बिहार तथा सभी एकदिवसीय परीक्षाओं की तैयारी हेतु बेहतरीन मंच ।

Mar 16, 2024

मार्च 2024 करेंट अफेयर

 मार्च 2024 करेंट अफेयर 



प्रश्‍न- पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के ध्वजवाहक के रूप में किसका चयन किया गया है?

  1. देविका चौधरी
  2. शरत कमल 
  3. सौरभ चौधरी 
  4. नीरज चोपड़ा 

 

उत्‍तर- शरत कमल 

दो बार के कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल आगामी पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के ध्वजवाहक होंगे

 

प्रश्‍न- इसरो ने कर्नाटक के चैलकेरे में रीयूजेबल लांच व्हीकल के लैंडिंग मिशन की सफल टेस्टिंग की।  इस रीयूजेबल लांच व्हीकल का क्या नाम दिया गया है?

  1. पुष्पक
  2. सार्थक
  3. आकाश
  4. गरुढ़

 

उत्‍तर- पुष्पक'

 

प्रश्‍न- भारतीय मूल के लियो वराडकर ने किस देश के प्रधानमंत्री पद से हाल ही में इस्तीफा दिया?

  1. आयरलैंड 
  2. फ़िनलैंड 
  3. सर्बिया
  4. मेडागास्‍कर

 

उत्‍तर- आयरलैंड 

वराडकर वर्ष 2017 में देश के पहले समलैंगिक प्रधानमंत्री और पद संभालने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बने थे।  

 

प्रश्‍न- भारत में किस स्‍थान पर 'स्टार्ट-अप महाकुंभ' का आयोजन किया जा रहा है?

  1. पुणे
  2. जयपुर
  3. नई दिल्ली 
  4. कोलकाता 

 

उत्‍तर - नई दिल्ली 

प्रधानमंत्री के अनुसार भारत 1.25 लाख स्टार्टअप्स के साथ तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है जिसमें 12 लाख युवा शामिल हैं।

 

प्रश्‍न- पिछले दिनों चर्चा में रहा याउंडे डिक्लेरेशनचर्चा का संबंध किससे संबंधित है?

  1. पर्यावरण सुरक्षा 
  2. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  3. समुद्रीय सुरक्षा 
  4. मलेरिया रोग

उत्‍तर- मलेरिया रोग

याउंडे डिक्लेरेशन के तहत 11 अफ्रीकी देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों ने मलेरिया से होने वाली मौतों को समाप्त करने का संकल्प लिया। याउंडे अफ़्रीकी देश कैमरून की राजधानी है।

 

प्रश्‍न- भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय दिव्यागंजन आइकन के रूप में किसे चुना है?


  1. शीतल देवी
  2. अरुणिमा सिन्हा 
  3. अर्चना कुमारी
  4. आंचल देवी

 

उत्‍तर- शीतल देवी

पैरा तीरंदाज और अर्जुन पुरस्‍कार विजेता शीतल देवी को भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय दिव्यागंजन आइकन के रूप में नियुक्त किया है

 

प्रश्‍न- 21 मार्च‚ 2024 को विश्वभर में मनाए गए ’अंतरराष्ट्रीय वन दिवस’ का मुख्‍य विषय क्‍या था?

  1. वन और रोजगार
  2. वन एवं जैव विविधता
  3. वन एवं नवचार
  4. वन एवं मानव जीवन

उत्‍तर- 'वन और नवाचार: बेहतर दुनिया के लिए नए समाधान'

 

प्रश्‍न- मार्च 2024 में जारी वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट‚ 2023 से संबंधित सत्‍य कथन/कथनों पर विचार कीजिए

1.    बांग्लादेश विश्व का सबसे प्रदूषित देश है।

2.    विश्‍व के शीर्ष 5 प्रदूषित देशों में भारत तीसरे स्‍थान पर है ।

3.    बिहार का पटना विश्व का सबसे अधिक प्रदूषित क्षेत्र था।


A.   केवल 1

B.   केवल 1 एवं 2

C.   2 एवं 3

D.   1, 2 एवं 3


उत्तर- B, केवल 1 एवं 2

बांग्‍लादेश और पाकिस्‍तान के बाद भारत शीर्ष प्रदूषित देशों में तीसरे स्‍थान पर है ।

बिहार का बेगुसराय 2023 में विश्‍व का सबसे प्रदूषित महानगरीय क्षेत्र था।

 

प्रश्‍न- प्रसिद्ध भारतीय अर्थशास्त्री गीता बत्रा किस वैश्विक संगठन की वैश्विक पर्यावरण सुविधा के स्वतंत्र मूल्यांकन कार्यालय के निदेशक के रूप में नियुक्त हुईं?

  1. विश्व बैंक
  2. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
  3. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
  4. एशियाई विकास बैंक

 

उत्तर विश्‍व बैंक

प्रसिद्ध भारतीय अर्थशास्‍त्री गीता बत्रा इस पद पर नियुक्‍त होनेवाली किसी विकासशील देश की पहली महिला बन गयी है।

 

प्रश्‍न- के के बिड़ला फाउंडेशन द्वारा प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान-2023 के लिए किसे सम्‍मानित किए जाने की घोषणा की गयी?

  1. गुलज़ार 
  2. अमिताभ कान्त 
  3. प्रभा वर्मा 
  4. देविका चौधरी

 

उत्‍तर- प्रभा वर्मा 

प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार प्रभा वर्मा को उनके काव्य उपन्यास 'रौद्र सात्विकम' के लिए सरस्वती सम्मान, 2023 से सम्मानित किया जाएगा।

 

प्रश्‍न- भारत के समुद्री हितों की रक्षा  के लिए ऑपरेशन संकल्‍प का संचालन किस क्षेत्र में किया जा रहा है?

  1. अदन की खाड़ी एवं आस पास का क्षेत्र
  2. अरब सागर
  3. सोमालिया का पूर्वी तट
  4. उपरोक्‍त सभी

 

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी

समुद्री खतरे, पायरेसी से निपटने और भारत के हितों की रक्षा करने हेतु भारतीय नौसेना द्वारा दिसम्‍बर 2023 में इसे आरंभ किया।

 

 

प्रश्‍न- दूरसंचार उद्योग के सबसे बड़े और प्रभावशाली कनेक्टिविटी इवेंट के रूप में फरवरी‚ 2024 में ‘मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस‚ 2024’ कहां आयोजित हुआ?

  1. बार्सिलोना
  2. शंघाई
  3. न्यूयार्क
  4. पेरिस
उत्तर – बार्सिलोना, स्‍पेन

प्रश्‍न- 2024 में दिए गए जीडी बिडला पुरस्कार में सम्‍मानित महिला वैज्ञानिक जो यह पुरस्कार पाने वाली वह पहली महिला वैज्ञानिक होंगी।

  1. प्रो. टेसी थामस
  2. प्रो. सुनिधि चौहान
  3. प्रो. अदिति सेन डे
  4. प्रो. स्‍वाति बनर्जी

 

उत्‍तर- प्रो. अदिति सेन डे

भौतिक विज्ञान में क्‍वांटन सूचना एवं संगणना के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।

 

प्रश्‍न- मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र और आन्‍ध्र प्रदेश की सीमा पर अव‍िस्थिति एतुरनगरम वन्‍यजीव अभ्‍यारण्‍य पिछले दिनों किस कारण से चर्चा में रहा?  

  1. बाढ़
  2. मानव-पशु संघर्ष
  3. वनाग्नि
  4. उपरोक्‍त में से कोई नहीं

उत्‍तर- वनाग्नि के कारण

 

प्रश्‍न- जैव विविधता से महत्‍वपूर्ण पश्चिमी घाट भारत के कितने राज्‍यों में विस्‍तारित है?

  1. 4
  2. 5
  3. 6
  4. 7

उत्‍तर- 6

गुजरात, महाराष्‍ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु

 

 

प्रश्‍न- संयुक्‍त राष्‍ट्र विश्‍व जल विकास रिपोर्ट 2024 के अनुसार कौन सा क्षेत्र पानी उपलब्‍धता संबंधित जोखिमों के मामले में विश्‍व के शीर्ष हॉटस्‍पॉट में शामिल है ।

  1. उत्‍तर भारत
  2. दक्षिण भारत
  3. उत्‍तर-पश्चिम भारत
  4. पूर्वी भारत

 

उत्‍तर- उत्‍तर पश्चिम भारत

उत्‍तर पश्चिम भारत के साथ उत्‍तरी चीन भी हॉटस्‍पॉट में शामिल है।

 

प्रश्‍न- पिछले दिनों भूटान द्वारा किस देश के राष्‍ट्रपति/प्रधानमंत्री को आर्डर ऑफ द डुक ग्‍यालपोप्रदान किया गया?  

  1. चीन
  2. पाकिस्‍तान
  3. भारत 
  4. नेपाल

उत्‍तर- भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

यह सम्‍मान प्राप्‍त करनेवाले वे पहले विदेशी राष्‍ट्रपति/प्रधानमंत्री है

 

 

प्रश्‍न- कोकराझार-गेफेलू  और बनारहाट-समत्‍से रेल लिंक किन देशों की परियोजनाएं हैं?

  1. भारत और भूटान
  2. भारत और बांग्‍ला देश
  3. भारत और नेपाल
  4. भारत और म्‍यांमार

 

उत्‍तर-भारत और भूटान

 

प्रश्‍न- शंघाई सहयोग संगठन स्‍टार्ट-अप फोरम का चौथा संस्‍करण पिछले दिनों कहां आयोजित किया गया?

