69 bpsc mains, bpsc pre and mains exam ki tayari, bihar daroga and other exams

Jul 21, 2022

राष्ट्रपति चुनाव 2022 तथा महत्वपूर्ण तथ्य

 


राष्ट्रपति चुनाव 2022 तथा महत्वपूर्ण तथ्य  


दोस्तो, इस पोस्ट के माध्यम से आज हम  राष्ट्रपति चुनाव 2022 तथा महत्वपूर्ण तथ्य से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों को देखेंगे जो सामान्यतः प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। इस पोस्ट से संबंधित वीडियो भी Youtube channel पर उपलब्ध है । आप चाहे तो दिए गए लिंक पर जाकर भी उसे देख सकते हैं।



भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में राष्ट्रपति भारत का राज्य प्रमुख होता है जो भारत का प्रथम नागरिक होता है । राष्ट्रपति का निर्वाचन अप्रत्यक्ष रूप से किया जाता है। राष्ट्रपति चुनाव 2022 तथा भारत के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के नतीजे को देखा जाए तो  द्रौपदी मुर्मू भारत की अगली राष्ट्रपति बनेंगी। इस पोस्ट में राष्ट्रपति चुनाव 2022 तथा भारत के अब तक के राष्ट्रपति संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों को हम देखेंगे जो आनेवाले प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

 

 राष्ट्रपति चुनाव 2022 तथा महत्वपूर्ण तथ्य 


1.                 डॉ. राजेंद्र प्रसाद  (2 बार राष्ट्रपति रहे )

    1. 26 जनवरी 1950 से 13 मई 1962
    2. भारत के पहले राष्ट्रपति  जिनके नाम सबसे ज्यादा 12 वर्ष 107 दिनों तक पद पर बने रहने का रिकॉर्ड दर्ज है।
    3. जन्म स्थल वर्तमान बिहार का सिवान जिला ।
    4. तत्कालीन प्रधानमंत्री- जवाहर लाल नेहरू


 

2.                 डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

    1. कार्यकाल - 1962- 1967
    2. महान शिक्षक एवं दार्शनिक राष्ट्रपति जिनके नाम भारत के पहले उपराष्ट्रपति होने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। 
    3. इनका जन्म दिवस भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

    4. तत्कालीन प्रधानमंत्री- जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी

 

 

3.                 डॉ. ज़ाकिर हुसैन

    1. कार्यकाल- 1967-1969
    2. भारत के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति  
    3. राष्ट्रपति पद पर रहते हुए ही इनका निधन हो गया।
    4. तत्कालीन प्रधानमंत्री- इंदिरा गांधी

 

 

4.                 वराहगिरी वेंकट गिरी

    1. कार्यकाल- 1969-1974
    2. 1969 में जाकिर हुसैन के निधन के बाद तत्कालीन उपराष्ट्रपति  वीवी गिरी ने कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला।
    3. पहले उपराष्ट्रपति  जो अपने उपराष्ट्रपति के कार्यकाल को पूरा नहीं कर पाए।
    4. ये दो बार देश के राष्ट्रपति बने एक बार कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप तथा दूसरी बार निर्वाचित होकर।
    5. राष्ट्रपति चुनाव लड़ने हेतु जब वी वी गिरी द्वारा कार्यवाहर राष्ट्रपति के पद से इस्तीफा  दिया गया तो भारत के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद हिदायतुल्लाह कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाए गए।
    6. हिदायतुल्लाह भारत के पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश थे जिन्होंने कार्यवाहक राष्ट्रपति का कार्य संभाला ।
    7. मोहम्मद हिदायतुल्लाह ऐसे पहले व्यक्ति है जिन्होंने मुख्य न्यायाधीश के साथ साथ राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी संभाली । 
    8. तत्कालीन प्रधानमंत्री- इंदिरा गांधी

 

 

5.                 डॉ. फ़ख़रुद्दीन अली अहमद

    1. कार्यकाल 1974- 1977
    2. 1975 में इनके कार्यकाल में ही प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सलाह पर भारत में आपातकाल लागू  किया गया। 
    3. आलोचकों द्वारा इनको रबर स्टाम्प राष्ट्रपति भी कहा गया। 

    4. इनके राष्ट्रपति पद पर रहते हुए ही निधन हो गया जिसके बाद तत्कालीन उपराष्ट्रपति बी डी जत्ती को कार्यवाहक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी दी गयी।  
    5. तत्कालीन प्रधानमंत्री- इंदिरा गांधी

 

 

6.                 नीलम संजीव रेड्डी

    1. कार्यकाल- 1977-1982
    2. बीडी जत्ती के कार्यवाहक राष्ट्रपति रहने के बाद नीलम संजीव रेड्डी र्निविरोध राष्ट्रपति चुने गए।
    3. तत्कालीन प्रधानमंत्री- मोरार जी देसाई, चौधरी चरण सिंह, इंदिरा गांधी

 

 

7.                 ज्ञानी जैल सिंह

    1. कार्यकाल- 1982-1987
    2. सिख समुदाय से राष्ट्रपति बनने वाले पहले व्यक्ति ।
    3. तत्कालीन प्रधानमंत्री- इंदिरा गांधी, राजीव गांधी 

 

 

