बिहार तथा सभी एकदिवसीय परीक्षाओं की तैयारी हेतु बेहतरीन मंच ।

Apr 1, 2024

NCERT आधारित विश्‍व इतिहास

 NCERT आधारित विश्‍व इतिहास


Youtube channel-GK BUCKET STUDY TUBE

गुणवत्तापूर्ण एवं न्यूनतम शुल्क के साथ अध्ययन सामग्री एवं अभ्‍यास  Whatapp or Call- 74704-95829


प्रश्‍न- मुद्रण कला के आने से पूर्व पुस्तक निर्माण में किस कला अत्‍यंत महत्‍व था?

सुलेखन

चित्रकारी

उपरोक्‍त दोनों

उपरोक्‍त में से कोई नहीं

 

उत्‍तर- सुलेखन (Calligraphy)और चित्रकारी

 

प्रश्‍न- मुद्रण की सबसे पहली तकनीक कहां  विकसित हुई ?

उत्‍तर- चीन, जापान और कोरिया जहां छपाई हाथ से होती थी।

तक़रीबन 594 ई. से चीन में स्याही लगे काठ के ब्लॉक या तख़्ती पर काग़ज़ को रगड़कर किताबें छापी जाने लगी थीं। पारंपरिक चीनी किताब 'एकॉर्डियन' शैली में, किनारों को मोड़ने के बाद सिल कर बनाई जाती थी।

 

प्रश्‍न- 768-770 ई. के आसपास किसके द्वारा जापान में छपाई तकनीक का आगमन हुआ?

ईसाई प्रचारकों द्वारा

भारतीय प्रचारकों द्वारा

चीनी बौद्ध प्रचारक द्वारा

मुस्लिम धर्म प्रचारकों द्वारा

 

उत्‍तर- चीनी बौद्ध प्रचारक द्वारा

 

प्रश्‍न- जापान की सबसे पुरानी, 868 ई. में छपी, पुस्तक का नाम क्‍या है?

कल्‍प सूत्र

डायमंड सूत्र

जीवन सूत्र

बुद्ध चरित

 

उत्‍तर- डायमंड सूत्र

 

प्रश्‍न- 1295 ई. में किस महान खोजी यात्री ने चीन में अपनी खोज यात्रा करने के बाद वुडब्लॉक (काठ की तख्ती) छपाई की तकनीकी ज्ञान लेकर इटली लौटा?

तवेलिन

मार्कोपोलो

स्‍टेसवर्ग

जस्टिन लिन

 

उत्‍तर- मार्को पोलो

मार्को पोलो वुडब्‍लॉक छपाई का ज्ञान अपने साथ लेकर लौटा जिसके बाद जल्द ही यह तकनीक बाक़ी यूरोप में फैल गई।

 

प्रश्‍न- जर्मनी, स्ट्रैसबर्ग के किस व्‍यक्ति द्वारा तत्‍कालीन समय की तेज़ और सस्ती मुद्रण तकनीक लाया गया?

तवेलिन

मार्कोपोलो

स्‍टेसवर्ग

गुटेनवर्ग

 

उत्‍तर- योहान गुटेन्बर्ग

गुटेन्बर्ग ने 1448 तक अपना अपना छपाई यंत्र बना लिया और उसके द्वारा जो पहली किताब छापी गयी वह बाइबिल थी। लगभग 180 प्रतियाँ बनाने में उसे 3 वर्ष लगे जो उस समय के अनुसार काफ़ी तेज था। गुटेन्बर्ग द्वारा छापी गयी कुल 180 प्रतियों में से 50 ही बच पाई हैं।

 

प्रश्‍न- "मुद्रण ईश्वर की दी हुई महानतम देन है, सबसे बड़ा तोहफ़ा।" यह कथन किसका है?

मार्कोपोलो

स्‍टेसवर्ग

गुटेनवर्ग

मार्टिन लूथर

 

धर्म-सुधारक मार्टिन लूथर

इन्‍होंने रोमन कैथलिक चर्च की कुरीतियों की आलोचना करते हुए अपनी 95 स्थापनाएँ लिखीं और इसकी एक छपी प्रति विटेनबर्ग के गिरजाघर के दरवाज़े पर टाँग चर्च को शास्त्रार्थ के लिए चुनौती दी थी।

जल्द ही लूथर के लेख बड़ी तादाद में छापे और पढ़े जाने लगे। इसके नतीजे में चर्च में विभाजन हो गया और प्रोटेस्टेंट धर्मसुधार की शुरुआत हुई। इस प्रकार प्रिंट के प्रति कृतज्ञ लूथर ने उपरोक्‍त कथन को कहा था।

 

प्रश्‍न- सोलहवीं सदी की किस तस्‍वीर में मुद्रण कला के आगमन को दुनिया के अंत से जोड़ा गया तथा मुद्रक के वर्कशॉप को मौत के नाच का मंच बताया गया?