  1. ग्‍वालियर
  2. नई दिल्‍ली
  3. कोयम्‍बटूर
  4. चेन्‍नइ

उत्‍तर- नई दिल्‍ली

 

प्रश्‍न-विश्‍व वन्‍य जीव द्वारा कोष द्वारा जलवायु परिवर्तन जागरुकता एवं ऊर्जा सरंक्षण को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2024 में अर्थ आवर का आयोजन कब किया गया?

  1. 18 मार्च
  2. 20 मार्च
  3. 23 मार्च
  4. 28 मार्च

उत्‍तर 23 मार्च को रात 8.30 से 9.30 तक

यह एक वैश्विक कार्यक्रम है जिसका आयोजन प्रतिवर्ष मार्च के अंतिम शनिवार को होता है ।

 

प्रश्‍न- पिछले दिनों सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने सड़कों के निर्माण और पाइपलाइनों बिछाने जैसी रैखिक परियोजनाओं हेतु सामान्‍य मिट्टी खोदने हेतु पर्यावरणीय मंजूरी लेने से छूट देनेवाली अधिसूचना को संविधान के किस अनुच्‍छेद का उल्‍लंघन मानते हुए रद्द कर दिया गया?

  1. अनुच्‍छेद 14
  2. अनुच्‍छेद 20 
  3. अनुच्‍छेद 26
  4. अनुच्‍छेद 29

 

उत्‍तर- अनुच्‍छेद 14

2020 में जारी इस अधिसूचना को अनुच्‍छेद 14 का उल्‍लंघन मानते हुए रद्द किया गया और कहा गया कि यह अधिसूचना पर्यावरण संरक्षण नियामें के अनुरूप नहीं है।

 

प्रश्‍न- संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने किस भारतीय को आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए अपने विशेष प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया?

  1. सुरेन्‍द्र झा 
  2. डा. मिताली गंगवाने
  3. कमल किशोर 
  4. अवधेश जितले

उत्‍तर-  कमल किशोर 

भारतीय राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारी कमल किशोर को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए अपने विशेष प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया।

 

प्रश्‍न- पिछले दिनों चर्चा में रहा पॉपोकैटेपेटल ज्वालामुखी किस देश में स्थित है?

  1. जापान
  2. मेक्सिको
  3. इटली 
  4. इक्‍वेडोर

 

उत्‍तर - मेक्सिको

 

प्रश्‍न- इंटरनेशनल एस्‍ट्रोनॉमिकल यूनियन ने चन्‍द्रयान-3 के विक्रम लैंडर के लैंडिंग साइट के लिए किस नाम को मंजूदी प्रदान की है?

  1. आदि शक्ति
  2. शिव शक्ति
  3. भारत शक्ति
  4. मातृ शक्ति

उत्‍तर - शिव शक्ति

अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ इसरो के चंद्रयान -3 लैंडिंग साइट के नाम 'शिव शक्ति' पॉइंट को मान्यता दे दी है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने 23 अगस्त 2023 चंद्रमा के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग लैंड कर ऐसा करनेवाला भारत पहला देश बना था।

 

प्रश्‍न- यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के एस्‍टा्रमेटी सेटेलाइट गैया द्वारा मिल्‍की-वे के खोजे गए सबसे पुराने निर्माण खंडों को क्‍या नाम दिया गया है?

  1. आदि एवं अंत
  2. शिव और शक्ति
  3. शांति और शक्ति
  4. मातृ एवं छाया

 

उत्‍तर- शिव और शक्ति

वैज्ञानिकों ने आकाशगंगा में शक्ति और शिव नामक दो प्राचीन संरचनाओं की पहचान की है, जो समान रासायनिक रचनाओं वाले सितारों से बने हैं और हमारे सूर्य की तुलना में लगभग 10 मिलियन गुना अधिक द्रव्यमान हैं। 

 

 

प्रश्‍न- अंतरिक्ष क्षेत्र में महिलाओं के लिए समर्पित अपनी तरह का पहला फेलोशिप कार्यक्रम कल्पना फेलोशिप कार्यक्रम की शुरुआत किसके द्वारा की गयी ?

  1. स्‍पेस एक्‍स
  2. इसरो
  3. स्‍टारलिंक एयरोस्‍पेस
  4. स्‍काईरूट एयरोस्‍पेस

उत्‍तर- स्काईरूट एयरोस्पेस,  हैदराबाद

 

 

प्रश्‍न- पिछले दिनों किस देश के दूरसंचार उपग्रह मेराह पुतिह-2 को फाल्कन-9 रॉकेट से लांच किया गया?

  1. मंगोलिया
  2. इंडोनेशिया
  3. वियतनाम
  4. थाइलैंड

उत्‍तर- इंडोनेशिया


प्रश्‍न- हिमाचल के ग्‍लेशियरों के बारे में जागरुकता फैलाने के उद्देश्‍य से पैगोंग फ्रोजन लेक मैराथन‚ 2024 का आयोजन किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में किया गया?

  1. जम्मू और कश्मीर
  2. लद्दाख
  3. उत्तराखंड
  4. हिमाचल प्रदेश

उत्तर-लद्दाख, पैगोंग झील

प्रश्‍न- ‘स्मार्ट ग्राम पंचायत: ग्राम पंचायत के डिजिटलीकरण की दिशा में क्रांति’ परियोजना के तहत बिहार का पहला जिला जहां सभी ग्राम पंचायतें पीएम-वाणी योजना के अंतर्गत वाई-फाई सेवाओं से सुसज्जित होंगी?

  1. पटना
  2. बेगूसराय
  3. गया
  4. जमुई

उत्‍तर- बेगूसराय

 

प्रश्‍न- पिछले दिनों किसके द्वारा लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में शपथ ली गयी?

  1. आरिफ मल्लिक
  2. उपेन्‍द्र गुप्‍ता
  3. रितु राज अवस्थी 
  4. रविशंकर प्रसाद 

 

उत्‍तर- रितु राज अवस्थी 

न्यायमूर्ति रितु राज इससे पहले भारत के 22वें विधि आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे तथा वह कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भी रह चुके है

 

प्रश्‍न- अंतर्राष्‍ट्रीय ऊर्जा एजेंसी द्वारा जारी ग्‍लोबल मीथेन ट्रैकर 2024 के अनुसार 2023 में किस क्षेत्र के कारण मिथेन का उत्‍सर्जन उच्‍च स्‍तर पर बना रहा?

  1. परिवहन क्षेत्र
  2. घरेलू क्षेत्र
  3. अंतरिक्ष क्षेत्र
  4. ऊर्जा क्षेत्र

उत्‍तर- ऊर्जा क्षेत्र

 

प्रश्‍न-अंतर्राष्‍ट्रीय ऊर्जा एजेंसी द्वारा जारी ग्‍लोबल मीथेन ट्रैकर 2024 के अनुसार असत्‍य कथन बताएं ?

  1. कोयला क्षेत्रक से मीथेन उत्‍सर्जन में सबसे बड़ा उत्‍सर्जक चीन रहा।
  2. तेल और गैस संबंधी परिचालनों में में मीथेन उत्‍सर्जन में अमेरिका प्रथम रहा।
  3. मीथेन ग्‍लोबल वार्मिंग में मीथेन सबसे बड़ा योगदानकर्ता गैस है।
  4. मीथेन एक ग्रीनहाउस गैस है जो गंधहीन, रंगहीन और ज्‍वलनशील गैस है।

 

उत्‍तर-3. मीथेन ग्‍लोबल वार्मिंग में कार्बन डाइऑक्‍साइड के बाद मीथेन दूसरा सबसे बड़ा योगदानकर्ता गैस है।

 

प्रश्‍न- समान नागरिक संहिता के संबंध में सत्‍य कथन बताएं।  

  1. स्‍वतंत्रता के बाद समान नागरिक संहिता अपनानेवाला भारत का पहला राज्‍य उत्‍तराखंड
  2. उत्‍तराखंड से पूर्व गोवा में 1867 में पूर्तगालियों द्वारा लाया गया।
  3. संविधान के अनुच्‍छेद 44 में समान नागरिका संहिता का उल्‍लेख है।
  4. सभी कथन सत्‍य है।

 

उत्‍तर- सभी कथन सत्‍य है ।

उत्‍तराखंड के जनजातीय समुदायों को छोड़कर सभी निवासियों पर लागू है तथा इसमें जीवनसाथी के जीवित होने पर दूसरा विवाह करने पर रोक तथा सभी वर्गों के पुत्र और पुत्रियों हेतु संपत्ति के समान अधिकार का प्रावधान है।

प्रश्‍न- नागरिकता संशोधन अधिनियम संबंधी असत्‍य कथन बताएं ।

  1. नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 द्वारा नागरिकता अधिनियम 1955 में संशोधन किया गया।
  2. श्रीलंका, बांग्‍लादेश या पाकिस्‍तान से भारत आए लोग शामिल ।
  3. शामिल समुदाय - हिन्‍दु, सिक्‍ख, बौद्ध, जैन, पारसी या ईसाई समुदाय
  4. 31 दिसम्‍बर 2014 या उससे पहले भारत में आए व्‍यक्ति को नागरिकता।

 

उत्‍तर- अफगानिस्‍तान, बांग्‍लादेश या पाकिस्‍तान से भारत आए लोग शामिल ।

 

प्रश्‍न- DRDO द्वारा मिशन दिव्‍यास्‍त्र के तहत हाल ही में स्‍वदेशी रूप से विकसित अग्नि-5 का सफल फ्लाइट टेस्‍ट किया गया जिसकी मारक क्षमता है?

