GK BUCKET is best for BPSC and other competitive Exam preparation. gkbucket, bpsc prelims and mains, bpsc essay, bpsc nibandh, 71th BPSC, bpsc mains answer writing, bpsc model answer, bpsc exam ki tyari kaise kare

May 30, 2024

भारत की प्रजाति एवं जनजाति

 

भारत की प्रजाति एवं जनजाति



भारतीय प्रजातियां

प्रजाति- ऐसा मानव वर्ग  समूह जिसमें सभी मनुष्यों की शारीरिक संरचना तथा बाह्य लक्षण  जैसे- त्वचा रंग, कद,  बाल, आदि एक समान हो 


भारत में सबसे पहले किस प्रजाति का आगमन हुआ- नीग्रिटो/नीग्रो

भारत में सबसे अंत में किस प्रजाति का आगमन हुआ- नार्डिक

हड़प्पा सभ्यता की शुरुआत की- प्रोटो-ऑस्ट्रेलॉयड तथा भूमध्यसागरीय

सिंधु घाटी सभ्यता के निवासी किस प्रजाति से संबंधित थे- नीग्रिटो, प्रोटो-ऑस्ट्रेलॉयड, भूमध्यसागरीय तथा नॉर्डिक


भारतीय उपमहाद्वीप की प्रजातियां

नीग्रिटो

अंडमान निकोबार, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र

आद्य आस्ट्रेलायड

दक्षिण एवं मध्‍य भारत तथा पहाड़ी क्षेत्र

मंगोलॉयड

उत्तर पूर्वी राज्य, सिक्किमलद्दाख

भूमध्यसागरीय

सिंध, पंजाब, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश 

चौड़े सिरसा वाले पाश्चात्य/लघु शीर्ष

सिंध प्रदेशगुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक

नॉर्डिक 

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान

 


उत्तर-पूर्वी भारत के पहाड़ी,जंगली क्षेत्रों में प्रजातीय समूह है- मंगोलॉयड

प्रोटो-आस्ट्रेलायड से संबंधित भारतीय जनांजाति है- संथाल

भारतीय प्रजातियों का सर्वमान्‍य वर्गीकरण किसके द्वारा किया गया- डा. बी एस गुहा द्वारा

डॉ बी एस गुहा के अनुसार भारतीय उपमहाद्वीप की मानव जनसंख्‍या को कितने प्रजातियों में बांटा गया- 6

किसके वंशज अण्डमाननिकोबार द्वीप में अभी भी मौजूद है- नीग्रिटो

ग्रेट अंडमानी, ओंगे/ओंज, जारवा, सेंटिनलीज किस प्रजाति से संबंधित है- नीग्रिटो

निकोबारी और शोम्पेन किस प्रजाति से संबंधित है- मंगोलायड




 

भारत की जनजातियां

जनजाति- वह मानव समुदाय जो एक अलग निश्चित भूभाग में निवास करता है और जिनकी एक अलग संस्कृति, अलग रीतिरिवाज तथा अलग भाषा होती है ।

भारतीय जनजातियों का मूल स्रोत किन प्रजातियों को माना जाता है- प्रोटो ऑस्ट्रेलॉयड, नीग्रिटो तथा मंगोलायड

जनजातियों को भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत अनुसूचित जनजाति कहा गया है-  अनुच्छेद 342 

किस समि‍ति की सिफारिश पर अनुसूचित जाति के तहत किसी जाति/समुदाय को शामिल करने हेतु 5 मानक निर्धारित किए गए- चंदा समिति 1960

किसी भी जाति को अनुसूचित  जनजाति की श्रेणी में शामिल करने हेतु क्या मानक निर्धारित किए गए हैं-

  1. आदिम जाति के लक्षण
  2. पिछड़ापन
  3. भौगोलिक एकाकीपन
  4. विशिष्ट संस्कृति
  5. संकुचित स्वभाव


जनजातियों के लिए आदिवासी शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसके द्वारा किया गया- ठक्कर बापा द्वारा

