बिहार तथा सभी एकदिवसीय परीक्षाओं की तैयारी हेतु बेहतरीन मंच ।

Mar 1, 2024

बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 एक अवलोकन

बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 एक अवलोकन



प्रश्‍न- हालिया पैटर्न के अनुसार बिहार में समग्र आर्थिक वृद्धि की दिशा मुख्यतः किस क्षेत्र में संकुचन या विस्तार द्वारा निर्धारित होती रही है?

उत्‍तर – सेवा क्षेत्र


गत पांच वर्षों में अन्य दो क्षेत्रों से सेवा क्षेत्र में हुई वृद्धि अधिक अस्थिर रही है जिसका मुख्‍य कारण इस क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों की प्रकृति हो सकती है जिसके लिए लोगोंवस्तुओं और सेवाओं की आवाजाही की जरूरत होती है जो महामारी के दौरान बाधित रही थीं।

 

प्रश्‍न- प्राथमिक क्षेत्र में कौन सा क्षेत्र बिहार में सबसे बड़ा रोजगारदाता है?

उत्‍तर- कृषि ( 47.80 प्रतिशत)  


प्रश्‍न- 2021-22 में बिहार की अर्थव्‍यवस्था में तृतीयक क्षेत्र का सकल मूल्यवर्धन में योगदान कितना रहा?

उत्‍तर- 58.6 प्रतिशत

 

प्रश्‍न- 2021-22 में बिहार में तृतीयक क्षेत्र का रोजगार में भागीदारी कितनी रही?

उत्‍तर- 26.30 प्रतिशत



प्रश्‍न- वर्ष 2022-23 में राज्य सरकार के कुल व्यय में राजस्‍व व्‍यय कितना रहा?

उत्‍तर- राजस्व व्यय  79.3 प्रतिशत

राजस्‍व व्‍यय विभिन्न सरकारी विभागों और सेवा पर खर्च, ऋण पर ब्याज की अदायगी और सब्सिडियों पर होने वाले व्यय को शामिल करती है।

 

प्रश्‍न- वर्ष 2022-23 में राज्य सरकार के कुल व्यय में पूंजीगत व्‍यय कितना प्रतिशत रहा ?

उत्‍तर- पूंजीगत व्यय 20.7 प्रतिशत

पूंजीगत व्‍यय वह व्‍यय है जो सरकार द्वारा मशीनरी, उपकरण, भवन, स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा आदि के विकास पर खर्च किया जाता है।

 

प्रश्‍न- वर्ष 2022-23 में राज्य सरकार की कुल बकाया देनदारी कितनी थी ?

उत्‍तर- 2,93,307 करोड़ रु

2022-23 में बिहार सरकार द्वारा लिया गया कुल उधार 48,284 करोड़ रु. था जो मुख्यतः पूंजीगत परिव्यय के बढ़े स्तर के वित्तपोषण के लिए प्रयुक्त हुआ।


प्रश्‍न- राजस्व लेखे में प्राप्ति के दो मुख्य घटक कौन कौन से है?

उत्‍तर- कर एवं सहायता अनुदान

वर्ष 2022-23 में राजस्‍व लेखे प्राप्ति में 80.8% कर का जबकि सहायता अनुदान का 16.8% हिस्सा था। 


प्रश्‍न- वर्ष 2022-23 में बिहार के कुल राजस्‍व स्रोतों में कर राजस्‍व तथा करेत्‍तर राजस्‍व का हिस्‍सा कितना था ?

उत्‍तर- 2022-23 में बिहार के अपने राजस्व स्रोतों से प्राप्ति 48,153 करोड़ रु. थी।

कर राजस्व -  44,018 करोड़ रु.

करेत्तर राजस्व-  4135 करोड़ रु.  

 

प्रश्‍न – बिहार सरकार द्वारा 2022-23 में संग्रहित कुल 44,018 करोड़ रु. के कुल कर राजस्व में कितना संग्रहण राज्य वस्तु एवं सेवा कर के रूप में हुआ?

उत्‍तर- 23,243 करोड़ रु.

