बिहार तथा सभी एकदिवसीय परीक्षाओं की तैयारी हेतु बेहतरीन मंच ।

Sep 6, 2022

बिहार करेंट अफेयर 2022- बिहार बजट एवं आर्थिक समीक्षा

 

बिहार करेंट अफेयर-बजट एवं आर्थिक समीक्षा




आज के पोस्‍ट में बिहार करेंट अफेयर-बिहार बजट एवं आर्थिक समीक्षा के पोस्‍ट में कुछ महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को देखेंगे । समय समय पर हमारी टीम द्वारा पोस्‍ट को अपडेट करते हुए नए एवं महत्‍वपूर्ण तथ्‍यों, पाराग्राफ को  भी जोड़ा जाता है इसलिए समय-समय पर हमारे वेवसाइट पर विजिट करते रहे । 

बिहार के अन्‍य महत्‍वपूर्ण करेंट अफेयर हेतु यहां क्लिक करें । 


बिहार बजट एवं आर्थिक समीक्षा संबंधी प्रश्‍न 

वर्ष 2020-21 में बिहार का सकल राज्य घरेलू उत्पाद कितना प्रतिशत बढ़ा ? 2.5%

कोविड-19 और लॉकडाउन से बिहार के सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 2.5% की वृद्धि हुई लेकिन यह प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से बेहतर है क्योंकि भारतीय अर्थव्यवस्था इस अवधि में 7.2% सिकुड़ गयी ।

वर्ष 2020-21 में बिहार का सकल राज्य घरेलू उत्पाद वर्तमान मूल्य पर कितना रहा?  618.63  हजार करोड़ रुपए

वर्ष 2020-21 में 2011-12 के स्थिर मूल्य पर बिहार का प्रति व्यक्ति सकल राज्य घरेलू उत्पाद कितना रहा? 34314 रु

वर्ष 2020-21 में बिहार का प्रति व्यक्ति सकल राज्य घरेलू उत्पाद वर्तमान मूल्य पर वर्ष 2019-20 की अपेक्षा कितना बढ़ा ? 2.5% (49,272 रु से बढ़कर 50,555 रु हो गया)

वर्ष 2020-21 में बिहार का प्रति व्यक्ति निवल राज्य घरेलू उत्पाद वर्ष 2019-20 के 30,621 रु से बढ़कर कितना हो गया? 31,017 रु

उल्लेखनीय है कि बिहार और तमिलनाडु ऐसे राज्य है जिसने 2020-21 में प्रति व्यक्ति निवल राज्य घरेलू उत्पाद में वद्धि दर्ज की है जबकि अन्य राज्यों में इस मामले में गिरावट आयी है।

वर्ष 2012-13 से 2020-21 तक भारत और बिहार की अर्थव्यवस्था के तीन प्रमुख क्षेत्र की औसत वृद्धि दर बिहार की अर्थव्यवस्था की समग्र वृद्धि  की निम्न विशेषताओं को रेखांकित  करती है- 

वर्ष 2012-13 से 2020-21 तक भारत और बिहार की अर्थव्यवस्था के तीन प्रमुख क्षेत्र की औसत वृद्धि दर

क्षेत्र

बिहार

भारत

बिहार के संदर्भ में निष्कर्ष

प्राथमिक क्षेत्र

2.3%

3.2%

0.9% की कमी

द्वितीयक क्षेत्र

6.4%

4.0%

2.4% की वृद्धि

तृतीयक क्षेत्र

6.7%

6.2%

0.5% की वृद्धि

कृषि हेतु प्राकृतिक संसाधनों के बावजूद बिहार की प्राथमिक अर्थव्यवस्था केवल 2.3% वार्षिक दर से बढ़ रही है जबकि संपूर्ण भारतीय अर्थव्यवस्था हेतु यह 3.2% है।

बिहार की औद्यौगिक अधिसंरचना बहुत ज्यादा मजबूत नहीं होन पर भी द्वितीयक क्षेत्र की वृद्धि दर न्यूनतम 6.4% है  जबकि पूरे देश में इसका आंकड़ा 4.0% है।

बिहार में काफी कम प्रति व्यक्ति आय के बावजूद तृतीयक क्षेत्र की वृद्धि दर 6.7% है जो भारत के 6.2% से अपेक्षाकृत ज्यादा है

बिहार की अर्थव्यवस्था में हाल के ऊंची वृद्धि दर दर्शाने में निम्न क्षेत्रों का सर्वाधिक योगदान है

  1. पशुधन
  2. रेलवे  तथा पथ परिवहन, भंडारण
  3. विद्युत, गैस, जलापूर्ति एवं  अन्य उपयोगी सेवाएं
  4. वित्तीय सेवाएं
  5. संचार एवं प्रसारण संबंधी सेवाएं
  6. लोक प्रशासन

वर्ष 2020-21 में समग्र सकल राजकीय मूल्यवर्धन (GSVA)में वर्ष 2016-17 की अपेक्षा किस क्षेत्र में वृद्धि दर्ज हुई है?  तृतीयक क्षेत्र

