GK BUCKET is best for BPSC and other competitive Exam preparation.

Jul 18, 2024

अक्षांश व देशांतर

 

अक्षांश व देशांतर

वीडियो देखने के लिए उपर लिंक के माध्‍यम से जाए।

अक्षांश वृत्त/रेखाएं और देशान्तर रेखाएँ  किस प्रकार की रेखाएं हैं- ग्लोब पर खींची गई काल्पनिक रेखाएँ 

देशान्तर रेखाएँ एक ध्रुव से शुरू होकर दूसरे ध्रुव पर समाप्त हो जाती हैं अतः यह रेखाएँ हैं जबकि अक्षांश रेखाएँ पृथ्वी को चारो तरफ से घेरती हैं अतः यह वृत्ताकार होती हैं। 


अक्षांश रेखाएं

अक्षांश क्या है- पृथ्वी के केन्द्र से विषुवत रेखा को आधार मानते हुए मापी गयी कोणीय दूरी 


अक्षांश रेखाओं को दर्शाया जाता है- अंशों, मिनट एवं सेकेंड में


समान अक्षांश को मिलाने वाली रेखा क्या कहलाती है- अक्षांश रेखा


अक्षांश एवं देशांतर रेखाओं का निर्धारण किया जाता है- कोणीय रूप में


अक्षांश और देशांतर रेखाए एक दूसरे को काटती है- समकोण पर


विषुवत वृत् से ध्रुवों की ओर जाने पर अक्षांशीय वृत्त की लंबाई पर क्या प्रभाव पड़ता है- कमी आती है


पृथ्वी पर स्थित सभी अक्षांश वृत्त समानांतर होते हैं- विषुवत रेखा के


दो अक्षांश एवं 2 देशांतर रेखाओं के मध्य स्थित भाग कहलाता है- ग्रिड


सबसे छोटी अक्षांश रेखा है- 900उत्तरी या 900दक्षिणी अक्षांश रेखा(900 उत्तरी या दक्षिणी अक्षांश रेखा एक बिंदु के रूप में मानी जाती है)


किस अक्षांश रेखा को छोड़कर प्रत्येक अक्षांश रेखा एक संपूर्ण वृत्त होती है- 900 अक्षांश रेखा


 

महत्वपूर्ण अक्षांश रेखाएं

90 उत्तरी अक्षांश

उत्तरी ध्रुव

(NorthPole)

शीत कटिबंध

66.5 उत्तरी अक्षांश

आर्कटिक वृत्त

( Arctic Circle)

शीतोष्ण कटिबंध

23.5 उत्तरी अक्षांश

कर्क रेखा

(Tropic of Cancer)

उष्ण कटिबंध

0 अक्षांश

विषुवत वृत्त या भूमध्य रेखा (Equator)

23.5 दक्षिणी अक्षांश

मकर रेखा

(Tropic of Capricorn)

66.5 दक्षिणी अक्षांश

अंटार्कटिक वृत्त (Antarctic Circle)

शीतोष्ण कटिबंध

90 दक्षिणी अक्षांश

दक्षिणी ध्रुव (SouthPole)

शीत कटिबंध

 

कितने डिग्री के अन्तराल पर विषुवत रेखा से दोनों ध्रुवों तक अक्षांश रेखाओं को खींचा गया है- एक डिग्री


प्रति एक डिग्री  की अक्षांशीय दूरी कितनी होती है- लगभग 111 किमी०


पृथ्वी पर 00 अक्षांश रेखा को मिलाकर कुल अक्षांश रेखाएं  है- 181

 

यदि उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुव को एक रेखा माना जाए तो कुल अक्षांश रेखाएं 181 होगी जबकि यदि इसे एक बिन्दु माना जाए तो कुल अक्षांश रेखाएं होगी- 179 (181-2=179)

विषुवत रेखा से ध्रुवों की ओर जाने पर अक्षांश रेखाओं की लम्बाई पर क्या प्रभाव पड़ता है- घटती जाती है


उत्तरी तथा दक्षिणी अक्षांश रेखाओं के मध्य कौन सी अक्षांश रेखा विभाजक का कार्य करती है- विषुवत रेखा


ग्लोब पर सबसे लम्बी अक्षांश रेखा कौन सी होती है- विषुवत रेखा या भूमध्य रेखा 


पृथ्वी को दो समान गोलार्द्धों में विभाजित करने वाली काल्पनिक रेखा को क्या कहा जाता है- विषुवत रेखा या भूमध्य रेखा 


