बिहार करेंट
अफेयर-2022 कृषि, उद्योग एवं रोजगार
आनेवाले दिनों
में BPSC/सचिवालय सहायक/ बिहार शिक्षक एवं अन्य परीक्षा आयोजित होनेवाले है जिनके
लिए बिहार करेंट अफेयर 2022 से अनेक प्रश्न पूछे जाने की संभावना है। इसी को देखते हुए आपके लिए यह पोस्ट लाया गया है
जिसमें हम बिहार आर्थिक समीक्षा तथा बिहार बजट से अपडेटेड किए गए बिहार करेंट अफेयर
को देखेंगे । इस पोस्ट में हम बिहार की कृषि, बिहार के उद्योग
एवं रोजगार संबंधी महत्वपूर्ण तथ्यों को देखेंगे । इसके अलावा नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से आप हमारे Youtube Channel पर जाकर संपूर्ण वीडियो भी देख सकते हैं जिसमें सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों को कवर किया गया है ।
कृषि एवं सहवती क्षेत्र
- बिहार आर्थिक समीक्षा 2021-22 के अनुसार वर्ष 2016-17 से 2020-21 के बीच प्राथमिक क्षेत्र कितने प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़ा है ? 2.1 प्रतिशत
- बिहार आर्थिक समीक्षा 2021-22 के अनुसार पिछले 5 वर्षों में बिहार में कृषि की वृद्धि दर को तेज करने वाले सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र कौन से हैं? पशुधन एवं मत्स्य पालन। उल्लेखनीय है कि गत 5 वर्षों में पशुधन में 10% और मत्स्य पालन में 7% की दर से वृद्धि हुई है
- बिहार के कुल भु क्षेत्र में कितने प्रतिशत पर वन क्षेत्र है? 6.6%
- बिहार जनसंख्या के मामले में भारत का किस क्रम का राज्य है? तीसरा
- बिहार कृषि विभाग द्वारा कहां पर उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना की गई है? सब्जियों के लिए चंडी, नालंदा में और फलों के लिए देशरी, वैशाली में
- पशुगणना 2019 के अनुसार बिहार में पशुओं की कुल संख्या कितनी हो गई है? 365.4 लाख
- बिहार में रसायनिक उर्वरकों की खपत वर्ष 2020-21 के अनुसार कितनी है? 207.6 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर
- आर्थिक समीक्षा के अनुसार बिहार में संकल सिंचित क्षेत्र कुल मिलाकर कितना है ?54.35 लाख हेक्टेयर
- बिहार में विभिन्न सिंचाई स्रोतों के बीच नलकूप मुख्य सिंचाई स्रोत है जिससे सकल सिंचित क्षेत्र के कितने प्रतिशत हिस्से की सिंचाई होती है? 63.9 %
- बिहार में नहर द्वारा सिंचाई का प्रतिशत कितना है? 30.6 प्रतिशत
- आर्थिक समीक्षा 2021-22 के अनुसार सकल सिंचित क्षेत्र किस जिले में सर्वाधिक है? रोहतास में जहां सकल सिंचित क्षेत्र 3.72 लाख हेक्टेयर है जबकि सबसे कम शिवहर में है।
- उपभोक्ता मामले खादय एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली राज्यमंत्री के अनुसार बिहार में 13 लाख टन साइलो गोदाम की अनुमति मिलने के बाद कहां पर भारत के पहले राइस साइलो गोदाम बनाए जाएगें ?कैमूर एवं बक्सर
- बिहार में कृषि को बढ़ावा देने हेतु ड्रोन का ट्रायल रन कहां किया जा रहा है? पुनपुन, पटना
- बिहार में चलाए जा रहे ऑपरेशन टोडरमल का संबंध किससे है? भूमि सुधार
- बिहार में चाय की खेती करने वाले किसानों को सरकार द्वारा कितने प्रतिशत अनुदान देने की घोषणा की गई है? 50%
- बिहार के किस जिले में शुगर फ्री आलू की खेती की जा रही है? वैशाली
- बिहार में कृषि उत्पादों की जांच तथा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय निर्यात के प्रोत्साहन हेतु बिहार का पहला National Accreditation Board for Testing & Calibration Laboratories (NABL) लैब किस विश्वविद्यालय में स्थापित किया जा रहा है? बिहार कृषि विश्वविद्यालय, भागलपुर
- कृषि पारिस्थितिकी के सिद्धांतों को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा दीर्घकालिक स्थिरता एवं कुशल खेती को बढ़ावा देने के लिए बिहार में जीवा कार्यक्रम की शुरुआत किस संगठन द्वारा की गई? नाबार्ड
- हाल ही में बिहार सरकार द्वारा गांवों के किसानों से गोबर की खरीदी कर गोबर से मीथेन गैस बनाने हेतु किस योजना का शुभारंभ किया गया? गोवर्धन योजना
- बिहार के किस जिले में हाइड्रोपोनिक्स पद्धति के द्वारा कृषि की शुरुआत की गई है? भोजपुर
- बिहार की महत्वकांक्षी योजना तृतीय कृषि रोडमैप को कब तक के लिए विस्तार दिया गया? 2023 तक के लिए
