GK BUCKET is best for BPSC and other competitive Exam preparation.

Jul 18, 2024

सूर्यातप, उष्मा संतुलन एवं तापमान

 सूर्यातप 



वीडियो देखने के लिए उपर लिंक के माध्‍यम से जाए।


पृथ्वी तथा जीवमंडल को ऊर्जा की प्राप्ति किन मूल स्रोतों से होती है-सूर्य विकिरण, पृथ्वी का गुरुत्व, ज्वार बल, पृथ्वी के अंतर्जात बल द्वारा


पृथ्वी पर ऊर्जा का सबसे प्रमुख स्रोत क्या है- सूर्य 


पृथ्वी को प्राप्त सूर्यातप की मात्रा तथा प्रति इकाई क्षेत्रफल पर उसकी प्राप्ति मुख्यतः किन कारकों पर निर्भर करती है- भूतल पर सूर्य किरणों का झुकाव, वायुमंडल की पारगम्यता तथा धूप की अवधि


पृथ्वी पर पहुंचनेवाली सौर विकिरण(सौर ऊर्जा) को क्या कहा जाता है- सूर्यातप (Solar Insolation)


पृथ्वी को सूर्यातप का कितना भाग प्राप्त होता है-  2 अरबवां भाग


सूर्य से निकलने वाली ऊर्जा के छोटे छोटे पैकेट जिसका प्रवाह विद्युत चुंबकीय तरंगों के रूप में होता है, क्या कहलाता है- फोटान


सौर ऊर्जा का विकिरण सूर्य से किस स्थान से होता है- प्रकाशमंडल (Photosphere) से


पृथ्वी को सूर्य से प्राप्त होने वाली ऊर्जा का अधिकतम भाग किस रूप में प्राप्त होता है- लघु तरंगदैर्ध्य (Short wavelength) के रूप में


पृथ्वी किस रूप में उष्मा का निष्कासन करता है- दीर्घ तरंग पार्थिव विकिरण के रूप में

प्लैंक के नियमानुसार जो वस्तु जितनी अधिक गर्म होती है उसके द्वारा उतनी ही ऊर्जा का उत्सर्जन होता है और उसकी तरंगदैर्ध्य उतनी ही छोटी होगी ।


बिना किसी माध्यम के एक वस्तु से दूसरे वस्तु में उष्मा उर्जा के गमन को क्या कहा जाता है- विकिरण


उष्मा जिसे सामान्य थर्मामीटर से नापा जा सके कहलाती है-सेन्सिबुल उष्मा


सौर विकिरण के मापन हेतु किसका उपयोग किया जाता है- लैंजिली


विषुवत रेखा से ध्रुव की ओर जाने पर सूर्यातप की मात्रा में क्या प्रभाव पड़ता है- कमी आती है


पृथ्वी पर अधिकतम तापमान कहां पाया जाता है- लीबिया (अल अजीजिया) (58 डिग्री सेल्सियस)


पृथ्वी पर न्यूनतम तापमान (सबसे अधिक ठंडा स्थल) कहां पाया जाता है- वोस्टॉक, अंटार्कटिका (-87 डिग्री सेल्सियस तक)


सौर कलंको के बनने पर पृथ्वी पर सूर्यातप तक की मात्रा पर क्या प्रभाव पड़ता है- सूर्यातप की मात्रा बढ़ जाती है


वायुमंडल के गर्म एवं शीतल होने की प्रक्रिया में किनका योगदान होता है- सूर्यातप(Insolation), चालन(Conduction), संवहन(Convection), विकिरण(Radiation) तथा अभिवहन(Advection) 


उल्लेखनीय है कि वायुमंडल पार्थिव विकिरण द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से गर्म होता है न कि सीधे सूर्यातप द्वारा

वायुमंडल की निचली परतों को गर्म करने में किसकी भूमिका महत्वपूर्ण होती है- चालन


वायु के क्षैतिज संचलन से होने वाले ताप का स्थानांतरण क्या कहलाता है- अभिवहन


मध्य अक्षांशीय क्षेत्रों में दैनिक मौसम में आने वाली भिन्नताओं का कारण है- अभिवहन


ग्रीष्म काल में उत्तरी भारत में चलने वाली  “लूउष्मा संचलन के  किस विधि को व्यक्त करता है- अभिवहन


 

