Jul 18, 2024

वायुमंडल Atmosphere

 

वायुमंडल Atmosphere



 

वीडियो देखने के लिए उपर लिंक के माध्‍यम से जाए।

पृथ्वी के चारों ओर हवा के फैले विस्तृत भंडार को क्या कहा जाता है- वायुमंडल


पृथ्वी को चारों ओर से घेरे हुए वायुमंडल क्या है- विभिन्न प्रकार की गैसों का असमांगी मिश्रण


पृथ्वी पर वायुमंडल उपस्थित होने का एक प्रमुख कारण क्या है- गुरुत्वाकर्षण बल


पृथ्वी को चारों ओर से घेरे हुए वायुमंडल  का कितना भाग 32 किमी की ऊंचाई तक पाया जाता है- 99%


वायुमंडल हमारी पृथ्वी का औसत तापमान कितना बनाए रखता है जो जीवन हेतु आवश्यक है- 15 डिग्री सेल्सियस


पृथ्वी का वायुमंडल किस प्रकार की तरंगों हेतु पारदर्शी होता है- सौर विकिरण की लघु तरंगों हेतु


 

वायुमंडल के प्रमुख संघटक

नाइट्रोजन

78.09%

ऑक्सीजन

20.95%

आर्गन

0.93%

कार्बन डाइऑक्साइड

0.03

 

पृथ्वी का वायुमंडल किस प्रकार की तरंगों हेतु अपारदर्शी होता है- पार्थिव विकिरण की दीर्घ तरंगों हेतु


पृथ्वी के उष्मा बजट को संतुलित रखने में किसकी महत्वपूर्ण भूमिका है- वायुमंडल की


वायुमंडल द्वारा जीवमंडल के सभी जीव प्राप्त करते हैं- जीवनदायनी गैस, जल तथा उष्मा


वायुमंडल का निर्माण किन आधारभूत संघटकों के सहयोग से हुआ है- गैस, जलवाष्प एवं धूलकण 


वायुमंडल में उपस्थित कौन सी गैंसे हरितगृह गैंसे है- कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रस ऑक्साइड, धरातलीय ओजोन, जलवाष्प एवं मिथेन


वायुमंडल में जलवाष्प की मात्रा कितनी होती है- 0-4%


 

वायुमंडलीय गैंसे

स्थायी गैसे

इन गैसों का अनुपात वायुमंडल में स्थायी रूप से रहता है जैसे- नाइट्रोजन, ऑक्सीजन तथा आर्गन

अस्थायी या परिवर्तनशील गैसें

इन गैसों का अनुपात बदलता रहता है जैसे- कार्बन डाइऑक्साइड, ओजोन, हाइड्रोजन, हीलियम, जेनॉन, मीथेन

 

 

 

सघन वायुमंडल कहां पाया जाता है- पृथ्वी की सतह के पास


वायुमंडल की परतों में ऊपर जाने पर दबाव पर क्या प्रभाव पड़ता है- वायुमंडलीय दाब में कमी आती है


पृथ्वी पर सामान्यतः वायु का दबाव  सर्वाधिक होता है- समुद्र तल पर


पृथ्वी की मौसमी, जलवायविक प्रक्रियाएं किसके द्वारा नियंत्रित, प्रभावित एवं संचालित होती है- वायुमंडल द्वारा


 

वायुमंडल का संघटन

वायुमंडल में सबसे कम सक्रिय गैस किसे माना जाता है- नाइट्रोजन


पृथ्वी के वायुमंडल में उपस्थित नाइट्रोजन का मुख्य कार्य है- ऑक्सीजन को मंद करके दहन को नियंत्रित करना


वायुमंडल में नाइट्रोजन मिलता है- सामान्यतः 7 रूपों में जैसे- नाइट्रस ऑक्साइड्स, नाइट्रिक ऑक्साइड्स, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड्स, एमीनों, अमोनिया, नाइट्रस  अम्ल इत्यादि रूप में


जीवधारियों एवं पादपों द्वारा वायुमंडलीय नाइट्रोजन का उपयोग एवं विभिन्न यौगिकों में परिवर्तन व उसके पश्चात बैक्टीरिया द्वारा वियोजन कर पुनः वायुमंडल में नाइट्रोजन का निष्काषण करने की प्रक्रिया क्या कहलाती है- नाइट्रोजन चक्र


