भारत एवं अफगानिस्तान
ऐतिहासिक और सांस्कृतिक आधार पर भारत और अफगानिस्तान के संबंध अत्यधिक मजबूत रहे हैं। प्राचीन काल से ही अफगानिस्तान और भारत के लोगों ने सांस्कृतिक मूल्यों और समानता पर आधारित शांतिपूर्ण सहअस्तित्व की नीति और व्यापार एवं वाणिज्य के माध्यम से एक-दूसरे के साथ संपर्क स्थापित किया है।
भारतीय-अफगान
संबंधों में पिछले कई वर्षों में उल्लेखनीय बदलाव और घटनाक्रम हुए हैं विशेषकर
2021 में तालिबान की वापसी के बाद इन संबंधों में एक मौलिक परिवर्तन देखा गया, जो हाल की स्थिति में सतर्कता और व्यावहारिकता के
बीच संतुलन बनाते हुए विकसित हो रहा है।
