GK BUCKET is best for BPSC and other competitive Exam preparation.

Sep 30, 2024

बीजी पादप (The Seed Plants)

 बीजी पादप (The Seed Plants)

 

वे पौधे जिनमें बीजांड (Ovules) कालांतर में विकसित होकर बीज बनाते हैं क्या कहलाते हैं- नग्नबीजी (Gymnoserms)


पादप जगत के स्पर्मेटोफाइटा प्रभाग में सबसे पुराने पौधे किसे माना जाता है- नग्नबीजी (Gymnoserms)


नग्नबीजी (Gymnoserms) की शंकुधारी जतियां वाले पौधे क्या कहलाते हैं- कोनीफर


नग्नबीजी (Gymnoserms) पौधों को कितने वर्गों में बांटा गया है- 2 (साइकेड एवं कोनीफर)


रेजीन, तारपीन का तेल किससे प्राप्त होता है- चीड अथवा पाइन से


अस्थमा तथा श्वसन रोगों के उपचार में प्रयुक्त एफीड्रीन औषधि किससे प्राप्त होती है- एफीड्रा नामक पौधे से


साबूदाना किससे प्राप्त होता है- साइकस रिवोल्यूटा एवं मैट्रोजाइलोन रूफी द्वारा

 



उत्पत्ति एवं आकार के आधार पर जड़े

01

मूसला जड़ (Tap Root)

इसकी उत्पत्ति मूलांकुर(Radicle) से होती है तथा यह द्विबीजपत्री पौधों में पाए जाते हैं।

  1. शंकु आकार जड़(Conical Root)- आधार की ओर मोटी तथा किनारे पर पतली। जैसे-गाजर
  2. कुंभीरूप जड़(Napiform)-आधार पर फुली हुई(गोलाकार) एवं शीर्ष पर पतली। जैसे- शलगम, चुकुन्दर
  3. तूर्करूपी जड़ (Fusiform)- मध्य में फूली एवं आधार और शीर्ष की ओर पतली। जैसे- मूली
  4. श्वसन मूल (Pneumatophores)- श्वसन हेतु, द्वितीयक जड़, ऋणात्मक गुरुत्वानुवर्ती, जो लवणीय मृदा में पाए जाते हैं जैसे- सुन्दरी

02

अपस्थानिक जड़

यह प्रांकुर(Plumule) से विकसित होती है तथा यह एकबीजपत्री पोधौं में पायी जाती है।

 

पादप के जड़, तना, पत्ती, फुल-फल आदि का अध्ययन कहलाता है- आकारिकी (Marphology)


अंकुरण के समय पौधे के किस भाग से जड़ निर्माण होता है-मूलांकुर (Radicle)


किस प्रकार की जड़ों में कैम्बियम का अभाव होता है-एकबीजपत्री जड़


किस प्रकार की जड़ों में द्वितीयक वृद्धि नहीं होती- एकबीजपत्री जड़


पौधों में अंकुरण के समय किस भाग से तना बनता है-प्रांकुर (Plumule)


भूमि पर स्थिति के अनुसार तना कितने प्रकार का होता है- 3


  1. भूमिगत तना (Underground Stems)- तने का यह भाग भूमि के अंदर पाया जाता है जैसे- आलू
  2. अर्द्धवायवीय तना (Subaerial Stems)- तने का कुछ भाग भूमि के अंदर कुछ भाग भूमि से बाहर होता है जैसे- दूब, जलकुम्भी
  3. वायवीय तना (Aerial Stems)- संपूर्ण तना भूमि के ऊपर होता है


आलू किस प्रकार का तना है- स्तंम्भ कंद(Stem Tuber)


हल्दी, अदरख किस प्रकार का तना है- प्रकंद (Rhizome)


प्याज, लहसून किस प्रकार का तना है- शल्ककंद (Bulb)


नागफनी किस प्रकार का तना हैपर्णाभ स्तंभ (Phylloclade)


किसकी उपस्थिति के कारण पत्ती का रंग हरा होता है- क्लोरोफिल


सामान्यतः एक पुष्प कितने प्रकार की रूपान्तरित पत्तियों का बना होता है-4

  1. बाह्यदलपुंज (Calyx)
  2. दलपुंज(Corolla)
  3. पुमंग (Androecium)
  4. जायांग (Gynoecium)

पुष्प की सबसे बाहरी हरी पत्तीनुमा संरचना क्या कहलाती है- बाह्यदल (Sepels)


बाह्यदलपुंज (Calyx) क्या होता है- बाह्यदल (Sepels) का समूह


किसी पुष्प का सबसे बाहरी चक्र कौन सा होता है- बाह्यदलपुंज (Calyx)


जिन पुष्पों में चारों प्रकार के चक्र होते हैं वह क्या कहलाते हैं- पूर्ण पुष्प (Complete Flower)


पुष्प के किस चक्र का मुख्य कार्य परागण हेतु कीटों को आकर्षित करना होता है- दलपुंज(Corolla)


पुष्प का आवश्यक अंग कहा जाता है- पुमंग (Androecium) एवं जायांग (Gynoecium)


पुमंग का निर्माण किससे होता है- पुंकेसर से


पुष्प का नर जननांग है- पुंकेसर (Stamen)


पुष्प का मादा जननांग है- जायांग (Gynoecium)


सबसे छोटा आवृतबीजी पौधा कौन सा है- वुल्फिया


सबसे बड़ा आवृतबीजी पौधा कौन सा है- यूकेलिप्टस


सबसे छोटा बीज किसे माना जाता है- आर्किड


सबसे बड़ा बीज किसे माना जाता है- लोडोसिया


सबसे छोटा पुष्प कौन सा है- वुल्फिया


सबसे बड़ा पुष्प कौन सा है- रैफ्लेशिया


सबसे बड़ी पत्ती कौन सी है- विक्टोरिया रिजीया


ड्रोसेरा, डायोनिया, यूट्रीकुलेरिया, एंल्ड्रोवेडा क्या है- कीटहारी पादप


पारथीनियम हिस्टेरोफोरस का अन्य नाम क्या है- कांग्रेस घास


प्राचीन संसार की नए संसार को उपहार किस फसल को माना जाता है- गेहूं


नए संसार की प्राचीन संसार का उपहार किसे माना जाता है- मक्का




 सभी प्रश्‍न GK BUCKET STUDY TUBE  एकदिवसीय नोट्स से लिए गए है। 

इन प्रश्‍नों को GK BUCKET STUDY TUBE  यूटयूब चैनल पर भी देख सकते हैं। 


सभी एकदिवसीय परीक्षाओं हेतु उपयोगी नोट्स जिसे आर्डर कर आप अपने घर पर मंगा सकते हैं। ज्‍यादा जानकारी के लिए 74704-95829 पर संपर्क करें। 




No comments:

Post a Comment