जीवधारियों में अमीनो अम्ल (प्रोटीन) निर्माण में सहायक गैस है- नाइट्रोजन


जीवनदायी गैस ऑक्सीजन का निर्माण वायुमंडल में किस प्रकार होता है- हरे पौधों तथा सागरीय फाइटोप्लेंकटन द्वारा प्रकाश संश्लेषण एवं खनिज ऑक्साइडों के अपचयन Reduction से


वायुमंडल में कितनी किमी की ऊंचाई पर ऑक्सीजन की मात्रा नगण्य हो जाती है - 120 किमी

पृथ्वी पर दहन हेतु किस गैस की उपस्थिति अनिवार्य  है- ऑक्सीजन


वायुमंडल में उपस्थित अक्रिय गैसों में सर्वाधिक मात्रा में है-आर्गन, 0.93%


किस अक्रिय गैस के अलावा सभी अक्रिय गैसें वायुमंडल में पायी जाती है- रेडॉन


वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड की उपस्थित का प्रमुख कारण क्या है- जीवधारियों के श्वसन तथा जीवाश्मों का जलने से


वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड कितनी किमी की ऊंचाई तक पाया जाता है- 90 किमी


वायुमंडल की निचली परत में ही कार्बन डाइऑक्साइड के पाए जाने का मुख्य कारण क्या है- कार्बन डाइऑक्साइड का एक भारी गैस होना


पृथ्वी के ताप को संतुलित करने में  किस गैस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है- कार्बन डाइऑक्साइड


वायुमंडल की कौन सी गैस सौर्यिक विकिरण हेतु पारदर्शी तथा पार्थिव विकिरण हेतु अपारदर्शी होती है तथा हरित गृह प्रभाव वृद्धि में सहायक होती है- कार्बन डाइऑक्साइड


किस प्रोटोकॉल के द्वारा कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा में कमी किए जाने पर वैश्विक सहमति बनी- क्योटो प्रोटोकॉल 1997


ऑक्सीजन के कितने परमाणुओं के संयोग से ओजोन बनता है-3


वायुमंडल के किस गैस को जीवन रक्षक गैस कहा जाता है- ओजोन


वायुमंडल में उपस्थित वह परत जो सूर्य से आनेवाली हानिकारक पराबैंगनी विकिरणों का अवशोषण करती है- ओजोन


कौन सी वायुमंडलीय घटना ओजोन निर्माण में योगदान देती है- तड़ितझंझा के दौरान उत्पन्न विद्युत विसर्जन


अधिकांश ओजोन का निर्माण कहां होता है- उष्ण एवं उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों के वायुमंडल में


पृथ्वी सतह से किस ऊंचाई तक सघनता से ओजोन का विस्तार पाया जाता है-15 से 35 किमी के मध्य (समतापमंडल के निचले भाग में)


कौन सी गैस ओजान परत हेतु नुकसानदेह है- क्लोरोफ्लोरोकार्बन, हैलन्स तथा नाइट्रोजन ऑक्साइड्स


ओजोन परत संरक्षण प्रोटोकॉल है- मांट्रियल प्रोटोकॉल, 1987


वायुमंडल में उपस्थित वह गैस जिसकी मात्रा परिवर्तनशील होती है- जलवाष्प


विषुवत रेखा से ध्रुवों की ओर जाने पर वायुमंडल में उपस्थित जलवाष्प की मात्रा पर क्या प्रभाव पड़ता है- कमी आती है


वायुमंडल में उपस्थित वह गैस जो पृथ्वी का कंबल कहा जाता है- जलवाष्प


किस गैस को प्राथमिक हरितगृह गैस कहा जाता हैं- जलवाष्प


पृथ्वी की समस्त मौसमी परिघटनाओं के लिए गैस उत्तरदायी है- जलवाष्प


वायुमंडल में उपस्थित छोटे-छोटे कणों का मुख्य स्रोत क्या है- समुद्री नमक, पराग, उल्काओं के कण, ज्वालामुखी राख, बारीक धूल, धुंआ इत्यादि


वायुमंडल में उपस्थित छोटे-छोटे कणों की क्या भूमिका है- यह आद्रर्ताग्राही केन्द्र के रूप में कार्य करते हैं जिसके चारों ओर जलवाष्प संघनित होकर मेघों का निर्माण करती है।


वायुमंडल में निलंबित कणकीय पदार्थ तथा तरल बूंदों के मिश्रित रूप को क्या कहा जाता है- एयरोसॉल


नगरीय क्षेत्रों में व्याप्त धुंए का संपर्क जब सल्फर डाइऑक्साइड से होता है तो क्या बनता है- धूम कोहरा