8.                 रामास्वामी वेंकटरमण

    1. कार्यकाल- 1987- 1992
    2. राष्ट्रपति बनने से पूर्व रक्षा, उद्योग समेत कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली ।
    3. इनके कार्यकाल में भारत में चार प्रधानमंत्री राजीव गांधी, वी पी सिंह, चंद्रशेखर और पी वी नरसिम्हा राव प्रधानमंत्री बने। 
    4. तत्कालीन प्रधानमंत्री- राजीव गांधी,  वी पी सिंह, चन्द्रशेखर, पी वी नरसिम्हा राव

 

 

9.                 डॉ. शंकर दयाल शर्मा

    1. कार्यकाल- 1992-1997
    2. इनके 5 वर्ष के कार्यकाल में चार प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव, अटल बिहारी वाजपेयी, एच डी देवेगौड़ा और इंद्र कुमार गुजराल प्रधानमंत्री रहे।
    3. इनके कार्यकाल में ही अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस कांड हुआ।
    4. तत्कालीन प्रधानमंत्री- पी वी नरसिम्हा राव, अटल बिहारी बाजपेयी, एच डी देवगौड़ा, आई के गुजराल

 

 

10.            के आर नारायनन

    1. कार्यकाल- 1997- 2002
    2. देश के पहले दलित राष्ट्रपति
    3. पूर्व में पंडित जवाहर लाल नेहरू के समय भारतीय विदेश सेवा में कार्यरत थे।
    4. राजीव गांधी के कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री
    5. तत्कालीन प्रधानमंत्री- आई के गुजराल, अटल बिहारी बाजपेयी

 

 

11.            डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम

    1. कार्यकाल- 2002-2007
    2. भारत के पहले वैज्ञानिक राष्ट्रपति
    3. रामेश्वरम, तमिलनाडु में जन्मे डॉ. कलाम ISRO और DRDO के वैज्ञानिक रहे।
    4. मिसाइल मैन ऑफ इंडिया के नाम प्रसिद्ध।
    5. भारत के पोखरण परमाणु परीक्षा में अहम भूमिका
    6. तत्कालीन प्रधानमंत्री- अटल बिहारी बाजपेयी, डा. मनमोहन सिंह

 

 

12.            प्रतिभा देवी सिंह पाटिल

    1. कार्यकाल- 2007-2012
    2. भारत की पहली महिला राष्ट्रपति ।
    3. पूर्व में राजस्थान की राज्यपाल तथा राज्यसभा की डिप्टी चेयरमैन का पद भी संभाला।
    4. तत्कालीन प्रधानमंत्री- डा. मनमोहन सिंह 

 

 

13.            प्रणब मुखर्जी

    1. कार्यकाल- 2012-2017 
    2. राष्ट्रपति से पूर्व केंद्र सरकार में रक्षा, वित्त, विदेश समेत कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी निभा चुके थे। अगस्त 2020 को कोरोना संक्रमण के कारण निधन ।
    3. तत्कालीन प्रधानमंत्री- डा. मनमोहन सिंह, नरेन्द्र मोदी 

 

 

14.            रामनाथ कोविंद

    1. कार्यकाल- 2017-2022
    2. भारत के दूसरे दलित राष्ट्रपति मिला।
    3. उत्तर प्रदेश से राष्ट्रपति बनने वाले पहले व्यक्ति।
    4. राष्ट्रपति बनने से पूर्व राज्यसभा के सांसद और बिहार व पश्चिम बंगाल के राज्यपाल भी रह चुके। पहले राष्ट्रपति जो भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस के सदस्य रहे।
    5. तत्कालीन प्रधानमंत्री-  नरेन्द्र मोदी 

 

 

15.            द्रौपदी मुर्मू

    1. राष्ट्रपति पद पर पहुंचने वाली भारत की पहली आदिवासी महिला
    2. क्रम के अनुसार भारत के 16वें राष्ट्रपति के तौर पर चुनी गयी जबकि व्यक्ति के तौर पर वह 15वें राष्ट्रपति।
    3. ओड़िशा के संथाल परिवार में जन्मीं द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला और राज्यपाल आदिवासी राज्यपाल रह चुकी हैं। वो झारखंड में सबसे लंबे समय तक लगभग छह साल से कुछ अधिक समय तक राज्यपाल रहीं
    4. आजादी के बाद जन्मीं तथा भारत के शीर्ष पद पर पहुंचने वाली पहली नेता बनी ।
    5. 64 साल की उम्र में भारत की सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त हुआ
    6. तत्कालीन प्रधानमंत्री- नरेन्द्र मोदी

 

विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा

    1. बिहार के पटना में जन्मे यशवंत सिन्हा भारतीय प्रशासनिक सेवा के बिहार-कैडर के पूर्व अधिकारी रह चुके हैं जो 1984 में प्रशासनिक सेवा छोड़ जनता पार्टी में शामिल हो गए ।
    2. यशवंत सिन्हा झारखंड की हजारीबाग सीट से बीजेपी के लोकसभा सांसद तथा केंन्द्रीय मंत्री रह चुके हैं।
    3. यशवंत सिन्हा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के प्रधान सचिव के रूप में भी काम कर चुके हैं।


 

No comments:

Post a Comment