्‍न- खनिज के संबंध में सत्‍य कथन को बताएं।

  1. प्राकृतिक रूप में पाए जाने वाले पदार्थ।  
  2. निश्चित रासायनिक-भौतिक गुणधर्म एवं रासायनिक संगठन ।
  3. आर्थिक रूप से महत्‍वपूर्ण जो उत्‍खनन/खनन द्वारा प्राप्‍त किया जाता है।
  4. उपरोक्‍त सभी सत्‍य कथन है ।

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी सत्‍य कथन है।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन की पहचान करें।

  1. भारत में अधिकांश खनिज क्षेत्र प्रायद्वीपीय भारत में है।  
  2. विशाल जलोढ़ मैदान आर्थिक रूप से उपयोगी खनिजों से विहीन है।
  3. धारवाड़ एवं कुडप्पा तंत्र संरचनाओं में धात्विक खनिज की अधिकता है।
  4. गोंडवाना शैल समूह लौह संसाधन से भरपूर है।

उत्‍तर- गोंडवाना शैल समूह कोयला संसाधन से भरपूर है न कि कोयला

 

प्रश्‍न- भारतीय खनिज का हृदय स्थल” किसे कहा जाता है?

  1. उत्तर पूर्वी पठारी क्षेत्र की   पेटी
  2. मध्यवर्ती पेटी
  3. उत्तर पश्चिमी पेटी अरावली क्षेत्र की पेटी
  4. दक्षिण एवं दक्षिणी पश्चिमी  पेटी

उत्‍तर- उत्तर-पूर्वी पठारी क्षेत्र की पेटी 

 

प्रश्‍न- भारत का रूर प्रदेश किसे कहते हैं?

  1. दक्‍कन पठार क्षेत्र
  2. छोटानागपुर पठार क्षेत्र
  3. मालवा पठार क्षेत्र
  4. अरावली क्षेत्र

उत्‍तर- छोटानागपुर पठारी क्षेत्र

 

प्रश्‍न- छोटा नागपुर पठार क्षेत्र में लौह इस्पात एवं भारी इंजीनियरिंग उद्योग के विकास का प्रमुख  कारण क्या है?

  1. लौह एवं कोयले की उपलब्धता
  2. परिवहन की उपलब्‍धता
  3. सरकारी नीति
  4. सस्‍त श्रम  

उत्‍तर- लौह एवं कोयले की उपलब्धता

 

 

प्रश्‍न- भारत के खनिज संसाधनों से युक्‍त मध्यवर्ती पेटी जिसका विस्तार मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी महाराष्ट्र तथा तेलंगाना में है किस खनिज में समृद्ध है।

  1. लोहा
  2. कोयला
  3. तांबा
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- लोहाकोयला एवं तांबा

 

प्रश्‍न- भारत के किस क्षेत्र में खनिज संसाधनों की उपलब्धता के बावजूद खनिज संसाधनों पर आधारित उद्योगों का विकास नहीं हो पाया?

  1. उत्तर पूर्वी पठारी क्षेत्र की   पेटी
  2. मध्यवर्ती पेटी
  3. उत्तर पश्चिमी पेटी अरावली क्षेत्र की पेटी
  4. दक्षिण एवं दक्षिणी पश्चिमी  पेटी

उत्‍तर- मध्यवर्ती पेटी

 

प्रश्‍न- कौन सी खनिज पेटी भवन निर्माण  खनिजों के  निक्षेप तांबाजिंकबलुआ-पत्थर, ग्रेनाइट, संगमरमर आदि से समृद्ध है?

  1. उत्तर पूर्वी पठारी क्षेत्र की   पेटी
  2. मध्यवर्ती पेटी
  3. उत्तर पश्चिमी पेटी या अरावली क्षेत्र की पेटी
  4. दक्षिण एवं दक्षिणी पश्चिमी  पेटी

उत्‍तर- उत्तर पश्चिमी पेटी या अरावली क्षेत्र की पेटी

 

प्रश्‍न- अरावली पर्वतीय क्षेत्र एवं गुजरात में विस्‍तारित उत्तर पश्चिमी पेटी या अरावली क्षेत्र की पेटी में किन संरचनाओं का विकास होने से धात्विक एवं अधात्विक खनिज प्राप्त होते हैं?