उष्मा बजट

सूर्यातप तथा पार्थिव विकिरण में संतुलन के कारण पृथ्वी पर औसत तापमान एक समान रहता है। इस संतुलन को क्या कहा जाता है- पृथ्वी का उष्मा बजट

पृथ्वी न तो उष्मा का संचय करती है और न ह्रास। पृथ्वी अपने तापमान को स्थिर रखती है और यह तभी संभव होता है जब सूर्य विकिरण द्वारा सूर्यातप के रूप में प्राप्त उष्मा एवं पार्थिव विकिरण द्वारा अंतरिक्ष में संचरित ताप बराबर हो ।


भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर उष्मा के परिवहन की प्रक्रिया को क्या कहा जाता है- उष्मा का देशान्तरीय परिवहन


समुद्र तटीय क्षेत्रों तापमान सम होने हो प्रमुख कारण क्या है- समुद्री समीर एवं स्थल समीर का प्रभाव


 

पृथ्वी का उष्मा बजट-100 इकाइयां उष्मा का विवरण

35 इकाइयां

वायुमंडल की ऊपरी सतह, बादल, हिमाच्छादित क्षेत्रों द्वारा वापस अंतरिक्ष में

65 इकाइयां

पृथ्वी को प्राप्त

14% वायुमंडल द्वारा

51% धरातल द्वारा अवशोषित

अवशोषित 65% धरातल तथा वायुमंडल से विकिरण के रूप में वापस अंतरिक्ष में चली जाती है।



 सभी प्रश्‍न GK BUCKET STUDY TUBE  एकदिवसीय नोट्स से लिए गए है। 

इन प्रश्‍नों को GK BUCKET STUDY TUBE  यूटयूब चैनल पर भी देख सकते हैं। 


सभी एकदिवसीय परीक्षाओं हेतु उपयोगी नोट्स जिसे आर्डर कर आप अपने घर पर मंगा सकते हैं। ज्‍यादा जानकारी के लिए 74704-95829 पर संपर्क करें। 



प्रत्यावर्तन एल्बिडो- किसी वस्तु की सतह पर पड़ने वाले विकिरण का वह भाग जो परावर्तित हो जाता है प्रत्यावर्तन (Albedo) कहलाता है


एल्बिडो को किस प्रकार व्यक्त किया जाता है- प्रतिशत में


पृथ्वी का औसत एल्बिडो कितना है-30%


एल्बिडो निर्भर करता है- सतह की प्रकृति तथा विकिरण आपतन कोण पर


कोई सतह जितनी चिकनी एवं चमकीली होगी उसका प्रत्यावर्तन- उतना ही ज्यादा होगा


स्थलीय एवं जलीय सतह में एल्बिडो ज्यादा होगा-जलीय सतह का


भूमध्य रेखा पर एल्बिडो की मात्रा कम क्यों होती है- आपतन कोण अधिक होने के कारण


वायुमंडल में नीचे से ऊपर जाने पर प्रति 1 किमी की ऊंचाई पर तापमान में 6.5 डिग्री सेल्सियस की कमी को क्या कहा जाता है- सामान्य ह्रास दर (Normal Lapse Rate)


दिन के अधिकतम एवं रात्रि न्यूनतम तापमान का अंतर क्या कहलाता है- तापांतर


दिन में सर्वाधिक तापमान कब होता है- 2 बजे से 4 बजे के मध्य


समुद्र से दूर स्थलीय भाग की ओर जाने पर तापांतर पर क्या प्रभाव पड़ता है- तापांतर बढ़ता जाता है


किस प्रदेश के वायुमंडल में सदैव नमी पायी जाती है- भूमध्य रेखा


किसी वर्ष के अधिकतम और न्यूनतम तापमान के अंतर को क्या कहा जाता है- वार्षिक तापांतर


सामान्यतः किस माह के अधिकतम तापमान के अंतर को वार्षिक तापांतर कहा जाता है- जनवरी और मई


वार्षिक तापांतर न्यूनतम कहां पाया जाता है- भूमध्य रेखा पर


भूमध्य रेखीय क्षेत्रों में वार्षिक तापांतर कम होने का कारण है-वर्ष भर तापमान एक समान होना (समुद्र तटीय क्षेत्रों में भी यही स्थिति होती है)


उत्तरी गोलार्द्ध में वार्षिक तापांतर अधिक होने का मुख्य कारण क्या है- स्थल भाग की अधिकता (दक्षिणी गोलार्द्ध में जलीय भाग ज्यादा होने से वार्षिक तापांतर कम होता है)


