बिहार तथा सभी एकदिवसीय परीक्षाओं की तैयारी हेतु बेहतरीन मंच ।

May 24, 2024

भारतीय कृषि एवं पशुपालन

 भारतीय कृषि एवं पशुपालन

 

भारतीय कृषि की मुख्यतः मानसून पर निर्भरता के कारण क्या कहा जाता है- ‘मानसून का जुआ

भारत को कितने कृषि जलवायु प्रदेशों (Agro Climatic Zone) में बाटा गया- 15

भारत को कितने कृषि पारिस्थितिकीय क्षेत्रों (Agro Ecological Zone) में बांटा गया है- 20

1950-51 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि का योगदान था- 53.1% 

2015-16 के मौजूदा मूल्यों  के अनुसार भारत के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि का योगदान कितना है-17.5% 

2022 तक कृषि आय को दोगुना करने के लिए सरकार द्वारा कौन सा फार्मूला तैयार किया  गया- 16 सूत्री फार्मूला

बजट 2020-21 में घोषित 16 सूत्री फार्मूला के तहत शीत आपूर्ति श्रृंखला बनाने हेतु किन दो योजनाओं की घोषणा की गई- किसान रेल एवं कृषि उड़ान

कृषि क्षेत्र के योगदान में निरंतर कमी का कारण क्या है-जीडीपी में सेवा एवं उद्योग क्षेत्रों का योगदान बढ़ना

1946 में गठित भारत के अंतरिम मंत्रिमंडल में कृषि एवं खाद्य मंत्री किसे बनाया गया- डॉ राजेंद्र प्रसाद

किस आयोग की सिफारिश पर कृषि को राज्य सूची से हटाकर समवर्ती सूची में शामिल किया गया - राष्ट्रीय कृषक आयोग

1960 में प्रथम कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना कहां पर की गयी- पंतनगर, उत्तराखंड

भारत में हरित क्रांति की शुरुआत हुई-हरित क्रांति का सर्वाधिक प्रभाव किस फसल पर पड़ागेहूँ एवं चावल 

भारत में हरित क्रांति लाने का श्रेय किसे जाता है- डॉक्टर एम एस स्वामीनाथन

किस पंचवर्षीय योजना में कृषि उत्पादन की औसत वृद्धि दर सबसे ज्यादा रही-  छठी पंचवर्षीय योजना (औसत वृद्धि दर 6%)

किसानों के लिए राष्ट्रीय नीति की मंजूरी कब की गई- 2007 

तिलहन प्रौद्योगिकी मिशन की स्थापना कब हुई-1986

देश का प्रथम पूर्ण रूप से जैविक राज्य घोषित किया गया- सिक्किम

किस उर्वरक के मामले में भारत  आयात पर निर्भर है- पोटेशियम

गोदामों में अनाज का भंडारण करते समय  नमी की मात्रा होनी चाहिए 10-12% से कम  

2004 में किसकी अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृषक आयोग का गठन किया गया था- डा. एम एस स्वामीनाथन

नाफेड (NAFED) तथा ट्राइफेड (TRIFED) है -कृषि विपणन संस्‍थाएं

पौधों को विकास हेतु कितने पोषक तत्व की आवश्यकता होती है-18 

उर्वरकों के संबंध में NPK से क्या तात्पर्य है- नाइट्रोजन, फास्‍फोरस तथा पोटेशियम

फसलों में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाला तत्‍व है-पोटेशियम

फसलों में प्रोटीन एवं कार्बोहाइड्रेट के उत्‍पादन हेतु कौन सा तत्‍व आवश्‍यक है- नाइट्रोजन 


 

पौधों हेतु आवश्यक पोषक तत्व

प्राथमिक पोषक तत्व

नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटास, कार्बन ऑक्सीजनहाइड्रोजन

द्वितीय पोषक तत्व

कैल्शियम, मैग्निशियम  एवं सल्फर

सूक्ष्म पोषक  तत्व

बोरान, आयरनतांबा, कोबाल्ट, सोडियम, मैग्नीज, जिंक, मॉलीब्लेडनम,  क्लोरीन

 

सल्‍फर कोटेड यूरिया तथा नीम कोटेड यूरिया क्‍या है-स्‍लो रिलीज नाइट्रोजीनस फर्टिलाइजर

नीम कोटेड यूरिया से क्‍या लाभ होता है- नाइट्रीकरण मंद गति से होने से मृदा में नाइट्रोजन की मात्रा देर तक रहती है 

फसल चक्र -किसी निश्चित अवधि तथा निश्चित क्षेत्र में फसलों को इस क्रम में उगाना कि भूमि की उर्वरा शक्ति कम से कम हानि हो 

शस्य गहनता- किसी कृषि योग्य भूमि पर 1 कृषि वर्ष में उगायी गयी फसलों की संख्‍या उस भूमि की शस्य गहनता कहलाती है

सर्वाधिक शस्‍य गहनता किस राज्‍य की है- पंजाब

भारत का कृषि वर्ष काल कब से कब तक माना जाता है- 1 जुलाई से 30 जून तक 

आनुवांशिक रूप से संशोधित फसलों को कहा जाता है- जीएम फसल

अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान- फिलिपिंस 

अंतर्राष्‍ट्रीय चाय उत्‍पादक मंच- कोलम्‍बो

किस आधार पर भारतीय कृषि को खरीफ, रबी एवं जायद में बांटा गयाऋतुओं के आधार पर

वर्षा काल की फसल किसे कहा जाता है- खरीफ फसल

खरीफ की प्रमुख फसल- चावल, मक्‍का, अरहर, जूट, सोयाबीन, तिल, मूंग, उड़द, लोबिया, ज्वार, रागी, बाजरा, मूंगफली, तंबाकू इत्यादि

शीतकाल की फसले किसे कहा जाता है-रबी फसल

पश्चिमी विक्षोभ से होनेवाली वर्षा किन फसलों हेतु सहायक होती है- रबी फसल

रबी की प्रमुख फसल- गेहूं, जौ, चना, मटर, सरसो, राई, आलू, मसूर, अलसी इत्यादि

रबी एवं खरीफ के मध्य किन फसलों को उगाया जाता है- जायद फसल

सामान्यतः जायद किस काल की फसल है- ग्रीष्मकाल

जायद की प्रमुख फसल- खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूज, करेला