  1. 2000 किमी
  2. 4000 किमी
  3. 5000 किमी
  4. 8000 किमी

उत्‍तर- 5000 किमी

यह टेस्‍ट अल्‍टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल रि-एंडी व्‍हीकल तकनीक से किया गया।

 

प्रश्‍न-हालिया घोषणा के अनुसार भारत 30 वर्षों बाद पुन: किस दवा का का उत्‍पादन आरंभ करेगा?

  1. एस्‍प्रीन
  2. पेनिसिलिन-G
  3. स्‍ट्रेप्‍टोमाइसिन
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- पेनिसिलिन-G

महत्‍वूपर्ण तथ्‍य

एक सक्रिय औषध सामग्री (Active Pharmaceutical Ingredient: API) है जिसका उपयोग निमोनिया, मैनिंजाइटिस, गोनोरिया, सिफलिस के इलाज में एंटी बैक्‍टीरियाल दवाओं के उत्‍पादन में होता है।

वैश्‍वीकरण के बाद चीन से सस्‍ते आयात के कारण भारत ने कई API की भांति पेनिसिलिन-G का भी चरणबद्ध तरीके से उत्‍पादन बंद कर दिया था तथा हालिया घोषणा के अनुसार भारत 30 वर्षों बाद पुन: पेनिसिलिन-G का उत्‍पादन आरंभ करेगा।

 

प्रश्‍न- भारत और किस देश के बीच बीच होनेवाला वार्षिक संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास धर्म गार्जियन हाल ही में राजस्‍थान में सम्‍पन्‍न हुआ?

  1. दक्षिण कोरिया
  2. वियतनाम
  3. जापान
  4. थाइलैंड

उत्‍तर- जापान

 



Youtube channel-GK BUCKET STUDY TUBE

BPSC Mains Special Notes by GK BUCKET STUDY TUEB
65वीं, से 69वीं BPSC के कई लाभार्थी लाभान्वित हुए । 
70th  BPSC हेतु आप भी लाभ उठाए।

गुणवत्तापूर्ण एवं न्यूनतम शुल्क के साथ अध्ययन सामग्री एवं अभ्‍यास  Whatapp or Call- 74704-95829

  BPSC Mains टेलीग्राम ग्रुप से  67th BPSC में  चयनित अभ्‍यर्थी 


BPSC मुख्य परीक्षा के हमारे Telegram Practice Group में जुड़े और निरंतर अभ्यास द्वारा लेखन शैली का विकास करें।


प्रश्‍न- वर्ष 2023 में नाटो के 31वें सदस्‍य के रूप में फिनलैंड के शामिल होने के बाद मार्च 2024 में किसे 32वें सदस्‍य के रूप में शामिल किया गया?

  1. जॉर्जिया
  2. यूक्रेन
  3. बोस्निया व हर्जेगोविना
  4. स्‍वीडन

उत्‍तर- स्‍वीडन

महत्‍वपूर्ण तथ्‍य

NATO एक ट्रांस अटलांटिक राजनीतिक एवं सैन्‍य संगठन है जिसे वाशिंगटन संधि भी कहा जाता है।

मुख्‍यालय- ब्रुसेल्‍स (बेल्जियम)

नाटो के सदस्‍य बनने के इच्‍छुक देश जॉर्जिया, यूक्रेन, बोस्निया व हर्जेगोविना

 

प्रश्‍न- भारत और यूरोपीय मुक्‍त व्‍यापार संघ (EFTA) के मध्‍य हस्‍ताक्षरित कुल 14 अध्‍याय वाले व्‍यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौता द्वारा अगले 15 वर्षों में भारत में कितने बिलीयन अमेरिकी डॉलर के प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश का लक्ष्‍य है ?

  1. 200 
  2. 100
  3. 500
  4. 1000

उत्‍तर- 100

आइसलैंड, नार्वें, लिकटेंस्‍टीन और स्विटजरलैंड यूरोपीय मुक्‍त व्‍यापार संघ में शामिल है लेकिन यूरोपीय संघ का हिस्‍सा नहीं है।

 

प्रश्‍न- हाल ही में भारतीय प्रधानमंत्री ने किस राज्‍य में 278 मीटर ऊंचे, भारत के सबसे ऊंचे कंक्रीट ग्रेविटी बांध, दिबांग बहुउद्देशीय जलविद्युत परियोजना की आधारिशला रखी?

  1. असम
  2. मेघालय
  3. अरुणाचल प्रदेश
  4. सिक्किम

उत्‍तर- अरुणाचल प्रदेश

यह दिबांग नदी पर निर्मित की जाएगी जो ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी है।

प्रश्‍न- राष्‍ट्रीय जल मिशन के तहत आरंभ जल शक्ति अभियान-कैच द रेन 2024 की थीम क्‍या है?

  1. जल से जीवन
  2. नारी शक्ति से जल शक्ति
  3. जल जननी जीवन
  4. जल शक्ति, देश शक्ति

उत्‍तर- नारी शक्ति से जल शक्ति

 

प्रश्‍न- SIPRI द्वारा जारी ट्रेंडस इन इंटरनेशलन आर्म्‍स ट्रांसफर 2023 रिपार्ट के अनुसार दुनिया में हथियारों का सबसे बड़ा निर्यातक देश अमेरिका है जबकि शीर्ष आयातक कौन है?

  1. पाकिस्‍तान
  2. ईरान
  3. भारत
  4. चीन

उत्‍तर- भारत  

अमेरिका, 42 प्रतिशत हिस्‍सेदारी के साथ शीर्ष निर्यातक है जबकि सबसे बड़ा हथियार आयातक देश भारत है।

 

 Whatsapp/Contact No. 74704-95829

करेंट अफेयर मुख् परीक्षा अभ्यास प्रश्

70वी बिहार लोक सेवा आयोग  टेलीग्राम ग्रुप  (Pre+Mains)

प्रतिदिन अभ्‍यास मूल्‍यांकन एवं मॉडल उत्‍तर प्राप्‍त करने हेतु ग्रुप अवश्‍य ज्‍वाइन करें। 

प्रश्‍न- जन औषधि केन्‍द्र के संबंध में उपयुक्‍त कथन का चयन करें।

  1. प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत संचालित दवा दूकान।
  2. किफायती दर पर जेनरिक दवाएं उपलब्‍ध कराने हेतु।  
  3. निजी उद्यमियों द्वारा संचालित।
  4. सभी कथन सत्‍य है।

उत्‍तर- सभी कथन सत्‍य है

 

 

प्रश्‍न- वंचित वर्गों के पात्र लाभार्थी को ऋण सहायता प्रदान करने हेतु पीएम सूरज पोर्टल का नोडल मंत्रालय कौन सा है?

  1. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
  2. मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय
  3. गृह मंत्रालय
  4. श्रम मंत्रालय

 

उत्‍तर- सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

 

प्रश्‍न- मार्च 2024 में पुननिर्मित किस आश्रम का प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन किया गया?

  1. कोचरब आश्रम
  2. आनंद आश्रम
  3. नवजीवन आश्रम
  4. सर्वोदय आश्रम

उत्‍तर- कोचरब आश्रम

अहमदाबाद में स्थित कोचरब आश्रम पहला आश्रम था जिसे 1915 में भारत आने पर गांधी जी ने बनाया।

 

प्रश्‍न- भारत शक्ति नाम से तीनों सेनाओं का फायरिंग और युद्ध अभ्‍यास हाल ही में कहां सम्‍पन्‍न हुआ?

  1. महाराष्‍ट्र
  2. राजस्‍थान
  3. लद्दाख
  4. केरल

उत्‍तर- राजस्‍थान, पोखरण

 

प्रश्‍न- किस कानून के द्वारा डिजीटल क्षेत्रक के विनियमन का कार्य किया जाता है?  

  1. प्रतिस्‍पर्धा अधिनियम 2002
  2. उपभोक्‍ता संरक्षण अधिनियम 2019
  3. सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी

 

प्रश्‍न- 1 लाख रु. या उससे अधिक वा‍र्षिक घरेलू आय अर्जित करनेवाली SHG सदस्‍य को क्‍या कहा जाता है?

  1. अमीर दीदी
  2. रानी दीदी
  3. लखपति दीदी
  4. समूह दीदी

उत्‍तर- लखपति दीदी  

 

प्रश्‍न- पिछले दिनों चर्चा में रहे किनमेन द्वीप समूह किस देश के अधिकार क्षेत्र में है?

  1. वियतनाम
  2. जापान
  3. ताइवान
  4. मलेशिया

उत्‍तर- ताइवान

 

प्रश्‍न- पिछले दिनों सीमा सुरक्षा बल (BSF) की पहली महिला स्नाइपर बनने का गौरव किसे प्राप्‍त हुआ?

  1. नेहा देशपांडे
  2. आरती कुकरेजा
  3. दीपिका मिश्रा 
  4. सुमन कुमारी 

उत्‍तर -सुमन कुमारी 

 

प्रश्‍न- नई दिल्ली में डेफ कनेक्ट 2024 के दौरान महत्वपूर्ण और रणनीतिक रक्षा प्रौद्योगिकियों में नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए किस योजना की शुरुआत की गयी?

  1. अदिति योजना
  2. सक्षम योजना
  3. पराक्रम योजना
  4. सुनिधि योजना

उत्‍तर – अदिति योजना

 

प्रश्‍न- औपनिवेशिक काल में अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह करनेवाले संभुधन फोंगलो का संबंध किस राज्‍य से है?

  1. अरुणाचल प्रदेश
  2. असम
  3. नागालैंड
  4. त्रिपुरा

उत्‍तर-असम

 

प्रश्‍न- संयुक्‍त राष्‍ट्र में सुधार के लिए गठित G4 समूह में  भारत के अलावा कौन सा देश शामिल है?

