GK BUCKET is best for BPSC and other competitive Exam preparation. gkbucket, bpsc prelims and mains, bpsc essay, bpsc nibandh, 71th BPSC, bpsc mains answer writing, bpsc model answer, bpsc exam ki tyari kaise kare

Sep 18, 2022

बिहार का भूगोल- भौगौलिक अवस्थिति, सीमाएं एवं भूगार्भिक संरचना

 

बिहार का भूगोल- भौगौलिक अवस्थिति, सीमाएं एवं भूगार्भिक संरचना

इस पोस्‍ट में आज हम बिहार का भूगोल- भौगौलिक अवस्थिति, सीमाएं एवं भूगार्भिक संरचना संबंधी महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को देखेंगे जो आनेवाले बिहार के किसी भी प्रतियोगी परीक्षा हेतु उपयोगी है ।

इसके अलावा नीचे दिए गए लिंक से आप अन्‍य पोस्‍ट को तथा अन्‍य महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों को यूटयूब चैनल पर वीडियो के माध्‍यम से भी इसे देख सकते हैं ।

इसके अलावा आप हमारे नोट्स के माध्‍यम से भी प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक एवं मुख्‍य परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं । ज्‍यादा जानकारी हेतु 74704-95829 पर व्‍हाटसएप करें।

बिहार सामान्‍य ज्ञान संबंधीअन्‍य महत्‍वपूर्ण पोस्‍ट

संपूर्ण बिहार सामान्‍य ज्ञान यूटयूब चैनल का लिंक 


बिहार का भूगोल- भौगौलिक अवस्थितिसीमाएं 

भौगोलिक रूप से बिहार भारत के किस भाग में  है- उत्तर पूर्वी भाग में

बिहार संपूर्ण भारत के क्षेत्रफल का कितना भाग है- 2.86%

भौगोलिक स्वरूप

लगभग आयताकार

अक्षांशीय विस्तार

24°20’10” से 27°31’15” उत्तरी अक्षांश

देशंतरीय विस्तार

83°19’50” से  88°17’40” पूर्वी देशांतर

कुल क्षेत्रफल

 

94,163 वर्ग किमी(12वां सबसे बड़ा राज्य )

(जम्मू कश्मीर संघशासित बननने के बाद)

जनसंख्या, 2011

10,40,99,452 (भारत में तीसरा)

उत्तर से दक्षिण

345 किमी

पूर्व से पश्चिम

483 किमी

जलवायु

मानसूनी

औसत वर्षा  

112 से.मी.

बिहार की समुद्र तल से औसत ऊंचाई है- 173 फीट (53 मी.)

बिहार की समुद्र तट से दूरी कितनी है-  200 किमी

बिहार में बाढ़ प्रवण क्षेत्र कितना है- 64.41 लाख हेक्टेयर

बिहार की कुल भमि का कितना भाग बाढ़ प्रवण क्षेत्र है-लगभग 75.5%

संपूर्ण भारत के बाढ़ प्रवण क्षेत्र का कितना बिहार में है-लगभग 17.2%

बिहार की सीमा किस देश को स्पर्श करती है- उत्तर में नेपाल










बिहार की सीमा कितने राज्यों को स्पर्श करती है- 3, (पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश तथा दक्षिण में झारखण्ड)

बिहार की सीमा एवं जिलों की संख्या

उत्तर

नेपाल

7 जिलों से सीमा बनाती है

पश्चिमी चम्पारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया तथा किशनगंज

दक्षिण

झारखण्ड

8 जिलों से सीमा बनाती है

औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार एवं

रोहतास

पूर्व

पश्चिम बंगाल

3 जिलों से सीमा बनाती है

कटिहार, पूर्णिया तथा किशनगंज

पश्चिम

उत्तर प्रदेश

8 जिलों से सीमा बनाती है

पश्चिमी चम्पारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर एवं रोहतास

कौन सी नदी बिहार को लगभग दो भागो में बांटती है- गंगा नदी

बिहार की भूगर्भिक संरचना

धरातल पर भूआकृतियों का विकास एवं विनाश कैसी प्रक्रिया है- निरंतर होनेवाली प्रक्रिया

बिहार में दक्षिणी भाग में स्थित पठारी भाग किसका विस्तार माना जाता है- छोटानागपुर पठार का