 


कृषि एवं सहवर्ती क्षेत्र

 

प्रश्‍न- वर्ष 2018-19 से 2022-23 तक राज्य के कृषि एवं सहवर्ती क्षेत्रों ने सकल राज्यगत मूल्यवर्धन (जीएसवीए) में औसतन कितना योगदान दिया?

उत्‍तर – लगभग 20 प्रतिशत



प्रश्‍न - बिहार में वर्ष 2021-22 में शुद्ध बुआई क्षेत्र 50.70 लाख हेक्‍टेयर था जो राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का लगभग कितना प्रतिशत है?

उत्‍तर -54.2 प्रतिशत

 

प्रश्‍न- जलवायु संबंधी प्रतिकूल स्थितियों के बावजूद बिहार में 2022-23 में खाद्यान्न उत्पादन कितना रहा?

उत्‍तर- 19,736 हजार टन

 

प्रश्‍न- बिहार में खेतों को सिंचाई उपलब्ध कराने की दिशा में मार्च 2023 तक बड़ी और मंझोली सिंचाई परियोजनाओं के द्वारा कुल कितने हेक्‍टेयर में सिंचाई क्षमता सृजित की गयी?

उत्‍तर-37.38 लाख हेक्‍टेयर

इस सृजित सिंचाई क्षमता के द्वारा 25.04 लाख हेक्‍टेयर में सिंचाई हुई।

 

प्रश्‍न- वर्ष 2022-23 में अंडों तथा मछली का कितना उत्‍पादन हुआ ?

उत्‍तर- अंडों का 327.43 करोड़ टन और मछली का 8.46 लाख टन

बिहार में बेहतर उत्पादन राज्य में मजबूत मुर्गी पालन और मछली पालन क्षेत्रों को दर्शाता है।

 

प्रश्‍न- बिहार में ऊर्जा की कुल खपत में कृषि क्षेत्र का हिस्सा 2018-19 के 72.671 करोड़ यूनिट से बढ़कर 2022-23 में  कितना हो गया?

उत्‍तर- 378.094 करोड़ यूनिट

दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना और मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना के तहत खेती के लिए सब्सिडी दर पर बिजली उपलब्ध कराई जाती है। इससे उत्पादन लागत कम हो जाती है जिससे किसान लाभान्वित होते हैं।

 

प्रश्‍न - बिहार सरकार द्वारा किस योजना के तहत क्षतिग्रस्त फसलों के लिए 2022-23 में लगभग 3.31 लाख  किसानों को मुफ्त में वैकल्पिक फसलों के बीज दिए गए?

उत्‍तर- आकस्मिक फसल योजना



उद्यम क्षेत्र

 

प्रश्‍न- वर्ष 2019-20 से 2023-24 के बीच बिहार में औद्योगिक विकास के लिए आए निवेश में लगभग कितना प्रतिशत खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के लिए रहा?

39.7 प्रतिशत

 

प्रश्‍न- वर्ष 2022-23 में 111 लघु उद्यमों में कुल 684.02 करोड़ रु. निवेश से कितने नए लोगों को रोजगार मिला?

उत्‍तर- 8560 लोगों को

मध्यम आकार वाले उद्यमों में निवेश की रकम 2021-22 के 162.7 करोड़ रु. से 2.9 गुनी बढ़कर 2022-23 में 470.32 करोड़ रु. हो गई।

 

सूचना प्रौद्योगिकी नीति 2024

सूचना प्रौद्योगिकी सक्षमित सेवा, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन एवं विनिर्माण (ईएसडीएम) तथा सहायक उद्योगों के क्षेत्र में निवेशकों को उत्साहित करने और बिहार को उनका पसंदीदा गंतव्य बनाने के लिए अनेक प्रावधान किए हैं।

नीति के तहत पूंजीगत सब्सिडी, लीज किराया सब्सिडी, विद्युत टैरिफ सब्सिडी और रोजगार सृजन सब्सिडी जैसे अनेक प्रभावी प्रावधान किए गए हैं।

 

प्रश्‍न- बिहार सरकार द्वारा किस अवधि के लिए नई पर्यटन नीति लायी गयी है?