  1. ब्राजील
  2. जर्मनी
  3. जापान
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- शामिल देश भारत, ब्राजील, जर्मनी और जापान

 

प्रश्‍न- इंफोसिस फाउंडेशन की पूर्व अध्‍यक्ष जिनको संविधान के अनुच्‍छेद 80 (3) के तहत हाल ही में राज्‍य सभा के लिए मनोनीत किया गया है?

  1. राधा मूर्ति
  2. नारायण मूर्ति
  3. सुधा मूर्ति
  4. कीर्ति सुधा

उत्‍तर- सुधा मूर्ति

 

प्रश्‍न- मीजल्‍स और रुबेला पार्टनरशिप द्वारा मीजल्‍स और रुबेला चैंपियन अवार्ड से किस देश को सम्‍मानित किया गया?

  1. बांग्‍लादेश
  2. नेपाल
  3. भारत
  4. मालदीव

उत्‍तर- भारत

 

प्रश्‍न- हाल ही में भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा किस राज्‍य में रणनीतिक रूप से महत्‍वपूर्ण सेला टनल का उद्घाटन किया गया?

  1. अरुणाचल प्रदेश
  2. असम
  3. नागालैंड
  4. त्रिपुरा

उत्‍तर- अरुणाचल प्रदेश

यह दुनिया की सबसे बड़ी लगभग 1.5 किमी लंबी 2 लेन वाली टनल है जो 13 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थिति है जो सभी मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी।

 

प्रश्‍न- हाल ही में भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा किस राज्‍य में भारत-बांग्‍लादेश अंतर्राष्‍ट्रीय सीमा पर स्थि‍त सबरूम लैंडपोर्ट (भूमि बंदरगाह) का उद्घाटन किया गया?

  1. अरुणाचल प्रदेश
  2. असम
  3. पश्चिम बंगाल  
  4. त्रिपुरा

उत्‍तर- त्रिपुरा

यह पोर्ट फेनी नदी पर निर्मित मैत्री पुल के माध्‍यम से बांग्‍लादेश के चटगांव बंदरगाह से जुड़ा है जो भारत और बांग्‍लादेश के बीच आवागमन को सुविधाजनक बनाएगा।

 

प्रश्‍न- पात्र विवाहित महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देने हेतु 'महतारी वंदन योजना' किस राज्य सरकार द्वारा आरंभ की गयी?

  1. नागालैंड
  2. ओडिसा  
  3. असम 
  4. छत्तीसगढ़

उत्‍तर- छत्तीसगढ़

 

प्रश्‍न-हाल ही में भारत के नए चुनाव आयुक्त के रूप में किसे चुना गया है?

  1. सुखबीर संधु एवं ज्ञानेश कुमार 
  2. ज्ञानेश कुमार एवं आदर्श त्रिवेदी
  3. सुखबीस संधु एवं सुधीर कुमार
  4. ज्ञानेश कुमार एवं सुधीर कुमार

उत्‍तर- सुखबीर सिंह संधु और ज्ञानेश कुमार

 

प्रश्‍न-भारत की पहली ऑटोमोबाइल इन-प्लांट रेलवे साइडिंग प्रोजेक्ट का उद्घाटन किस राज्य में किया गया?

  1. हिमाचल प्रदेश 
  2. उत्‍तराखंड
  3. राजस्‍थान
  4. गुजरात  

उत्‍तर- गुजरात 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के हंसलपुर में मारुति सुजुकी इंडिया के प्लांट में भारत की पहली ऑटोमोबाइल इन-प्लांट रेलवे साइडिंग परियोजना का उद्घाटन किया।

 

प्रश्‍न-प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा भारत के पहले वाणिज्यिक सेमीकंडक्टर फेब्रिकेशन सर्विस की नींव कहां रखी गयी?

  1. मध्‍य प्रदेश
  2. हरियाणा
  3. राजस्थान 
  4. गुजरात 

उत्‍तर- गुजरात 

धोलेरा, गुजरात  में टाटा-पावरचिप सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कॉर्प की चिप फैब्रिकेशन यूनिट की आधारशिला रखी गयी जो भारत की पहली कमर्शियल सेमीकंडक्टर फेब्रिकेशन सर्विस होगी।

 

प्रश्‍न- मनोहर लाल खट्टर द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद किसे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसे चुना गया?

  1. नायब सैनी 
  2. नवाब सिंह धुले
  3. गजेन्‍द्र जाटव
  4. अतुल प्रधान  

उत्‍तर -  नायब सैनी 

 

प्रश्‍न- भारत के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा  किस नाम से भारत के पहले एलिवेटेड 8-लेन एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया गया?

  1. नोयडा एक्सप्रेसवे
  2. द्वारका एक्सप्रेसवे
  3. सोनीपत एक्सप्रेसवे
  4. गुरुग्राम एक्सप्रेसवे

उत्‍तर द्वारका एक्सप्रेसवे।

द्वारका एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 29 किमी है, जिसमें से 18.9 किमी हरियाणा में जबकि शेष 10.1 किमी दिल्ली में है।

 

प्रश्‍न-भारत में आयोजित 71वें मिस वर्ल्ड फिनाले में मिस वर्ल्‍ड ख़िताब जीतने वाली क्रिस्टीना पिजकोवा का संबंध किस देश से है?

  1. पूर्तगाल
  2. कोस्‍टारिका  
  3. बोस्निया  
  4. चेक रिपब्लिक 

उत्‍तर- चेक रिपब्लिक 

 

पिछले दिनों भारतीय नौसेना द्वारा लक्षद्वीप के किस द्वीप पर अपने नए बेस आईएनएस जटायु की स्थापना की गयी?

  1. मिनिकॉय द्वीप
  2. कवारत्ती 
  3. अगत्ती द्वीप
  4. चेटलाट द्वीप

उत्‍तर- मिनिकॉय द्वीप 


प्रश्‍न- प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रतिमाह कितनी यूनिट तक बिजली मुफ्त प्रदान की जाएगी?

  1. 200
  2. 300
  3. 500
  4. 1000

 

उत्‍तर- प्रति माह 300 यूनिट

कार्यान्‍वयन- नवीन और नवीकरण ऊर्जा मंत्रालय

visit our website- www.gkbucket.com

 

 

प्रश्‍न- प्रोजेक्‍ट टाइगर की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर बिल्‍ली प्रजातियों के पर्यावास की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु वैश्विक सहयोग सुनिश्चित करने के लिए इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस का मुख्‍यालय बनाया गया है?

  1. थाइलैंड
  2. बीजिंग
  3. ढाका
  4. भारत

 

उत्‍तर- भारत 

इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस का लक्ष्‍य - 7 प्रमुख बिल्‍ली प्रजातियों बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, प्‍यूमा और जगुआर का पर्यावास की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु वेश्विक सहयोग सुनिश्चित करना।

प्‍यूमा और जगुआर को छोड़कर भारत में शेष प्रजातियां पायी जाती है।

 

 

प्रश्‍न- सेमीकंडक्‍टर के संबंध में निम्‍न में सत्‍य कथन की पहचान करें

  1. सूचालक और कुचालक के बीच की विशेषता युक्‍त।
  2. डायोड बनाने में प्रयुक्‍त।
  3. अमेरिका, चीन और ताइवान-सेमीकंडक्‍टर का पावर हाउस ।
  4. सभी सत्‍य है।

 

उत्‍तर- सभी सत्‍य है   

प्रश्‍न- भारत में तेंदुओं की स्थिति रिपोर्ट 2022 के अनुसार तेंदुओं की सबसे ज्‍यादा आबादी वाला राज्‍य कौन सा है ?

  1. उत्‍तर प्रदेश
  2. कर्नाटक
  3. मध्‍य प्रदेश
  4. तमिलनाडु

 

उत्‍तर- मध्‍य प्रदेश

सबसे ज्‍यादा आबादी वाले राज्‍य मध्‍य प्रदेश जबकि सबसे अधिक आबादी वाला टाइगर रिजर्व नागार्जुनसागर है ।

तेंदुओं की संख्‍या 2018 की तुलना में 1.08% की वृद्धि दर्ज करते हुए 2022 में 13,874 हो गयी ।

IUCN रेड लिस्‍ट में वल्‍नरेबल सूची में शामिल यह जीव मैंग्रोव वनों और मरुस्‍थल में नहीं पाए जाते ।

 

प्रश्‍न- हेड-शील्‍ड सी स्‍लग की एक नई समुद्री प्रजाति जिसकी खोज पश्चिमी बंगाल और ओडिसा के तटों पर की गयी है उसका नामकरण किसके नाम पर हुआ है?

  1. द्रौपदी मुर्मू
  2. नरेन्‍द्र मोदी
  3. अमित शाह
  4. बीजू पटनायक

 

उत्‍तर- द्रोपदी मुर्मू

जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने इसका नाम भारत के राष्‍ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मू के नाम पर मेलानोक्‍लामिस द्रौपदी रखा है।

  Whatsapp/Contact No. 74704-95829

करेंट अफेयर मुख् परीक्षा अभ्यास प्रश्

70वी बिहार लोक सेवा आयोग  टेलीग्राम ग्रुप  (Pre+Mains)

प्रतिदिन अभ्‍यास मूल्‍यांकन एवं मॉडल उत्‍तर प्राप्‍त करने हेतु ग्रुप अवश्‍य ज्‍वाइन करें।


प्रश्‍न- सवाई राजा जयसिंह द्वारा बनाए गए किस जंतर-मंतर परिसर में दुनिया की पहली वैदिक घड़ी विक्रमादित्‍य वैदिक घड़ी का उद्घाटन किया गया?