महासागरों की अपेक्षा स्थलीय भागों पर तापांतर अधिक क्यों होता है- जल देर से गर्म एवं देर से ठंडा होता है जबकि स्थलभाग पर यह प्रक्रिया तेज होती है


तापमान का क्षैतिज वितरण से आशय है- तापमान का अक्षांशीय वितरण


भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर जाने पर तापमान पर क्या प्रभाव पड़ता है- कम हो जाता है


ऊंचाई के साथ तापमान में कमी होने के क्या कारण है-

  1. वायुमंडल का निचला भाग धरातल के संपर्क में होना
  2. वायुमंडल का निचले भाग में हवा का घनत्व अधिक होना
  3. पार्थिव विकिरण को अवशोषित करनेवाले गैसों, धूलकण, जलवाष्प का सांद्रण अधिक होना


भूतल पर अधिकतम तापमान पाया जाता है- कर्क एवं मकर रेखा के पास

भूमध्य रेखा के पास संवहनीय वर्षा तथा बादलों की अधिकता से तापमान अपेक्षाकृत कर्क एवं मकर रेखाओं से कम होता है।


 

भूमध्य रेखा पर वर्ष में कितनी बार उच्चतम तथा न्यूनतम तापमान पाया जाता है- 2 बार, उत्तरायण तथा दक्षिणायन की स्थिति में


पृथ्वी पर तापमान के अक्षांशीय वितरण को किस रेखा द्वारा दर्शाया जाता है- समताप रेखा द्वारा


समताप रेखाएं प्रायः किसके समानांतर होती है- अक्षांश रेखाओं के


समताप रेखाएं (Isotherms) किसे प्रदर्शित करती है- तापमान के क्षैतिज वितरण को


समताप रेखाओं की परस्पर दूरी कहलाती है-ताप प्रवणता


पास-पास स्थित समताप रेखाएं क्या दर्शाती है- तापांतर की ऊंची दर


उत्तरी गोलार्द्ध में स्थलखंडों के विस्तार के कारण समताप रेखाएं होती है-अनियमित एवं पास-पास (दक्षिणी गोलार्द्ध में नियमित तथा दूर-दूर होती है)


किस स्थान पर समताप रेखाओं में झुकाव आता है-महाद्वीपों एवं महासागरों के मिलन स्थल पर


ताप अधिक्य क्षेत्रों से ताप न्यूनता के क्षेत्र में उष्मा का स्थानांतरण किसके द्वारा होता है- सनातनी पवनें तथा महासागरीय धाराओं द्वारा


ग्लोब को कितने ताप कटिबंधों में बांटा गया है- 7


सामान्यतः क्षोभमंडल में ऊचांई के साथ तापमान में कमी आती है लेकिन कुछ विशेष दशाओं में ऊंचाई के साथ तापमान में वृद्धि होती है इसे क्या कहा जाता है- ऋणात्मक ताप पतन दर


कुहरा किसका प्रतिफल होता है-तापीय प्रतिलोमन (Inversion of Temperature) का


तापीय प्रतिलोमन से वायुमंडल की दशा पर क्या प्रभाव पड़ता है- वायुमंडल में स्थिरता आ जाती है


पर्वतीय ढलान की ठंडी एवं भारी वायु जब गुरुत्वाकर्षण बल के अधीन नीचे घाटी में भर जाती है तो इसे कहा जाता है-केटोबेटिक पवन


घाटी की तली की गर्म वायु हल्की होकर ऊपर उठती है तो कहलाती है- एनाबेटिक पवन


उष्मा के स्थानांतरण के समय निष्काषण अथवा अवशोषण के कारण तापमान में होनेवाले परिवर्तन को क्या कहा जाता है-डायबेटिक परिवर्तन


किसी स्थान के औसत तापमान तथा उस स्थान के अक्षांश के औसत तापमान का अंतर कहलाता है-तापीय विसंगति(Thermal Anomaly)


 

ग्लोब के ताप कटिबंध

विषुवत रेखीय प्रदेश

विषुवत रेखा के 5 डिग्री उत्तरी तथा 5 डिग्री दक्षिणी अक्षांशों के मध्य विस्तृत भाग