- बिहार कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित सबौर-1 प्रजाति का संबंध किस फसल से है? मखाना
- जलवायु अनुकूल खेती अभियान हेतु केंद्र सरकार द्वारा बिहार के कितने जिलों का चयन किया गया है? 10 जिले
- बिहार के किस जिले में उगाए जाने वाले “गोविंद भोग चावल” को अब बिहार के पहाड़ी इलाकों में उगाने की योजना बनाई गई है? कैमूर
- पिछले दिनों आयोजित हुए Agro And World Javik Expo 2022 में किस राज्य के जैविक उत्पाद को विशिष्ट पुरस्कार प्रदान किया? बिहार
- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की हालिया रिपोर्ट के अनुसार भूमि विवाद को समाप्त करने के मामले में बिहार का कौन सा जिला पहले स्थान पर है? मुंगेर
- हाल में की गई घोषणा के अनुसार किस राज्य सरकार द्वारा भूमि दस्तावेज की होम डिलीवरी शुरू की जाएगी? बिहार
- किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश की तर्ज पर बिहार में रसायनों के माध्यम से पराली को जलाया जाएगा? दिल्ली
- ई-भंडारण लागू करने वाला भारत का पहला राज्य कौन है? बिहार
- बिहार के किस जिले में पान के पत्तों से तेल निकालने की मशीन लगाई जाने की योजना है? नालंदा
- बिहार में हाल ही में विकसित किया गया बिहान ऐप का संबंध किससे है? कृषि से
- बिहार का मखाना किस नाम से जी आई टैग में नामित होगा? मिथिला मखाना
- बिहार कृषि विश्वविद्यालय की कौन सी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 5वीं राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल अवार्ड के लिए चयनित हुई? उम्मीद
- हालिया जारी आंकड़ों के अनुसार बिहार दुग्ध उत्पादन में भारत में किस स्थान पर है? नौवें स्थान पर (पशुओं की संख्या में चौथे स्थान पर)
- आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत बिहार के किस जिले की सभी पंचायत में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया? भभुआ
- पिछले दिनों बिहार के किस जिले में जैविक सब्जियों का आउटलेट का शुभारंभ किया गया? पटना
उद्यम एवं रोजगार क्षेत्र
- बिहार में चीनी और अन्य उप उत्पादों के उत्पादन हेतु चीनी मिलों की संख्या कितनी है? 11
- बिहार में वर्ष 2020-21 में इथेनॉल तैयार करने वाले आसवन संयंत्र की सर्वाधिक 120 हजार लीटर प्रतिदिन की क्षमता किस चीनी मिल की थी? हरिनगर चीनी मिल
- बिहार में रेशम की किस प्रकार का उत्पादन होता है? मलबरी, तसर और अंडी रेशम
- आर्थिक समीक्षा 2021 22 के अनुसार बिहार में निवेशकों को आकर्षित करने में तीन प्रमुख उद्योग कौन से रहे? इथेनॉल, खाद्य प्रसंस्करण और नवीकरणीय ऊर्जा
- आर्थिक समीक्षा 2021 22 के अनुसार इथेनॉल क्षेत्र में प्राप्त निवेश बिहार के कुल निवेश का कितना प्रतिशत रहा? 57%
- बिहार विशेष भूमि आवंटन एवं निर्मुक्ति नीति 2020 के तहत औद्योगिक क्षेत्रों में 1 जनवरी 2020 को या उसके बाद विकसित या अधिकृत कितनी प्रतिशत जमीन को कुछ सुविधावंचित उद्यमियों (अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के उद्यमी, अति पिछड़ी उद्यमी एवं महिला उद्यमी) हेतु आरक्षित रखा जाता है? 10%
- बिहार आर्थिक समीक्षा 2021- 22 के अनुसार राष्ट्रीय औसत 46.4% की तुलना में बिहार में जनसंख्या निर्भरता अनुपात कितना प्रतिशत है जो देश में सर्वाधिक है? 62.0%
- बिहार आर्थिक समीक्षा 2021 22 के अनुसार बिहार में कितने प्रतिशत श्रमिक प्राथमिक क्षेत्र में लगे हुए हैं? 47.1% (राष्ट्रीय स्तर पर 43.7%)
- हाल ही में नीति आयोग द्वारा चैंपियंस ऑफ डेल्टा रैंकिंग दिसंबर 2021 के लिए कृषि और जल संसाधन क्षेत्र में 5 सबसे बेहतर आकांक्षी जिलों में बिहार का कौन सा जिला शामिल है ? बेगूसराय
- किस राज्य के औद्यौगिक मंत्रालय द्वारा प्राइवेट लैंड परचेज पॉलिसी 2021 को लाया गया जिसके तहत जमीन अधिग्रहण के स्थान पर जमीन की खरीददारी की जाएगी? बिहार
- असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पार्टल् ई-श्रम पोर्टल में श्रमिकों के निबंधन में बिहार का स्थान कौन सा रहा? तीसरा (लगभग 2 करोड़ निबंधन)
- घर बैठे लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा आत्मनिर्भर बनाने हेतु बिहार के किस जिले में स्वरोजगार ऐप को लांच किया गया? बक्सर
