बिहार-चर्चा में रहे व्यक्ति
मरणोपरांत पदम श्री से सम्मानित मृदृला सिन्हा किस राज्य की राज्यपाल रह चुकी है? गोवा
मृदुला सिन्हा गोवा की पहली महिला राज्यपाल
थीं। राजनीति के अलावा साहित्य से संबंधित मृदुला सिन्हा ने 46 से ज्यादा किताबें लिखीं। उन्होंने विजयाराजे सिंधिया पर एक किताब लिखी थी, 'एक थी रानी ऐसी भी' जिस पर फिल्म भी बनी है।
मुजफ्फरपुर जिले के कांटी छपरा में जन्मीं
मृदुला सिन्हा ने
जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व वाली 'समग्र क्रांति में सक्रियता से भाग लिया था।
लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक तथा दिवंगत नेता राम विलास पासवान को मरणोपरान्त किस सम्मान से सम्मानित किया गया? पदम भूषण 2021
रधुनंदन लाल भाटिया जिनका हाल ही में निधन हो गया वो बिहार से किस प्रकार संबंधित थे? बिहार के राज्यपाल
बिहार के पूर्व राज्यपाल और पंजाब के अमृतसर
से छह बार सांसद रह चुके रघुनंदन लाल भाटिया 2004 से 2008 तक केरल के राज्यपाल भी रहे।
एम रामा जोईस जिनका हाल में निधन हो गया वे किस राज्य के राज्यपाल रह चुके है? बिहार एवं झारखंड
एम रामा जोईस झारखंड और बिहार के पूर्व राज्यपाल, पंजाब
एवं हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और राज्यसभा सदस्य भी रहे
चुके हैं। लीगल एंड कांस्टीट्यूशनल हिस्ट्री ऑफ इंडिया तथा धर्म- द
ग्लोबल एथिक एम रामा जोइस की महत्वपूर्ण पुस्तकें हैं
बूटा सिंह जिनका हाल में निधन हो गया वे बिहार में किस संवैधानिक पद पर रह चुके हैं? राज्यपाल
बूटा सिंह पंजाब के बड़े दलित नेता के तौर पर जाने जाते
हैं जो राजीव गांधी सरकार में गृह मंत्री भी रह चुके थे
नवंबर 2004 से जनवरी 2006
तक बिहार के राज्यपाल के रूप में इनका कार्यकाल विवादास्पद
भी रहा था जब इनके द्वारा मई 2005 को बिहार विधानसभा भंग कर दिया गया और जब नीतीश कुमार सरकार बनाने का दावा पेश करने
वाले थे तो बूटा सिंह ने अपनी रिपोर्ट केंद्र को भेज दी
थी और उन्हें मौका नहीं दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने भी विधानसभा
को भंग करना असंवैधानिक बताया था ।
बिहार के किस पूर्व मुख्यमंत्री का हाल ही में कोराना से निधन हो गया?सतीश प्रसाद सिंह
वर्ष 1968 में केवल 5 दिन के लिए मुख्यमंत्री बने थे। बिहार में सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड इनके नाम है।
उल्लेखनीय है कि 1967 में चौथी विधानसभा में कांग्रेस को बिहार में बहुमत नहीं मिला जिसके फलस्वरूप बिहार में पहली बार गैर कांग्रेसी सरकार बनी तथा जनक्रांति दल के महामाया प्रसाद सिन्हा को मुख्यमंत्री बनाया गया जो अपने कार्यकाल का एक वर्ष भी पूरा नहीं कर पाए और उन्हें कुर्सी छोड़नी पड़ी जिसके बाद संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के नेता सतीश प्रसाद सिंह को मुख्यमंत्री बनाया गया जिनके 5 दिन के कार्यकाल के बाद बीपी मंडल को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया गया।
कपिल देव कामत जिनका हाल ही में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया वे बिहार सरकार में किस विभाग में मंत्री थे? बिहार पंचायती राज मंत्री
बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री कपिलदेव
कामत मधुबनी जिले के बाबूबरही से विधायक थे और नीतीश सरकार के कैबिनेट
में पंचायती राज मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे थे।
कोरोना वायरस संक्रमण के चपेट में आने के बाद दिवंगत हुए मेवालाल चौधरी कितने दिनों के लिए बिहार के शिक्षामंत्री रहे? 72 घंटे
देश के पहले सुपरसोनिक लड़ाकू विमान 'तेजस' को बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पद्मश्री से सम्मानित बिहार के किस वैज्ञानिक का पिछले दिनों हार्ट अटैक से निधन हो गया? डॉ मानस बिहारी वर्मा