उत्‍तर- 2023-28 

विश्वस्तरीय अवसंरचना के निर्माण और पर्यटन तथा आतिथ्य में विशेषज्ञता वाली कुशल कार्यशक्ति तैयार करने को बढ़ावा मिलेगा।

इसके तहत पर्यटकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी और थीम आधारित पर्यटन गंतव्यों का भी विकास होगा।

 

प्रश्‍न -चतुर्थ कृषि रोडमैप (2023-28) के अंग के बतौर बिहार सरकार अगले पांच वर्षों में गुड़ की 405 इकाइयों की स्थापना के लिए किस कार्यक्रम का क्रियान्वयन कर रही है?

उत्‍तर- बिहार राज्य गुड़ उद्योग प्रोत्साहन कार्यक्रम का

 

प्रश्‍न - प्राथमिकता-प्राप्त क्षेत्रों के बीच सामान्य विनिर्माण में 2021-22 की अपेक्षा वर्ष 2022-23 में कितना गुना ज्‍यादा निवेश प्राप्‍त हुआ जिससे 2022-23 में 2021-22 की तुलना में 9 गुना अधिक रोजगार पैदा हुआ?

उत्‍तर- 26 गुना

 

प्रश्‍न- बिहार सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 में स्टार्ट-अप पर कितनी राशि खर्च की गयी?

उत्‍तर- 9.75 करोड़ रु. 

 

प्रश्‍न- विभिन्न उद्यमी (अजा/ अजजा, अति पिछड़ा वर्ग, युवा उद्यमी और महिला उद्यमी, उभयलिंग उद्यमी) योजनाओं के लिए वर्ष 2021-22 की अपेक्षा 2022-23 में बिहार सरकार ने कितना वित्‍त का वितरण किया गया?  

उत्‍तर- 9 गुना ज्‍यादा 

 

प्रश्‍न- वर्ष 2022 में बिहार में आए पर्यटकों की संख्‍या कितनी रही?

उत्‍तर- 254.17 लाख पर्यटक

बिहार सरकार ने पर्यटन के लिए बजट आवंटन 2018-19 के 84.6 करोड़ रु. से बढ़ाकर 2022-23 में 490.0 करोड़ रु. कर दिया गया जो गत पांच वर्षों में 5.8 गुनी वृद्धि है।

 

प्रश्‍न- वर्ष 2022-23 में चीनी उत्पादन का उत्‍पादन कितना हुआ?

उत्‍तर- 62.74 लाख क्विंटल




Youtube channel-GK BUCKET STUDY TUBE

BPSC Mains Special Notes by GK BUCKET STUDY TUEB
65वीं, से 69वीं BPSC के कई लाभार्थी लाभान्वित हुए । 
70th  BPSC हेतु आप भी लाभ उठाए।

गुणवत्तापूर्ण एवं न्यूनतम शुल्क के साथ अध्ययन सामग्री एवं अभ्‍यास  Whatapp or Call- 74704-95829


श्रम, रोजगार तथा कौशल


प्रश्‍न- सावधिक श्रमशक्ति सर्वेक्षण (पीएलएफएस) 2022-23 के अनुसार, बिहार में श्रमशक्ति सहभागिता दर कुल आबादी का कितना प्रतिशत थी?

उत्‍तर- 50.9 प्रतिशत

 

प्रश्‍न- वर्ष 2021-22 से 2022-23 के बीच बिहार में पासपोर्ट के लिए आवेदनों की संख्या में कितनी वृद्धि हुई?

उत्‍तर- 82 प्रतिशत

 

राज्य सरकार बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड के जरिए किसके लिए सामाजिक सुरक्षा के उपाए करती है?

उत्‍तर- निर्माण मजदूरों के लिए 

 

प्रश्‍न- वर्ष 2022-23 में मजदूरी में लगे कितने बच्चों को बचाया गया?

उत्‍तर 834

 

प्रश्‍न- राज्य में 38 महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों सहित कुल कितने सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं?

उत्‍तर- 151

 

प्रश्‍न- उद्योग 4.0 की जरूरतों की पूर्ति के लिए प्रथम चरण में किसकी सहायता से बिहार के 60 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को उत्कृष्टता केंद्रों में बदले जाने की योजना है?

उत्‍तर- टाटा टेक्नोलॉजीज

 

प्रश्‍न- ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थानों के लिए नोडल अभिकरण किसे बनाया गया है?