द एंड ऑफ एज

द मैकॅबर डांस

द लास्‍ट सपर

द वर्ल्‍ड राइजिंग

 

उत्‍तर- द मैकॅबर डान्स (वीभत्स नाच)

 

प्रश्‍न- प्राचीन काल में किस देश के  किस देश की समुद्र में पाई जाने वाली कौड़ियों का पैसे या मुद्रा के रूप में इस्तेमाल किया जाता था?

इंडोनेशिया

मालदीव

मेडागास्‍कर

जापान

 

उत्‍तर- मालदीव

 

प्रश्‍न- सिल्‍क मार्ग व्यापारिक और सांस्कृतिक संपर्कों मार्गों द्वारा किन महाद्वीपों को आपस में जोड़ने का कार्य करता था?

एशिया और यूरोप

उत्तरी अफ्रीका और एशिया

एशिया तथा यूरोप

एशिया, यूरोप और उत्तरी अफ्रीका

 

उत्‍तर एशिया, यूरोप और उत्तरी अफ्रीका

आधुनिक काल से पहले के युग में दुनिया के दूर-दूर स्थित भागों के बीच व्यापारिक और सांस्कृतिक संपर्कों का सबसे जीवंत उदाहरण है । 'सिल्क मार्ग' नाम से पता चलता है कि इस मार्ग से पश्चिम को भेजे जाने वाले चीनी रेशम (सिल्क) का कितना महत्त्व था।

 

प्रश्‍न- 1840 के दशक के मध्य में किसी बीमारी के कारण की .............फ़सल खराब हो गई तो आयरलैंड के लाखों लोग भुखमरी के कारण मौत के शिकार हो गए ?

चावल

गेहूँ

मक्‍का

आलू

 

उत्‍तर- आलू

 

प्रश्‍न- यूरोपीयन देशों द्वारा अपने उपनिवेश पर विजय प्राप्‍त करने के क्रम में कौन सी बीमारी वरदान हुई जिसने नयी बीमारी तथा प्रतिरोधक क्षमता में कमी होने के कारण जहां पूरे स्‍थानीय लोगों को अपनी चपेट में ले लिया वही यूरोपीयन लोगों में उसके प्रति प्रतिरोधी क्षमता भी विकसित हो चुकी थी?

प्‍लेग

छोटी चेचक

मलेरिया

हैजा

 

उत्‍तर- छोटी चेचक

 

प्रश्‍न- 18वीं सदी के आखिरी दशकों में यूरोप के किस देश के लोगों ने खाद्य पदार्थों की ऊँची क़ीमतों से परेशान होकर कॉर्न लॉ (मक्‍का) कानून को समाप्‍त करने की मांग की?

ब्रिटेन

इटली

पूर्तगाल

फ्रांस

 

उत्‍तर- ब्रिटेन

 

प्रश्‍न- उन्नीसवीं सदी में प्रचलित गिरमिटीया अनुबंध व्यवस्था को और किस नाम से जाना जाता था?

www.gkbucket.com

पश्चिमी प्रथा

उत्‍तरी प्रथा

नयी दास प्रथा

मालिक प्रथा

 

उत्‍तर 'नयी दास प्रथा'

 

प्रश्‍न- विश्‍व के पहले आधुनिक औद्योगिक युद्ध की संज्ञा किसे दी जाती है?

पुनर्जागरण

अमेरिका का गृह युद्ध

प्रथम विश्‍व युद्ध

द्वितीय विश्‍व युद्ध

 

उत्‍तर- प्रथम विश्‍व युद्ध को

व्‍याख्‍या- इस युद्ध में मशीनगनों, टैंकों, हवाई जहाजों और रासायनिक हथियारों का भयानक पैमाने पर इस्तेमाल किया गया जो आधुनिक विशाल उद्योगों की देन थीं।

 

प्रश्‍न- 1920 के दशक में किस देश की अर्थव्यवस्था की एक बड़ी विशेषता बृहत उत्पादन का प्रचलन थी?

ब्रिटेन

अमेरिका

चीन

जर्मनी

 

उत्‍तर- अमेरिका

 

प्रश्‍न- आर्थिक महामंदी की शुरुआत किस वर्ष से हुई?

1920

1929

1933

1939

 

उत्‍तर- 1929

 

प्रश्‍न- औपनिवेशिक भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की मुख्‍य विशेषता क्‍या थी ?

कृषि वस्तुओं का निर्यातक

तैयार मालों का आयातक

उपरोक्‍त दोनों

उपरोक्‍त में से कोई नहीं

 

उत्‍तर-कृषि वस्तुओं का निर्यातक और तैयार मालों का आयातक

 

प्रश्‍न- द्वितीय विश्‍व युद्ध में शामिल देशों जैसे नात्सी जर्मनी, जापान और इटली आदि देशों की गुट को क्‍या कहा गया?

