GK BUCKET is best for BPSC and other competitive Exam preparation. gkbucket, bpsc prelims and mains, bpsc essay, bpsc nibandh, 71th BPSC, bpsc mains answer writing, bpsc model answer, bpsc exam ki tyari kaise kare

Sep 21, 2022

बिहार का भूगोल- बिहार की जलवायु

 

बिहार का भूगोल- बिहार की जलवायु


इस पोस्‍ट में आज हम  बिहार का भूगोल- बिहार की जलवायु संबंधी संबंधी महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को देखेंगे जो आनेवाले बिहार के किसी भी प्रतियोगी परीक्षा जैसे सचिवालय सहायक, सचिवालय भर्ती, बिहार दरोगा, बिहार टीचर, बीपीएससी सहायक भर्ती, बिहार सामान्‍य ज्ञान हेतु उपयोगी है ।

इसके अलावा नीचे दिए गए लिंक से आप अन्‍य पोस्‍ट को तथा अन्‍य महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को यूटयूब चैनल पर वीडियो के माध्‍यम से भी इसे देख सकते हैं ।

बिहार सामान्‍य ज्ञानसंबंधी अन्‍य महत्‍वपूर्ण पोस्‍ट

संपूर्ण बिहार सामान्‍यज्ञान यूटयूब चैनल का लिंक 


बिहार में मुख्य रूप से किस प्रकार की जलवायु पायी जाती है- उष्ण मानसूनी जलवायु

बिहार भारत के किस जलवायु क्षेत्र में स्थित है- उत्तरी मैदान के उष्ण मानूसनी जलवायु क्षेत्र में

बिहार की जलवायु की विशेषता है-अल्प वर्षाकाल एवं दीर्घ शुष्ककाल

वर्ष के अधिकांश समय वायु में नमी (आर्द्रता) होने के कारण बिहार की जलवायु को कहा जा सकता है- संशोधित महाद्वीपीय जलवायु

बिहार की जलवायु में संशोधित महाद्वीपीय जलवायु की विशेषता मिलने का मुख्य कारण क्या है- उत्तर में हिमालय की उपस्थिति जो मध्य एशिया की ठंडी हवाओं को रोक महाद्वीपीय जलवायु स्वरूप प्रदान करती है।

बिहार की जलवायु किस मानसून शाखा से ज्यादा प्रभावित होती है- बंगाल की खाड़ी मानसून

नोट- बिहार के पूर्वी भाग में आर्द्र तथा पश्चिमी भाग में अर्द्धशुष्क जलवायु पायी जाती है।

बिहार की जलवायु

  1. ग्रीष्‍म ऋतु की अवधि – मार्च से जून
  2. वर्षा ऋतु की अवधि – जुलाई से सितम्‍बर
  3. शीत ऋतु की अवधि – अक्‍टूबर से फरवरी

ग्रीष्म ऋतु

बिहार में ग्रीष्मकाल में चलने वाली धूल भरी गर्म हवाएं कहलाती है- लू

किस जिले में सर्वाधिक औसत तापमान होता है- गया (40.50 C तक)

वर्षा ऋतु आरंभ होने से पूर्व मार्च से मई महीने तक तड़ित झंझाओं से होने वाली बौछार क्या कहलाती है- आम्र वर्षा

बिहार के पूर्वी तथा कोसी प्रमंडल में किस फसल हेतु आम्र वर्षा लाभदायक होती है- जूट की फसल हेतु

वर्षा ऋतु

बिहार में मानसून किस भाग से प्रवेश करता है- बिहार के पूर्वी भाग से

बिहार का कौन सा भाग मानसून से ज्यादा वर्षा प्राप्त करता है- पूर्वी भाग

बिहार में अधिकांश वर्षा  प्राप्त होती है- बंगाल की खाड़ी मानसून से

बिहार में शीतकालीन वर्षा किससे प्राप्त करता है- भूमध्य सागर की ओर से आनेवाली चक्रवातों से

बिहार में वर्षा

औसत वार्षिक वर्षा

112 सेमी

सबसे अधिक वर्षा वाला जिला

किशनगंज, 205 सेमी

सबसे कम वर्षा वाला जिला

औरंगाबाद

चक्रवातीय तूफान से बिहार का कौन सा भाग सबसे ज्यादा प्रभावित होता है- पूर्वी भाग

भूगोलवेत्ता

क्षेत्र

जलवायु संकेतक

कोपेन

उत्तरी बिहार

CWg

दक्षिणी बिहार

AW

थार्नथ्वेट

बिहार का अधिकांश भाग

CA’W

उत्तरी बिहार में संकीर्ण क्षेत्र

CB’W

ट्रिवार्था

उत्तरी बिहार

CA’W

दक्षिणी बिहार

AW

बिहार में वर्षा की मात्रा में कमी किस प्रकार देखी जाती है- उत्तर से दक्षिण की ओर तथा पूर्व से पश्चिम की ओर वर्षा की मात्रा घटती चली जाती है

मानसून प्रत्यावर्तन का काल होता है- मध्य अक्टूबर से नवम्बर तक

शीत ऋतु के आगमन की पृष्ठभूमि किसे कहा जाता है- मानसून प्रत्यार्वतन (मानूसन लौटना)

बिहार में मानसून की वापसी किस माह से आरंभ हो जाती है- अक्टूबर से

शीत ऋतु

बिहार में सर्वाधिक ठंड किस माह में पड़ती है- जनवरी

बिहार में दिसम्बर-जनवरी माह में होने वाली भूमध्यसागरीय प्रभाव के कारण होनेवाली वर्षा लाभदायक होती है- रबी फसल हेतु

शीतकाल में बिहार में औसत तापमान होता है- 10-180 C

आप हमारे नोट्स के माध्‍यम से भी प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक एवं मुख्‍य परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं । ज्‍यादा जानकारी हेतु 74704-95829 पर व्‍हाटसएप करें।

बिहार करेंट अफेयर संबंधी पोस्‍ट

No comments:

Post a Comment