भारत में परिवहन
वह व्यवस्था जो
वस्तुओं, व्यक्तियों और संदेश को एक स्थान से दूसरे
स्थान तक पहुंचाता है क्या कहलाता है- परिवहन
सड़क परिवहन
भारतीय सड़क परिवहन में कौन-कौन से सड़कें शामिल है- राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग, जिला सड़कें,
ग्रामीण सड़कें एवं सीमावर्ती सड़के
भारत में सड़क नेटवक का विस्तार कितना है- 2023 के अनुसार 63 लाख 72 हजार किलोमीटर से ज्यादा और भारत इस मामले में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है।
सड़क नेटवर्क में भारत विश्व में किस स्थान पर है- दूसरा सबसे बड़ा नेटवर्क
भारत की सबसे लम्बी सड़क सुरंग कौन सी है- चेनानी-नाशरी (9 किमी)
भारत का सबसे लम्बी सड़क पुल- ढोला-सदिया/भूपेन हजारिका पुल
9.15 किमी लम्बा ढोला-सदिया पुल किस नदी पर है- ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी लोहित नदी पर
राष्ट्रीय राजमार्ग
राष्ट्रीय राजमार्ग भारत के संपूर्ण सड़क नेटवक की लंबाई का
कितना प्रतिशत है-लगभग 1.7%
राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क परिवहन का कितना यातायात सम्पन्न
कराती है-लगभग 40%
राज्य की राजधानियां एवं शहर किसके द्वारा आपस में जोड़ते हैं-
राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा
राष्ट्रीय राजमार्गों के रखरखाव की जिम्मेदारी होती है- केंद्र सरकार की
राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास प्रबंधन एवं रखरखाव का कार्य किसके द्वारा किया जाता है- राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा
राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना के तहत कुल चरण हैं- 7
राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना के किस चरण के तहत स्वर्णिम
चतुर्भुज योजना प्रारंभ की गई- प्रथम चरण
स्वर्णिम चतुर्भुज योजना का संबंध किससे है- भारत के चार महानगरों को सड़क मार्ग द्वारा जोड़ने की योजना
पूर्व-पश्चिम गलियारा के तहत किन स्थलों को आपस में जोड़ने की
योजना है- पूर्व में सिलचर एवं पश्चिम में पोरबंदर
उत्तर दक्षिण गलियारा के तहत किन स्थलों को आपस में जोड़ा
जाएगा- उत्तर में श्रीनगर एवं दक्षिण में कन्याकुमारी
पूर्व पश्चिम तथा उत्तर दक्षिण गलियारा एक दूसरे को आपस में
किस स्थान पर काटते हैं- झांसी
भारतीय पर्यटन मंत्रालय ने पर्यटन को प्रोत्साहित करने हेतु
जिस अवधारणा को लोकप्रिय करने का उपयोग किया वह है- अतुल्य
भारत
किस राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या को ग्रांड ट्रंक रोड कहा जाता
है- राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 1 एवं 2 को सम्मिलित
रूप से
राष्ट्रीय राजमार्गों की सर्वाधिक लंबाई किस राज्य में है- उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या एक किस स्थान को जोड़ता है- दिल्ली -अटारी
सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग कौन सा है जो श्रीनगर से कन्याकुमारी के मध्य है- एनएच-44
केरल के वेलिंगटन द्वीप पर स्थित सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग
कौन सा है-
राष्ट्रीय राजमार्ग-47A
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 1A किस सुरंग में स्थित है- जवाहर सुरंग
भारत के सीमावर्ती राज्य एवं तटीय राज्यों को बंदरगाहों के साथ
जोड़ने की योजना किस नाम से जानी जाती है -भारतमाला
परियोजना
सड़क परिवहन के क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी परियोजना कौन
सी है- भारतमाला परियोजना
रेलवे क्रॉसिंग/ रेलवे समपार फाटक पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने हेतु 2016
में कौन सी योजना चलाई गई- सेतु भारतम
योजना
हरित राजमार्ग नीति 2015
का प्रमुख उद्देश्य है- सामुदायिक एवं संस्थानिक भागीदारी से राजमार्ग गलियारों में
हरियाली को बढ़ावा देना
नीम एवं अशोक जैसे पौधों का वृक्षारोपण कर ध्वनि प्रदूषण कम
करने हेतु चलाई गई योजना का नाम क्या है- ग्रीन मफलर
राज्य राजमार्ग
राज्य राजमार्ग के निर्माण एवं रखरखाव की जिम्मेदारी किस पर
होती है- राज्य सरकार पर
राज्य राजमार्ग द्वारा किनको आपस में जोड़ा जाता है- राज्य के बड़े कस्बे एवं नगरों को
जिला सड़कें
जिला सड़कों का रख-रखाव तथा निर्माण कार्य किसके द्वारा किया
जाता है- जिला परिषद तथा लोक निर्माण विभाग
जिला सड़कों के द्वारा किसे आपस में जोड़ा जाता है-जिला मुख्यालय कस्बों एवं गांवों को
ग्रामीण सड़कें
ग्रामीण सड़कों का रख-रखाव तथा निर्माण कार्य किसके द्वारा
किया जाता है- ग्राम पंचायतों द्वारा