क्षेत्र एवं सकल राजकीय मूल्यवर्धन

क्षेत्र

2020-21

2016-17

निष्कर्ष

प्राथमिक क्षेत्र

19.2%

22.1%

कमी

द्वितीयक क्षेत्र

19.5%

20.6%

कमी

तृतीयक क्षेत्र

61.2%

57.3%

वृद्धि

वर्ष 2016-17 में बिहार में प्राथमिक क्षेत्र में फसल क्षेत्र का सकल राजकीय मूल्यवर्धन में हिस्सा 12.6% था जो वर्ष 2020-21 में कितना हो गया? 9.3%

बिहार में प्राथमिक क्षेत्र में पशुधन का सकल राजकीय मूल्यवर्धन में  हिस्सा वर्ष 2020-21 में कितना हो गया? 6.6%

बिहार में वर्ष 2016-17 से 2020-21 के बीच द्वितीयक क्षेत्र में सकल राजकीय मूल्यवर्धन में किस क्षेत्र का हिस्सा बढ़ा है? विद्युत, गैस, जलापूर्ति एवं अन्य जनोपयोगी सेवाएं   

वर्ष 2019-20 में प्रति व्यक्ति सकल जिला घरेलू उत्पाद के संबंध में 38 जिलों की रैंकिंग में 1. 31  लाख  रूपए के साथ कौन सा जिला शीर्ष पर रहा? पटना

सबसे कम 0.19  लाख रुपए प्रति व्यक्ति सकल जिला घरेलू उत्पाद शिवहर जिले का था

वर्ष 2020-21 में बिहार सरकार की बकाया देनदारी सकल राज्य घरेलू उत्पाद का कितना प्रतिशत था? 36.7%

वर्ष 2016-17 से 2020-21 के मध्य कृषि एवं समवर्ती क्षेत्र के वृद्धि दर 2.1% थी जिसमें पशुधन और मत्स्य पालन की वृद्धि दर कितनी थी? क्रमशः 10% और 7%

बिहार में बागवानी क्षेत्र को प्रोत्साहित करने हेतु 23 जिलों में समेकित बागवानी विकास मिशन के साथ कितने जिलो में मुख्यमंत्री बागवानी विकास योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है?  15 जिले

2019-20  में  सकल फसल क्षेत्र बिहार में कितना रहा? 72.97  लाख हेक्टेयर

वर्ष 2020 21 में 6.83  लाख टन उत्पादन के साथ किस क्षेत्र में बिहार लगभग आत्मनिर्भर हो गया? मत्स्य

आर्थिक समीक्षा 2021-22 के अनुसार बिहार में 3 सर्वाधिक आकर्षक उद्योग कौन से रहे? इथेनॉल, खाद्य प्रसंस्करण और नवीकरणीय ऊर्जा

बिहार में कुल निवेश का कितना प्रतिशत हिस्सा इथेनॉल में रहा? 57%

बिहार आर्थिक समीक्षा 2021-22 के अनुसार वर्ष 2016-17 की अपेक्षा 2020-21 में खनिज से राजस्व संग्रहण में कितनी वृद्धि  हुई? 172%

2019-20 की अवधि में राष्ट्रीय जनसंख्या निर्भरता औसत 46.4%  की अपेक्षा बिहार में जनसंख्या निर्भरता औसत कितना  रहा? 62.0%

बिहार में उच्च कुल प्रजनन को देखते हुए राज्य की आबादी में 46% बच्चे है जिस कारण निर्भरता अनुपात में इसका ज्यादा योगदान है।

2011-2020 के दशक के दौरान भारत की अपेक्षा बिहार में परिवहन, भंडारण और संचार क्षेत्र में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज हुई जो कितनी थी?  14.4% 

महामारी के दौरान वर्ष 2020-21 में जहां इस क्षेत्र में देश के अन्य राज्यों की दर ऋणात्मक थी वहीं बिहार की 10.3% वृद्धि दर देश में सर्वाधिक थी।

बिहार में प्रति 1000 वर्ग किमी भौगौलिक क्षेत्रफल पर कितने किमी पथ घनत्व के साथ केरल तथा पश्चिम बंगाल के बाद बिहार तीसरे स्थान पर है? 3086 (भारत का राष्ट्रीय औसत 1617 है)

2011-20 के दशक के दौरान बिहार में परिवहन क्षेत्र कितने प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ता रहा है? 10.7%

2011-20 के दशक के दौरान बिहार में परिवहन का कौन सा क्षेत्र सबसे ज्यादा 24.0% की वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ा? वायु परिवहन

(रेलवे वार्षिक वद्धि दर 5.0%, जल परिवहन की 5.2% पथ परिवहन 12.1% की वार्षिक वद्धि दर से बढ़ा)

बिहार में इंटरनेट के ग्राहकों की संख्या वर्ष 2015 के 1.7 करोड़ से बढ़कर 2021 में कितनी हो गयी है? 5.5 करोड़

बिहार में बिजली की प्रति व्यक्ति खपत 2014-15 के 203 किलोवाट आवर से बढ़कर 2020-21 में कितनी हो गयी ? 350 किलोवाट आवर

