जनवरी 2025 Best 150 करेंट अफेयर
1. प्रश्न:नीति आयोग के महिला उद्यमिता मंच (WEP) की एम्पॉहर बिज-सपनों की उड़ान निम्न में से किस क्षेत्र पर केंद्रित है?
A. ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं
B. शिक्षा और पोषण
C.डिजिटल उपकरण, वित्तीय साक्षरता और व्यापारिक विकास
D. महिला आरक्षण
1. उत्तर: C, डिजिटल उपकरण, वित्तीय साक्षरता और व्यापारिक विकास
व्याख्या: इस पहल का उद्देश्य महिला
उद्यमियों को सशक्त बनाना है, ताकि वे आवश्यक कौशल, डिजिटल उपकरण, वित्तीय साक्षरता, और व्यवसाय विकास के साधनों तक पहुँच प्राप्त कर सकें।
2. प्रश्न: 'रिवर्स फ्लिपिंग'
(Reverse Flipping) से आप क्या समझते हैं?
A. किसी भारतीय कंपनी द्वारा विदेशी स्टार्ट-अप का अधिग्रहण
B. विदेशी निवेशकों को भारत बुलाना
C. किसी भारतीय द्वारा विदेश में स्थापित स्टार्ट-अप का मुख्यालय भारत लाना
और उसे भारतीय शेयर बाज़ार में सूचीबद्ध करना
D. विदेशी तकनीक का भारत में स्थानांतरण
2. उत्तर:C. किसी भारतीय द्वारा विदेश
में स्थापित स्टार्ट-अप का मुख्यालय भारत लाना और उसे भारतीय शेयर बाज़ार में
सूचीबद्ध करना
व्याख्या: रिवर्स फ्लिपिंग (Reverse Flipping) का
तात्पर्य है जब कोई भारतीय स्टार्टअप, जो प्रारंभ में विदेश
में पंजीकृत था, अपना मुख्यालय भारत में स्थानांतरित करता है
और भारतीय शेयर बाजारों में लिस्ट होता है। यह भारतीय अर्थव्यवस्था, श्रम बल, और निवेश माहौल का लाभ उठाने के लिए किया
जाता है। इसके लिए भारत में मज़बूत वेचर कैपिटल, बेहतर डेटा
संरक्षण, युवा जनसंख्या और अनुकूल सरकारी नीतियाँ प्रेरक
कारक बनती हैं।
3. प्रश्न: हाल ही में भारत किस बहुपक्षीय प्लेटफॉर्म में
शामिल हुआ है जो फास्ट पेमेंट सिस्टम्स को जोड़ने का कार्य करता है?
A. प्रोजेक्ट रूपे
B. प्रोजेक्ट स्विफ्ट
C. प्रोजेक्ट नेक्सस
D. प्रोजेक्ट लिंक
3. उत्तर: C. प्रोजेक्ट नेक्सस
व्याख्या / Explanation: Project Nexus एक बहुपक्षीय प्लेटफॉर्म है जिसका उद्देश्य विभिन्न देशों के फास्ट पेमेंट
सिस्टम्स को आपस में जोड़ना है ताकि सीमापार भुगतान त्वरित और सहज हो सके। भारत इस
प्लेटफॉर्म में शामिल होकर मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड जैसे आसियान देशों के साथ जुड़ गया है।
4. प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रही
झील “नैवाशा” किस देश में है?
A. दक्षिण अफ्रीका
B. केन्या
C. नाइजीरिया
D. इथियोपिया
4. उत्तर: B. केन्या
5.प्रश्न :भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI)
ने हाल ही में अपना छठा क्षेत्रीय कार्यालय किस शहर में स्थापित
किया है?
A. पटना
B. गुवाहाटी
C. वाराणसी
D. कोच्चि
5. उत्तर : C. वाराणसी
व्याख्या: भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण ने हाल ही में अपना छठा क्षेत्रीय कार्यालय
वाराणसी में स्थापित किया है। इससे पहले इसके पाँच कार्यालय गुवाहाटी, पटना,
कोच्चि, भुवनेश्वर और कोलकाता में स्थापित थे।
IWAI की स्थापना 1986 में अंतर्देशीय
जलमार्ग प्राधिकरण अधिनियम, 1985 के अंतर्गत की गई थी,
जो पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के
अधीन कार्य करता है।
6.प्रश्न: भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत
सेवा-निवृत्त न्यायाधीशों को उच्च न्यायालयों में कार्य करने हेतु 'तदर्थ न्यायाधीश' के रूप में नियुक्त किया जा सकता
है?
A. अनुच्छेद 127
B. अनुच्छेद 224A
C. अनुच्छेद 233
D. अनुच्छेद 216
6. उत्तर:B. अनुच्छेद 224A /
Article 224A
व्याख्या: संविधान के अनुच्छेद 224A के
तहत, यदि किसी उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या
अपर्याप्त हो या लंबित मामलों का दबाव अत्यधिक हो, तो उस
उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश राष्ट्रपति की पूर्व सहमति से सेवा-निवृत्त
न्यायाधीश को तदर्थ न्यायाधीश के रूप में नियुक्त कर सकता है।
इसका उद्देश्य न्यायिक बोझ को कम करना और लंबित आपराधिक
मामलों का शीघ्र निपटान सुनिश्चित करना है।
For PDF Click here
7. प्रश्न : हाल ही में भारतीय थल सेना की निगरानी और टोह
क्षमताओं को बढ़ाने के लिए किस प्रणाली का शुभारंभ किया गया है?
A. आर्टिलरी ट्रैकिंग सिस्टम, आरोही
B. युद्धक्षेत्र निगरानी प्रणाली, संजय
C. सामरिक नियंत्रण प्रणाली, नेत्र
D. डिजिटल युद्ध नियंत्रण नेटवर्क, टोही
7. उत्तर : B. युद्धक्षेत्र निगरानी
प्रणाली, संजय
व्याख्या: भारतीय थल सेना की निगरानी एवं टोह क्षमताओं
को बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्री ने हाल ही में "युद्धक्षेत्र निगरानी प्रणाली
(Battlefield
Surveillance System - BSS)" संजय का शुभारंभ किया। यह प्रणाली
‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के तहत डिज़ाइन किया गया है। यह प्रणाली जमीनी और हवाई
सेंसरों से प्राप्त डेटा को एकीकृत कर एकीकृत निगरानी दृष्टिकोण प्रदान करती है।
8. प्रश्न: किस राज्य में सबसे
ज्यादा GI टैग हैं?
A. तमिलनाडु
B. महाराष्ट्र
C. उत्तर प्रदेश
D. पश्चिम बंगाल
8. उत्तर: C. उत्तर प्रदेश
9. प्रश्न:
FAO की रिपोर्ट के अनुसार, नाइट्रोजन प्रदूषण का मुख्य कारण क्या है?
A. वाहन उत्सर्जन
B. औद्योगिक कचरा
C. कृत्रिम उर्वरक और पशुपालन
D. वनों की कटाई
9. उत्तर
: C. कृत्रिम उर्वरक और पशुपालन
10. प्रश्न :DISHA योजना का उद्देश्य क्या है?
A. कमजोर वर्गों के लोगों को डिजिटल शिक्षा प्रदान करना
B. न्याय प्रणाली तक लोगों की बेहतर पहुँच सुनिश्चित करना
C. न्यायालयों में तकनीकी नवाचारों को लागू करना
D. संविधान के अनुच्छेद 370 और 35A को मजबूत बनाना
10. उत्तर : B. न्याय प्रणाली तक लोगों
की बेहतर पहुँच सुनिश्चित करना
व्याख्या: DISHA (Designing Innovative Solutions
for Holistic Access to Justice) योजना 2021-2026 के लिए न्याय विभाग द्वारा शुरू
की गई। इसका उद्देश्य भारत के नागरिकों, विशेषकर समाज के
कमजोर वर्गों को सुलभ न्याय (Justice Delivery) सुनिश्चित
करना है। योजना संविधान के अनुच्छेद 39A, 14 और 21 से प्रेरित होकर, न्याय तक समान और न्यायसंगत पहुँच
को मजबूत बनाती है।
11. प्रश्न: संयुक्त राष्ट्र ने किस वर्ष को ‘अंतर्राष्ट्रीय
ग्लेशियर संरक्षण वर्ष’ के रूप में घोषित किया है?
A.
2024
B.
2025
C.
2026
D.
2030
11. उत्तर: B. 2025
व्याख्या : संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2025 को ‘अंतर्राष्ट्रीय ग्लेशियर संरक्षण वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की
है। यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र और विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।
इसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन, जल
चक्र और समुद्र स्तर में वृद्धि पर ग्लेशियरों के प्रभाव को समझना और संरक्षण के
प्रयासों को बढ़ावा देना है। विश्व में लगभग 70% ग्लेशियर
जलवायु परिवर्तन के कारण पिघलने की आशंका में हैं।
12.प्रश्न: भारत हाल ही में किस कार्यक्रम में पर्यवेक्षक
सदस्य के रूप में शामिल हुआ है, जो मानव रहित हवाई वाहनों (UAVs)
से संबंधित है?
A. एयरबस कॉर्पोरेशन / Airbus Corporation
B. यूरोड्रोन प्रोग्राम / Eurodrone Program
C. स्कायनेट नेटवर्क / Skynet Network
D. रोबोटिक एयर वॉच / Robotic Air Watch
उत्तर:B. यूरोड्रोन प्रोग्राम / Eurodrone
Program
व्याख्या : भारत यूरोड्रोन प्रोग्राम में एक पर्यवेक्षक
सदस्य के रूप में शामिल हुआ है।
यह MALE RPAS (Medium Altitude Long Endurance Remotely
Piloted Aircraft System) परियोजना मानव रहित हवाई वाहन (UAV)
से संबंधित है जिसका उपयोग निगरानी, खुफिया
जानकारी जुटाने, लक्ष्य पहचान मिशनों में किया जाता है। यह
कार्यक्रम मूल रूप से जर्मनी, फ्रांस, इटली
और स्पेन द्वारा शुरू किया गया था।
13. प्रश्न: भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS)
जिसे सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंध पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया
उसका मुख्य कार्य निम्न में से किससे संबंधित है?
A. केवल समुद्री जैव विविधता पर निगरानी
B. मौसम पूर्वानुमान जारी करना
C. समुद्र विज्ञान संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी और सलाह सेवाएँ प्रदान करना
D. तटीय रक्षा और सुरक्षा संचालन करना
उत्तर: C. समुद्र विज्ञान संबंधी
महत्वपूर्ण जानकारी और सलाह सेवाएँ प्रदान करना
व्याख्या: INCOIS (हैदराबाद स्थित) को
1999 में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MoES) के अंतर्गत स्थापित
किया गया था। यह संस्थान पृथ्वी प्रणाली विज्ञान संगठन (ESSO) का एक अंग है।
यह भारत और अंतरराष्ट्रीय संगठनों (जैसे IOC) के लिए समुद्र-विज्ञान से संबंधित सेवाएं प्रदान करता है।
14. प्रश्न: अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता
वर्ष, 2025 की थीम क्या घोषित की गई है?
A. सहकारिता और समावेशी विकास
B. सहकारिताएं वैश्विक एकता का माध्यम
C. सहकारिताएं बेहतर विश्व का निर्माण करती हैं
D. सहकारिता और सतत भविष्य
उत्तर / Answer: C. सहकारिताएं
बेहतर विश्व का निर्माण करती हैं
व्याख्या: संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा घोषित
अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष, 2025 की आधिकारिक थीम है "सहकारिताएं बेहतर विश्व का निर्माण करती
हैं" (Cooperatives Build a Better World)। इसका
उद्देश्य सहकारी संगठनों की भूमिका को वैश्विक विकास, रोजगार
सृजन, समावेशी अर्थव्यवस्था और सामाजिक न्याय के क्षेत्रों
में उजागर करना है।
15. प्रश्न:हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति ने जन्मसिद्ध
नागरिकता को समाप्त करने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए?
A. यूनाइटेड किंगडम
B. ऑस्ट्रेलिया
C. संयुक्त राज्य अमेरिका
D. कनाडा
उत्तर: C. संयुक्त राज्य अमेरिका
व्याख्या:संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति ने एक
कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य संविधान
के 14वें संशोधन के तहत प्राप्त जन्मसिद्ध नागरिकता अधिकार को समाप्त करना है। यह
संशोधन अमेरिका में जन्म लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति को नागरिकता प्रदान करता है,
चाहे उनके माता-पिता की नागरिकता कुछ भी हो। हालाँकि, एक संघीय न्यायालय ने इस आदेश पर अस्थायी रोक लगा दी है, और मामला अभी न्यायिक समीक्षा के अधीन है।
16.प्रश्न:
"व्हेन-लिस्टेड" प्लेटफॉर्म किसके द्वारा प्रस्तावित किया गया है?
A. RBI
B. NITI Aayog
C. SEBI
D. BSE
उत्तर : C. SEBI
17. प्रश्न: ऑर्गनोफॉस्फेट्स किसके
रूप में उपयोग किए जाते हैं?
A. उर्वरक
B. दवाइयाँ
C. परिरक्षक
D. कीटनाशक
उत्तर: D. कीटनाशक
18.प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, पाईज़ोइलेक्ट्रिक प्रभाव का उपयोग कैसे
उपकरणों में किया जाता है?
