बिहार तथा सभी एकदिवसीय परीक्षाओं की तैयारी हेतु बेहतरीन मंच ।

Jul 21, 2022

बिहार इकोनामिक सर्वे 2021-22 समरी

 

बिहार इकोनामिक सर्वे 2021-22 की समरी 


इस पोस्ट के माध्यम से आज हम बिहार की अर्थव्यवस्था-बिहार आर्थिक समीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों को देखेंगे जो सामान्यतः परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। बिहार करेंट अफेयर के अन्‍य पोस्‍ट भी उपलब्ध है । आप चाहे तो दिए गए लिंक पर जाकर भी उसे देख सकते हैं।

बिहार करेंट अफेयर संबंधी लिंक 

बिहार आर्थिक समीक्षा 2021-22 के अनुसार वर्ष 2020-21 में बिहार का सकल राज्य घरेलू उत्पाद कितना प्रतिशत बढ़ा2.5%

कोविड-19  और लॉकडाउन के प्रभाव के कारण बिहार के सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 2.5% की वृद्धि हुई लकिन यह प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से बेहतर है क्योंकि भारतीय अर्थव्यवस्था इस अवधि में 7.2%सिकुड़ गयी ।

बिहार इकोनामिक सर्वे 2021-22 के अनुसार वर्ष 2020-21 में बिहार का सकल राज्य घरेलू उत्पाद वर्तमान मूल्य पर कितना रहा 618.63  हजार करोड़ रुपए

वर्ष 2020-21 में 2011-12 के स्थिर मूल्य पर बिहार का प्रति व्यक्ति सकल राज्य घरेलू उत्पाद कितना रहा34314 रु

वर्ष 2020-21 में बिहार का प्रति व्यक्ति सकल राज्य घरेलू उत्पाद वर्तमान मूल्य पर वर्ष 2019-20 की अपेक्षा कितना बढ़ा 2.5% (49,272 रु से बढ़कर 50,555 रु हो गया)

बिहार आर्थिक समीक्षा 2021-22 के अनुसार वर्ष 2020-21 में बिहार का प्रति व्यक्ति निवल राज्य घरेलू उत्पाद वर्ष 2019-20 के 30,621 रु से बढ़कर कितना हो गया31,017 रु

उल्लेखनीय है कि बिहार और तमिलनाडु ऐसे राज्य है जिसने 2020-21 में प्रति व्यक्ति निवल राज्य घरेलू उत्पाद में वद्धि दर्ज की है जबकि अन्य राज्यों में इस मामले में गिरावट आयी है।

बिहार इकोनामिक सर्वे 2021-22 के अनुसार वर्ष 2012-13 से 2020-21 तक भारत और बिहार की अर्थव्यवस्था के तीन प्रमुख क्षेत्र की औसत वृद्धि दर बिहार की अर्थव्यवस्था की समग्र वृद्धि  की निम्न विशेषताओं को रेखांकित  करती है-

 

  • कृषि हेतु प्राकृतिक संसाधनों के बावजूद बिहार की प्राथमिक अर्थव्यवस्था केवल 2.3% वार्षिक दर से बढ़ रही है जबकि संपूर्ण भारतीय अर्थव्यवस्था हेतु यह 3.2% है।
  • बिहार की औद्यौगिक अधिसंरचना बहुत ज्यादा मजबूत नहीं होन पर भी द्वितीयक क्षेत्र की वृद्धि दर न्यूनतम 6.4% है  जबकि पूरे देश में इसका आंकड़ा 4.0% है।
  • बिहार में काफी कम प्रति व्यक्ति आय के बावजूद तृतीयक क्षेत्र की वृद्धि दर 6.7% है जो भारत के 6.2% से अपेक्षाकृत ज्यादा है

    क्षेत्र एवं सकल राजकीय मूल्यवर्धन

    क्षेत्र

    2020-21

    2016-17

    निष्कर्ष

    प्राथमिक

    19.2%

    22.1%

    कमी

    द्वितीयक

    19.5%

    20.6%

    कमी

    तृतीयक

    61.2%

    57.3%

    वृद्धि

वर्ष 2020-21 में समग्र सकल राजकीय मूल्यवर्धन (GSVA)में वर्ष 2016-17 की अपेक्षा किस क्षेत्र में वृद्धि दर्ज हुई हैतृतीयक क्षेत्र

वर्ष 2016-17 में बिहार में प्राथमिक क्षेत्र में फसल क्षेत्र का सकल राजकीय मूल्यवर्धन में हिस्सा 12.6% था जो वर्ष 2020-21 में कितना हो गया9.3%

