69 bpsc mains, bpsc pre and mains exam ki tayari, bihar daroga and other exams

Jun 10, 2023

मौर्य साम्राज्‍य (322 ई पूर्व से 185 ई पूर्व )

 मौर्य साम्राज्‍य (322 ई पूर्व से 185 ई पूर्व )


चन्‍द्रगुप्‍त मौर्य 322 से 298 .पूर्व

q चाणक्‍य की सहायता से नंद शासक घनानंद को अपदस्‍थ कर चंद्रगुप्त  मौर्य मगध  का शासक कब बना- 322 ईसा पूर्व

q नंद वंश के विनाश में कश्मीर के किस राजा ने चंद्रगुप्त की सहायता की-राजा प्रवर्तक

q भारतीय इतिहास में प्रथम अखिल भारतीय समाज की स्थापना किसके द्वारा की गई- चंद्रगुप्त मौर्य

q भारत के मुक्तिदाता की संज्ञा किसे दी जाती है- चंद्रगुप्त मौर्य

q चंद्रगुप्त मौर्य और सेल्यूकस के बीच हुए युद्ध का वर्णन किसके द्वारा किया गया- एप्पियानस

q यूनानी ग्रंथों में चंद्रगुप्त मौर्य के कितने नामों का उल्लेख है 3, सेंड्रोकोट्स, एंड्रोकोट्स तथा सेंड्रोकोप्ट्स

q चंद्रगुप्त मौर्य ने सेल्यूकस को कब पराजित किया- 305 ईसा पूर्व 

q चंद्रगुप्त मौर्य और सेल्यूकस के बीच में संधि कब हुई- 303 ईसा पूर्व

q सेल्यूकस ने अपनी पुत्री कार्नेलिया की शादी चंद्रगुप्त मौर्य के साथ कर कौन से प्रांत चंद्रगुप्त को दिए- काबुल, कंधार, हेरात एवं मकरान

नोट-यह विवाह संभवत भारतीय इतिहास का पहला अंतर्राष्ट्रीय विवाह माना जाता है।

q सेल्‍यूकस ने किसे दूत बनाकर चंद्रगुप्त के दरबार में भेजा-मेगास्‍थनीज

q विशाखदत्त की मुद्राराक्षस में चंद्रगुप्त मौर्य के लिए किस शब्द का प्रयोग हुआ- कुलहीन तथा वृषल  (निम्न कुल में उत्पन्न)

q वह अभिलेख जिससे यह प्रमाणित होता है कि चंद्रगुप्त का प्रभाव पश्चिम भारत पर था- रुद्रदामन का जूनागढ़ अभिलेख

q किसके ग्रंथ में चंद्रगुप्त मौर्य का विशिष्ट रूप से वर्णन किया गया है- विशाखदत्त

q सेंड्रोकोट्स से चंद्रगुप्त मौर्य की पहचान किसके द्वारा की गई- विलियम जॉन्स

q जूनागढ स्थित सुदर्शन झील का निर्माण किसके द्वारा कराया गया - चंद्रगुप्त मौर्य

q चंद्रगुप्त मौर्य की सेना को किसने डाकूओं का गिरोहकहा -जस्टिन

q चंद्रगुप्त मौर्य ने अपने अंतिम समय में किस जैन भिक्षु से दीक्षा लेकर श्रवणबेलगोला में सल्लेखना पद्धति द्वारा प्राण त्याग दिया- भद्रबाहु

 

बिंदुसार 298 से 273 .पूर्व

q अमित्रघात के नाम से प्रसिद्ध बिंदुसार किस संप्रदाय का अनुयाई था- आजीवक संप्रदाय

q किसके शासनकाल में डाईमेकस भारत आया- बिंदुसार

q बिंदुसार का प्रधानमंत्री कौन था- आरंभ में चाणक्य बाद में खल्लाटक

q बिंदुसार ने कहां के शासक से मीठी मदिरा, सुखी अंजीर, और एक दार्शनिक की मांग की थी- सीरिया के शासक एंटीयोकस से