DRDO, बेंगलुरु में रक्षा वैज्ञानिक रहे दरभंगा के डॉ. वर्मा पूर्व राष्ट्रपति कलाम के सहयोगी थे तथा 'तेजस' बनाने में इनकी अहम
भूमिका थी।
आप बिहार के चर्चा में रहे व्यक्ति 2022 से संबंधित पोस्ट को पढ़ रहे हैं । इसी प्रकार के अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नों को आप मेनुु बिहार-वन लाइनर करेंट अफेयर में जाकर देख सकते हैं । इसके अलावा यूटयूब पर मास्टर वीडियों भी देख सकते है जिसका लिंक नीचे दिया गया है ।
बिहार स्पेशल करेंट अफेयर- मास्टर वीडियो- 5000 से ज्यादा प्रश्नों की शृंखला
बिहार के महान गणितज्ञ कौन है जिनका हाल ही में निधन हो गया और जिनके नाम पर सोन नदी पर बने एक पुल का नामकरण किया गया? वशिष्ट नारायण सिंह
मानसिक बीमारी सिज़ोफ्रेनिया से पीड़ित
वशिष्ट नारायण सिंह को चक्रीय
सदिश समष्टि सिद्धांत पर किए गए शोध कार्य ने विश्व में प्रसिद्ध कर दिया। अपने जीवनकाल में इन्होंने
वाशिंगटन में गणित के प्रोफेसर के पद पर काम किया तथा कालांतर में भारत
लौट कर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर और
भारतीय सांख्यकीय संस्थान, कलकत्ता में सेवाएं दी।
बिहार के मुख्य सचिव कौन थे जिनका कोविड संक्रमण के कारण पिछले कुछ दिनों पहले निधन हो गया? अरुण कुमार सिंह
डॉ शैबाल गुप्ता जिनका हाल ही में निधन हो गया वह किस क्षेत्र से संबंधित थे? अर्थव्यवस्था
गलवान घाटी संघर्ष में शहीद हुए बिहार रेजीमेंट के किस शहीद को महावीर चक्र से सम्मानित किया गया? कर्नल बिकुमुल्ला संतोष बाबू
बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर संतोष बाबू को मरणोपरांत भारत
के दूसरे सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार महावीर चक्र से सम्मानित किया गया।
जून 2021 में लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों ने
भारतीय इलाकों में घुसपैठ की कोशिश की थी जिसमें हुई झड़प में वे शहीद हुए। संतोष बाबू को यह
पदक शत्रु की उपस्थिति में अदम्य साहस का परिचय देने हेतु प्रदान
किया गया।
पद्मनारायण झा विरंचि जिनका हाल ही में निधन हो गया वे किस भाषा के साहित्यकार थे?
मैथिली
बोधगया के दूसरे बुद्ध के रूप में चर्चित किस गांधीवादी विचारक एवं समाजसेवी का पिछले दिनों निधन हो गया? द्वारको सुंदरनानी
आईपीएल नीलामी में बिकने वाले बिहार टीम के पहले क्रिकेटर कौन हैं जिनको राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा? अनुनय नारायण सिंह
64वी नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में बिहार के किस खिलाड़ी ने दो स्वर्ण पदक जीता? श्रेयसी सिंह, खिलाड़ी सह विधायक
बिहार के भागलपुर का 7 वर्षीय बच्चा जिसका चयन यूनाइटेड स्टेट किड्स जूनियर गोल्फ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2022 के लिए हुआ? नलीनाक्ष
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा विधानमंडल सचिवालय की वित्तीय सहायता हेतु गठित पीठासीन पदाधिकारियों की समिति में बिहार के किस व्यक्ति को सदस्य बनाया गया? विजय सिन्हा
हाल ही में किसे बिहारी के खादी ब्रांड का अंबेडकर बनाया गया है? भोजपुरी गायक और भाजपा सांसद मनोज तिवारी
बेगूसराय का छात्र किसने गूगल सर्च इंजन में एक बड़ी बग को ढूंढ निकाला जिसकी वजह से उसे गूगल हॉल ऑफ फेम अवार्ड से सम्मानित किया गया? ऋतुराज चौधरी
हाल ही में सेंटर ग्लास आर्ट बनाने के लिए पटना के किस कलाकार का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया? शुभम वर्मा
बिहार दिवस के अवसर पर किस देश में नालंदा निवासी भारतीय राजदूत अभय कुमार द्वारा अपनी नई पुस्तक “The Book of Bihari literature” की घोषणा की गई? मेडागास्कर