  1. धारवाड़
  2. कुडप्पा
  3. उपरोक्‍त दोनों
  4. उपरोक्‍त में से कोई नहीं

उत्‍तर-  धारवाड़ एवं कुडप्पा

 

प्रश्‍न- गोवातमिलनाडु एवं कर्नाटक के पठारी क्षेत्र में विस्‍तारित दक्षिण एवं दक्षिण पश्चिम पेटी में किन संरचनाओं के विकास होने से धात्विक खनिज लौह अयस्क का भंडार बहुतायत मात्रा में पाया जाता है?

  1. कुडप्पा तंत्र संरचना
  2. विंध्यन तंत्र संरचना
  3. धारवाड़ संरचना
  4. गोंडवाना शैल संरचना 

उत्‍तर- धारवाड़ संरचना

 

 

प्रश्‍न- दक्षिण एवं दक्षिण पश्चिम पेटी में स्थित कुद्रेमुखबाबा बुदन में किस खनिज की बहुतायत मात्रा है?

  1. कोयला
  2. लोहा
  3. तांबा
  4. एल्‍यूमिनियम

उत्‍तर -लौह अयस्क

 

प्रश्‍न- निम्‍न में से किन चट्टानों से लौह अयस्क की प्राप्ति होती है?

  1. कुडप्‍पा युगीन चटटान
  2. धारवाड़ युगीन चट्टान
  3. उपरोक्‍त दोनों
  4. उपरोक्‍त में से कोई नहीं

उत्‍तर- उपरोक्‍त दोनों

 

 

प्रश्‍न- सबसे उत्तम क्वालिटी का लौह अयस्क जिसमें 72% तक लौह अयस्‍क होता है?

  1. मैग्‍नेटाइट
  2. हैमेटाइट
  3. लिमोनाइट
  4. सिडेराइट

उत्‍तर- मैग्नेटाइट

 

प्रश्‍न- लौह अयस्‍क तथा उपनाम में असंगत को बताएं?

  1. मैग्‍नेटाइट- लाल हीरा
  2. हैमेटाइट- लोहे का ऑक्‍साइड
  3. लिमोनाइट- हाइड्रेट आयरन ऑक्साइड
  4. सिडेराइट -आयरन कार्बोनेट

उत्‍तर- मैग्‍नेटाइट- काला सोना

 

प्रश्‍न- भारत का अधिकांश लौह अयस्‍क किस श्रेणी का है?

  1. मैग्‍नेटाइट
  2. हैमेटाइट
  3. लिमोनाइट
  4. सिडेराइट

उत्‍तर - हैमेटाइट

 

प्रश्‍न- पीले रंग का लौह अयस्‍क जो अवसादी शैलों से प्राप्‍त होता है?

  1. मैग्‍नेटाइट
  2. हैमेटाइट
  3. लिमोनाइट
  4. सिडेराइट

उत्‍तर - लिमोनाइट

 

प्रश्‍न- सबसे निम्‍न कोटि का लौह अयस्‍क कौन सा है?

  1. मैग्‍नेटाइट
  2. हैमेटाइट
  3. लिमोनाइट
  4. सिडेराइट

उत्‍तर - सिडेराइट

 

प्रश्‍न- झारखंड-उड़ीसा की पेटी बारामजादा समूह तथा गुरुमहिसानीबादाम पहाड़ से किस अयस्क की प्राप्ति होती है?

  1. मैग्‍नेटाइट
  2. हैमेटाइट
  3. लिमोनाइट
  4. सिडेराइट

उत्‍तर-हेमेटाइट

बैलाडिलाछत्तीसगढ़ में हेमेटाइट लौह अयस्‍क का खनन होता है।

 

प्रश्‍न- लौह अयस्क के प्रमुख क्षेत्र बाबा बुदनसुंदर पहाड़ियां है?

  1. तमिलनाडु
  2. गोवा
  3. कर्नाटक
  4. तेलंगाना

उत्‍तर- कर्नाटक

 

प्रश्‍न- वह खनिज जो आग्‍नेयअवसादी तथा कायांतरित चट्टानों से मिलता है?