ग्रामीण सड़कों के निर्माण का उद्देश्य होता है- गांव को आपस में जोड़ना
किस योजना के तहत भारत के गांवों को बारहमासी सड़कों से जोड़ने का कार्य संचालित किया जा रहा है- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में किसके द्वारा वित्त व्यवस्था कराई जाती
है- शत-प्रतिशत केंद्र सरकार द्वारा
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का वित्तपोषण किस प्रकार से होता है- पेट्रोल एवं हाई स्पीड डीजल पर लगाए गए उपकर से प्राप्त
राशि के द्वारा
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मैदानी क्षेत्रों में
कितनी आबादी वाले गांवों को शामिल किया जाता है- 500 या उससे अधिक
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पहाड़ी, जनजाति एवं रेगिस्तानी ग्रामीण क्षेत्रों में
कितनी आबादी वाले गांवों को शामिल किया जाता है- 250 या उससे अधिक
सीमा सड़क संगठन
सीमावर्ती
सड़कों का निर्माण एवं प्रबंधन किसके द्वारा किया जाता है- सीमा सड़क विकास बोर्ड द्वारा
सीमा
सड़क संगठन की स्थापना कब हुई थी-1960
सीमा
सड़क संगठन के गठन का मुख्य उद्देश्य है- भारत के उत्तरी एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र के सीमावर्ती
क्षेत्रों में सड़क निर्माण एवं विकास को प्रोत्साहन
सीमा
सड़क संगठन द्वारा चलाया जा रहा है प्रोजेक्ट हीरक क्या है- महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित जिलों
में सड़क निर्माण कार्य
सीमा
सड़क संगठन प्रोजेक्ट दंतक के माध्यम से किस देश
में सड़क अवसंरचना का निर्माण कर रहा है- भूटान
भारत
की सबसे ऊंची सड़क कौन सी है - लेह मनाली सड़क
रेल परिवहन
1853 में भारत में प्रथम
रेल चलाई गई- मुंबई से ठाणे के मध्य
भारतीय रेलवे को तकनीकी सहायता देने वाला संगठन अनुसंधान अभिकल्प और मानक संगठन (RDSO)
का मुख्यालय है- लखनऊ
हाल ही में की गयी घोषणा के अनुसार नए रेलवे जोन दक्षिण तट
रेलवे का मुख्यालय कहां बनाया जाएगा- विशाखापट्टनम
नए रेलवे जोन बनने पर दक्षिण तट रेलवे भारत का किस क्रम का
रेलवे जोन बनेगा- 18वां
रेलवे जोन
दक्षिण तट रेलवे में
शामिल मंडल- गुंतकल, गुंटूर, विजयवाड़ा
मंडल
वह दो रेलवे स्टेशन
जिन्हें जोड़ने वाली रेल लाइन को यूनेस्को ने धरोहर के रूप में मान्यता दी- सिलीगुड़ी तथा दार्जिलिंग
भारत का पहला
दृष्टिहीन रेलवे स्टेशन कौन सा है- मैसूर
भारत में वह राज्य
जो रेल सेवा से वंचित है- सिक्किम
भारत का सबसे लंबा रेलवे
स्टेशन- श्री सिद्धारूढ़ा स्वामी जी रेलवे स्टेशन
भारतीय रेलवे के दक्षिण-पश्चिम जोन में स्थित जो कर्नाटक,हुबली में स्थित है जो पूरी दुनिया का सबसे लंबा रेलवे स्टेशन है।
भारत की सबसे तेज गति से चलनेवाली ट्रेन – वंदे-भारत
रेलवे स्लीपर बनाने में किस लकड़ी का उपयोग
होता है- साल की लकड़ी
भारत की सबसे लम्बी दूरी तक करनेवाली रेल- विवेक एक्सप्रेस (कन्याकुमारी-डिब्रूगढ
के मध्य 4286 किमी की दूरी)
वह पहला राज्य जहां पीपीपी मॉडल पर रेल ट्रैक
बनाया गया है- गुजरात
मेघालय में चलनेवाली प्रथम रेलगाड़ी चलायी गयी-
दुधनोई मेंदीपथार रेलव सेवा (असम के दुधनोई से मेघालय
के मेंदीपथार तक)
रेल कोंकण रेलवे परियोजना का प्रारंभ कब
किया गया-1990
रोहा से मंगलूर कोंकण रेल परियोजना की कुल लंबाई है-760 KM
कोंकण रेलवे किन राज्यों से गुजरता है- महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं गोवा
कोंकण रेलवे की सर्वाधिक लंबाई किस राज्य में है- महाराष्ट्र
कोंकण रेलवे का मुख्यालय कहां है- नवी
मुम्बई
कोंकण मार्ग पर स्थित कारबूडे रेल सुरंग की लंबाई है-6.5 किलोमीटर
भारत की सबसे लम्बी रेलव सुरंग का क्या नाम है- बनिहाल/पीरपंजाल रेलवे सुरंग (11.21 किमी)
भारत की की सबसे लंबी विद्युतीकृत रेल सुरंग कहां है-आंध्र प्रदेश, चेरलोपल्ली और रापुरु स्टेशनों के बीच 6.6 किमी
जम्मू-कटरा के मध्य किस नदी पर भारत का सबसे लम्बा इस्पात
पुल बनाया गया– झज्जर नदी
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना क्या है- भारतीय रेलवे की माल ढुलाई परिचालन परियोजना
किस भारतीय रेलवे को यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया
गया है- दार्जिलिंग, नीलगिरी एवं कालका-शिमला पर्वतीय रेलवे
1984 में भारत में प्रथम मेट्रो रेलवे का
परिचालन किया गया- कोलकाता
किस नगरीय मेट्रो को रेलवे का 17वां जोन बनाया गया- कलकत्ता मेट्रो
भारत के किस मेट्रो रेलवे नेटवर्क को संयुक्त
राष्ट्र ने ग्रीनहाऊस गैस में कमी लाने हेतु कार्बन क्रेडिट प्रदान किया- दिल्ली मेट्रो
भारत की पहली सार्वजनिक निजी भागीदारी वाली
मेट्रो रेल सेवा है- मुम्बई मेट्रो