अंतरा उष्ण कटिबन्ध प्रदेश Inter tropical region

दोनों गोलार्द्ध में 5 से 12 डिग्री वाला भाग

उष्ण कटिबंधीय प्रदेश Tropical region

दोनों गोलार्द्ध में 12 से 25 डिग्री वाला भाग

उपोष्ण कटिबंधीय प्रदेश

Sub tropical region

दोनों गोलार्द्ध में 25 से 45 डिग्री वाला भाग

शीतोष्ण कटिबंधीय प्रदेश Temperate region

दोनों गोलार्द्ध में 45 से 66.5 डिग्री वाला भाग

टुंड्रा प्रदेश

Tundra region

शीतोष्ण तथा ध्रुवीय प्रदेशों के बीच पाया जाता है।

ध्रुवीय प्रदेश

Polar region

उत्तरी तथा दक्षिणी ध्रुवों के चारों ओर का भाग

 

जब किसी स्थान विशेष का तापमान उस स्थान के अक्षांश के तापमान की अपेक्षा ज्यादा होता है तो कहलाता है- धनात्मक तापीय विसंगति (Positive Anomaly)


ग्रीष्मकाल में कहां धनात्मक तापीय विसंगति होती है-महाद्वीपीय भागों में (महासागरीय भाग में ऋणात्मक तापीय विसंगति )


उत्तरी गोलार्द्ध में स्थलीय भागों की अधिकता के कारण तापीय विसंगति पर क्या प्रभाव पड़ता है- दक्षिणी गोलार्द्ध की अपेक्षा तापीय विसंगति ज्यादा होती है


रुद्धोष्म ताप परिवर्तन का कारण क्या होता है- वायुदाब में वृद्धि


औद्योगिक एवं नगरीय क्षेत्रों में पक्के मकान, कंक्रीट, सड़कों जैसी अवसंरचनाओं की अधिकता तथा वनस्पति की कमी के कारण तापमान इसके आस-पास के क्षेत्रों के तापमान से ज्यादा होता है, यह स्थिति क्या कहलाती है- उष्मा द्वीप 





 

प्रश्‍न- पृथ्वी तथा जीवमंडल को ऊर्जा की प्राप्ति किन मूल स्रोतों से होती है?

  1. सूर्य विकिरण
  2. पृथ्वी का गुरुत्व
  3. पृथ्वी के अंतर्जात बल
  4. उपरोक्त सभी

उत्तर-  उपरोक्त सभी

पृथ्वी पर ऊर्जा का सबसे प्रमुख स्रोत सूर्य है

 

प्रश्‍न- पृथ्वी को प्राप्त सूर्यातप की मात्रा तथा प्रति इकाई क्षेत्रफल पर उसकी प्राप्ति मुख्यतः किन कारकों पर निर्भर करती है?

  1. भूतल पर सूर्य किरणों का झुकाव
  2. वायुमंडल की पारगम्यता
  3. धूप की अवधि
  4. उपरोक्त सभी

उत्तर- उपरोक्त सभी

पृथ्वी पर पहुंचने वाली सौर विकिरण को सूर्यातप (Solar Insolation) कहा जाता है तथा पृथ्वी को सूर्यातप का 2 अरबवां भाग प्राप्‍त होता है।

 

प्रश्‍न- सूर्य से निकलने वाली ऊर्जा के छोटे-छोटे पैकेट जिनका प्रवाह विद्युत चुंबकीय तरंगों के रूप में होता है, क्या कहलाता है?

  1. इलेक्ट्रॉन
  2. प्रोटॉन
  3. न्यूट्रॉन
  4. फोटान

उत्तर- फोटान

 

प्रश्‍न- सौर ऊर्जा का विकिरण सूर्य के किस स्थान से होता है?

  1. किरीटमंडल
  2. प्रकाशमंडल
  3. सूर्यमंडल
  4. मध्यवर्त्त

उत्तर- प्रकाशमंडल

 

प्रश्‍न- पृथ्वी को सूर्य से प्राप्त होने वाली ऊर्जा का अधिकतम भाग किस रूप में प्राप्त होता है?

  1. लघु तरंगदैर्ध्य (Short wavelength)
  2. दीर्घ तरंगदैर्ध्य (Long wavelength)
  3. मध्य तरंगदैर्ध्य
  4. इंफ्रारेड तरंगें

उत्तर- लघु तरंगदैर्ध्य (Short wavelength)

उल्‍लेखनीय है कि पृथ्वी उष्मा का निष्कासन दीर्घ तरंग पार्थिव विकिरण के रूप में करता है।

 

प्रश्न-बिना किसी माध्यम के एक वस्तु से दूसरी वस्तु में उष्मा ऊर्जा के गमन को क्या कहा जाता है?