  1. लोहा
  2. एल्‍यूमिनियम
  3. पारा
  4. तांबा

उत्‍तर -तांबा

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन बताएं ।

  1. तांबा उत्‍खनन हेतु प्रसिद्ध खेतड़ी - राजस्‍थान
  2. भारत में केवल सार्वजनिक क्षेत्र में उत्‍पादन होता है-तांबा
  3. मात्रात्‍मक दृष्टि से तांबा का सर्वाधिक उत्‍पादक राज्‍य-मध्‍य प्रदेश
  4. तांबा उत्‍पादक क्षेत्र मलाजखंड छत्‍तीसगढ़ में है। 

उत्‍तर- तांबा उत्‍पादक क्षेत्र मलाजखंड मध्‍य प्रदेश में है।  

 

प्रश्‍न- किन चट्टानी संरचनाओं से मैंगनीज प्राप्ति होती है?

  1. कुडप्पा 
  2. विंध्यन  
  3. धारवाड़ 
  4. गोंडवाना 

उत्‍तर -धारवाड़ युगीन अवसादी चट्टान

 

प्रश्‍न- पाइरोलूसाइटसाइलौमैलीन तथा ब्रोनाइट  किसका अयस्‍क है?

  1. तांबा
  2. जिंक
  3. मैंगनीज
  4. अभ्रक

उत्‍तर मैंगनीज

 

प्रश्‍न- मैंगनीज उत्‍पादन में किस राज्‍य का प्रथम स्‍थान है?

  1. कर्नाटक
  2. छत्‍तीसगढ़
  3. तेलंगाना
  4. उड़ीसा

उत्‍तर - उड़ीसा

 

प्रश्‍न- भारत के  ओडिसा में क्‍योंझारसुंदरगढ़ तथा कर्नाटक में बेल्‍लारीशिमोगा किसके प्रमुख उत्‍पाद क्षेत्र है?

  1. तांबा
  2. जिंक
  3. मैंगनीज
  4. अभ्रक

उत्‍तर मैंगनीज



 

प्रश्‍न- आग्‍नेय तथा कायांतरित शैलों में परतों के रूप में पाया जाने वाला खनिज कौन सा है?

  1. जिंक
  2. एल्‍यूमिनियम
  3. तांबा
  4. अभ्रक

उत्‍तर अभ्रक

 

 

 

 

प्रश्‍न- अभ्रक से संबंधित कथनों में असत्‍य कथन बताएं।

  1. पैग्मेटाइट  चट्टानों से  सफेद अभ्रक प्राप्‍त होता है  
  2. सर्वोत्‍तम गुणवत्‍ता वाला अभ्रक है- रूबी अभ्रक (सफेद अभ्रक)
  3. विश्‍व में सर्वाधिक अभ्रक उत्‍पादक देश - भारत (लगभग-80%)
  4. माइका सिटी ऑफ इंडिया” – गिरिडीह

उत्‍तर- माइका सिटी ऑफ इंडिया” – कोडरमा

 

प्रश्‍न- प्रमुख अभ्रक तथा उसके उपनाम में सत्‍य कथन को बताएं ।

  1. सफेद अभ्रक- मस्‍कोवाइट
  2. पीत अभ्रक- बायोटाइट
  3. श्‍याम अभ्रक – फ्लोगोवाइट
  4. सभी कथन सत्‍य है।

उत्‍तर- सफेद अभ्रक- मस्‍कोवाइट सत्‍य है।

पीत अभ्रक को फ्लोगोवाइट जबकि श्‍याम अभ्रक को बायोटाइट कहा जाता है।

 

प्रश्‍न- हीरा के संबंध में असत्‍य कथन बताएं।

  1. प्रकृति में पाया जानेवाला सबसे कठोर तत्‍व
  2. कार्बन का अपरूप
  3. कोहिनूर हीरा गोलकुंडातेलंगाना से निकाला गया
  4. सफेद हीरा का उपयोग चट्टानों में छेद करने में होता है 

उत्‍तर- काला हीरा का उपयोग चट्टानों में छेद करने में होता है 

 

प्रश्‍न- भारत में सोना निक्षेप कहां प्राप्‍त होते हैं?

  1. धारवाड संरचना की शैलों में
  2. नदियों के बालू में
  3. प्‍लेसर निक्षेप के रूप में
  4. उपरोक्‍त सभी के रूप में

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी के रूप में

 

प्रश्‍न- भारत में सोना के प्रमुख क्षेत्र तथा स्‍वर्ण रिफाइनरी में  में कौन सही है?

