बिहार तथा सभी एकदिवसीय परीक्षाओं की तैयारी हेतु बेहतरीन मंच ।

Mar 31, 2024

NCERT आधारित आधुनिक भारत

NCERT आधारित आधुनिक भारत  



प्रश्‍न- औपनिवेशिक काल में अंग्रेज सरकार द्वारा किसे भारत का पहला वन महानिदेशक नियुक्‍त किया गया?

  1. रॉबिन बुच
  2. डयट्रिच ब्रैंडिस 
  3. डेविड फिल्‍ड
  4. रिचर्डसन ग्रे

 

उत्‍तर- जर्मन विशेषज्ञ डयट्रिच ब्रैंडिस 

औपनिवेशिक काल में अंग्रेज सरकार ने जर्मन विशेषज्ञ डयट्रिच ब्रैंडिस को भारत का पहला वन महानिदेशक नियुक्‍त किया। इन्‍होंने 1864 में भारतीय वन सेवा की स्‍थापना की और 1865 में भारतीय वन अधिनियम को सूत्रबद्ध करने में सहयोग दिया।

 

प्रश्‍न- पोपलर का वृक्ष किसके लिए महतवपूर्ण है?

  1. औषधि
  2. लकड़ी
  3. कागज
  4. पत्‍तों

 

उत्‍तर लकड़ी के लिए  

यह पेड़ पत्‍तों, फलों या दूसरे उत्‍पादों के लिए यह उपयोगी नहीं है। उल्‍लेखनीय है कि पोपलर के पेड़ एक समान लंबाई और सीध में लगे होते हैं जिसने वैज्ञानिक वानिकी को प्रोत्‍साहित किया।

 

 

प्रश्‍न- 1906 में इम्‍पीरियल फॉरेस्‍ट रिसर्च इंस्‍टीच्‍यूट की स्‍थापना कहां की गयी?

  1. शिमला
  2. देहरादून
  3. कोलकात्‍ता
  4. गुवाहाटी

 

उत्‍तर- देहरादून

इस संस्‍थान में वैज्ञानिक वानिकी की शिक्षा दी जाती थी लेकिन कई पारिस्थितिकी विशेषज्ञों का मानना था कि यहां की पद्धति वैज्ञानिक नहीं थी। यहां पर वैज्ञानिक वानिकी के नाम पर विविध प्रजाति वाले प्राकृतिक वनों को काट डाला गया और इसके स्‍थान पर सीधी पंक्ति वाले एक ही किस्‍म के पेड़ लगा दिए गए जिसे बागान कहा गया ।

वैज्ञानिक वानिकी का तात्‍पर्य- वन विभाग द्वारा पड़ों की कटाई जिसमें पुराने पेड़ काट कर उनके स्‍थान पर नए पेड़ लगाए जाते हैं।

परीक्षा हेतु महत्‍वपूर्ण अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍नों का अभ्‍यास करने के लिए जुड़े Whatsapp/Call 74704-95829

 

प्रश्‍न- भेड़ बकरियों और बड़े-बड़े रेवड़ रखनेवाले गुज्‍जर बकरवाल समुदाय का संबंध भारत के किस क्षेत्र से है?

  1. उत्‍तराखंड
  2. हिमाचल प्रदेश
  3. अरुणाचल प्रदेश
  4. जम्‍मू कश्‍मीर

उत्‍तर- जम्‍मू कश्‍मीर

 

प्रश्‍न- गद्दी समुदाय का संबंध मुख्‍य रूप से किस राज्‍य से है?

  1. उत्‍तराखंड
  2. हिमाचल प्रदेश
  3. अरुणाचल प्रदेश
  4. असम

 

उत्‍तर-हिमाचल प्रदेश

 

प्रश्‍न -बुग्‍याल का संबंध निम्‍न से से किससे है?

  1. पहाड़ों की छोटी नदी
  2. संकरी घाटी
  3. वनस्‍पति विहिन बर्फयुकत पहाड़
  4. ऊंचे पहाड़ों में स्थिति घास मैदान

 

उत्‍तर- ऊंचे पहाड़ों में स्थिति घास मैदान

 

प्रश्‍न- धंगर किस राज्‍य में पाया जानेवाला चरवाहा समुदाय है?

 

  1. गुजरात
  2. महाराष्‍ट्र
  3. कर्नाटक
  4. हिमाचल प्रदेश

 

उत्‍तर- महाराष्‍ट्र

 

प्रश्‍न- भारत में औपनिवेशिक सरकार के किस कानून ने चरवाहों के जीवन को प्रभावित किया ?

 

  1. परती भूमि नियमावली
  2. वन अधिनियम
  3. अपराधी जनजाति अधिनियम
  4. चराई कर

 

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी कानूनों ने प्रभावित किया।

 

प्रश्‍न- मसाइ मारा व साम्‍बूरू नेशनल पार्क कहां है?

  1. गांबिया
  2. दक्षिण अफ्रीका
  3. कीनिया
  4. मोजाम्बिक

 

उत्‍तर- कीनिया

 

प्रश्‍न- सेरेन्‍गेटी पार्क किस देश में स्थिति है ?

 

  1. दक्षिण अफ्रीका
  2. कीनिया
  3. मोजाम्बिक
  4. तंजानिया

 

उत्‍तर- तंजानिया

 


प्रश्‍न- 1928 में कहां स्थित फ़िरोजशाह कोटला मैदान में हुई बैठक में हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी नामक क्रांतिकारी संगठन की स्‍थापना हुई?

  1. पंजाब
  2. हरियाणा
  3. दिल्‍ली
  4. उत्‍तर प्रदेश
  5.  

उत्‍तर- दिल्‍ली

 

प्रश्‍न-वर्ष 1929 में किसके द्वारा लेजिस्लेटिव असेंबली में बम फेंका गया?

  1. भगत सिंह एवं अशफाक उल्‍ला
  2. बटुकेश्‍वर दत्‍त एवं भगत सिंह
  3. भगत सिंह एवं राजगुरु
  4. राजगुरु एवं बटुकेशवर दत्‍त

 

उत्‍तर भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त

 

प्रश्‍न-जिस समय भगत सिंह पर मुक़दमा चला और उन्हें फाँसी दी गई उस समय उनकी उम्र क्‍या थी?

  1. 19 वर्ष
  2. 23 वर्ष
  3. 29 वर्ष
  4. 33 वर्ष

उत्‍तर- केवल 23 वर्ष

 

प्रश्‍न-किसने अपने मुकदमें के दौरान ने कहा था कि वे 'बम और पिस्तौल की उपासना नहीं करते' बल्कि समाज में क्रांति चाहते हैं।

 

  1. भगत सिंह
  2. जतीन दास
  3. चन्‍द्रशेखर आजाद
  4. राजेन्‍द्र लाहिड़ी
  5.  

उत्‍तर- भगत सिंह

 

प्रश्‍न- क्रांति की इस पूजा-वेदी पर हम अपना यौवन नैवेद्य के रूप में लाए हैं, क्योंकि ऐसे महान आदर्श के लिए बड़े-से-बड़ा त्याग भी कम है। हम संतुष्ट हैं और क्रांति के आगमन की उत्सुकतापूर्वक प्रतीक्षा कर रहे हैं।

  1. भगत सिंह
  2. जतीन दास
  3. चन्‍द्रशेखर आजाद
  4. राजेन्‍द्र लाहिड़ी

 

उत्‍तर भगत सिंह

 

प्रश्‍न-सविनय अवज्ञा आंदोलन में औद्योगिक श्रमिक किस स्‍थान के अलावा और कहीं भी बहुत बड़ी संख्या में हिस्सा नहीं लिया।

 

  1. नागपुर
  2. कोलकात्‍ता
  3. जमशेदपुर
  4. सूरत

 

उत्‍तर- नागपुर

 

प्रश्‍न-सविनय अवज्ञा आंदोलन से कौन सा वर्ग प्राय: उदासीन रहा ?

www.gkbucket.com

 

  1. दलित एवं महिला वर्ग
  2. दलित एवं मुस्लिम वर्ग
  3. मुस्लिम एवं किसान वर्ग
  4. किसान एवं दलित वर्ग

 

उत्‍तर- दलित एवं मुस्लिम वर्ग

 

प्रश्‍न-दूसरे गोलमेज सम्मेलन में महात्मा गांधी एवं बाबा साहेब अम्‍बेडकर का विवाद मुख्‍य रूप से किस मुद्दे पर था?

 

  1. आजादी प्राप्‍त करने के तरीके पर
  2. दलितों के लिए अलग निर्वाचन क्षेत्र के सवाल पर
  3. भगत सिंह की गिरफतारी रोकने पर
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- दलितों के लिए अलग निर्वाचन क्षेत्रों के सवाल पर

दलितों के लिए अलग निर्वाचन क्षेत्रों के सवाल पर दोनों नेताओं के माध्‍य काफी विवाद हुआ। जब ब्रिटिश सरकार ने इस मुद्दे पर डॉ अंबेडकर की माँग मान ली तो गांधीजी आमरण अनशन पर बैठ गए।

गांधी जी ने दलितों के लिए अलग निर्वाचन क्षेत्र दिए जाने के पक्ष में क्‍यों नहीं थे- गांधी जी का मत था कि दलितों के लिए अलग निर्वाचन क्षेत्रों की व्यवस्था से समाज में उनके एकीकरण की प्रक्रिया धीमी पड़ जाएगी

 

Youtube channel-GK BUCKET STUDY TUBE

BPSC Mains Special Notes by GK BUCKET STUDY TUEB
65वीं, से 69वीं BPSC के कई लाभार्थी लाभान्वित हुए । 
70th  BPSC हेतु आप भी लाभ उठाए।

गुणवत्तापूर्ण एवं न्यूनतम शुल्क के साथ अध्ययन सामग्री एवं अभ्‍यास  Whatapp or Call- 74704-95829

  BPSC Mains टेलीग्राम ग्रुप से  67th BPSC में  चयनित अभ्‍यर्थी 


BPSC मुख्य परीक्षा के हमारे Telegram Practice Group में जुड़े और निरंतर अभ्यास द्वारा लेखन शैली का विकास करें।

 

प्रश्‍न-महात्‍मा गांधी एवं डॉ अम्‍बेडकर पूना पैक्ट कब सम्‍पन्‍न हुआ?