A. रेडियो और टीवी में
B. कम्प्यूटर चिप्स में
C. घड़ियाँ, मोबाइल
फोन, अल्ट्रासाउंड मशीनों में
D. मोटर वाहनों में
उत्तर: C. घड़ियाँ, मोबाइल फोन, अल्ट्रासाउंड
मशीनों में
19.प्रश्न : भारत के 76वें गणतंत्र
दिवस समारोह में किस देश के राष्ट्रपति को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया
गया था?
A. जापान
B. फ्रांस
C. इंडोनेशिया
D. ऑस्ट्रेलिया
उत्तर C. इंडोनेशिया
व्याख्या: भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह
में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।
उल्लेखनीय है कि 1950 में भारत के पहले गणतंत्र दिवस पर भी
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि थे।
20.प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, गिलैन-बार्रे सिंड्रोम का प्रभाव किस अंग
तंत्र पर पड़ता है?
A. पाचन तंत्र
B. श्वसन तंत्र
C. तंत्रिका तंत्र
D. प्रजनन तंत्र
उत्तर: C. तंत्रिका तंत्र
21. प्रश्न: हमास और इजरायल के बीच युद्धविराम समझौता किस
प्रमुख घटना की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर हुए हमले के बाद हुआ?
A. छः दिवसीय युद्ध
B. यौम किप्पूर युद्ध
C. गल्फ युद्ध
D. फाल्कलैंड युद्ध
उत्तर : B. यौम किप्पूर युद्ध
व्याख्या / Explanation: 7 अक्टूबर
2023 को हमास ने "ऑपरेशन अल-अक्सा स्टॉर्म" के तहत इजरायल पर एक बड़ा
हमला किया। यह हमला 1973 के यौम किप्पूर युद्ध की 50वीं वर्षगांठ पर हुआ था। इसके
बाद इजरायल ने हमास के खिलाफ युद्ध की घोषणा की और गाजा पर सैन्य अभियान शुरू
किया। लगभग 15 महीने चले संघर्ष के बाद दोनों पक्ष युद्धविराम पर सहमत हुए।
22. प्रश्न:मनान जनजाति समुदाय के राजा जो 2025 के गणतंत्र दिवस
परेड में शामिल हुए निम्नलिखित में से किस राज्य से संबंधित है?
A. ओडिशा
B. महाराष्ट्र
C. केरल
D. झारखंड
उत्तर:C. केरल
व्याख्या : मनान समुदाय के राजा और केरल के एकमात्र
आदिवासी राजा रमन राजमन्नान गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुए । इनकी बोली एक
मिश्रित भाषा है जो तमिल और मलयालम से प्रभावित है।यह समुदाय हिन्दू धर्म का पालन
करते हैं और मुख्यतः कुशल कृषक हैं, जो पहाड़ी इलाकों में
खेती करते हैं।
23.प्रश्न: फिलाडेल्फिया कॉरिडोर किस सीमा क्षेत्र से
संबंधित है?
A. सीरिया–लेबनान सीमा
B. गाज़ा–मिस्र सीमा
C. इज़रायल–जॉर्डन सीमा
D. पश्चिम तट–लेबनान सीमा
उत्तर: B. गाज़ा–मिस्र सीमा
व्याख्या: फिलाडेल्फिया कॉरिडोर गाज़ा पट्टी और मिस्र के
बीच एक पतली 14 किमी लंबा और 100 मीटर चौड़ा
सुरक्षा क्षेत्र है, जिसका नियंत्रण शुरू में इज़रायल के पास
था। इसे 1979 की मिस्र–इज़रायल शांति संधि के तहत स्थापित
किया गया था। 2005 में इज़रायल की गाज़ा से वापसी के बाद यह
विवादित क्षेत्र बन गया, और आज भी इज़रायल–हमास संघर्ष में
यह एक महत्वपूर्ण बिंदु है।
24.प्रश्न: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की स्थापना किस वर्ष हुई थी, जिसकी 150वीं वर्षगांठ
2024 में मनाई जा रही है?
A. 1854
B. 1875
C. 1901
D. 1947
उत्तर : B. 1875
व्याख्या : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की स्थापना वर्ष 1875 में की गई थी और यह भारत की राष्ट्रीय मौसम सेवा है।
यह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन कार्य करता है। 2024 में इसकी 150वीं वर्षगांठ
के अवसर पर नई दिल्ली में ‘विश्व मौसम मिशन’ का उद्घाटन किया गया। IMD का मुख्यालय दिल्ली में है और इसके 6 क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र मुंबई,
चेन्नई, कोलकाता, नई
दिल्ली, नागपुर और गुवाहाटी में स्थित हैं।
25.प्रश्न: 29 जनवरी, 2025 को ISRO
ने कौन सा उपग्रह श्रीहरिकोटा से GSLV-F15 यान
के माध्यम से लॉन्च किया, जो इसरो का 100वां प्रक्षेपण बन
गया?
A.
IRNSS-1H
B.
GSAT-20
C.
NVS-02
D.
INSAT-4B
उत्तर : C. NVS-02
व्याख्या: यह इसरो का श्रीहरिकोटा
से 100वां रॉकेट प्रक्षेपण था। NVS-02, NavIC
(Navigation with Indian Constellation) प्रणाली का हिस्सा है,
जिसे पहले IRNSS (Indian Regional Navigation Satellite
System) के नाम से जाना जाता था। NavIC एक
स्वदेशी क्षेत्रीय नेविगेशन प्रणाली है जो भारत और इसके आसपास के क्षेत्रों में
स्थिति और समय की सटीक जानकारी प्रदान करती है।
26.प्रश्न:हाल ही में किए गए तटीय
पुनर्गणना के अनुसार,
गुजरात के बाद, किस राज्य के तटरेखा में सबसे अधिक वृद्धि
देखी गई है?
A. ओडिशा
B. तमिलनाडु
C. पश्चिम बंगाल
D. महाराष्ट्र
उत्तर: C. पश्चिम बंगाल
27.प्रश्न: केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री द्वारा दिल्ली के
राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में किस नवीन तकनीक की शुरुआत पानी को शुद्ध करने के लिए
की गई?
A. अल्ट्रा वॉयलेट शुद्धिकरण तकनीक
B. नैनो बबल तकनीक
C. जैविक शोधन तकनीक
D. रिवर्स ऑस्मोसिस प्रणाली
उत्तर: B. नैनो बबल तकनीक
व्याख्या: नैनो बबल तकनीक के अंतर्गत 70-120 नैनोमीटर
आकार के बुलबुले होते हैं, जो नमक के एक दाने से 2500 गुना छोटे
होते हैं। ये पानी के प्रदूषकों को तोड़कर
जल शुद्ध करते हैं। इसका उपयोग जल शोध, कृषि, स्वास्थ्य देखभाल आदि में होता है।
28. प्रश्न :भारत की पहली स्वदेशी रोबोटिक प्रणाली SSI
मंत्रा ने हाल ही में सफलतापूर्वक टेलीसर्जरी को अंजाम दिया। यह
प्रणाली किस प्रकार की एकमात्र वैश्विक रोबोटिक प्रणाली है?
A. यह पूरी तरह से विदेशी तकनीक पर आधारित है
B. यह बिना लाइसेंस के उपयोग की जाती है
C. यह टेलीमेडिसिन और टेलीप्रोसेसिंग के लिए WHO द्वारा
मान्यता प्राप्त है
D. यह टेलीमेडिसिन और टेली-प्रोसेसिंग के लिए विविधानुकूल स्वीकृति प्राप्त
करने वाली एकमात्र वैश्विक रोबोटिक प्रणाली है
उत्तर: D, यह टेलीमेडिसिन और टेली-प्रोसेसिंग
के लिए विविधानुकूल स्वीकृति प्राप्त करने वाली एकमात्र वैश्विक रोबोटिक प्रणाली
है
व्याख्या: SSI मन्ना भारत की स्वदेशी
सर्जिकल रोबोटिक प्रणाली है जिसे केवल 40 मिलीसेकंड की विलंबता के साथ टेलीसर्जरी
करने की क्षमता है। इसे हाल ही में औषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के तहत स्वीकृति मिली है।
29. प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, स्टारगार्ड्ट रोग किस अंग को प्रभावित
करता है?
A. हृदय / Heart
B. यकृत / Liver
C. रेटिना / Retina
D. वृक्क / Kidney
उत्तर: C. रेटिना
30. प्रश्न: भारत में हाल ही में किस डिजिटल सुविधा को
सुरक्षित और क्लाउड-आधारित समाधान के रूप में विकसित किया गया है जो संगठनों को
दस्तावेज़ संग्रहण और संचालन में मदद करता है?
A. डिजिलॉकर
B. एंटिटी लॉकर
C. भारत स्टैक
D. डेटा गवर्नेंस हब
उत्तर : B. एंटिटी लॉकर
व्याख्या : राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस
प्रभाग द्वारा विकसित "एंटिटी लॉकर" एक सुरक्षित और क्लाउड-आधारित
समाधान है, जिसका उद्देश्य संगठनों, निगमों
और उद्यमों को दस्तावेज़ों को स्टोर, साझा और प्रबंधित करने
की सुविधा देना है। यह भारत के डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर का एक महत्वपूर्ण
हिस्सा है।
31. प्रश्न: हाल ही में चाड (Chad) के
राष्ट्रपति भवन परिसर में हुए हमले को लेकर चर्चा में रहा। चाड को उसकी भौगोलिक
स्थिति के कारण किस उपनाम से जाना जाता है?
A. हार्ट ऑफ एशिया
B. होर्न ऑफ अफ्रीका
C. डार्क कॉन्टिनेंट
D. डेड हार्ट ऑफ अफ्रीका
उत्तर : D. डेड हार्ट ऑफ अफ्रीका
व्याख्या: चाड उत्तर-मध्य अफ्रीका का स्थलरुद्ध देश है।
इसकी केंद्रीय स्थिति और शुष्क जलवायु के कारण इसे अक्सर "Dead Heart of
Africa" कहा जाता है।
32. प्रश्न: भारत और स्पेन ने किस वर्ष को "डयूल ईयर (Dual
Year)" के रूप में मनाने का निर्णय किया है, जिसमें संस्कृति, पर्यटन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा?
A. 2024
B. 2025
C. 2026
D. 2030
उत्तर : C. 2026
व्याख्या : भारत और स्पेन ने 2026 को "डयूल
ईयर" के रूप में मनाने का निर्णय लिया है, ताकि दोनों देशों के बीच
संस्कृति, पर्यटन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे उभरते
क्षेत्रों में सहयोग को प्रोत्साहित किया जा सके। यह पहल द्विपक्षीय संबंधों को
गहरा बनाने की दिशा में एक रचनात्मक प्रयास है।
33.प्रश्न:हाल ही में कौन भारत का
पहला राज्य बन गया जिसने अपने वनों की पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं को अपने हरित सकल
घरेलू उत्पाद (जीडीपी) से जोड़ा?
A. केरल
B. छत्तीसगढ़
C. मणिपुर
D. ओडिशा
उत्तर: B. छत्तीसगढ़
34. प्रश्न: भारत द्वारा हाल ही में बनाए गए दुनिया के सबसे
शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेन इंजन की पहली ट्रायल रन किस राज्य में आयोजित की जाएगी?
A. उत्तर प्रदेश
B. महाराष्ट्र
C. हरियाणा
D. गुजरात
उत्तर : C. हरियाणा
व्याख्या: भारत ने विश्व का सबसे
शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेन इंजन विकसित किया है, जिसकी
क्षमता 1,200 हॉर्स पावर है। इसका पहला ट्रायल रन हरियाणा के
जींद-सीपीएल मार्ग पर आयोजित होगा।
यह इंजन भारतीय रेलवे द्वारा स्वदेशी तकनीक से विकसित
किया गया है। वर्तमान में केवल चार देशों (जर्मनी, फ्रांस, स्विट्जरलैंड और चीन) में ही हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेनें संचालित होती
हैं, और उनमें प्रयुक्त इंजनों की शक्ति 500 से 600 हॉर्स
पावर तक सीमित है। भारत का यह इंजन इन सभी से अधिक शक्तिशाली है।
35. प्रश्न:हाल ही में चर्चा में रही
मियावाकी तकनीक का उपयोग किस लिए किया जाता है?
A. सघन वन निर्माण
B. जल संरक्षण
C. वायु प्रदूषण नियंत्रण
D. मिट्टी की उर्वरता बढ़ाना
उत्तर: A. सघन वन निर्माण
36. प्रश्न: भारत में हाल ही में किस निजी कंपनी द्वारा
‘फायरफ्लाई’ नामक पहला निजी उपग्रह समूह लॉन्च किया गया है, जिसमें
हाइपरस्पेक्ट्रल इमेजिंग (HSI) तकनीक का उपयोग किया गया है?