उत्‍तर- जीविका


भौतिक अवसंरचना

 

प्रश्‍न- भौतिक अवसंरचना में बिहार की अर्थव्यवस्था के वर्तमान परिदृश्‍य में किसे महत्वपूर्ण वाहक माना जा सकता है?

उत्‍तर - निर्माण और संचार क्षेत्र

निर्माण क्षेत्र 2011-12 के 27 हजार करोड़ रु. से बढ़कर 2022-23 में 40.9 हजार करोड़ रु. हो गया। वहीं इसी अवधि में परिवहन, भंडारण एवं संचार क्षेत्र में लगभग ढाई गुनी वृद्धि हुई जो 2022-23 में 46.7 हजार करोड़ रु. पहुंच गया।

 

प्रश्‍न- निर्माण, परिवहन, संचार, व्यापार एवं होटल क्षेत्रों का बिहार की अर्थव्यवस्था में संयुक्त रूप से कितना हिस्‍सा है?

उत्‍तर- 37 प्रतिशत

भारतीय अर्थव्यवस्था में इनका (निर्माण, परिवहन, संचार, व्यापार एवं होटल क्षेत्रों का) हिस्‍सा 27 प्रतिशत ही है। इन क्षेत्रों के हिस्से में गत वर्ष की अपेक्षा 2022-23 में 2 प्रतिशत अंकों की वृद्धि हुई जबकि राष्ट्रीय स्तर पर 1 प्रतिशत अंक की ही वृद्धि हुई।

 



प्रश्‍न- राज्य सरकार ने 2005-24 की अवधि में ग्रामीण पथ नेटवर्क सहित सड़कों और पुलों पर कितनी राशि खर्च की है ?

उत्‍तर 1.54 लाख करोड़ रु. 

पिछले कुछ वर्षों में बिहार सरकार द्वारा सड़क नेटवर्क  तथा ग्रामीण पथ नेटवर्क के निर्माण पर विशेष ध्‍यान दिया गया है। भौतिक में सार्वजनिक निवेश बढ़ाने के अलावा, राज्य सरकार निजी निवेश आकर्षित करने में भी सक्रियता से लगी है।

 

प्रश्‍न- पथ घनत्व (प्रति 1000 वर्ग किमी) के लिहाज से बिहार का देश के बड़े राज्यों के बीच कौन सा स्‍थान है?

उत्‍तर- तीसरा स्थान।

वर्ष 2022 में परिवहन मोटरवाहनों के सर्वाधिक निबंधन के लिहाज से उत्तर प्रदेश (2.76 लाख) और महाराष्ट्र (1.88 लाख) के बाद बिहार (1.25 लाख) तीसरे स्‍थान पर है।

 

वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण में कमी हेतु नीतियां

बिहार स्वच्छ इंधन नीति 2019

विद्युत वाहन नीति 2023

वाहन स्क्रैपिंग नीति आदि

प्रदूषण नियंत्रणाधीन संबंधी मानकों को सख्ती से लागू करना ।

 

अन्‍य महत्‍वपूर्ण तथ्‍य

गत 12 वर्षों के दौरान रेलवे में लगभग दुगनी वृद्धि हुई जो 2011-12 के 2.8 हजार करोड़ रु. से 2022-23 में 5.4 हजार करोड़ रु. पहुंच गया।


सकल राज्यगत मूल्यवर्धन में वायु परिवहन का आकार 2011-12 की तुलना में 2022-23 में सात गुना बढ़कर 228.2 करोड़ रु. पहुंच गया। 


 

ई-शासन

 

ई-शासन के क्षेत्र में बिहार को मिले कुछ प्रमुख पुरस्कार  

  • प्रधानमंत्री राष्ट्रीय लोक प्रशासन उत्कृष्टता पुरस्कार
  • डिजिटल इंडिया पुरस्कार
  • सीएसआइ निहिलेंट ई-गवर्नेस अवार्ड
  • राष्ट्रीय कौशल विकास एवं नियोजनीयता ई-शासन पुरस्कार
  • अश्विन और मेधा सॉफ्ट पोर्टल के लिए CSI SIG ई-शासन, पुरस्कार

 