  1. उज्‍जैन
  2. दिल्‍ली
  3. जयपुर
  4. वाराणसी

 

उत्‍तर -उज्‍जैन

घड़ी भारतीय पंचाग पर आधारित है जयपुर के राजा सवाई जयसिंह द्वारा भारत के पांच शहरों और जयपुर में जंतर-मंतर वेधशाला का निर्माण कराया गया। उल्‍लेखनीय है कि जयपुर स्थित जंतर-मंतर यूनेस्‍को विश्‍व धरोहर में शामिल है।

 

प्रश्‍न-प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्‍युदय योजना के संबंध में सही विकल्‍प चयन करें।  

  1. केन्‍द्रीय सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता मंत्रालय की योजना।
  2. अनुसूचित जाति समुदाय की गरीबी को कम करना।  
  3. स्‍कूली नामांकन एवं साक्षरता में वृद्धि लाना।
  4. सभी सत्‍य कथन है ।

 

उत्‍तर- सभी कथन सत्‍य है  

 

प्रश्‍न- भारत में कोयले के भंडार के बावजूद कोयले के आयात कारणों में निम्‍न में कौन शामिल नहीं है?  (www.gkbucket.com)

  1. कोंकिंग कोयले का भंडार कम और निम्‍न गुणवत्‍ता होना।
  2. कोयला आपूर्ति में लॉजिस्टिक्‍स की कमी।
  3. अंतर्राष्‍ट्रीय बाध्‍यता
  4. नई कोयला खदानों के विकास में कानूनी बाधाएं

 

उत्‍तर- अंतर्राष्‍ट्रीय बाध्‍यता

 

प्रश्‍न- केन्‍द्रीय इस्‍पात मंत्री द्वारा स्‍टेनलेस स्‍टील क्षेत्र में कहां पर भारत के पहले ग्रीन हाइड्रोजन संयंत्र का उद्घाटन किया गया (www.gkbucket.com)

  1. मध्‍य प्रदेश
  2. छत्‍तीसगढ
  3. झारखंड
  4. हरियाणा

 

उत्‍तर- हिसार, हरियाणा

 

पर्यटन उद्योग के लिए आरंभ स्‍वच्‍छता ग्रीन लीफ रेटिंग के तहत पहला फाइव रेटिंग सर्टिफिकेट ऑफ रिकग्रिशन किस राज्‍य में स्थित रिसार्टस को दिया गया? (www.gkbucket.com)

  1. केरल
  2. तमिलनाडु
  3. राजस्‍थान
  4. मध्‍य प्रदेश

 

उत्‍तर-मध्‍य प्रदेश के बाइसन रिसार्टस को दिया गया ।

जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्‍वच्‍छता विभाग द्वारा पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से आरंभ इस रेटिंग में साफ-सफाई और स्‍वच्‍छता के मानकों के पालन के आधार पर पर्यटक सुविधाओं का मूल्‍यांकन किया जाता है। यह मिशन LiFE के तहत ट्रेवल फॉर LiFE कार्यक्रम के अनुरूप है।

 

प्रश्‍न- संवैधानिक अधिकार के रूप में गर्भपात की गारंटी देने वाला पहला देश कौन है? (www.gkbucket.com)

  1. दक्षिण कोरिया
  2. नार्वे
  3. फ्रांस
  4. सिंगापुर

उत्‍तर- फ्रांस

भारत में 1 डॉटक्‍र की राय के आधार पर 20 सप्‍ताह के गर्भ तथा कम से कम 2 चिकित्‍सकों की सलाह के बाद 20 से 24 सप्‍ताह के गर्भ को समाप्‍त करने का प्रावधान है।

 

प्रश्‍न- विश्‍व बैंक द्वारा जारी विमन, बिजनेस एंड द लॉ 2024 रिपोर्ट के अनुसार भारतीय महिलाओं को पुरुषों की तुलना में कितने प्रतिशत कानूनी अधिकार प्राप्‍त है?  

(www.gkbucket.com) 

  1. 20 प्रतिशत
  2. 40 प्रतिशत
  3. 60 प्रतिशत
  4. 80 प्रतिशत

 

उत्‍तर- केवल 60 प्रतिशत

यह रिपोर्ट सुरक्षा, कार्यस्‍थल, वेतन, मातृत्‍व, सुरक्षा, आवागमन आदि जैसे 10 संकेतकों के आधार पर विश्‍व की अर्थव्‍यवस्‍थाओं में उन कानूनों की जांच करती है जो महिलाओं के आर्थिक अवसर को प्रभावित करते हैं।

 

प्रश्‍न- लघु उपग्रह प्रक्षेपण यानों के प्रक्षेपण के लिए भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा हाल ही में कहां पर कुलशेखरपट्टिनम स्‍पेशपोर्ट की अधारशिला रखी गयी? (www.gkbucket.com)

  1. केरल
  2. तमिलनाडु
  3. उड़ीसा
  4. कर्नाटक

उत्‍तर- तूतुक्‍कुड्डि, तमिलनाडु

 

प्रश्‍न- चर्चा में रहे प्रोजेक्‍ट सीबर्ड के द्वारा भारतीय नौसेना द्वारा कहां में नौसैनिक अड्डे की स्‍थापना की जा रही है? (www.gkbucket.com) 

  1. लक्षद्वीप
  2. अंडमान द्वीप
  3. उड़ीसा
  4. कर्नाटक

 

उत्‍तर - कारवार, कर्नाटक

 

प्रश्‍न- हाल ही में भारत और मॉरिशस ने किस द्वीप पर संयुक्‍त रूप से नई हवाई पट्टी और 6 सामुदायिक विकास परियोजनाओं का संयुक्‍त रूप से उद्घाटन किया? (www.gkbucket.com) 

  1. डिमोला
  2. अगालेगा
  3. डूप
  4. अकीरू

 

उत्‍तर- अगालेगा द्वीप, मॉरिशस

 

प्रश्‍न- सर्वोच्‍च न्‍यायालय के हालिया निर्णय के अनुसार संविधान के किस अनुच्‍छेद के तहत दिए गए मौलिक अधिकार का दुरुपयोग करने के बाद कोई व्‍यक्ति बाद में अनुच्‍छेद 32 के तहत अधिकारों के तहत संरक्षण प्राप्‍त करने के लिए पात्र नहीं रह जाएगा? (www.gkbucket.com) 

  1. अनुच्‍छेद 19 (1) (a) एवं अनुच्‍छेद 25
  2. अनुच्‍छेद 19 (1) (a) एवं अनुच्‍छेद 21
  3. केवल अनुच्‍छेद 19 (1)
  4. केवल अनुच्‍छेद 21

उत्‍तर- अनुच्‍छेद 19 (1) (a) एवं अनुच्‍छेद 25

अनुच्‍छेद 19 (1) (a) वाक और अभिव्‍यक्ति की स्‍वतंत्रता का अधिकार एवं अनुच्‍छेद 25 के तहत अंतकरण की स्‍वतंत्रता एवं धर्म के अबाध रूप से मानने की स्‍वतंत्रता।

 

प्रश्‍न- वैसी वस्‍तुएं जैसे रासायनिक पदार्थ, परमाणु सामग्री जिसका सैन्‍य एवं असैन्‍य दोनों क्षेत्रों में उपयोग किया जा सकता है क्‍या कहलाती है? (www.gkbucket.com) 

  1. समान उपयोगी वस्‍तुएं
  2. बहुउपयोगी वस्‍तुए
  3. दोहरे उपयोगवाली वस्‍तुएं
  4. रक्षा उपयोगी वस्‍तुएं

उत्‍तर- दोहरे उपयोग वाली वस्‍तुएं

दोहरे उपयोग वाली वस्‍तुएं विदेश व्‍यापार नीति 2023 के तहत वर्गीकृत है । जिनका निर्यात या तो प्रतिबंधित है या उसे तब तक निर्यात नहीं किया जा सकता जब तक कि विशेष रूप से अनुमति न दी गयी हो।

 

प्रश्‍न- हालिया रिपोर्टस के अनुसार मेक्सिको सिटी में डे जीरो की स्थिति बन गयी है, यहां पर डे जीरो का क्‍या तात्‍पर्य किस वस्‍तु से संबंधित है? (www.gkbucket.com) 

  1. पानी
  2. पेट्रोल
  3. उर्वरक
  4. दूध

उत्‍तर- डे जीरो वह स्थिति है जब पानी केवल आवश्‍यक सेवाओं के लिए ही दिया जाता है।

 

प्रश्‍न- भारतीय संविधान के किस अनुच्‍छेद में यह प्रावधान है कि सांसदों द्वारा कही गयी किसी बात या डाले गए वोट के संबंध में उनके विरुद्ध किसी न्‍यायालय में कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती? (www.gkbucket.com) 

  1. अनुच्‍छेद 105 (2)
  2. अनुच्‍छेद 170 (2)
  3. अनुच्‍छेद 200 (2)
  4. अनुच्‍छेद 194 (2)

उत्‍तर- अनुच्‍छेद 105 (2)

अनुच्‍छेद 194 (2) में यह प्रावधान है कि विधान मंडल में विधायकों द्वारा कही गयी किसी बात या डाले गए वोट के संबंध में उनके विरुद्ध किसी न्‍यायालय में कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी ।  

 

भारतीय फार्माकोपिया (भारत में निर्मित और/अथवा बिक्री वाली दवाओं के मानकों की आधिकारिक पुस्‍तक) को मान्‍यता देनेवाला स्‍पेनिश-भाषी पहला देश कौन है?(www.gkbucket.com) 