A. पिक्ससेल
B. स्कायरूट
C. अग्निकुल
D. बेलाट्रिक्स
उत्तर : A. पिक्ससेल
व्याख्या: पिक्ससेल कंपनी ने हाल ही
में भारत का पहला निजी उपग्रह समूह ‘फायरफ्लाई’ लॉन्च किया, जिसमें
हाइपरस्पेक्ट्रल इमेजिंग (HSI) तकनीक का उपयोग किया गया
है। HSI तकनीक
पृथ्वी की सतह से विस्तृत स्पेक्ट्रल डाटा एकत्र करती है, जिससे
प्राथमिक रंग प्रदान करने के बजाए विस्तृत स्पेक्ट्रम का विश्लेषण किया जाता
है जिससे अधिक सूक्ष्म जानकारी मिलती है। इसका उपयोग कृषि, वन
सर्वेक्षण, खनन, पर्यावरण संरक्षण और
पुनर्चक्रण जैसे क्षेत्रों में किया जाता है।
37. प्रश्न: डीप ओशन मिशन का मुख्य
उद्देश्य क्या है?
A. मत्स्य पालन संवर्धन
B. समुद्री संसाधन खोज
C. समुद्री पर्यटन
D. सैन्य निगरानी
उत्तर : B. समुद्री संसाधन खोज
38. प्रश्न: 'डार्क ऑक्सीजन' की खोज जुलाई 2024 में किस समुद्री क्षेत्र में की गई थी?
A. क्लीपरटन-फ्रैक्चर ज़ोन, प्रशांत महासागर
B. अटलांटिक महासागर के सर्गास्सो सागर क्षेत्र
C. हिंद महासागर की केरगुएलन ट्रेंच
D. आर्कटिक महासागर की ब्यूफोर्ट सी
उत्तर: A. क्लीपरटन-फ्रैक्चर ज़ोन, प्रशांत महासागर
व्याख्या : वैज्ञानिकों ने प्रशांत
महासागर के क्लीपरटन-फ्रैक्चर ज़ोन में समुद्र की सतह से 13,100
फीट नीचे ‘डार्क ऑक्सीजन’ की खोज की। यह ऑक्सीजन समुद्र के भीतर बिना सूर्य के
प्रकाश के, मीथेन बैक्टीरिया और लोहा जैसे समुद्र रासायनिक
स्रोतों के माध्यम से उत्पन्न हो रही है। इस खोज से यह संकेत मिला है कि
प्रकाश-संश्लेषण के बिना भी ऑक्सीजन उत्पन्न हो सकती है, जिससे
जीवन के नए स्वरूपों की संभावना बढ़ जाती है।
39. प्रश्न:हाल ही में चर्चा में रहे
‘NIMHANS’ का सम्बन्ध किस क्षेत्र से है?
A. किडनी ट्रांसप्लांट
B. मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सा
C. हृदय रोग
D. ऑर्थोपेडिक्स
उत्तर: B. मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सा
40. प्रश्न: हाल ही में अमेरिका ने अपनी ‘एंटिटी लिस्ट’ से
किन तीन भारतीय परमाणु अनुसंधान संस्थानों को हटा दिया है?
A.
ISRO, DRDO, और HAL
B.
BARC, IGCAR, और IREL
C.
CSIR, IIT-Delhi, और BHEL
D.
NPCIL, SAIL, और BEML
उत्तर: B. BARC, IGCAR, और IREL
व्याख्या: संयुक्त राज्य अमेरिका ने
हाल ही में अपनी प्रतिबंधित कंपनियों की सूची (Entity List) से
तीन भारतीय संस्थानों को हटा दिया है:
1.
भाभा
परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC)
2.
इंदिरा
गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (IGCAR)
3.
इंडियन
रेयर अर्थ्स लिमिटेड (IREL)
यह निर्णय भारत-अमेरिका परमाणु सहयोग को और सशक्त बनाने
की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 'एंटिटी लिस्ट'
में वे संस्थान या व्यक्ति शामिल होते हैं जिनके साथ व्यापार करने
के लिए विशेष लाइसेंस की आवश्यकता होती है, खासकर यदि उन पर
सामूहिक विनाश के हथियार (WMD) के दुरुपयोग का संदेह हो।
41. प्रश्न:हाल ही में चर्चा में रही
“भाषिनी परियोजना” किस मिशन का हिस्सा है?
A. डिजिटल इंडिया मिशन
B. राष्ट्रीय भाषा अनुवाद मिशन
C. शिक्षा मिशन
D. ग्रामीण विकास मिशन
उत्तर: B. राष्ट्रीय भाषा अनुवाद मिशन
42. प्रश्न: नाइजीरिया को हाल ही में किस समूह में
"साझेदार देश (Partner Country)" के रूप में शामिल
किया गया है?
A. जी20
B. ब्रिक्स
C. अफ्रीकी संघ
D. ओपेक
उत्तर: B. ब्रिक्स
व्याख्या :नाइजीरिया को ब्रिक्स समूह
में साझेदार देश के रूप में शामिल किया गया है, जिससे यह इस
समूह का 9वां साझेदार देश बन गया है। इसके अन्य साझेदार देशों में बेलारूस,
बोलीविया, क्यूबा, कजाकिस्तान,
मलेशिया, थाईलैंड, तुर्की
और उज़्बेकिस्तान शामिल हैं।
43. प्रश्न: भारत ने हाल ही में स्वार्म ड्रोन (मानव-रहित
हवाई वाहनों के झुंड) खतरों से निपटने के लिए किस स्वदेशी माइक्रो-मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण किया है?
A. प्रहार
B. त्रिशूल
C. भार्गवास्त्र
D. गरुड़
उत्तर: C. भार्गवास्त्र
व्याख्या : इसे विशेष रूप से स्वार्म ड्रोन के खतरे से
निपटने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह प्रणाली समन्वित रूप से कई ड्रोन का पता
लगाकर उन्हें निष्क्रिय करने में सक्षम है। भार्गवास्त्र प्रणाली की प्रमुख
विशेषता यह है कि यह 6 किलोमीटर से अधिक की दूरी से भी ड्रोन का पता लगाने में
सक्षम है।
44. प्रश्न:हाल ही में जारी गृह
मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार ‘पिग बूचरींग स्कैम’ नामक साइबर धोखाधड़ी में मुख्य
रूप से किसे निशाना बनाया जा रहा है?
A. बुजुर्ग लोगों को
B. बेरोजगार युवाओं को
C. छात्राओं को
D. छोटे व्यवसायियों को
उत्तर: B. बेरोजगार युवाओं को
45. प्रश्न: स्वामित्व योजना (SVAMITVA Scheme) के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में कौन-से दस्तावेज़ प्रदान किए जाते हैं?
A. आधार कार्ड
B. डिजिटल वोटर कार्ड
C. रिकॉर्ड ऑफ़ राइट्स (Record of Rights)
D. भूमि पट्टा प्रमाण पत्र
उत्तर: C. रिकॉर्ड ऑफ़ राइट्स (Record
of Rights)
व्याख्या: स्वामित्व योजना का
उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बसे परिवारों/संपत्ति मालिकों को “रिकॉर्ड ऑफ़
राइट्स” प्रदान करना है, जिससे उन्हें कानूनी अधिकार और
आर्थिक सशक्तिकरण मिल सके। यह योजना पंचायती राज मंत्रालय के अंतर्गत आती है और
इसमें ड्रोन तकनीक से संपत्ति का मानचित्रण, संपत्ति कार्ड
जारी करना, तथा केंद्रीयकृत रेफरेंस स्टेशन (CORS) की स्थापना शामिल है।
46. प्रश्न:पंचायत से संसद 2.0 कार्यक्रम किसके द्वारा
आयोजित किया गया है?
A. राज्य सभा सचिवालय
B. लोकसभा सचिवालय
C. राष्ट्रीय पंचायत समिति
D. भारत सरकार
उत्तर: B. लोकसभा सचिवालय
47. प्रश्न: 'विशेष वोस्ट्रो रुपया
खाता (SVRA)' का मुख्य उद्देश्य क्या है?
A. भारत में विदेशी निवेशकों को भूमि खरीदने की अनुमति देना
B. विदेशी बैंकों को भारत में शाखा खोलने की सुविधा देना
C. भारत में विदेशी मुद्रा की होल्डिंग बढ़ाना
D. आयात-निर्यात भुगतान को भारतीय रुपये में सुगम बनाना
उत्तर : D. आयात-निर्यात भुगतान को भारतीय रुपये
में सुगम बनाना
व्याख्या: Special Vostro Rupee Account का उद्देश्य विदेशी संस्थाओं को भारतीय रुपये में भुगतान और प्राप्ति की
सुविधा प्रदान करना है। यह खाता विदेशी बैंकों द्वारा भारतीय बैंकों में खोला जाता
है, ताकि भारत के आयातक और निर्यातक, दोनों
को विदेशी व्यापार में भारतीय रुपये में लेन-देन करने में सुविधा हो सके।
48. प्रश्न: खेलो इंडिया शीतकालीन खेल
2025 कहाँ आयोजित हो रहा है?
A. हिमाचल प्रदेश
B. लद्दाख और जम्मू-कश्मीर
C. उत्तराखंड
D. सिक्किम
उत्तर: B. लद्दाख और जम्मू-कश्मीर
49. प्रश्न: किस नदी नदी के किनारे की ऐतिहासिक इमारतों को
वैश्विक पहल 'वर्ल्ड मॉन्यूमेंट वॉच 2025' के तहत शामिल किया गया है?
A. मूसी
B. वेणगंगा
C. इरावदी
D. लूनी
उत्तर : A. मूसी
व्याख्या: ‘वर्ल्ड मॉन्यूमेंट वॉच’
एक द्विवार्षिक वैश्विक कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य विश्व
भर के सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण के लिए जागरूकता और सामूहिक प्रयासों को
बढ़ावा देना है। तेलंगाना की मूसी नदी के किनारे स्थित ऐतिहासिक इमारतों को 2025
की सूची में शामिल किया गया है।
50. प्रश्न: मिशन SCOT किस उद्देश्य से
संबंधित है?
A. कृषि क्षेत्र में उपग्रह निगरानी
B. अंतरिक्ष में ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग
C. समुद्री निगरानी प्रणाली
D. रक्षा अनुसंधान मिशन
उत्तर: B. अंतरिक्ष में ऑब्जेक्ट
ट्रैकिंग
व्याख्या: SCOT– Space Camera
for Object Tracking, जिसका मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष में ऑब्जेक्ट्स
पर नज़र रखना और सटीक ट्रैकिंग करना है।
इस मिशन से पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) में ऑब्जेक्ट्स की निगरानी आसान होगी और इससे स्पेस इंजीनियरिंग व
डिजाइनिंग में मदद मिलेगी।
51. प्रश्न:हाल ही में फ्लेमिंगो
महोत्सव कहाँ मनाया जाता है?
A. चिलिका झील
B. पुलिकट झील
C. डेल्टा डेल्टा
D. वेनिस झील
उत्तर: B. पुलिकट झील
52. प्रश्न:कीलिंग कर्व (Keeling Curve) संबंधित है?
A. महासागरीय लवणता की गणना
B. पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले उपग्रहों की गति
C. वायुमंडलीय CO₂
सांद्रता का दीर्घकालिक मापन
D. आर्कटिक बर्फ की मोटाई का अध्ययन
उत्तर:C. वायुमंडलीय CO₂ सांद्रता का
दीर्घकालिक मापन
व्याख्या:कीलिंग कर्व वायुमंडलीय CO₂ की मात्रा को
दशकों से ट्रैक करने वाला ग्राफ है। इसका मापन कार्य 1958 में हवाई द्वीप स्थित मौना लोआ वेधशाला में शुरू हुआ था। यह कर्व चार्ल्स
डेविड कीलिंग द्वारा विकसित किया गया था और इसे CO₂ के स्तरों में
वृद्धि का सटीक और दीर्घकालिक रिकॉर्ड माना जाता है।
2024 में कीलिंग कर्व ने रिकॉर्ड स्तर का संकेत दिया,
जिसका मुख्य कारण जंगलों में आग और इंसानी गतिविधियाँ थीं। यह
जलवायु परिवर्तन के अध्ययन का एक प्रमुख संकेतक है।
53. प्रश्न: भारत सहित कई हिंद-प्रशांत देशों ने हाल ही में
किस बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास में भाग लिया, जो मकर, सूंडा और लोम्बोक जलडमरूमध्यों में आयोजित हुआ?
A. मिलन
B. ला पेरोज़
C. मालाबार
D. कॉर्बेट
उत्तर B. ला पेरोज़
व्याख्या : "ला पेरोज़" एक
बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास है जिसे हिंद महासागर और प्रशांत महासागर को जोड़ने वाले
रणनीतिक जलडमरूमध्यों—मकर, सूंडा और लोम्बोक—में फ्रांस
द्वारा आयोजित किया जाता है। इसमें ऑस्ट्रेलिया, कनाडा,
अमेरिका, फ्रांस, भारत,
इंडोनेशिया, मलेशिया, यूनाइटेड
किंगडम और सिंगापुर जैसे देश भाग लेते हैं। इसका उद्देश्य समुद्री निगरानी,
आपदा राहत, तथा समुद्री अभियानों में सहयोग
बढ़ाकर क्षेत्रीय समुद्री स्थिरता को मजबूत करना है।
54. प्रश्न:'गरुडाक्षी (Garudakshi)'
प्रणाली किस राज्य द्वारा वन्यजीव अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु आरंभ
की गई है?