मित्र राष्‍ट्र

कूट शक्तियां

धुरी शक्तियां

नयी शक्तियां

 

उत्‍तर धुरी शक्तियाँ

व्‍याख्‍या- इसके अलावा दूसरे गुट जिसमें ब्रिटेन, सोवियत संघ, फ़्रांस और अमेरिका जैसे देश शामिल थे उसे मित्र राष्‍ट्र के नाम से जाना गया ।

 

 

प्रश्‍न- युद्धोत्तर अंतर्राष्ट्रीय जगत में सदस्य देशों के विदेश व्यापार में लाभ और घाटे से निपटने के लिए किस सम्मेलन में ही अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आई.एम.एफ़.) की स्थापना की गई?

www.gkbucket.com

हावर्ड

जोहांसबर्ग

ब्रेटन वुड्स

लंकाशायर

 

उत्‍तर ब्रेटन वुड्स

 

प्रश्‍न- द्वितीय विश्‍व युद्धोत्तर पुनर्निर्माण के लिए धन की व्‍यवस्‍था करने के लिए गठित अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक को आम बोलचाल की भाषा में क्‍या कहा जाता है?

विश्‍व बैंक

नवीन बैंक

आर्थिक बैंक

मित्र बैंक

 

उत्‍तर- विश्‍व बैंक

 

प्रश्‍न-ब्रेटन वुड्स ट्विन (ब्रेटन वुड्स की जुड़वाँ संतान) किसे कहा जाता है?

एशियाई विकास बैंक तथा विश्‍व बैंक

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष तथा फेडरल बैंक

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष तथा एशियाई विकास बैंक

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष तथा विश्‍व बैंक

 

उत्‍तर -अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष तथा विश्‍व बैंक

व्‍याख्‍या- इसी आधार पर युद्धोत्तर अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था को कइ बार ब्रेटन वुड्स व्यवस्था भी कहा जाता है।

 

प्रश्‍न-युद्धोत्तर अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था में पश्चिमी अर्थव्यवस्थाओं की तेज प्रगति से अधिकांश विकासशील देशों की लाभ नहीं हुआ जिसके बाद इन्‍होंने एक नयी अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक प्रणाली के लिए किस रूप में संगठित हुए?

जी 20

जी 7

जी-77

नाम

 

समूह 77 (जी-77) के रूप में

व्‍याख्‍या- इस व्यवस्था का उद्देश्‍य विकासशील देशों को अपने संसाधनों पर वास्‍तविक नियंत्रण, तैयार मालों को विकसित देशों के बाजारों में बेचने के लिए बेहतर पहुँच तथा विकास के लिए अधिक सहायता प्राप्‍त करना था।

 

प्रश्‍न-ब्रेटन वुड्स की जुड़वाँ संतानों की प्रतिक्रिया किसे कहा जाता है ?

जी 20

जी 7

जी-77

नाम

 

उत्‍तर- जी-77

 

प्रश्‍न-वह व्‍यवस्‍था जिसमें एक देश के मुकाबले दूसरे देश को होने वाले घाटे की भरपाई किसी तीसरे देश के साथ व्यापार में मुनाफ़ा कमा कर की जाती है क्‍या कहलाती है?

राहत बंदोबस्‍त

बहुपक्षीय बंदोबस्‍त

तात्‍कालिक बंदोबस्‍त

एकपक्षीय बंदोबस्‍त

 

बहुपक्षीय बंदोबस्‍त

व्‍याख्‍या- ब्रिटेन के घाटे की भरपाई में मदद देते हुए भारत ने उन्नीसवीं सदी की विश्व अर्थव्यवस्था का रूप तय करने में एक अहम भूमिका अदा की थी।

 

प्रश्‍न-वह व्यवस्था जिसके माध्‍यम से अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की सुविधा के लिए विभिन्न देशों की राष्ट्रीय मुद्राओं को एक-दूसरे से जोड़ा जाता है क्‍या कहलाता है?

 

स्थिर दर

विनिमय दर

सुविधा दर

प्रत्‍यक्ष दर

 

उत्‍तर- विनिमय दर

सामान्‍य रूप में विनिमय दर दो प्रकार की होती है स्थिर विनिमय दर और परिवर्तनशील विनिमय दर

स्थिर विनिमय दर- जब विनिमय दर स्थिर होती हैं और उनमें आने वाले उतार-चढ़ावों को निर्यात्रत करने के लिए सरकारों को हस्तक्षेप करना पड़ता है तो ऐसी विनिमय दर को स्थिर विनिमय दर कहा जाता है।

 

लचीली या परिवर्तनशील विनिमय दर- इस तरह की विनिमय दर विदेशी मुद्रा बाजार में विभिन्न मुद्राओं की माँग या आपूर्ति के आधार पर और सिद्धांततः सरकारों के हस्तक्षेप के बिना घटती-बढ़ती रहती है।

 

प्रश्‍न- उन्नीसवीं सदी में जब दुनिया तेजी से बदलने लगी उस समय अर्थशास्त्रियों ने अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक विनिमय में किस गतियों या 'प्रवाहों' का उल्लेख किया है?

 

व्यापार प्रवाह

श्रम का प्रवाह

पूँजी प्रवाह

उपरोक्‍त सभी

 

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी

उपरोक्‍त तीनों तरह के प्रवाह एक-दूसरे से जुड़े हुए थे और लोगों के जीवन को प्रभावित करते थे। कभी-कभी इन कारकों के बीच मौजूद संबंध टूट भी जाते थे। जैसे वस्तुओं या पूँजी की आवाजाही के मुक़ाबले श्रमिकों की आवाजाही पर प्रायः ज्यादा शर्तें और बंदिशें लगाई जाती थीं।

 

प्रश्‍न- 1840 के दशक तक औद्योगीकरण के पहले चरण में सबसे बड़ा उद्योग कौन बन चुका था?  