  1. 28 सितंबर 1930
  2. 28 सितंबर 1931
  3. 28 सितंबर 1932
  4. 28 सितंबर 1934

 

उत्‍तर- 28 सितंबर 1932 

 

प्रश्‍न-सितंबर 1932 में पूना पैक्ट पर हस्ताक्षर के बाद दमित वर्गों (जिन्हें बाद में अनुसूचित जाति के नाम से जाना गया) को कहां आरक्षित सीटें मिली?

 

  1. प्रांतीय विधायी परिषद
  2. केन्‍द्रीय विधायी परिषद
  3. उपरोक्‍त दोनों
  4. उपरोक्‍त में से कोई नहीं

 

उत्‍तर- प्रांतीय एवं केंद्रीय विधायी परिषदों में हालाँकि उनके लिए मतदान सामान्य निर्वाचन क्षेत्रों में ही होता था।

 

प्रश्‍न-बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा दमित वर्ग एसोसिएशन की स्थापना किस वर्ष की जाती है?

 

  1. 1930
  2. 1931
  3. 1932
  4. 1934

 

उत्‍तर- 1930

 

प्रश्‍न-बीसवीं सदी में राष्ट्रवाद के विकास के साथ भारतीय पहचान के रूप में भारत माता की छवि के निर्माण का कार्य किसके द्वारा आंरभ किया गया?

 

  1. रविन्‍द्रनाथ ठाकुर
  2. बंकिम चन्‍द्र चट्टोपाध्‍याय
  3. देवेन्‍द्र नाथ ठाकुर
  4. सुरेन्‍द्र नाथ बोस

 

उत्‍तर- बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय

 

प्रश्‍न-राष्‍ट्रीय पहचान तथा गौरव गाथा की अभिव्‍यक्ति के क्रम में मद्रास में किसके द्वारा द फ़ोकलोर्स ऑफ सदर्न इंडिया के नाम से तमिल लोक कथाओं का विशाल संकलन प्रकाशित किया?

 

  1. शिव मंगलम
  2. के विश्‍वनाथम
  3. देवला नटराजन  
  4. नटेसा शास्‍त्री

 

उत्‍तर- नटेसा शास्त्री

 

प्रश्‍न-भारत के लिए 1921 की जनगणना के अनुसार दुर्भिक्ष और महामारी से कितने लोग मारे गए थे?

  1. 20-30 लाख लोग
  2. 50-60 लाख लोग
  3. 120-130 लाख लोग
  4. 150-160 लाख लोग
  5.  

उत्‍तर -120-130 लाख लोग

 

प्रश्‍न-प्रथम विश्वयुद्ध के कारण भारत में एक नयी आर्थिक और राजनीतिक स्थितियां पर विचार कर सत्‍य कथन को बताएं?

 

  1. भारत के रक्षा व्यय में भारी इज़ाफ़ा हुआ और युद्ध के नाम पर क़र्ज़ लिए गए ।
  2. करों एवं सीमा शुल्‍क में वृद्धि के अलावा आयकर शुरू किया गया।
  3. ग्रामीण इलाकों से सेना में सिपाहियों को जबरन भर्ती किया गया।
  4. उपरोक्‍त सभी सत्‍य है।

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी सत्‍य है।

 

प्रश्‍न- गांधी जी का सत्‍याग्रह का विचार किस पर जोर नहीं देता है?

  1. सत्य की शक्ति पर 
  2. मानसिक बल पर
  3. शारीरिक बल पर
  4. अन्याय के खिलाफ़ संघर्ष पर

 

उत्‍तर- शारीरिक बल पर

 

प्रश्‍न-महात्मा गांधी के अनुसार एक सत्‍याग्रही में क्‍या अनिवार्य रूप में होना चाहिए ?

 

  1. शारीरिक बल
  2. शत्रुत्रा की भावना
  3. दुर्भावना
  4. आत्मबल

 

उत्‍तर – आत्‍मबल

 

प्रश्‍न-गांधी जी द्वारा भारत में निम्‍न में से किस स्‍थान पर सत्‍याग्रह आंदोलन का प्रयोग किया गया ?

 

  1. 1917 में बिहार के चंपारण में
  2. 1917 में गुजरात के खेड़ा में
  3. 1918 में गुजरात के अहमदाबाद में
  4. उपरोक्‍त सभी

 

उत्‍तर –उपरोक्‍त सभी

 

 

प्रश्‍न-13 अप्रैल को अमृतसर में घटित हुए जलियाँवाला बाग हत्याकांड के संबंध में असत्‍य कथन को पहचानें

 

  1. लोग वैसाखी मेले में भाग लेने के लिए जलियाँवाला बाग मैदान में जमा हुए थे।
  2. कई लोग सरकार के दमनकारी कानून का विरोध प्रकट करने के लिए एकत्रित हुए।
  3. बाग में जुटे सभी लोगों को यह मालूम था कि यहां मार्शल लॉ लागू है
  4. उपरोक्‍त में से कोई नहीं

 

उत्‍तर –  बाग में जुटे सभी लोगों को यह मालूम था कि यहां मार्शल लॉ लागू है

जलियाँवाला बाग मैदान चारों तरफ से बंद था तथा शहर से बाहर होने के कारण वहाँ जुटे लोगों को यह पता नहीं था कि इलाके में मार्शल लॉ लागू किया जा चुका है।

 

प्रश्‍न-पहले विश्वयुद्ध में ऑटोमन तुर्की की हार के बाद से फैली अफवाहें के बाद खलीफा की तात्कालिक शक्तियों की रक्षा के लिए मार्च 1919 में कहां पर एक खिलाफत समिति का गठन किया गया था?

 

  1. सूरत
  2. लाहौर
  3. लखनऊ
  4. मुम्‍बई
 

उत्‍तर- मुम्‍बई

 

प्रश्‍न-मोहम्मद अली और शौकत अली बंधुओं का संबंध किस आंदोलन से है?

 

  1. चंपारण आंदोलन
  2. खिलाफत आंदोलन
  3. सविनय अवज्ञा आंदोलन
  4. जन आंदोलन

 

उत्‍तर –खिलाफत आंदोलन

 

प्रश्‍न- भारत में ब्रिटिश शासन भारतीयों के सहयोग से ही स्थापित हुआ था और इसी सहयोग के कारण चल पा रहा है। अगर भारत के लोग अपना सहयोग वापस ले लें तो साल भर के भीतर ब्रिटिश शासन ढह जाएगा और स्वराज की स्थापना हो जाएगी।यह कथन किसका है?

  1. बाल गंगाधार तिलक
  2. महात्‍मा गांधी
  3. मोहम्‍मद अली
  4. मोतीलाल नेहरू

 

उत्‍तर- महात्‍मा गांधी ने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक हिंद स्वराज (1909) में उपरोक्‍त कथन को कहा था।

 

प्रश्‍न-दिसंबर 1920 में कांग्रेस के नागपुर अधिवेशन में एक समझौता हुआ और असहयोग कार्यक्रम पर स्वीकृति की मोहर लगा दी गई?

  1. कलकत्‍ता
  2. दिल्‍ली
  3. पुणे
  4. नागपुर

 

उत्‍तर- नागपुर

 

प्रश्‍न-असहयोग आंदोलन के दौरान ज़्यादातर प्रांतों में परिषद् चुनावों का बहिष्कार किया गया जबकि मद्रास में गैर-ब्राह्मणों द्वारा बनाई गई किस पार्टी ने चुनावों का बहिष्कार नहीं किया?

  1. जन अधिकार पार्टी
  2. जस्टिस पार्टी
  3. संयुक्‍त पार्टी
  4. द्रविड पार्टी

 

उत्‍तर- जस्टिस पार्टी

जस्टिस पार्टी का मानना था कि काउंसिल में प्रवेश के ज़रिए उन्हें वे अधिकार मिल सकते हैं जो सामान्य रूप से केवल ब्राह्मणों को मिल पाते हैं इसलिए इस पार्टी ने चुनावों का बहिष्कार नहीं किया।

 

प्रश्‍न- औपनिवेशिक काल में प्रचलित शब्‍द गिरमिटिया मजदूर (Indentured Labour)  का सही विकल्‍प क्‍या है?

  1. कार्य के लिए विदेश जानेवाले भारतीय लोग
  2. एक विशेष एग्रीमेंट के तहत भारत से बाहर काम के लिए गए लोग।
  3. अफ्रीकी देशों में काम के लिए गए भारतीय लोग ।
  4. सजा के रूप में अन्‍य देशों में भेजे गए भारतीय मजदूर।

 

उत्‍तर-  एक विशेष एग्रीमेंट के तहत भारत से बाहर काम के लिए गए लोग।

औपनिवेशिक शासन के दौरान बहुत सारे लोगों को काम करने के लिए फ़िजी, गयाना, वेस्टइंडीज आदि स्थानों पर ले जाया गया था जिन्हें बाद में गिरमिटिया कहा जाने लगा।

उल्‍लेखनीय है कि उन्हें एक एग्रीमेंट (अनुबंध) के तहत ले जाया जाता था। बाद में इसी एग्रीमेंट को ये मजदूर गिरमिट कहने लगे जिससे आगे चलकर इन मज़दूरों को गिरमिटिया मजदूर कहा जाने लगा। अंग्रेजी में इन्हें कहा जाता है।

 

प्रश्‍न-अवध में फिजी में गिरमिटिया मजदूर के तौर पर काम कर चुके संन्यासी बाबा रामचंद्र द्वारा किस स्‍थान पर किसानों का नेतृत्व किया गया?

