GK BUCKET is best for BPSC and other competitive Exam preparation.

May 11, 2024

मई 2024 करेंट अफेयर

 मई 2024 करेंट अफेयर 




 

प्रश्‍न- हाल ही में आए किस चक्रवाती तूफान के कारण मिजोरम में भूस्‍खलन की घटना हुई जिसमें कई लोगों की मौत हो गयी?

  1. रेमल
  2. फिरोज
  3. सुजल
  4. कादिमी

उत्‍तर- रेमल

 

 

प्रश्‍न- हाल ही में किसके द्वारा मनाना घोषणा पत्र को अपनाया गया जिसमें इजरायल एवं फिलिस्‍तीन संघर्ष समाप्‍त करने के लिए टू स्‍टेट सॉल्‍यूशन लागू होने तक संयुक्‍त राष्‍ट्र शांति रक्षक सैनिक तैनान करने की मांग की गयी है?  

  1. संयुक्‍त राष्‍ट्र
  2. नाटो
  3. अरब लीग
  4. ओपेक

उत्‍तर- अरब लीग

 

प्रश्‍न- अंतरिक्ष मलबे के प्रबंधन में योगदान देने और अधिक पर्यावरण अनुकूल अंतरिक्ष संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु निम्‍न में से किस देश के शोधकर्ताओं ने लकड़ी से बनी दुनिया की पहली सेटेलाइट लिग्रोसैट निर्मित की है?

  1. तुर्की
  2. जापान
  3. दक्षिण कोरिया
  4. न्‍यूजीलैंड

उत्‍तर – जापान

 

 

प्रश्‍न-विदेशों में रोजगार और संविदा श्रम के प्रबंधन पर परामर्श हेतु मंच प्रदान करनेवाला कोलम्‍बो प्रोसेस के किस अवधि के लिए भारत ने अध्‍यक्षता संभाली है?

  1. 2023-25
  2. 2024-25
  3. 2025-26
  4. 2024-26

उत्‍तर- 2024-26

प्रश्‍न- इब्राहिम रईसी जिनकी 19 मई 2024 को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना मौत हो गयी, उसके प्रति शोक व्‍यक्‍त करते हुए भारत सरकार द्वारा किस दिन को एक दिन के शोक की घोषणा की गयी

  1. 19 मई
  2. 20 मई
  3. 21 मई
  4. 22 मई

उत्‍तर- 21 मई

 

प्रश्‍न- पिछले दिनों कहां पर इन्‍डोर गेमिंग सेंटर में हुई आगजनी की दुर्घटना में कई बच्‍चे मृत्‍यु का शिकार हो गए?

  1. इंदौर
  2. सूरत
  3. राजकोट
  4. बड़ोदरा

उत्‍तर- राजकोट  

 

प्रश्‍न- ग्रेटर एडजुटेंट स्‍टॉर्क (हरगिला) पक्षी जो केवल भारत के असम, बिहार और कंबोडिया में पाया जाता है,  उसके संरक्षण के लिए किसे 2024 का व्हिटली गोल्‍ड अवार्ड (ग्रीन ऑस्‍कर) पुरस्‍कार प्रदान किया गया?

  1. सुंदर देवी
  2. अर्चना गोपी
  3. पूर्णिमा देवी बर्मन
  4. केमुलांग विस्‍नोई

उत्‍तर- पूर्णिमा देवी बर्मन

 

प्रश्‍न- पिछले दिनों चर्चा में रहा कौंडिन्‍य वन्‍यजीव अभ्‍यारण किस राज्‍य में है?

  1. अरुणाचल प्रदेश
  2. तेलंगाना
  3. आन्‍ध्र प्रदेश
  4. उत्‍तराखंड

उत्‍तर- आन्‍ध्र प्रदेश, यह आन्‍ध्र प्रदेश का एकमात्र अभ्‍यारण्‍य है जो एशियाई हाथियों के पर्यावास के रूप में जाना जाता है।

 

 

प्रश्‍न- ब्‍लू ओरिजिन न्‍यू शेपर्ड -25 मिशन की उप कक्षीय अंतरिक्ष उड़ान के लिए चुने गए 6 चालक दल में शामिल वह भारतीय सदस्‍य जो वाणिज्यिक अंतरिक्ष यात्रा पर जानेवाले पहले भारतीय अंतरिक्ष पर्यटक बने?

  1. नवीन कुत्रेचा
  2. गोपीचंद थोटाकुमार
  3. केवलम नारायण
  4. आसीवाल अरविन्‍द 

उत्‍तर-गोपीचंद थोटाकुरा 


प्रश्‍न- भारत का किस देश के साथ फ्री मूवमेंट रिजीम समझौता है जो 16 किमी के दायरे में रहनेवाले व्‍यक्तियों को वीजा या पासपोर्ट के बिना स्‍वतंत्र रूप से एक दूसरे देश की यात्रा करने की अनुमति देता है?

  1. बांग्‍लादेश
  2. पाकिस्‍तान
  3. म्‍यांमार
  4. नेपाल


उत्‍तर- म्‍यांमार


प्रश्‍न- फेडरेशन कप 2024 का आयोजन किस स्‍थान पर हुआ जिसमें जेवलिन स्टार और ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा द्वारा स्वर्ण पदक जीता गया?

  1. रांची
  2. गुवाहाटी 
  3. भुवनेश्वर 
  4. इम्‍फाल

उत्‍तर- भुवनेश्वर 


प्रश्‍न- कान फिल्म महोत्सव 2024 का आयोजन कहां पर हुआ जिसमें भारतीय पवेलियन का उद्घाटन किया गया?