बिहार में प्रति 100 व्यक्ति 53.6 टेलीफोन दर्ज हुए जिसका अर्थ है कि

  • हर परिवार में औसतन पांच व्यक्ति मानने पर प्रत्येक परिवार के पास औसतन दो या अधिक मोबाइल है।
  • बिहार में हर तीसरे व्यक्ति को इंटरनेट उपलब्ध है जिससे पता चलता है कि राज्य के लगभग हर परिवार को इंटरनेट उपलब्ध है।
  • बिहार में डिजिटल पहुंच के लिहाज से सभी पंचायत ऑनबोर्ड हो गए हैं।

 

प्रश्‍न- आपात अनुक्रिया सहयोग प्रणाली के तहत जुलाई 2022 से चालू कंप्यूटर समर्थित डिस्पैच डायल 112 का प्रमुख उपयोग क्‍या है?

उत्‍तर- आपात अनुक्रिया इकाइयों को संकटग्रस्त व्यक्ति, खास कर महिलाओं और बच्चों द्वारा संदेश भेजने की सुविधा ।

आपात अनुक्रिया केंद्र को 112 पर वायस कॉल, ईमेल, व्हाट्सएप, पैनिक बटन, 112 मीडिया मोबाइल ऍप के जरिए आपात कॉल मिलते हैं। अभी तक 3.3 करोड़ कॉल प्राप्त हुए है और पीड़ित लोगों को सहायता उपलब्ध कराई गई है।

 

प्रश्‍न- साइबर अपराधियों की बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए बिहार सरकार ने कितने साइबर पुलिस थाने स्वीकृत किए हैं जो जून 2023 से चालू हैं?  

उत्‍तर- 44

पुलिस मुख्यालय के स्तर पर राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल हेल्पलाइन 1930 पर सूचना देने में मदद करने के लिए चौबीसों घंटे चालू रहने वाला सुविधा केंद्र स्थापित किया गया है।

 

ऑनलाइन भूमि अभिलेख एवं प्रबंधन

राज्य सरकार ने दाखिल-खारिज, लगान भुगतान, जमाबंदी में सुधार करने और देखने, तथा राजस्व न्यायालय के मुकदमे, भूमि दखल प्रमाणपत्र की ऑनलाइन व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए भूमि अभिलेख प्रबंधन प्रणाली के लिए सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी आधारित समाधान स्थापित किया है।


सभी 534 अंचलों, 38 जिला मुख्यालयों और राज्य मुख्यालय में चौबीसो घंटे तकनीकी सहयोग दिया जाता है।

 

 

ऊर्जा क्षेत्र

 

प्रश्‍न- आपूर्ति के घंटे और गुणवत्तापूर्ण बिजली की उपलब्धता बढ़ जाने से ऊर्जा की प्रति व्यक्ति खपत 2011-12 के 134 किलोवाट आवर से बढ़कर 2021-22 में कितनी हो गयी?

उत्‍तर- 329 किलोवाट आवर

 

प्रश्‍न- बिजली वितरण कंपनियों के राजस्व के मोर्चे पर सकल तकनीकी एवं व्यावसायिक ह्रास 2012-13 के 54.63 प्रतिशत से घटकर 2022-23 में कितना प्रतिशत रह गया?

उत्‍तर- 24.32 प्रतिशत

 

महत्‍वपूर्ण तथ्‍य

सात निश्चय-2 की एक योजना 'हर खेत तक सिंचाई का पानी' के लिए 2021-22 से वितरण कंपनियों के लिए हर साल 300 करोड़ रु. आबंटित किए जाते हैं।

 

बिजली की मांग में आशानुरूप वृद्धि देखते हुए राज्य सरकार ने क्षमता वृद्धि, संचालन दक्षता में सुधार, वितरण नेटवर्क का पुनर्वास और विस्तार जैसे अनेक अल्पकालिक और दीर्घकालिक उपाय किए हैं।

 

ऊर्जा की कमी क्रमशः घटते हुए वर्ष 2017-18 में उर्जा की (-)330.7 करोड़ यूनिट की कमी से 2022-23 में 403.4 करोड़ यूनिट के अधिशेष में बदल गई।

 