2016 में भारत की प्रथम जल मेट्रो परियोजना
का प्रारंभ किस राज्य में किया गया- केरल, कोच्चि
भारत में पहली मोनोरेल किन स्थानों के बीच चलाई गई- चेंबूर से वडाला के मध्य, मुंबई
भारत में पहली बुलेट ट्रेन किन शहरों के बीच चलाए जाने की
योजना है- मुंबई एवं अहमदाबाद
भारत में बुलेट ट्रेन को लेकर किस देश से समझौता हुआ है- जापान
जल परिवहन
भारत में जल परिवहन को विभाजित किया गया है- 2
- अंतः स्थलीय/ आंतरिक जलमार्ग
- महासागरीय/ समुद्री जलमार्ग
राष्ट्रीय जलमार्ग अधिनियम 2016
के तहत कितने नए राष्ट्रीय जलमार्गों की
घोषणा की गई- 106
राष्ट्रीय जलमार्ग अधिनियम 2016
के लागू होने के बाद भारत में राष्ट्रीय जलमार्गों की कुल संख्या
कितनी हो गई- 111
संविधान की किस अनुसूची के तहत केंद्र सरकार को अंतर्देशीय जलमार्गों पर नौवहन और
नेविगेशन संबंधी कानून बनाने का अधिकार है- सातवीं
अनुसूची में (संघ सूची के अंतर्गत)
महासागरीय जल परिवहन
भारतीय समुद्री तट रेखा कितनी लंबी है- 7517 KM
भारतीय तट रेखा पर बड़े प्राकृतिक बंदरगाह कम विकसित होने का
मुख्य कारण क्या है- तट रेखा का अपेक्षाकृत कम कटा-फटा
होना
भारतीय व्यापार में मात्रा की दृष्टि से कितना प्रतिशत व्यापार नौ-परिवहन से संपन्न होता है- 95% (आर्थिक समीक्षा 2019-20 के अनुसार)
भारतीय व्यापार में मूल्य दृष्टि से कितना प्रतिशत व्यापार नौपरिवहन से संपन्न होता है- 68%
भारतीय
अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का मुख्यालय |
नोएडा |
भारतीय
अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का क्षेत्रीय कार्यालय |
पटना, कोलकाता, गुवाहाटी तथा कोचीन |
भारतीय
अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का उपकार्यालय |
प्रयागराज, कोल्लम, वाराणसी, भागलपुर, रक्का, |
केन्द्रीय जल परिवहन निगम का मुख्यालय |
कोलकात्ता |
राष्ट्रीय अंतर्देशीय नौवहन संस्थान |
पटना |
राष्ट्रीय जल क्रीडा संस्थान |
गोवा |
भारत का सबसे
लम्बा राष्ट्रीय जलमार्ग कौन सा है-राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-4 (2890किमी)
तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश
और तेलंगाना
भारत का सबसे छोटा
राष्ट्रीय जलमार्ग कौन सा है- राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-69 (5 किमी) तमिलनाडु
गंगा नदी के किस
भाग को राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया गया है- इलाहाबाद से हल्दिया तक का भाग
कौन सा राष्ट्रीय
जलमार्ग कोट्टापुरम तथा कोल्लम को जोड़ता है- केरल तटीय नहर जलमार्ग
कलादान मल्टी मॉडल पारगमन परिवहन परियाजना किस नदी पर प्रस्तावित
है- कलादान नदी, म्यांमार
भारतीय अंतर्देशीय
जलमार्ग प्राधिकरण द्वारा विकसित जलयानों की उपलब्धता की रियल टाईम डेटा उपलब्ध
करानेवाला पोर्टल है- फोकल (FOCAL-Fourm of Cargo Owners and Logistics Operators)
भारत के सभी बंदरगाहों
को आपस में जोड़ने तथा आधुनिक तकनीकों से पूर्ण करने हेतु भारत सरकार
द्वारा कौन सी योजना चलायी गयी- सागरमाला परियोजना
सेतुसमुद्रम परियोजना क्या है- बंगाल की खाड़ी तथा अरब सागर में बीच सीधे आवागमन हेतु
परियोजना
सेतु समुद्रम परियोजना किनको आपस में जोड़ती है-
मन्नार की खाड़ी और पाक खाड़ी
भारत में बड़े बंदरगाहों की संख्या कितनी है-
13
भारत के बड़े बंदरगाहों का प्रबंधन किसके द्वारा किया जाता है- पोर्ट ट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा
प्राकृतिक बंदरगाह-
मुंबई, कोचीन, इंदौर, विशाखापट्टनम
कृत्रिम बंदरगाह- चेन्नई, न्यू तूतीकोरिन बंदरगाह
कोलकाता बंदरगाह किस नदी के तट पर स्थित है- हुगली नदी
कोचीन बंदरगाह किस लैगून के मुहाने पर स्थित है- वेंबनाड
मार्मागोवा बंदरगाह किस नदी के तट पर स्थित है- जुआरी
कच्छ की खाड़ी में स्थित कांडला तथा पश्चिम बंगाल का डायमंड
हार्बर किस प्रकार का बंदरगाह है- ज्वारीय बंदरगाह
भारत का पहला निगमित(निजी क्षेत्र में स्थापित) बंदरगाह कौन
सा है-एन्नौर, तमिलनाडु
भारत का सबसे गहरा तथा सर्वश्रेष्ठ प्राकृतिक बंदरगाह है- विशाखापट्टनम
भारत का नद-मुख बंदरगाह कौन सा है- कोलकाता
बंदरगाह
कोलकात्ता बंदरगाह पर जल के स्तर को बढ़ाने हेतु किस कहां से
जलापूर्ति की जाती है- फरक्का बैराज से
कोलकात्ता बंदरगाह के भार को कम करने हेतु किस बंदरगाह का विकास किया गया है- हल्दिया बंदरगाह
भारत
के प्रमुख बड़े बंदरगाह |
|
पश्चिमी तट पर स्थित बंदरगाह |
|
कांडला |
कच्छ
की खाड़ी, गुजरात |
मुंबई,
न्हावाशेवा या जवाहरलाल नेहरू पत्तन
वधावन (निर्माणाधीन 13वां बड़ा बंदरगाह) |