किस रेखा पर वर्ष भर सूर्य की किरणे लगभग लम्बवत पड़ती है जिससे यहां पर अत्यधिक सूर्यातप की प्राप्ति होती है- भूमध्य रेखा


भूमध्य रेखा पर वर्ष में कितनी बार सूर्य लम्बवत चमकता है-2 बार, 21 मार्च एवं 23 सितम्बर


किस रेखा पर वर्षभर दिन-रात की अवधि बराबर होती है- भूमध्य रेखा पर


किस अक्षांशीय रेखा पर गुरुत्वाकर्षण बल न्यूनतम होता है- भूमध्य रेखा पर

 

 

भूमध्य रेखा को 2 बार काटने वाली नदी

कांगो अथवा जायरे नदी

मकर रेखा को 2 बार काटने वाली नदी

लिम्पोपो या घड़ियाल नदी

कर्क रेखा को 2 बार काटने वाली भारतीय नदी

माही नदी

 


 सभी प्रश्‍न GK BUCKET STUDY TUBE  एकदिवसीय नोट्स से लिए गए है। 

इन प्रश्‍नों को GK BUCKET STUDY TUBE  यूटयूब चैनल पर भी देख सकते हैं। 


सभी एकदिवसीय परीक्षाओं हेतु उपयोगी नोट्स जिसे आर्डर कर आप अपने घर पर मंगा सकते हैं। ज्‍यादा जानकारी के लिए 74704-95829 पर संपर्क करें। 


किस अक्षांशीय वृत्त को मकर रेखा कहा जाता है- 23.5 दक्षिणी अक्षांश


किस महाद्वीप का अधिकांश भाग हमेशा बर्फ ढंके होने के कारण सफेद महाद्वीप की संज्ञा किसे दी जाती है- अंटार्कटिका


30से 35 से उत्तरी अक्षांश एवं दक्षिणी अक्षांशों के मध्य स्थित पेटियों को क्या कहा जाता है- अश्व अक्षांश


किन अक्षांशों में सामान्यतः वायुमंडल में स्थिरता एवं पवन संचार मंद गति से होता है- अश्व अक्षांश


देशांतर रेखाएं

देशांतर रेखाए क्या है- प्रधान याम्योत्तर रेखा के पूर्व या पश्चिम में स्थित किसी स्थान की कोणीय दूरी

किसे महान वृत्त या ग्रेट सर्किल कहा जाता है-00 अक्षांश रेखा  तथा सभी देशांतर रेखाओं को (ये सभी पृथ्वी को 2 बराबर भागों में बांटती है इस कारण महान वृत्त कहा जाता है)

पृथ्वी पर देशांतर रेखाएं किस प्रकार खींची जाती हैउत्तरी ध्रुव से लेकर दक्षिणी ध्रुव तक


देशांतर रेखाओं को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है- याम्योत्तर रेखाएं

 

कुछ मुख्य रेखाओं का मिलन स्थल

00 देशांतर रेखा तथा 00 अक्षांश रेखा 

गिनी की खाड़ी, अटलांटिक महासागर

00 देशांतर रेखा तथा कर्क रेखा

अल्जीरिया

00 देशांतर रेखा तथा मकर रेखा

अटलांटिक महासागर

00 देशांतर रेखा तथा आर्कटिक वृत

नार्वेजियन सागर

 

प्रत्येक देशांतर रेखाओं के बीच की दूरी कहां पर सबसे ज्यादा होती है-विषुवत रेखा पर (111.32 कि.मी.)


देशांतर रेखाओं के बीच न्यूनतम दूरी होती है- ध्रुवों पर, शून्य किमी


किस स्थान पर सभी देशांतर रेखाएं आपस में मिल जाती है- ध्रुवों पर


दो देशांतर रेखाओं के मध्य की दूरी क्या कहलाती है- गोर, Gore


ग्लोब पर देशान्तर रेखाओं की संख्या कितनी है- 360


देशान्तर रेखा जो लन्दन के ग्रीनविच से गुजरती है-00 देशान्तर रेखा (प्रधान याम्योत्तर रेखा)