बिहार लगातार जलविद्युत, सौर विद्युत आदि नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों की ओर बढ़ रहा है। 2021-22 में लगभग 31 प्रतिशत बिजली नवीकरणीय स्रोतों से आई और 69 प्रतिशत तापविद्युत से लेकिन राज्य 2025-26 तक नवीकरणीय स्रोतों से 35 प्रतिशत बिजली पाने का लक्ष्य हासिल कर, लेगा जो की एक पर्यावरण हितैषी दृष्टिकोण है।

 

बिहार में ऊर्जा क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय रुझान यह है कि व्यावसायिक, औद्योगिक, कृषि आदि कनेक्शनों का हिस्सा बढ़ने से कुल कनेक्शनों में घरेलू कनेक्शनों का हिस्सा क्रमशः घटता जा रहा है। यह दर्शाता है कि बिहार उद्योग और व्यापार में निवेश हासिल कर रहा है।

 


 

ग्रामीण विकास

 

प्रश्‍न- बिहार में सितंबर 2023 तक कितने स्वयं सहायता समूह गठित हुए है?

उत्‍तर- 10.47 लाख।

इन  स्वयं सहायता समूह के ऋण-संपर्कों के जरिए कुल 34,000 करोड़ रु. का बैंक ऋण वितरित किया गया है।

बिहार में वैकल्पिक बैंकिंग मॉडल के तहत बैंक सखियों द्वारा ग्राहक सेवा केंद्र स्थापित करके ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय लेनदेन को बढ़ावा दिया गया। 

 

प्रश्‍न- परिसंपत्ति निर्माण के लिए 2022-23 में 1,52,830 परिवारों को आजीविका निवेश कोष के तहत कितनी राशि की सहायता उपलबध करायी गयी?

उत्‍तर -2 लाख रु.

 

प्रश्‍न- वर्ष 2022-23 में गृहस्थल योजना (महादलित विकास योजना, गृहस्थल योजना और जनजातीय उप-योजना) के तहत कितने परिवारों के बीच जमीन वितरित की गई?  

उत्‍तर- 95 हजार से ज्‍यादा

 

प्रश्‍न- मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के तहत क्रियान्वित योजनाओं द्वारा बिहार के कितने परिवारों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा चुका है?

उत्‍तर- 96 लाख परिवारों को

 

अन्‍य उपलब्धियां

सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत 1.65  लाख से ज्‍यादा परिवारों को आमदनी वाले कार्यों के लिए प्रशिक्षित किया गया।

 

वर्ष 2022-23 में राज्य के 38 जिलों में 167.0 लाख जॉब कार्ड उपलब्ध कराए गए। साथ ही, जॉब कार्ड वाले 34.8 प्रतिशत परिवारों ने 2022-23 में रोजगार की मांग की।

 

मुख्यमंत्री ग्रामीण गली-नालियां पक्कीकरण निश्चय योजना के तहत हाल के वर्षों में पक्की गलियों और नालियों से जुड़े ग्रामीण घरों की संख्या तेजी से बढ़ी है वही मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइन योजना के तहत 38 जिलों के 2301 पंचायतों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए गए हैं ।

 

2021-22 से 2023-24 के बीच ग्राम कचहरियों में दर्ज कुल मामलों में 82.2 प्रतिशत मामले निष्पादित कर दिए गए हैं।

 

 

 

नगर विकास

 

प्रश्‍न- शहरीकरण के दो मुख्य घटक कौन से हैं?

उत्‍तर- नगर विकास और आवास

 

प्रश्‍न- वर्ष 2018-19 से 2022-23 के बीच बिहार में नगर विकास परियोजनाओं की समग्र वार्षिक चक्रवृद्धि दर क्‍या रही ?

उत्‍तर- समग्र वार्षिक चक्रवृद्धि दर 17.1 प्रतिशत

वर्ष 2018-19 से 2022-23 के बीच नगर विकास परियोजनाओं की वार्षिक चक्रवृद्धि दर 27.0 प्रतिशत और आवास योजनाओं की वार्षिक चक्रवृद्धि दर 11.0 प्रतिशत थी।

इसी क्रम में नगर विकास एवं आवास विभाग का बजट आवंटन 2018-19 से 2021-22 के बीच लगभग तिगुना पहुंच गया।

 

प्रश्‍न- मुख्यमंत्री शहरी पेयजल निश्चय योजना के तहत 30 सितंबर 2023 तक 19.22 लाख में से कितने परिवारों को अपने परिसर में पाइप से पेजयल की सुविधा उपलब्ध हो गई है?