A. महाराष्ट्र
B. कर्नाटक
C. मध्यप्रदेश
D. ओडिशा
उत्तर:B. कर्नाटक
व्याख्या: कर्नाटक सरकार ने ‘गरुडाक्षी’ प्रणाली की शुरुआत
वन्यजीव अपराधों पर निगरानी रखने और शीघ्र कार्रवाई हेतु की है। यह ऑनलाइन FIR प्रणाली है, जो वन्यजीव अपराधों के लिए विशेष रूप से
डिज़ाइन की गई है।
इस सॉफ़्टवेयर के माध्यम से आम नागरिक मोबाइल या ईमेल से
भी अपराध की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसे भारतीय वन्यजीव ट्रस्ट (WTI) के सहयोग से विकसित किया गया है।
55. प्रश्न: भारत का पहला ग्रीन हाइड्रोजन हब किस राज्य में
स्थापित किया जा रहा है?
A. गुजरात
B. आंध्र प्रदेश
C. महाराष्ट्र
D. तमिलनाडु
उत्तर: B, आंध्र प्रदेश
व्याख्या: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में NGHM के अंतर्गत भारत के पहले ग्रीन हाइड्रोजन हब की आधारशिला रखी गई। NGHM
का लक्ष्य वर्ष 2030 तक 5 मिलियन मीट्रिक टन ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन क्षमता हासिल करना है।
Contact No. 74704-95829
BPSC Telegram Group (Pre and Mains)
अभ्यास मूल्यांकन एवं मॉडल उत्तर प्राप्त करने हेतु ग्रुप ज्वाइन करें।
For PDF Click here
56. प्रश्न: भारत और अमेरिका किस सैन्य प्रणाली के
सह-उत्पादन पर सहमत हुए हैं?
A. रडार
B. सोनौबूय
C. ड्रोन
D. मिसाइल
उत्तर: B सोनौबूय
व्याख्या: भारत और अमेरिका ने भारतीय नौसेना के लिए
इंटरऑपरेबल सोनौबूय का सह-उत्पादन करने पर सहमति जताई है।सोनौबूय एक एक्सपेंडेबल व
इलेक्ट्रो-मैकेनिकल एकॉस्टिक (ध्वनिक) सेंसर होता है, जिसे
समुद्री निगरानी के लिए पानी में डाला जाता है।
57. प्रश्न: हाल ही में पूरा हुआ बनिहाल बाईपास किस
राष्ट्रीय राजमार्ग का हिस्सा है?
A.
NH-7
B.
NH-44
C.
NH-27
D.
NH-19
उत्तर:B. NH-44
व्याख्या: बनिहाल बाईपास जम्मू और कश्मीर में NH-44 के अंतर्गत आने वाला एक महत्वपूर्ण 2.35 किलोमीटर लंबा सड़क खंड है। यह
भारत के सबसे लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग, NH-44 (पूर्व में NH-7), का हिस्सा है। यह बाईपास सुरक्षा, यातायात प्रवाह और सर्दियों के दौरान सुगम आवाजाही को बेहतर बनाएगा और
विशेष रूप से श्रीनगर और जम्मू के बीच यात्रा को सुगम बनाएगा।
58.प्रश्न: वर्ष 1970 की गणना के बाद हाल ही में कराए गए
गणना के बाद 2023-24 में भारत की तटरेखा (Coastline) की
लंबाई कितने प्रतिशत बढ़ी है?
A. 38%
B. 48%
C. 53%
D. 62%
उत्तर:B. 48%
व्याख्या:भारत की तटरेखा की लंबाई 1970 में 7,516 किमी
थी,
जो 2023-24 में बढ़कर 11,098 किमी हो गई है। यह वृद्धि पिछले 53
वर्षों में 48% की रही है। पूर्व में लंबाई को सीधी रेखा में मापा जाता था जबकि यह
पुनर्गणना राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक द्वारा की गई जिसमें तटीय संरचनाओं
जैसे खाड़ी, ज्वारनदमुख और निवेशिकाओं को भी शामिल किया
गया।
इससे पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक प्रतिशत वृद्धि 357%
दर्ज की गयी जबकि सबसे कम केरल में 5% वृद्धि दर्ज हुई। इसमें गुजरात सबसे लंबी
तटरेखा वाला स्थान बनाए हुए हैं, जिसके बाद तमिलनाडु का स्थान है जिसने
आन्ध्र प्रदेश को पीछे छोड़ दिया है। इससे भारत की समुद्री सुरक्षा, रणनीतिक तैयारी और निवेश योग्य परिसंपत्तियों का अधिक सटीक मूल्यांकन हो
सका है।
59. प्रश्न: हाल ही में शुरू किया गया "भारतपोल (BHARATPOL)"
पोर्टल किस संस्था द्वारा विकसित और प्रबंधित किया गया है?
A. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB)
B. प्रवर्तन निदेशालय (ED)
C. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
D. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)
उत्तर:C. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
व्याख्या:"भारतपोल (BHARATPOL)" पोर्टल
को CBI द्वारा विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य भारत की
कानून प्रवर्तन क्षमताओं को सुदृढ़ करना तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग और अपराधियों के
प्रत्यर्पण जैसे कार्यों में सहायता देना है। चूंकि CBI ही
भारत में इंटरपोल के लिए राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो नई दिल्ली के रूप में कार्य
करती है, इसलिए इस पोर्टल का प्रबंधन भी वही करेगी।
60. प्रश्न:हाल ही में क्रायो-बॉर्न प्रवाल (Cryo-born
Corals) को सफलतापूर्वक किस क्षेत्र में पुनः स्थापित किया गया?
A. रेड सी
B. कोरल ट्रायंगल
C. ग्रेट बैरियर रीफ
D. मलक्का की खाड़ी
उत्तर: C. ग्रेट बैरियर रीफ
व्याख्या:क्रायो-बॉर्न प्रवालों को अत्यधिक निम्न तापमान
पर सुरक्षित रखा गया था और पुनः ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ में स्थापित किया
गया। यह कार्य प्रवाल संरक्षण और पुनर्बहाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक
उपलब्धि है। इसमें क्रायोप्रिजर्वेशन तकनीक द्वारा प्रवाल कोशिकाओं से पानी को
हटाकर क्रायोप्रोटेक्टेंट्स के माध्यम से संरचना को क्षतिग्रस्त होने से बचाया
जाता है।
61. प्रश्न: भारत के किस राज्य में
पहला जैविक मत्स्य पालन क्लस्टर स्थापित किया गया है?
A. सिक्किम
B. गुजरात
C. मध्य प्रदेश
D. तमिलनाडु
उत्तर: A.सिक्किम, सोरेंग जिला
व्याख्या:भारत
का पहला जैविक मत्स्य पालन क्लस्टर सिक्किम में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के तहत शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य
सतत और स्वस्थ मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देना, पर्यावरण-अनुकूल तरीकों को अपनाना तथा वैश्विक जैविक मानकों
के अनुरूप मत्स्य उत्पादन प्रणाली को सुदृढ़ करना है।
62. प्रश्न:विश्व आर्थिक मंच की
भविष्य की नौकरियों की रिपोर्ट 2025 के अनुसार किन क्षेत्रों में रोजगार वृद्धि की
संभावना है?
A. कृषि और मछली पालन
B. एआई और बिग डेटा
C. खनन और निर्माण
D. पर्यटन और आतिथ्य
उत्तर: B. एआई और बिग डेटा
63.प्रश्न: हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा एंटिटी
लिस्ट से भारतीय परमाणु संस्थाओं को हटाए जाने का प्रमुख संभावित प्रभाव क्या हो
सकता है?
A. भारत के सैन्य निर्यात में वृद्धि
B. 2008 के भारत-अमेरिका परमाणु सहयोग समझौते का पुनः सक्रिय होना
C. भारत द्वारा परमाणु अप्रसार संधि (NPT) पर हस्ताक्षर
करना
D. भारत का संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्य बनना
उत्तर:B. 2008 के भारत-अमेरिका परमाणु सहयोग
समझौते का पुनः सक्रिय होना
व्याख्या:संयुक्त राज्य अमेरिका की एंटिटी लिस्ट में वे
संस्थाएं शामिल होती हैं जिन पर WMD (Weapons of Mass Destruction) और
आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों के कारण तकनीकी या मटेरियल प्रतिबंध लगाए जाते हैं।
भारत की परमाणु संस्थाओं को इस सूची से हटाना, 2008 के
भारत-अमेरिका 123 परमाणु समझौते को पुनः सक्रिय करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना
जा सकता है, जिससे द्विपक्षीय परमाणु व्यापार और तकनीकी
सहयोग को फिर से गति मिल सकती है।
64. प्रश्न: BRICS समूह में हाल ही में
किस देश को पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल किया गया है?
A. बांग्लादेश
B. इंडोनेशिया
C. नाइजीरिया
D. मिस्र
उत्तर:B. इंडोनेशिया
व्याख्या:इंडोनेशिया को हाल ही में विकासशील
अर्थव्यवस्थाओं वाले BRICS समूह में पूर्ण सदस्य के रूप में
शामिल किया गया है। इंडोनेशिया दक्षिण-पूर्व एशिया में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और
जनसंख्या वाला देश है।
16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में इस संगठन के प्रारंभिक
पांच सदस्य देशों- ब्राजील, रूस, भारत,
चीन और दक्षिण अफ्रीका के अलावा चार नए सदस्य देश ईरान, यूएई, इथोपिया और मिस्र भी शामिल हुए हैं। वहीं सऊदी
अरब को संगठन की सदस्यता मिलने के बाद भी वह आधिकारिक रूप से इसमें शामिल नहीं हुआ
है। BRICS में वर्तमान सदस्य संख्या 10 हैं।
65. प्रश्न: हाल ही में किस ऐतिहासिक व्यक्तित्व की प्रतिमा
भारतीय सेना द्वारा पैंगोंग झील के तट पर स्थापित की गई?
A. महाराणा प्रताप
B. छत्रपति शिवाजी महाराज
C. रानी लक्ष्मीबाई
D. नेताजी सुभाष चंद्र बोस
उत्तर: B. छत्रपति शिवाजी महाराज
व्याख्या: भारतीय सेना ने सामरिक प्रेरणा और सैन्य
परंपरा को दर्शाने हेतु लद्दाख क्षेत्र की पैंगोंग झील के तट पर छत्रपति शिवाजी
महाराज की प्रतिमा स्थापित की है।
66. प्रश्न: पैंगोंग झील के संबंध में निम्नलिखित में से
कौन-सा कथन सही है?
A. यह एक मीठे पानी की झील है
B. यह तिब्बत और भूटान की सीमा पर स्थित है
C. यह एक खारी झील है जो ऊँचाई पर स्थित है
D. इसका पूरा नियंत्रण भारत के पास है
उत्तर: C. यह एक खारी झील है जो
ऊँचाई पर स्थित है
व्याख्या:पैंगोंग झील समुद्र तल से लगभग 14,000
फीट की ऊँचाई पर स्थित एक खारी झील है, जो सर्दियों में पूरी
तरह जम जाती है। भारत झील के लगभग एक-तिहाई हिस्से पर जबकि चीन लगभग दो-तिहाई
हिस्से पर नियंत्रण रखता है।
67. प्रश्न: भारत सरकार ने थोक मूल्य
सूचकांक (WPI) के किस आधार वर्ष को संशोधित कर 2022-23 को नया आधार वर्ष बनाने हेतु 18 सदस्यीय कार्य समूह का गठन किया है?
A. 2004-05
B. 2011-12
C. 2014-15
D. 2009-10
उत्तर:B. 2011-12
व्याख्या:थोक
मूल्य सूचकांक (WPI)
के वर्तमान आधार
वर्ष 2011-12 को अधिक अद्यतन आर्थिक संरचना के
अनुरूप संशोधित कर 2022-23 को नया आधार वर्ष बनाने हेतु
भारत सरकार ने 18 सदस्यीय कार्य समूह का गठन किया
है।
भारत
में WPI का आधार वर्ष पहली बार 1942 में अपनाया गया था, जिसमें 1939 को आधार वर्ष रखा गया था। इसके बाद से अब
तक कुल 7 बार आधार वर्ष में संशोधन किया
जा चुका है।
68. प्रश्न: प्रोजेक्ट VISTAAR, जो एक एआई आधारित कृषि संसाधन
नेटवर्क है, किस संस्थान और मंत्रालय की
साझेदारी में विकसित किया गया है?
A. IIM अहमदाबाद और ग्रामीण विकास मंत्रालय / IIM Ahmedabad and Ministry of Rural
Development
B. IISc बेंगलुरु और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
C. IIT मद्रास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
D. NIT त्रिची और खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय
उत्तर: C. IIT मद्रास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
व्याख्या:
प्रोजेक्ट VISTAAR
(Virtually Integrated System to Access Agricultural Resources) एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित
नेटवर्क है, जिसे IIT मद्रास ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
के सहयोग से विकसित किया है। इसका उद्देश्य विभिन्न कृषि डेटाबेसों को एकीकृत कर
महत्वपूर्ण कृषि संसाधनों तक निर्बाध पहुँच उपलब्ध कराना है। यह परियोजना किसानों
को बेहतर निर्णय लेने और संसाधनों के दक्ष उपयोग में सहायता करेगी।
69. प्रश्न: दिल्ली में आयोजित 27वें अंतरराष्ट्रीय वेदांत सम्मेलन का विषय
क्या था, जिसे उपराष्ट्रपति ने संबोधित
किया?