  1. चालन
  2. संवहन
  3. विकिरण
  4. परिवहन

उत्तर- विकिरण

 

प्रश्‍न- पृथ्वी पर अधिकतम तापमान कहां पाया जाता है?

  1. सहारा
  2. लीबिया (अल अजीजिया)
  3. कैलिफोर्निया
  4. राजस्थान

उत्तर- लीबिया (अल अजीजिया)

पृथ्वी पर न्यूनतम तापमान (सबसे अधिक ठंडा स्थल) वोस्टॉक, अंटार्कटिका में पाया जाता है?

 

प्रश्‍न- सौर कलंकों के बनने पर पृथ्वी पर सूर्यातप की मात्रा पर क्या प्रभाव पड़ता है?

  1. घट जाती है
  2. बढ़ जाती है
  3. स्थिर रहती है
  4. पहले बढ़ती है फिर कम होती है

उत्तर- सूर्यातप की मात्रा बढ़ जाती है

 

प्रश्‍न-सूर्यातप (Insolation) के अलावा वायुमंडल के गर्म एवं शीतल होने की प्रक्रिया में किनका योगदान होता है?

  1. चालन (Conduction)
  2. संवहन (Convection)
  3. अभिवहन (Advection)
  4. उपरोक्त सभी

उत्तर- उपरोक्‍त सभी

 

प्रश्‍न- वायुमंडल की निचली परतों को गर्म करने में किसकी भूमिका महत्वपूर्ण होती है?

  1. चालन
  2. संवहन
  3. विकिरण
  4. अभिवहन

उत्तर- चालन

 

प्रश्‍न- वायु के क्षैतिज संचलन से होने वाले ताप का स्थानांतरण क्या कहलाता है?

  1. चालन
  2. संवहन
  3. विकिरण
  4. अभिवहन

उत्तर- अभिवहन

 

प्रश्‍न- मध्य अक्षांशीय क्षेत्रों में दैनिक मौसम में आने वाली भिन्नताओं का कारण है?

  1. चालन
  2. संवहन
  3. विकिरण
  4. अभिवहन

उत्तर- अभिवहन

ग्रीष्म काल में उत्तरी भारत में चलने वाली "लू" उष्मा संचलन के अभिवहन विधि को व्यक्त करता है।

 

प्रश्‍न- सूर्यातप तथा पार्थिव विकिरण में संतुलन के कारण पृथ्वी पर औसत तापमान एक समान रहता है। इस संतुलन को क्या कहा जाता है?

  1. सूर्य संतुलन
  2. जैविक संतुलन
  3. पृथ्वी का उष्मा बजट
  4. विकिरण संतुलन

उत्तर- पृथ्वी का उष्मा बजट

पृथ्वी न तो उष्मा का संचय करती है और न ह्रास। पृथ्वी अपने तापमान को स्थिर रखती है और यह तभी संभव होता है जब सूर्य विकिरण द्वारा सूर्यातप के रूप में प्राप्त उष्मा एवं पार्थिव विकिरण द्वारा अंतरिक्ष में संचरित ताप बराबर हो ।

 

प्रश्‍न- भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर उष्मा के परिवहन की प्रक्रिया को क्या कहा जाता है?

  1. उष्मा का अभिसरण
  2. उष्मा का विचरण
  3. उष्मा का देशान्तरीय परिवहन
  4. तापीय परिवहन

उत्तर- उष्मा का देशान्तरीय परिवहन

 

प्रश्‍न - समुद्र तटीय क्षेत्रों तापमान सम होने हो प्रमुख कारण क्या है?

  1. समुद्री समीर एवं स्थल समीर का प्रभाव
  2. समुद्र का तापीय गुण
  3. समुद्र की लवणता
  4. समुद्री धाराओं का प्रभाव

उत्तर- समुद्री समीर एवं स्थल समीर का प्रभाव

 

प्रश्‍न- प्रत्यावर्तन एल्बिडो किसे कहते हैं?

  1. सतह से परावर्तित होने वाला विकिरण
  2. सतह द्वारा अवशोषित विकिरण
  3. विकिरण का उत्सर्जन
  4. सतह से विकिरण का वितरण

उत्‍तर- सतह से परावर्तित होने वाला विकिरण

 

प्रश्‍न- पृथ्वी का औसत एल्बिडो कितना है?