पृथ्वी पर स्थित सभी देशांतर रेखाओं की लंबाई- समान होती है


कौन सी देशांतर रेखा मिलकर पृथ्वी को 2 बराबर भागों में बांटती है- 00 देशान्तर रेखा तथा 1800 देशांतर रेखा मिलकर

उल्लेखनीय है कि 00 देशान्तर रेखा के पूर्व में पृथ्वी के आधे भाग को पूर्वी गोलार्द्ध तथा पश्चिम के आधे भाग को पश्चिमी गोलार्द्ध कहा जाता है।

प्रधान याम्योत्तर रेखा के पूर्व में स्थित सभी देशान्तर रेखा को पूर्वी देशान्तर रेखा तथा पश्चिम में स्थित सभी देशान्तर रेखा को पश्चिमी देशान्तर रेखा कहा जाता है


कौन सी 2 देशांतर रेखाएं एक ही रेखा पर स्थित है- 180पूर्वी देशांतर रेखा तथा 180पश्चिमी  देशांतर रेखा

 

प्रधान याम्योत्तर रेखा एवं गुजरने वाले क्षेत्र या देश

यूरोप

यूनाइटेड किंगडम, स्पेन तथा फ्रांस

अफ्रीका

घाना, अल्जीरिया, माली टोगो, बर्किनाफासो

अंटार्कटिका

-

 

अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा (International Date Line)

पृथ्वी पर समय समय के निर्धारण हेतु किस देशांतर रेखा को अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा कहा गया है- 1800 देशांतर रेखा


अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा किसके समानांतर है-आर्कटिक सागर, चुकी सागर, बेरिंग जलसंधि एवं प्रशांत महासागर


1800 देशांतर रेखा से पूर्व दिशा में जाने पर क्या प्रभाव पड़ता है- एक दिन घटना पड़ता है (पश्चिम दिशा की ओर जाने पर एक दिन जोड़ना पड़ता है)

अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के पूर्व एवं पश्चिम में 1 दिन का अंतर होता है इस कारण से इसे पर करते समय 1 दिन जोड़ा अथवा घटाया जाता है।

पृथ्वी को एक डिग्री घूमने में कितना समय लगता है- 4 मिनट


प्रत्येक देशान्तर रेखा के मध्य कितने समय का अंतर होता है- 4 मिनट


भारत के सबसे पश्चिमी छोर तथा पूर्वी छोर के मध्य कितने समय का अंतर पाया जाता है- 2 घंटे का अन्तर 


भारत के सबसे पश्चिमी छोर पर 6807’ पूर्वी देशान्तर रेखा तथा इसके पूर्वी छोर पर  97025’ पूर्वी देशान्तर रेखा गुजरती है। इन दोनों देशान्तर रेखाओं के मध्य लगभग 300 देशान्तर रेखाओं का अंतर है। प्रत्येक देशान्तर रेखा 4 मिनट के बराबर है। अतः 4x30=120 मिनट, अतः भारत के दोनों देशांतर के मध्य 2 घंटे का अंतर पाया जाता है ।

 

अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा को किस कारण से कई स्थानों पर मोड़ा गया है-संबंधित देश के सभी क्षेत्रों में एकसमान समय बनाए रखने हेतु


साइबेरिया को विभाजित होने से बचाने एवं साइबेरिया से अलास्का को अलग रखने हेतु किस अक्षांश पर अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा को मोड़ा गया है- 750


किस प्रकार के देशों में एक से अधिक मानक समयों को अपनाया गया है- वैसे देश जिनका देशांतरीय विस्तार अधिक होता है।  


सबसे ज्यादा टाइम जोन वाला देश- फ्रांस, 12 टाइम जोन

उल्लेखनीय है कि फ्रांस के कई द्वीप दुनिया के कई हिस्सों में फैले हुए हैं इस कारण यहां एक से ज्यादा टाइम जोन है। रूस में 11 और अमेरिका में 9 टाइम जोन  है।

स्थानीय समय का निर्धारण किया जाता है- सूर्य की स्थिति के आधार पर


स्थानीय मध्याह्न समय क्या है- वह समय जब सूर्य उस स्थान विशेष पर लम्बवत् चमकता है


भारत का मानक समय रेखा किस देशांतर रेखा को माना गया है 82.50 पूर्वी देशान्तर रेखा, (यह नैनी, प्रयागराज से गुजरती है)


किस वर्ष तक कोलकाता का आधिकारिक समय अलग से निर्धारित होता था- 1948 तक


भारत में आधिकारिक भारतीय मानक समय का निर्धारण किस संस्थान द्वारा होता है- राष्ट्रीय भौतिकी प्रयोगशाला, दिल्ली 


अक्षांश रेखाएँ और देशान्तर रेखाएँ

 

प्रश्‍न- अक्षांश रेखाएँ और देशान्तर रेखाएँ किस प्रकार की रेखाएँ हैं?