बिहार के सबसे कम उम्र की मुखिया बनने वाले अनुष्का का संबंध किस जिले से है? शिवहर, कुशहर पंचायत
बिहार के अररिया जिले से संबंधित किस व्यक्ति को हाल ही में नेपाल मंत्रिमंडल में यातायात मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया? रेनू कुमारी यादव
बिहार के अररिया निवासी किस महिला को नीति आयोग का निदेशक बनाया गया है? जागृति सिंगला
एसोसिएशन ऑफ द यूनिवर्सिटी ऑफ़ एशिया पेसिफिक ने बिहार के किस
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर
सुनैना को रिसर्च एंड इन्नोवेटिव कमिटी का सलाहकार नियुक्त किया है? नालंदा यूनिवर्सिटी
पिछले दिनों बिहार के किस महिला को उच्च शिक्षा निदेशक बनाया गया है? डॉ रेखा कुमारी
हाल ही में बिहार पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष किसे बनाया गया? पटना हाई कोर्ट के रिटायर जज न्यायमूर्ति संजय कुमार
हाल ही में बिहार के नए सूचना आयुक्त किसे बनाया गया है? फूल चंद्र चौधरी और त्रिपुरारी शरण
मधुबनी जिले के किस प्रसिद्ध चिकित्सक को फख्र ए हिंद सम्मान से
सम्मानित किया गया? डॉक्टर विनय कारक
पिछले दिनों बिहार
के किस व्यक्ति को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा
कोविड-19 रिस्पांस कोऑर्डिनेटर नियुक्त
किया गया? डॉ आशीष कुमार झा
8 मार्च
2022 को
मनाए गए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिहार विधानसभा में किस महिला विधायक
को विधानसभा
अध्यक्ष
की जिम्मेवारी दी गई? ज्योति देवी
अंतर्राष्ट्रीय
महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा मधुबनी जिले की मीरा
ठाकुर को कला के किस क्षेत्र हेतु नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया- सिक्की
कला
अंतर्राष्ट्रीय
महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा भोजपुर जिले की किस महिला
उद्यमी को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया- अनीता
गुप्ता
बिहार
के अररिया
जिले से संबंधित किस व्यक्ति को हाल ही में नेपाल मंत्रिमंडल में यातायात मंत्रालय
का कार्यभार सौंपा गया? रेनू कुमारी यादव
हाल
ही में किसे बिहारी के खादी ब्रांड का अंबेडकर बनाया गया है? भोजपुरी
गायक और भाजपा सांसद मनोज तिवारी
बिहार के किस साहित्यकार का हाल ही में निधन हो गया जिनके
द्वारा बिहार गौरव गान की रचना की गई थी? डॉ शांति जैन
बिहार का राज्यगीत ‘मेरे भारत के कंठहार, तुमको शत-शत
वंदन बिहार’...किसकी रचना है? कवि
सत्यनारायण
महात्मा
गांधी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2021 से किसे सम्मानित किया
गया? सुमेधा कैलाश
चीन
में हिंदी अध्यापन के लिए अंतर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से किसे सम्मानित किया
गया?
डॉक्टर
विवेक मणि त्रिपाठी
बिहार
के वह व्यक्ति जो विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष चुने गए?
डॉ
रविन्द्र नारायण सिंह
हाल
ही में किसे बिहार खेल रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया?
टोक्यो
पैरा ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता तथा पैरा बैडमिंटन
खिलाड़ी प्रमोद भगत एवं कांस्य मेडल विजेता शरद कुमार
( ऊंची कूद)
अमेरिका
का जॉर्ज वाशिंगटन सम्मान पाने वाले पहले भारतीय कौन है?
बिहार
के मिर्जा रिजवान और मिर्जा फैजान
बिहार
के किस व्यक्ति को अमेरिका में एमडी रेसिडेंस अवार्ड 2020
से सम्मानित किया गया? निखिल
अग्रवाल
बिहार करेंट अफेयर 2022 की सीरीज में बिहार के चर्चा में रहे व्यक्ति संबधी यह पोस्ट आपको पसंद आया होगा, आनेवाले दिनों में इसे अपडेट किया जाता रहेगा तो समय समय पर आवश्यकतानुसार पोस्ट को देखते रहे।
No comments:
Post a Comment