मौसम की दशाओं में विविधता किसके द्वारा आती है- एयरोसॉल द्वारा

 

वायुमंडल की संरचना

तापमान की स्थिति के आधार पर वायुमंडल की कितनी परतें है- 5 परते


रासायनिक विशेषता के आधार पर वायुमंडल को कितनी परतों में बांटा जाता है- 2, सम मंडल और विषम मंडल


 

 

 

 

 

तापमान की स्थिति के आधार पर वायुमंडल की परते

1

क्षोभमण्डल (Troposphere)

2

समतापमण्डल (Stratosphere)

3

मध्यमण्डल (Mesosphere)

4

तापमंडल (Thermosphere)

5

बहिर्मंडल (Exosphere)

 


 सभी प्रश्‍न GK BUCKET STUDY TUBE  एकदिवसीय नोट्स से लिए गए है। 

इन प्रश्‍नों को GK BUCKET STUDY TUBE  यूटयूब चैनल पर भी देख सकते हैं। 


सभी एकदिवसीय परीक्षाओं हेतु उपयोगी नोट्स जिसे आर्डर कर आप अपने घर पर मंगा सकते हैं। ज्‍यादा जानकारी के लिए 74704-95829 पर संपर्क करें। 


 

 

क्षोभमण्डल (Troposphere)

वायुमंडल की सबसे निचली क्षोभमंडल के अन्य नाम  है- विक्षोभ मंडल


विक्षोभ एवं भंवर के कारण -संवहन मंडल


ऊंचाई के साथ तापमान, गैसों, जलवाष्प, एयरोसॉल के अनुपात में परिवर्तन के कारण- परिवर्तन मंडल


क्षोभमंडल का नामकरण किया गया- टीजरेंज डी बोर्ट द्वारा


क्षोभमंडल की निचली सीमा (1-3 किमी) को घर्षण परत क्यों कहा जाता है- धरातलीय सतहों द्वारा हवाओं की दिशा एवं गति में अवरोध उत्पन्न करने के कारण


क्षोभमंडल का विस्तार पाया जाता है- ध्रुवों के निकट 8 किलोमीटर की ऊंचाई तक और भूमध्य रेखा पर 18 किलोमीटर तक


भूमध्य रेखा पर क्षोभमंडल की ऊंचाई अधिक होने का मुख्य कारण क्या है- तेज वायुप्रवाह के कारण ताप का अधिक ऊंचाई तक संवहन होना


क्षोभमंडल में ऊंचाई के साथ तापमान में क्या परिवर्तन आता है- प्रति 1 किमी की ऊंचाई पर तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस की दर से घटता (165 मीटर पर 1 डिग्री सेल्सियस दर से कमी) जाता है


क्षोभमंडल में ऊंचाई के साथ तापमान में आनेवाली गिरावट को क्या कहा जाता है- सामान्य पतन दर (Normal Lapse rate)


किस प्रक्रिया द्वारा क्षोभमंडल गर्म और ठंडा होता है- संचालन और संवहन


तापीय प्रतिलोमन की घटना कहां घटित होती है- निचले क्षोभमंडल में


क्षोभमंडल की ऊपरी सीमा को कहा जाता है- क्षोभसीमा (Tropopause)


 

समताप मंडल से क्षोभमंडल को अलग करने वाली सीमा ही क्षोभसीमा है। उल्लेखनीय है कि जहां क्षोभमंडल में ऊंचाई के साथ तापमान में कमी आती है वहीं क्षोभसीमा के ऊपर तापमान में कमी दर्ज नहीं होती।

 

सभी मौसमी घटनाएं जैसे कोहरे, बादल, ठंढ, बारिश, तूफान, आदि की घटनाएं किस मंडल तक सीमित हैं- क्षोभमण्डल तक


वायुमंडलीय धूलकण, जलवाष्प और अन्य अशुद्धियाँ किस मंडल में पायी जाती है- क्षोभमंडल में


जेट स्ट्रीम धाराएं किस मंडल में प्रवहित होती है- क्षोभमंडल में


किस मौसम में क्षोभमंडल की ऊंचाई बढ़ जाती है- ग्रीष्मकाल में


पृथ्वी को गर्म रखने में किस वायुमंडलीय परत की मुख्य भूमिका है- क्षोभमंडल (पृथ्वी की सतह द्वारा घनीभूत और वायुमंडल की सबसे निचली परत होने के कारण यह अधिकतम गर्मी अवशोषित करता है)