  1. प्राकृतिक रेखाएँ
  2. खगोलीय रेखाएँ
  3. काल्पनिक रेखाएँ
  4. गणितीय रेखाएँ

उत्तर- काल्पनिक रेखाएँ

 

प्रश्‍न- अक्षांश रेखाओं को दर्शाया जाता है?

  1. अंशों में
  2. मिनट में
  3. सेकेंड में
  4. उपरोक्त सभी

उत्तर- उपरोक्त सभी

 

प्रश्‍न- अक्षांश एवं देशांतर रेखाओं का निर्धारण किया जाता है?

  1. त्रिज्या रूप में
  2. व्यास रूप में
  3. कोणीय रूप में
  4. लंबाई रूप में

उत्तर-कोणीय रूप में

 

प्रश्‍न- अक्षांश और देशांतर रेखाएँ एक दूसरे को काटती हैं?

  1. अधिक कोण पर
  2. समकोण पर
  3. न्‍यून कोण पर
  4. कोण नहीं बनता

उत्तर- समकोण पर

 

प्रश्‍न- विषुवत वृत से ध्रुवों की ओर जाने पर अक्षांशीय वृत्त की लंबाई पर क्या प्रभाव पड़ता है?

  1. बढ़ जाती है
  2. समान रहती है
  3. कमी आती है
  4. कोई परिवर्तन नहीं होता

उत्तर-  कमी आती है

 

 

प्रश्‍न- सबसे छोटी अक्षांश रेखा है?

  1. 0° अक्षांश रेखा
  2. 45° अक्षांश रेखा
  3. 90° उत्तरी या दक्षिणी अक्षांश रेखा
  4. 180° अक्षांश रेखा

उत्तर- 90° उत्तरी या दक्षिणी अक्षांश रेखा

 

प्रश्‍न- किस अक्षांश रेखा को छोड़कर प्रत्येक अक्षांश रेखा एक संपूर्ण वृत्त होती है?

  1. 0° अक्षांश रेखा
  2. 45° अक्षांश रेखा
  3. 60° अक्षांश रेखा
  4. 90° अक्षांश रेखा

उत्तर- 90° अक्षांश रेखा

 

 

प्रश्‍न- कितने डिग्री के अन्तराल पर विषुवत रेखा से दोनों ध्रुवों तक अक्षांश रेखाओं को खींचा गया है?

  1. पाँच डिग्री
  2. एक डिग्री
  3. दस डिग्री
  4. पंद्रह डिग्री

उत्तर-एक डिग्री

 

प्रश्‍न-प्रति एक डिग्री की अक्षांशीय दूरी कितनी होती है?

  1. लगभग 90 किमी
  2. लगभग 100 किमी
  3. लगभग 111 किमी
  4. लगभग 120 किमी

उत्तर-लगभग 111 किमी

 

प्रश्‍न- पृथ्वी पर 0° अक्षांश रेखा को मिलाकर कुल अक्षांश रेखाएं कितनी हैं?

  1. 180
  2. 181
  3. 182
  4. 179

उत्तर- 181

यदि उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुव को एक रेखा माना जाए तो कुल अक्षांश रेखाएं 181 होगी जबकि यदि इसे एक बिन्दु माना जाए तो कुल अक्षांश रेखाएं होगी- 179 (181-2=179)

 

प्रश्‍न-यदि उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुव को एक बिन्‍दु माना जाए तो कुल अक्षांश रेखाएं कितनी होंगी?

  1. 180
  2. 181
  3. 182
  4. 179

उत्तर- 179

 

प्रश्‍न- विषुवत रेखा से ध्रुवों की ओर जाने पर अक्षांश रेखाओं की लम्बाई पर क्या प्रभाव पड़ता है?

  1. बढ़ती जाती है
  2. समान रहती है
  3. घटती जाती है
  4. कोई परिवर्तन नहीं होता

उत्तर- घटती जाती है

 

प्रश्‍न-ग्लोब पर सबसे लम्बी अक्षांश रेखा कौन सी होती है?