वर्ष 2016-17 में बिहार में प्राथमिक क्षेत्र में पशुधन का सकल राजकीय मूल्यवर्धन में  हिस्सा 5.7% था जो वर्ष 2020-21 में कितना हो गया6.6%

बिहार में वर्ष 2016-17 से 2020-21 के बीच द्वितीयक क्षेत्र में सकल राजकीय मूल्यवर्धन में किस क्षेत्र का हिस्सा बढ़ा हैविद्युत, गैस, जलापूर्ति एवं अन्य जनोपयोगी सेवाएं    

बिहार इकोनामिक सर्वे 2021-22 के अनुसार वर्ष 2019-20 में प्रति व्यक्ति सकल जिला घरेलू उत्पाद के संबंध में 38 जिलों की रैंकिंग में 1. 31  लाख  रूपए के साथ कौन सा जिला शीर्ष पर रहापटना

सबसे कम 0.19  लाख रुपए प्रति व्यक्ति सकल जिला घरेलू उत्पाद शिवहर जिले का था

वर्ष 2020-21 में बिहार सरकार की बकाया देनदारी सकल राज्य घरेलू उत्पाद का कितना प्रतिशत था36.7%

वर्ष 2016-17 से 2020-21 के मध्य कृषि एवं समवर्ती क्षेत्र के वृद्धि दर 2.1% थी जिसमें पशुधन और मत्स्य पालन की वृद्धि दर कितनी थीक्रमशः 10% और 7%

बिहार आर्थिक समीक्षा 2021-22 के अनुसार बिहार में बागवानी क्षेत्र को प्रोत्साहित करने हेतु 23 जिलों में समेकित बागवानी विकास मिशन के साथ-साथ कितने जिलों में मुख्यमंत्री बागवानी विकास योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है15 जिले

वर्ष 2019-20  में  सकल फसल क्षेत्र बिहार में कितना रहा72.97  लाख हेक्टेयर

बिहार आर्थिक समीक्षा 2021-22 के अनुसार वर्ष 2020-21 में 6.83  लाख टन उत्पादन के साथ किस क्षेत्र में बिहार लगभग आत्मनिर्भर हो गयामत्स्य

बिहार आर्थिक समीक्षा 2021-22 के अनुसार बिहार में 3 सर्वाधिक आकर्षक उद्योग कौन से रहेइथेनॉल, खाद्य प्रसंस्करण और नवीकरणीय ऊर्जा

बिहार में कुल निवेश का कितना प्रतिशत हिस्सा इथेनॉल में रहा57%

बिहार इकोनामिक सर्वे 2021-22 के अनुसार वर्ष 2016-17 की अपेक्षा 2020-21 में खनिज से राजस्व संग्रहण में कितनी वृद्धि  हुई172%

वर्ष 2019-20  की अवधि में  राष्ट्रीय  जनसंख्या निर्भरता औसत 46.4%  की अपेक्षा बिहार में जनसंख्या निर्भरता औसत कितना  रहा62.0%

बिहार में उच्च कुल प्रजनन को देखते हुए राज्य की आबादी में 46% बच्चे है जिस कारण निर्भरता अनुपात में इसका ज्यादा योगदान है।

वर्ष 2020-21 में मुक्त कराए गए बाल श्रमिकों की संख्या कितनी थी462

बिहार इकोनामिक सर्वे 2021-22 के अनुसार 2011-2020 के दशक के दौरान भारत की अपेक्षा बिहार में परिवहन, भंडारण और संचार क्षेत्र में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज हुई जो कितनी थी14.4% 

महामारी के दौरान वर्ष 2020-21 में जहां इस क्षेत्र में देश के अन्य राज्यों की दर ऋणात्मक थी वहीं बिहार की 10.3% वृद्धि दर देश में सर्वाधिक थी।

बिहार आर्थिक समीक्षा 2021-22 के अनुसार बिहार में प्रति 1000 वर्ग किमी भौगौलिक क्षेत्रफल पर कितने किमी पथ घनत्व के साथ केरल तथा पश्चिम बंगाल के बाद बिहार तीसरे स्थान पर है3086 (भारत का राष्ट्रीय औसत 1617 है)

2011-20 के दशक के दौरान बिहार में परिवहन क्षेत्र कितने प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ता रहा है10.7%