मुंबई |
मार्मगोवा |
गोवा |
न्यू मंगलौर |
कर्नाटक |
कोचीन |
केरल |
पूर्वी
तट पर स्थित बंदरगाह |
|
चेन्नई, वी ओ चिदम्बरनार अथवा तूतीकोरन पोर्ट
कामराज पोर्ट, एन्नौर |
तमिलनाडु |
विशाखापट्टनम |
आंध्र प्रदेश |
पारादीप |
उड़ीसा |
हल्दिया |
पश्चिम बंगाल |
अन्य पोर्ट |
|
पोर्ट ब्लेयर |
दक्षिणी
अंडमान |
भारत का लैगून सदृश्य बंदरगाह कौन सा है- पारादीप
भारत का सबसे बड़ा पोत पुनर्चक्रण यार्ड कहां स्थित है- अलंग
मुंबई बंदरगाह के दबाव को कम करने के लिए किस पतन का निर्माण
किया गया- न्हावाशेवा
भारत का सबसे बड़ा कंटेनर बंदरगाह- न्हावाशेवा/जवाहरलाल
नेहरू बंदरगाह
‘अरब सागर का राजा’
बंदरगाह किसे कहा जाता है- न्हावाशेव बंदरगाह
‘अरब सागर की रानी’ किस
बंदरगाह को कहा जाता है- कोचीन
भारत के किस बंदरगाह की अपनी रेलवे प्रणाली है- पारादीप बंदरगाह
पारादीप का विकास जिन बंदरगाहों का भार कम करने के लिए किया
गया था वह है- कोलकाता-विशाखापट्टनम
भारत का खुला सागरीय बंदरगाह है- चेन्नई
भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह कहां है- मुंबई
भारत में सबसे बड़ा शिपयार्ड है- कोच्चि
शिपयार्ड
किस बंदरगाह का निर्माण रसायनों की आपूर्ति सुनिश्चित करने
हेतु किया गया- दाहेज, गुजरात
कृष्णापट्टनम बंदरगाह के विकास से सर्वाधिक लाभान्वित होने
वाला राज्य है- आंध्र प्रदेश
भारत में छोटे तथा मध्यम श्रेणी के बंदरगाहों की संख्या कितनी है- 200
पादन किस रेशम का होता है- क्रमशः मलबरी एवं मूंगा रेशम
छोटे तथा मध्यम श्रेणी के महत्वपूर्ण
बंदरगाह |
|
काकीनाडा |
आन्ध्र
प्रदेश |
कोझीकोड |
केरल |
अलेप्पी बंदरगाह |
केरल |
रेडीपोर्ट |
महाराष्ट्र |
वायु परिवहन
भारत में वायु परिवहन का आरंभ कब किया गया- 1911
1911 ई.
में भारत की प्रथम हवाई डाक सेवा किन स्थान के मध्य
प्रारंभ की गयी- इलाहाबाद से नैनी
के मध्य
भारत की प्रथम
अंतर्राष्ट्रीय वायु सेवा कहाँ से कहाँ तक प्रारंभ की गई- कराची से चेन्नई के मध्य
भारत में वायु सेवाओं का
राष्ट्रीयकरण कब किया गया- 1953
राष्ट़्रीय विमानन प्रबंधन
एवं अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है- नई दिल्ली
राजीव गाँधी नेशनल फ्लाइंग इंस्टीट्यूट किस राज्य में है- महाराष्ट्र
भारत की अग्रणी हेलीकॉप्टर
सेवा प्रदाता कंपनी कौन सी है- पवनहंस
इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय
उड़ान अकादमी स्थित है- फुरसतगंज, उत्तर
प्रदेश
किसी नए स्थान पर नए सिरे
से हवाई अड्डे का निर्माण किया जाता है तो उसे क्या कहा जाता है – ग्रीन फिल्ड हवाई अड्डा
एशिया का प्रथम ग्रीन फिल्ड
हवाई अड्डा कौन सा है-राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय
हवाई अड्डा
सिंगल युज प्लास्टिक से पूरी तरह मुक्त होने वाला भारत का प्रथम हवाई अड्डा- इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय
हवाई अड्डा, दिल्ली
निजी क्षेत्र में देश का पहला अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कहां बनाया जा रहा
है- कोचीन
वायु परिवहन के क्षेत्र में
क्षेत्रीय संपकर्ता बढ़ाने हेतु सरकार द्वारा प्रारंभ की गयी योजना का क्या नाम
है- उड़ान योजना
उड़ान योजना के तहत किस
मार्ग पर पहली उड़ान संचालित की गयी- शिमला-दिल्ली मार्ग
पाइपलाइन नेटवर्क
पाइपलाइन नेटवर्क का प्रयोग किसके परिवहन में होता है- तरल पदार्थ तथा गैसों के लंबी दूरी के परिवहन हेतु
1956 में भारत में पाइपलाइन परिवहन की शुरुआत किन स्थानों के
बीच हुई- डिग्बोई से तिनसुकिया के मध्य
पाइपलाईन नेटवर्क के निर्माण ने भारत में किन उद्योगों के
विकेन्द्रीकरण की प्रक्रिया को प्रोत्साहित किया- पेट्रोरसायन
उद्योग
भारत में पाइपलाइन से ठोस खनिजों का परिवहन किस रूप में किया
जाता है- द्रव्य चूर्ण के रूप में
जामनगर-लोनी पाइपलाइन द्वारा
परिवहन होता है-रसोइ गैस परिवहन
हजीरा-विजयपुर-जगदीशपुर पाइपलाइन द्वारा परिवहन होता है-प्राकृतिक गैस
उपरोक्त प्रश्नों को अध्ययन के बाद निम्न के माध्यम से अपनी तैयारी को जांच सकते हैं। इसके अलावा आप इन प्रश्नों को हमारे टेलीग्राम ग्रुप में टेस्ट भी दे सकते हैे्। ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क करें 74704-95829
एकदिवसीय परीक्षाओं के नोट्स हैं जिनको आप आर्डर कर अपने घर पर प्राप्त कर सकते हैं।
Whatsapp/Call 74704-95829
उपरोक्त प्रश्नों को पढ़ने के बाद आप हमारे टेलीग्राम चैनल में निम्न प्रश्नों के माध्यम से अभ्यास कर सकते हैं और अपनी तैयारी बेहतर कर सकते हैं।
प्रश्न- सड़क नेटवर्क में भारत विश्व में किस स्थान पर है?
