परमाणु संरचना-महत्वपूर्ण प्रश्न
परमाणु (Atom)
किसी भी तत्व का सूक्ष्मतम अंश जो स्वतंत्र रूप से नहीं पाया जाता लेकिन रासायनिक अभिक्रियाओं में भाग लेता है तथा उसमें पदार्थ के सभी गुण वर्तमान रहते हैं क्या कहलाता है- परमाणु Atom
सबसे पहले परमाणु शब्द का प्रयोग किसके द्वारा किया गया- ऋषि कणाद द्वारा
परमाणु की त्रिज्या का मात्रक
है- फर्मी (Fermi)
अणु (Molecule)
किसी पदार्थ (तत्व
अथवा यौगिक) का सूक्ष्मतम कण जो स्वतंत्र अवस्था में रह सकता है लेकिन रासायनिक अभिक्रियाओं में भाग नहीं लेता तथा उस तत्व अथवा यौगिक के सभी गुणधर्मो को प्रदर्शित करता है, क्या कहलाता है- अणु Molecule
किसी
एक पदार्थ
के सभी
अणु
हर प्रकार
से कैसे
होते
हैं- एक समान
सामान्यतः अणु होता है- दो या दो से अधिक परमाणुओं का समूह
किसी यौगिक का रासायनिक सूत्र
क्या दर्शाता है- उसके सभी संघटक तत्वों
तथा संयोग करने वाले सभी तत्वों के परमाणुओं की संख्या को
किसी तत्व के अणु (O2, H2) के निर्माण में योगदान होता है- एक ही प्रकार के परमाणुओं का
किसी यौगिक के अणु (CO2, CH4,) के निर्माण में योगदान होता है- भिन्न भिन्न तत्व के परमाणुओं के निश्चित अनुपात में जुड़ने से
सभी प्रश्नों को आप वीडियो एवं नोट्स के माध्यम से भी पढ़ सकते है। इन सभी प्रश्नों का PDF एवं वीडियो आप नीचे दिए गए लिंक से प्राप्त कर सकते हैं ।
संपूर्ण विश्व भूगोल का वीडियो लिंक
प्राचीन भारत का इतिहास पीडीएफ लिंक
परमाणु के कण (Atomic Particles)
परमाणु के तीन प्रमुख कण हैं- ऋण आवेशित इलेक्ट्रॉन, धनावेशित प्रोटॉन तथा अनावेशित न्यूट्रॉन
कैथोड किरण नलिका प्रयोग द्वारा इलेक्ट्रॉन की खोज किसके द्वारा की गयी- जे.जे. थॉमसन
परमाणुओं के रासायनिक गुण किसकी संख्या द्वारा नियंत्रित होते हैं- इलेक्ट्रॉन की संख्या द्वारा
इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान कितना होता है- लगभग शून्य
विधुत धारा का निर्माण होता है- गतिशील इलेक्ट्रान द्वारा
इलेक्ट्रान का प्रतिकण होता है- पाजिट्रान
इलेक्ट्रॉनों की संख्या किसकी संख्या के बराबर होती है- प्रोटॉनों की
इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान, हाइड्रोजन
परमाणु के द्रव्यमान के कितना गुणा होता है- 1/2000 गुणा
प्रोटॉन की खोज का श्रेय किसे दिया जाता है- रदरफोर्ड (कुछ स्रोतों के अनुसार ई.