  1. पंजाब
  2. अवध
  3. बंगाल
  4. मध्‍य प्रांत

 

उत्‍तर- अवध

बाबा रामचन्‍द्र का आंदोलन तालुक़दारों और ज़मींदारों के खिलाफ था जो किसानों से भारी-भरकम लगान और तरह-तरह के कर वसूल कर रहे थे और जिससे किसानों को बेगार करनी पड़ती थी।

 

 

प्रश्‍न-किस राज्‍य के आदिवासी किसानों ने अल्लूरी सीताराम राजू के नेतृत्‍व में गूडेम पहाड़ियों में 1920 के दशक की शुरुआत में एक उग्र गुरिल्ला आंदोलन चलाया गया?

  1. केरल
  2. कर्नाटक
  3. आन्‍ध्र प्रदेश
  4. तमिलनाडु

 

उत्‍तर-आंध्र प्रदेश

अल्लूरी सीताराम राजू का दावा था कि उनके पास बहुत सारी विशेष शक्तियाँ हैंऔर उनके लोग उसे ईश्वर का अवतार मानते थे। राजू महात्मा गांधी तथा उनके असहयोग आंदोलन से प्रेरित थे।

 

प्रश्‍न-गुजरात के बारदोली सत्याग्रह के संबंध में सत्‍य कथन को बताएं

  1. 1928 में चला एक किसान आंदोलन।
  2. यह आंदोलन भू-राजस्व को बढ़ाने के खिलाफ था।
  3. वल्लभ भाई पटेल के नेतृत्व में चला एक सफल आंदोलन।
  4. उपरोक्‍त सभी सत्‍य है

 

उत्‍तर- सभी कथन सत्‍य है

 

प्रश्‍न-औपनिवेशिक काल के किस कानून के तहत असम के बागानों में काम करने वाले मज़दूरों को बिना इजाजत बागान से बाहर जाने की छूट नहीं होती थी?

  1. बंगाल इमिग्रेशन एक्‍ट 1800
  2. इनलैंड इमिग्रेशन एक्ट 1859
  3. वन अधिनिमय 1881
  4. जनजाति अधिनियम 1899

 

उत्‍तर- इनलैंड इमिग्रेशन एक्ट 1859

असहयोग आंदोलन के समय गांधी जी के विचारों और स्‍वराज की अवधारणा के बारे में असम के बागानी मजदूरों की अपनी समझ थी। इनके लिए आजादी का मतलब यह था कि वे उन चारदीवारियों से जब चाहे आ-जा सकते हैं जिनमें उनको बंद करके रखा गया था। उनके लिए आज़ादी का मतलब था कि वे अपने गाँवों से संपर्क रख पाएँगे।

उल्‍लेखनीय है कि 1859 के इनलैंड इमिग्रेशन एक्ट के तहत बागानों में काम करने वाले मज़दूरों को बिना इजाजत बागान से बाहर जाने की छूट नहीं होती थी ।

जब इन्‍होंने असहयोग आंदोलन के बारे में सुना तो हजारों मजदूर अपने अधिकारियों की अवहेलना करने लगे। उन्होंने बागान छोड़ दिए और अपने घर को चल दिए। उनको लगता था कि अब गांधी राज आ रहा है इसलिए अब तो हरेक को गाँव में जमीन मिल जाएगी लेकिन वे असफल रहे।

 

प्रश्‍न-प्रांतीय परिषद की राजनीति में वापस लौटने के लिए किसके द्वारा स्‍वराज पार्टी का गठन किया गया?

  1. डब्‍ल्‍यू सी बनर्जी एवं सी आर दास
  2. आनंद मोहन बोस एवं सी आर दास
  3. सी आर दास एवं मोतीलाल नेहरू
  4. मोतीलाल नेहरू एवं सुभाष चन्‍द्र बोस

 

उत्‍तर - सी आर दास  एवं मोतीलाल नेहरू

 

प्रश्‍न-भारत के लिए गठित साइमन कमीशन वे सदस्‍य जो आगे चलकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनते हैं?

  1. सर जॉन साइमन
  2. क्लिमेंट एटली
  3. जॉर्ज लेन फॉक्स
  4. डोनाल्ड हावर्ड
 

उत्‍तर- क्लिमेंट एटली

 

प्रश्‍न-भारत के राज्‍य सचिव जिनके द्वारा 8 नवंबर, 1927 को सर जॉन साइमन की अध्यक्षता में एक संवैधानिक आयोग का गठन किया था?

  1. एडवर्ड कैडागन
  2. बर्नोन हॉर्टशॉर्न
  3. हैरी लासन
  4. लॉर्ड बर्किनहेड

 

उत्‍तर- लॉर्ड बर्किनहेड

भारत के तत्‍कालीन राज्य सचिव लॉर्ड बर्किनहेड द्वारा 1927 में सर जॉन साइमन की अध्यक्षता में एक संवैधानिक आयोग का गठन किया गया जिसमें कुल 7 सदस्य थे और ये सभी सातों सदस्य अंग्रेज थे।

सर जॉन साइमन, क्लिमेंट एटली, जॉर्ज लेन फॉक्स, डोनाल्ड हावर्ड, एडवर्ड कैडागन, बर्नोन हॉर्टशॉर्न, हैरी लेवी लासन इस कमीशन के सात सदस्य थे।

 

प्रश्‍न-साइमन कमीशन से संबंधित तथ्‍यों में विचार कर असत्‍य कथन की पहचान करें

  1. भारत में संवैधानिक व्यवस्था की कार्यशैली का अध्ययन करने और  उसके बारे में सुझाव देने के लिए गठित
  2. इस आयोग में सारे सदस्‍य अंग्रेज थे।
  3. 1928 में साइमन कमीशन के भारत आने पर कांग्रेस ने जहां विरोध किया वहीं मुस्लिम लीग द्वारा समर्थन किया गया। 
  4. साइमन कमीशन के खिलाफ़ शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान मिले गहरे जख्मों के कारण लाला लाजपत राय की मृत्‍यु हो गयी।
 

उत्‍तर- 1928 में साइमन कमीशन के भारत आने पर कांग्रेस ने जहां विरोध किया वहीं मुस्लिम लीग द्वारा समर्थन किया गया। 

1928 में साइमन कमीशन के भारत आने पर हुए विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस और मुस्लिम लीग सहित सभी पार्टियों ने हिस्सा लिया।

 

प्रश्‍न-दिसंबर 1929 में किसकी अध्यक्षता में कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में 'पूर्ण स्वराज' की माँग को औपचारिक रूप से मान लिया गया और 26 जनवरी 1930 को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया?

  1. मोतीलाल नेहरू
  2. चितरंजन दास
  3. मौलाना अबुल कलाम आजाद
  4. जवाहरलाल नेहरू

 

उत्‍तर- जवाहरलाल नेहरू

 

प्रश्‍न-31 जनवरी 1930 को महात्‍मा गांधी ने वायसराय इरविन को लिखे अपने पत्र में कितनी मांगों का उल्‍लेख किया?

  1. 5
  2. 7
  3. 11
  4. 14

 

उत्‍तर- 11

इस पत्र में गांधी जी ने 11 माँगों का उल्लेख किया जिनमें से कुछ सामान्य माँगें थीं जबकि कुछ माँगें उद्योगपतियों से लेकर किसानों तक विभिन्न तबक़ों से जुड़ी थीं।

 

प्रश्‍न-गांधी जी द्वारा सरकार को दिए गए अपने 11 सूत्री मांग में नमक कर को समाप्‍त करने की मांग को क्‍यों शामिल किया गया?

  1. गांधी जी ने देश को एकजुट करने में नमक को एक शक्तिशाली प्रतीक माना।
  2. नमक का इस्‍तेमाल अमीर-गरीब सभी द्वारा होता था और यह भोजन का एक अभिन्न हिस्सा था।
  3. गांधी जी के अनुसार नमक पर कर और उसके उत्पादन पर सरकारी इज्जारेदारी ब्रिटिश शासन का सबसे दमनकारी पहलू था।
  4. उपरोक्‍त सभी कारणों से शामिल किया गया।

 

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी कारणों से शामिल किया गया।

 

प्रश्‍न-दांडी यात्रा के संबंध में असत्‍य कथन की पहचान करें

  1. महात्मा गांधी ने 12 मार्च 1930 में अपने 78 स्‍वयंसेवकों के साथ नमक यात्रा आंरभ कर  सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत की।
  2. नमक यात्रा साबरमती में गांधीजी के आश्रम से 240 किलोमीटर दूर गुजरात के दांडी नामक कस्‍बे में जाकर खत्म होनी थी।
  3. गांधीजी की टोली ने 24 दिन तक हर रोज लगभग 10 मील का सफ़र तय किया।
  4. गांधी जी द्वारा 6 अप्रैल 1930 को दांडी पहुंच कर समुद्र के पानी से नमक बना कर नमक कानून का उल्लंघन किया।

 

उत्‍तर- महात्मा गांधी ने 12 मार्च 1930 में अपने 78 स्‍वयंसेवकों के साथ नमक यात्रा आंरभ कर  सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत की।

गांधी जी 6 अप्रैल 1930 को दांडी पहुंच कर समुद्र के पानी से नमक बना कर कानून का उल्लंघन किया और यहीं से सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत होती है।