- पहला
- दूसरा
- तीसरा
- चौथा
उत्तर दूसरा
2023 के अनुसार भारत अमेरिका के
बाद दूसरे स्थान पर है। और यहां पर लगभग 63 लाख 72 हजार किलोमीटर सड़कों का जाल
है।
प्रश्न-राज्य की राजधानियां एवं शहर को आपस में जोड़नेवाला राष्ट्रीय
राजमार्ग सड़क परिवहन का लगभग कितना यातायात सम्पन्न कराती है?
- 2 प्रतिशत
- 11 प्रतिशत
- 19 प्रतिशत
- 40 प्रतिशत
उत्तर -लगभग 40%
प्रश्न- राष्ट्रीय राजमार्ग संबंधी निम्न में असत्य
कथन को बताएं।
- रखरखाव की जिम्मेदारी- केंद्र सरकार की
- विकास प्रबंधन एवं रखरखाव का कार्य-राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा
- राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना के तहत कुल 7 चरण हैं।
- पूर्व पश्चिम गलियारा- राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना का प्रथम चरण
उत्तर - स्वर्णिम चतुर्भुज योजना- राष्ट्रीय
राजमार्ग विकास परियोजना का प्रथम चरण है और यह भारत के चार महानगरों को सड़क
मार्ग द्वारा जोड़ने की योजना है।
प्रश्न- निम्न में असत्य कथन बताएं।
- स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के तहत जोड़ा जाएगा- भारत के चार महानगरों को
- पूर्व-पश्चिम गलियारा के तहत जोड़ा जाएगा- पूर्व में सिलचर एवं
पश्चिम में पोरबंदर
- उत्तर दक्षिण गलियारा के तहत जोड़ा जाएगा- उत्तर में श्रीनगर एवं दक्षिण में कन्याकुमारी
- पूर्व पश्चिम तथा उत्तर दक्षिण गलियारा एक दूसरे को आपस ग्वालियर में काटते हैं।
उत्तर- पूर्व पश्चिम तथा उत्तर दक्षिण गलियारा
एक दूसरे को आपस झांसी में काटते हैं।
प्रश्न- भारतीय पर्यटन मंत्रालय ने पर्यटन को प्रोत्साहित
करने हेतु किस अवधारणा को लोकप्रिय करने का उपयोग किया है?
- अद्भुत भारत
- अतुल्य भारत
- समृद्ध भारत
- सुसंस्कृत भारत
उत्तर- अतुल्य भारत
प्रश्न- किस राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या को सम्मिलित रूप से ग्रांड
ट्रंक रोड कहा जाता है?
- 1 एवं 2
- 4 एवं 7
- 7 एवं 9
- 9 एवं 11
उत्तर- राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 1 एवं 2 को
प्रश्न-राष्ट्रीय राजमार्गों की सर्वाधिक लंबाई किस राज्य में
है?
- महराष्ट्र
- तमिलनाडु
- उत्तर प्रदेश
- राजस्थान
उत्तर - उत्तर प्रदेश
प्रश्न-सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग कौन सा है जो श्रीनगर से कन्याकुमारी के मध्य है?
- 5
- 7
- 35
- 44
उत्तर-
राष्ट्रीय राजमार्ग-44
प्रश्न- केरल के वेलिंगटन द्वीप पर स्थित सबसे छोटा राष्ट्रीय
राजमार्ग कौन सा है?
- राष्ट्रीय राजमार्ग-44A
- राष्ट्रीय राजमार्ग-34A
- राष्ट्रीय राजमार्ग-47A
- राष्ट्रीय राजमार्ग-59A
उत्तर- राष्ट्रीय राजमार्ग-47A
प्रश्न-राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 1A
किस सुरंग में है?
- रोहतांग ( नया नाम-अटल टनल)
- जवाहर सुरंग
- डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी टनल
- पीरपंजाल टनल
उत्तर- जवाहर सुरंग
प्रश्न- सड़क परिवहन के क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी
परियोजना जो भारत के सीमावर्ती राज्य एवं तटीय राज्यों को बंदरगाहों के साथ जोड़ने
की योजना है।
- पूर्व पश्चिम गलियारा
- उत्तर-दक्षिण गलियारा
- स्वर्ण चतुर्भुज
- भारतमाला परियोजना
उत्तर -भारतमाला परियोजना
प्रश्न-रेलवे क्रॉसिंग/ रेलवे समपार फाटक पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने
हेतु 2016 में कौन सी योजना चलाई गई?
- तीव्र भारतम योजना
- सेतु भारतम योजना
- भारतमाला परियोजना
- संपर्क परियोजना
उत्तर - सेतु भारतम योजना
प्रश्न- निम्न में असत्य कथन बताएं।
- राज्य राजमार्ग के निर्माण एवं रखरखाव की जिम्मेदारी राज्य सरकार पर है।
- राज्य राजमार्ग एक राज्य के नगर को दूसरे राज्य के नगर से जोड़ता है।
- जिला सड़कों का रख-रखाव तथा निर्माण जिला परिषद तथा लोक निर्माण विभाग करता है।
- जिला सड़के जिला मुख्यालय कस्बों एवं गांवों को जोड़ती है।
उततर- राज्य राजमार्ग संबंधित राज्य के बड़े
कस्बे एवं नगरों को जोड़ता है।
प्रश्न-भारत के गांवों को बारहमासी सड़कों से जोड़ने हेतु लायी गयी प्रधानमंत्री ग्राम
सड़क योजना संबंधी असत्य कथन को बताएं।
- 80 प्रतिशत केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित।
- वित्तपोषण का माध्यम पेट्रोल एवं हाई स्पीड डीजल पर लगाए गए उपकर।
- मैदानी क्षेत्रों में 500 या उससे अधिक आबादी वाले गांव शामिल।
- पहाड़ी, जनजाति एवं
रेगिस्तानी ग्रामीण क्षेत्रों में 250 या उससे अधिक आबादी
वाले गांव शामिल।
उत्तर- शत-प्रतिशत केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित
योजना है।
प्रश्न- भारतीय रेलवे को तकनीकी सहायता देने वाला संगठन अनुसंधान अभिकल्प और मानक संगठन (RDSO) का मुख्यालय है कहां है?