 

समतापमण्डल (Stratosphere)

क्षोभमंडल के ऊपर वाली परत क्या कहलाती है- समतापमंडल


समतापमंडल की खोज किसके द्वारा की गयी- टीजरेन्स डी बोर्ट द्वारा


समतापमडल के तापमान में  वृद्धि का मुख्य कारण क्या है- ओजोन द्वारा सूर्य के पराबैंगनी तरंगों का अवशोषण एवं विरल घनत्व की हवा की उपस्थिति


समतापमंडल की निचली सीमा किस कारण से जेट उड़ान के लिए अनुकूल स्थिति प्रदान करता है- इस मंडल में किसी भी प्रकार की मौसमी घटनाए नहीं होती तथा वायु का प्रवाह क्षैतिज होता है।


विशेष प्रकार के बर्फ से बने बादल मदर ऑफ पर्ल क्लाउडअथवा सिरस बादलकिस मंडल में पाया जाता है- समताप मंडल में


ओजोन परत किस मंडल में पाया जाता है- पृथ्वी की सतह से 15 से 35 किमी की ऊँचाई पर समताप मंडल में


ओजोन परत किस प्रकार सुरक्षा कवच के रूप में काम करता है- सौर विकिरण की अल्ट्रा-वॉयलेट किरणों को अवशोषित करता है।


मध्यमण्डल (Mesosphere)

समताप मंडल के ऊपर स्थित मंडल को क्या कहा जाता है- मध्यमंडल


समताप मंडल के ठीक ऊपर कितने किमी की ऊंचाई तक मध्यमण्डल का विस्तार पाया जाता है- 50 से 80 किमी की ऊंचाई तक


मध्यमंडल की ऊपरी सीमा (80-90 किमी की ऊँचाई) पर न्यूनतम तापमान कितना तक हो जाता है-  -100°C तक


उल्लेखनीय है कि न्यूनतम तापमान की इस सीमा को मेसोपॉज कहा जाता है जो आयनमंडल को मध्यमंडल से अलग करती है ।

वायुमंडल की सबसे ठंडी परत मानी जाती है- मध्यमंडल


ग्रीष्मकाल में किस मंडल में ध्रुवों के ऊपर नॉक्टीलूसेंट बादलों का निर्माण होता है- मध्य मंडल में


मध्यमंडल से ऊपर स्थित वायुमंडल को क्या कहा जाता है- तापमंडल

आयनमंडल (Ionosphere)

मध्यमंडल के ऊपर आयनमंडल का विस्तार होता है- NCERT के अनुसार 80 से 400 किमी (अन्य स्रोतों के अनुसार 80 से 640 किमी)


किस कारण से पृथ्वी से प्रसारित रेडियो तरंगें आयनमंडल परत से टकराकर वापस पृथ्वी की ओर परावर्तित होती हैं- विद्युत आवेशित कणों अथवा आयनों की प्रधानता के कारण


वायुमंडल की किस परत के कारण पृथ्वी पर संचार व्यवस्था संभव हो पाती है- आयनमंडल के कारण 


उल्लेखनीय है कि आयनमंडल में ऊंचाई के साथ-साथ अनेक परतें विकसित होती हैं जैसे D- परत, E-परत, F-परत और G-परत


आयनमंडल की कौन सी परत सूर्यास्त के साथ लुप्त हो जाती है- D परत एवं E परत


किस परत को केनली हेवीसाइड परत कहा जाता है- E परत को


ध्रुवीय ज्योति का संबंध किस मंडल से है- E परत से


F परत को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है- एप्लीटन Appleton परत


किस परत से सभी तरंगे (लघु, मध्यम एवं दीर्घ) परावर्तित होती है- G परत


बहिर्मंडल (Exosphere)

वायुमंडल की सबसे ऊपरी परत कौन सी है जिसके बाद वायुमंडल सुदूर अंतरिक्ष में विलीन हो जाता है- बहिर्मंडल (Exosphere)


बहिर्मंडल के वायु में किस गैस की प्रधानता होती है- हाइड्रोजन एवं हीलियम


संचार उपग्रह किस मंडल में अवस्थित किए जाते हैं- बर्हिमंडल

नोट-संचार उपग्रह भूस्थैतिक कक्षा में विषुवत रेखा से लगभग 36000 किमी की ऊंचाई पर स्थापित किए जाते हैं।


रासायनिक संघटन के आधार पर वायुमंडल को कितने मंडलों में बांटा गया है- 2, सममंडल तथा विषम मंडल