घास कुल (ग्रेमिनी) के पौधे जिन्हें दाने के लिए उगाया जाता है क्या कहलाता है- खाद्यान्न

चना, रागी, कुटकी किस खाद्यान्न श्रेणी में आते हैं- लघु खाद्यान्न 

मक्का, ज्वार, बाजरा, मडवा आदि को किस खाद्यान्न में शामिल किया जाता है- मोटे अनाज 

भारत का कौन सा राज्य खाद्यान्न उत्पादन में अधिकतम अंशदान करता है- उत्तर प्रदेश

भारत में चावल की कितनी फसलें पैदा की जाती है-

  1. शीतकाली- अमन
  2. शरदकालीओसा
  3. ग्रीष्मकालीन- बोरो

भारत में प्रमुख खाद्यान्न फसल किसे माना जाता है-  चावल

भारत का चावल का कटोरा कहा जाता है- कृष्णा-गोदावरी डेल्टा को

भारत के किन राज्यों में चावल की तीन फसलें ली जाती है-पश्चिम बंगाल एवं तमिलनाडु

धान की खैरा बीमारी के लिए किसका प्रयोग किया जाता है- जिंक सल्फेट

चावल की कृषि में नाइट्रोजन की आपूर्ति हेतु जैव उर्वरक के रूप में किसका उपयोग प्रमुखता से किया जाता है-अजोला एवं नीलहरित शैवाल 

गोल्डन राइस क्‍या है- जीन परिवर्तन द्वाराविटामिन एयुक्त चावल की बनायी गयी नयी किस्‍म  

पालिशयुक्त चावल में कौन सा विटामिन नष्‍ट हो जाता है- विटामिन B(थायमिन)

भारत में चावल का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है- पश्चिम बंगाल

भारत में चावल की खेती के अंतर्गत सर्वाधिक क्षेत्र  है- उत्तर प्रदेश में

वह फसलें जो अधिकांशतः निर्वाहमुलक कृषि के अंतर्गत पैदा की जाती है-मोटे अनाज तथा चावल

International Rice Reserch Institute (IRRI) का प्रथम दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केन्द्र भारत में कहां स्थापित किया गया- बनारस

हरित क्रांति का सर्वाधिक प्रभाव किस फसल पर पड़ा- गेहॅू

भारत में गेहूं उत्पादन किस राज्य का प्रथम स्थान  है- उत्तर प्रदेश 

भारत में प्रति हेक्टेयर गेहूं का उत्पादन में प्रथम स्थान पर है- पंजाब

कौन सा प्रोटीन गेहूँ में बहुतायत मात्रा में पाया जाता है-ग्‍लूटिन

भारत में अधिकतम गेहूं उत्पादक राज्य है- उत्तर प्रदेश

ट्रिटीकेल किन दो फसलों की संकर प्रजाति है- गेहूं एवं राई

गेहूँ की किस प्रजाति को कठोर गेहूँ की संज्ञा दी जाती है- मैकरोनी

गेहूँ में लगने वाला प्रमुख रोग है- कर्नाल बट एवं रस्‍ट

धान्‍य फसलों में किसमें स्‍टार्च की मात्रा सर्वाधिक होती है- मक्‍का

अमेरिकी मूल के पौधे मक्‍का को भारत लाया गया- पूर्तगालियों द्वारा

वर्षभर बोई जाने वाली फसल कौन सी है- मक्का (खरीफ फसल)

खाद्यान्‍न तथा चारा दोनों रूप में प्रयोग होनेवाली फसल है- मक्‍का

दक्षिण भारत में खरीफ एवं रबी दोनों रूप में उगायी जानेवाली फसल है- बाजरा

गन्‍ना का जन्‍म स्‍थान किस देश को माना जाता है- भारत

भारत में सर्वाधिक गन्ना पैदा करने वाला राज्य है- उत्तर प्रदेश 

भारत का शक्कर का प्याला कहलाता है- उत्तर प्रदेश

1912 में गन्‍ना प्रजनन संस्‍थान की स्‍थापना हुई-कोयम्‍बटूर तमिलनाडु

भारत में किसकी कृषि रबी, खरीफ तथा जायद तीनों फसलों के तहत की जाती है- दालों की

दलहनी फसल उत्पादन में आवश्यक तत्व माना जाता है- कोबाल्ट

नाइट्रोजन स्थिरीकरण में सहायक फसल माना जाता है- दलहन फसल

कौन सा देश विश्‍व में दलहनी फसलों का सबसे बड़ा उत्पादक, उपभोक्ता एवं आयातक है- भारत



BPSC Mains Special Notes by GK BUCKET STUDY TUEB
65वीं, से 69वीं BPSC के कई लाभार्थी लाभान्वित हुए । 
70th  BPSC हेतु आप भी लाभ उठाए।

गुणवत्तापूर्ण एवं न्यूनतम शुल्क के साथ अध्ययन सामग्री एवं अभ्‍यास  Whatapp or Call- 74704-95829

  BPSC Mains टेलीग्राम ग्रुप से  67th BPSC में  चयनित अभ्‍यर्थी 


BPSC मुख्य परीक्षा के हमारे Telegram Practice Group में जुड़े और निरंतर अभ्यास द्वारा लेखन शैली का विकास करें।

 

तिलहनी फसलों में सर्वप्रमुख फसल कौन सी है- मूंगफली

भारत में मूंगफली का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है- गुजरात

शुष्क भूमि के लिए सर्वाधिक उचित फसल मानी जाती है- मूंगफली

सोयाबीन की खेती भारत में सबसे ज्‍यादा होती है- मध्यप्रदेश में

भारत में किस एक फसल की खेती पहाड़ी ढालों पर की जाती है- चाय

चीनी मूल का पौधा जो अंग्रेजों द्वारा भारत लाया गया- चाय

भारत में चाय उत्‍पादन में किस राज्‍य का प्रथम स्‍थान है- असम- ब्रह्मपुत्र नदी घाटी तथा सुरमा नदी घाटी