 

प्रश्‍न-'मुझे यह कहने में जरा सी भी हिचकिचाहट नहीं है कि अगर स्थायी सांप्रदायिक बंदोबस्त के तौर पर भारतीय मुसलमान को उसके अपने भारतीय होमलैंड में अपनी संस्कृति और परंपरा के अनुसार पूर्ण एवं स्वतंत्र विकास का अधिकार दिया जाए तो वह भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर करने को तैयार हो जाएगा।

 

  1. मोहम्‍मद अली जिन्‍ना
  2. सर मोहम्‍मद इकबाल
  3. अबुल कलाम आजाद
  4. महात्‍मा गांधी

 

उत्‍तर- सर मोहम्‍मद इकबाल

 

प्रश्‍न- अस्पृश्यता (छुआछूत) को खत्म किए बिना सौ साल तक भी स्वराज की स्थापना नहीं की जा सकती।

 

  1. महात्‍मा गांधी
  2. डॉ बी आर अंबेडकर
  3. गोपाल हरि देशमुख
  4. ज्‍योतिबा फुले 

उत्‍तर- महात्‍मा गांधी

गांधी जी ने 'अछूतों' को हरिजन यानी ईश्वर की संतान बताया। उन्हें मंदिरों, सार्वजनिक तालाबों, सड़कों और कुओं पर समान अधिकार दिलाने के लिए सत्याग्रह किया। मैला ढोनेवालों के काम को प्रतिष्ठा दिलाने के लिए वे खुद शौचालय साफ़ करने लगे। उन्होंने ऊँची जातियों का आह्वान किया कि वे अपना हृदय परिवर्तन करें और 'अस्पृश्यता के पाप' को छोड़ें।

 

प्रश्‍न-असहयोग-ख़िलाफ़त आंदोलन के शांत पड़ जाने के बाद हिन्‍दु-मुस्लिम के बीच फासला बढ़ने का क्‍या कारण था?

  1. कांग्रेस का हिंदू महासभा जैसे हिंदू धार्मिक राष्ट्रवादी संगठनों के करीब जाना। 
  2. दोनों समुदाय के बीच होनेवाले सांप्रदायिक टकराव व दंगे एवं उग्र धार्मिक जुलूस। 
  3. भावी विधान सभाओं में प्रतिनिधित्व के सवाल पर कांग्रेस एवं मुस्लिम लीग में मतभेद।
  4. उपरोक्‍त सभी

 

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी

 

प्रश्‍न-स्वदेशी आंदोलन की प्रेरणा से अबनीन्द्रनाथ टैगोर ने भारत माता की विख्यात छवि को किस रूप में चित्रित किया?

  1. गृहणी
  2. योद्धा
  3. संन्‍यासिनी
  4. धार्मिक देवी

 

उत्‍तर-संन्‍यासिनी

इस पेंटिंग में भारत माता को एक संन्यासिनी के रूप में दर्शाया गया है जो शांत, गंभीर, दैवी और अध्यात्मिक गुणों से युक्त दिखाई देती है

 

प्रश्‍न-बंगाल में स्वदेशी आंदोलन के दौरान बनाए गए तिरंगे में कौन सा रंग समाहित था?  

  1. हरा, केसरिया और पीला
  2. केसरिया, पीला और लाल
  3. हरा, लाल और पीला
  4. पीला, हरा और नीला

 

उत्‍तर- हरा, पीला, लाल

 

प्रश्‍न-बंगाल में स्वदेशी आंदोलन के दौरान बनाए गए तिरंगे में ब्रिटिश भारत के आठ प्रांतों का प्रतिनिधित्व करते ...............के आठ फूल और हिंदुओं व मुसलमानों का प्रतिनिधित्व करता एक अर्धचंद्र दर्शाया गया था?

  1. गुलाब
  2. चमेली
  3. कमल
  4. सूर्यमुखी

 

उत्‍तर- कमल

 

प्रश्‍न-1921 में गांधीजी द्वारा तैयार स्वराज का झंडे में में तीन रंगों सफेद, हरा और लाल का प्रयोग किया गया था जिसके मध्‍य में चित्रित अंकित गांधीवादी चरखा किसका प्रतीक था?

  1. आजादी
  2. स्‍वावलंबन
  3. राष्‍ट्रीय एकता
  4. गौरवमयी संस्‍कृति

 

उत्‍तर स्‍वावलंबल

गांधी जी के स्‍वराज झंडे में चरखा स्वावलंबन का प्रतीक था और जुलूसों में यह झंडा थामे चलना शासन के प्रति अवज्ञा का संकेत था।

 

प्रश्‍न-14 जुलाई 1942 को अपनी कार्यकारिणी में कांग्रेस कार्य समिति ने कहां पर ऐतिहासिक 'भारत छोड़ो' प्रस्ताव पारित किया?

  1. मद्रास
  2. वर्धा
  3. कलकत्‍ता
  4. सूरत

 

उत्‍तर- वर्धा

14 जुलाई 1942 को कांग्रेस कार्य समिति ने 'भारत छोड़ो' प्रस्ताव पारित किया और 8 अगस्त 1942 को बंबई में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया जिसमें पूरे देश में व्यापक पैमाने पर एक अहिसक जन संघर्ष का आह्वान किया गया। इसी अवसर पर गांधी जी ने प्रसिद्ध 'करो या मरो' नारा दिया था।

 

प्रश्‍न-निम्‍न में सत्‍य कथन की पहचान करें

  1. 1870 के दशक में बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने मातृभूमि की स्तुति के रूप में 'वन्दे मातरम्' गीत लिखा।
  2. इस गीत को बाद में अपने उपन्यास आनन्दमठ में शामिल कर लिया।
  3. बंगाल में स्वदेशी आन्दोलन के दौरान यह गीत खूब गाया गया।
  4. उपरोक्‍त सभी सत्‍य है

 

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी

 

प्रश्‍न- भारत में प्रिंटिंग प्रेस का आगमन कब हुआ ?

  1. 16वीं सदी में गोवा में पुर्तगाली धर्म-प्रचारकों द्वारा।
  2. 16वीं सदी में गोवा में अंग्रेज धर्म-प्रचारकों द्वारा।
  3. 16वीं सदी में गोवा में फ्रांसीसी धर्म-प्रचारकों द्वारा।
  4. 16वीं सदी में गोवा में स्‍पेनिश धर्म-प्रचारकों द्वारा।

 

उत्‍तर-16वीं सदी में गोवा में पुर्तगाली धर्म-प्रचारकों  द्वारा।

 

प्रश्‍न- राममोहन राय द्वारा 1821 से प्रकाशित संवाद कौमुदी के विचारों से रूढ़िवादियों ने टक्कर लेने के लिए किस नाम से पत्रिका का प्रकाशन किया ?

  1. सरोवर
  2. चंद्रिका
  3. दिवाकर
  4. प्रकाश भारती

 

उत्‍तर- चंद्रिका

 

प्रश्‍न- तुलसीदास की सोलहवीं सदी की किताब रामचरितमानस का पहला मुद्रित संस्करण 1810 में कहां से प्रकाशित हुआ ?

  1. वाराणसी
  2. कोलकात्‍ता
  3. मद्रास
  4. पटना

 

उत्‍तर- कोलकात्‍ता

 

प्रश्‍न- बंगाली भाषा में प्रकाशित पहली संपूर्ण आत्‍मकथा आमार जीबन जो 1876 में प्रकाशित हुई किसके द्वारा लिखी गयी ?

  1. ईश्‍वरी देवी
  2. रशसुन्‍दरी देवी
  3. रमावती बाई
  4. सुनैना बनर्जी

 

उत्‍तर- रशसुन्दरी देबी

 

प्रश्‍न- 'निम्न जातीय' आंदोलनों के किस मराठी प्रणेता ने अपनी किस प्रसिद्ध पुस्‍तक गुलामगिरी (1871) में जाति प्रथा के अत्याचारों के बारे में लिखा?

  1. ज्‍योतिबा फुले
  2. आत्‍माराम साई
  3. ईश्‍वरचन्‍द्र सांगोलकर
  4. ए संबालकर

 

उत्‍तर- ज्‍योतिबा फुले

 

प्रश्‍न- 1878 में लाया गया वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट किस देश के कानून से प्रेरित था?

  1. फ्रांसीसी प्रेस कानून
  2. इटालियन प्रेस कानून
  3. आइरिश प्रेस कानून
  4. अमेरिकी प्रेस कानून

 

उत्‍तर- आइरिश प्रेस कानून

इस एक्‍ट से सरकार को भाषाई प्रेस में छपी रपट और संपादकीय को सेंसर करने का व्यापक हक़ मिल गया।

प्रश्‍न- बाल गंगाधर तिलक ने अपने किस पत्र में पंजाब के क्रांतिकारियों को 1907 में कालापानी भेजे जाने के बारे में लिखा जिसके फलस्‍वरूप उनको 1908 में कैद कर लिया गया ?

  1. मराठा
  2. केसरी
  3. प्रभात
  4. सर्वोदय

 

उत्‍तर केसरी

 

प्रश्‍न- वाणी की स्वतंत्रता.... प्रेस की आजादी.... सामूहिकता की आजादी। भारत सरकार अब जनमत को व्यक्त करने और बनाने के इन तीन ताक़तवर औज़ारों को दबाने की कोशिश कर रही है। यह किसका कथन है?

  1. बाल गंगाधर तिलक
  2. महात्‍मा गांधी
  3. जवाहर लाल नेहरू
  4. अबुल कलाम आजाद


उत्‍तर- महात्‍मा गांधी


प्रश्‍न- फ़िरंगी किस भाषा का शब्‍द है?