  1. फिनलैंड 
  2. स्‍पेन
  3. पूर्तगाल
  4. निकारागुआ

उत्‍तर- निकारागुआ

 

प्रश्‍न-राज्‍य ऊर्जा दक्षता सूचकांक 2023 के अनुसार कौन सा एकमात्र राज्‍य है जो ऊर्जा सरंक्षण और ऊर्जा दक्षता नीति को अपना रहा है? (www.gkbucket.com) 

  1. झारखंड
  2. राजस्‍थान
  3. कर्नाटक
  4. गोवा

उत्‍तर- कर्नाटक

 

प्रश्‍न- World Poverty Clock पर नवीनतम आंकड़ों के अनुसार भारत ने चरम निर्धनता को अपनी आबादी से कितना प्रतिशत नीचे लाने में सफलता प्राप्‍त कर ली?www.gkbucket.com) 

  1. 3 प्रतिशत
  2. 5 प्रतिशत
  3. 7 प्रतिशत
  4. 11 प्रतिशत

उत्‍तर- 3 प्रतिशत

इसका तात्‍पर्य यह है कि अब भारत की केवल 3 प्रतिशत से कम आबादी चरम निर्धनता में जीवन यापन कर रही है।

 

निम्‍न में कौन महत्‍वपूर्ण और सामरिक खनिज है? (www.gkbucket.com) 

  1. कैडमियम
  2. कोबाल्‍ट
  3. गैलियम
  4. उपरोक्‍त सभी  

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी

खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 में संशोधन कर 24 महत्‍वपूर्ण एवं सामरिक खनिजों को सूचीबद्ध किया गया है।

 

प्रश्‍न- गंगा डाल्फिन के अध्‍ययन को समर्पित एशिया में अपनी तरह के पहले संस्‍थान का कहां उद्घाटन किया गया?  (www.gkbucket.com) 

  1. भागलपुर
  2. बक्‍सर
  3. पटना
  4. कटिहार

उत्‍तर- पटना, बिहार 

 

प्रश्‍न- भारत के पहले स्‍वदेशी प्रोटोटाइप फास्‍ट ब्रीडर रियक्‍टर में कोर लोडिंग प्रक्रिया की शुरुआत किस स्‍थान पर हुई? (www.gkbucket.com)

  1. काकरापार
  2. रावतभाटा
  3. कलपक्‍कम
  4. कैगा

उत्‍तर- तमिलनाडु, कलपक्‍कम

कोर लोडिंग क्रिटीकेलिटी प्राप्‍त करने का पहला तरीका है क्रिटीकेलिटी प्राप्‍त करने के बाद बिजली का उत्‍पादन आरंभ होता है। इसके आरंभ होने के बाद रूस के बाद फास्‍ट ब्रीडर रियक्‍टर से वाणिज्यिक रूप में ईंधन उत्‍पादन करनेवाले दूसरे देश का दर्जा भारत को प्राप्‍त होगा।

 

प्रश्‍न- परमाणु रियक्‍टर में क्रिटीकेलिटी टर्म से संबंधित सत्‍य कथन बताएं (www.gkbucket.com)

  1. क्रिटीकेलिटी प्राप्‍त करने का पहला तरीका कोर लोडिंग है
  2. क्रिटीकेलिटी प्राप्‍त करने के बाद बिजली का उत्‍पादन आरंभ होता है।
  3. यह दुर्घटना की रोकथाम से संबंधित है।
  4. उपरोक्‍त सभी सत्‍य है


उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी सत्‍य है

इस रियक्‍टर के आरंभ होने के बाद रूस के बाद फास्‍ट ब्रीडर रियक्‍टर से वाणिज्यिक रूप में ईंधन उत्‍पादन करनेवाले दूसरे देश का दर्जा भारत को प्राप्‍त होगा।

 

प्रश्‍न-द्विपक्षीय नौसेना अभ्‍यास  समुद्र लक्ष्‍मण किन देशों के बीच होता है? (www.gkbucket.com)

  1. भारत और मॉरीशस
  2. भारत और इंडोनेशिया
  3. भारत और मलेशिया
  4. भारत और थाइलैंड

उत्‍तर- भारत और मलेशिया

 

प्रश्‍न-भारत ने किस देश में बाघों को पुन: बसाने की योजना पर काम करने हेतु जैव विविधता संरक्षण पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए? (www.gkbucket.com) 

  1. इंडोनेशिया
  2. थाइलैंड
  3. कंबोडिया
  4. श्रीलंका

उत्‍तर- कंबोडिया

 

प्रश्‍न- सर्वोच्‍च न्‍यायालय के अनुसार मामलों की सुनवाई कर रहे न्‍यायाधीशों द्वारा जमानत देने से मना करने की बढ़ती आदत संविधान के द्वारा प्रदत किस अधिकार का उल्‍लंघन है ? (www.gkbucket.com) 

  1. अनुच्‍छेद 16
  2. अनुच्‍छेद 19
  3. अनुच्‍छेद 21
  4. अनुच्‍छेद 29

उत्‍तर- अनुच्‍छेद 21 के तहत प्राण या दैहिक स्‍वतंत्रता का अधिकार

 

 

प्रश्‍न- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा गठित विश्‍वनाथन समिति का संबंध किससे है? (www.gkbucket.com)


  1. ऋण भुगतान 
  2. सहकारी बैंक
  3. निजी बैंक
  4. वेतन निर्धारण

उत्‍तर- सहकारी बैंक

 

प्रश्‍न-कृषिगत, प्राकृतिक या निर्मित उत्‍पादों को मान्‍यता देने वाले भौगोलिक संकेतक की उपयोग की सामान्‍य अवधि होती है ? (www.gkbucket.com)

 

  1. 5 वर्ष
  2. 10 वर्ष
  3. 20 वर्ष
  4. 25 वर्ष

उत्‍तर- GI टैग की उपयोग अवधि- 10 वर्ष

 

प्रश्‍न- किस राज्‍य की कटक रूपा तारकशी  कलाकारी जिसका उपयोग मेसोपोटामिया (वर्तमान इराक) में आभूषण निर्माण में किया जाता था को हाल ही में GI टैग मिला? (www.gkbucket.com)

 

  1. पश्चिम बंगाल
  2. छत्‍तीसगढ
  3. ओडिसा
  4. झाारखंड

उत्‍तर- ओडिसा

 

प्रश्‍न- विश्‍व के सबसे बड़े चावल निर्यातक के रूप में कुल चावल निर्यात में भारत की कितनी हिस्‍सेदारी है?  (www.gkbucket.com)

 

  1. 20 प्रतिशत
  2. 30 प्रतिशत
  3. 40 प्रतिशत
  4. 50 प्रतिशत

उत्‍तर 40 प्रतिशत

 

प्रश्‍न- भारत का पहला शहर विशिष्‍ट जीरो कार्बन बिल्डिंग एक्‍शन प्‍लान (ZCBAP) कहां पर लांच किया गया? (www.gkbucket.com)

 

  1. पटना
  2. वाराणसी
  3. सूरत
  4. नागपुर

उत्‍तर- नागपुर

 

प्रश्‍न- 17वां वार्षिक अंतर्राष्‍ट्रीय बायोक्‍यूरेशन सम्‍मेलन कहां आयोजित किया गया? (www.gkbucket.com)

  1. फ्रांस
  2. जापान
  3. इटली
  4. भारत

उत्‍तर- भारत

यह पहली पर है जब भारत में इसका आयोजन हुआ।

बायोक्‍यूरेशन का अर्थ जैविक विज्ञान संबंधी सूचनाओं के डेटाबेस या संसाधनों में संग्रहण, और एकीकरण है।

 

प्रश्‍न- इजराइल और लेबनान को अलग करनेवाली अधिकारी सीमा कौन सी है? (www.gkbucket.com)

 

  1. ब्‍लू लाइन
  2. येलो लाइन
  3. रेड लाइ्रन
  4. उपरोक्‍त में से कोई नहीं

उत्‍तर- उपरोक्‍त में से कोई नहीं ।

इजराइल और लेबनान को अलग करनेवाली कोई अधिकारिक सीमा नहीं है बल्कि यह ब्‍लू लाइन से तय होती है जिसे 2000 में संयुक्‍त राष्‍ट्र ने निर्धारित किया था ।  

 

प्रश्‍न- हाल ही में लक्षद्वीप स्थित द्वीप मिनिकॉय में भारत का दूसरा नौसैनिक अड्डा किस नाम से स्‍थापित किया गया है? (www.gkbucket.com)

  1. INS गरुढ़
  2. INS द्वीपरक्षक 
  3. INS जटायु
  4. INS रक्षक

उत्‍तर- INS जटायु

भारत का पहला नौसैनिक अड्डा INS द्वीपरक्षक है जो कवरत्‍ती में है।


  Whatsapp/Contact No. 74704-95829

करेंट अफेयर मुख् परीक्षा अभ्यास प्रश्

70वी बिहार लोक सेवा आयोग  टेलीग्राम ग्रुप  (Pre+Mains)

प्रतिदिन अभ्‍यास मूल्‍यांकन एवं मॉडल उत्‍तर प्राप्‍त करने हेतु ग्रुप अवश्‍य ज्‍वाइन करें।


 

प्रश्‍न- अंतर्राष्‍ट्रीय श्रम संगठन के प्रॉफिट एंड पावर्टी: द इकोनॉमिक्‍स ऑफ फोर्स्‍ड लेबर रिपोर्ट के अनुसार 2021 में विश्‍व में कितने लोग जबरन मजदूरी कर रहे है?