इस्‍पात उद्योग

कपास उद्योग

नील उद्योग

जूट उद्योग

 

उत्‍तर - कपास उद्योग

कपास उद्योग के बाद 1860 के दशक से उसके उपनिवेशों में रेलवे का विस्तार होने लगा था जिससे लोहा और स्टील उद्योग आगे निकल गए।

 

 

 

प्रश्‍न- जेम्स वॉट ने किसके द्वारा बनाए गए भाप के इंजन में सुधार किए और 1871 में नए इंजन को पेटेंट करा लिया?

स्‍टीवेंसन

न्‍यूकॉमेन

लिंकेन

जेनिफ कॉल

 

उत्तर - न्यूकॉमेन

 

प्रश्‍न- 1917 में कलकत्ता में देश की पहली जूट मिल लगाने वाले मारवाड़ी व्यवसायी का क्‍या नाम था?

सेठ हुकुमचंद

सेठ ताराचंद

सेठ संतोषीलाल

सेठ भागीरथ दास

 

उत्‍तर- सेठ हुकुमचंद

 

प्रश्‍न- औपनिवेशिक काल के किस व्‍यक्ति का कथन है कि भारत पश्चिमीकरण और औद्योगीकरण के रास्ते पर चलकर ही विकास कर सकता है।

रविन्‍द्र नाथ टैगोर

महात्‍मा गांधी

द्वारकानाथ टैगोर

जमशेद  जी टाटा

 

उत्‍तर- द्वारकानाथ टैगोर

 

प्रश्‍न- मुम्‍बई में उद्योगपतियों द्वारा नए मज़दूरों की भर्ती के लिए प्रायः एक विश्वस्त कर्मचारी रखा जाता था जो अपने गाँव से लोगों को लाता था, उन्हें काम का भरोसा देता था और उन्हें शहर में जमने के लिए मदद देता था, इस कर्मचारी को क्‍या कहा जाता था ?

जॉबर

सरदार

मिस्‍त्री

उपरोक्‍त सभी

 

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी

जॉबर (जॉबर को अलग-अलग इलाक़ों में 'सरदार' या 'मिस्त्री' आदि भी कहते थे।)

 

प्रश्‍न- औपनिवेशिक काल में भारत में औद्योगिक उत्पादन पर वर्चस्व रखने वाली यूरोपीय प्रबंधकीय एजेंसियों की दिलचस्पी किस प्रकार के उत्‍पादों में थी?

खाद्यान्‍न

नकदी फसल

मसाले फसल

औषधीय पौधे

 

उत्‍तर- नकदी फसल

ज्यादातर ऐसे उत्पाद जिनकी भारत में बिक्री के लिए नहीं बल्कि मुख्य रूप से निर्यात के लिए आवश्यकता थी जैसे चाय, कॉफी के बागान, खनन, नील व जूट व्यवसाय आदि

 

प्रश्‍न- 1772 में ईस्ट इंडिया कंपनी के किस अफ़सर ने कहा था  कि भारतीय कपड़े की माँग कभी कम नहीं हो सकती क्योंकि दुनिया के किसी और देश में इतना अच्छा माल नहीं बनता?

www.gkbucket.com

जोसेफ बैपिट

हेनरी पतूलो

विलियम फ्रेंक

चार्ल्‍स लारेंस

 

उत्‍तर- हेनरी पतूलो

भारतीय कपड़े के संबंध में इतनी अच्‍छी स्थिति होने के बाद भी उन्नीसवीं सदी की शुरुआत में भारत के कपड़ा निर्यात में गिरावट आने लगी जो लंबे समय तक जारी रही और 1811-12 में सूती माल का हिस्सा कुल निर्यात में 33 प्रतिशत था जो 1850-51 में यह मात्र 3 प्रतिशत रह गया था।

 

प्रश्‍न फ्रांसीसी क्रांति के दौरान कलाकार स्‍वतंत्रता को किसका  स्‍वरूप प्रदान करते थे?

 

बालक

महिला

पुरुष

उपरोक्‍त सभी

 

उत्‍तर- महिला का रूप

 

प्रश्‍न-फ्रांसीसी क्रांति के दौरान प्रसिद्ध महिला की प्रतिमा में जहां एक हाथ में ज्ञानोदय की मशाल थी तो दूसरी हाथ में क्‍या थी?

 

न्‍याय की तलवार

गुलामी की जंजीर

मावनाधिकारों का घोषणा पत्र

उपरोक्‍त में से कोई नहीं

 

उत्‍तर- मानव अधिकारों का घोषणा पत्र

 

प्रश्‍न- राष्‍ट्रवाद की पहली सफल अभिव्‍यक्ति किस क्रांति के साथ मानी जाती है?