  1. कर्क रेखा
  2. मकर रेखा
  3. विषुवत रेखा
  4. ध्रुवीय रेखा  

उत्तर- विषुवत रेखा

विषुवत रेखा पृथ्वी को दो समान उत्तरी तथा दक्षिणी गोलार्द्धों में विभाजित करने वाली काल्पनिक रेखा है

 

प्रश्‍न-किस रेखा पर वर्ष भर सूर्य की किरणें लगभग लम्बवत पड़ती हैं जिससे यहाँ पर अत्यधिक सूर्यातप की प्राप्ति होती है?

  1. कर्क रेखा
  2. मकर रेखा
  3. प्रधान याम्योत्तर रेखा
  4. भूमध्य रेखा

उत्तर-भूमध्य रेखा

भूमध्य रेखा पर वर्ष में 2 बार सूर्य लम्बवत चमकता है 21 मार्च एवं 23 सितम्बर

 

प्रश्‍न-किस अक्षांशीय रेखा पर गुरुत्वाकर्षण बल न्यूनतम होता है?

  1. कर्क रेखा
  2. मकर रेखा
  3. प्रधान याम्योत्तर रेखा
  4. भूमध्य रेखा

उत्तर-भूमध्य रेखा

भूमध्य रेखा पर वर्षभर दिन-रात की अवधि बराबर होती है।

 

प्रश्‍न-किस अक्षांशीय वृत्त को मकर रेखा कहा जाता है?

  1. 23.5° उत्तरी अक्षांश
  2. 23.5° दक्षिणी अक्षांश
  3. 66.5° उत्तरी अक्षांश
  4. 66.5° दक्षिणी अक्षांश

उत्तर- 23.5° दक्षिणी अक्षांश

 

प्रश्‍न- 30° से 35° उत्तरी अक्षांश एवं दक्षिणी अक्षांशों के मध्य स्थित पेटियों को क्या कहा जाता है?

  1. अश्व अक्षांश
  2. कर्क रेखा
  3. मकर रेखा
  4. विषुवत रेखा

उत्तर- अश्व अक्षांश

अश्व अक्षांश में सामान्यतः वायुमंडल में स्थिरता एवं पवन संचार मंद गति से होता है?

 

प्रश्‍न- यूरोप का कौन से देश से प्रधान याम्‍योत्‍तर रेखा नहीं गुजरती है?

  1. यूनाइटेड किंगडम
  2. स्पेन
  3. फ्रांस
  4. पूर्तगाल

उत्‍तर- पूर्तगाल

 

प्रश्‍न- निम्‍न में से अफ्रीका के किस देश से प्रधान याम्‍योत्‍तर रेखा नहीं गुजरती है?

  1. घाना
  2. अल्जीरिया
  3. बर्किनाफासो
  4. इथोपिया

उत्‍तर- इथोपिया

 

प्रश्‍न-देशांतर रेखाओं को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है?   

  1. अक्षांश रेखाएँ
  2. याम्योत्तर रेखाएँ
  3. ध्रुवीय रेखाएँ
  4. विषुवत रेखाएँ

उत्तर- याम्योत्तर रेखाएँ

 

प्रश्‍न- 0 डिग्री देशांतर रेखा तथा 0 डिग्री अक्षांश रेखा का मिलन स्‍थल निम्‍न में से कौन है?

  1. गिनी की खाड़ीअटलांटिक महासागर
  2. अल्जीरिया
  3. अटलांटिक महासागर
  4. नार्वेजियन सागर

उत्‍तर- गिनी की खाड़ीअटलांटिक महासागर

 

प्रश्‍न- 0 डिग्री देशांतर रेखा तथा कर्क रेखा का मिलन स्‍थल निम्‍न में से कौन है?

  1. गिनी की खाड़ीअटलांटिक महासागर
  2. अल्जीरिया
  3. अटलांटिक महासागर
  4. नार्वेजियन सागर

उत्‍तर- अल्जीरिया

 

प्रश्‍न- 0 डिग्री देशांतर रेखा तथा आर्कटिक वृत का मिलन स्‍थल निम्‍न में से कौन है?