  1. अंग्रेजी
  2. उर्दू
  3. फारसी
  4. संस्‍कृत

 

उत्‍तर -फ़ारसी भाषा

 

प्रश्‍न- 1858 के अंत में जब विद्रोह विफल हो गया तो नाना साहिब भाग कर कहां चले गए?

  1. नेपाल
  2. बांग्‍लादेश
  3. भूटान
  4. म्‍यांमार

 

उत्‍तर- नेपाल

 

प्रश्‍न- उत्‍तर प्रदेश के स्थानीय स्तर के एक विद्रोही नेता जिन्‍होंने एक अंग्रेज अफ़सर के बंगले में डेरा डाला, उसे "न्याय भवन" का नाम देकर वहीं से झगड़ों और विवादों का निपटारा करने लगे?

  1. मौलवी अहमदुल्‍ला
  2. तेज प्रताप
  3. पंडित हीरामल
  4. शाहमल

 

उत्‍तर- शाहमल

 

प्रश्‍न- 1857 के विद्रोह में अहम भूमिका निभाने व्‍यक्ति जो एक उपदेशक भी थे और लोग उनको बाग डंका शाह भी कहते थे?

  1. नाना साहब
  2. मौलवी अहमदुल्‍ला शाह
  3. अजीजुद्दीन
  4. हसन मोहानी

 

उत्‍तर- मौलवी अहमदुल्ला शाह

 

वे पालकी में बैठकर चलते थे तथा पालकी के आगे-आगे ढोल और पीछे उनके समर्थक होते थे। इसीलिए उन्हें लोग बाग डंका शाह कहने लगे थे।

 

प्रश्‍न- 1857 में मौलवी अहमदुल्ला शाह के फैजाबाद जेल से रिहा होने के बाद किस इन्‍फेन्‍ट्री के विद्रोहियों ने उन्‍हें अपना नेता माना?  

  1. 32वीं नेटिव इन्फेंट्री
  2. 22वीं नेटिव इन्फेंट्री
  3. 42वीं नेटिव इन्फेंट्री
  4. 49वीं नेटिव इन्फेंट्री

 

उत्‍तर- 22वीं नेटिव इन्फेंट्री

 

प्रश्‍न- 1857 की क्रांति के समय किस विख्यात संघर्ष में  मौलवी अहमदुल्ला शाह ने हिस्‍सा लिया जिसमें हेनरी लॉरेंस की अगुवाई वाली सैन्‍य टुकड़ियों को मुँह की खानी पड़ी?  

  1. लखनऊ
  2. चिनहाट
  3. रधुनाथपुर
  4. बगहा

 

उत्‍तर – चिनहाट 

 

प्रश्‍न- ये गिलास फल एक दिन हमारे ही मॅुंह में आकर गिरेगा।- यह कथन किस रियासत के संदर्भ में लार्ड डलहौजी ने कहा था?

  1. बंगाल
  2. अवध
  3. नागपुर
  4. सतारा

 

उत्‍तर - अवध

 

प्रश्‍न- औपनिवेशिक काल में गर्वनर जनरल के प्रतिनिधि को क्‍या कहा जाता था जिनकी तैनारी ऐसे राज्‍य में होती थी जो अंग्रेजों के प्रत्‍यक्ष शासन के अंतर्गत नहीं था?  

  1. मेजर
  2. रेजीडेंट
  3. नायक
  4. कैप्‍टन

 

उत्‍तर रेजीडेंट

 

मराठा भूमि, दोआब, कर्नाटक, पंजाब और बंगाल जैसे महत्‍वपूर्ण क्षेत्रों पर अधिकार के बावजूद अंग्रेजों की दिलचस्‍पी अवध में क्‍यो थी

  1. अवध की भूमि नील और कपास की खेती के लिए उपयुक्‍त थी।
  2. उत्तरी भारत का एक बड़े बाजार के रूप में विकास की संभावना।
  3. अवध के साथ क्षेत्रीय विस्‍तार की प्रक्रिया को मंजिल तक पहुंचाना।
  4. उपरोक्‍त सभी कथन सत्‍य है।

 

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी कथन सत्‍य है।

 

प्रश्‍न-"बंगाल आर्मी की पौधशाला" किसे कहा जाता था।

  1. आजमगढ  
  2. अवध
  3. पंजाब
  4. नागपुर

 

उत्‍तर- अवध

बंगाल आर्मी के सिपाहियों में से बहुत सारे अवध और पूर्वी उत्तर प्रदेश के गाँवों से भर्ती होकर आए थे इस कारण अवध को बंगाल आर्मी की पौधशाला कहा जाता है।

 

प्रश्‍न- अवध के अधिग्रहण के बाद 1856 में किस ब्रिटिश भूराजस्व व्यवस्था लागू कर दी गई जिसके तहत ताल्लुक़दार को बिचौलिए मानते हुए उनको जमीन से बेदखल किया जाने लगा?  

  1. बहुमुखी बंदोबस्‍त
  2. एकमुश्‍त बंदोबस्‍त
  3. द्विपक्षीय बंदोबस्‍त
  4. एजरा बंदोबस्‍त

 

उत्‍तर- एकमुश्त बंदोबस्त

आंकड़ों के अनुसार अंग्रेजों के आगमन से पूर्व ताल्लुक़दारों के पास अवध के 67 प्रतिशत गाँव थे जबकि एकमुश्त बंदोबस्त के लागू होने के बाद यह संख्या घटकर 38 प्रतिशत रह गई।

 

प्रश्‍न- 1857 में विद्रोहियों की मांग की झलक हमें किस स्रोत से मिलती है?

  1. आजमगढ़ घोषणा
  2. अवध घोषणा
  3. इलाहाबाद घोषणा
  4. बंगाल घोषणा

 

उत्‍तर- आजमगढ़ घोषणा, 25 अगस्त 1857

 

अंग्रेज शासन ने दिसंबर 1857 में पश्चिमी उत्तर प्रदेश स्थित बरेली के हिंदुओं को मुसलमानों के ख़िलाफ़ भड़काने के लिए कितने रुपए खर्च किए हांलाकि उनकी यह कोशिश नाकामयाब रही।

  1. 20 हजार
  2. 40 हजार
  3. 50 हजार
  4. 70 हजार

 

उत्‍तर- 50,000 रुपये

 

प्रश्‍न- लार्ड डलहौजी द्वारा 1856 में अवध के विलय के बाद नवाब वाजिद अली शाह को अवध से हटाकर कहां निष्‍काषित किया गया?

  1. कलकत्‍ता
  2. अवध
  3. इलाहाबाद
  4. नेपाल

 

उत्‍तर- कलकत्‍ता

 

प्रश्‍न- लॉर्ड वेलेज्ली द्वारा 1798 में लायी गयी सहायक संधि व्‍यवस्‍था के तहत अंग्रेजों के साथ संधि करने वालों को कौन सी शर्ते माननी पड़ती थीं  

  1. अंग्रेज़ अपने सहयोगी की बाहरी और आंतरिक चुनौतियों से रक्षा करेंगे।
  2. सहयोगी पक्ष के भूक्षेत्र में एक ब्रिटिश सैनिक टुकड़ी तैनात रहेगी।
  3. सहयोगी पक्ष को इस टुकड़ी के रख-रखाव की व्यवस्था करनी होगी।
  4. सहयोगी पक्ष न तो किसी और शासक के साथ संधि कर सकेगा और न ही अंग्रेजों की अनुमति के बिना किसी युद्ध में हिस्सा लेगा।

 

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी कथन सत्‍य है


प्रश्‍न- वायकोम सत्‍याग्रह जिसने हाल ही में 100 वर्ष पूर्ण किए किससे संबंधित था?

  1. महिला शिक्षा आंदोलन
  2. बागान मजदूरों का आंदोलन
  3. जमीदारों के विरुद्ध आंदोलन
  4. मंदिर प्रवेश आंदोलन

उत्‍तर- मंदिर प्रवेश आंदोलन

एझवा नेता टी के माधवन ने 1917 में अपने समाचार पत्र देशाभिमानी में इस मुद्दे को सबसे पहले उजागर किया था।

 

 

प्रश्‍न- निम्‍न में कौन केरल गांधी के नाम से प्रसिद्ध है?

  1. के पी केशव मेनन
  2. के केलप्‍पन
  3. टी के माधवन
  4. जॉर्ज जोसेफ

उत्‍तर- के केलप्‍पन

 

प्रश्‍न- मंदिर प्रवेश हेतु 1930 में कालाराम मंदिर प्रवेश आंदोलन किसके द्वारा आरंभ किया गया था?

  1. के केलप्‍पन
  2. टी के माधवन
  3. के पी केशव मेनन
  4. डा. बी आर अम्‍बेडकर

उत्‍तर- डा. बी आर अम्‍बेडकर

 

 

प्रश्‍न- मंदिर प्रवेश हेतु 1931 में गुरुवायूर सत्‍याग्रह किसके द्वारा आरंभ किया गया था?