विभिन्न स्रोतो के अनुसार बिंदुसार के नाम

वायु पुराण

भद्रसार

चीनी विवरण

बिंदुपाल

यूनानी लेखकों

अमित्रोचेड्स

जैन ग्रंथ

सिंहसेन

q बिन्‍दुसार के शासनकाल में 500 सदस्यों वाली मंत्रिपरिषद का प्रधान कौन था- खल्‍लाटक

q किसके शासनकाल में कलिंग ने स्वतंत्रता की घोषणा कर दी थी- बिंदुसार

 

सभी प्रश्‍नों को आप वीडियो एवं नोट्स के माध्‍यम से भी पढ़ सकते है। इन सभी प्रश्‍नों का PDF एवं वीडियो आप नीचे दिए गए लिंक से प्राप्‍त कर सकते हैं । 


प्राचीन भारत का इतिहास वीडियो लिंक 


प्राचीन भारत का इतिहास पीडीएफ लिंक 


अशोक 273 से 232 .पूर्व

q अशोक ने बौद्ध धर्म अपनाने के बाद भी हिंदू धर्म में आस्था नहीं छोड़ी इसका प्रमाण है- देवनामप्रिय की उपाधि

q राज्यरोहन के पूर्व अशोक कहां का प्रांतीय शासक रह चुका था-अवंती व तक्षशिला

q बौद्ध धर्म ग्रहण करने से पूर्व अशोक को क्या कहा जाता था- चंडअशोक

q अपने शासन के आठवें  वर्ष (261 ईसा पूर्व) अशोक ने किस क्षेत्र पर आक्रमण किया- कलिंग

q अशोक के शासनकाल में बौद्ध सभा कहां आयोजित की गई थी- पाटलिपुत्र

q कौन से मौर्य शासक  बौद्ध धर्म के अनुयाई थे- अशोक एवं दशरथ

q अशोक ने अपने बड़े भाई सुमन के पुत्र निग्रोध से प्रभावित होकर किस धर्म को अपनाया- बौद्ध धर्म

q अशोक के कलिंग युद्ध तथा हृदय परिवर्तन की जानकारी किस शिलालेख से मिलती है- 13वें शिलालेख

q लधु शिलालेखों में अशोक ने अपने को क्‍या कहा- बुद्ध शाक्‍य

अशोक द्वारा भेजे गए बौद्ध प्रचारक

बौद्ध प्रचारक

स्थल

बौद्ध प्रचारक

स्थल

महेन्‍द्र एवं संघमित्रा-

श्रीलंका

सोन एवं उत्‍तरा

सुवर्णभूमि

मंज्‍क्षातिक-

गंधार, कश्मीर

मज्क्षिम         

हिमालय

रक्षित

वनवासी

धर्मरक्षि

अपरान्त

महारक्षित

यवन राज्‍य

 

 

q अशोक के धम्म की परिभाषा कहां से ली गई है –राहुलोवादसुत

q किसके द्वारा अशोक को  बौद्ध धर्म में दीक्षित किया गया-  उपगुप्त 

q अशोक के शिलालेखों की लिपि- ब्राह्मी, खरोष्ठी, आरमाइक तथा ग्रीक 

q अशोक के शिलालेखों में कौन सी प्रमुख भाषा प्रयोग की गई -प्राकृत

q अशोक के शिलालेखों का पता सर्वप्रथम किसने लगाया- टी पैंथलर

q मौर्य काल में व्यापारियों के काफिले को क्या कहा जाता था- सार्थवाह

q सर्वश्रेष्ठ स्तूप किस को माना जाता है- सांची स्तूप

1.   घोषितराम मठ      कौशांबी

2.   राणाभर स्तूप         कुशीनगर

3.   धमेख स्तूप  सारनाथ

q अशोक के शिलालेखों को सर्वप्रथम किसने पढ़ा- जेम्स प्रिन्सेप

q अशोक का शिलालेखों में सामान्यतःकिस नाम से उल्लेख हुआ है-प्रियदर्शी

q अशोककालीन मौर्य साम्राज्य में प्रांत(चक्र) की संख्या कितनी थी- 5

प्रांत

राजधानी

प्रांत

राजधानी

उत्तरापथ           

तक्षशिला

अवंती

उज्जैनी

कलिंग

तोशली

दक्षिणापथ         

सुवर्णगिरी

प्राची

पाटलिपुत्र

 