भारत में बोहिया तथा असामिका किस फसल की प्रजाति है- चाय

दक्षिण भारत में चाय का सर्वाधिक उत्‍पादन करनेवाला राज्‍य- तमिलनाडु

भारत में किस नकदी फसल से अधिकतम विदेशी मुद्रा प्राप्त होती है- चाय

भारतीय चाय बोर्ड कहां स्थित है- कोलकात्‍ता

किस फसल हेतु सस्‍ता श्रम अनिवार्य आवश्‍यकता मानी जाती है- चाय

कौन सा कहवा सर्वोत्तम  कोटि का  माना जाता है- अरेबिका

भारत के सर्वाधिक क्षेत्रफल पर कहवा की किस प्रजाति का उत्‍पादन होता है-अरेबिका 

किस राज्‍य में सबसे ज्यादा कॉफी उत्पादन की जाती है- कर्नाटक

भारत में कॉफी बोर्ड कहां स्थित है- बंगलुरू

किस राज्य में कहवा, रबड़ तथा तंबाकू की कृषि होती है- कर्नाटक

कपास किस कुल का पौधा है- मालवेसी

भारत में किस क्षेत्र में सबसे ज्‍यादा कपास उत्‍पादन होता है- प्रायद्वीपीय पठार की काली मिट्टी क्षेत्र

मध्य प्रदेश के किस जिले को कपास की खेती के कारण सफेद सोने का क्षेत्र कहा जाता है- शाजापुर- उज्जैन

किस फसल को सफेद सोना/श्वेत स्वर्ण नाम से जाना जाता है- कपास

कपास के रेशे किससे प्राप्त होते हैं- बीज से

कपास की संकर प्रजाति का विकास सबसे पहले कहां किया गया- भारत

इलाचयी उत्‍पादन में भारत का स्‍थान  है- द्वितीय (प्रथम-ग्वाटेमाला)

भारत में काली मिर्च का सर्वाधिक उत्पादक राज्‍य है- केरल  

गरम मसालों के संवर्धन के लिए प्रसिद्ध भारतीय राज्‍य है- केरल

किस राज्‍य को मसालों का बागान कहा जाता है- केरल

लॉन्ग किससे प्राप्त होता है- पुष्प कली से

किस मसाले को अदभुत मसाला कहा जाता है- लाल मिर्च

दालचीनी की उत्‍पति किस देश में मानी जाती है- श्रीलंका

दालचीनी किस वृक्ष की छाल से प्राप्‍त होता है- सिनामोमम वीरम

किस फसल को गोल्डन फाइबर ऑफ इंडिया कहा जाता है- जूट

भारत में तंबाकू का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला राज्य है- आंध्र प्रदेश

तंबाकू की पत्तियों को सुखाने की प्रक्रिया क्या कहलाती है- क्यूरिंग

रबड़ का जन्‍म स्‍थान किस देश को माना जाता है- ब्राजील

भारत में रबड़ का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला राज्य है- केरल

रबड वृक्ष के किस भाग से रबर प्राप्‍त होता है- दुध (लेटेक्स)

भारत में आलू का सर्वाधिक उत्पादन कहां होता है- उत्तर प्रदेश

केसर का वाणिज्यिक उत्पादन भारत में होता है -जम्मू और कश्मीर

बोरलॉग पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है- कृषि विज्ञान क्षेत्र

वह फसल जो दलहन, चारा और हरी खाद के रूप में प्रयुक्त होती है-लोबिया, अरहर एवं मूंग

पारिस्थितिकी आतंकवादी किस वृक्ष को कहा जाता है- यूकेलिप्टस

सामान्यतः कीटभक्षी पौधे उगते हैं नाइट्रोजन न्यूनता वाली मिट्टी में

भारतीय कृषि की प्रमुख समस्‍या है- जनसंख्‍या का अत्‍यधिक दबाव

हरित क्रांति शब्‍द का प्रयोग सबसे पहले किया- डा. विलियम गौड

विश्‍व में हरित क्रांति के जनक किसे माना जाता है-डा. नार्मन बोरलॉग

भारत में हरित क्रांति के जनक माना जाता है- डा.एम एस स्वामीनाथन  

1990 के दशक में आयी द्वितीय हरित क्रांति की अवधारण को किस अन्य नाम से जाना जाता है- सदाबहार क्रांति  

भारत में सर्वाधिक दूध देने वाली बकरी की नस्ल है- जमुनापारी

थारपारकर प्रजाति की गाय पाई जाती है- राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र में

गाय की वह नस्लें जो अधिक दूध देती है- साहिवाल

ऑपरेशन फ्लड का संबंध है-  दुग्ध उत्पादन एवं वितरण

विश्व में दुग्ध उत्पादन में भारत का स्थान क्या है- प्रथम 

भारत में  दूध का सर्वाधिक उत्पादन होता है-  उत्तर प्रदेश

भारत में श्वेत क्रांति के जनक कौन है- डॉ वर्गीज कुरियन

भारत में श्‍वेत क्रांति कितने चरणों में आयोजित किया गया- 3 चरण

नीली क्रांति सफल मानी जाती है- दक्षिण भारत (आन्ध्र प्रदेश) में

झींगा मछली की राजधानी किसे कहा जाता है- नेल्‍लौर, आन्‍ध्र प्रदेश

भारत में पशुओं की गणना का कार्य कब से प्रारंभ हुआ 1919-20 से  

विश्‍व में रेशम का प्रचलन सर्वप्रथम कहां हुआ- चीन

विश्‍व का वह देश जहां रेशम की सारी किस्‍म (मलबरी, ट्रापिकल टसर, ओक टसर, इरी, मूंगा)पायी जाती है- भारत

भारत में सर्वाधिक रेशम पैदा करने वाला राज्य है- कर्नाटक

भारत में सबसे ज्‍यादा और सबसे कम उत्‍पादन किस रेशम का होता है- क्रमशः मलबरी एवं मूंगा रेशम  




 

 