सममंडल- इस मंडल में सभी गैसों का अनुपात प्रायः एक जैसा रहता है इस कारण सममंडल कहा जाता है।




प्रश्‍न- पृथ्वी के चारों ओर हवा के फैले विस्तृत भंडार वायुमंडल कहलाता है जिसके संबंध में कथनों पर विचार कर असत्‍य कथन बताएं ।

  1. जीवन हेतु आवश्यक 15 डिग्री सेल्सियस औसत तापमान बनाने में सहायक
  2. विभिन्न प्रकार की गैसों का समांगी मिश्रण
  3. पृथ्वी पर वायुमंडल उपस्थित होने का प्रमुख कारण गुरुत्वाकर्षण बल है।
  4. पृथ्वी को घेरे हुए वायुमंडल  का 99% भाग 32 किमी की ऊंचाई तक पाया जाता है।

उत्‍तर- वायुमंडल विभिन्न प्रकार की गैसों का असमांगी मिश्रण है

 

प्रश्‍न- पृथ्‍वी का वायुमंडल जिसके द्वारा जीवमंडल के सभी जीव जीवनदायनी गैसजल तथा उष्मा प्राप्‍त करते हैं उसके संबंध में कथनों पर विचार कर सत्‍य कथन बताएं ।

  1. सौर विकिरण की लघु तरंगों हेतु पारदर्शी ।
  2. पार्थिव विकिरण की दीर्घ तरंगों हेतु अपारदर्शी
  3. पृथ्वी के उष्मा बजट को संतुलित रखने में सहायक।
  4. उपरोक्‍त सभी सत्‍य है ।

उत्‍तर- सभी सत्‍य कथन है।

वायुमंडल गैसजलवाष्प एवं धूलकण  जैसे आधारभूत संघटकों के सहयोग से निर्मित होता है।

 

प्रश्‍न- वायुमंडल के प्रमुख संघटक तथा उनकी मात्रा के संबंध में असत्‍य को बताएं।

  1. नाइट्रोजन- 78.09%
  2. ऑक्सीजन- 20.95%
  3. आर्गन- 0.93%
  4. कार्बन डाइऑक्साइड- 0.3

उत्‍तर- कार्बन डाइऑक्साइड- 0.03

 

प्रश्‍न- निम्‍न में कौन सी गैस है जो वायुमंडल में उपस्थित है लेकिन हरितगृह गैंसे नहीं है?

  1. कार्बन डाइऑक्साइड
  2. नाइट्रस ऑक्साइड
  3. जलवाष्प
  4. उपरोक्‍त में से कोई नहीं

उत्‍तर- सभी गैंसे हरितगृह गैसे है तथा वायुमंडल में पायी जाती है इसके अलावा धरातलीय ओजोन  एवं मिथेन भी ऐसी गैंसे है।

 

प्रश्‍न- जिन गैसों का अनुपात वायुमंडल में स्थायी रूप से रहता है उसे स्‍थायी गैस कहा जाता है, निम्‍न में कौन वायुमंडल की स्‍थायी गैंस नहीं हैं?

  1. नाइट्रोजन
  2. ऑक्सीजन 
  3. आर्गन
  4. कार्बन डाइऑक्साइड

उत्‍तर- कार्बन डाइऑक्साइड

अस्थायी या परिवर्तनशील  गैसों का अनुपात बदलता रहता है जैसे- कार्बन डाइऑक्साइड, ओजोन, हाइड्रोजनहीलियमजेनॉनमीथेन आदि।

 

प्रश्‍न- वायुमंडल के  संबंध में दिए गए कथनों में असत्‍य को बताएं।

  1. पृथ्वी की सतह के पास सघन वायुमंडल पाया जाता है।
  2. वायुमंडल की परतों में ऊपर जाने पर वायुमंडलीय दाब में कमी आती है
  3. पृथ्वी पर वायु का दबाव सर्वाधिक ऊंचे पहाड़ों की चोटी पर होता है।
  4. पृथ्वी की मौसमीजलवायविक प्रक्रियाएं वायुमंडल द्वारा नियंत्रित एवं संचालित होती है।

उत्‍तर- पृथ्वी पर सामान्यतः वायु का दबाव सर्वाधिक समुद्र तल पर होता है।

 

प्रश्‍न- वायुमंडल के  प्रमुख संघटक नाइट्रोजन के संबंध में दिए गए कथनों में असत्‍य को बताएं।

