Mar 20, 2026

"ग्रह" और "समृद्धि" पर एसडीजी बुलेटिन रिपोर्ट

 

"ग्रह" और "समृद्धि" पर एसडीजी बुलेटिन रिपोर्ट


भारत ने सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए "ग्रह" और "समृद्धि" पर एसडीजी बुलेटिन रिपोर्ट जारी की है। यह रिपोर्ट 18 मार्च 2026 को पटना, बिहार में सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय  द्वारा प्रस्तुत की गई। यह रिपोर्ट भारत की पर्यावरणीय और आर्थिक प्रगति प्रस्तुत करती है। यह 2030 एजेंडा के पांच स्तंभों लोग, ग्रह, समृद्धि, शांति और साझेदारी के अनुरूप तैयार की गई है।

 

पर्यावरणीय स्थिरता की दिशा में भारत की प्रगति

स्वच्छ जल और स्वच्छता (SDG 6)

  • भारत ने स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। देश के सभी जिलों को खुले में शौच मुक्त (ODF) घोषित किया जा चुका है।

लैंगिक समानता और स्कूल स्वच्छता

  • वर्ष 2023-24 में 97.2% स्कूलों में लड़कियों के लिए अलग शौचालय उपलब्ध हैं।
  • यह शिक्षा में लैंगिक समानता को बढ़ावा देता है।

जिम्मेदार खपत और उत्पादन

  • अपशिष्ट पुनर्चक्रण संयंत्र 2019-20 में 829 था जो 2024-25 में बढ़कर 3,036 संयंत्र हो गया।
  • यह आंकड़ा भारत की पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

जलवायु कार्रवाई और जैव विविधता संरक्षण

भारत जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए:

  • नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा दे रहा है
  • वन संरक्षण और जैव विविधता पर ध्यान दे रहा है
  • आपदा जोखिम न्यूनीकरण में सुधार कर रहा है

 

समृद्धि पर ध्यान केंद्रित आर्थिक विकास की नई ऊँचाइयाँ

स्वच्छ और किफायती ऊर्जा

  • कुल स्थापित बिजली उत्पादन क्षमता में नवीकरणीय ऊर्जा की हिस्सेदारी 2015-16 में 16.02% से बढ़कर 2024-25 में 22.13% हो गई
  • भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा पवन ऊर्जा उत्पादक बन चुका है।

कार्बन उत्सर्जन में कमी

  • बिजली क्षेत्र में 2015-16 में 61.45 टन CO से कम होकर 2022-23 में 40.52 टन CO हो गया।
  • यह दर्शाता है कि भारत निम्न-कार्बन अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है।

100% घरों का विद्युतीकरण

  • केवल 24 महीनों में भारत ने 99.77% से 100% विद्युतीकरण हासिल किया और ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली पहुंचाई।

डिजिटल कनेक्टिविटी का विस्तार

  • 99% से अधिक आबादी मोबाइल नेटवर्क से जुड़ी और डिजिटल इंडिया अभियान को मजबूती मिली।

पर्यटन और आर्थिक विकास

  • पर्यटन क्षेत्र समावेशी विकास, रोजगार सृजन और विदेशी मुद्रा आय का मुख्य चालक बनते हुए GDP में 2.60% का योगदान दिया।

 

"ग्रह" और "समृद्धि" पर एसडीजी बुलेटिन रिपोर्ट यह स्पष्ट करती है कि भारत न केवल विकास कर रहा है बल्कि वह संतुलित और टिकाऊ विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक समृद्धि का यह संतुलन भारत को वैश्विक स्तर पर एक मजबूत और जिम्मेदार राष्ट्र के रूप में स्थापित करता है।


 

No comments:

Post a Comment