अनुसंधान संस्‍थान

केन्‍द्रीय रेशम उत्‍पादन, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान

मैसूर, बरहामपुर और पंपोर

केन्‍द्रीय टसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्‍थान

रांची, झारखंड

केन्‍द्रीय मूंगा इरी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्‍थान

जोरहट, असम

 

 

टसर रेशम का अग्रणी उत्पादक राज्य है- झारखंड

साहीवाल, राठी, रेड सिंधी, थारपारकर, मालवी, जर्सी, निमाड़ी किसकी प्रमुख नस्‍ल है- गाय की

भारत में भैंस की प्रमुख नस्‍ल है- मुर्रा, भदावरी, मेहसाना

पशुगणना कितने वर्ष के अंतराल पर होती है- 5 वर्ष  

20वीं पशुधन गणना रिपोर्ट 2017 के अनुसार देश में कुल पशुधन आबादी कितनी है -53.57 करोड

पशुधन गणना-2012 की तुलना में 20वीं पशुधन गणना रिपोर्ट में पशुओं की संख्‍या में कितनी वृद्धि हुई- 4.6%

20वीं पशुधन गणना रिपोर्ट 2017 के अनुसार पशु संख्या में सबसे अधिक वृद्धि किस राज्‍य में दर्ज हुई- पश्चिम बंगाल

20वीं पशुधन गणना रिपोर्ट 2017 के अनुसार पशु आबादी में सबसे ज़्यादा कमी किस राज्‍य में दर्ज हुईउत्‍तर प्रदेश

खाद्य सामग्री हेतु वैज्ञानिक मानकों का निर्धारण एवं पालन सुनिश्चित करने वाली संस्था FSSAI किस मंत्रालय के अधीन कार्य करता है-स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय

 

कृषि प्रकार एवं विधियां

 

झूम/स्थानांतरी कृषि

कृषि की प्राचीन विधि जिसमें किसी स्थान की वनस्पति को काट/जला कर साफ कर कृषि की जाती है ।  इसके अन्य नाम कर्तन एवं दहन कृषि, बुश फेलो कृषि है तथा कृषि की यह विधि पर्यावरण के अनुकूल नहीं मानी जाती है।  

 

जीविकोपार्जी कृषि –Subsistence Farming

इस कृषि में  उत्पादन का प्रमुख उपयोग जीविकोपार्जन होता है। विश्व की लगभग आधी जनसंख्या इसी प्रकार की कृषि में संलग्न है तथा इस कृषि को जीवन निर्वाह कृषि, गहन कृषि भी कहा जाता है।

 

वाणिज्यिक कृषि

पूर्णत: व्‍यापारिक उद्देश्‍यों हेतु की जानेवाली कृषि जिसमें नकदी फसलों को प्राथमिकता दी जाती है । इसमें उन्नत बीजों, रासायनिक खाद, कीटनाशकों के प्रयोग से उत्पादन पर बल दिया जाता है ।


 

भारत के राज्यों में स्थानांतरी कृषि के नाम

उत्तर-पूर्वी राज्य

झूम कृषि

ओडिसा

कमान, धावी, पामाडाबी

आन्ध्र प्रदेश

पोडू/पेंडा

छत्तीसगढ

दीपा

झारखंड

कुरुवा

हिमालय क्षेत्र

खिल

मणिपूर

पामलू

मेघालय

बोगमा

पश्चिमी घाट

कुमारी

राजस्थान

वात्रा/वल्तारे

दक्षिण भारत

जारा एवं एरका

 

विस्तृत कृषि

बड़े-2 जोत वाले खेतों पर यांत्रिक विधियों से की जानेवाली कृषि जिसमें  मानव श्रम कम लगता है तथा प्रति व्यक्ति उत्पादन ज्यादा होती है।

यह कृषि विकसित देशों में प्रमुखता से की जाती है जहां अपेक्षाकृत जनसंख्‍या कम होती है। भारत में भी पंजाब-हरियाणा राज्‍यों में भी विस्तृत कृषि की जाती है।

 

बगानी/रोपण कृषि

बगानों तथा कृषि फार्मों पर की जानेवाली कृषि  जैसे- रबड, चाय, कॉफी, नारियल । यह वाणिज्यिक कृषि का ही एक रूप है जिसके उत्पाद उद्योगों में कच्चे माल के रूप में प्रयुक्त होता है तथा इसमें पूंजी मुख्य भूमिका निभाता है।

 

जैविक कृषि

कृषि जिसमें रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों तथा खरपतवारनाशियों के स्थान पर जीवांश खाद पोषक तत्वों (गोबर खाद, वर्मी कम्पोस्ट, हरी खाद, पशु अपशिष्ट आदि) जैव कीटनाशियों, बायो एजैन्ट आदि का उपयोग किया जाता है ।

जैविक कृषि का प्रमुख उद्देश्‍य- मृदा की गुणवत्‍ता बनाए रखना तथा टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना होता है। भारत में जैविक कृषि को बढ़ावा देने हेतु राष्ट्रीय जैविक खेती परियोजना 2004 में प्रारंभ की गयी तथा सिक्किम  2016 में भारत का पूर्ण जैविक कृषि वाला राज्य बना।

आधुनिक जैविक कृषि जनक किसे माना जाता है- अल्बर्ट हावर्ड

 

रेचिंग कृषि

इस कृषि में प्राकृतिक वनस्‍पतियों के आधार पर पशुपालन किया जाता है अथार्त फसल का उत्‍पादन नहीं किया जाता ।

उन देशों में यह कृषि होती है जो वनस्‍पति की दृष्टि से चारागाह के अनुकूल है जैसे- आस्‍ट्रेलिया, तिब्‍बत, भारत के पर्वतीय क्षेत्र

 

जल कृषि /एक्वाकल्चर

जलीय जीवों का पालन, संवर्द्धन, उपभोग जल कृषि कहलाता है । जल कृषि मुख्यतः समुद्र, नदी, तालाबों में की जा सकती है तथा झींगा कृषि, शैवाल कृषि आदि इसके विभिन्न रूप है।

 