  1. 2.76 करोड़ लोग
  2. 3.76 करोड़ लोग
  3. 4.76 करोड़ लोग
  4. 1.76 करोड़ लोग

 

उत्‍तर- 2.76 करोड़ लोग

 

प्रश्‍न-इसरो द्वारा RLV-TD (Reusable Launch Vehicle Technology Demonstration) कार्यक्रम के तहत किए जानेवाले प्रयोगों की शृंखला में दूसरे प्रयोग के तहत किस रियूजेबल लैंडिंग व्‍हीकल के लैंडिंग परीक्षण को सफलतापूर्वक किया गया ? Quiz by

  1. आकाश
  2. पुष्‍पक
  3. जटायु
  4. व्‍योम

 

उत्‍तर- पुष्‍पक

RLV-TD कार्यक्रम का उद्देश्‍य पूरी तरह से दोबारा उपयोग होने वाले प्रक्षेपण यान के लिए आवश्‍यक तकनीकों का विकास करना है जो कम लागत में अंतरिक्ष में उपग्रहों का प्रक्षेपण संभव बनाएगा।

 

प्रश्‍न- बैंक फॉर इंटरनेशलन सेटलमेंटस और परियोजना भागीदारों ने जलवायु संबंधी वित्‍तीय जोखिमों के विशलेषण हेतु किस प्रोजेक्‍ट का अनावरण किया ?

  1. प्रोजेक्‍ट मौसम
  2. प्रोजेक्‍ट माया
  3. प्रोजेक्‍ट गैया
  4. प्रोजेक्‍ट ग्रीन

उत्‍तर- प्रोजेक्‍ट गैया

यह जेनेरेटिव AI के लाभ उठाता है जो डेटा निष्‍कर्षण, बेहतर जलवायु मेट्रिक्‍स आदि में लाभदायक है।

 

प्रश्‍न-हाल ही में किन राज्‍यों के वन विभागों ने वनों में रहनेवाले जानवरों एवे समुदायों की सुरक्षा हेतु अंतर्राज्‍यीय समझौते पर हसताक्षर किए?

 

  1. केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु
  2. कर्नाटक महाराष्‍ट्र और तमिलनाडु
  3. केरल, तमिलनाडु और आन्‍ध्र प्रदेश
  4. कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु

उत्‍तर- केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु

यह समझौता मानव वन्‍यजीव संघर्ष के शमन प्रबंधन हेतु मानक परिचालन प्रक्रिया की भी व्‍यवस्‍था करता है।

 

प्रश्‍न-संयुक्‍त राष्‍ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क द्वारा जारी विश्‍व खुशहाली रिपोर्ट 2024 में 143 देशों में भारत का स्‍थान क्‍या रहा?

  1. 122वां
  2. 129वां
  3. 126वां
  4. 119वां

उत्‍तर- 126वां

6 मानक के आधार पर खुशहाली का आकलन किया जाता है जिसमें सूची में शीर्ष स्थान पर रहा देश फिनलैंड जबकि सबसे निम्‍न स्‍थान पर अफगानिस्‍तान रहा ।

 

प्रश्‍न-आए दिनों चर्चा  में रहनेवाला UFC (यूनाइटिंग फॉर कन्‍सेन्‍सस) मॉडल को किस अन्‍य नाम से भी जाना जाता है?

  1. टी क्‍लब
  2. कॉफी क्‍लब 
  3. ब्राउन क्‍लब 
  4. रेड क्‍लब 

उत्‍तर- कॉफी क्‍लब 

यह संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारो का विरोध करता है तथा भारत UFC मॉडल की आलोचना करता है। इसमें P5 देश के अलावा इटली, तुर्की, पाकिस्‍तान आदि शामिल है।

 

प्रश्‍न-भारत द्वारा हैती से अपने नागरिकों को निकालकर डोमिनिकन रिपब्लिक पहुंचाने के लिए चलाए गए आपरेशन का क्‍या नाम है?

  1. आपरेशन भद्रावती  
  2. आपरेशन इंद्रावती
  3. आपरेशन रक्षक  
  4. आपरेशन वज्र  

उत्‍तर- आपरेशन इंद्रावती

सशस्‍त्र समूहों द्वारा देश के सबसे बड़े जेल पोर्ट ऑ प्रिंस में हमले के बाद हैती में आपातकाल लागू है।

 

प्रश्‍न-सूचना और संचार प्रौद्योगिकी विषय पर संयुक्‍त राष्‍ट्र की विशेष एजेंसी ने किस देश को अपने डिजिटल इनोवेशन बोर्ड के सह-अध्‍यक्ष के रूप में चुना है?

  1. जापान
  2. दक्षिण कोरिया
  3. वियतनाम
  4. भारत

उत्‍तर- भारत

 

प्रश्‍न-भारतीय थल सेना द्वारा भविष्‍य के युद्ध के लिए किस विशेष प्रौद्योगिकी इकाई की स्‍थापना की गयी है?

  1. STEP
  2. STEAG
  3. STEM
  4. SLID

उत्‍तर- STEAG सिग्‍नलस टेक्रोलॉजी इवैलयूएशन एंड एडेप्‍टेशन ग्रुप

महत्‍वपूर्ण तथ्‍य

उद्देश्‍य- भारतीय सेना की संचार संबंधी अवसंरचना को बेहतर बनाना तथा उपयुक्‍त प्रौद्योगिकयों की पहचान करना।

AI, इलेक्‍टा्रेनिक वारफेयर सिस्‍टम और 6जी नेटवर्क जैसी भविष्‍य की संचार प्रौद्योगियों में अनुसंधान और मूल्‍यांकन करनेवाली अपनी तरह की पहली इकाई है।

यह सशस्‍त्र बलों, उद्योग और शिक्षा जगत के बीच समन्‍वय में कमी को दूर करने में मदद करेगी।

 

प्रश्‍न-मार्च 2024 में भारत ने किस देश के साथ पहली 2+2 रक्षा व विदेश मंत्रिस्‍तरीय वार्ता आयोजित की?

  1. ब्राजील
  2. मैक्सिको
  3. इटली
  4. पूर्तगाल

उत्‍तर- ब्राजील

2+2 रक्षा व विदेश मंत्रियों की बैठक होती है जिसमें वे परस्‍पर एक दूसरे के हित संबंधी मुद्दों पर चर्चा करते हैं। संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका, आस्‍ट्रेलिया, जापान जैसे देशों के साथ भारत,2+2 मंत्रिस्‍तरीय वार्ता करता रहा है।

 

 

प्रश्‍न-गेल (इंडिया) लिमिटेड ने भारत की पहली लघु पैमाने की तरलीकृत प्राकृतिक गैस इकाई कहां स्‍थापित की है ?

 

  1. मध्‍य प्रदेश
  2. राजस्‍थान
  3. गुजरात
  4. तेलंगाना

उत्‍तर- विजयपुर, मध्‍य प्रदेश

तरलीकृत प्राकृतिक गैस में आमतौर पर 90 प्रतिशत मिथेन होती है तथा इसके अलावा ईथेन, प्रोपेन, व्‍यूटेन और अल्‍प मात्रा में नाइट्रोजन भी होती है।

 

प्रश्‍न-निम्‍न में सत्‍य कथन की पहचान करें।  

 

  1. एस्‍बेस्‍टस कई देशों में प्रतिबंधित है।
  2. प्राकृतिक रूप से पाया जानेवाला रेशेदार खनिज जो कैंसरकारी है।
  3. भारत में किसी भी प्रकार के एस्‍बेस्‍टस के उपयोग पर प्रतिबंध नहीं है।
  4. सभी कथन सत्‍य है

उत्‍तर- सभी कथन सत्‍य है

 

प्रश्‍न-भारत को ग्रीन हाइड्रोजन और उसके सह उत्‍पादों के उत्‍पादन, उपयोग एवं निर्यात हेतु वैश्विक केन्‍द्र बनाने के लिए लाए गए नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन की अवधि क्‍या है? Quiz by www.gkbucket.com

 

  1. 2025-26 से 2029-30
  2. 2023-24 से 2029-30
  3. 2025-26 से 2030-31
  4. 2022-23 से 2029-30

 

उत्‍तर- 2023-24 से 2029-30

 

बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा तैयारी हेतु जुड़ने के लिए व्‍हाटसएप/कॉल करें 74704-95829

 

प्रश्‍न-मिशन पाम ऑयल के तहत भारत का पहला ऑयल पाम प्रोसेसिंग संयंत्र कहां आरंभ किया गया है? Quiz by www.gkbucket.com

  1. अरुणाचल प्रदेश
  2. असम
  3. उड़ीसा
  4. झारखंड

उत्‍तर- अरुणाचल प्रदेश, दिबांग घाटी में रोइंग

खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह एक शून्य अपशिष्ट संयंत्र है तथा इसके लिए यहां अपशिष्ट आधारित बिजली संयंत्र भी बनाया गया है। 

 

प्रश्‍न-गैसोलीन का एक स्‍वच्‍छ और हरित विकल्‍प के रूप में पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा किस फ्यूल को लांच किया गया?

  1. ब्‍लू इथेनॉल
  2. इथेनॉल 100
  3. इथेनॉल-1
  4. व्‍हाइट इथेनॉल

उत्‍तर- इथेनॉल 100 फ्यूल

 

प्रश्‍न-मुम्‍बई का वास्‍तुकार किसे कहा जाता है जिनके नाम पर मुम्‍बई सेन्‍ट्रल स्‍टेशन का नाम बदले जाने संबंधी एक प्रस्‍ताव महाराष्‍ट्र मंत्रिमंडल द्वारा रेलवे मंत्रालय को भेजा गया?