बिहार के भूगर्भिक संगठन में किस प्रकार के शैल मिलते हैं-चतुर्थ कल्प से लेकर कैम्बियन पूर्व कल्प के शैल समूह

बिहार की भूगर्भिक संरचना एवं विस्तार क्षेत्र

भूगर्भिक संरचना

प्रमुख विस्तार क्षेत्र

आर्कियन युगीन संरचना

गया ,नवादा , जमुई ,मुंगेर , बांका

विन्ध्यन समूह संरचना

कैमूर, रोहतास, कुछ स्रोतों के अनुसार औरंगाबाद भी

टर्शियरी युगीन संरचना

पश्चिमी चंपारण

क्वार्टनरी संरचना

गंगा के मैदानी भाग

आर्कियन युगीन संरचना

बिहार में आर्कियन युगीन चट्टान कहां पायी जाती है- दक्षिण बिहार के सीमांत पठारी भाग में

आर्कियन युगीन चट्टानों को कितने भागों में बांटा जा सकता है- आर्कियन क्रम एवं धारवाड़ क्रम में

आर्कियन क्रम की चट्टानों पर हुई अपरदन एवं रूपान्तरण क्रिया से किस चट्टान का निर्माण हुआ- धारवाड़ चट्टान

आर्कियन क्रम की चट्टानों में जीवाश्म क्यों नहीं मिलते- क्योंकि इस काल में जीवन की उत्पत्ति नहीं हुई थी

बिहार स्थित सीमांत पठारी प्रदेश किस काल में बना- पूर्व कैम्ब्रियन काल

संरचना की दृष्टि से बिहार की प्राचीनतम संरचना है- सीमांत पठारी प्रदेश

बिहार के दक्षिण पूर्वी भाग जैसे गया, जमुई, मुंगेर, बांका, नवादा, खड़गपुर की पहाड़ी आदि में किन चट्टानों की प्रधानता है- धारवाड़ चट्टानें

बिहार के दक्षिण पूर्वी भाग में स्थित किन चट्टानों में अनेक मूल्यवान वस्तुएं पायी जाती है- धारवाड़ समूह

विन्ध्यन समूह की चट्टानें

बिहार में विन्ध्यन समूह की चट्टानों का विकास कहां हुआ है- दक्षिणी पश्चिमी बिहार में रोहतास तथा कैमूर जिलों में

विंध्य काल के शैल समूह का पूर्वी विस्तार (कैमूर का पठार) बिहार के किस क्षेत्र में मिलता है- पश्चिमी क्षेत्र में

बिहार में पाइराइट्स का व्यापक भंडार कहां पाया जाता है- आमझौर, बंजारी

पाइराइट्स का प्रयोग किस अम्ल के निर्माण में होता है- सल्फ्यूरिक अम्ल

किस खनिज के उत्पादन में बिहार अग्रणी है- पायराइट्स

पाइराइट्स का उपयोग किस उद्योग में प्रमुख रूप से होता है- सीमेंट उद्योग

टर्शियरी संरचना

हिमालय का निर्माण किस काल में हुआ था- टर्शियरी काल में

हिमालय पर्वत श्रेणी का दक्षिणी भाग जो बिहार के चम्पारण जिले के उत्तरी सीमा के सहारे फैला हुआ है क्या नाम है- शिवालिक श्रेणी

टर्शियरी चट्टानें बिहार के किस जिले में हैं- पश्चिमी चंपारण

क्वार्टनरी संरचना

गंगा के मैदान का निर्माण हुआ- प्लीस्टोसीन काल मे

संरचना की दृष्टि से बिहार की नवीनतम संरचना  है- जलोढ़ मैदान

वर्तमान में जहां बिहार का मैदानी भाग है प्राचीन काल में वहां क्या था- टेथिस सागर

बिहार की प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु एक समर्पित टीम कार्य करती है तथा समय समय पर हमारी टीम द्वारा सभी पोस्‍ट को अपडेट करते हुए नए एवं महत्‍वपूर्ण तथ्‍यों, पाराग्राफ को भी जोड़ा जाता है इसलिए समय-समय पर हमारे वेवसाइट पर विजिट करते रहे । 

बिहार करेंट अफेयर संबंधी महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न 


No comments:

Post a Comment