2011-20 के दशक के दौरान बिहार में परिवहन का कौन सा क्षेत्र सबसे ज्यादा 24.0% की वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ावायु परिवहन 

(रेलवे वार्षिक वद्धि दर 5.0%, जल परिवहन की 5.2% पथ परिवहन 12.1% की वार्षिक वद्धि दर से बढ़ा)

बिहार आर्थिक समीक्षा 2021-22 के अनुसार बिहार में इंटरनेट के ग्राहकों की संख्या वर्ष 2015 के 1.7 करोड़ से बढ़कर 2021 में कितनी हो गयी है5.5 करोड़

बिहार आर्थिक समीक्षा 2021-22 के अनुसार बिहार में बिजली की प्रति व्यक्ति खपत 2014-15 के 203 किलोवाट आवर से बढ़कर 2020-21 में कितनी हो गयी 350 किलोवाट आवर

बिहार में 2016-17 की 2.16 हजार करोड़ यूनिट की अपेक्षा बिजली की खपत बढ़कर 2020-21 कितनी हो गयी3.14 हजार करोड यूनिट

वर्ष 2019-20 में बिहार में बिजली की उपलब्ध क्षमता 6073 मेगावाट से बढ़कर  2020-21 में कितनी हो गयी6422 मेगावाट

बिहार इकोनामिक सर्वे 2021-22  के अनुसार बिहार में वर्तमान में कितनी  लघु जलविद्युत परियाजनाएं चालू है जिनकी कुल स्थपित क्षमता 54.3 मेगावाट है13

बिहार में सौर संयंत्रों की स्थापना हेतु नोडल एजेंसी कौन सी हैब्रेडा (बिहार नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण)

स्वच्छ गांव, समृद्ध गांव कार्यक्रम के तहत  सौर स्ट्रीटलाइट योजना का क्रियान्वयन किसके द्वारा किया जा रहा हैग्राम पंचायतों द्वारा

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार में शहरीकरण 11.3% है लेकिन शहरी केन्द्र को पुनर्परिभाषित किए जाने के बाद बिहार में शहरीकरण का वर्तमान स्तर कितना हो गया है15.3%

बिहार में नगरपलिकाओं की स्थापना, उत्क्रमण और क्षेत्र विस्तार के कारण कितने ग्राम पंचायत पूरी तरह शहरी क्षेत्रों में शामिल हो जाएंगे284  (205 ग्राम पंचायत आंशिक रूप से शहरी क्षेत्रों में शामिल होंगे)

बिहार में शहरी केन्द्र को पुनर्परिभाषित किए जाने के बाद कितने पुराने नगर परिषद को नगर निगम में उत्क्रमित किया गया है5

बिहार में शहरी केन्द्र को पुनर्परिभाषित किए जाने के बाद कितने पुराने नगर पंचायतों को नगर परिषद में उत्क्रमित किया गया है32

बिहार में व्यक्तिगत शौचालयों हेतु केन्द्रीय सहायता के रूप में 4000 रु के अलावा राज्य सरकार द्वारा कितने रु की सब्सिडी  दी जाती है8000 रु.

वर्ष 2020-21 में बिहार का एकमात्र जिला जिसका ऋण जमा अनुपात राष्ट्रीय औसत से ज्यादा थापूर्णियां 81.8% जबकि सबसे कम मुंगेर का 28.0%

दिसम्बर 2021 के अनुसार बिहार में कितने लोगों का टीकाकरण हो चुका था?10 करोड़ लोगों का

बिहार सरकार ने किस जिले में चौबीसो घंटे टीकाकरण की व्यवस्था की थीपटना एवं रोहतास

2019 की  प्रतिदर्श निबंधन प्रणाली के अनुसार बिहार में शिशु मृत्यु दर कितनी है29

वर्ष  2020-21 के कुल बजट में महिलाओं पर व्यय हिस्सा कितना था16.0%

जल जीवन हरियाली मिशन के तहत वर्ष 2020-21 में कितने पौधे लगाए गए3.92 करोड़

कोविड 19 महामारी के दौरान महामारी के कारण मृत व्यक्ति  के परिवार को कितनी अनुकंपा राशि भुगतान करने का प्रावधान किया गया4 लाख

बिहार कृषि विश्वविद्यालय द्वारा नई कृषि प्रौद्योगिकियों के माध्यम से जनजातीय किसानों की आजीविका संबंधी सुरक्षा पर आधारित  किस नाम से बनाई गई फिल्म को वर्ष 2021 के राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ । म्मीद

 

 



No comments:

Post a Comment