 

 

q वह स्तंभलेख जिसमें अशोक ने स्वयं को मगध का सम्राट बताया- भाब्रू स्तंभलेख

q महेन्द्र तथा संघमित्रा द्वारा श्रीलंका ले गए बोधि वृक्ष को कहां स्थापित किया गया- अनुराधापुर

 

आप सभी की मांग पर एकदिवसीय परीक्षाओं के लिए निम्‍न नोट्स को केवल 1400/ में पेपरबैक रूप में भी प्राप्‍त कर सकते हैं।

Paperback colourful book/ printed book

1.भारतीय इतिहास

2.भारत का भूगोल एवं पर्यावरण

3.विश्व भूगोल

4.भारतीय संविधान

5 विज्ञान

6.भारतीय अर्थव्यवस्था

7. Bihar एक झलक


बुक मंगवाने की प्रक्रिया-

Google pay, Phonepay के माध्यम से पेमेंट कर सकते हैं । पेमेंट प्रक्रिया पूर्ण होने पर अपने संपूर्ण पते के साथ-साथ अपना पोस्टल पिन एवं मोबाईल नम्बर अवश्य दें।

All Paperback Book with delivery charge is Rs.1400/- only

Fix price,No Concession, No Barganing. 

 

अन्‍य मौर्य शासक एवं प्रशासन

q अशोक की मृत्यु के पश्चात कौन गद्दी पर बैठा- कुणाल

q अशोक का पुत्र जिसने अपने को कश्मीर में स्वतंत्र शासक के रूप में स्थापित किया- जालौक

q अशोक के उत्तराधिकारियों में सबसे योग्य शासक माना जाता है- संप्रति

q मौर्य वंश का वह शासक जिसने चंद्रगुप्त की तरह राज्य त्याग कर दक्षिण भारत में जैन मुनियों की तरह जीवन का त्याग किया- संप्रति

q गार्गी संहिता में किस मौर्य शासक को दुष्टात्मा कहा गया- शालीशक

q मौर्य वंश का अंतिम शासक कौन था- बृहद्रथ

q मौर्य साम्राज्य में उच्च अधिकारियों को क्या कहा जाता था- तीर्थ

q मौर्य साम्राज्य में तीर्थों की संख्या कितनी बताई गई है- अट्ठारह

q मौर्य साम्राज्य में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति के पूर्व की जाने वाले जांच-परख क्या कहलाती थी- उपधा परीक्षण

q मौर्य प्रशासन में गुप्तचर विभाग किसके अधीन था- महामात्यसर्प के अधीन

q एक ही स्थान पर रहकर कार्य करने वाले गुप्तचर कहा जाता था- संस्था 

q फौजदारी न्‍यायालय के अमात्‍य क्‍या कहलाते थे- प्रदेष्‍टा

q दीवानी न्‍यायालय के अमात्‍य क्‍या कहलाते थे- व्‍यावहारिक

q मौर्य का राजकीय चिन्ह क्या था- मयूर

q अर्थशास्त्र में जासूस को क्या कहा गया- चर

q मौर्य साम्राज्य में प्रशासन की सबसे छोटी इकाई क्या थी-  ग्राम

q मौर्य काल में युद्ध क्षेत्र में सेना का नेतृत्व करने वाला अधिकारी कहलाता था- नायक