- पुणे
- मुम्बई
- लखनऊ
- कोयम्बटूर
उत्तर - लखनऊ
प्रश्न- भारतीय रेलवे के नए रेलवे जोन दक्षिण तट रेलवे संबंधी
कथन में सत्य कथन बताएं।
- मुख्यालय- विशाखापट्टनम
- भारत का 18वां रेलवे जोन
- मंडल- गुंतकल, गुंटूर एवं विजयवाड़ा
- सभी कथन सत्य है।
उत्तर- सभी कथन सत्य है।
प्रश्न- निम्न में असत्य कथन को बताएं।
- 1853 में भारत में प्रथम रेल मुंबई से ठाणे के मध्य चली।
- यूनेस्को धरोहर के रूप में मान्यता प्राप्त स्टेशन- सिलीगुड़ी तथा दार्जिलिंग
- भारत का पहला दृष्टिहीन रेलवे स्टेशन- मैसूर
- मिजोरम राज्य रेल सेवा से वंचित है
उततर- सिक्किम राज्य रेल सेवा से वंचित है
- तमिलनाडु
- केरल
- आन्ध्र प्रदेश
- कर्नाटक
उततर- यह कर्नाटक, हुबली में स्थित है जो दुनिया का सबसे लंबा रेलवे स्टेशन है।
प्रश्न- भारतीय रेलवे के संबंध में असत्य कथन को बताएं।
- भारत की सबसे तेज गति से चलनेवाली ट्रेन वंदे-भारत है।
- रेलवे स्लीपर बनाने में साल की लकड़ी प्रयुक्त होती है।
- कोंकण रेलवे परियोजना का प्रारंभ 1990 में हुआ ।
- सबसे लम्बी दूरी तक करनेवाली रेल- हिमसागर एक्सप्रेस
उत्तर- विवेक एक्सप्रेस जो कन्याकुमारी-डिब्रूगढ
के मध्य 4286 किमी की दूरी तय करती है।
प्रश्न- रोहा से मंगलूर तक 760 किमी लंबी कोंकण रेल परियोजना संबंधी
असत्य कथन को बताएं।
- कोंकण रेलवे महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं गोवा राज्यों से गुजरता है।
- कोंकण रेलवे की सर्वाधिक लंबाई महाराष्ट्र में है।
- कोंकण रेलवे का मुख्यालय मंगलौर में है।
- कोंकण मार्ग पर स्थित कारबूडे रेल सुरंग की लंबाई 6.5 किलोमीटर है।
उत्तर- कोंकण रेलवे का मुख्यालय नवी मुम्बई
में है।
प्रश्न- भारतीय रेलवे संबंधी असत्य कथन बताएं।
- सबसे लम्बी रेलव सुरंग बनिहाल/पीरपंजाल रेलवे सुरंग (11.21 किमी) है।
- सबसे लंबी विद्युतीकृत रेल सुरंग आंध्र प्रदेश, चेरलोपल्ली और रापुरु स्टेशनों के बीच 6.6 किमी है।
- जम्मू-कटरा के मध्य चिनाब नदी पर भारत का सबसे लम्बा इस्पात पुल बनाया गया।
- डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना भारतीय रेलवे की माल ढुलाई से संबंधित परियोजना
है।
उत्तर- जम्मू-कटरा के मध्य झज्जर नदी पर
भारत का सबसे लम्बा इस्पात पुल बनाया गया।
प्रश्न- किस भारतीय रेलवे को यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में
शामिल किया गया है?
- दार्जिलिंग
- नीलगिरी
- कालका-शिमला पर्वतीय रेलवे
- उपरोक्त सभी
उत्तर -दार्जिलिंग, नीलगिरी एवं कालका-शिमला पर्वतीय रेलवे
प्रश्न- निम्न में असत्य कथन बताएं।
- गुजरात में पीपीपी मॉडल पर पहला रेल ट्रैक बनाया गया है।
- दुधनोई मेंदीपथार रेलव सेवा सिक्किम में चलनेवाली प्रथम रेलगाड़ी है।
- 1984 में भारत में प्रथम मेट्रो रेलवे का परिचालन कोलकाता में हुआ।
- कलकत्ता मेट्रो रेलवे का 17वां जोन बनाया गया।
उत्तर- दुधनोई मेंदीपथार रेलव सेवा मेघालय में
चलनेवाली प्रथम रेलगाड़ी है जो असम के दुधनोई से मेघालय के मेंदीपथार तक चलती है।
प्रश्न- निम्न में असत्य कथन बताएं।
- भारत की पहली सार्वजनिक निजी भागीदारी वाली मेट्रो रेल मुम्बई मेट्रो है।
- 2016 में भारत की प्रथम जल मेट्रो परियोजना केरल, कोच्चि में प्रारंभ हुई।
- भारत में पहली मोनोरेल चेंबूर से वडाला के मध्य, मुंबई में चलाई गई।
- भारत में पहली बुलेट ट्रेन नई दिल्ली एवं अहमदाबाद के बीच
चलेगी ।
उत्तर- भारत में पहली बुलेट ट्रेन मुंबई एवं
अहमदाबाद के बीच चलेगी
तथा बुलेट ट्रेन को लेकर जापान से समझौता हुआ है
प्रश्न-राष्ट्रीय जलमार्ग अधिनियम 2016 के तहत घोषित 106 नए राष्ट्रीय
जलमार्गों के बाद भारत में
राष्ट्रीय जलमार्गों की कुल संख्या कितनी हो गई?
- 111
- 119
- 199
- 256
उत्तर - 111
प्रश्न- संविधान की किस अनुसूची के तहत केंद्र सरकार को अंतर्देशीय जलमार्गों पर नौवहन
और नेविगेशन संबंधी कानून बनाने का अधिकार है?