उत्‍तर- 18.33 लाख परिवारों

 

प्रश्‍न- मुख्यमंत्री शहरी नाली-गली पक्कीकरण निश्चय योजना के तहत 2018-19 में जहां केवल 3.61 लाख परिवार लाभान्वित थे वहीं वर्ष 2022-23 में यह आंकड़ा कितने परिवारों तक पहुंच गया ?

उत्‍तर- 8.38 लाख परिवार

 

प्रश्‍न- गंगा नदी को प्रदूषणमुक्त करने के लिए 34 योजनाओं के जरिए मलजल उपचार का काम करने की योजना है। इसके तहत गंगा और इसकी सहायक नदियों के किनारे बसे कितने शहरों में यह कार्य स्‍वीकृत हुआ है?

उत्‍तर- 24 शहरों में

 

प्रश्‍न- पटना में 1165.55 किमी लंबा मलजल नेटवर्क और 35 करोड़ लीटर प्रतिदिन क्षमता के मलजल उपचार संयंत्रों के लिए कितनी योजनाएं स्वीकृत हुई हैं?

उत्‍तर- 11 योजनाएं

 

प्रश्‍न- शहरी गृहविहीन लोगों को सहयोग देने के लिए पूरे राज्य में 3674 बेड की कुल क्षमता वाले कितने आश्रय गृहों का निर्माण किया गया है?

उत्‍तर - 101

 

  

बैंकिंग और सहवर्ती क्षेत्र

 

बैंकिंग गतिविधियों में प्रौद्योगिकी की भूमिका

  • औपचारिक स्रोतों से पूंजी प्राप्ति के मामले में ग्राहकों की पहुंच में सुधार।
  • ग्राहकों सेवाएं देने में बैंकों के परिचालन व्‍यय में कमी ।
  • बैंक ग्राहक सेवा केंद्र या बैंक मित्र और एटीएम के जरिए दूरस्‍थ एवं बैंकिंग सेवाओं से वंचित क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का तेजी से विस्तार ।
  • बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में तीव्र तथा बेहतर वित्तीय पूंजी उपलब्धता से आर्थिक गतिविधियों को बल।
  • सरकारी योजनाओं के सही लाभार्थी तक पहुंच एवं बेहतर सेवाएं देने में ।

 

बैंकिंग अवसंरचना

31 मार्च 2023 को बिहार में बैंक शाखाओं की संख्या 7883 थी जबकि बैंक 47,083 ग्राहक सेवा केंद्रों के जरिए काम कर रहे थे।


राज्य में इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी और 31 मार्च 2021 72.8 लाख से बढ़कर 31 मार्च 2023 को 118.9 लाख उपयोगकर्ताओं तक पहुंच गई।


31 मार्च 2023 को बिहार में मौजूद 7883 बैंक शाखाओं में से 48 प्रतिशत ग्रामीण, 31 प्रतिशत अर्ध-शहरी और 21 प्रतिशत शहरी क्षेत्रों में अवस्थित थे।


राज्य में बैंकों द्वारा कुल अनिष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) का आकार घटा है जो 2022-23 में 9.3 प्रतिशत रह गया।

 



Youtube channel-GK BUCKET STUDY TUBE

BPSC Mains Special Notes by GK BUCKET STUDY TUEB
65वीं, से 69वीं BPSC के कई लाभार्थी लाभान्वित हुए । 
70th  BPSC हेतु आप भी लाभ उठाए।

गुणवत्तापूर्ण एवं न्यूनतम शुल्क के साथ अध्ययन सामग्री एवं अभ्‍यास  Whatapp or Call- 74704-95829

  BPSC Mains टेलीग्राम ग्रुप से  67th BPSC में  चयनित अभ्‍यर्थी 


BPSC मुख्य परीक्षा के हमारे Telegram Practice Group में जुड़े और निरंतर अभ्यास द्वारा लेखन शैली का विकास करें।


मानव विकास

 