  1. 10%
  2. 20%
  3. 30%
  4. 40%

उत्तर- 30%, एल्बिडो को प्रतिशत में व्यक्त किया जाता है।

 

प्रश्‍न- एल्बिडो निर्भर करता है।

  1. तापमान पर
  2. सतह की प्रकृति तथा विकिरण आपतन कोण पर
  3. वायुमंडलीय दबाव पर
  4. आर्द्रता पर

उत्तर- सतह की प्रकृति तथा विकिरण आपतन कोण पर। कोई सतह जितनी चिकनी एवं चमकीली होगी उसका प्रत्यावर्तन उतना ही ज्यादा होगा।

 

प्रश्‍न- भूमध्य रेखा पर एल्बिडो की मात्रा कम क्यों होती है?

  1. कम आपतन कोण के कारण
  2. अधिक आपतन कोण के कारण
  3. उच्च तापमान के कारण
  4. निम्न आर्द्रता के कारण

उत्तर- अधिक आपतन कोण के कारण

 

प्रश्‍न- वायुमंडल में नीचे से ऊपर जाने पर प्रति 1 किमी की ऊंचाई पर तापमान में 6.5 डिग्री सेल्सियस की कमी को क्या कहा जाता है?

  1. वार्षिक तापांतर
  2. सामान्य ह्रास दर
  3. दैनिक तापांतर
  4. आपतन कोण

उत्तर- सामान्य ह्रास दर

 

 

प्रश्‍न- समुद्र से दूर स्थलीय भाग की ओर जाने पर तापांतर पर क्या प्रभाव पड़ता है?

कम होता जाता है

बढ़ता जाता है

तापांतर समान रहता है

कम होता है फिर बढ़ता है

उत्तर- तापांतर बढ़ता जाता है।

 

प्रश्‍न- किस प्रदेश के वायुमंडल में सदैव नमी पायी जाती है?

  1. ध्रुवीय प्रदेश
  2. रेगिस्तानी प्रदेश
  3. भूमध्य रेखा
  4. पर्वतीय प्रदेश

उत्तर- भूमध्य रेखा

 

प्रश्‍न- सामान्यतः किस माह के अधिकतम तापमान के अंतर को वार्षिक तापांतर कहा जाता है?

  1. जनवरी और जून
  2. जनवरी और मई
  3. जून और दिसंबर
  4. मार्च और सितंबर

उत्तर-जनवरी और मई

 

प्रश्‍न- वार्षिक तापांतर न्यूनतम कहां पाया जाता है?

  1. ध्रुवीय प्रदेश में
  2. रेगिस्तानी प्रदेश में
  3. भूमध्य रेखा पर
  4. पर्वतीय प्रदेश में

उत्तर- भूमध्य रेखा पर

भूमध्य रेखीय क्षेत्रों में वार्षिक तापांतर कम होने का कारण वर्ष भर तापमान एक समान होना है। इसी क्रम में उत्तरी गोलार्द्ध में वार्षिक तापांतर अधिक होने का मुख्य कारण स्थल भाग की अधिकता है।

 

प्रश्‍न- महासागरों की अपेक्षा स्थलीय भागों पर तापांतर अधिक क्यों होता है?

  1. जल देर से गर्म एवं देर से ठंडा होता है
  2. स्थल भाग पर गर्मी और ठंडा होने की प्रक्रिया तेज होती है
  3. स्थलीय भाग पर अधिक आर्द्रता होती है
  4. महासागरों में उच्च तापमान होता है

उत्तर-जल देर से गर्म एवं देर से ठंडा होता है जबकि स्थल भाग पर यह प्रक्रिया तेज होती है।

 

प्रश्‍न- तापमान का क्षैतिज वितरण से आशय है?

  1. तापमान का समुद्र तल से ऊँचाई के साथ परिवर्तन
  2. तापमान का अक्षांशीय वितरण
  3. तापमान का दैनिक परिवर्तन
  4. तापमान का वार्षिक परिवर्तन

उत्तर-तापमान का अक्षांशीय वितरण

 

प्रश्‍न- भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर जाने पर तापमान पर क्या प्रभाव पड़ता है?

  1. बढ़ जाता है
  2. कम हो जाता है
  3. समान रहता है
  4. अप्रभावित रहता है

उत्तर- कम हो जाता है


No comments:

Post a Comment