q मौर्य प्रशासन में सैन्य विभाग का सबसे बड़ा अधिकारी कौन होता था- सेनापति

q मौर्य प्रशासन में सीमावर्ती दुर्गों का रक्षक क्या कहलाता था- अंतपाल

q पाटलिपुत्र स्थित चंद्रगुप्त का महल मुख्यतः किससे बना हुआ था- लकड़ी

q प्राचीन नगर पाटलिपुत्र के अवशेष किस स्थल से प्राप्त हुए हैं- कुम्हरार

q मेगास्थनीज के पुस्तक इंडिका में वर्णित वह सड़क जिसे मध्यकाल में शेरशाह सूरी ने पक्की सड़क में परिवर्तित करके इसका नामकरण शेरशाह सूरी मार्ग किया- उत्तरापथ, कालांतर में जनरल आकलैंड ने इसका नाम ग्रांड टैंक रोड किया

 

मौर्यकालीन आर्थिक, सामाजिक एवं धार्मिक दशा

q कृषक से लिया जाने वाला भूमि कर जो 1/6 था क्या कहलाता था- भाग

q पशुओं की रक्षा हेतु लिया जाने वाला कर-वितीत

q संकटकालीन कर क्या कहलाता था- प्रणय

q राजस्व एकत्र करने वाला अधिकारी - समाहर्ता

q विशेष अवसरों पर राजा को भेंट स्वरूप दिया जाने वाला कर- औपायनिक

q स्वयं सिक्के बनाते थे तो राज्य को रूपिका तथा परीक्षण के रूप में कितना प्रतिशत ब्याज देना होता था - 13.5%

q मौर्य काल में चांदी एवं तांबे से निर्मित सिक्का कहलाता था- कर्षापण

q काकनी किस प्रकार का सिक्का था- तांबे से बना सिक्का

q राज्य की भूमि से होने वाली आय- सीता

q मौर्य काल में बिना वर्षा के अच्छी खेती वाली भूमि क्या कहलाती थी- अवेदमातृक

q मौर्य काल में ब्राह्मणों को राज्य की ओर से दी जाने वाली कर मुक्त भूमि क्या कहलाती थी- ब्रह्मदेव

q नगद लिया जानेवाला कर था- हिरण्य

q मौर्य काल में करमुक्त गांव क्या कहलाते थे- अपरिहरिक

q अशोक के किस अभिलेख को आर्थिक अभिलेख भी कहा जाता है-रूमिन्देई स्तंभलेख

q मौर्य प्रशासन में राज्य की ओर से सिंचाई की व्यवस्था करना क्या कहलाता था- सेतुबंध

q चारागाह, सड़क, वाणिज्य, पत्तन आदि साधनों से प्राप्त कर क्या कहलाता था- राष्ट्र

q कृषि, पशुपालन तथा व्यापार पर आधारित अर्थव्यवस्था को सम्मिलित रूप में क्या कहा गया- वार्ता

q मौर्य प्रशासन में आय संग्राहक क्या कहलाता था- समाहर्ता

q मेगास्थनीज के अनुसार भारतीय समाज कितने वर्गों में बंटा था- 7

q किसके अनुसार मौर्यकालीन समाज में दास नहीं थे- मेगास्थनीज

q कौटिल्य ने कितने प्रकार के दास का वर्णन किया है- 9

q अर्थशास्त्र में शूद्र को क्या कहा गया है-आर्य 

q मौर्यकाल में निःशुल्क श्रम क्या कहा जाता था -विष्टि

 