बिहार में 2005-06 से 2022-23 के बीच विभिन्‍न सेवाओं पर व्‍यय

सामाजिक सेवाओं में 13.3 गुना बढ़ा

स्वास्थ्य पर 11 गुना से अधिक बढ़ा ।

शिक्षा पर व्यय 10 गुना से अधिक बढ़ा।



गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए राज्य के विद्यालयों, महाविद्यालयों में शिक्षकों, तकनीकी शिक्षकों की भी नियुक्ति की गई है।


बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के साथ संबद्ध सभी डिग्री स्तर पर और उच्च पाठ्यक्रमों में कुल सीट का 33 प्रतिशत हिस्सा लड़‌कियों महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। 

 



पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रबंधन

 

भारत में सबसे पहले किस राज्‍य सरकार ने देश में सबसे पहले हरित बजट का क्रियान्वयन किया?

उत्‍तर- बिहार सरकार

 

प्रश्‍न- पर्यावरण की सुस्थिरता और आर्थिक विकास के बीच संतुलन बनाना तथा जलवायु परिवर्तन, जैव-विविधता और पर्यावरण प्रदूषण पर काम करने के लक्ष्‍य के साथ जल-जीवन-हरियाली अभियान किस वर्ष आरंभ किया गया?

उत्‍तर- 2019

इस अभियान के तहत 2022-23 में लगभग 288.31 लाख पौधे लगाए गए।

 

प्रश्‍न- बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 'बिहार के लिए जलवायु अनुकूल और निम्न कार्बन विकासपथ' रणनीति विकसित करने के लिए किसके साथ एक साझेदारी की है?

उत्‍तर- संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी)

 

प्रश्‍न- बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के साथ आरंभ  जलवायु अनुकूल और निम्न कार्बन विकासपथ' का लक्ष्‍य क्‍या है ?

  • 2070 तक कार्बन उत्सर्जन को न्यूनतम संभव सीमा तक ले आना।
  • जलवायु अनुकूल विकास पर फोकस करना।
  • ऊर्जा, उद्योग, परिवहन और निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन का विश्लेषण करना।
  • राज्य में सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में अरक्षितता विवरणियां विकसित करना ।

 

प्रश्‍न- राष्ट्रीय नमभूमि दशकीय परिवर्तन एटलस में बिहार के 2.25 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल वाले कितनी  नमभूमियों को सूचीबद्ध किया गया है?

उत्‍तर – 4526 नमभूमियां

 

प्रश्‍न- भारत का पहला राज्य जो कानपुर आइआइटी के साथ मिलकर देशज प्रौद्योगिकी के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में प्रखंड स्तर पर परिवेशीय वायु गुणवत्ता का अनुश्रवण कर रहा है?

उत्‍तर- बिहार

 

प्रश्‍न- वर्तमान में बिहार के कितने जिलों के शहरी क्षेत्रों में कुल 35 सतत परिवेशीय वायु गुणवत्ता अनुश्रवण केंद्र (सीएएक्यूएमएस) द्वारा वायु प्रदूषकों पर निगाह रखा जा रहा है?

उत्‍तर- 23

 

प्रश्‍न- बिहार में वर्ष 2022-23 में आपदा प्रबंधन के लिए 430.92 करोड़ रु. आवंटित किए गए थे जो मुख्यतः किन आपदाओं के लिए थे।

उत्‍तर- बिजली गिरने और पानी में डूबने जैसी स्थानीय आपदाओं के लिए

 

प्रश्‍न- बिहार में वर्ष 2022-23 में बाढ़ के कारण कितने हेक्‍टेयर की फसल प्रभावित हुई ?  

उत्‍तर- 0.57 लाख हेक्‍टेयर




Youtube channel-GK BUCKET STUDY TUBE

गुणवत्तापूर्ण एवं न्यूनतम शुल्क के साथ अध्ययन सामग्री एवं अभ्‍यास  Whatapp or Call- 74704-95829

  BPSC Mains टेलीग्राम ग्रुप से  67th BPSC में  चयनित अभ्‍यर्थी 

BPSC मुख्य परीक्षा के हमारे Telegram Practice Group में जुड़े और निरंतर अभ्यास द्वारा लेखन शैली का विकास करें।


 

 

 


 

 

 


 





No comments:

Post a Comment