फ्रांसीसी क्रांति

रूसी क्रांति

अमेरिकी क्रांति

इटली की क्रांति

 

उत्‍तर- 1789 की फ्रांसीसी क्रांति

इस क्रांति से पूर्व फ्रांस पर एक निरंकुश राजा का अधिपत्‍य था तथा इस क्रांति के बाद जो राजनीतिक एवं संवैधानिक बदलाव हुए उससे प्रभुसत्‍ता राजतंत्र से निकल कर फ्रांसीसी नागरिकों के समूह में हस्‍तांतरित हो गयी।

 

प्रश्‍न- फ्रांस की 1804 की नागरिक संहिता जिसने जन्‍म पर आधारित विशेषाधिकार समाप्‍त कर कानून के समक्ष बराबरी और संपत्ति के अधिकार को सुरक्षित बनाया, उसे किस अन्‍य नाम से जाना जाता है?

लुई 16वें की संहिता

नेपोलियन की संहिता

मानव स्‍वतंत्रता की संहिता

प्रथम संहिता

 

उत्‍तर- नेपोलियन की संहिता

 

प्रश्‍न- फ्रांस में किसके प्रयासों से अनगिनत छोटे प्रदेशों को मिलाकर 39 राज्‍यों का महासंघ बनाया गया जिसमें प्रत्‍येक की अपनी मुद्रा और नापतौल प्रणाली थी?

लुई 16वें

लुई 14वें

नेपोलियन

बेकवेंट

 

उत्‍तर – नेपोलियन 

 

प्रश्‍न- 19वीं सदी में फ्रांस में जन राष्‍ट्र के विचार को रेखांकित करने तथा राष्‍ट्रीय एकता के प्रतीक के रूप में किसकी प्रतिमाएं/तस्‍वीर सार्वजनिक चौकों, सिक्‍कों एवं डाक टिकट पर बनायी गयी?

नेपोलियन

मारीआन

फेरोमेन

हॉरिमा

 

उत्‍तर- मारीआन

 

प्रश्‍न- 1834 में जर्मनी में स्‍थापित हुआ जॉलवेराइन क्‍या था ?

प्रशासन संघ

शुल्‍क संघ

प्रवास संघ

न्‍याय संघ

 

उत्‍तर- शुल्‍क संघ

इस संघ में अनेक जर्मन राज्‍य शामिल थे और इस संघ ने प्रचालित मुद्राओं की संख्‍या 2 को दी जो पहले 30 से भी ज्‍यादा मुद्राएं प्रचलन में थी । इस संघ ने जर्मन लोगों को आर्थिक रूप में एक राष्‍ट्र में बांधने का कार्य किया।

 

प्रश्‍न- जर्मन राष्‍ट्र में किसकी प्रतिमा राष्‍ट्रीय रूपक के रूप में स्‍थापित हुई?

नेपोलियन

जर्मेनिया

फेरोमेन

हॉरिमा

 

उत्‍तर- जर्मेनिया

 

प्रश्‍न- बाज छाप कवच किस साम्राज्‍य की प्रतीक शक्ति थी?

स्‍पेन साम्राज्‍य

जर्मन साम्राज्‍य

रूसी साम्राज्‍य

रोमन साम्राज्‍य

 

उत्‍तर- जर्मन साम्राज्‍य

 

प्रश्‍न- जर्मन साम्राज्‍य में जर्मेनिया की चित्र में दर्शायी गयी बलूत पत्तियों का मुकुट जर्मन साम्राज्‍य में किसका प्रतीक माना जाता था?

www.gkbucket.com

 

त्‍याग

आजादी  

बहादुरी

शोषण

उत्‍तर- बहादुरी

 

प्रश्‍न- यंग इटली तथा यंग यूरोप नाम से भूमिगत संगठनों की स्‍थापना किसके द्वारा की गयी?

www.gkbucket.com

मिलानो

मेत्सिनी

मुसोलिनी

गैरीबाल्‍डी 

 

उत्‍तर- ज्‍यूसेपी मेत्सिनी

 

प्रश्‍न- 1860 में एक्‍सपिडिशन ऑफ  द थाउजेंड ( हजार लोगों का अभियान) का नेतृतत्‍व किसके द्वारा किया गया?

मिलानो

मेत्सिनी

मुसोलिनी

गैरीबाल्‍डी 

उत्‍तर- ज्‍यूसेपे गैरीबॉल्‍डी, इस अभियान में जुड़े लोग 'रेड शर्ट्स' नाम से लोकप्रिय हुए। 

 

प्रश्‍न- कवियों एवं कलाकारों द्वारा किसे यूरोपीय सभ्‍यता का पालना बताया गया?

मिस्र

यूनान

फ्रांस

इटली

 

उत्‍तर- यूनान

 

प्रश्‍न- 1832 में किस संधि के द्वारा यूनान को एक स्‍वतंत्र राष्‍ट्र की मान्‍यता मिली?

www.gkbucket.com

वर्जीनिया संधि

कस्‍तुनतुनिया संधि

टर्की संधि

लेलिनग्राद संधि

 

उत्‍तर- कस्‍तुनतुनिया की संधि

 

प्रश्‍न- यूरोप में राष्‍ट्रवाद के उदय के क्रम में प्रचालित रुमानीवाद क्‍या था?