गोल्डस्टीन)
किसने
यह बताया
कि यदि
परमाणु
विद्युत
उदासीन
है तो इसमें
इलेक्ट्रॉन
के ही बराबर
आवेश
वाला
एक अन्य
धनावेशित
कण होना
चाहिए- गोल्डस्टीन
प्रोटॉन का द्रव्यमान सापेक्षतः किसके बराबर होता है- हाइड्रोजन परमाणु के लगभग बराबर
तत्वों को किसकी संख्या के आधार पर परिभाषित किया जा सकता है- उनके प्रोटॉनों की संख्या के आधार पर
बेरिलियम धातु पर अल्फा कणों के प्रहार से किसने न्यूट्रान की खोज की- चैडविक ने
कण |
खोजकर्ता |
आवेश |
भेदन क्षमता |
इलेक्ट्रॉन e |
जे. थामसन |
ऋणात्मक |
-- |
प्रोटॉन p |
रदरफोर्ड |
धनात्मक |
-- |
न्यूट्रॉन n |
चैडविक |
आवेशहीन |
सबसे ज्यादा |
न्यूट्रॉन किस प्रकार का कण है- उदासीन कण
न्यूट्रॉन का द्रव्यमान लगभग किसके बराबर होता है- प्रोटॉन के
प्रतिकण की अवधारणा किसके द्वारा दी गयी- ब्रिटेन वैज्ञानिक पॉल डिरेक द्वारा
वह द्रव्यमान विहीन, आवेश विहीन कण जो ऊर्जा बंडल के रूप में प्रकाश किरणों का निर्माण करते हैं- फोटॉन
कौन सा कण नाभिक के स्थायित्व के लिए उत्तरदायी माना जाता है- मेसॉन कण
फर्मिऑन कण कितने प्रकार के होते हैं- दो, लेप्टॉन तथा क्वार्क
मान्यता के अनुसार बिग बैंग की घटना के समय किस कण द्वारा प्रोटॉन एवं इलेक्ट्रॉन का निर्माण हुआ- लेप्टॉन द्वारा इलेक्ट्रान तथा क्वार्क द्वारा प्रोटॉन
कण |
खोजकर्ता |
आवेश |
पॉजीट्रान |
एंडरसन |
इलेक्ट्रान का प्रतिकण |
एंटी न्यूट्रीनो |
फर्मी |
न्यूट्रीनो का प्रतिकण |
मेसॉन |
एच युकावा |
- |
सभी प्रश्नों को Youtube में देखने के लिए यहां क्लिक करें।
डॉल्टन का परमाणु सिद्धांत
आधुनिक काल में सबसे पहले परमाणु मॉडल किसके द्वारा प्रस्तुत किया गया- जॉन डॉल्टन द्वारा
डॉल्टन का परमाणु सिद्धांत किस नियम पर आधारित था- रासायनिक संयोजन के नियम पर
किसके द्वारा दिए गए सिद्धांत के अनुसार सभी द्रव्य सूक्ष्म कणों से बने हैं जिनको परमाणु कहा जाता है- जॉन डाल्टन
किसने अपने सिद्धांत में कहा था कि परमाणु अविभाज्य है- जॉन डाल्टन
नोट- आधुनिक प्रयोगों से स्पष्ट हो चुका है कि परमाणु भी इलेक्ट्रान, प्रोटॉन तथा न्यूट्रान जैसे सूक्ष्म कणों से बने है
डॉल्टन के परमाणु सिद्धांत ने किस नियमों की युक्तिसंगत व्याख्या दी- द्रव्यमान संरक्षण का नियम तथा स्थिर अनुपात का नियम
द्रव्यमान संरक्षण का नियम (Law of Conservation of
Mass)-किसी रासायनिक अभिक्रिया द्वारा द्रव्यमान का न तो सृजन किया जा सकता है और न विनाश।
किस नियम के अनुसार किसी अभिक्रिया में अभिकारकों और उत्पादों के द्रव्यमानों का
योग अपरिवर्तनीय होता है- द्रव्यमान संरक्षण का
नियम
निश्चित अनुपात का नियम
(Law of Constant Proportions)- किसी भी रासायनिक यौगिक में तत्व हमेशा द्रव्यमान के निश्चित अनुपात
में विद्यमान होते हैं।
परमाणु के भीरत दो मूल कणों इलेक्ट्रॉन तथा प्रोटॉन की खोज ने गलत साबित कर दिया- जॉन डॉल्टन के परमाणु सिद्धांत को