भारत में जनजातीय जनसंख्या के वितरण को मुख्‍य रूप से कितने क्षेत्रों में बांटा गया है- 3

उत्तर एवं उत्तर पूर्वी प्रदेश -हिमालय के तराई एवं भारत के उत्तर पूर्वी राज्य

मध्यवर्ती क्षेत्र- भारत के पठारी क्षेत्र, मध्य प्रदेश, दक्षिणी राजस्थान, छत्तीसगढ, झारखंड, गुजरात, उड़ीसा

दक्षिणी क्षेत्र- आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु

जनजातियों की शैक्षणिक संस्‍था क्‍या कहलाती है- युवा गृह

भारत की सर्वाधिक  पुरानी जनजाति किसे माना जाता है- जारवा

किस जनजाति के लोगों के रीति रिवाज राजपूतों की तरह है- भील जनजाति

राजस्थान के वह जनजाति जो अपनी उत्पत्ति विष्णु के मत्‍स्‍यावतार से मानती हैं- मीणा

दक्षिण भारत में टोडा जनजाति निवास करती है- नीलगिरी पहाड़ियां 

सरहुल किस  भारतीय जनजाति का प्रमुख त्‍यौहार है- मुंडा

कोरबा जनजाति का मुख्‍य त्‍यौहार क्‍या है- करमा

हिमालय क्षेत्र  की वह भारतीय जनजाति जो ऋतु प्रवास करती है- भूटिया

किस राज्‍य में कोई भी अनुसूचित जनजाति नहीं पायी जाती- दिल्‍ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ एवं पुदुच्‍चेरी

भारत में कौन सी जनजाति सर्वाधिक संख्‍या में पायी जाती है- गोंड

वह जनजाति जो दीपावली को शोक के त्यौहार के रूप में मानती थी- थारू, उत्तराखंड

2011 की जनगणना के अनुसार भारत में कुल जनसंख्या का कितना प्रतिशत जनजाति  जनसंख्या है- 8.6%

भारत में सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति जनसंख्या किस राज्य में पाई जाती है- मध्य प्रदेश (राज्य की कुल जनसंख्या का 21.1%)

कुल जनसंख्या के अनुपात में अनुसूचित जनजातियों की सबसे कम संख्या किस राज्य में पाई जाती है- उत्तर प्रदेश

प्रतिशत की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जनजातीय जनसंख्‍या वाला राज्‍य- मिजोरम (94.4%)

प्रतिशत की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जनजातीय जनसंख्‍या वाला केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है- लक्षद्वीप (94.8)

किस केंद्र शासित प्रदेश में संख्या की दृष्टि से सबसे ज्यादा अनुसूचित जनजाति  पाई जाती है- दादर एवं नागर हवेली

अनुसूचित जनजातियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु कौन सी योजना चलायी गयी- एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय योजना

भारतीय उपमहाद्वीप में बोली जाने वाली भाषाओं में बोलने वाले की सर्वाधिक संख्या के आधार पर हिंदी के बाद नंबर आता है- बांग्ला भाषा

ऑस्ट्रिक समूह की भाषा है- खासी

भारत का सबसे बड़ा भाषाई समूह है- इंडो आर्यन




उपरोक्‍त प्रश्‍नों को अध्‍ययन के बाद निम्‍न के माध्‍यम से अपनी तैयारी को जांच सकते हैं। इसके अलावा आप इन प्रश्‍नों को हमारे टेलीग्राम ग्रुप में टेस्‍ट भी दे सकते हैे्। ज्‍यादा जानकारी के लिए संपर्क करें 74704-95829 

 एकदिवसीय परीक्षाओं के नोट्स  हैं जिनको आप आर्डर कर अपने घर पर प्राप्‍त कर सकते हैं। 

Colorful Oneliner Notes जैसा आपको Website पर दिख रहा है।

Whatsapp/Call  74704-95829 



प्रश्‍न- प्रजाति ऐसा मानव वर्ग  समूह होती है जिसमें मनुष्यों की शारीरिक संरचना तथा बाह्य लक्षण  जैसे- त्वचा रंगकद,  बालआदि एक समान होती है तो बताएं कि भारत में सबसे पहले कौन सी प्रजाति आयी?