सांस्‍कृतिक आंदोलन

राजनीतिक आंदोलन

धार्मिक आंदोलन

वैज्ञानिक आंदोलन

 

उत्‍तर- सांस्‍कृतिक आंदोलन

रूमानीवाद एक सांस्‍कृतिक आंदोलन था जो साझा सामूहिक विरासत और साझा सांस्‍कृतिक अतीत को राष्‍ट्र निर्माण का आधार बनाने के पक्ष में थे।

रूमानी कलाकारों और कवियों ने तर्क वितर्क और विज्ञान के महिमामंडल की आलोचना की और उसके स्‍थान पर भावनाओं और रहस्‍यवादी मान्‍यताओं को महत्‍व दिया। ये कला, काव्‍य, कहानियों, संगीत के माध्‍यम से राष्‍ट्रवादी भावनाओं को व्‍यक्‍त करते थे।

 

प्रश्‍न- इंग्‍लैंड और स्‍कॉटलैंड के बीच किस एक्‍ट से 'यूनाइटेड किंग्‍डम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन' का गठन हुआ?

एक्‍ट ऑफ युनियन 1711

एक्‍ट ऑफ युनियन 1707

एक्‍ट ऑफ युनियन 1727

एक्‍ट ऑफ युनियन 1751  

 

उत्‍तर- एक्‍ट ऑफ युनियन 1707

इस एक्‍ट के माध्‍यम से इग्‍लैंड व्‍यवहार रूप में स्‍कॉटलैंड पर प्रभुत्‍व जमा पाया ।

 

प्रश्‍न- यूरोप में राष्‍ट्रवाद के उदय के क्रम में किस भाषा को रूसी प्रभुत्‍व के विरुद्ध संघर्ष के प्रतीक के रूप में देखा जाने लगा था?

जर्मन भाषा

पोलिश भाषा

अंग्रेजी भाषा

स्‍पेनिश भाषा

 

उत्‍तर- पोलिश भाषा

 

प्रश्‍न - राष्‍ट्र एक बड़ी और व्‍यापक एकता है...और उसका अस्तित्‍व रोज होनेवाला जनमत संग्रह है।

गैरीबॉल्‍डी

अरनेस्‍ट रेनन

लेनिन

एंड्रियास रेबमान

 

उत्‍तर- अरनेस्‍ट रेनन

 

प्रश्‍न- राष्‍ट्रो का अस्त्तिव में होना एक अच्‍छी बात है बल्कि यह एक जरूरत भी है। उनका होना स्‍वतंत्रता की गारंटी है और यदि दुनिया में केवल एक कानून और उसका केवल एक मालिक होता तो स्‍वतंत्रता का लोप हो जाएगा”

गैरीबॉल्‍डी

अरनेस्‍ट रेनन

लेनिन

एंड्रियास रेबमान

 

उत्‍तर- अनरेस्‍ट रेनन Ernst Renan

 

प्रश्‍न- शहरी जीवन की शुरुआत कहां हुई?

हड़प्‍पा

रोम 

मेसोपोटामिया

चीन

 

उत्‍तर- मेसोपोटामिया

मेसोपोटामिया की सभ्यता अपनी संपन्नता, शहरी जीवन, विशाल एवं समृद्ध साहित्य, गणित और खगोलविद्या के लिए प्रसिद्ध है।

 

प्रश्‍न- फ़रात (Euphrates) और दज़ला (Tigris) नदियों के बीच स्थित मेसोपोटामिया वर्तमान में किस देश का हिस्‍सा है?

ईरान

इराक

मिस्र

सूडान

 

उत्‍तर- इराक

मेसोपोटामिया नाम यूनानी भाषा के दो शब्दों मेसोस (मध्य) और पोटैमोस (नदी) से मिलकर बना है। इसलिए 'मेसोपोटामिया शब्द दजला फ़रात नदियों के बीच की ऊपजाऊ धरती को इंगित करता है।

 

प्रश्‍न- बाईबल के प्रथम भाग 'ओल्ड टेस्टामेंट' में किस प्राचीन सभ्‍यता के प्रमुख स्‍थलों का उल्लेख कई संदों में किया गया है?

रोम

सिन्‍धु घाटी सभ्‍यता

मेसोपेटोमिया

चीन की सभ्‍यता

 

उत्‍तर- मेसोपोटामिया

ओल्ड टेस्टामेंट की 'बुक ऑफ जेनेसिस' (Book of Genesis) में 'शिमार' का उल्लेख है जिसका तात्पर्य  सुमेर ईंटों से बने शहरों की भूमि से है। इसी कारण यूरोपवासियों के लिए मेसोपोटामिया महत्त्वपूर्ण है।

 

प्रश्‍न- संभवतः मेसोपोटामिया की दुनिया को सबसे बड़ी देन क्‍या मानी जाती है?

www.gkbucket.com

काल गणना एवं दर्शन

गणित की विद्ववतापूर्ण परम्‍परा एवं दर्शन

दर्शन शास्‍त्र एवं ग्रामीण जीवन परम्‍परा

कालगणना और गणित की विद्वत्तापूर्ण परंपरा

 

उत्‍तर -उसकी कालगणना और गणित की विद्वत्तापूर्ण परंपरा

उत्‍तर- 1800 ई.पू. के आसपास की कुछ पट्टिकाएँ मिली हैं जिनमें गुणा और भाग की तालिकाएँ, वर्ग तथा वर्गमूल और चक्रवृद्धि ब्याज की सारणियाँ दी गई हैं।

 

प्रश्‍न- स्वतंत्र बेबीलोन का अंतिम शासक कौन था?