  1. के केलप्‍पन
  2. टी के माधवन
  3. के पी केशव मेनन
  4. डा. बी आर अम्‍बेडकर

उत्‍तर- के केलप्‍पन 

 

प्रश्‍न- लार्ड डलहौजी द्वारा 1856 में अवध के विलय के बाद नवाब वाजिद अली शाह के अवध से कलकत्‍ता निष्‍काषित किए जाने पर जनता के बीच उनकी लोकप्रियता को लेकर प्रेक्षकों का वर्णन किस प्रकार किया गया-

उत्‍तर- देह से जान जा चुकी थी। शहर की काया बेजान थी....। कोई सड़क, कोई बाजार और घर ऐसा न था जहां से जान-ए – आलम से बिछड़ने का विलाप न गूंज रहा हो।


Youtube channel-GK BUCKET STUDY TUBE

BPSC Mains Special Notes by GK BUCKET STUDY TUEB
65वीं, से 69वीं BPSC के कई लाभार्थी लाभान्वित हुए । 
70th  BPSC हेतु आप भी लाभ उठाए।

गुणवत्तापूर्ण एवं न्यूनतम शुल्क के साथ अध्ययन सामग्री एवं अभ्‍यास  Whatapp or Call- 74704-95829

  BPSC Mains टेलीग्राम ग्रुप से  67th BPSC में  चयनित अभ्‍यर्थी 


BPSC मुख्य परीक्षा के हमारे Telegram Practice Group में जुड़े और निरंतर अभ्यास द्वारा लेखन शैली का विकास करें।


प्रश्‍न- महात्‍मा गांधी द्वारा अहिंसात्‍मक विरोध की विशिष्टि तकनीक यानी 'सत्‍याग्रह' का प्रथम प्रयोग कहां पर किया गया?

  1. अहमदाबाद
  2. चंपारण
  3. खेडा
  4. दक्षिण अफ्रीका

उत्‍तर- दक्षिण अफ्रीका

उल्‍लेखनीय है कि 1893 से 1915 के वर्षो में महात्‍मा गांधी दक्षिण अफ्रीका में रहे तथा कुछ इतिहासकारों के अनुसार गांधी जी को महात्‍मा बनाने में दक्षिण अफ्रीका का महत्‍वपूर्ण योगदान है ।

 

प्रश्‍न- विभिन्‍न देशों के राष्‍ट्र निर्माताओं में कौन का तथ्‍य असंगत है

  1. हो ची मिन्‍ह- वियतनाम
  2. जवाहरलाल नेहरू- भारत
  3. गैरीबाल्‍डी- इटली
  4. जार्ज वाशिंगटन-अमेरिका

उत्‍तर महात्‍मा गांधी- भारत

 

प्रश्‍न- दक्षिण  अफ्रीका से भारत लौटने के बाद किसने गांधी जी को सलाह दिया कि वे एक वर्ष तक ब्रिटिश भारत की यात्रा करें ताकि भारत भूमि और भारतीयों को अच्‍छी तरह से जान सके?

  1. दादा भाई नैरोजी
  2. मोहम्‍मद अली जिन्‍ना
  3. गोपाल कृ‍ष्‍ण गोखले
  4. श्‍याम जी कृष्‍ण वर्मा

उत्‍तर- गांधी जी के राजनीतिक गुरु गोपाल कृष्‍ण गोखले

 

प्रश्‍न- भारत में 1916 में गांधी जी की पहली सार्वजनिक उपस्थिति कहां पर हुई?

  1. बनारस
  2. अहमदाबाद
  3. चंपारण
  4. सूरत

उत्‍तर- बनारस

1916 में बनारस हिन्‍दू विश्‍वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में जब उनको दक्षिण अफ्रीका में किए गए कार्य के आधार पर आमंत्रित किया गया न कि भारत में उनकी प्रतिष्‍ठा के आधार पर ।

 

प्रश्‍न- किस आंदोलन के बाद महात्‍मा गांधी गरीबों के लिए गहरी सहानुभूमि के साथ एक राष्‍ट्रवादी नेता के रूप में उभरे ?

  1. चंपारण
  2. अहमदाबाद
  3. खेड़ा
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी, चंपारण, अहमदाबाद एवं खेड़ा

 

प्रश्‍न- गांधी जी का भारत में पहला देशव्‍यापी अभियान कौन सा था जिसके माध्‍यम से वे एक सच्‍चे राष्‍ट्रीय नेता बन गए ?

  1. रॉलेक्‍ट एक्‍ट
  2. चंपारण सत्‍याग्रह
  3. अहमदाबाद मिल आंदोलन
  4. बारदोली आंदोलन

उत्‍तर- रॉलेट एक्‍ट के विरुद्ध चलाया गया अभियान

 

प्रश्‍न- जलियावाला  बाग हत्‍याकांड में लगभग कितने लोग मारे गए?

  1. 100 से ज्‍यादा
  2. 400 से ज्‍यादा
  3. 1000 से ज्‍यादा
  4. 1200 से ज्‍यादा

उत्‍तर- 400 से ज्‍यादा

 

प्रश्‍न- वर्ष 1919-20 में खिलाफत आंदोलन किसके नेतृत्‍व में चलाया गया था?

  1. शौकत अली
  2. मोहम्‍मद अली
  3. उपरोक्‍त दोनों
  4. उपरोक्‍त में से कोई नहीं

उत्‍तर- शौकत अली और मुहम्‍मद अली

 

प्रश्‍न- खिलाफत आंदोलन के तहत "जजीरात-उल-अरब" को इस्‍लामी  संप्रभुता की अधीन रखने की मांग की गयी, यहां पर जजीरात-उल-अरब से अरब के अलावा किन देशों का संदर्भ है?

  1. सीरिया
  2. इराक
  3. फिलिस्‍तीन
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर-उपरोक्‍त सभी, अरब, सीरिया, इराक एवं फिलिस्‍तीन

 

प्रश्‍न- असहयोग आंदोलन के संदर्भ में किसने कहा था कि 'असहयोग भारत और गांधी जी के जीवन के एक युग का ही नाम बन गया

  1. जेवियर टेम्‍स
  2. लार्ड चेम्‍सफोर्ड
  3. सुभाष चन्‍द्र बोस
  4. लुई फिशर

उत्‍तर- लुई फिशर

 

प्रश्‍न- 1857 की क्रांति के बाद वह आंदोलन जिसने अंग्रेजी राज की नींव को हिलाकर रख दिया?

  1. स्‍वदेशी आंदोलन
  2. असहयोग आंदोलन
  3. सविनय अवज्ञा आंदोलन
  4. संथाल आंदोलन

उत्‍तर- असहयोग आंदोलन

 

प्रश्‍न- असहयोग आंदोलन के दौरान राजद्रोह के अपराध में कब गांधी जी को जेल भेजा गया?

  1. मार्च 1920
  2. मार्च 1921
  3. मार्च 1922
  4. मार्च 1923

मार्च 1922

 

प्रश्‍न- असहयोग आंदोलन के दौरान मामले की जांच करनेवाले किस जज ने गांधी जी को सजा सुनाते हुए टिप्‍पणी की थी कि "इस तथ्‍य को नकारना असंभव होगा कि मैंने आज तक जिनकी जांच की है या करुंगा आप उनसे भिन्‍न श्रेणी के है।

  1. जस्टिस कैम्‍पवेल
  2. जस्टिस वी हेयर
  3. जस्टिस एंड्रयू रोजवेल
  4. जस्टिस सी एन ब्रुमफील्‍ड

उत्‍तर- " जस्टिस सी एन ब्रुमफील्‍ड 


प्रश्‍न- भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के दादा गंगाधर नेहरू 1857 के विद्रोह से पहले कहां के कोतवाल थे?

  1. बनारस
  2. इलाहाबाद
  3. दिल्‍ली
  4. लखनऊ

उत्‍तर- दिल्‍ली

 

प्रश्‍न- औपनिवेशिक काल में हिल स्‍टेशनों की स्‍थापना और बसावटों का संबंध किससे था?

  1. शिक्षा आवश्‍यकता
  2. सैन्‍य आवश्‍यकता
  3. आर्थिक आवश्‍यकता
  4. संचार आवश्‍यकता

उत्‍तर- सैन्‍य आवश्‍यकता

उल्‍लेखनीय है कि हिल स्‍टेशन फौजियों को ठहरने, सरहद की चौकसी करने और दुश्‍मन के खिलाफ हमला करने में महत्‍वपूर्ण स्‍थान थे ।

 

प्रश्‍न- हिल स्‍टेशन तथा उसके स्‍थापना संबंधी युद्ध में सत्‍य कथन को बताए।

  1. शिमला-1815-16 का गुरखा युद्ध
  2. माउंट आबू-1818 का अंग्रेज मराठा युद्ध
  3. दार्जीलिंग-1835 में सिक्किम राजा से
  4. उपरोक्‍त सभी सत्‍य है

उत्‍तर- सभी कथन सत्‍य है

 

प्रश्‍न- 1864 में किसके द्वारा अधिकृत रूप से अपनी काउसिंल को शिमला में स्‍थानांतरित कर दिया जिससे गर्म मौसम में राजधानियों के बदलने के सिलसिले पर विराम लगा?

  1. लार्ड वेलेजली
  2. वायसराय जॉन लारेंस
  3. लार्ड डलहौजी
  4. लार्ड कैनिंग

उत्‍तर- वायसराय जॉन लॉरेंस

 

प्रश्‍न-1798 में किसके द्वारा कलकत्‍ता में गवर्नमेंट हाऊस नाम से एक महल बनवाया गया?

  1. लार्ड वेलेजली
  2. लार्ड वेलिंग्‍टन
  3. लार्ड डलहौजी
  4. लार्ड कैनिंग

उत्‍तर-लार्ड वेलेजली

 

प्रश्‍न- 1911 में राजा जार्ज पंचम और रानी मेरी के स्‍वागत के लिए बनाया गया गेटवे ऑफ इंडिया किस शैली का उदाहरण है?