  1. कोलारहट्टीरायचूर- कर्नाटक
    अनंतपुर - आन्‍ध्र प्रदेश
  2. अनंतपुर - आन्‍ध्र प्रदेश
  3. स्‍वर्णरेखा नदी- झारखंड

  1. केवल 1
  2. 1 एवं 2
  3. 2 एवं 3
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन बताएं ।

  1. हीरा उत्खनन की दृष्टि से सबसे प्रमुख राज्‍य -मध्य प्रदेश  
  2. भारत में स्‍वर्ण उत्‍पादन में प्रथम स्‍थानकर्नाटक
  3. भारत में हीरे का सबसे बड़ा बाजार- सूरत  
  4. भारत में पहली स्‍वर्ण रिफाइनरी स्‍थापना - सिरपुरमहाराष्ट्र

उत्‍तर- भारत में हीरे की सबसे बड़ा बाजार मुम्‍बई है



प्रश्‍न- भारत में सामान्‍य तौर पर कौन सा खनिज जस्‍तातांबा एवं शीशा उत्‍पादक खनिज क्षेत्रों में मिश्रित रूप में पायी जाती है?

  1. सोना
  2. जिंक
  3. अभ्रक
  4. चांदी

उत्‍तर- चांदी

 

 

प्रश्‍न-भारत में चांदी का सर्वाधिक उत्‍पादन  हिन्‍दुस्‍तान जिंक लिमिटेड द्वारा किया जाता है जबकि राज्‍य में सबसे ज्‍यादा चांदी राजस्‍थान के किस जिले में होता है?

  1. बीकानेर
  2. चित्‍तोड़गढ
  3. सवाईमाधोपुर
  4. जोधपुर

उत्‍तर- राजस्‍थान (चित्‍तौड़गढ)

 

प्रश्‍न-राजस्‍थान की जावर खान, गुजरात की भड़ौच तथा कर्नाटक स्थित बेल्‍लारी किसका प्रमुख उत्‍पादक क्षेत्र है?

  1. लोहा
  2. चांदी
  3. तांबा
  4. जस्‍ता  

उत्‍तर- चांदी

 

प्रश्‍न- किसकी उपस्थिति के आधार पर बॉक्‍साइट सफेदलाल या गुलाबी रंग का होता है?

  1. लौह अंश
  2. चांदी अंश
  3. तांबा अंश
  4. जिंक अंश

उत्‍तर- लौह अंश

 

प्रश्‍न- कालाहांडीकोरापुट जो भारत में बॉक्‍साइट के प्रमुख उत्‍पादक क्षेत्र है किस राज्‍य में है?

  1. झारखंड
  2. ओडिसा
  3. छत्‍तीसगढ़
  4. महाराष्‍ट्र

उत्‍तर- ओडिसा

 

 

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं ।

  1. बॉक्‍साइट अल्‍यूमिनियम का अयस्‍क है 
  2. बॉक्‍साइट टर्शियरी काल की संरचनाओं में पाया जाता है।
  3. जस्‍ता की प्राप्ति आग्‍नेय चटटानों से होती है।
  4. कैलामाइनविलेमाइट जस्‍ता का अयस्‍क है।

उत्‍तर- जस्‍ता की प्राप्ति अवसादी चट्टानों से होती है

 

प्रश्‍न-राजस्‍थान स्थित उदयपुर (जावर), चित्‍तौडभीलवाड़ाआगूचाराजसमंद तथा तमिलनाडु का दक्षिणी अर्काट किसके प्रमुख उत्‍पादक क्षेत्र है?

  1. चांदी
  2. अभ्रक
  3. तांबा
  4. जस्‍ता

उत्‍तर- जस्‍ता  

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं ।

  1. जस्‍ता उत्‍पादन में राजस्‍थान का एकाधिकार है
  2. व्‍यापारिक स्‍तर पर संचालित देश की एकमात्र चांदी खान - जावर खानराजस्‍थान
  3. सीसा प्रायः चांदी एवं जस्‍ता धातुओं के साथ पाया जाता है।  
  4. सीसा प्रकृति में मुक्‍त रूप में पाया जाता है।

उत्‍तर- सीसा प्रकृति में मुक्‍त रूप में नहीं पाया जाता है।

 

प्रश्‍न- राजस्‍थान का दयपुर (जावर), रामपुरा आगूचा तथा छत्तीसगढ़ का रायपुर, दुर्ग, दंतेवाडा किसके प्रमुख उत्‍पादक क्षेत्र है?