  1. गिनी की खाड़ीअटलांटिक महासागर
  2. अल्जीरिया
  3. अटलांटिक महासागर
  4. नार्वेजियन सागर

उत्‍तर- नार्वेजियन सागर

 

प्रश्‍न- 0 डिग्री देशांतर रेखा तथा मकर रेखा का मिलन स्‍थल निम्‍न में से कौन है?

  1. गिनी की खाड़ीअटलांटिक महासागर
  2. अल्जीरिया
  3. अटलांटिक महासागर
  4. नार्वेजियन सागर

उत्‍तर- अटलांटिक महासागर

 

प्रश्‍न- ग्लोब पर देशांतर रेखाओं की संख्या 360 होती है तो बताएं कि प्रत्येक देशांतर रेखाओं के बीच की दूरी कहां पर सबसे ज्यादा होती है?

  1. ध्रुवों पर
  2. विषुवत रेखा पर
  3. कर्क रेखा पर
  4. मकर रेखा पर

उत्तर- विषुवत रेखा पर

देशांतर रेखाओं के बीच न्यूनतम दूरी ध्रुवों पर होती है। इसी क्रम में ध्रुवों पर सभी देशांतर रेखाएं आपस में मिल जाती हैं।

 

प्रश्‍न- दो देशांतर रेखाओं के मध्य की दूरी क्या कहलाती है?

  1. याम्योत्तर
  2. अक्षांश
  3. गोर
  4. ग्रेट सर्कल

उत्तर- गोर

 

प्रश्‍न- देशांतर रेखा जो लन्दन के ग्रीनविच से गुजरती है, उसे क्या कहते हैं?

  1. प्रधान अक्षांश रेखा
  2. 0 डिग्री देशांतर रेखा
  3. प्रधान याम्योत्तर रेखा
  4. मुख्य रेखा

उत्तर- प्रधान याम्योत्तर रेखा

 

प्रश्‍न- पृथ्वी पर स्थित सभी देशांतर रेखाओं की लंबाई होती है?

  1. भिन्न
  2. समान
  3. विषुवत रेखा पर अधिक
  4. ध्रुवों पर अधिक

उत्तर- समान होती है

 

प्रश्‍न - कौन सी देशांतर रेखा मिलकर पृथ्वी को 2 बराबर भागों में बांटती है?

  1. 180 डिग्री देशांतर रेखा
  2. 90 डिग्री देशांतर रेखा
  3. 0 डिग्री देशांतर रेखा
  4. 0 डिग्री देशांतर रेखा तथा 180 डिग्री देशांतर रेखा मिलकर

उत्तर-0 डिग्री देशांतर रेखा तथा 180 डिग्री देशांतर रेखा मिलकर

 

प्रश्‍न- पृथ्वी पर किस देशांतर रेखा को अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा कहा गया है?

  1. 0 डिग्री देशांतर रेखा
  2. 90 डिग्री देशांतर रेखा
  3. 180 डिग्री देशांतर रेखा
  4. 45 डिग्री 0 देशांतर रेखा

उत्तर- 180 डिग्री देशांतर रेखा

 

प्रश्‍न- पृथ्वी को एक डिग्री घूमने में कितना समय लगता है?

  1. 1 मिनट
  2. 4 मिनट
  3. 10 मिनट
  4. 15 मिनट

उत्तर- 4 मिनट

 

प्रश्‍न- प्रशांत महासागर के अलावा अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा किसके समानांतर है

  1. आर्कटिक सागर
  2. चुकी सागर
  3. बेरिंग जलसंधि
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी

 

प्रश्‍न- भारत के सबसे पश्चिमी छोर तथा पूर्वी छोर के मध्य कितना समय का अंतर पाया जाता है?

  1. 1 घंटा
  2. 2 घंटे
  3. 3 घंटे
  4. 4 घंटे

उत्तर- 2 घंटे

 

प्रश्‍न- साइबेरिया को विभाजित होने से बचाने एवं साइबेरिया से अलास्का को अलग रखने हेतु अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा को किस अक्षांश पर मोड़ा गया है?

  1. 60°
  2. 65°
  3. 70°
  4. 75°

उत्तर- 75°

 

प्रश्‍न- किस वर्ष तक कोलकाता का आधिकारिक समय अलग से निर्धारित होता था?

  1. 1947
  2. 1948
  3. 1950
  4. 1952

उत्तर- 1948

 

प्रश्‍न- सबसे ज्यादा टाइम जोन वाला देश कौन सा है?