A. वेदांत और विज्ञान का समन्वय
B. वेदांत का वैश्विक प्रभाव
C. वेदांत दर्शन का आध्यात्मिक पक्ष
D. वेदान्तिक विश्व व्यवस्था की पुनर्कल्पना
उत्तर: D. वेदान्तिक विश्व व्यवस्था की पुनर्कल्पना
व्याख्या:
दिल्ली में आयोजित 27वें अंतरराष्ट्रीय वेदांत सम्मेलन
में उपराष्ट्रपति ने संबोधन दिया, जिसका
मुख्य विषय था – " वेदान्तिक विश्व व्यवस्था की पुनर्कल्पना"। यह विषय
समकालीन संदर्भ में वेदांत दर्शन की प्रासंगिकता को दर्शाता है, जिसमें उपनिषदों की शिक्षाओं और वैदिक
चिंतन की आधुनिक व्याख्याएं शामिल हैं।
70. प्रश्न: भारत का वह पहला राज्य
कौन-सा है जिसने वन पारिस्थितिकी-तंत्र को हरित सकल घरेलू उत्पाद (Green GDP) से जोड़ने की पहल की है?
A. मध्य प्रदेश
B. झारखंड
C. छत्तीसगढ़
D. ओडिशा
उत्तर: C. छत्तीसगढ़
व्याख्या:
छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बना है जिसने अपने वन आधारित पारिस्थितिकी-तंत्र
सेवाओं को हरित सकल घरेलू उत्पाद (Green GDP) से जोड़ने की पहल की है। यह कदम पर्यावरणीय योगदान जैसे – जल, स्वास्थ्य, जीव विविधता, जैव
ऊर्जा आदि को अर्थव्यवस्था में मान्यता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
राज्य के 44% भू-भाग पर वन फैले हैं।
71. प्रश्न: हाल ही में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला
द्वारा उद्घाटन किए गए “पंचायत से पार्लियामेंट 2.0” कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य
क्या है?
A. पंचायतों की डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना
B. ग्रामीण बुनियादी ढाँचे का विकास करना
C. अनुसूचित जनजातियों की महिला प्रतिनिधियों को सशक्त बनाना
D. युवाओं को राजनीति में भाग लेने हेतु प्रेरित करना
उत्तर: C. अनुसूचित जनजातियों की
महिला प्रतिनिधियों को सशक्त बनाना
व्याख्या:“पंचायत से पार्लियामेंट 2.0” कार्यक्रम का
आयोजन राष्ट्रीय महिला आयोग और लोक सभा सचिवालय द्वारा जनजातीय कार्य मंत्रालय के
सहयोग से किया गया है। इसका उद्देश्य अनुसूचित जनजातियों की निर्वाचित महिला
प्रतिनिधियों को सशक्त बनाना है ताकि वे संवैधानिक प्रावधानों, सतत्
विकास लक्ष्यों, प्रक्रियाओं और शासन प्रणाली की जानकारी
लेकर प्रभावी नेतृत्व कर सकें।
72. प्रश्न: मियावाकी तकनीक किस देश से विकसित होकर भारत में
आई है जिसका उपयोग करके पिछले 2 वर्षों में प्रयासगराज में लगभग 56 हजार वर्गमीटर
क्षेत्र में सघन वन उगाए गए हैं?
A. भारत
B. चीन
C. जापान
D. अमेरिका
उत्तर : C जापान
व्याख्या: यह जापानी वनस्पतिशास्त्री अकीरा मियावाकी
द्वारा विकसित की गई एक पुनर्वनीकरण तकनीक है। इस तकनीक में स्थानीय प्रजातियों को
प्राथमिकता दी जाती है ताकि पारिस्थितिक तंत्र संतुलित रहे।
73. प्रश्न: हाल ही में किसे भारतीय
क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का
लोकपाल और नैतिकता अधिकारी नियुक्त किया गया है?
A. न्यायमूर्ति एन. वी. रमणा
B. न्यायमूर्ति यू. यू. ललित
C. न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा
D. न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़
उत्तर: C. न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा
व्याख्या:
16 जनवरी, 2025 को सर्वोच्च न्यायालय के
पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा को BCCI का लोकपाल एवं नैतिकता अधिकारी नियुक्त
किया गया। यह पद क्रिकेट प्रशासन में पारदर्शिता बनाए रखने हेतु महत्वपूर्ण है।
लोकपाल BCCI के भीतर नैतिकता से जुड़े मामलों
और शिकायतों की निगरानी तथा निपटान करता है। यह नियुक्ति सर्वोच्च न्यायालय के
निर्देशों के तहत होती है ताकि क्रिकेट प्रशासन जवाबदेह बना रहे।
74. प्रश्न: भारत का पहला सीएसआईआर
नवाचार परिसर (CSIR
Innovation Complex) किस
शहर में स्थापित किया गया है?
A. दिल्ली
B. हैदराबाद
C. मुंबई
D. बेंगलुरु
उत्तर: C. मुंबई
व्याख्या:
17 जनवरी, 2025 को विज्ञान और प्रौद्योगिकी
मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने वर्चुअल मोड से मुंबई में भारत के पहले सीएसआईआर
नवाचार परिसर का उद्घाटन किया। यह परिसर स्टार्टअप्स, MSMEs और CSIR लैब्स को तकनीकी सहायता और तेज़
प्रौद्योगिकी हस्तांतरण सुविधा प्रदान करने के लिए विकसित किया गया है।
For PDF Click here
75. प्रश्न: ‘मिशन मौसम’ किस अवसर पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया
A. गणतंत्र दिवस समारोह
B. अंतरराष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन
C. भारत मौसम विज्ञान विभाग के 150वें स्थापना दिवस
D. विज्ञान भारत अभियान
उत्तर: C. भारत मौसम विज्ञान विभाग के 150वें
स्थापना दिवस
व्याख्या:
14 जनवरी, 2025 को भारत मौसम विज्ञान विभाग
(IMD) ने अपनी 150वीं वर्षगांठ मनाई। इस
अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित
समारोह में भाग लिया और ‘मिशन मौसम’ की शुरुआत की। इसका उद्देश्य देश को ‘मौसम के
प्रति तैयार और जलवायु के प्रति स्मार्ट’ राष्ट्र बनाना है।
76. प्रश्न: जनवरी 2025 में ईरान और
तीन यूरोपीय देशों के बीच परमाणु मुद्दे पर वार्ता कहाँ आयोजित की गई?
A. ब्रुसेल्स
B. जिनेवा
C. वियना
D. पेरिस
उत्तर: B. जिनेवा
व्याख्या:जनवरी
2025 में जिनेवा,
स्विट्जरलैंड में
ईरान, जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन के प्रतिनिधियों तथा यूरोपीय संघ के
अधिकारियों की परमाणु मुद्दे पर वार्ता आयोजित हुई। यह बैठक उस प्रस्ताव के बाद
हुई जिसे ब्रिटेन,
फ्रांस और जर्मनी ने
ईरान के सीमित सहयोग के विरोध में IAEA (अंतर्राष्ट्रीय
परमाणु ऊर्जा एजेंसी) के समक्ष रखा था।
77. प्रश्न: पहला भारत-श्रीलंका हिंदी
सम्मेलन, 2025 कहाँ आयोजित किया गया?
A. नई दिल्ली
B. कोलंबो
C. चेन्नई
D. कैंडी
उत्तर: B. कोलंबो
व्याख्या:
10 जनवरी, 2025 को पहला भारत-श्रीलंका हिंदी
सम्मेलन श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में हिंदी
भाषा को बढ़ावा देने के लिए मुक्त शिक्षा (open learning) के माध्यम से हिंदी में देश का पहला
सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम प्रारंभ किया गया।
78. प्रश्न: जनवरी 2025 में भीषण ठंड
में तैनात सैनिकों के लिए DRDO द्वारा
लॉन्च की गई नई यूनिफार्म का क्या नाम है?
A. हिमप्रहरी
B. आइसगार्ड
C. हिमकवच
D. स्नोशील्ड
उत्तर: C. हिमकवच
व्याख्या:
जनवरी 2025 में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने ‘हिमकवच’ नामक नई यूनिफार्म लॉन्च की, जो विशेष रूप से सियाचिन और लद्दाख जैसे
अत्यधिक ठंडे और दुर्गम क्षेत्रों में तैनात भारतीय सैनिकों के लिए डिजाइन की गई
है।
79. प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रही
जेड-मोर्ह सुरंग किस ग्लेशियर के नीचे बनाई गई है?
A. सोनमर्ग ग्लेशियर
B. थाजिवास ग्लेशियर
C. गान्दरबल ग्लेशियर
D. पाम्पोर ग्लेशियर
उत्तर: B. थाजिवास ग्लेशियर
80. प्रश्न: भारत में रक्त कैंसर के इलाज के लिए किस उन्नत
थेरेपी को हाल ही में केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) द्वारा मंजूरी दी गई है?
A. जीन थेरेपी
B. स्टेम सेल ट्रांसप्लांट
C.
CAR-T कोशिका थेरेपी
D. इम्यूनोथेरेपी
उत्तर / Answer: C. CAR-T कोशिका
थेरेपी
व्याख्या : CAR-T (Chimeric Antigen Receptor-T) थेरेपी एक उन्नत उपचार पद्धति है जिसमें रोगी की टी-कोशिकाओं को
प्रयोगशाला में जेनेटिक रूप से संशोधित किया जाता है ताकि वे कैंसर कोशिकाओं को
पहचानकर उन्हें मार सकें। यह थेरेपी रक्त कैंसर के इलाज में कारगर मानी जाती है ।
81.प्रश्न:विदेशी अंशदान विनियमन
अधिनियम किस मंत्रालय के अंतर्गत आता है?
A. गृह मंत्रालय
B. वित्त मंत्रालय
C. विदेश मंत्रालय
D. कानून एवं न्याय मंत्रालय
उत्तर: A. गृह मंत्रालय
82. प्रश्न:हाल ही में किस रेलवे ज़ोन
में 69वां रेलवे डिवीजन स्थापित किया गया है?
A. दक्षिण रेलवे
B. पूर्व रेलवे
C. उत्तरी रेलवे (जम्मू में))
D. पश्चिम रेलवे
उत्तर: C. उत्तरी रेलवे (जम्मू में)
83. प्रश्न: याला ग्लेशियर, जो वर्ष
2040 तक समाप्त हो सकता है, किस देश में स्थित है?
A. भारत
B. भूटान
C. नेपाल
D. तिब्बत
उत्तर: C. नेपाल
व्याख्या : याला ग्लेशियर नेपाल में
स्थित है। वर्ष 1974 से 2021 के बीच यह लगभग 680 मीटर पीछे हट चुका है, जिससे इसके क्षेत्रफल में 36% की कमी आई है। यह हिमालय के ग्लेशियरों का
प्रतिनिधि ग्लेशियर माना जाता है और इसे ग्लोबल ग्लेशियर कैलिब्रेशन लिस्ट (GGCL)
में शामिल किया गया है, जो जलवायु परिवर्तन के
प्रभावों का अध्ययन करने में सहायक है।
84. प्रश्न: हाल में चर्चा में रहे, फेंटानिल दवा है?
A. एंटीबायोटिक
B. एंटीहिस्टामीन
C. दर्द निवारक
D. विटामिन सप्लीमेंट
उत्तर: C. दर्द निवारक
85. प्रश्न :हाल ही में इंटरपोल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर
संगठित अपराध से लड़ने हेतु अपराधियों की परिसंपत्तियों को लक्षित करते हुए कौन सा
नया कलर-कोड नोटिस जारी किया?
A. ग्रीन नोटिस
B. सिल्वर नोटिस
C. ब्लू नोटिस
D. ब्लैक नोटिस
उत्तर: B. सिल्वर नोटिस
व्याख्या: इंटरपोल का सिल्वर नोटिस अपराधियों की
परिसंपत्तियों, विशेषकर लॉन्डर्ड (धोखे से छिपाई गई) परिसंपत्तियों की
पहचान, पता लगाने और जानकारी साझा करने में सहायता करता है।
यह इंटरपोल के कलर-कोडेड नोटिसों में सबसे नया है, जिसे 2024
में पेश किया गया है।
रेड नोटिस |
वांछित व्यक्ति का पता लगाने
और गिरफ्तार करने हेतु |
येलो नोटिस |
गुमशुदा लोगों की तलाश हेतु |
ग्रीन नोटिस |
चेतावनी और गोपनीय जानकारी
हेतु |
ब्लू नोटिस |
अतिरिक्त जानकारी प्राप्त
करने हेतु |
पर्पल नोटिस |
अपराधियों के अपराध विधि की
जानकारी प्राप्त करने हेतु |
आरेंज नोटिस |
आनेवाले खतरे को देखते हुए
जारी |
ब्लैक नोटिस |
अज्ञात शवों की पहचान करने
हेतु |
86. प्रश्न:प्रवासी भारतीय दिवस 2025
कहाँ आयोजित किया जा रहा है?
A. नई दिल्ली
B. मुंबई
C. कोलकाता
D. भुवनेश्वर
उत्तर: D. भुवनेश्वर
87. प्रश्न: हाल ही में गूगल द्वारा
अनावरण की गई नवीनतम क्वांटम चिप “विलो” को किस उपनाम से जाना जाता है?