- हाल में जारी नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल के अनुसार किस राज्य में किशोर नौकरी की मांग करने में सबसे आगे हैं तथा इस पोर्टल पर पंजीयन करानेवाले लोगों में 12.92% इस राज्य से है? बिहार
- 250 करोड़ की लागत से एशिया का सबसे बड़ा इथेनॉल प्लांट बिहार के किस जिले में लगाए जाने की योजना है? भोजपुर
- इथेनॉल नीति को लागू करने वाला भारत का पहला राज्य कौन है? बिहार
- हाल में की गई घोषणा के अनुसार बिहार में कितने तत्वों का खनन शुरू किया जाएगा? 5 तत्व ( सोना की जमुई से, क्रोमियम और निकेल की औरंगाबाद से, पोटाश की गया से और कोयला की भागलपुर से
- भारत के किस राज्य सरकार द्वारा राज्य में कार्यरत संविदा कर्मियों की सेवा पुस्तिका बनाने की पहल आरंभ की गई है? बिहार सरकार
- बिहार उद्यमिता सम्मेलन 2021 में किसे बिहार विभूति से किसे सम्मानित किया गया ? रोहित कुमार
- बिहार के किस जिले में देश का सबसे बड़ा फूड पार्क बनेगा जिससे लगभग 5000 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है? मुजफ्फरपुर जिला, मोतीपुर ब्लॉक
- पिछले दिनों बिहार के किस जिले में टैक्सटाइल पार्क खोले जाने की घोषणा की गई? भागलपुर
- हाल ही में बिहार के किस जिले में बिहार के पहले इथेनॉल प्लांट का शिलान्यास उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन द्वारा किया गया? भागलपुर
- पिछले दिनों जारी सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इकोनामी रिपोर्ट के अनुसार बेरोजगारी के मामले में बिहार राज्यों की श्रेणी में किस स्थान पर है? दूसरे स्थान पर
- केंद्र सरकार द्वारा सेमीकंडक्टर तैयार करने के लिए पूरे भारत से चुने गए 100 संस्थानों में बिहार का कौन सा संस्थान शामिल है? इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, भागलपुर
- पिछले दिनों चर्चा में रहा बेला औद्योगिक क्षेत्र बिहार के किस जिले में स्थित है? मुजफ्फरपुर
- हाल ही में वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी Logistics Ease Across Different States Index 2021 में बिहार की रैंक क्या थी? 19वां
- पिछले दिनों संपन्न वसंतोत्सव महिला उद्यमी मेले में किस महिला उद्यमी को महिला उद्यमी का पहला पुरस्कार प्रदान किया गया? वहीदा अहमद
- बिहार सरकार द्वारा भारत के कितने शहरों में माइग्रेशन काउंसलिंग सेंटर खोले जाने की घोषणा की गई है? 10 शहर
- बिहार में किन्नरों की पुलिस में सीधी भर्ती के तहत सिपाही एवं दरोगा की की जाने वाली नियुक्तियों में कितने पदों पर एक ट्रांसजेंडर को मौका दिए जाने की घोषणा की गई? प्रत्येक 500 पदों पर एक ट्रांसजेंडर
- बिहार के किस जिले में राज्य का पहला टेक्सटाइल मैत्री पार्क के निर्माण की घोषणा की गई? पश्चिमी चंपारण
- भारत के कुल निर्यात का कितना प्रतिशत हिस्सा बिहार से निर्यात होता है? 0.5%
- बिहार सरकार द्वारा लोगों को उद्यमी बनाने तथा बिहार के मजदूरों के पलायन को रोकने हेतु किस पोर्टल को लांच किया गया है? Let’sinspirebihar.org
- बिहार बजट 2022-23 के अनुसार बिहार के किस जिले में मेगा स्किल सेंटर बनाए जाने की योजना है?पटना, नालंदा और दरभंगा
बिहार सरकार ने वर्ष 2021 में किस नए कृषि महाविद्यालय को स्वीकृति दी है?
- कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय- आरा
- कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय- पटना
- कृषि जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय- सबौर
बिहार में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के कितने कियान्वयक अभिकरण है-?
- खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग
- खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड
- जिला उद्योग केंद्र
आशा है आपको बिहार करेंट अफेयर 2022 का यह पोस्ट पसंद आया होगा । बिहार आर्थिक समीक्षा तथा बिहार बजट तथा बिहार करेंट अफेयर संबंधी अन्य पोस्ट आप मेनु में जाकर देख सकते हैं । आप चाहे तो इस लिंक बिहार बजट, आर्थिक समीक्षा एवं करेंट अफेयर माध्यम से भी जा सकते हैं
No comments:
Post a Comment