निगमित कृषि

इस विधि में खेतों का प्रबंध निगम द्वारा होता है। इस कृषि में अपेक्षाकृत अधिक मात्रा में पूंजी तथा भूमि की आवश्‍यकता होती है। यह भारत के कुछ राज्‍यों जैसे महाराष्‍ट्र, तमिलनाडु में प्रचलित है।

 

सहकारी कृषि

इसमें कृषक परस्‍पर लाभ हेतु स्‍वेच्‍छापूर्वक अपने संसाधनों जैसे भूमि, श्रम और पूंजी को एकत्र कर सामूहिक रूप से कृषि करते हैं जिसका प्रमुख उद्देश्य भूमि का समाजीकरण कर बिखरे हुए खेतों की समस्‍या हल करना होता है।

 

जीरो फार्मिंग

इस विधि में जीरो इनपुट फार्मिंग तकनीक अपनायी जाती है, अथार्त भूमि में बाहर से उर्वरक, कीटनाशक आदि उपयोग नहीं होता। जीरो फार्मिंग अपनाने से पहले जैविक कृषि की प्रक्रिया अपनायी जाती है ताकि खेत जीरो फार्मिंग के अनुकूल तैयार हो सके ।

 

अनुबंध कृषि

कृषि की व‍ह विधि जिसमें कृषकों एवं कृषि विपिणन कंपनियों/सरकार के मध्‍य पूर्व निर्धारित दरों पर कृषि तथा बागवानी उपजों के संबंध में समझौता होता है।

कृषि उपज और पशुधन संविदा खेती तथा सेवा (संवर्धन और सुविधा) अधिनियम बनाकर अनुबंध कृषि पर कानून बनाने वाला भारत का पहला राज्‍य  तमिलनाडु है।

 

शुष्‍क कृषि

सामान्‍यत: 100 सेमी से कम वर्षा क्षेत्रों में की जानेवाली कृषि विधि शुष्‍क कृषि कहलाती है । इस कृषि में अल्‍प समय में उपज देनेवाले मोटे अनाजों की कृषि की जाती है ।

 

मिश्रित कृषि

जब फसल उत्‍पादन के साथ-साथ पशुपालन का कार्य भी होता है तो मिश्रित कृषि कहा जाता है ।

 

ट्रक फार्मिंग

फल-सब्जियों कृषि की नवीन विधि जिसमें ट्रकों का प्रयोग होता है। 


एकदिवसीय Special Notes by GK BUCKET STUDY TUEB

हमारे नोट्स के माध्‍यम से कई लाभार्थी लाभान्वित हुए ।आप भी लाभ उठाए।

गुणवत्तापूर्ण एवं न्यूनतम शुल्क के साथ अध्ययन सामग्री एवं अभ्‍यास  Whatapp or Call- 74704-95829



प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं।

  1. भारत में कृषि जलवायु प्रदेशों  (Agro Climatic Zone) की संख्‍या 9 है।
  2. भारत में कृषि पारिस्थितिकीय क्षेत्रों (Agro Ecological Zone) की संख्‍या 20 है।
  3. 1950-51 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि का योगदान 53.1% था।
  4. कृषि क्षेत्र के योगदान में निरंतर कमी का कारण जीडीपी में सेवा एवं उद्योग क्षेत्रों का योगदान बढ़ना है।

उत्‍तर- भारत में कृषि जलवायु प्रदेशों  (Agro Climatic Zone) की संख्‍या 15 है।

 

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं।

  1. 1946 में अंतरिम मंत्रिमंडल में कृषि एवं खाद्य मंत्री बाबू जगजीवन राम थे।
  2. राष्ट्रीय कृषक आयोग की सिफारिश पर कृषि को राज्य सूची से हटाकर समवर्ती सूची में शामिल किया गया  
  3. 2004 में राष्ट्रीय कृषक आयोग का गठन डाएम एस स्वामीनाथन की अध्‍यक्षता में हुआ था।
  4. भारत में हरित क्रांति लाने का श्रेय डॉक्टर एम एस स्वामीनाथन को है।

उत्‍तर- 1946 में अंतरिम मंत्रिमंडल में कृषि एवं खाद्य मंत्री डॉ राजेंद्र प्रसाद थे।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं।

  1. 1960 में प्रथम कृषि विश्वविद्यालय पंतनगरउत्तराखंड में स्‍थापित हुआ।
  2. भारत में हरित क्रांति का सर्वाधिक प्रभाव गेहूँ एवं चावल  पर पड़ा।
  3. दूसरी पंचवर्षीय योजना  में कृषि उत्पादन की औसत वृद्धि दर सबसे ज्यादा रही।
  4. देश का प्रथम पूर्ण रूप से जैविक राज्य सिक्किम है

उत्‍तर- छठी पंचवर्षीय योजना  में कृषि उत्पादन की औसत वृद्धि दर सबसे ज्यादा रही।

 

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं।

  1. पोटेशियम उर्वरक के मामले में भारत  आयात पर निर्भर है।
  2. पोटेशियम फसलों में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाला तत्‍व है। 
  3. फसलों में प्रोटीन एवं कार्बोहाइड्रेट के उत्‍पादन हेतु नाइट्रोजन आवश्‍यक है।
  4. पौधों को विकास हेतु 11 पोषक तत्व की आवश्यकता होती है।

उत्‍तर- पौधों को विकास हेतु 18 पोषक तत्व की आवश्यकता होती है।

 

 

प्रश्‍न- पौधों हेतु आवश्यक पोषक तत्व में कौन प्राथमिक पोषक तत्व नहीं है?

  1. नाइट्रोजन
  2. कार्बन
  3. ऑक्‍सीजन
  4. बोरान

उत्‍तर- बोरान

प्राथमिक पोषक तत्व में नाइट्रोजनफास्फोरसपोटासकार्बन ऑक्सीजन,  हाइड्रोजन शामिल है।

 

 

प्रश्‍न- पौधों हेतु आवश्यक पोषक तत्व में कौन द्वितीयक पोषक तत्व नहीं है?

  1. कैल्शियम
  2. मैग्निशियम
  3. सल्फर
  4. हाइड्रोजन

उत्‍तर- हाइड्रोजन प्राथमिक पोषक तत्व है।

 

 

प्रश्‍न- पौधों हेतु आवश्यक पोषक तत्व में कौन सूक्ष्‍म पोषक तत्‍व नहीं है?