मौर्यकालीन अभिलेख

q अशोक द्वारा निर्मित सारनाथ स्तंभ के शीर्ष पर सिंह की आकृति किसका प्रतीक है- शक्ति का

q सम्राट अशोक ने स्वयं को बुद्ध शाक्य किस अभिलेख में कहा है- मास्की अभिलेख

q अशोक का अभिलेख जिसमें  बौद्ध धर्म के त्रिरत्न का उल्लेख है तथा अशोक का नाम प्रियदर्शी मिलता है-भाब्रू या वैराट अभिलेख

q सारनाथ स्थित धर्मचक्रप्रवर्तन के प्रतीक अशोक स्तंभ पर कितने पशुओं की आकृति उत्कीर्ण है-4  (गज, अश्व, बैल एवं सिंह)

q ब्राह्मी लिपि में लिखे गए अशोक के अभिलेखों को पढ़ने में सफलता किसने प्राप्त की-जेम्स प्रिंसेप, 1837 

q शिलालेखों में उल्लेखित अशोक की एकमात्र पत्नी- कारूवाकी

q अशोक के वृहद स्तंभ लेखों की संख्या कितनी है- 7

q अशोक ने आजीविका को रहने हेतु बराबर की पहाड़ियों में कितनी गुफाओं का निर्माण कराया-4 [कर्ण, चौपर, सुदामा तथा विश्व झोपड़ी]

q अशोक के ग्रीक एवं आरमाइक लिपि के अभिलेख कहां से प्राप्त हुए हैं- अफगानिस्तान

प्रमुख शिलालेख

प्रथम शिलालेख

पशु बलि की निंदा

4था  शिलालेख

भेरीघोष की जगह  धम्म घोष

5वां शिलालेख-

धम्म महामात्रों की नियुक्ति

11वां शिलालेख

धम्म की व्याख्या

13वां शिलालेख

कलिंग युद्ध एवं हृदय परिवर्तन

q किस स्तंभ लेख को अकबर ने इलाहाबाद के किले में स्थापित करवाया- कौशांबी स्थित प्रयाग स्तंभ लेख 

q किस स्तंभ लेख को फिरोजशाह तुगलक द्वारा दिल्ली में स्थापित किया गया-  दिल्ली-टोपरा एवं दिल्ली-मेरठ स्तंभ लेख

q किस स्तंभ लेख पर मोर का चित्र बना है- लौरिया नंदनगढ़, चंपारण

q किस अभिलेख को रानी का अभिलेख कहा जाता है- कौशांबी अभिलेख

q अशोक का सबसे लंबा अभिलेख कौन सा है- 7वां

q अशोक का वह अभिलेख जो ग्रीक एवं आरमाइक भाषा में प्राप्त हुआ है- सार--कुना, कंधार

q अशोक का रूमिन्देई स्तंभ किससे संबंधित है- बुद्ध के जन्म से

q अशोक के अंतिम शिलालेख की खोज की गयी- बीडन द्वारा,1915

 

चाणक्‍य एवं अर्थशास्‍त्र

q भारत का मैकियावेली किसे कहा जाता है- चाणक्य

q किस पुस्तक में चाणक्य को श्रेष्ठ ब्राह्मण कहा गया है- पुराणों में

q चाणक्य को बचपन का नाम- विष्णु गुप्त

q कौटिल्य का अर्थशास्त्र पुस्तक है- शासन के सिद्धांतों की पुस्तक

q कौटिल्य के अर्थशास्त्र में प्रकाश डाला गया है- राजनीतिक नीतियों पर

q मैकियावेली के प्रिंस की तुलना किस पुस्तक से की जाती है- कौटिल्य के अर्थशास्त्र से

q अर्थशास्त्र कितने अभिकरणों अथवा खंडों में बंटा है-15

q अर्थशास्त्र के अनुसार राज्य के 7 अंग कौन है-राजा, अमात्य, मित्र, सेना, कोश, दुर्ग एवं जनपद

q कौटिल्य के अर्थशास्त्र में गुप्तचरों को क्या कहा गया है- गुढ़पुरुष 


सभी प्रश्‍नों को आप वीडियो एवं नोट्स के माध्‍यम से भी पढ़ सकते है। इन सभी प्रश्‍नों का PDF एवं वीडियो आप नीचे दिए गए लिंक से प्राप्‍त कर सकते हैं । 


प्राचीन भारत का इतिहास वीडियो लिंक 


प्राचीन भारत का इतिहास पीडीएफ लिंक 



 

No comments:

Post a Comment