  1. नीग्रिटो/नीग्रो
  2. प्रोटोऑस्‍ट्रेलॉयड
  3. भूमध्‍यसागरीय
  4. नार्डिक

उत्‍तर- नीग्रिटो

 

प्रश्‍न- भूगोलवेत्‍ताओं के अनुसार भारत में सबसे पहले और फिर बाद में आनेवाली प्रजातियों के क्रम में कौन सही विकल्‍प है? .

  1. 1 नीग्रिटो/नीग्रो, 2 नार्डिक, 3 प्रोटोऑस्‍ट्रेलॉयड, 4 भूमध्‍यसागरीय
  2. 1 नीग्रिटो/नीग्रो, 2 भूमध्‍यसागरीय 3 प्रोटोऑस्‍ट्रेलॉयड, 4 नार्डिक
  3. 1 नीग्रिटो/नीग्रो, 2 प्रोटोऑस्‍ट्रेलॉयड, 3 नार्डिक 4 भूमध्‍यसागरीय
  4. 1 नीग्रिटो/नीग्रो, 2 प्रोटोऑस्‍ट्रेलॉयड, 3 भूमध्‍यसागरीय 4 नार्डिक

उत्‍तर- 1 नीग्रिटो/नीग्रो, 2 प्रोटोऑस्‍ट्रेलॉयड, 3 भूमध्‍यसागरीय फिर 4 नार्डिक

 

प्रश्‍न- निम्‍न में सत्‍य कथन को बताएं ।

  1. भारत में सबसे पहले नीग्रिटो/नीग्रो प्रजाति का आगमन हुआ।
  2. भारत में सबसे अंत में नार्डिक प्रजाति का आगमन हुआ।
  3. हड़प्पा सभ्यता की शुरुआत प्रोटो-ऑस्ट्रेलॉयड तथा भूमध्यसागरीय प्रजाति ने की। 
  4. उपरोक्‍त सभी कथन सत्‍य है।

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी कथन सत्‍य है।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में कौन सुमेलित नहीं है?

  1. मंगोलॉयड- उत्तर पूर्वी राज्यसिक्किम,  लद्दाख
  2. नीग्रिटो-अंडमान निकोबारछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्र एवं दक्षिण भारत
  3. भूमध्यसागरीय-सिंधपंजाबराजस्थानपश्चिमी उत्तर प्रदेश 
  4. नॉर्डिक- दक्षिण एवं मध्‍य भारत तथा पहाड़ी क्षेत्र

उत्‍तर- नॉर्डिक- पंजाबहरियाणाराजस्थान में है जबकि दक्षिण एवं मध्‍य भारत तथा पहाड़ी क्षेत्र में आद्य आस्ट्रेलायड की प्रधानता है।

 

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं ।

  1. मंगोलॉयड प्रजातीय समूह भारत के अरावली के पहाड़ी, जंगली क्षेत्रों में है।  
  2. संथाल प्रोटो-आस्ट्रेलायड से संबंधित भारतीय जनांजाति है।
  3. नीग्रिटो के वंशज अण्डमान निकोबार द्वीप में अभी भी मौजूद है।
  4. निकोबारी और शोम्पेन मंगोलायड प्रजाति से संबंधित है।

उत्‍तर- मंगोलॉयड प्रजातीय समूह भारत में उत्तर-पूर्वी भारत के पहाड़ी,जंगली क्षेत्रों में है।  

ग्रेट अंडमानीओंगे/ओंजजारवासेंटिनलीज नीग्रिटो प्रजाति से संबंधित है।

 

 

 

प्रश्‍न- जनजाति से संबंधित तथ्‍यों में सत्‍य कथन बताएं।

  1. एक मानव समुदाय जो एक अलग निश्चित भूभाग में निवास करता है
  2. इनकी अलग संस्कृति तथा अलग रीतिरिवाज होती है।
  3. इनकी अलग भाषा होती है ।
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी

 

 

प्रश्‍न- भारतीय जनजातियों का मूल स्रोत किस प्रजाति या किन प्रजातियों को माना जाता है?