  1. देव कावडकर
  2. नारायण राव श्रेतकर
  3. नाना जगन्‍ननाथ शंकरसेठ
  4. आत्‍माराम गुमास्‍ते

उत्‍तर- नाना जगन्‍नाथ शंकरसेठ

बॉम्‍बे विधान परिषद में मनोनीत होनवाले पहले भारतीय थे। इसके अलावा इन्‍होंने बॉम्‍बे एसोसिएशन की स्‍थापना की । इनके द्वारा स्‍थापित बॉम्‍बे नेटिव स्‍कूल कालांतर में एलफिंस्‍टन कॉलेज के रूप में विकसित हुआ। 

 

प्रश्‍न- लैंगिक असमानता सूचकांक 2022 में शामिल 193 देशों में भारत  0.437 स्कोर के साथ किस स्‍थान पर है?

  1. 99 वें
  2. 102 वें
  3. 108 वें
  4. 114 वें

उत्‍तर- 108 वें स्‍थान पर

प्रजनन स्‍वास्‍थ्‍य, सशक्‍तीकरण एवं श्रम बाजार जैसे मानकों के आधार पर इस सूची में सर्वोच्‍च स्‍थान पर डेनमार्क है। इसमें भूटान (रैंक-80); श्रीलंका (90); और मालदीव (76) जैसे भारत के पड़ोसियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

 

प्रश्‍न- भारत में एक कानूनी अधिकार के रूप में पेटेंट की अवधि क्‍या है जो एक निश्चित अवधि के लिए किसी उत्‍पाद को पेटेंट धारक की पूर्व अनुमति के बिना उत्‍पादन या प्रक्रिया निर्माण, उपयोग, बिक्री, आयात करने से रोकता है? Quiz by www.gkbucket.com

 

  1. 10 वर्ष
  2. 20 वर्ष
  3. 25 वर्ष
  4. 30 वर्ष

उत्‍तर- 20 वर्ष

 

प्रश्‍न- गगनयान मिशन पर एस्‍ट्रोनॉट्स की मदद के लिए थुम्‍बा, केरल स्थिति विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केन्‍द्र द्वारा किस एप का विकास किया गया है? Quiz by www.gkbucket.com

 

  1. बंधु
  2. सखी
  3. मित्र
  4. साथी

उत्‍तर- सखी/SAKHI  - स्‍पेस बोर्न असिस्‍टेंट एंड नॉलेज हब फॉर क्रू इंटरेक्‍शन

सखी एप एस्‍ट्रोनॉट्स के स्‍वास्‍थ्‍य, संचार लिंक स्‍थापित करने आदि में मदद करेगा।

 

प्रश्‍न- स्विस संगठन द्वारा जारी वायु गुणवत्‍ता रिपोर्ट (एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स)  2023 रिपोर्ट के आधार पर असत्‍य कथन को बताएं। Quiz by www.gkbucket.com

 

  1. खराब वायु गुणवत्‍ता में बांग्‍लादेश और पाकिस्‍तान के बाद भारत तीसरे स्‍थान पर है।
  2. ढाका दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी है।
  3. बिहार का बेगूसराय दुनिया के सबसे प्रदूषित महानगरी क्षेत्र है।
  4. फ्रेंच पोलिनेशिया को सबसे कम प्रदूषित क्षेत्र माना गया है।

उत्‍तर-B, नई दिल्‍ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी है।

 

 

प्रश्‍न- पक्षी एवं जैव विविधता की दृष्टि से महत्‍वपूर्ण पापिकोंडा राष्‍ट्रीय उद्यान किस राज्‍य में है? Quiz by www.gkbucket.com

 

  1. तेलंगाना
  2. उड़ीसा
  3. कर्नाटक
  4. आन्‍ध्र प्रदेश

उत्‍तर- आन्‍ध्र प्रदेश

 

प्रश्‍न- भारत और संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा  मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभ्‍यास किस नाम से संपन्‍न हुआ? Quiz by www.gkbucket.com

 

  1. लेपर्ड 24
  2. टाइगर ट्रायम्‍फ- 24
  3. स्‍नो टाइगर-24
  4. हॉट डेजर्ट – 48

उत्‍तर - टाइगर ट्रायम्‍फ- 24

 

प्रश्‍न- निर्वाचन आयोग द्वारा 19 अप्रैल से 1 जून तक कितने चरणों में लोकसभा चुनाव कराए जाने की घोषणा की गयी? Quiz by www.gkbucket.com

 

  1. 4 चरण
  2. 6 चरण
  3. 7 चरण
  4. 9 चरण

उत्‍तर – 7 चरण

 

प्रश्‍न- भारत में पहली बार आचार संहिता किस चुनाव में लागू की गयी? Quiz by www.gkbucket.com

 

  1. केरल विधानसभा चुनाव
  2. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव
  3. बिहार विधानसभा चुनाव
  4. असम विधानसभा चुनाव

उत्‍तर- 1960 में केरल राज्‍य विधानसभा चुनाव

 

 

 

प्रश्‍न- समाचार में चर्चा में रहनेवाले T+0 का संबंध किससे है? Quiz by www.gkbucket.com

 

  1. बैंकिंग
  2. शेयर बाजार
  3. मिसाइल तकनीक  
  4. वायरस जनित बीमारी

उत्‍तर- शेयर बाजार

T+0 निपटना फंड और प्रतिभूति लेन देन दोनों को ट्रेड यानी खरीद बिक्री के दिन ही निपटाने की अनुमति देता है । वर्तमान में भारतीय शेयर बाजार में T+1 निपटना व्‍यवस्‍था है इसमें ट्रेड का निपटान यानी सेटलमेंट खरीद बिक्री के अगले दिन होता है।

 

प्रश्‍न- विदेशी पोर्टफोलिया निवेश (FPI) जो भारत के बाहर के निवासी द्वारा शेयरों, डिबेंचर में किया गया निवेश होता है वह किसी सूचीबद्ध भारतीय कंपनी की पेड अप इक्विटी पूंजी के कितने प्रतिशत से कम होता है? Quiz by www.gkbucket.com

 

  1. 5 प्रतिशत
  2. 10 प्रतिशत
  3. 12 प्रतिशत
  4. 15 प्रतिशत

उत्‍तर - 10 प्रतिशत

प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश यानी एफडीआई 10 प्रतिशत या उससे अधिक में किया गया निवेश होता है।

 

प्रश्‍न- किसे घोस्‍ट पार्टिकल कहा जाता है? Quiz by www.gkbucket.com

 

  1. इलेक्‍ट्रीनो
  2. न्‍यूट्रिनो
  3. पाजिट्रान
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- न्‍यूट्रिनो पार्टिकल

ये ब्रह्मांड में सबसे प्रचुर मात्रा में पाए जानेवाले पार्टिकल है जो प्रकाश की गति से कुछ कम गति से यात्रा करते हैं और इनका पता लगाना कठिन होता है इसलिए इन्‍हें घोस्‍ट पार्टिकल कहा जाता है।

 

प्रश्‍न- केन्‍द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार काफी वर्षो से जमा नगरपालिका ठोस अपशिष्‍ट या लिगेसी अपशिष्‍ट के उत्‍खनन, उपचार, पृथक्‍करण और इसके लाभकारी उपयोग की वैज्ञानिक प्रक्रिया क्‍या कहलाती है? Quiz by www.gkbucket.com

 

  1. व्‍हाइट माइनिंग
  2. ब्‍लैक माइनिंग
  3. बायोमाइनिंग
  4. नैनोमाइनिंग

उत्‍तर-बायोमाइनिंग

यह पर्यावरण अनुकूल तकनीक है जिसमें पुराने अपशिष्‍ट से मिट्टी तथा रिसाइकिल प्‍लास्टिक, धातु, कपड़े के टुकडे आदि को अलग कर लिया जाता है।

 

प्रश्‍न- लमितिये युद्धाभ्‍यास 2024 भारतीय थल सेना और किस देश के बीच सम्‍पन्‍न हुआ?  Quiz by www.gkbucket.com

 

  1. इंडोनेशिया
  2. मलेशिया
  3. सेशेल्‍स
  4. मालदीव

उत्‍तर- भारतीय थल सेना और सेशेल्‍स रक्षा बल

 

 

प्रश्‍न- मान मंदिर महल, गुजरी महल, सास बहु मंदिर किस किले के अंदर निर्मित संरचनाएं हैं? Quiz by www.gkbucket.com

 

  1. बीकानेर किला
  2. ग्‍वालियर किला
  3. चित्‍तौड़गढ किला
  4. जैसलमेर किला

उत्‍तर- ग्‍वालियर किला जिसका निर्माण राजा सूर्य सेन ने कराया था।

 

प्रश्‍न- मद्रास प्रेसीडेंसी से एक अलग आन्‍ध्र प्रदेश राज्‍य की मांग को लेकर 58 दिन तक अनशन करने के बाद किनकी मृत्‍यु हो गयी?

उत्‍तर- पोट्टी श्रीरामुलु

इनके सर्वोच्‍च बलिदान के कारण आन्‍ध्र प्रदेश लोग इनको अमरजीवी के रूप में याद करते है।

 

प्रश्‍न-जहांगीर के शासनकाल में बुरहानपुर में खूनी भंडारा नामक भूमिगत जल प्रबंधन प्रणाली का निर्माण किसने करवाया था?

उत्‍तर- अब्‍दुर्रहीम खान ए खाना ने 



No comments:

Post a Comment