परोडियस

नैबोनिडस

होमेज खातून

उपरोक्‍त में से कोई नहीं

 

उत्‍तर- नैबोनिडस (Nabonidus)

 

प्रश्‍न- प्राचीन रोम साम्राज्‍य कितने महाद्वीपों में फैला हुआ था?

केवल यूरोप में

यूरोप, एशिया एवं अफ्रीका

एशिया एवं अफ्रीका

यूरोप एवं एशिया

 

उत्‍तर- तीन महाद्वीप

व्‍याख्‍या- रोम साम्राज्य के विशाल राज्य क्षेत्र में आज का अधिकांश यूरोप पश्चिमी एशिया तथा उत्तरी अफ़्रीका का बहुत बड़ा हिस्सा शामिल था।

 

प्रश्‍न- पैपाइरस एक सरकंडा जैसा पौधा था जो मिस्र में नील नदी के किनारे उगने वाला सरकंडा जैसा पौधा था जिसका उपयोग किस कार्य में होता था

औषधि

लेखन सामग्री निर्माण

कपड़ा निर्माण

मछली शिकार

 

उत्‍तर लेखन सामग्री निर्माण

 

प्रश्‍न- रोम एवं ईरान साम्राज्य के मध्‍य भूमि की एक संकरी पट्टी में कौन सी नदी बहती थी जो दोनों को अलग करने का कार्य करती थी ?

नील

दजला

फरात

टेम्‍स

 

उत्‍तर- फरात

 

प्रश्‍न- 590 ईस्‍वी में रोमन कैथोलिक चर्च की नींव किसके द्वारा रखी गयी?

सूब्रतो महान

ग्रैगो महान

टेरोमुसा

लोस्‍की

 

उत्‍तर- ग्रैगो महान द्वारा

 

प्रश्‍न- प्रथम सम्राट, ऑगस्टस ने 27 ई.पू. में जो राज्य स्थापित किया था उसे क्‍या कहा जाता था?

यूटोपिया

प्रिंसिपेट

कॉलोनी

उपरोक्‍त में से कोई नहीं

 

उत्‍तर- 'प्रिंसिपेट'

 

प्रश्‍न- रोम की प्रशासनिक व्‍यवस्‍था में वह संस्था जिसमें कुलीन एवं अभिजात वर्गों यानी मुख्यतः रोम के धनी परिवारों का प्रतिनिधित्व था क्‍या कहलाती थी ?

कांग्रेस

सैनेट

डॉलेमा

यूनिट

 

उत्‍तर-सैनेट

 

प्रश्‍न- प्राचीन विश्व इतिहास की सबसे बड़ी राजनीतिक क्रांति' किसे कहा जाता है?

अग्नि का आविष्‍कार

पहिये का आविष्‍कार

इस्‍लाम का विस्‍तार

वैदिक साहित्‍य का सृजन

 

उत्‍तर - अरब प्रदेश से शुरू होने वाले इस्लाम के विस्तार

 

प्रश्‍न- किस साम्राज्‍य में सार्वजनिक स्‍नान गृह को जल का अपवित्रीकरण माना जाता था?

इराक

ईरान

रोम

चीन

 

उत्‍तर- ईरान

सार्वजनिक स्नान-गृह तत्‍कालीन रोम के शहरी जीवन की एक ख़ास विशेषता थी और जब एक ईरानी शासक ने ऐसे स्नान-गृहों को ईरान में शुरू करने का प्रयत्न किया तो उसे वहाँ के पुरोहित वर्ग के क्रोध का सामना करना पड़ा। यहां जल एक पवित्र वस्तु थी और सार्वजनिक-स्नान में उन्हें, जल का अपवित्रीकरण दिखता था।

 

प्रश्‍न- मंगोलिया में जन्‍में चंगेज खान का प्रारंभिक नाम क्‍या था?

खेमिन

तेमुजिन

हंगेज

किंग्‍सी

 

उत्‍तर- तेमुजिन

 

प्रश्‍न- इतिहासकारों द्वारा सामं‍तवाद शब्‍द का प्रयोग मध्‍यकालीन यूरापे के किस प्रकार के संबंधों का वर्णन करने के लिए किया जाता रहा है?