A. सुपरब्रेन / Superbrain
B. क्वांटम किंग / Quantum King
C. ब्रेन चिप / Brain Chip
D. अल्ट्रा-चिप / Ultra Chip
उत्तर: A. सुपरब्रेन / Superbrain
व्याख्या:
गूगल ने “विलो” नामक एक अत्याधुनिक क्वांटम चिप विकसित की है, जिसे ‘सुपरब्रेन’ भी कहा जाता है। इसने एक
जटिल गणना को केवल पाँच मिनट में हल किया, जिसे परंपरागत सुपरकंप्यूटरों को करने में 10 सेप्टिलियन
वर्ष लगते। यह चिप अल्ट्रा-लो तापमान पर कार्य करती है और त्रुटि सुधार में सक्षम
है।
88. प्रश्न : जनवरी में किस टेनिस
खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में ग्रैंडस्लैम के सर्वाधिक 430 मैच खेलने का रिकॉर्ड
बनाया?
A. कार्लोस अल्काराज
B. जैनिक सिनर
C. नोवाक जोकोविच
D. राफेल नडाल
उत्तर: C. नोवाक जोकोविच
व्याख्या:
नोवाक जोकोविच ने ग्रैंडस्लैम के 430 मैच खेलने का कीर्तिमान बनाया, जिससे उन्होंने रोजर फेडरर (429 मैच) का
पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया।
89. प्रश्न : जनवरी 2025 में केरल के
कौन से समुद्र तटों को ब्लू फ्लैग प्रमाणन मिला?
A. वर्कला और मरार बीच
B. कप्पड़ और चाल बीच
C. कोच्चि और त्रिवेंद्रम बीच
D. कोल्लम और कासरगोड बीच
उत्तर: B. कप्पड़ और चाल बीच
व्याख्या:
कप्पड़ (कोझीकोड) और चाल (कन्नूर) समुद्र तटों को जनवरी 2025 में प्रतिष्ठित ब्लू
फ्लैग प्रमाणन प्राप्त हुआ। यह प्रमाणन पर्यावरणीय गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को
पूरा करने पर दिया जाता है।
90. प्रश्न : भारत में पहला मधुमेह
बायोबैंक कहाँ स्थापित किया गया है?
A. मुंबई
B. बैंगलोर
C. चेन्नई
D. हैदराबाद
उत्तर: C. चेन्नई
व्याख्या:
चेन्नई में स्थापित यह बायोबैंक ICMR और
मद्रास मधुमेह अनुसंधान संस्थान (MDRF) द्वारा
संयुक्त रूप से संचालित है। इसका उद्देश्य जैविक नमूनों के संग्रह और मधुमेह
अनुसंधान को प्रोत्साहित करना है।
91. प्रश्न: जनवरी 2025 में नई दिल्ली
के लाल किले में आयोजित भारत पर्व का विषय क्या था?
A. भारत की विविधता
B. देखो अपना देश
C. भारत का गौरव
D. युवा भारत
उत्तर: B. देखो अपना देश
व्याख्या:
भारत पर्व 2025 का आयोजन 26–31 जनवरी के बीच लाल किले में किया गया। इस वर्ष का
थीम ‘देखो अपना देश’ था, जिसका
उद्देश्य भारत की विविधता को प्रोत्साहित करना था।
92. प्रश्न: अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ
ऊर्जा दिवस हर साल कब मनाया जाता है?
A. 15 जनवरी
B. 26 जनवरी
C. 5 जून
D. 22 अप्रैल
उत्तर: B. 26 जनवरी
व्याख्या:
26 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ ऊर्जा दिवस मनाया जाता है। यह दिन IRENA (International
Renewable Energy Agency) की स्थापना वर्षगांठ को चिन्हित करता है।
93. प्रश्न: 23 जनवरी, 2025 को आयरलैंड के नए प्रधानमंत्री कौन
बने?
A. लियो वराडकर
B. माइकल मार्टिन
C. जॉन ब्रेनन
D. एंड्रयू डिफेन्ला
सही
उत्तर: B. माइकल मार्टिन
व्याख्या:
माइकल मार्टिन ने 23 जनवरी 2025 को आयरलैंड के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वे इससे
पूर्व भी इस पद पर कार्य कर चुके हैं।
94. प्रश्न: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा
द्वारा पारित विधेयक में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को महिलाओं के खेलों से
प्रतिबंधित किया गया है, इसमें
लिंग की परिभाषा किस आधार पर दी गई है?
A. सामाजिक पहचान
B. जन्मजात जैविक और आनुवंशिक आधार
C. मानसिक भावना
D. व्यक्तिगत इच्छा
उत्तर: B. जन्मजात जैविक और आनुवंशिक आधार
व्याख्या:
अमेरिका की प्रतिनिधि सभा द्वारा पारित विधेयक में लिंग की परिभाषा जैविक जन्म के
समय के लक्षणों पर आधारित है, जिसके
अनुसार ट्रांसजेंडर महिलाओं को महिलाओं के खेलों से बाहर रखा गया।
95. प्रश्न: 15 जनवरी, 2025 को स्मृति मंधाना ने महिला वनडे में
क्या खास उपलब्धि हासिल की?
A. सबसे तेज वनडे शतक बनाने वाली भारतीय महिला
क्रिकेटर बनीं
B. सबसे अधिक रन बनाने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर
बनीं
C. महिला वनडे में सबसे अधिक विकेट लेने वाली
भारतीय बनीं
D. सबसे अधिक कप्तानी करने वाली महिला क्रिकेटर
बनीं
उत्तर: A. सबसे तेज वनडे शतक बनाने वाली भारतीय
महिला क्रिकेटर बनीं
व्याख्या:
स्मृति मंधाना ने आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में मात्र 70 गेंदों पर शतक लगाकर
यह उपलब्धि हासिल की। वे महिला वनडे में 10 शतक बनाने वाली पहली भारतीय भी बनीं।
96. प्रश्न: 16 जनवरी, 2025 को मिजोरम के 25वें राज्यपाल के रूप
में किसने शपथ ग्रहण की?
A. जनरल (डॉ) विजय कुमार सिंह
B. निर्मला सीतारमण
C. राजनाथ सिंह
D. एस. जयशंकर
सही
उत्तर: A. जनरल (डॉ) विजय कुमार सिंह / General (Dr.) Vijay Kumar
Singh
व्याख्या:
16 जनवरी, 2025 को जनरल (डॉ) विजय कुमार
सिंह ने मिजोरम के 25वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की। उन्होंने भारतीय सेना
के सेनाध्यक्ष के रूप में 2010 से 2012 तक कार्य किया था।
97.प्रश्न: शेंदुर्नी वन्यजीव
अभयारण्य किस राज्य में स्थित है?
A. कर्नाटक
B. तमिलनाडु
C. केरल
D. तेलंगाना
उत्तर: C. केरल
व्याख्या:
शेंदुर्नी वन्यजीव अभयारण्य केरल के कोल्लम जिले में स्थित है। यह पश्चिमी घाटों
की जैवविविधता से भरपूर क्षेत्र में आता है और अनेक दुर्लभ वनस्पतियों और जीवों का
आवास स्थल है।
98. प्रश्न: किस भारतीय क्रिकेट
खिलाड़ी को मेलबर्न क्रिकेट क्लब की प्रतिष्ठित सदस्यता प्रदान की गई है?
A. विराट कोहली
B. सचिन तेंदुलकर
C. एमएस धोनी
D. राहुल द्रविड़
उत्तर: B. सचिन तेंदुलकर
व्याख्या:
हाल ही में भारतीय क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर को मेलबर्न क्रिकेट क्लब (MCC) की आजीवन सदस्यता दी गई, जो क्रिकेट में उनकी असाधारण उपलब्धियों
की अंतरराष्ट्रीय मान्यता है।
99. प्रश्न: हाल ही में हिंसा के कारण
किस कैरिबियाई द्वीप राष्ट्र ने आपातकाल की स्थिति घोषित की?
A. जमैका
B. त्रिनिदाद और टोबैगो
C. बहामास
D. बारबाडोस
उत्तर: B. त्रिनिदाद और टोबैगो
व्याख्या:
त्रिनिदाद और टोबैगो में हिंसा और सामाजिक अशांति की घटनाओं के कारण सरकार ने
आपातकाल की स्थिति घोषित की ताकि शांति व्यवस्था को बहाल किया जा सके।
100.
प्रश्न: राष्ट्रीय
हरित अधिकरण (NGT)
को किस नदी के मार्ग
में परिवर्तन की जानकारी दी गई?
A. यमुना नदी
B. गंगा नदी
C. चक्की नदी
D. गोदावरी नदी
उत्तर: C. चक्की नदी
व्याख्या:
NGT को सूचित किया गया कि हिमाचल
प्रदेश में चक्की नदी के प्रवाह मार्ग में मानवीय हस्तक्षेप के कारण परिवर्तन हुआ
है, जिससे पर्यावरणीय असंतुलन की
स्थिति उत्पन्न हुई है।
101.
प्रश्न: हाल ही में, अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) ने किसके साथ मिलकर अंतर्राष्ट्रीय
सलाहकार निकाय का गठन किया है?
A. अंतर्राष्ट्रीय केबल संरक्षण समिति (ICPC)
B. विश्व टेलीकॉम संगठन
C. ग्लोबल सैटेलाइट नेटवर्क
D. अंतर्राष्ट्रीय उपग्रह संगठन
उत्तर: A. अंतर्राष्ट्रीय केबल संरक्षण समिति (ICPC)
व्याख्या:
ITU और ICPC ने समुद्र के नीचे संचार केबलों की
सुरक्षा और संचालन को बेहतर बनाने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय सलाहकार निकाय का गठन
किया है।
102.प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, सोनाई-रूपाई वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य
में स्थित है?
A. मणिपुर
B. मेघालय
C. असम
D. त्रिपुरा
उत्तर: C. असम
व्याख्या:
सोनाई-रूपाई वन्यजीव अभयारण्य असम के सोनितपुर जिले में स्थित है। यह अभयारण्य
हाथी, बाघ, गौर और विभिन्न पक्षियों का प्रमुख आवास है।
103.
प्रश्न: 16 जनवरी, 2025 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आंध्र
प्रदेश के श्रीहरिकोटा में किस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दी?
A. चौथे लॉन्च पैड की स्थापना
B. तीसरे लॉन्च पैड (TLP) की
स्थापना
C. नया उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र
D. अंतरिक्ष केंद्र का विस्तार
उत्तर: B. तीसरे लॉन्च पैड (TLP) की स्थापना
व्याख्या:
यह लॉन्च पैड अगले पीढ़ी के लॉन्च वाहनों (NGLV) के लिए अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान
करेगा और दूसरे लॉन्च पैड (SLP) के
लिए बैकअप का काम करेगा। साथ ही, यह
मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशनों की लॉन्च क्षमता बढ़ाने में भी सहायक होगा,
104 प्रश्न: 5 जनवरी, 2025 को गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने भारतीय
तटरक्षक बल के लिए कौन से दो स्वदेशी तेज गश्ती पोत लॉन्च किए?
A. अमूल्य और अक्षय
B. तेजस्वी और निर्भय
C. शक्ति और समृद्धि
D. धैर्य और साहस
उत्तर: A. अमूल्य और अक्षय
व्याख्या:
5 जनवरी, 2025 को गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL) ने भारतीय तटरक्षक बल के लिए दो स्वदेशी
रूप से डिजाइन और निर्मित तेज गश्ती पोत ‘अमूल्य’ और ‘अक्षय’ लॉन्च किए। ये पोत
समुद्र तटों, द्वीप क्षेत्रों की सुरक्षा तथा
अपतटीय परिसंपत्तियों की रक्षा और निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
105.
प्रश्न: 18 जनवरी, 2025 को केंद्र सरकार ने किसे केंद्रीय
रिजर्व पुलिस बल (CRPF)
का नया महानिदेशक
नियुक्त किया?
A. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह
B. अनीश दयाल सिंह
C. सुरेश कुमार
D. राजीव मिश्रा
उत्तर: A. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह
व्याख्या:
18 जनवरी, 2025 को केंद्र सरकार ने वरिष्ठ
आईपीएस अधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का नया महानिदेशक नियुक्त किया। वे इस पद
पर अनीश दयाल सिंह का स्थान लेंगे।
106.
प्रश्न: 19 जनवरी, 2025 को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश
न्यायमूर्ति अभय एस. ओक ने किस डिजिटल पहल का शुभारंभ किया?
A. ई-ज्योति जर्नल और त्वरित
B. डिजिटल इंडिया मिशन
C. ई-न्याय केंद्र
D. ऑनलाइन कोर्ट सुविधा
उत्तर: A. ई-ज्योति जर्नल और त्वरित
व्याख्या:
19 जनवरी, 2025 को सुप्रीम कोर्ट के
न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभय एस. ओक ने “ई-ज्योति जर्नल” और “त्वरित” नामक डिजिटल
पहल का शुभारंभ किया। मध्य प्रदेश इस पहल के लिए नियम अधिसूचित करने वाला भारत का
पहला राज्य बन गया है। यह पहल न्यायिक प्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के
लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो
अदालतों में वारंट,
सम्मन और रिपोर्टों
के सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से तेज और पारदर्शी ट्रांसमिशन को सुनिश्चित करता
है।
107.