- दूसरी
- पांचवी
- सातवीं
- नौवी
उत्तर - सातवीं अनुसूची में (संघ सूची के अंतर्गत)
प्रश्न- भारतीय व्यापार में मात्रा की दृष्टि से लगभग 95% प्रतिशत व्यापार नौ-परिवहन से संपन्न होता है जबकि मूल्य दृष्टि से लगभग
कितना प्रतिशत व्यापार नौपरिवहन से संपन्न होता है?
- 40
- 55
- 68
- 85
उत्तर - 68%
प्रश्न- निम्न में असत्य कथन बताएं ।
- भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का मुख्यालय- नोयडा
- केन्द्रीय जल परिवहन निगम का मुख्यालय-कोलकात्ता
- राष्ट्रीय अंतर्देशीय नौवहन संस्थान- इलाहाबाद
- राष्ट्रीय जल क्रीडा संस्थान-गोवा
उत्तर- राष्ट्रीय अंतर्देशीय नौवहन संस्थान पटना
में है।
प्रश्न- भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का क्षेत्रीय
कार्यालय पटना के अलावा कहां पर है?
- कोलकाता
- गुवाहाटी
- कोचीन
- उपरोक्त सभी स्थानों पर
उत्तर- उपरोक्त सभी स्थानों पर
भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का उप-कार्यालय
प्रयागराज, कोल्लम,
वाराणसी, भागलपुर, रक्का
में है।
प्रश्न- भारत का सबसे लम्बा राष्ट्रीय जलमार्ग कौन सा है?
- राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-1
- राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-2
- राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-3
- राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-4
उत्तर- राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-4 (2890किमी)
तमिलनाडु, आंध्र
प्रदेश और तेलंगाना
प्रश्न- भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय जलमार्ग कौन सा है?
- राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-42
- राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-53
- राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-69
- राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-76
उत्तर- राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-69 (5 किमी) तमिलनाडु
प्रश्न- गंगा नदी के किस भाग को राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया
गया है?
- पटना से हल्दिया
- इलाहाबाद से हल्दिया
- हरिद्वार से इलाहाबाद
- हरिद्वार से हुगली
उत्तर - इलाहाबाद से हल्दिया तक का भाग
प्रश्न- कलादान मल्टी मॉडल पारगमन परिवहन परियाजना जो कलादान
नदी पर प्रस्तावित है वह कहां है?
- भूटान
- बांग्लादेश
- म्यांमार
- नेपाल
उत्तर - कलादान नदी, म्यांमार
प्रश्न-भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण द्वारा विकसित
जलयानों की उपलब्धता की रियल टाईम डेटा उपलब्ध करानेवाला पोर्टल कौन है?
- भारतम
- दिशा
- फोकल
- गंगासागर
उत्तर- फोकल (FOCAL-Fourm of Cargo Owners and Logistics Operators)
प्रश्न-भारत के सभी बंदरगाहों को आपस में जोड़ने तथा आधुनिक
तकनीकों से पूर्ण करने हेतु भारत सरकार द्वारा कौन सी योजना चलायी गयी?
- भारतमाला परियोजना
- सेतुसमुद्रम परियोजना
- सागरमाला परियोजना
- उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर - सागरमाला परियोजना
प्रश्न- बंगाल की खाड़ी तथा अरब सागर में बीच सीधे आवागमन
हेतु कौन सी परियोजना चलायी जा रही है?
- भारतमाला परियोजना
- सेतुसमुद्रम परियोजना
- सागरमाला परियोजना
- सागर मंथन परियोजना
उत्तर- सेतुसमुद्रम परियोजना । यह मन्नार की
खाड़ी और पाक खाड़ी को जोडती है।
प्रश्न- भारत में बंदरगाह संबंधी असत्य कथन को बताएं ।
- भारत में बड़े बंदरगाहों की संख्या कितनी है- 11
- बड़े बंदरगाहों का प्रबंधन पोर्ट ट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा होता है।
- मुंबई, कोचीन, इंदौर, विशाखापट्टनम प्राकृतिक बंदरगाह है।
- चेन्नई, न्यू तूतीकोरिन
कृत्रिम बंदरगाह है।
उत्तर- भारत में बड़े बंदरगाहों की संख्या
कितनी है- 13
मुम्बई
में वधावन बंदरगाह जो निर्माणाधीन है
वह भारत का 13वां
बड़ा बंदरगाह है।
प्रश्न- निम्न में असत्य कथन बताएं।
- कोलकाता बंदरगाह हुगली नदी के तट पर स्थित है।
- कोचीन बंदरगाह वेंबनाड लैगून के मुहाने पर स्थित है।
- मार्मागोवा बंदरगाह मांडवी नदी के तट पर स्थित है।
- भारत का सबसे गहरा तथा सर्वश्रेष्ठ प्राकृतिक बंदरगाह विशाखापट्टनम है
उत्तर- मार्मागोवा बंदरगाह जुआरी नदी के तट पर स्थित है।
प्रश्न- निम्न में असत्य कथन बताएं।
- गुजरात का कांडला तथा पश्चिम बंगाल का डायमंड हार्बर एक ज्वारीय बंदरगाह है।
- भारत का पहला निगमित(निजी क्षेत्र में स्थापित) बंदरगाह एन्नौर, तमिलनाडु है।
- कोलकात्ता बंदरगाह (भारत का नद-मुख बंदरगाह) को जलापूर्ति फरक्का बैराज से होती है।
- हल्दिया बंदरगाह को पारादीप बंदरगाह के भार को कम करने बनाया गया।
उत्तर- हल्दिया बंदरगाह को कोलकात्ता बंदरगाह
के भार को कम करने बनाया गया।
प्रश्न- निम्न में कौन पश्चिमी तट पर स्थित बंदरगाह नहीं है?
- कांडला
- न्हावाशेवा या जवाहरलाल नेहरू पत्तन
- न्यू मंगलौर
- कामराज पोर्ट, एन्नौर
उत्तर- कामराज पोर्ट, एन्नौर तमिलनाडु में है।
प्रश्न- निम्न में कौन पूर्वी तट पर स्थित बंदरगाह नहीं है?