रदरफोर्ड का परमाणु मॉडल
रदरफोर्ड ने
किन
कणों
के प्रकीर्णन प्रयोग से
परमाणु केंद्रक की खोज की- अल्फा कणों के
किस मॉडल ने यह प्रस्तावित किया कि परमाणु के अंदर बहुत छोटा केंद्रक होता है और इलेक्ट्रॉन
केंद्रक के चारों ओर घूमते हैं- रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल ने
रदरफोर्ड
मॉडल
के अनुसार
इलेक्ट्रान
और नाभिक
किस
बल द्वारा
आपस
में
जुड़े
हुए
हैं- स्थिर विद्युत आकर्षण बल द्वारा
रदरफोर्ड
के परमाणु
मॉडल
की सबसे
महत्वपूर्ण
त्रुटि
कौन
सी मानी
जाती
है- इसके स्थायित्व संबंधी त्रुटि
नील्स बोर का परमाणु मॉडल
किसने अपने मॉडल के माध्यम से बताया कि इलेक्ट्रॉन केंद्रक के चारों ओर निश्चित ऊर्जा के साथ अलग-अलग कक्षाओं में वितरित हैं और यदि परमाणु
की सबसे बाहरी कक्षाएँ भर जाती हैं तो परमाणु स्थिर और कम
क्रियाशील होगा- नील बोर द्वारा
नील
बोर
ने अपने
मॉडल
में
परमाणु के
कक्षाओं (K,L,M,N) को क्या
कहा- ऊर्जा स्तर
हाइड्रोजन परमाणु के
स्पेक्ट्रम को समझाने हेतु नील्स बोर ने किस सिद्धांत का सहारा लेकर अपने सिद्धांत
का प्रतिपादन किया- मैक्स प्लांक का क्वांटम सिद्धांत
नोट- मैक्स प्लांक का क्वांटम सिद्धांत के अनुसार किसी वस्तु से प्रकाश और उष्मा जैसी विकिरण ऊर्जा का उत्सर्जन या अवशोषण सतत रूप में नहीं होता बल्कि असतत
रूप से छोटे-छोटे पैकेट्स में होता है इन पैकेट्स को
क्वांटम कहा जाता है।
परमाणु संख्या एवं परमाणु द्रव्यमान
एक तत्व की परमाणु संख्या Atomic Number (z) किसकी संख्या के बराबर होती है-
=
नाभिक में प्रोटॉन की कुल संख्या (p)
= कक्षाओं में इलेक्ट्रॉन की कुल संख्या (e)
= नाभिक में इकाई धन आवेश की कुल संख्या
= नाभिकीय आवेश
किसी X परमाणु
के परमाण्विक
प्रतीक
का निरुपण
किस
प्रकार
किया
जाता
है- ZXA
A = द्रव्यमान संख्या
Z = परमाणु संख्या
परमाणु
द्रव्यमान इकाई Atomic Mass Unit |
कार्बन के 1 परमाणु के
द्रव्यमान के 12 में भाग को परमाणु द्रव्यमान इकाई कहते हैं। कार्बन का परमाणु द्रव्यमान 12 होता है। |
परमाणु
द्रव्यमान Atomic Mass |
किसी तत्व का परमाणु द्रव्यमान वह
संख्या है जो यह बताता है कि उस तत्व के एक परमाणु का द्रव्यमान कार्बन के 1 परमाणु के द्रव्यमान के 12
में भाग से
कितना गुना भारी है |
मोल Mole (इसे एवेगाड्रो संख्या भी कहा जाता है।) |
यह
किसी पदार्थ
के परमाणु, अणु या आयन की निश्चित संख्या को
व्यक्त करता है । 1
मोल= 6.022x1023 |
एवेगाड्रो संख्या |
किसी तत्व के 1 ग्राम परमाणु में उपस्थित परमाणुओं की संख्या 6.022x1023 होती है जिसे
एवोगाड्रो संख्या कहते हैं। |
कौन सी संख्या किसी तत्व का मौलिक गुण होता है- परमाणु संख्या
द्रव्यमान संख्या Mass Number किसके बराबर होती है- केंद्रक में विद्यमान न्यूक्लियानों (प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन के योगफल) की संख्या के बराबर