प्रश्न: हाल ही में
भारतीय स्क्विड का जीन अभिव्यक्ति पैटर्न किसने डिकोड किया?
A. ICAR
B. ICMR
C. CMFRI
D. NIO
उत्तर C. CMFRI
Contact No. 74704-95829
BPSC Telegram Group (Pre and Mains)
अभ्यास मूल्यांकन एवं मॉडल उत्तर प्राप्त करने हेतु ग्रुप ज्वाइन करें।
For PDF Click here
108.
प्रश्न: हाल ही में
चर्चा में रहे, जीसीसी के सदस्य देश कौन-कौन से
हैं?
A. ईरान, इराक, सीरिया
B. तुर्की, मिस्र, लेबनान
C. सऊदी अरब, कुवैत, यूएई, कतर, बहरीन और ओमान
D. पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जॉर्डन
उत्तर : C. सऊदी अरब, कुवैत, यूएई, कतर, बहरीन और ओमान
109.
प्रश्न: हाल ही में
चर्चा में रहे,
"इस्लामिक
आर्ट्स बायनेल" क्या है?
A. इस्लामी राजनीति पर सम्मेलन
B. इस्लामी कानून पर संगोष्ठी
C. इस्लामी कला और संस्कृति का प्रदर्शन
D. धार्मिक पुस्तकों का विमोचन
उत्तर: C. इस्लामी कला और संस्कृति का प्रदर्शन
110.प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहे, "कार्प्स फ्लावर" (Corpse Flower) क्या है?
A. बहुत सुंदर फूल
B. औषधीय फूल
C. एक प्रकार का फूल जो मांस की तरह गंध देता है
D. केवल रात में खिलने वाला फूल
उत्तर : C. एक प्रकार का फूल जो मांस की तरह गंध देता
है
111. प्रश्न:भारत के कौन-से दो शहर वेटलैंड सिटी एक्रीडिटेशन
(WCA) की वैश्विक सूची में शामिल होने वाले पहले भारतीय शहर
बने हैं?
A. जयपुर और भोपाल
B. इंदौर और उदयपुर
C. कोच्चि और मैसूर
D. हैदराबाद और अहमदाबाद
उत्तर :B. इंदौर और उदयपुर
व्याख्या: इंदौर और उदयपुर, वेटलैंड
सिटी एक्रीडिटेशन (WCA) की वैश्विक सूची में शामिल होने वाले
भारत के पहले दो शहर हैं। यह सूची रामसर कन्वेंशन के तहत बनाई जाती है।
इंदौर: यहाँ सिरपुर झील रामसर साइट के रूप में मान्यता
प्राप्त है, जिसे "पक्षी अभयारण्य" के रूप में विकसित किया
जा रहा है।
उदयपुर: यह शहर झीलों के लिए प्रसिद्ध है और यहां की
प्रमुख झीलें हैं – पिछोला, फतेहसागर, रंग
सागर, स्वरूप सागर और दूध तलाई।
WCA प्रणाली एक अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्रणाली है जो
प्राकृतिक व मानव निर्मित आर्द्रभूमियों के संरक्षण और प्रबंधन को बढ़ावा देती है।
112. प्रश्न: भारत हाल ही में स्पेस डॉकिंग में सफलता
प्राप्त करने वाला चौथा देश बन गया है। यह उपलब्धि किस मिशन के अंतर्गत प्राप्त की
गई?
A. गगनयान मिशन
B. चंद्रयान-3 मिशन
C. स्पेस डॉकिन्ग एक्सपेरिमेंट (SpaDEx)
D. आदित्य-L1 मिशन
उत्तर C. स्पेस डॉकिन्ग एक्सपेरिमेंट (SpaDEx)
व्याख्या: भारत ने दिसंबर 2024 में SpaDEx
(Space Docking Experiment) मिशन के तहत दो छोटे उपग्रहों – SDX01 (चेज़र) और SDX02 (टारगेट) का उपयोग कर स्पेस
डॉकिंग को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
इस तकनीक के अंतर्गत अंतरिक्ष में तेज गति से गतिशील दो
उपग्रहों या अंतरिक्ष यानों को आपस में जोड़ा जाता है जिससे वे एक यूनिट बन जाते
हैं। भारत अब अमेरिका, रूस और चीन के बाद स्पेस डॉकिंग में सफल
होने वाला चौथा देश बन गया है।
113.
प्रश्न: किस राज्य
ने होम्योपैथिक चिकित्सकों को एलोपैथिक दवाएं लिखने की अनुमति दी?
A. गुजरात
B. महाराष्ट्र
C. कर्नाटक
D. उत्तराखंड
उत्तर: B. महाराष्ट्र
114.
प्रश्न: हीरा थोक
प्राधिकरण (DIA) योजना के तहत कितने कैरेट से कम
के हीरे का आयात शुल्क मुक्त होगा?
A. 1 कैरेट
B. ½ कैरेट
C. ¼ कैरेट
D. ⅛ कैरेट
उत्तर : C. ¼ कैरेट
115.प्रश्न: मिशन SCOT (Space Camera for Object
Tracking) का
उद्देश्य क्या है?
A. अंतरिक्ष पर्यटन
B. खगोल अन्वेषण
C. अंतरिक्ष स्थिति जागरूकता
D. उपग्रह संचार
उत्तर: C. अंतरिक्ष स्थिति जागरूकता
व्याख्या:
मिशन SCOT का उद्देश्य अंतरिक्ष में वस्तुओं
की गति और स्थिति पर नजर रखना है ताकि अंतरिक्ष मलबे की पहचान और उससे सुरक्षा
सुनिश्चित की जा सके। यह अंतरिक्ष स्थिति जागरूकता (SSA) का एक हिस्सा है।
116.
प्रश्न: विश्व के
शीर्ष 100 कंटेनर पोर्टों में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट की रैंक क्या है?
A. 30वां
B. 50वां
C. 26वां
D. 75वां
उत्तर: C. 26वां
व्याख्या:
भारत के प्रमुख बंदरगाहों में से एक, जवाहरलाल नेहरू पोर्ट (JNPT) को कंटेनर संचालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 2024 में विश्व के
शीर्ष 100 बंदरगाहों में 26वां स्थान प्राप्त हुआ है।
117.
प्रश्न: “Lords of Earth and Sea: A
History of the Chola Empire” के लेखक कौन हैं?
A. रोमिला थापर
B. संजीव सान्याल
C. अनिरुद्ध कनीसेट्टी
D. इरफान हबीब
उत्तर: C. अनिरुद्ध कनीसेट्टी
व्याख्या:
यह पुस्तक चोल साम्राज्य के इतिहास और समुद्री विस्तार को विस्तृत रूप में
प्रस्तुत करती है। लेखक अनिरुद्ध कनीसेट्टी भारतीय इतिहास के एक युवा लेखक और
शोधकर्ता हैं।
118.
प्रश्न: “वैश्विक
भूख सूचकांक (GHI)
2024” में भारत को
किस स्थान पर रखा गया है?
A. 85वां
B. 95वां
C. 105वां
D. 115वां
उत्तर: C. 105वां
व्याख्या:
वैश्विक भूख सूचकांक 2024 में भारत को 125 देशों में से 105वें स्थान पर रखा गया
है, जो देश में कुपोषण, बाल मृत्यु दर और बच्चों की वृद्धि
अवरुद्ध होने की गंभीर स्थिति को दर्शाता है।
119.
प्रश्न: भारल (ब्लू
शीप) कहाँ पाए जाते हैं?
A. पश्चिमी घाट
B. हिमालय क्षेत्र
C. सुंदरबन
D. मध्य भारत
उत्तर: B. हिमालय क्षेत्र
व्याख्या:
भारल, जिसे ब्लू शीप भी कहा जाता है, हिमालयी क्षेत्र में पाई जाने वाली एक
पर्वतीय वन्य प्रजाति है। यह विशेष रूप से लद्दाख, सिक्किम और उत्तराखंड क्षेत्रों में देखी जाती है।
120.
प्रश्न: वैज्ञानिकों
ने किस प्रक्रिया से ऑक्सीजन उत्पादन का पता लगाया है?
A. प्रकाश संश्लेषण
B. क्लोरोप्लास्ट विभाजन
C. डार्क ऑक्सीजन
D. जल अपघटन
उत्तर: C. डार्क ऑक्सीजन
व्याख्या:
हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक नई प्रक्रिया “डार्क ऑक्सीजन” की खोज की है, जिसमें बिना प्रकाश के ऑक्सीजन उत्पन्न हो
सकती है। यह गहरे समुद्री पर्यावरण में जीवों के लिए जीवनदायी मानी जाती है।
121.
प्रश्न: “नॉर्ड
स्ट्रीम पाइपलाइन” किस देश से किस देश तक जाती है?
A. नॉर्वे से फ्रांस
B. रूस से जर्मनी
C. यूक्रेन से पोलैंड
D. अजरबैजान से तुर्की
उत्तर: B. रूस से जर्मनी
व्याख्या:
नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन रूस से जर्मनी तक प्राकृतिक गैस पहुंचाने की एक प्रमुख
पाइपलाइन है, जो यूरोप में ऊर्जा आपूर्ति की
महत्वपूर्ण धुरी मानी जाती है।
122.
प्रश्न: ग्रेट
बैरियर रीफ में 2024 में लगभग कितने प्रतिशत कोरल नष्ट हो गए?
A. 25%
B. 36%
C. 44%
D. 52%
उत्तर: C. 44%
व्याख्या:
ऑस्ट्रेलिया स्थित ग्रेट बैरियर रीफ में 2024 में रिकॉर्ड तापमान वृद्धि और प्रवाल
विरंजन के कारण लगभग 44% कोरल संरचना नष्ट हो गई, जो समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के लिए गंभीर खतरे का संकेत
है।
123.
प्रश्न: राष्ट्रीय
खेल 2025 का शुभंकर क्या है?
A. मोती
B. मौली
C. मोनू
D. हिमवीर
उत्तर: B. मौली
व्याख्या:
राष्ट्रीय खेल 2025 के लिए चुना गया शुभंकर "मौली" है, जो उत्तराखंड के राज्य पक्षी मोनाल से
प्रेरित है। यह राज्य की सांस्कृतिक और पारिस्थितिक विरासत का प्रतीक है।
124.
प्रश्न: भारतीय सेना
दिवस 2025 का विषय क्या है?
A. एकता और समर्पण
B. समर्थ भारत, सक्षम
सेना
C. सेवा और सम्मान
D. वीरता की परंपरा
उत्तर:B. समर्थ भारत, सक्षम सेना
125.
प्रश्न: राष्ट्रीय
खेल 2025 कहाँ आयोजित किए जा रहे हैं?
A. हिमाचल प्रदेश
B. उत्तराखंड
C. पंजाब
D. असम
उत्तर: B. उत्तराखंड
व्याख्या:
वर्ष 2025 के राष्ट्रीय खेलों का आयोजन उत्तराखंड राज्य में किया जाएगा।
126.
प्रश्न: ILO की रिपोर्ट के अनुसार, प्रवासी श्रमिकों को सर्वाधिक रोजगार किस
क्षेत्र में मिलता है?
A. कृषि
B. सेवा क्षेत्र
C. निर्माण
D. खनन
उत्तर: B. सेवा क्षेत्र
व्याख्या:
अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की
रिपोर्ट के अनुसार,
वैश्विक स्तर पर
प्रवासी श्रमिकों को सबसे अधिक रोजगार सेवा क्षेत्र (जैसे – होटल, स्वास्थ्य, घरेलू कार्य) में मिलता है।
127.
प्रश्न: राष्ट्रीय
खेल पुरस्कारों में सबसे पुराना पुरस्कार कौन सा है?
A. अर्जुन पुरस्कार
B. ध्यानचंद पुरस्कार
C. राजीव गांधी खेल रत्न
D. मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी
उत्तर: D. मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी
व्याख्या:
यह ट्रॉफी 1956-57 में शुरू की गई थी और इसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले
विश्वविद्यालय को प्रदान किया जाता है।
128.
प्रश्न: “Zombie Deer Disease” किस प्रकार के रोग से संबंधित है?
A. कार्डियक
B. न्यूरोलॉजिकल
C. पाचन
D. श्वसन
उत्तर: B. न्यूरोलॉजिकल
व्याख्या:
यह बीमारी Chronic
Wasting Disease (CWD) के
नाम से जानी जाती है,
जो हिरणों के
मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करती है।
129.
प्रश्न: कोकबरोक
भाषा किस राज्य की राजभाषा है?
A. असम
B. मिज़ोरम
C. त्रिपुरा
D. नागालैंड
उत्तर: C. त्रिपुरा
व्याख्या:
कोकबरोक त्रिपुरा राज्य की प्रमुख भाषाओं में से एक है और यह त्रिपुरी जनजातियों
की सांस्कृतिक पहचान का भाग है।
130.
प्रश्न:
अंतरराष्ट्रीय संबंधों में डेटा सार्वभौमिकता से जुड़ी नई पहल क्या है?