  1. वायुमंडल में सबसे अधिक सक्रिय गैस ।
  2. पृथ्वी के वायुमंडल में प्रमुख कार्य ऑक्सीजन को मंद करके दहन को नियंत्रित करना।
  3. जीवधारियों में अमीनो अम्ल (प्रोटीननिर्माण में सहायक गैस हैनाइट्रोजन
  4. वायुमंडल में नाइट्रोजन 7 रूपों में मिलता है।

उत्‍तर- वायुमंडल में सबसे कम सक्रिय गैस ।

नाइट्रोजन सामान्यतः 7 रूपों जैसेनाइट्रस ऑक्साइड्सनाइट्रिक ऑक्साइड्सनाइट्रोजन डाइऑक्साइड्सएमीनोंअमोनियानाइट्रस  अम्ल इत्यादि रूप में पाया जाता है।

 

प्रश्‍न- वायुमंडल के  संघटकों के संबंध में दिए गए कथनों में असत्‍य को बताएं।

  1. उपस्थित अक्रिय गैसों में सबसे कम मात्रा में आर्गन है।
  2. रेडॉन के अलावा सभी अक्रिय गैसें वायुमंडल में पायी जाती है।
  3. पृथ्वी पर दहन हेतु ऑक्‍सीजन की उपस्थिति अनिवार्य  है।
  4. कार्बन डाइऑक्साइड भारी गैस होने के कारण

उत्‍तर- उपस्थित अक्रिय गैसों में सर्वाधिक मात्रा में आर्गन है इसकी मात्रा 0.93% है।

 

प्रश्‍न- जीवनदायी गैस ऑक्सीजन का निर्माण वायुमंडल में किस प्रकार होता है?

  1. हरे पौधों तथा सागरीय फाइटोप्लेंकटन द्वारा प्रकाश संश्लेषण
  2. खनिज ऑक्साइडों के अपचयन Reduction से
  3. उपरोक्‍त दोनों
  4. उपरोक्‍त में से कोई नहीं।

उत्‍तर- उपरोक्‍त दोनों

 

प्रश्‍न- वायुमंडल के गैसों के संबंध में असत्‍य कथन को बताएं?

  1. 120 किमी की ऊंचाई पर ऑक्सीजन की मात्रा नगण्य हो जाती है।
  2. कार्बन डाइऑक्साइड 90 किमी की ऊंचाई तक पाया जाता है।
  3. पृथ्वी के ताप को संतुलित करने में कार्बन डाइऑक्साइड की महत्वपूर्ण भूमिका ।  
  4. ऑक्‍सीजन को जीवन रक्षक गैस कहा जाता है।

उत्‍तरओजोन को जीवन रक्षक गैस माना जाता है।

 

प्रश्‍न- वायुमंडल के गैस कार्बन डॉइऑक्‍साड के संबंध में असत्‍य कथन को बताएं?

  1. उपस्थित का प्रमुख कारण जीवधारियों के श्वसन तथा जीवाश्मों ईंधन दहन।
  2. हरित गृह प्रभाव वृद्धि में सहायक
  3. सौर्यिक विकिरण एवं पार्थिव विकिरण दोनों हेतु पारदर्शी ।
  4. क्योटो प्रोटोकॉल 1997 द्वारा इसकी मात्रा में कमी किए जाने पर वैश्विक सहमति बनी।

उत्‍तर- कार्बन डाइऑक्साइड सौर्यिक विकिरण हेतु पारदर्शी जबकि पार्थिव विकिरण हेतु अपारदर्शी होती है जो हरित गृह प्रभाव वृद्धि में सहायक होती है।

 

प्रश्‍न- पृथ्वी सतह से 15 से 35 किमी के मध्य समतापमंडल के निचले भाग में पाए जानेवाले ओजोन के संबंध में असत्‍य कथन को बताएं?