  1. आयरन
  2. तांबा
  3. कोबाल्ट
  4. कार्बन

उत्‍तर- कार्बन प्राथमिक पोषक तत्व है।

सूक्ष्म पोषक  तत्व में बोरान, आयरन, तांबा, कोबाल्ट, सोडियम, मैग्नीज, जिंक, मॉलीब्लेडनम, क्लोरीन शामिल है।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में कौन पौधों के लिए सूक्षम पोषक तत्‍व माना जाता है?

  1. कार्बन
  2. ऑक्सीजन
  3. हाइड्रोजन
  4. सोडियम

उत्‍तर- सोडियम

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं।

  1. गोदामों में अनाज भंडारण करते समय  नमी की मात्रा 22 से 25से कम होनी चाहिए 
  2. नाफेड (NAFED) तथा ट्राइफेड (TRIFED) कृषि विपणन संस्‍थाएं है 
  3. नीम कोटेड यूरिया स्‍लो रिलीज नाइट्रोजीनस फर्टिलाइजर है।
  4. नीम कोटेड यूरिया में नाइट्रीकरण मंद गति से होने से मृदा में नाइट्रोजन की मात्रा देर तक रहती है।

उत्‍तर- गोदामों में अनाज भंडारण करते समय  नमी की मात्रा 10-12% से कम होनी चाहिए 

 

प्रश्‍न- किसी कृषि योग्य भूमि पर 1 कृषि वर्ष में उगायी गयी फसलों की संख्‍या उस भूमि की शस्य गहनता कहलाती है भारत में शस्‍य गहनता किस राज्‍य की सर्वाधिक है?  

  1. उत्‍तर प्रदेश
  2. बिहार
  3. पश्चिम बंगाल
  4. पंजाब

उत्‍तर- पंजाब

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं।

  1. भारत का कृषि वर्ष काल जुलाई से 30 जून तक  माना जाता है।
  2. आनुवांशिक रूप से संशोधित फसलों को जीएम फसल कहा जाता है।
  3. अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान फिलिपिंस में है।
  4. अंतर्राष्‍ट्रीय चाय उत्‍पादक मंच ताइवान में है।

उत्‍तर- अंतर्राष्‍ट्रीय चाय उत्‍पादक मंच कोलम्‍बो में है।

 

प्रश्‍न- किस आधार पर भारतीय कृषि को खरीफरबी एवं जायद में बांटा गया है?

  1. उपयोग के आधार पर
  2. ऋतुओं के आधार पर
  3. उत्‍पादन मात्रा के आधार पर
  4. उत्‍पाद के गुण के आधार पर

उत्‍तर – ऋतुओं के आधार पर

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं।

  1. रबी फसल शीतकाल की फसले कहलाती है।
  2. पश्चिमी विक्षोभ से होनेवाली वर्षा रबी फसल हेतु लाभदायक होती है।
  3. रबी एवं खरीफ के मध्य जायद फसलों को उगाया जाता है।
  4. सामान्यतः जायद शीतकाल की फसल है।

उत्‍तर-सामान्यतः जायद ग्रीष्मकालीन फसल है जिसमें खीराककड़ीतरबूजखरबूजकरेला आदि शामिल है।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं।

  1. घास कुल (ग्रेमिनीके पौधे जिन्हें दाने के लिए उगाया जाता है खाद्यान्न कहलाता है।  
  2. चनारागीकुटकी लघु खाद्यान्न  श्रेणी में आते हैं।
  3. मक्काज्वारबाजरामडवा मोटे अनाज  है ।
  4. खाद्यान्न उत्पादन में अधिकतम अंशदान पंजाब का है।

उत्‍तर- खाद्यान्न उत्पादन में अधिकतम अंशदान उत्तर प्रदेश का है।

 

 

प्रश्‍न- भारत में चावल की फसलें में कौन सही सुमेलित है?

  1. शीतकालीनअमन
  2. शरदकालीन – ओसा
  3. ग्रीष्मकालीनबोरो
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं।

  1. धान की खैरा बीमारी में कॉपर सल्फेट का प्रयोग किया जाता है।
  2. जैव उर्वरक अजोला एवं नीलहरित शैवाल का उपयोग नाइट्रोजन आपूर्ति हेतु होता है।
  3. गोल्डन राइस जीन परिवर्तन द्वारा ‘विटामिन ए’ युक्त चावल की एक किस्‍म है।
  4. पालिशयुक्त चावल में कौन सा विटामिन नष्‍ट हो जाता हैविटामिन B(थायमिन)

उत्‍तर- धान की खैरा बीमारी में जिंक सल्फेट का प्रयोग किया जाता है।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं।

  1. पश्चिम बंगाल एवं तमिलनाडु में चावल की तीन फसलें ली जाती है।
  2. भारत में चावल का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य पश्चिम बंगाल है 
  3. भारत में चावल की खेती के अंतर्गत सर्वाधिक क्षेत्र  पंजाब में है।
  4. मोटे अनाज तथा चावल अधिकांशतः निर्वाहमुलक कृषि के अंतर्गत पैदा की जाती है।

उत्‍तर- भारत में चावल की खेती के अंतर्गत सर्वाधिक क्षेत्र  उत्तर प्रदेश में है।

 

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं।

  1. ग्‍लूटिन नामक प्रोटीन गेहूँ में बहुतायत मात्रा में पाया जाता है।
  2. भारत में अधिकतम गेहूं उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश है
  3. मैकरोनी प्रजाति की गेहूँ को ‘कठोर गेहूँ’ की संज्ञा दी जाती है।
  4. गेहूं एवं ज्‍वार दो फसलों की संकर प्रजाति ट्रिटीकेल है।

उत्‍तर-  ट्रिटीकेल गेहूं एवं राई दो फसलों की संकर प्रजाति है। इसके अलावा भारत में प्रति हेक्टेयर गेहूं का उत्पादन में प्रथम स्थान पर पंजाब है।

 