  1. यूरोपीयन शैली
  2. गुजराती शैली
  3. कांगड़ा शैली
  4. ईरानी शैली

उत्‍तर- गुजराती शैली

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन बताए

  1. 1757-प्‍लासी युद्ध जिसमें अंग्रेज बंगाल के शासक बन जाते हैं।
  2. 1773 -ईस्‍ट इंडिया कंपनी द्वारा कलकत्‍ता में सर्वोच्‍च न्‍यायालय की स्‍थापना ।
  3. 1780 -सर विलियम जोंस द्वारा एसियाटिक सोसाइटी की स्‍थापना
  4. 1793 -कार्नवालिस कोड बनाया गया

 

उत्‍तर- 1784 में सर विलियम जोंस द्वारा एसियाटिक सोसाइटी की स्‍थापना

 

प्रश्‍न- मुम्‍‍बई में पहले स्पिनिंग और वीविंग मिल की स्‍थापना तथा बम्‍बई,  मद्रास तथा कलकत्‍ता में विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना किस वर्ष हुई?

  1. 1835
  2. 1857
  3. 1865
  4. 1888

उत्‍तर- 1857

भारतीय शिक्षा का मैग्नाकार्टा कहे जाने वाले 1854 के चार्ल्स वुड के डिस्पैच को आधार बनाकर लंदन विश्वविद्यालय की तर्ज पर ब्रिटिश भारत में तीन विश्वविद्यालय कोलकाता ,मद्रास एवं मुंबई की स्थापना 1857 ईसवी में की गई थी।

 

प्राचीन रोम की भवन निर्माण शैली से उत्‍पन्‍न शैली जिसमें बड़े स्‍तंभों के पीछे रेखागणीतिय संरचनाओं का निर्माण होता है क्‍या कहलाती है?

  1. लैटिन शैली
  2. गोथिक शैली
  3. सारसोनिक शैली
  4. नियोक्‍लासिकल शैली

उत्‍तर-नियोक्‍लासिकल शैली

 

प्रश्‍न- औपनिवेशिक काल में मद्रास में जहां  भारतीय और यूरोपीय दोनों के मिश्रित तत्‍व वाले इंडो-सारसेनिक शैली में भवनों का निर्माण हुआ वहीं मुम्‍बई में कौन सी शैली ज्‍यादा प्रचलन में रही?

  1. लैटिन शैली
  2. गोथिक शैली
  3. सारसोनिक शैली
  4. नियोक्‍लासिकल शैली

उत्‍तर- मुम्‍बई में गोथिक शैली में भवनों का निर्माण हुआ

 

प्रश्‍न- रार्बट क्‍लाइव द्वारा किसे हिन्‍दुस्‍तान के नक्‍शे तैयार करने का कार्य सौपा गया था?

  1. राबर्ट ब्रुस
  2. रेनेल
  3. फर्डीनेंड जेफ्री
  4. एडविन गो

उत्‍तर- रेनेल

 

प्रश्‍न- ऐसा व्‍यवसायिक उद्म जिसमें वस्‍तुओं को सस्‍ती कीमत पर खरीद कर और ज्‍यादा कीमत पर बेचकर व्‍यापार के माध्‍यम से  मुनाफा कमाया जाता है?

  1. औपनिवेशिक उद्यम
  2. वाणिज्यिक उद्यम
  3. सीमापारीय उद्यम
  4. समतुल्‍य उद्यम

उत्‍तर-वाणिज्यिक उद्यम

 

प्रश्‍न- भारत में पहली अंग्रेज फैक्‍टरी हुगली नदी के किनारे कब आरंभ होती है?

  1. 1600
  2. 1640
  3. 1651
  4. 1675

उत्‍तर- 1651

 

प्रश्‍न- ब्रिटिश राजस्‍व दस्‍तावेजों में उल्‍लेखित एक राजस्‍व इकाई जो एक या अनेक गांवों का समूह होती थी?

  1. महाल
  2. प्रांत
  3. गुना
  4. युक्‍ता  

उत्‍तर- महाल

 

प्रश्‍न- यूरोप में वह कौन सा शीतोष्‍ण पौधा था जो भारतीय पौधे की अपेक्षाकृत थोड़ा मंहगा था और जिसके द्वारा नीला या बैंगनी रंग प्राप्‍त किया जाता था?  

  1. क्‍लोप
  2. वोड
  3. रूड
  4. क्‍वाज

उत्‍तर- वोड

नील मुख्‍य रूप से उष्‍णकटिबंधीय क्षेत्रों का पौधा है जिसका उपयोग कपड़ों की रंगाई के लिए होता था!  

 

प्रश्‍न- किसके द्वारा वॉरेन हेस्टिंगस पर बंगाल का शासन सही ढंग से न चलाने का आरोप लगाया गया जिसके कारण हेस्टिंग्‍स पर ब्रिटिश संसद में महाभियोग का मुकदमा चलाया गया?

  1. साइमन हुक
  2. एडमंड बर्के
  3. सैम्‍यूअल डेविड
  4. विल्किन्‍स हेयर

उत्‍तर- एडमंड बर्के

 

प्रश्‍न-मुगल बादशाह द्वारा कब ईस्‍ट इंडिया कंपनी को बंगाल एवं उड़ीसा की दीवानी सौंपी गयी?

  1. 12 अगस्‍त 1762  
  2. 12 अगस्‍त 1764
  3. 12 अगस्‍त 1765
  4. 12 अगस्‍त 1766  

उत्‍तर - 12 अगस्‍त 1765

 

प्रश्‍न- वह भारतीय जनजाति जो स्‍वयं को जंगल की संतान मानते हैं और दूसरों की मजदूरी करना उनके लिए अपमान की बात है?

  1. कोडा
  2. बैगा
  3. संथाल
  4. भील

उत्तर- बैगा जनजाति

 

 

प्रश्‍न- वर्ष 1900 में बिरसा मुंडा की किस बीमारी से मृत्‍यु हो गयी?

  1. तपेदिक
  2. मलेरिया
  3. हैजा
  4. टाइफाइड

उत्‍तर- हैजा

 

प्रश्‍न- 1850 के दशक में लौह एवं इस्‍पात उद्योग के पनपने के साथ किसे दुनिया का कारखानाकहा जाने लगा

  1. भारत
  2. ब्रिटेन
  3. अमेरिका
  4. चीन

उत्‍तर - ब्रिटेन

 

 

प्रश्‍न- 1781 में अरबी, फारसी, इस्‍लामिक कानून के अध्‍ययन को बढ़ावा देने हेतु कहां पर एक मदरसा खोला गया

  1. दिल्‍ली
  2. कलकत्‍ता
  3. चेन्‍नई
  4. पुणे

उत्‍तर - कलकत्‍ता

 

प्रश्‍न- यूरोपीय शिक्षा से भारतीयों के नैतिक चरित्र का उत्‍थान होगा और वे ज्‍यादा सत्‍यावादी और ईमानदार बन जाएंगे और कंपनी के पास भरोसेमंद कर्मचारियों की कमी नहीं रहेगी-

  1. लार्ड कैनिंग
  2. डब्‍ल्‍यू हंटर
  3. वुड डिस्‍पैच
  4. स्‍ट्रेची कमीशन

उत्‍तर- वुड डिस्‍पैच

 

प्रश्‍न- "पूरब का साहित्‍य न केवल त्रुटिपूर्ण है बल्कि यह लोगों में न तो काम के प्रति दायित्‍व और समर्पण का भाव पैदा कर सकता है और न ही शासन के लिए आवश्‍यक निपुणता पैदा कर सकता है।"

  1. लार्ड कैनिंग
  2. डब्‍ल्‍यू हंटर
  3. वुड डिस्‍पैच
  4. स्‍ट्रेची कमीशन

उत्‍तर - वुड डिस्‍पैच

 

प्रश्‍न- "एक अच्‍छे यूरोपीय पुस्‍तकालय का केवल एक खाना ही भारत और अरब के समूचे देशी साहित्‍य के बराबर है।"

  1. लार्ड लिटन 
  2. लार्ड कैनिंग
  3. डब्‍ल्‍यू हंटर
  4. लार्ड मैकॉले 

उत्‍तर- लार्ड मैकॉले

 

प्रश्‍न- ज्‍योतिबा फुले ने अपनी पुस्‍तक गुलामगीरी को किसे समर्पित किया?

  1. भारतीय मजदूरों को
  2. अमेरीकी लोगों को
  3. ब्रिटेन के लोगों को
  4. भारत के दलितों को

उत्‍तर- उन अमरीकियों को जिन्‍होंने गुलामों को मुक्ति दिलाने के लिए संघर्ष किया ।

 

प्रश्‍न- डा भीमराव अम्‍बेडकर द्वारा कब मंदिर प्रवेश आंदोलन आरंभ किया गया?

  1. 1922
  2. 1927
  3. 1930
  4. 1036

उत्‍तर- 1927 में

 

प्रश्‍न-आन्‍ध्र प्रदेश के डेल्‍टा क्षेत्र में स्‍वदेशी आंदोलन को किस नाम से जाना जाता था?

  1. भारतम आंदोलन
  2. बंदेमातरम आंदोलन
  3. उत्‍थान आंदोलन
  4. जागरण आंदोलन

उत्‍तर- वंदेमातरम् आंदोलन

 

प्रश्‍न- रॉलेट एक्‍ट के विरोध में गांधी जी ने किस दिन को अहिंसक विरोध दिवस के रूप में "अपमान व याचना " दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया?

  1. 1 अप्रैल 1919
  2. 6 अप्रैल 1919
  3. 14 अप्रैल 1919
  4. 28 अप्रैल 1919

उत्‍तर- 6 अप्रैल 1919

 

प्रश्‍न- अंग्रेज सरकार के खिलाफ पहला अखिल भारतीय संघर्ष कौन था?

  1. स्‍वदेशी आंदोलन
  2. चंपारण आंदोलन
  3. रॉलट सत्‍याग्रह
  4. असहयोग आंदोलन

उत्‍तर- रॉलट सत्‍याग्रह

 

प्रश्‍न- सुभाष चन्‍द्र बोस ने कहां पर आजाद हिंद फौज का गठन किया?