  1. रूस
  2. अमेरिका
  3. फ्रांस
  4. चीन

उत्तर- फ्रांस

उल्लेखनीय है कि फ्रांस के कई द्वीप दुनिया के कई हिस्सों में फैले हुए हैं इस कारण यहां एक से ज्यादा टाइम जोन है। रूस में 11 और अमेरिका में 9 टाइम जोन  है।

 

 

प्रश्‍न- स्थानीय समय का निर्धारण किसके आधार पर किया जाता है?

  1. चंद्रमा की स्थिति के आधार पर
  2. सूर्य की स्थिति के आधार पर
  3. समुद्री स्तर के आधार पर
  4. भू-चुंबकीय क्षेत्र के आधार पर

उत्तर- सूर्य की स्थिति के आधार पर

 

प्रश्‍न- भारत का मानक समय रेखा किस देशांतर रेखा को माना गया है?

  1. 75.5 डिग्री  पूर्वी देशान्तर रेखा
  2. 80.5 डिग्री पूर्वी देशान्तर रेखा
  3. 82.5 डिग्री पूर्वी देशान्तर रेखा
  4. 90.5 डिग्री पूर्वी देशान्तर रेखा

उत्तर- 82.5 डिग्री पूर्वी देशान्तर रेखा

 

 

प्रश्‍न- भारत में आधिकारिक भारतीय मानक समय का निर्धारण किस संस्थान द्वारा होता है?

  1. भारतीय मौसम विभाग
  2. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
  3. राष्ट्रीय भौतिकी प्रयोगशाला, दिल्ली
  4. भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग

उत्तर- राष्ट्रीय भौतिकी प्रयोगशाला, दिल्ली

 

प्रश्‍न- अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा को किस कारण से कई स्थानों पर मोड़ा गया है?

  1. समुद्री यातायात को नियंत्रित करने हेतु
  2. संबंधित देश के सभी क्षेत्रों में एकसमान समय बनाए रखने हेतु
  3. अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को सुगम बनाने हेतु
  4. मौसम के पूर्वानुमान को सरल बनाने हेतु

उत्तर- संबंधित देश के सभी क्षेत्रों में एकसमान समय बनाए रखने हेतु

 

प्रश्‍न- किस प्रकार के देशों में एक से अधिक मानक समयों को अपनाया गया है?

  1. जिनका क्षेत्रफल छोटा है।
  2. जिनका देशांतरीय विस्तार अधिक होता है
  3. जिनकी जनसंख्या अधिक होती है
  4. जिनकी राजधानी अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास होती है

उत्तर- वैसे देश जिनका देशांतरीय विस्तार अधिक होता है

 

प्रश्‍न-देशांतर रेखाएँ क्या हैं?

  1. भूमध्य रेखा के समानांतर रेखाएँ
  2. ध्रुवों के समानांतर रेखाएँ
  3. प्रधान याम्योत्तर रेखा के पूर्व या पश्चिम में स्थित कोणीय दूरी
  4. अक्षांश रेखाओं के समानांतर रेखाएँ

उत्तर- प्रधान याम्योत्तर रेखा के पूर्व या पश्चिम में स्थित कोणीय दूरी

 

प्रश्‍न-किसे महान वृत्त या ग्रेट सर्किल कहा जाता है?

  1. 0° अक्षांश रेखा
  2. सभी देशांतर रेखाएँ
  3. उपरोक्‍त दोनों
  4. उपरोक्‍त में से कोई नहीं

उत्तर- दोनों

उत्‍तर- 0 डिग्री अक्षांश रेखा तथा सभी देशांतर रेखाओं को (ये सभी पृथ्वी को 2 बराबर भागों में बांटती है इस कारण महान वृत्त कहा जाता है)

 

 

प्रश्‍न- निम्‍न में सत्‍य कथन को बताएं।

  1. भूमध्य रेखा को 2 बार काटने वाली नदी- कांगो अथवा जायरे नदी
  2. मकर रेखा को 2 बार काटने वाली नदी- लिम्पोपो या घड़ियाल नदी
  3. कर्क रेखा को 2 बार काटने वाली भारतीय नदी- माही नदी
  4. सभी कथन सत्‍य है

उत्‍तर- सभी कथन सत्‍य है।

 

 


No comments:

Post a Comment