- कोचीन
- तूतीकोरन पोर्ट
- पारादीप
- हल्दिया
उत्तर- कोचीन
प्रश्न- पोर्ट ब्लेयर बंदरगाह कहां स्थित है?
- कार निकोबार
- लिटिल अंडमान
- दक्षिणी अंडमान
- उत्तरी अंडमान
उत्तर- दक्षिणी अंडमान
प्रश्न- निम्न में असत्य कथन बताएं।
- भारत का लैगून सदृश्य बंदरगाह- पारादीप
- भारत का सबसे बड़ा पोत पुनर्चक्रण यार्ड- अलंग
- मुंबई बंदरगाह के दबाव को कम करने हेतु बनी- न्हावाशेवा पत्तन
- अरब सागर की रानी न्हावाशेवा बंदरगाह को कहा जाता है।
उत्तर- कोचीन बंदरगाह को अरब सागर की रानी कहा जाता है जबकि ‘अरब सागर का राजा’ न्हावाशेव बंदरगाह को कहा
जाता है।
प्रश्न- निम्न में असत्य कथन को बताएं।
- भारत का सबसे बड़ा कंटेनर बंदरगाह न्हावाशेवा/जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह है।
- भारत का खुला सागरीय बंदरगाह चेन्नई है
- भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह मुंबई है
- भारत का सबसे बड़ा शिपयार्ड कोलकात्ता है।
भारत में सबसे बड़ा शिपयार्ड कोच्चि शिपयार्ड है
प्रश्न- पारादीप बंदरगाह जिसकी अपनी रेलवे प्रणाली है उसका
विकास किस बंदरगाह के भार कम करने के लिए किया गया था?
- कोलकात्ता
- विशाखापट्टनम
- उपरोक्त दोनों
- उपरोक्त में से कोई नहीं।
उत्तर - कोलकाता-विशाखापट्टनम
प्रश्न- भारत के छोटे तथा मध्यम श्रेणी के महत्वपूर्ण
बंदरगाह में असत्य कथन बताएं।
- काकीनाडा-आन्ध्र प्रदेश
- कोझीकोड-केरल
- अलेप्पी बंदरगाह-केरल
- रेडीपोर्ट-गुजरात
उत्तर- रेडीपोर्ट,
महाराष्ट्र में है।
प्रश्न- निम्न में असत्य कथन बताएं।
- भारत में वायु परिवहन का आरंभ 1911 में हुआ
- 1911 में भारत की प्रथम हवाई डाक सेवा इलाहाबाद से नैनी के मध्य। ।
- भारत की प्रथम अंतर्राष्ट्रीय वायु सेवा कराची से चेन्नई के मध्य।
- भारत में वायु सेवाओं का राष्ट्रीयकरण 1965 में हुआ।
उत्तर- भारत में वायु सेवाओं का राष्ट्रीयकरण
1953 में हुआ।
प्रश्न- निम्न में असत्य कथन बताएं।
- राष्ट़्रीय विमानन प्रबंधन एवं अनुसंधान संस्थान – पुणे
- राजीव गाँधी नेशनल फ्लाइंग इंस्टीट्यूट- महाराष्ट्र
- इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी- फुरसतगंज, उत्तर
प्रदेश
- एशिया का प्रथम ग्रीन फिल्ड हवाई अड्डा -राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
उत्तर- राष्ट़्रीय विमानन प्रबंधन एवं
अनुसंधान संस्थान - नई
दिल्ली
प्रश्न- भारत में वायु परिवहन संबंधी असत्य कथन बताएं।
- भारत की अग्रणी हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाता कंपनी - पवनहंस
- सिंगल युज प्लास्टिक से पूर्णत:मुक्त प्रथम हवाई अड्डा- इंदिरा
गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली
- निजी क्षेत्र में देश का पहला अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा नई दिल्ली है।
- उड़ान योजना के तहत पहली उड़ान शिमला-दिल्ली मार्ग पर संचालित हुई।
उत्तर- निजी क्षेत्र में देश का पहला अंतर्राष्ट्रीय
हवाई अड्डा कोचीन है
प्रश्न- रसायनों की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु निर्मित
बंदरगाह कौन सा है?
- मार्मागोवा- गोवा
- काकीनाडा-आन्ध्र प्रदेश
- अलेप्पी बंदरगाह-केरल
- दाहेज- गुजरात
उत्तर -दाहेज, गुजरात
प्रश्न- भारत में छोटे तथा मध्यम श्रेणी के बंदरगाहों की
संख्या कितनी है?
- 13
- 95
- 100
- 200
उत्तर - 200
प्रश्न- भारत में पाइपलाइन नेटवर्क संबंधी असत्य कथन को
बताएं।
- 1956 में भारत में पाइपलाइन परिवहन की शुरुआत कलकत्ता से बरौनी
के मध्य हुई।
- पाइपलाईन नेटवर्क ने भारत में पेट्रोरसायन उद्योग के विकेन्द्रीकरण को प्रोत्साहित किया।
- जामनगर-लोनी पाइपलाइन द्वारा
परिवहन होता है-रसोइ गैस परिवहन
- हजीरा-विजयपुर-जगदीशपुर पाइपलाइन द्वारा परिवहन होता है-प्राकृतिक गैस
उत्तर- भारत में पाइपलाइन परिवहन की शुरुआत
डिग्बोई से तिनसुकिया के मध्य हुई।
BPSC Mains Special Notes by GK BUCKET STUDY TUEB
65वीं, से 69वीं BPSC के कई लाभार्थी लाभान्वित हुए । 70th BPSC हेतु आप भी लाभ उठाए।
गुणवत्तापूर्ण एवं न्यूनतम शुल्क के साथ अध्ययन सामग्री एवं अभ्यास Whatapp or Call- 74704-95829
BPSC Mains टेलीग्राम ग्रुप से 67th BPSC में चयनित अभ्यर्थी
BPSC मुख्य परीक्षा के हमारे Telegram Practice Group में जुड़े और निरंतर अभ्यास द्वारा लेखन शैली का विकास करें।
No comments:
Post a Comment