A. साइबर गेटवे
B. डेटा संधि
C. डेटा दूतावास
D. डिजिटल संप्रभुता
उत्तर: C. डेटा दूतावास
व्याख्या:
"डेटा एम्बेसी" एक नई अवधारणा है जिसमें देश अपने डिजिटल डाटा को विदेशी
भूमि में सुरक्षित रखते हैं लेकिन उस पर उनका ही संप्रभुत्व होता है।
131.
प्रश्न: हवाई
अड्डों पर तेजी से इमीग्रेशन क्लियरेंस के लिए कौन सी पहल शुरू की गई है?
A. इजी एंट्री
B. एयर सुविधा
C. फास्ट ट्रैक इमीग्रेशन
D. क्विक गेटवे
उत्तर: C. फास्ट ट्रैक इमीग्रेशन
व्याख्या:
यह सुविधा यात्रियों को तेज़ इमिग्रेशन प्रक्रिया के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय हवाई
अड्डों पर समय बचाने में मदद करती है।
132.
प्रश्न: पिक्सेल
कंपनी पृथ्वी अवलोकन के लिए किस तकनीक का उपयोग करती है?
A. थर्मल इमेजिंग
B. मल्टीस्पेक्ट्रल इमेजिंग
C. हाइपरस्पेक्ट्रल इमेजिंग
D. रडार इमेजिंग
उत्तर: C. हाइपरस्पेक्ट्रल इमेजिंग
133.
प्रश्न: वर्ल्ड
मॉन्यूमेंट्स वॉच 2025 में किस भारतीय शहर की इमारतों को शामिल किया गया है?
A. जयपुर
B. आगरा
C. हैदराबाद
D. वाराणसी
उत्तर: C. हैदराबाद
व्याख्या:
वर्ल्ड मॉन्यूमेंट्स फंड ने 2025 के लिए हैदराबाद के ऐतिहासिक स्मारकों को संरक्षण
की दृष्टि से सूची में शामिल किया है।
134.
प्रश्न: “कर्च
जलडमरूमध्य” किन दो सागरों को जोड़ता है?
A. बाल्टिक और उत्तरी सागर
B. काला सागर और अज़ोव सागर
C. भूमध्य सागर और लाल सागर
D. अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी
उत्तर: B. काला सागर और अज़ोव सागर
135.
प्रश्न: "NAKSHA" योजना का उद्देश्य क्या है?
A. जल संरक्षण
B. भूमि रिकॉर्ड डिजिटलीकरण
C. शिक्षा सुधार
D. शहरी स्वच्छता
उत्तर: B. भूमि रिकॉर्ड डिजिटलीकरण
व्याख्या:
"NAKSHA"
योजना का उद्देश्य
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के भूमि अभिलेखों को डिजिटल स्वरूप में लाकर पारदर्शिता
और दक्षता सुनिश्चित करना है।
136.
प्रश्न: मेजर
ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2024 किसे मिला?
A. नीरज चोपड़ा
B. मनु भाकर, डी.
गुकेश, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार
C. लवलीना बोरगोहेन
D. साक्षी मलिक
उत्तर: B. उपरोक्त चारों को
व्याख्या:
2024 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार चार खिलाड़ियों को उनकी असाधारण
उपलब्धियों के लिए संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
137.
प्रश्न: खेलो
इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को
कौन सा पुरस्कार मिलता है?
A. अर्जुन ट्रॉफी
B. खेल भारत सम्मान
C. मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी
D. राष्ट्रीय युवा खेल पुरस्कार
उत्तर: C. मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी
व्याख्या:
यह ट्रॉफी देश के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को खेलों में
उत्कृष्टता के लिए दी जाती है।
138.
प्रश्न: पिक्सेल
कंपनी पृथ्वी अवलोकन के लिए किस तकनीक का उपयोग करती है?
A. थर्मल इमेजिंग
B. मल्टीस्पेक्ट्रल इमेजिंग
C. हाइपरस्पेक्ट्रल इमेजिंग
D. रडार इमेजिंग
उत्तर: C. हाइपरस्पेक्ट्रल इमेजिंग
व्याख्या:
भारतीय स्टार्टअप पिक्सेल पृथ्वी की सतह पर बारीकी से निगरानी रखने के लिए
हाइपरस्पेक्ट्रल तकनीक का उपयोग करता है, जो कृषि, पर्यावरण
और संसाधन प्रबंधन में सहायक है।
Contact No. 74704-95829
BPSC Telegram Group (Pre and Mains)
अभ्यास मूल्यांकन एवं मॉडल उत्तर प्राप्त करने हेतु ग्रुप ज्वाइन करें।
For PDF Click here
139.
प्रश्न: हाल ही में
जारी, अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की रिपोर्ट के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी श्रमिकों के लिए
वैश्विक स्तर पर सर्वाधिक रोजगार देने वाला क्षेत्र कौन सा है?
A. कृषि क्षेत्र
B. सेवा क्षेत्र
C. निर्माण क्षेत्र
D. विनिर्माण क्षेत्र
सही
उत्तर: B. सेवा क्षेत्र
140.
प्रश्न: “कंपाला
घोषणा” किससे संबंधित है?
A. स्वास्थ्य सेवा
B. जलवायु परिवर्तन
C. कृषि-खाद्य प्रणाली
D. शिक्षा नीति
उत्तर: C. कृषि-खाद्य प्रणाली
व्याख्या:
कंपाला घोषणा का उद्देश्य वैश्विक कृषि-खाद्य प्रणालियों को अधिक टिकाऊ, समावेशी और लचीला बनाना है, और यह 2024 में अफ्रीका में आयोजित
सम्मेलन में अपनाई गई थी।
141.
प्रश्न:हाल ही में
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
द्वारा “इंड-ऑफ-लाइफ वाहन नियम, 2025” किस
अधिनियम के तहत अधिसूचित किए गए हैं?
A. वायु (प्रदूषण नियंत्रण) अधिनियम, 1981
B. जल (प्रदूषण नियंत्रण) अधिनियम, 1974
C. पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986
D. वन अधिनियम, 1927
उत्तर: C. पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986
142.
प्रश्न:भारत का
इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर उद्योग किस सरकारी योजना से प्रेरित है?
A. मेक इन इंडिया
B. उत्पादन-संबद्ध प्रोत्साहन योजना
C. डिजिटल इंडिया
D. स्टार्ट-अप इंडिया
उत्तर: B. उत्पादन-संबद्ध प्रोत्साहन योजना
143.
प्रश्न:हाल ही में
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में किस दुर्लभ पौधे की प्रजाति पाई गई है?
A. बांस
B. यूट्रिकुलरिया
C. बेल
D. कटकटू
उत्तर: B. यूट्रिकुलरिया
144.
प्रश्न:हाल ही में
भारत किस संयुक्त राष्ट्र समिति में शामिल हुआ है?
A. UN-CEBD
B. UN Disarmament Committee
C. UN Peacekeeping Committee
D. UN NGO Committee
उत्तर: A. UN-CEBD
UN
Committee of Experts on Big Data and Data Science for Official Statistics
145. प्रश्न : भारत ने हाल ही में ‘राफेल’ नामक हरिकेन से
प्रभावित किस देश को मानवीय सहायता भेजी?
A. त्रिनिडाड और टोबैगो
B. क्यूबा
C. बारबाडोस
D. जमैका
उत्तर : B. क्यूबा
व्याख्या: भारत ने 'राफेल' नामक तूफान से प्रभावित क्यूबा को मानवीय सहायता भेजी। क्यूबा कैरिबियन
सागर में स्थित सबसे बड़ा द्वीपीय देश है और ग्रेटर एंटीलीज का हिस्सा है।
146.
प्रश्न:पीएम यसस्वी
योजना का उद्देश्य क्या है?
A. बेरोजगारी मुक्ति
B. वंचित छात्रों को शिक्षा में सहायता
C. किसानों को वित्तीय सहायता
D. स्वास्थ्य सेवा सुधार
उत्तर: B. वंचित छात्रों को शिक्षा में सहायता
147.
प्रश्न:किस आयोग ने
आदिम जनजातीय समूहों (पीटीजी) की पहचान की थी?
A. मंडल आयोग
B. ढेबर आयोग
C. सतीश चंद्र समिति
D. पंडित आयोग
सही
उत्तर: B. ढेबर आयोग
148.
प्रश्न:हाल ही में
थोक मूल्य सूचकांक (WPI)
के नये आधार वर्ष के
निर्धारण के लिए किस समिति का गठन किया गया है?
A. कमलनाथ समिति
B. रमेश चंद समिति
C. नरेन्द्र मोदी समिति
D. शंकर समिति
उत्तर: B. रमेश चंद समिति
149. प्रश्न: सिंधु जल संधि (1960) के अंतर्गत भारत को
निम्नलिखित में से किस प्रकार की परियोजनाओं के लिए पश्चिमी नदियों के जल के सीमित
उपयोग की अनुमति है?
A. सिंचाई और पनबिजली उत्पादन
B. घरेलू जल आपूर्ति और बाढ़ नियंत्रण
C. नौवहन और बंदरगाह निर्माण
D. कृषि और मछली पालन
उत्तर:A. सिंचाई और पनबिजली उत्पादन / Irrigation
and Hydropower Generation
व्याख्या :सिंधु जल संधि 1960 भारत और पाकिस्तान के बीच एक
ऐतिहासिक जल समझौता है जिसे विश्व बैंक की मध्यस्थता में संपन्न किया गया था।
इस संधि के अनुसार पूर्वी नदियों (सतलुज, व्यास,
रावी) का जल भारत को और पश्चिमी नदियों (सिंधु, झेलम, चिनाब) का जल पाकिस्तान को आवंटित किया गया
है।
हालाँकि, भारत को कुछ प्रतिबंधों
के अंतर्गत पश्चिमी नदियों पर सीमित सिंचाई और पनबिजली परियोजनाएँ (run-of-the-river
type) विकसित करने की अनुमति दी गई है।
यह संधि तीन-स्तरीय विवाद निपटान प्रणाली भी प्रदान करती
है: स्थायी सिंधु आयोग, तटस्थ विशेषज्ञ और मध्यस्थता न्यायालय ।
150.
प्रश्न:भारत में
डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण नियमों का उद्देश्य क्या है?
A. व्यक्तिगत डेटा सुरक्षा कानून को लागू करना
B. इंटरनेट सेवाओं का विस्तार
C. साइबर अपराधों को बढ़ावा देना
D. इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का विनिर्माण
उत्तर: A. व्यक्तिगत डेटा सुरक्षा कानून को लागू
करना
151. प्रश्न: भारत में कंपनियों द्वारा राजनीतिक दान के लिए
उपयोग किए जाने वाले "इलेक्टोरल ट्रस्ट" की स्थापना किस नियम के अंतर्गत
की जाती है?
A. आयकर अधिनियम की धारा 80G
B. कंपनी अधिनियम की धारा 135
C. आयकर नियम 1962 का नियम 17CA
D. लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123
उत्तर: C. आयकर नियम 1962 का नियम 17CA
व्याख्या / Explanation: इलेक्टोरल
ट्रस्ट्स की स्थापना आयकर नियम 1962 के नियम 17CA तथा
इलेक्टोरल ट्रस्ट स्कीम, 2013 के अंतर्गत की जाती है। इनका
उद्देश्य कंपनियों और व्यक्तियों द्वारा राजनीतिक दलों को पारदर्शी तरीके से दान
देना सुनिश्चित करना है। चुनावी बॉन्ड की तुलना में, ये दान
और प्राप्तकर्ता की जानकारी चुनाव आयोग को प्रदान करते हैं।
152.
प्रश्न:शेंगेन
क्षेत्र में हाल ही में कौन से देश शामिल हुए?
A. रोमानिया और बुल्गारिया
B. पोलैंड और हंगरी
C. स्लोवाकिया और क्रोएशिया
D. आइसलैंड और नॉर्वे
सही
उत्तर: A. रोमानिया और बुल्गारिया
153.
प्रश्न: PMGDISHA का लक्ष्य क्या था?
A. ग्रामीण क्षेत्रों में हर परिवार को पेयजल
सुविधा देना
B. 6 करोड़ ग्रामीण परिवारों को डिजिटल साक्षर
बनाना
C. ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना
D. सभी ग्रामीणों को रोजगार देना
उत्तर: B. 6 करोड़ ग्रामीण परिवारों को डिजिटल
साक्षर बनाना
व्याख्या:
प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान (PMGDISHA) का उद्देश्य यह है कि ग्रामीण भारत में
प्रत्येक परिवार से कम-से-कम एक सदस्य को बुनियादी डिजिटल साक्षरता प्रदान की जाए।
इस अभियान के तहत 6 करोड़ लोगों को कंप्यूटर, इंटरनेट, ई-मेल
और डिजिटल लेनदेन जैसे कार्यों के प्रति प्रशिक्षित करना लक्षित है।
154.प्रश्न: हाल में चर्चा में रहे
"होंगलापार गिब्बन वन्यजीव अभयारण्य" किस राज्य में स्थित है?
A. मणिपुर
B. मेघालय
C. असम
D. त्रिपुरा
उत्तर: C. असम
Contact No. 74704-95829
BPSC Telegram Group (Pre and
Mains)
अभ्यास मूल्यांकन एवं मॉडल उत्तर प्राप्त करने हेतु ग्रुप ज्वाइन करें।
No comments:
Post a Comment