समस्थानिक एवं समभारिक
एक ही तत्व के वे परमाणु जिनकी परमाणु संख्याएं समान लेकिन द्रव्यमान संख्या भिन्न-भिन्न होती है- समस्थानिक Isotopes
किसी समस्थानिकों के
परमाणु के नाभिक में किस कण की
संख्या भिन्न होने के कारण उनकी द्रव्यमान संख्या अलग अलग होती है- न्यूट्रॉनों की संख्या
किसी भी तत्व के सभी समस्थानिकों के
परमाणुओं में इलेक्ट्रानों की संख्या होती है- समान
किसी भी तत्व के सभी समस्थानिकों के
रासायनिक गुण होते हैं- एक समान (भौतिक गुण प्रायः अलग अलग होते हैं)
किस कारण से
समस्थानिकों के रासायनिक गुण समान होते
हैं-परमाणु संख्या की समानता के कारण
परमाणु रिएक्टर द्वारा विभिन्न तत्वों के कृत्रिम ढंग से बनाये जाने वाले समस्थानिक क्या कहलाते हैं- रेडियो आइसोटोप
सबसे ज्यादा समस्थानिकों वाला तत्व कौन सा है- पोलोनियम
रासायनिक अभिक्रियाओं में सभी समस्थानिकों का व्यवहार कैसा होता है- एक समान
कैंसर के उपचार में किसके समस्थानिक का उपयोग होता है- कोबाल्ट
वे तत्व जिनकी द्रव्यमान संख्या समान, लेकिन परमाणु संख्या भिन्न-भिन्न होती है- समभारिक Isobars
समभारिकों के परमाणु संख्या में भिन्नता का मुख्य कारण क्या है- उन तत्वों के नाभिक में प्रोटॉनों की संख्या में भिन्नता होना
समभारिकों के रासायनिक गुण
होते हैं- एक दूसरे से सर्वथा भिन्न
उल्लेखनीय है कि समभारिकों के वे भौतिक गुण एक समान होते हैं जो उसके परमाणु द्रव्यमान पर निर्भर करते हैं।
किसी रेडियोसक्रिय तत्व से किस कण के उत्सर्जन से समभारिक का निर्माण होता है- β
वे तत्व जिनकी परमाणु संख्या
एवं द्रव्यमान संख्या दोनों भिन्न भिन्न हो लेकिन जिनके नाभिक में न्यूट्रॉन की संख्या समान हो क्या कहलाते हैं- समन्यूट्रॉनिक Isotones
वे आयन जिनमें इलेक्ट्रॉन की संख्या समान होती है उन्हें क्या कहा जाता है- समइलेक्ट्रॉनिक Isoelectronic
बोर ब्यूरी नियम
किसी तत्व के परमाणु की
विभिन्न कक्षाओं में इलेक्ट्रॉनों की व्यवस्था बताने हेतु बोर एवं ब्यूरी महोदय ने कौन सा नियम प्रस्तुत किया- बोर ब्यूरो नियम
बोर ब्यूरो नियम के अनुसार किसी कक्षा में उपस्थित अधिकतम इलेक्ट्रॉन की संख्या को किस सूत्र द्वारा दर्शाया जाता है- 2n2 (n= कक्षा की संख्या या ऊर्जा स्तर)
कक्षा |
अधिकतम
इलेक्ट्रॉनों की संख्या |
उपकक्षाएं |
K |
2 x 12 = 2 |
केवल s |
L |
2 x 22 = 8 |
s तथा p |
M |
2 x 32 = 18 |
s, p तथा d |
N |
2 x 42 = 32 |
s, p, d तथा f |
परमाणु की कक्षा Shell एवं उपकक्षा Subshell
इलेक्ट्रॉन
जिन
वृत्ताकार
पथ में
चक्कर
लगाते
हैं
उसे
क्या
कहा
जाता
है- कक्षा Shell
परमाणु
के नाभिक
के समीपस्थ
कक्षा
कौन
सी होती
है- कक्षा K
परमाणु
में
कक्षाएं
किस
प्रकार
भरती
जाती
है- क्रमानुसार
किसी
परमाणु
की सबसे
बाहरी
कक्षा
में
इलेक्ट्रॉन
की अधिकतम
संख्या
हो सकती
है- 8