प्रश्‍न- मक्‍का के संबंध में असत्‍य कथन बताएं।

  1. धान्‍य फसलों में मक्‍का में स्‍टार्च की मात्रा सर्वाधिक होती है।
  2. अमेरिकी मूल के पौधे मक्‍का को ब्रिटेन द्वारा भारत लाया गया।
  3. वर्षभर बोई जाने वाली फसल मक्का (खरीफ फसल) है।
  4. खाद्यान्‍न तथा चारा दोनों रूप में प्रयोग होनेवाली फसल मक्‍का है

उत्‍तर- अमेरिकी मूल के पौधे मक्‍का को पूर्तगालियों द्वारा भारत लाया गया।  

 

प्रश्‍न- मक्‍का के संबंध में असत्‍य कथन बताएं।

  1. गन्‍ना का जन्‍म स्‍थान चीन को माना जाता है।
  2. भारत में सर्वाधिक गन्ना पैदा करने वाला राज्य उत्तर प्रदेश है।
  3. उत्तर प्रदेश भारत का शक्कर का प्याला कहलाता है।
  4. 1912 में गन्‍ना प्रजनन संस्‍थान की स्‍थापना कोयम्‍बटूर तमिलनाडु में हुई।

उत्‍तर- गन्‍ना का जन्‍म स्‍थान भारत को माना जाता है।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन बताएं।

  1. भारत में दालों की कृषि रबीखरीफ तथा जायद तीनों फसलों के तहत होती है।  
  2. दलहन फसल नाइट्रोजन स्थिरीकरण में सहायक फसल है
  3. भारत विश्‍व में दलहनी फसलों का सबसे बड़ा उत्पादकउपभोक्ता एवं आयातक है।
  4. कर्नाल बट एवं रस्‍ट दलहनी फसल में लगने वाला प्रमुख रोग है।

उत्‍तर- कर्नाल बट एवं रस्‍ट गेहूँ में लगने वाला प्रमुख रोग है।

 

प्रश्‍न- दालों के संबंध में असत्‍य कथन बताएं।

  1. दक्षिण भारत में बाजरा खरीफ एवं रबी दोनों रूप में उगायी जाती है।
  2. तिलहनी फसलों में सर्वप्रमुख फसल मूंगफली है।  
  3. भारत में मूंगफली का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य महाराष्‍ट्र है 
  4. शुष्क भूमि के लिए सर्वाधिक उचित फसल मूंगफली मानी जाती है।  

उत्‍तर- भारत में मूंगफली का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य गुजरात है 

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन बताएं।

  1. भारत में चाय की खेती पहाड़ी ढालों पर की जाती है।
  2. चाय चीनी मूल का पौधा है जो अंग्रेजों द्वारा भारत लाया गया।  
  3. भारत में चाय उत्‍पादन में पश्चिम बंगाल राज्‍य का प्रथम स्‍थान है।
  4. भारत में बोहिया तथा असामिका चाय की प्रजाति है।

उत्‍तर- भारत में चाय उत्‍पादन में असमब्रह्मपुत्र नदी घाटी तथा सुरमा नदी घाटी का प्रथम स्‍थान है।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन बताएं।

  1. दक्षिण भारत में चाय का सर्वाधिक उत्‍पादन करनेवाला राज्‍य तमिलनाडु है।
  2. भारत में नकदी फसल में चाय से अधिकतम विदेशी मुद्रा प्राप्त होती है।
  3. भारतीय चाय बोर्ड गुवाहाटी में है।
  4. चाय हेतु सस्‍ता श्रम अनिवार्य आवश्‍यकता मानी जाती है।

उत्‍तर- भारतीय चाय बोर्ड कोलकात्‍ता स्थित है।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन बताएं।

  1. अरेबिका सर्वोत्तम  कोटि का  कहवा माना जाता है।
  2. भारत के सर्वाधिक क्षेत्रफल पर अरेबिका  कहवा का उत्‍पादन होता है।
  3. कर्नाटक में सबसे ज्यादा कॉफी उत्पादन की जाती है।
  4. भारत में कॉफी बोर्ड चेन्‍नई में स्थित है।

उत्‍तर -भारत में कॉफी बोर्ड बंगलुरू में स्थित है।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन बताएं।

  1. कपास मालवेसी कुल का पौधा है।  
  2. भारत में काली मिट्टी क्षेत्र में सबसे ज्‍यादा कपास उत्‍पादन होता है।
  3. कपास को सफेद सोना/श्वेत स्वर्ण नाम से जाना जाता है।
  4. कपास की संकर प्रजाति का विकास सबसे पहले चीन में किया गया।

उत्‍तर- कपास की संकर प्रजाति का विकास सबसे पहले भारत में किया गया।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन बताएं।

  1. गरम मसालों के संवर्धन के लिए प्रसिद्ध भारतीय राज्‍य केरल है।  
  2. कहवारबड़ तथा तंबाकू की कृषि केरल में होती है।
  3. लॉन्ग पुष्प कली से प्राप्त होता है
  4. लाल मिर्च को ‘अदभुत मसाला’ कहा जाता है।  

उत्‍तर- कहवारबड़ तथा तंबाकू की कृषि कर्नाटक में होती है। जबकि केरल को मसालों का बागान कहा जाता है।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन बताएं।

  1. दालचीनी सिनामोमम वीरम वृक्ष की छाल से प्राप्‍त होता है।
  2. कपास को गोल्डन फाइबर ऑफ इंडिया कहा जाता है।  
  3. भारत में तंबाकू का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला राज्य आंध्र प्रदेश है।
  4. तंबाकू की पत्तियों को सुखाने की प्रक्रिया क्यूरिंग कहलाती है।

उत्‍तर- जूट को गोल्डन फाइबर ऑफ इंडिया कहा जाता है।  

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन बताएं।

  1. रबड़ का जन्‍म स्‍थान भारत को माना जाता है।
  2. भारत में रबड़ का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला राज्य केरल है।
  3. रबड वृक्ष के दुध (लेटेक्स) से रबर प्राप्‍त होता है।
  4. केसर का वाणिज्यिक उत्पादन भारत में जम्मू और कश्मीर में होता है 

उत्‍तर- रबड़ का जन्‍म स्‍थान ब्राजील को माना जाता है।

 

प्रश्‍न- लोबियाअरहर एवं मूंग फसल किस रूप में उपयोग की जाती है?