बिहार में 2016-17 की 2.16 हजार करोड़ यूनिट की अपेक्षा बिजली की खपत बढ़कर 2020-21 कितनी हो गयी? 3.14 हजार करोड यूनिट

वर्ष 2019-20 में बिहार में बिजली की उपलब्ध क्षमता 6073 मेगावाट से बढ़कर  2020-21 में कितनी हो गयी? 6422 मेगावाट

बिहार में वर्तमान में कितनी  लघु जलविद्युत परियाजनाएं चालू है जिनकी कुल स्थपित क्षमता 54.3 मेगावाट है? 13

बिहार में सौर संयंत्रों की स्थापना हेतु नोडल एजेंसी कौन सी है? ब्रेडा (बिहार नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण)

स्वच्छ गांव, समृद्ध गांव कार्यक्रम के तहत  सौर स्ट्रीटलाइट योजना का क्रियान्वयन किसके द्वारा किया जा रहा है? ग्राम पंचायतों द्वारा

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार में शहरीकरण 11.3% है लेकिन शहरी केन्द्र को पुनर्परिभाषित किए जाने के बाद बिहार में शहरीकरण का वर्तमान स्तर कितना हो गया है? 15.3%

बिहार में व्यक्तिगत शौचालयों हेतु केन्द्रीय सहायता के 4000 रु के अलावा राज्य सरकार द्वारा कितनी सब्सिडी  दी जाती है? 8000 रु.

बिहार सरकार ने किस जिले में चौबीसो घंटे टीकाकरण की व्यवस्था की थी? पटना एवं रोहतास

2019 की  प्रतिदर्श निबंधन प्रणाली के अनुसार बिहार में शिशु मृत्यु दर कितनी है? 29

बिहार कृषि विश्वविद्यालय द्वारा नई कृषि प्रौद्योगिकियों के माध्यम से जनजातीय किसानों की आजीविका संबंधी सुरक्षा पर आधारित  किस नाम से बनाई गई फिल्म को वर्ष 2021 के राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ? उम्मीद

बिहार का 100% डिजीटल बैंकिंग वाला जिला हैजहानाबाद

बिहार का पहला गांव जहां की पूरी आबादी बैंकिंग व्यवस्था जुड़ गई और गांव में लेन देन की पूरी प्रक्रिया डिजिटल होने के कारण 2017 में भारत का पहला डिजीटल गांव बन गया- अवगिल गांव, शेखपुरा 

बिहार की प्रत्येक भूमि को आधार नंबर दिए जाने की शुरुआत बिहार के किस जिले से की जा रही है- शेखपुरा

बिहार आर्थिक सर्वेक्षण  2021-22  के अनुसार प्रति व्यक्ति आय के मामले में 1.31 लाख रुपए के साथ बिहार का कौन सा जिला पहले स्थान पर है? पटना

बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 के अनुसार बिहार की प्रति व्यक्ति आय कितनी है? 50,555 रुपए 

बिहार के उपमुख्यमंत्री सह वित्तमंत्री तारकिशोर प्रसाद द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कितने रुपए का बजट पेश किया गया? 2 लाख 37 हजार 691 करोड

बिहार बजट 2022-23

28 फरवरी 2022 को प्रस्तुत करनेवाले उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री

तारकिशोर प्रसाद 

बजट में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बिहार के विकास दर का अनुमान लगाया गया

9.7%

वर्ष 2022-23 हेतु प्रस्तुत बजट का आकार यानी कुल व्यय

2 लाख 37 हजार 691 करोड़

कुल व्यय में राजस्व व्यय का हिस्सा

80.76%

कुल व्यय में पूंजीगत  व्यय का हिस्सा

19.24%

राजकोषीय घाटा  जो GSDP  का 3.47% है उसकी राशि है

25,885 करोड़

बिहार बजट 2022-23 में बिहार के विकास हेतु कितने सूत्र तय किए गए? 6 सूत्र

बिहार आर्थिक सर्वेक्षण  2021-22  के अनुसार प्रति व्यक्ति आय के मामले में 1.31 लाख रुपए के साथ बिहार का कौन सा जिला पहले स्थान पर है? पटना

बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 के अनुसार बिहार की प्रति व्यक्ति आय कितनी है?  50,555 रुपए 

बिहार के उपमुख्यमंत्री सह वित्तमंत्री तारकिशोर प्रसाद द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कितने रुपए का बजट पेश किया गया? 2 लाख 37 हजार 691 करोड

केंद्रीय बजट 2022-23 के अनुसार बिहार को कितना रुपया ब्याज मुक्त ऋण  के रूप में  अगले 50 वर्षों के लिए उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है? एक लाख करोड़ रुपए     

केंद्रीय बजट 2022 23 के अनुसार बिहार को केंद्रीय करों से हिस्सेदारी के रूप में कितनी धनराशि प्राप्त होने का अनुमान है? 81  हजार करोड़ रुपए

नोट- बिहार करेंट अफेयर 2022 के महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को पढ़ने हेतु नीचे दिए गए लिंक पर जाए:-

बिहार करेंट अफेयर 2022

No comments:

Post a Comment