किसी परमाणु की बाहरी कक्षा से पहले वाली
कक्षा में अधिकतम
कितने इलेक्ट्रॉन रह सकते हैं- 18
जब कोई इलेक्ट्रॉन किसी निश्चित कक्षा में
परिभ्रमण करता है तो उसके साथ ऊर्जा की एक निश्चित मात्रा होती है और इस कारण इन कक्षाओं को क्या
कहा जाता है- ऊर्जा स्तर
कक्षाओं
यानी
ऊर्जा स्तरों
को किन अक्षरों द्वारा व्यक्त किया जाता
है- स्पेक्ट्रोस्कोपी में प्रयुक्त होने
वाले K,L,M,.....Q
अक्षरों द्वारा
नाभिक के सबसे निकट वाले शेल की ऊर्जा होती
है- सबसे कम
परमाणु के बाह्यतम
शेल
की ऊर्जा होती है- सबसे ज्यादा
प्रत्येक
उपकक्षा
में
इलेक्ट्रॉनों
की अधिकतम
संख्या
होती
है- निश्चित
उपकक्षा |
अधिकतम इलेक्ट्रॉनों की संख्या |
s |
2 |
p |
6 |
d |
10 |
f |
14 |
किन तत्वों के परमाणु रासायनिक क्रिया में भाग
लेते हैं तथा क्रियाशील होते हैं- जिन तत्वों के
परमाणुओं की बाहृय कक्षा में आठ इलेक्ट्रान नहीं होते
कक्षाओं एवं उपकक्षाओं में इलेक्ट्रॉनों के
वितरण को क्या कहा जाता है- परमाणु का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास
किसी भी परमाणु की बाहरी कक्षा में उपस्थित इलेक्ट्रॉन को क्या कहा जाता है- संयोजी
इलेक्ट्रॉन Valence
Electron
किस इलेक्ट्रॉन की ऊर्जा परमाणु में उपस्थित
अन्य इलेक्ट्रॉनों की अपेक्षा अधिक
होती है –संयोजी
इलेक्ट्रॉन
किसी तत्व की संयोजकता निर्धारित की जाती है- उस तत्व के परमाणु के संयोजी
इलेक्ट्रॉन द्वारा
किसी तत्व की रसायनिक प्रकृति किस पर निर्भर
करती है-उस
तत्व के परमाणु में विद्यमान संयोजी इलेक्ट्रॉन की संख्या पर
विभिन्न तत्व के संयोजी इलेक्ट्रॉनों की संख्या
समान हो तो उनके रासायनिक गुण होते हैं- समान
रसायनिक अभिक्रिया में कौन से इलेक्ट्रॉन भाग लेते हैं-संयोजी
इलेक्ट्रॉन
किसी भी परमाणु के भीतरी कक्षाओं में उपस्थित इलेक्ट्रॉनों को क्या कहा
जाता है- कोर
इलेक्ट्रॉन Core Electron
किन तत्वों का वास्तविक इलेक्ट्रॉनिक विन्यास आफबाऊ नियम से थोड़ा अलग होता
है-क्रोमियम, तांबा, चांदी और सोना
नाभिक
के चारों ओर पाया जाने वाला त्रिविमीय क्षेत्र जहां इलेक्ट्रॉन के पाए जाने की प्रायिकता
सबसे ज्यादा होती है क्या कहलाती है- कक्षक
(Orbital)
कक्षक एवं उनके आकार |
|
s |
गोलाकार |
p |
डमरु
आकार जैसा |
d |
द्विडमरू
आकार जैसा |
f |
जटिल
आकृति |
किसी आर्बिटल में इलेक्ट्रान की स्थिति को समझने हेतु
कितने क्वांटम संख्याओं की आवश्यकता होती है- चार
क्वांटम संख्याएं
वे संख्याएं जो किसी इलेक्ट्रॉन की स्थिति
तथा उसकी ऊर्जा की जानकारी देता है क्या कहलाता है- क्वांटम संख्याएं
उपकक्षा में
इलेक्ट्रॉनों का क्रमिक प्रवेश किस सिद्धांत के अनुसार होता है- आफबाऊ सिद्धांत
किस
सिद्धांत
के अनुसार
किसी
परमाणु में उपस्थित दो इलेक्ट्रॉनों के
चारो क्वांटम संख्या है सामान नहीं हो सकती- पाउली का अपवर्जन सिद्धांत (Pauli’s Exclusion Principle)