  1. ऑक्सीजन के 3 परमाणुओं के संयोग से निर्मित ।
  2. सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी विकिरणों की अवशोषक ।
  3. वायुमंडलीय घटना जैसे तड़ितझंझा में उत्पन्न विद्युत विसर्जन से निर्मित होती है।
  4. अधिकांश ओजोन का निर्माण ध्रुवीय क्षेत्रों के वायुमंडल में होता है।

उत्‍तर- अधिकांश ओजोन का निर्माण उष्ण एवं उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों के वायुमंडल में होता है।

 

प्रश्‍न- वायुमंडल में उपस्थित जलवाष्‍प के संबंध में सत्‍य कथन को बताएं ।

  1. पृथ्वी का कंबल कहा जाता है।
  2. प्राथमिक हरितगृह गैस की संज्ञा दी जाती है।
  3. पृथ्वी की समस्त मौसमी परिघटनाओं के लिए उत्तरदायी ।
  4. सभी कथन सत्‍य है।

उत्‍तर- सभी कथन सत्‍य है।

 

प्रश्‍न- वायुमंडल में उपस्थित छोटे-छोटे कणों का स्रोत क्या है

  1. समुद्री नमक एवं पराग
  2. उल्काओं के कण एवं ज्वालामुखी राख
  3. बारीक धूलधुंआ
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी

वायुमंडल में उपस्थित छोटे-छोटे कणों की महत्‍वपूर्ण भूमिका है जो आद्रर्ताग्राही केन्द्र के रूप में कार्य कर अपने चारों ओर जलवाष्प संघनित होकर मेघों का निर्माण करती है।

 

प्रश्‍न- वायुमंडल की सबसे निचली परत क्षोभमंडल (अन्‍य नाम विक्षोभ/संवहन मंडल)  के संबंध में सत्‍य कथन बताएं

  1. क्षोभमंडल का नामकरण टीजरेंज डी बोर्ट ।
  2. ध्रुवों पर किलोमीटर तक और भूमध्य रेखा पर 18 किलोमीटर ऊंचाई तक।
  3. प्रति 165 मीटर पर 1 डिग्री सेल्सियस दर से तापमान में कमी ।
  4. क्षोभमंडल में तापमानगैसोंजलवाष्पएयरोसॉल का निश्चित अनुपात ।

उत्‍तर- ऊंचाई के साथ तापमानगैसोंजलवाष्पएयरोसॉल के अनुपात में परिवर्तन के कारण परिवर्तन मंडल भी कहा जाता है।

 

प्रश्‍न- क्षोभमंडल (Troposphere) के संबंध में असत्‍य कथन को बताएं।

  1. विकरण प्रक्रिया द्वारा क्षोभमंडल गर्म और ठंडा होता है।
  2. तापीय प्रतिलोमन की घटना निचले क्षोभमंडल में होती है।
  3. क्षोभमंडल की ऊपरी सीमा Tropopause कहलाती है।
  4. प्रति 1 किमी की ऊंचाई पर तापमान 6.5 डिग्री C की कमी सामान्‍य पतन दर (Normal Lapse rate) कही जाती है।

उत्‍तर- संचालन और संवहन प्रक्रिया द्वारा क्षोभमंडल गर्म और ठंडा होता है।

 

प्रश्‍न- क्षोभमंडल (Troposphere) के संबंध में असत्‍य कथन को बताएं।

  1. धूलकणजलवाष्प और अन्य अशुद्धियाँ पायी जाती है।
  2. जेट स्ट्रीम धाराएं इस मंडल में प्रवहित होती है।
  3. ग्रीष्मकाल में क्षोभमंडल की ऊंचाई कम हो जाती है।
  4. पृथ्वी को गर्म रखने में सहायक मंडल ।

उत्‍तर- ग्रीष्मकाल में क्षोभमंडल की ऊंचाई बढ़ जाती है।

भूमध्य रेखा पर क्षोभमंडल की ऊंचाई अधिक होने का मुख्य कारण तेज वायुप्रवाह के कारण ताप का अधिक ऊंचाई तक संवहन होना

 

प्रश्‍न- आयनमंडल (Ionosphere) में जहां ऊंचाई के साथ-साथ अनेक परतें जैसे D- परत, E-परत, F-परत और G-परत विकसित होती है उसके संबंध में असत्‍य कथन को बताएं।

  1. आयनमंडल की F परत एवं G परत सूर्यास्त के साथ लुप्त हो जाती है।
  2. ध्रुवीय ज्योति का संबंध परत (केनली हेवीसाइड परत) से है।
  3. परत को एप्लीटन Appleton परत नाम से भी जाना जाता है।
  4. परत से सभी तरंगे (लघुमध्यम एवं दीर्घपरावर्तित होती है।

उत्‍तर- आयनमंडल की परत एवं E परत सूर्यास्त के साथ लुप्त हो जाती है।

 

प्रश्‍न- मांट्रियल प्रोटोकॉल, 1987 ओजोन परत संरक्षण से संबंधित है तो बताएं कि निम्‍न में कौन सी गैस ओजान परत हेतु नुकसानदेह है?