  1. दलहन
  2. चारा
  3. हरी खाद
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी

 

प्रश्‍न- हरित क्रांति संबंधी असत्‍य कथन बताएं।

  1. हरित क्रांति शब्‍द का प्रयोग सबसे पहले डा. विलियम गौड ने किया।
  2. विश्‍व में हरित क्रांति के जनक डानार्मन बोरलॉग है।
  3. भारत में हरित क्रांति के जनक डा.एम एस स्वामीनाथन है।
  4. 1990 के दशक में आयी द्वितीय हरित क्रांति की अवधारण को इन्‍द्रधनुषी क्रांति भी कहा जाता है।

उत्‍तर- द्वितीय हरित क्रांति की अवधारण को सदाबहार क्रांति भी कहा जाता है।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन बताएं।

  1. पारिस्थितिकी आतंकवादी यूकेलिप्टस को कहा जाता है।
  2. सामान्यतः कीटभक्षी पौधे नाइट्रोजन न्यूनता वाली मिट्टी में उगते हैं।
  3. जमुनापारी भारत में सर्वाधिक दूध देने वाली गाय की नस्ल है।
  4. गाय की साहिवाल नस्लें अधिक दूध देती है।

उत्‍तर- जमुनापारी भारत में सर्वाधिक दूध देने वाली बकरी की नस्ल है।

 

प्रश्‍न- भारत में 3 चरणों में आयोजित श्‍वेत क्रांति संबंधी असत्‍य कथन बताएं।

  1. ऑपरेशन फ्लड का संबंध है-  दुग्ध उत्पादन एवं वितरण
  2. चीन के बाद भारत विश्व में दुग्ध उत्पादन में दूसरे स्थान पर है।
  3. भारत में  दूध का सर्वाधिक उत्पादन उत्तर प्रदेश में होता है।
  4. भारत में श्वेत क्रांति के जनक डॉ वर्गीज कुरियन है।

उत्‍तर- विश्व में दुग्ध उत्पादन में भारत का स्थान प्रथम  है।

 

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन बताएं।

  1. नीली क्रांति दक्षिण भारत में केरल में सफल मानी जाती है।  
  2. FSSAI स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन कार्य करता है
  3. भारत में पशुओं की गणना 1919-20 से  से प्रारंभ हुआ।
  4. पशुगणना वर्ष   वर्ष के अंतराल पर होती है। 

उत्‍तर- नीली क्रांति दक्षिण भारत में आन्ध्र प्रदेश में सफल मानी जाती है तथा झींगा मछली की राजधानी नेल्‍लौरआन्‍ध्र प्रदेश को कहा जाता है।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में कौन भैंस की प्रमुख नस्‍ल नहीं है?

  1. मुर्रा
  2. भदावरी
  3. मेहसाना
  4. साहीवाल

उत्‍तर- साहीवाल गाय की नस्‍ल है। इसके अलावा राठीरेड सिंधी, थारपारकर, मालवी, जर्सी, निमाड़ी अन्‍य प्रमुख नस्‍ल है।

 

 

प्रश्‍न- भारतीय क्षेत्रों में स्थानांतरी कृषि के नाम में असत्‍य कथन को बताएं।

  1. आन्ध्र प्रदेश- पोडू/पेंडा
  2. छत्तीसगढ- दीपा
  3. झारखंड- कुरुवा
  4. हिमालय क्षेत्र- कुमारी

उत्‍तर- हिमालय क्षेत्र- खिल कहा जाता है जबकि कुमारी पश्चिमी घाट में कहा जाता है।

 

प्रश्‍न- भारतीय क्षेत्रों में स्थानांतरी कृषि के नाम में असत्‍य कथन को बताएं।

  1. मणिपूर- पामलू
  2. मेघालय- धावी
  3. राजस्थान- वात्रा/वल्तारे
  4. दक्षिण भारत- जारा एवं एरका

उत्तर- मेघालय में बोगमा कहा जाता है जबकि ओडिसा में कमान, धावी, या पामाडाबी कहा जाता है।

 

प्रश्‍न- विस्तृत कृषि के संबंध में सत्‍य कथन बताएं।

  1. बड़े-2 जोत वाले खेतों पर यांत्रिक विधियों से की जानेवाली कृषि
  2. मानव श्रम कम लगता है तथा प्रति व्यक्ति उत्पादन ज्यादा होती है।
  3. विकासशील देशों में प्रमुखता से विस्‍तृत कृषि की जाती है।  
  4. भारत में भी पंजाब-हरियाणा राज्‍यों में विस्तृत कृषि की जाती है।

उत्‍तर- विकसित देशों में प्रमुखता से की जानेवाली कृषि है जहां अपेक्षाकृत बड़े जोत तथा जनसंख्‍या कम होती है।

 

प्रश्‍न- जब फसल उत्‍पादन के साथ-साथ पशुपालन का कार्य भी होता है तो उसे क्‍या कहा जाता है?

  1. आजीविका कृषि
  2. रेंचिंग कृषि
  3. मिश्रित कृषि
  4. विस्‍तृत कृषि

उत्‍तर- मिश्रित कृषि


वीडियो Youtube Channel- GK BUCKET STUDY TUBE पर उपलब्‍ध है । 


BPSC Mains Special Notes by GK BUCKET STUDY TUEB
65वीं, से 69वीं BPSC के कई लाभार्थी लाभान्वित हुए । 
70th  BPSC हेतु आप भी लाभ उठाए।

गुणवत्तापूर्ण एवं न्यूनतम शुल्क के साथ अध्ययन सामग्री एवं अभ्‍यास  Whatapp or Call- 74704-95829

  BPSC Mains टेलीग्राम ग्रुप से  67th BPSC में  चयनित अभ्‍यर्थी 


BPSC मुख्य परीक्षा के हमारे Telegram Practice Group में जुड़े और निरंतर अभ्यास द्वारा लेखन शैली का विकास करें।

 

 

 


No comments:

Post a Comment