क्वांटम संख्या के प्रकार |
|
मुख्य क्वांटम संख्या संकेत-n |
नाभिक से इलेक्ट्रॉन ऑर्बिटल की औसत दूरी और इलेक्ट्रॉन
की औसत ऊर्जा को बताता है। |
दिगंशी क्वांटम संख्या संकेत-l |
नाभिक के चारो और इलेक्ट्रॉन के कोणीय संवेग को बताता है। |
चुंबकीय क्वांटम संख्या संकेत-m |
कक्षकों के त्रिविमीय अभिविन्यास की जानकारी देता है। |
चक्रण क्वांटम संख्या संकेत-s |
इलेक्ट्रॉन के चक्रण की दिशा बताता है। |
BPSC Mains Current Affairs Monthly Notes
69th BPSC Mains Answer writing Telegram Group only Rs. 2250/-
कार्यक्रम की रूपरेखा
- BPSC Mains के नवीन पैटर्न पर आधारित Telegram based online Test
- प्रथम चरण - 20 मई 2023 से 20 जुलाई 2023 तक
- द्वितीय चरण – प्रारंभिक परीक्षा के बाद से 40-50 दिनों तक मुख्य परीक्षा के पूर्व ।
- सोमवार से शुक्रवार तक प्रति दिन 1 प्रश्न का अभ्यास जिसे प्रारंभिक परीक्षा के बाद बढ़ाया जाएगा । हमारा लक्ष्य मुख्य परीक्षा के 200 अति संभावित प्रश्नों का अभ्यास करना है ।
- सामान्य अध्ययन के पारम्परिक प्रश्नों के अलावा जनवरी 2023 से अक्टूबर 2023 तक के सभी महत्वपूर्ण घटनाओं, आर्थिक समीक्षा, बजट एवं बिहार पर विशेष रूप से उत्तर लेखन का अभ्यास किया जाए। इसमें सांख्यिकी संबंध प्रश्न नहीं होगें ।
- उत्तर लेखन टेलीग्राम के माध्यम से हिन्दी माध्यम में होगा ।
- निबंध लेखन के तहत अभ्यास प्रारंभिक परीक्षा के बाद किया जाएगा ।
कार्यक्रम की विशेषता
- GK BUCKET टीम द्वारा प्रश्नों का सूक्ष्म विश्लेषण एवं मूल्यांकन ।
- हमारी टीम के अनुसार प्रत्येक प्रश्न का मॉडल उत्तर, मूल्यांकन, आवश्यक सलाह, आदि ।
- संसाधन, कोचिंग तक पहुंच एवं समय की कमी जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायक ।
- बदलते पैटर्न तथा बदलती प्रकृति में हमारा उद्देदश्य आपको सर्वोत्तम प्रदान करना है ।
- उपरोक्त नियम में समय एवं आवश्यकता के अनुसार आवश्यक बदलाव किए जा सकते है।
कार्यक्रम के लाभ
- मुख्य परीक्षा की तैयारी को निरंतरता देने में सहायक ।
- बिहार संबंधी मुद्दों पर विशेष प्रश्नों का अभ्यास कराया जाएगा ।
- पीटी रिजल्ट के बाद अत्यंत कम समय में दोहराव से आत्मविश्वास आएगा।
- प्रश्नों की प्रकृति समझने, उसे हल करने, समय प्रबंधन का अभ्यास होगा ।
- न्यूनतम शुल्क में बेहतर गुणवत्ता के साथ तैयारी का अवसर ।
- सितम्बर में GK BUCKET टीम द्वारा तैयार BPSC Mains Special Notes अपडेटेड नोट्स आ जाएगा तो इस कार्यक्रम में शामिल सदस्य उस समय विशेष छूट (लगभग 40% तक) के साथ नोटस को प्राप्त कर सकते हैं।
- ज्यादा जानकारी के लिए कॉल करें 74704-95829
- BPSC Mains Answer Writing Group में जुड़ने के लिए व्हाटसएप/कॉल करें 74704-95829
68th BPSC मुख्य परीक्षा के मॉडल उत्तर देखने के लिए नीचे क्लिक करें।
No comments:
Post a Comment