  1. क्लोरोफ्लोरोकार्बन
  2. हैलन्स
  3. नाइट्रोजन ऑक्साइड्स
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी

 

प्रश्‍न- वायुमंडल में उपस्थित वह गैस जिसकी मात्रा परिवर्तनशील होती है?

  1. ऑक्‍सीजन
  2. नाइट्रोजन
  3. आर्गन
  4. जलवाष्प

उत्‍तर –जलवाष्‍प

 

प्रश्‍न- विषुवत रेखा से ध्रुवों की ओर जाने पर वायुमंडल में उपस्थित जलवाष्प की मात्रा पर क्या प्रभाव पड़ता है?

  1. कमी आती है
  2. वृद्धि होती है
  3. कोई प्रभाव नहीं
  4. पहले कमी आती है फिर बढ़ती है।

उत्‍तर कमी आती है

 

प्रश्‍न- किसके आधार पर पृथ्‍वी पर वायुमंडल की 5 परतें पायी जाती है?

  1. घनत्‍व
  2. तापमान
  3. आर्द्रता
  4. संरचना

उत्‍तर- तापमान

तापमान की रासायनिक विशेषता के आधार पर वायुमंडल को सम मंडल और विषम मंडल में भी बांटा जाता है।

 

प्रश्‍न- क्षोभमण्डल (Troposphere) की किस सीमा को घर्षण परत कहा जाता है?

  1. उपरी सीमा
  2. निचली सीमा
  3. मध्‍यवर्ती सीमा
  4. उपरोक्‍त में से कोई नहीं

उत्‍तर- निचली सीमा (1-3 किमीको

धरातलीय सतहों द्वारा हवाओं की दिशा एवं गति में अवरोध उत्पन्न करने के कारण इसे घर्षण परत कहा जाता है।

 

प्रश्‍न- समतापमडल समतापमंडल (Stratosphere) जिसकी खोज टीजरेन्स डी बोर्ट द्वारा की गयी उसके तापमान में वृद्धि का मुख्य कारण क्या है?

  1. ओजोन द्वारा सूर्य के पराबैंगनी तरंगों का अवशोषण
  2. विरल घनत्व की हवा की उपस्थिति
  3. उपरोक्‍त दोनों
  4. उपरोक्‍त में से कोई नहीं

उत्‍तर- उपरोक्‍त दोनों

 

प्रश्‍न- समतापमंडल की निचली सीमा किस कारण से जेट उड़ान के लिए अनुकूल स्थिति प्रदान करता है?

  1. किसी भी प्रकार की मौसमी घटनाए नहीं होना
  2. वायु का प्रवाह क्षैतिज होना।
  3. उपरोक्‍त दोनों
  4. उपरोक्‍त में से कोई नहीं

उत्‍तर- उपरोक्‍त दोनों

 

प्रश्‍न- विशेष प्रकार के बर्फ से बने बादल ‘मदर ऑफ पर्ल क्लाउड’ अथवा ‘सिरस बादल’ किस मंडल में पाया जाता है?

  1. क्षोभमण्डल (Troposphere)
  2. समतापमण्डल (Stratosphere)
  3. मध्यमण्डल (Mesosphere)
  4. तापमंडल (Thermosphere)

उत्‍तर- समताप मंडल में

 

प्रश्‍न- वायुमंडल की सबसे ठंडी परत मानी जाती है?

  1. समतापमण्डल (Stratosphere)
  2. मध्यमण्डल (Mesosphere)
  3. तापमंडल (Thermosphere)
  4. बहिर्मंडल (Exosphere)

उत्‍तर-मध्यमंडल

 

प्रश्‍न- ग्रीष्मकाल में किस मंडल में ध्रुवों के ऊपर नॉक्टीलूसेंट बादलों का निर्माण होता है?

  1. समतापमण्डल (Stratosphere)
  2. मध्यमण्डल (Mesosphere)
  3. तापमंडल (Thermosphere)
  4. बहिर्मंडल (Exosphere)

उत्‍तर मध्य मंडल में

 

प्रश्‍न- किस मंडल के वायु में हाइड्रोजन एवं हीलियम गैस की प्रधानता होती है?

  1. समतापमण्डल (Stratosphere)
  2. मध्यमण्डल (Mesosphere)
  3. तापमंडल (Thermosphere)
  4. बहिर्मंडल (Exosphere)

उत्‍तर-  बहिर्मंडल (Exosphere)



No comments:

Post a Comment