  1. प्रोटो ऑस्ट्रेलॉयड
  2. नीग्रिटो
  3. मंगोलायड
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी

 

प्रश्‍न- जनजातियों को भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत अनुसूचित जनजाति कहा गया है?

  1. अनुच्छेद 335 
  2. अनुच्छेद 322 
  3. अनुच्छेद 342 
  4. अनुच्छेद 349 

 

उत्‍तर- अनुच्छेद 342

 

प्रश्‍न- किस समि‍ति की सिफारिश पर अनुसूचित जाति के तहत किसी जाति/समुदाय को शामिल करने हेतु 5 मानक आदिम जाति के लक्षण, पिछड़ापन, भौगोलिक एकाकीपन, विशिष्ट संस्कृति तथा संकुचित स्वभाव को निर्धारित किया गया?

  1. सुधाकर समिति
  2. रेखी समिति
  3. चंदा समिति
  4. अग्रवाल समिति

उत्‍तर- चंदा समिति 1960

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं ।

  1. जनजातियों के लिए आदिवासी शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम महात्‍मा गांधी जी द्वारा किया गया।
  2. जनजातियों की शैक्षणिक संस्‍था युवा गृह कहलाती है।
  3. भारत की सर्वाधिक  पुरानी जनजाति जारवा मानी जाती है।  
  4. भील जनजाति के लोगों के रीति रिवाज राजपूतों की तरह है।

उत्‍तर- जनजातियों के लिए आदिवासी शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम ठक्कर बापा द्वारा किया गया।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं ।

  1. राजस्थान की मीणा जनजाति अपनी उत्पत्ति विष्णु के मत्‍स्‍यावतार से मानती हैं।
  2. दक्षिण भारत में टोडा जनजाति नीलगिरी पहाड़ियां में निवास करती है।
  3. सरहुल मुंडा भारतीय जनजाति का प्रमुख त्‍यौहार है।
  4. ऋतु प्रवास करनेवाली भूटिया जनताति अरावली क्षेत्र में निवास करती है।

उत्‍तर- हिमालय क्षेत्र  की भूटिया जनजाति ऋतु प्रवास करती है।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में से किस राज्‍य/संघ शासित प्रदेश में कोई भी अनुसूचित जनजाति नहीं पायी जाती?

  1. दिल्‍ली
  2. हरियाणा एवं पंजाब  
  3. चंडीगढ एवं पुदुच्‍चेरी
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं ।

  1. भारत में गोंड जनजाति सर्वाधिक संख्‍या में पायी जाती है।
  2. थारूउत्तराखंड की जनजाति दीपावली को शोक त्यौहार मानती है।  
  3. 2011 के अनुसार भारत में कुल जनसंख्या का 8.6% जनजाति  जनसंख्या है।
  4. भारत में सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति जनसंख्या छत्‍तीसगढ़ में पायी जाती है।

उत्‍तर- भारत में सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति जनसंख्या मध्य प्रदेश (राज्य की कुल जनसंख्या का 21.1%) में पायी जाती है।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं ।

  1. कुल जनसंख्या के अनुपात में अनुसूचित जनजातियों की सबसे कम संख्या बिहार में है।
  2. प्रतिशत की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जनजातीय जनसंख्‍या वाला राज्‍य मिजोरम (94.4%) है ।
  3. प्रतिशत की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जनजातीय जनसंख्‍या वाला केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप (94.8) है।
  4. संख्या की दृष्टि से सबसे ज्यादा अनुसूचित जनजाति  दादर एवं नागर हवेली केंद्र शासित प्रदेश में है।

उत्‍तर- कुल जनसंख्या के अनुपात में अनुसूचित जनजातियों की सबसे कम संख्या उत्‍तर प्रदेश में है।

 

 



No comments:

Post a Comment