  1. जस्‍ता
  2. तांबा
  3. सीसा
  4. एल्‍यूमिनियम

उत्‍तर- सीसा

 

 

प्रश्‍न-निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं ।

  1. सीसा की प्राप्ति गैलेना अयस्‍क से होती है।  
  2. भारत में सीसा का सर्वाधिक भंडार कर्नाटक में है।  
  3. ग्रेफाइट को ‘क्रिस्‍टलीय कार्बन’ भी कहा जाता है।
  4. परमाणु रियक्‍टर में मंदक के रूप में ग्रेफाइट प्रयोग किया जाता है।  

उत्‍तर- भारत में सीसा का सर्वाधिक भंडार राजस्‍थान में है। ग्रेफाइट को ब्‍लैक लेड’  या प्‍लम्‍बगो भी कहा जाता है।

 

प्रश्‍न- भारत में ग्रेफाइट के प्रमुख उत्पादक क्षेत्र में कौन सुमेलित नहीं है?

  1. उड़ीसा- कालाहांडी तथा गंजाम
  2. झारखंड- लातेहार तथा पलामू
  3. राजस्थान- जयपुर तथा अजमेर
  4. महाराष्‍ट्र - बैतूल

उत्‍तर- बैतूल मध्‍य प्रदेश में है

 

प्रश्‍न-निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं ।

  1. विंध्य शैलो में चूना पत्थर का वृहद भंडार पाए जाते हैं।
  2. खनिज संसाधनों में सर्वाधिक संपन्नता  वाला राज्य उड़ीसा  है।
  3. भारत में सबसे बड़ी मशीनीकृत खान बैलाडीला खान है।
  4. भारत का सबसे महत्‍वपूर्ण खनिज शैल तंत्र धारवाड़ है

उत्‍तर- खनिज संसाधनों में सर्वाधिक संपन्नता वाला राज्य कर्नाटक है।



प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन बताएं।

  1. जिप्‍सम का सर्वाधिक उत्‍पादक राज्‍य - राजस्थान
  2. क्रोमाइट का सर्वाधिक उत्‍पाद राज्‍य ओडिसा
  3. नमक का सर्वाधिक उत्पादक राज्‍य - गुजरात
  4. टिन राज्‍य में प्रचुर मात्रा में उपलब्‍ध है- मध्‍य प्रदेश


उत्‍तर- टिन छत्‍तीसगढ में प्रचुर मात्रा में उपलब्‍ध है।  

 


प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन बताएं ।

  1. क्रोमाइट उत्पादन में उड़ीसा का एकाधिकार है।
  2. मोनोजाइट के निक्षेप केरल में प्राप्त होते हैं
  3. सर्वाधिक निकल का उत्पादन उड़ीसा में होता है।
  4. डोलोमाइट में सीसा एवं जस्‍ता का मिश्रण पाया जाता है।


उत्‍तर -डोलोमाइट में चूना पत्‍थर एवं मैग्‍नीशियम का मिश्रण पाया जाता है।

 


प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन बताएं ।

  1. संगमरमर अवसादी चट्टान  है।
  2. उत्‍तम कोटि के संगमरमर हेतु मकरानाराजस्‍थान प्रसिद्ध है।  
  3. सिटएटाइट खनिज को ‘साबुन पत्‍थर’ कहा  जाता है।
  4. क्‍वार्ट्जाइट बलुआ पत्‍थर का कायांतरित रूप है।  


उत्‍तर- संगमरमर रूपान्‍तरित चट्टान  है।


प्रश्‍न- लड़ाकू विमानमिसाइलयुद्धपोतपरमाणु रियक्‍टर निर्माण में निम्‍न में किसका प्रयोग होता है?

  1. निकेल
  2. इस्‍पात
  3. टाइटेनियम
  4. जिरकोनियम


उत्‍तर- टाइटेनियम




 


No comments:

Post a Comment