आर्थिक संबंध

विधिक एवं राजनीतिक संबंध

सामाजिक संबंध

उपरोक्‍त सभी

 

उत्‍तर- आर्थिक, विधिक राजनीतिक एवं सामाजिक संबंध

 

प्रश्‍न- सामंतवाद शब्‍द जर्मन शब्‍द फ्यूड से बना है जिसका अर्थ क्‍या है?

राज्‍य की भूमि

अधीनस्‍थ शासक

भूमि का टुकड़ा

उपयोगी भूमि

 

उत्‍तर भूमि का टुकड़ा

 

प्रश्‍न- 1860 में किसके द्वारा दि सिविलाईजेशन ऑफ द रेनेसॉ इन इटली नामक पुस्‍तक लिखी गयी जिसमें इटली में मानवतावादी संस्‍कृति की चर्चा की गयी?

रेनले

बर्कहार्ट

लियोनार्डों द विंची

टोलोमी

 

उत्‍तर – बर्कहार्ट

 

प्रश्‍न- प्रसिद्ध चित्र 'द लास्‍ट सपर' (अंतिम भोज) किसकी कलाकृति है?

पाब्‍लो पिकासो

फर्डीनेंड लैप्‍से

लियोनार्डो द विंची

उपरोक्‍त में से कोई नहीं

 

उत्‍तर- लियोनार्डो द विंची

 

प्रश्‍न- यूरोप में सबसे पहला विश्‍वविद्यालय कहां स्‍थापित हुआ ?

जर्मनी

इटली

फ्रांस

पूर्तगाल

 

उत्‍तर- इटली

प्रश्‍न- पहले व्‍यक्ति जिन्‍होंने सूक्ष्‍म परीक्षण के लिए मनुष्‍य के शरीर की चीर फाड़ की और उसके बाद से शरीर क्रिया विज्ञान का आरंभ हुआ ?

लार्ड लिस्‍टर

आंड्रीयस वेसेलियस

रॉनजन

विलियम फ्रेडरिक

उत्‍तर- बेल्जियम के आंड्रीयस वेसेलियस

 

प्रश्‍न- बाइबिल का वह खंड जिसमें ईसा मसीह के जीवन चरित्र, उपदेशों और प्रारंभिक अनुयायियों का उल्‍लेख है?

ओल्‍ड टेस्‍टामेंट

न्‍यू टेस्‍टामेंट

उपरोक्‍त दोनों

उपरोक्‍त में से कोई नहीं

उत्‍तर- न्‍यू टेस्‍टामेंट

 

प्रश्‍न- किसने यूरोप के पंरपरावादइ ईसाई धर्माधिकारियों की घोर प्रतिक्रिया के कारण अपनी पांडुलिपि  द रिवल्‍यूशनिबस(परिभ्रमण) प्रकाशित नहीं करना चाहते थे और मृत्‍यु के समय उन्‍होंने अपनी पांडुलिपि अपने अनुयायाी जोशिम रिटिकस को सौप दी?

कोपरनिकस

गैलेलियो

सुकरात

केप्‍लर

उत्‍तर कोपरनिकस, इन्‍होंने इस पांडुलिपि में घोषणा की कि पृथ्‍वी समेत सारे ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते है।

 

प्रश्‍न- किस विद्वान ने अपने ग्रंथ कॉस्‍मोग्राफिकल मिस्‍टी (खगोलीय रहस्‍य) में कोपरनिकस के सूर्य केन्द्रित सौरमंडलीय सिद्धांत को लोकप्रिय बनाया और सिद्ध किया कि सारे ग्रह सूर्य के चारों ओर वृत्‍ताकार नहीं बल्कि दीर्घ वृत्‍ताकार मार्ग पर परिक्रमा करते हैं?

कोपरनिकस

गैलेलियो

जोशिम रिटिकस

जोहानेस केप्‍लर

उत्‍तर- जोहानेस केप्‍लर

 

प्रश्‍न- जापान देश कितने बड़े द्वीपों से मिलकर बना है?

2

3

4

5

उत्‍तर- 4, होंशु, क्‍यूशू, शिकोकू और होकाइदो

 

प्रश्‍न- ब्रिटेन द्वारा चीन को हांगकांग की वापसी किस वर्ष हुई?

1990

1985

2001

1997

 

उत्‍तर- 1997

 

प्रश्‍न- चीन में साम्‍यवादी पार्टी की स्‍थापना कब इुई?

1915

1945

1921

1965

 

उत्‍तर- 1921


Youtube channel-GK BUCKET STUDY TUBE

BPSC Mains Special Notes by GK BUCKET STUDY TUEB
65वीं, से 69वीं BPSC के कई लाभार्थी लाभान्वित हुए । 
70th  BPSC हेतु आप भी लाभ उठाए।

गुणवत्तापूर्ण एवं न्यूनतम शुल्क के साथ अध्ययन सामग्री एवं अभ्‍यास  Whatapp or Call- 74704-95829

  BPSC Mains टेलीग्राम ग्रुप से  67th BPSC में  चयनित अभ्‍यर्थी 


BPSC मुख्य परीक्षा के हमारे Telegram Practice Group में जुड़े और निरंतर अभ्यास द्वारा लेखन शैली का विकास करें।


No comments:

Post a Comment