  1. टोक्‍यो
  2. सिंगापुर
  3. मलेशिया
  4. फ्रैंकफर्ट

उत्‍तर - सिंगापुर

 

प्रश्‍न- नस्‍लीय भेदभाव का विरोध करने हेतु अन्‍य भारतीयों के साथ मिलकर महात्‍मा गांधी ने 1895 में किसका गठन किया?

  1. नवजीवन कांग्रेस
  2. नटाल कांग्रेस
  3. संघर्ष पथ
  4. सुर्योदय

उत्‍तर - नटाल कांग्रेस

 

प्रश्‍न- "हमें हजारो साल त‍क दबाकर रखा गया है। आप लोगों ने हमें अपनी सेवा में लगाए रखा और हमें इस कदर दबाया है कि अब‍ न केवल मस्तिष्‍क और शरीर बल्कि हमारा ह्दय भी काम नहीं करता और न ही हम आगे बढ़ पाने में सक्षम है।

  1. ज्‍योतिबा फुले
  2. एच जे खांडेकर
  3. डॉ बी आर अंबेडकर
  4. लाला हरदयाल

उत्‍तर- एच जे खांडेकर

 

प्रश्‍न- नमक सत्‍याग्रह के दौरान आरंभ में महात्‍मा गांधी महिलाओं की आंदोलन में हिस्‍सदारी के समर्थक नहीं थे फिर भी किसके अनुरोध पर महात्‍मा गांधी महिलाओं को आंदोलन में शामिल करने पर सहमत हुए-

  1. कमला चटोपाध्‍याय
  2. सरोजिनी नायडू
  3. विध्‍यवासिनी देवी
  4. सुभद्रा बेन

उत्‍तर-सरोजिनी नायडू

 

प्रश्‍न- दूसरे गोलमेज सम्‍मेलन में गांधी जी द्वारा कांग्रेस का नेतृत्‍व करते हुए कहा गया कि उनकी पार्टी पूरे भारत का प्रतिनिधित्‍व करती है। गांधी जी के इस दावे को किसके द्वारा चुनौती दी गयी?

  1. मुस्लिम लीग
  2. राजे- रजवाड़े
  3. डा. भीमराव अंबेडकर
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी

मुस्लिम लीग, राजे- रजवाड़े तथा डा. भीमराव अंबेडकर

मुस्लिम लीग का कथन – मुस्लिम अल्‍पसंख्‍यक के हित में मुस्लिम लीग कार्य करती है ।

राजे-रजवाड़े का कथन- कांग्रेस का उनके नियंत्रण वाले भूभाग पर कोई अधिकार नहीं ।

डा. भीवराव अम्‍बेडकर- गांधी जी और कांग्रेस पार्टी निचली जातियों का प्रतिनिधित्‍व नहीं करते ।

 

प्रश्‍न -लंदन में हुए किस गोलमेज सम्‍मेलन में किसी नतीजे पर नहीं पहुंचने के कारण गांधी जी खाली हाथ लौटे और लौटने के बाद भारत में सविनय अवज्ञा आंदोलन आरंभ कर दिया गया?

  1. पहला
  2. दूसरा
  3. तीसरा
  4. चौथा

उत्‍तर -दूसरा

 

प्रश्‍न- "अगर गांधी न होता तो यह दुनिया वाकई बहुत खूबसूरत होती। वह जो भी कदम उठाता है उसे ईश्‍वर की प्रेरणा का परिणाम कहता है लेकिन असल में उसके पीछे एक गहरी राजनीतिक चाल होती है।

  1. बर्कन हेड
  2. लार्ड विलिंग्‍डन
  3. लार्ड इरविन
  4. लार्ड चेम्‍सफोर्ड

उत्‍तर- लार्ड विलिंग्‍डन  

 

प्रश्‍न- भारत छोड़ो आंदोलन में भूमिगत प्रतिरोध गतिविधियों में सबसे ज्‍यादा सक्रिय कौन थे?

  1. बाबा ठाकुरदास
  2. जय प्रकाश नारायण
  3. डा. राजेन्‍द्र प्रसाद
  4. सच्चिदानंद सिन्‍हा

उत्‍तर- जय प्रकाश नारायण

 

प्रश्‍न-भारत छोड़ो आंदोलन के आरंभ होने के पूर्व ही जब 1942 में गांधी जी को गिरफ्तार किया गया तो उनको कब रिहा किया गया?

  1. 1942
  2. 1943
  3. 1944
  4. 1945

उत्‍तर- 1944

 

प्रश्‍न-राजा- रजवाड़ों में राष्‍ट्रवादी आंदोलन के सिद्धांत को बढ़ावा देने हेतु किसकी स्‍थापना की गयी ?

  1. देवमंडल
  2. प्रजामंडल
  3. राजामंडल
  4. स्‍वराज मंडल

उत्‍तर– प्रजामंडल

 

 

प्रश्‍न- 15अगस्‍त 1947 को जब दिल्‍ली में उत्‍सव मनाया जा रहा था तो उस समय गांधी जी कहां थे?

  1. अहमदाबाद
  2. कोलकात्‍ता
  3. दिल्‍ली
  4. बनारस

उत्‍तर कलकत्‍ता

 

प्रश्‍न- बारदोली किसान आंदोलन किस वर्ष हुआ?

1917

1920

1922

1928

उत्‍तर- 1928

 

प्रश्‍न- हिन्‍दुओं के बीच जाति एवं संप्रदाय के अंतर को समाप्‍त कर हिन्‍दू समाज में एकता स्‍थापित करने के उद्देश्‍य से हिन्‍दू महासभा का गठन किस वर्ष हुआ?

  1. 1920
  2. 1915
  3. 1922
  4. 1927

उत्‍तर 1915  

 

प्रश्‍न- पंजाब में हिन्‍दू, मुस्लिम और सिख भूस्‍वामियों के हितों का प्रतिनिधित्‍व करनेवाली राजनीतिक पार्टी का क्‍या नाम था?

  1. युनियनिस्‍ट पार्टी
  2. लोकहितवादी पार्टी
  3. अकाली पार्टी
  4. उत्‍थान दल

उत्‍तर- यूनियनिस्‍ट पार्टी

 

प्रश्‍न- केम्ब्रिज के पंजाबी मुसलमान छात्र चौधरी रहमत अली द्वारा गढ़ा गया पाक-स्‍तान का तात्‍पर्य किस क्षेत्र से था?

  1. पंजाब, सिंध और बालूचिस्‍तान
  2. पंजाब, अफगान और  कश्‍मीर
  3. पंजाब, कश्‍मीर और बालूचिस्‍तान
  4. पंजाब, अफगान, कश्‍मीर, सिंध और बालूचिस्‍तान

उत्‍तर- पंजाब, अफगान, कश्‍मीर, सिंध और बालूचिस्‍तान

उल्‍लेखनीय है कि कुछ विद्वानों के अनुसार पाकिस्‍तान के गठन की मांग उर्दू कवि मोहम्‍मद इकबाल से शुरू होती है जिन्‍होंने सारे जहां से अच्‍छा हिन्‍दोस्‍तान हमारा की रचना की।

 

प्रश्‍न- कांग्रेस के अधिकांश नेता जहां विभाजन को स्‍वीकार कर चुके थे वहीं वे कौन थे जिन्‍होंने अंत तक विभाजन का विरोध किया?

  1. महात्‍मा गांधी
  2. खान अब्‍दुल गफ्फार खान  
  3. महात्‍मा गांधी एवं खान अब्‍दुल गफ्फार खान
  4. महात्‍मा गांधी एवं डॉ. अम्‍बेडकर

उत्‍तर- महात्‍मा गांधी एवं खान अब्‍दुल गफ्फार खान

 

प्रश्‍न- मुस्लिम लीग द्वारा पाकिस्‍तान की स्‍थापना के लिए किस दिन को प्रत्‍यक्ष कार्यवाही दिवस मनाने की घोषणा की गयी ?

  1. 22 जुलाई 1946
  2. 16 जुलाई 1946
  3. 16 अगस्‍त 1946
  4. 28 अगस्‍त 1946

उत्‍तर- 16 अगस्‍त 1946

 

 

प्रश्‍न- औरंगजेब द्वारा जारी शाही फरमान द्वारा किसे बिना शुल्‍क चुकाए, रियायत के साथ व्‍यापार की अनुमति दी गयी- केवल कंपनी को

उल्‍लेखनीय है कि शुल्‍क मुक्‍त व्‍यापार का अधिकार केवल कंपनी का था तथा जो अफसर निजी तौर पर व्‍यापार चलाते थे उनको यह छूट नहीं थी लेकिन उन्‍होंने भी शुल्‍क चुकाने से इंकार कर दिया जिसके फलस्‍वरूप बंगाल का राजस्‍व कम हुआ और नवाब द्वारा विरोध किया गया।

 

प्रश्‍न- विभिन्‍न यूरोपीय शक्तियों के बीच हुई लड़ाइयों का मुख्‍य कारण क्‍या था- प्रतिस्‍पर्धी कंपनियों को समाप्‍त कर पूरब के व्‍यापार पर एकाधिकार प्राप्‍त करना । 




Youtube channel-GK BUCKET STUDY TUBE

BPSC Mains Special Notes by GK BUCKET STUDY TUEB
65वीं, से 69वीं BPSC के कई लाभार्थी लाभान्वित हुए । 
70th  BPSC हेतु आप भी लाभ उठाए।

गुणवत्तापूर्ण एवं न्यूनतम शुल्क के साथ अध्ययन सामग्री एवं अभ्‍यास  Whatapp or Call- 74704-95829

  BPSC Mains टेलीग्राम ग्रुप से  67th BPSC में  चयनित अभ्‍यर्थी 

No comments:

Post a Comment