  1. फ्रांस 
  2. इटली  
  3. जर्मनी 
  4. न्‍यूजीलैंड

उत्‍तर- फ्रांस 

प्रश्‍न- भारत के परमाणु परीक्षण के संबंध में असत्‍य कथन बताएं।

  1. पहला परमाणु परीक्षण 18 मई, 1974 को पोखरण, राजस्‍थान में प्लूटोनियम के साथ किया।
  2. प्रथम परमाणु परीक्षण का कोडनेम "ऑपरेशन स्माइलिंग बुद्धा" था।
  3. प्रथम परीक्षण के बाद P-5 देशों के अलावा परमाणु परीक्षण करने वाला भारत पहला देश बना।
  4. 1998 में पोखरण में ही फिर से परमाणु परीक्षण "ऑपरेशन प्रहार" कोडनेम द्वारा किया गया।

उत्‍तर- 1998 में पोखरण में ही फिर से परमाणु परीक्षण "ऑपरेशन शक्ति" कोडनेम द्वारा किया गया।

 

प्रश्‍न-पिछले दिनों किस देश ने अपने कार्टागेना पत्तन पर भारत से इजरायल जा रहे एक पोत को पोर्ट ऑफ कॉल सुविधा देने से मना कर दिया है?  

  1. पूर्तगाल
  2. स्‍पेन
  3. इटली
  4. ब्रिटेन

उत्‍तर- स्‍पेन

पोर्ट ऑफ कॉल मुख्य समुद्री मागीं पर होते हैं जहां पोत पुनः ईंधन भरने, पेयजल व खाद्य पदार्थ प्राप्त करने आदि के लिए रुकते हैं।

 

प्रश्‍न- ऑफिस इंटरनेशलन डेज एपिजूटीज जिसे अब विश्‍व पशु स्‍वास्‍थ्‍य संगठन नाम से जाना जाता है उसका मुख्‍यालय कहां है?

  1. पेरिस
  2. जेनेवा
  3. रोम
  4. सिडनी

उत्‍तर- पेरिस

 

प्रश्‍न- हाल ही में शोधकर्ताओं ने किस नदी की विलुप्‍त हो चुकी एक शाखा अहरामत शाखा की खोज की?

  1. अमेजन
  2. नील
  3. जाम्‍बेजी
  4. कांगो नदी

उत्‍तर- नील नदी, यह नदी विक्‍टोरिया झील से निकलते हुए भूमध्‍य सागर में मिल जाती है।

 

प्रश्‍न- LUPEX यानी लूनर पोलर एक्‍सप्‍लोरेशन मिशन जिसका उद्देश्‍य चंद्रमा पर पानी और अन्‍य संसाधनों की खोज करना है वह भारत और किस देश का संयुक्‍त चन्‍द्र मिशन है?

  1. जापान
  2. अमेरिका
  3. दक्षिण कोरिया
  4. फ्रांस

उत्‍तर- जापान।

यह अंतर्राष्‍ट्रीय सहयोग पर आधारित परियोजना है जिसके अंतर्गत जापानी अंतरिक्ष एजेंसी JAXA लूनर रोवर का विकास करेंगी वहीं भारत का इसरो मिशन का लैंडर का विकास करेगा। हांलाकि नासा और यूरोपीयन अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा विकसित पर्यवेक्षण उपकरण भी रोवर पर लगाएं जाएगें।

 

 

प्रश्‍न-निम्‍न में से किस देश के साथ भारत की खुली Porous सीमाएं हैं?

नेपाल

भूटान

म्‍यांमार

उपरोक्‍त सभी


उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी देशों के साथ भारत की खुली सीमाएं है

 

प्रश्‍न-हाल ही में भारत का कौन सा राज्‍य वनाग्नि के कारण चर्चा में रहा और इस वनाग्नि को बुझाने के लिए बाम्‍बी बकेट की मदद ली गयी?

  1. हिमाचल प्रदेश
  2. मध्‍य प्रदेश
  3. उत्‍तराखंड
  4. अरुणाचल प्रदेश


उत्‍तर- उत्‍तराखंड

 


प्रश्‍न- संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल के लिए किस दिन को विश्व फुटबॉल दिवस के रूप में घोषित किया गया?

  1. 8 मई 
  2. 12 मई   
  3. 15 मई 
  4. 25 मई 

उत्‍तर- 25 मई 

 

प्रश्‍न- मई 2024 में वर्ल्ड हाइड्रोजन समिट 2024 का आयोजन किस देश हुआ जिसमें भारत ने पहली बार अपना स्वयं का पवेलियन स्थापित किया?

  1. ब्रिटेन
  2. जापान 
  3. नीदरलैंड 
  4. स्‍पेन

उत्‍तर- नीदरलैंड   

 

प्रश्‍न- दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट को सर्वाधिक 29 बार फतह करने का रिकॉर्ड किसने बनाया?

  1. पासंग दावा शेरपा
  2. कामी रीता शेरपा 
  3. ओरंग शेरपा
  4. शोमी मिल शेरपा

उत्‍तर- कामी रीता शेरपा 

प्रश्‍न-पिछले दिनों बिस्‍फेनॉल ए नामक हानिकारक रसायन किस संदर्भ में चर्चा में रहा?

  1. प्‍लास्टिक पैकिेजिंग में प्रयुक्‍त 
  2. खाद्य पदार्थों में मिलावट
  3. ज्‍वालामुखी उद्गार से स्रावित
  4. मिसाइलों के परीक्षण से उत्‍पन्‍न


उत्‍तर- बिस्‍फेनॉल ए नामक हानिकारक रसायन प्‍लास्टिक पैकेजिंग के कारण प्रयुक्‍त होने के कारण चर्चा में रहा जिसका उपयोग पॉलीकार्बोनेट प्‍लास्टिक और एपॉक्‍सी रेजिन के उत्‍पादन में उपयोग किया जाता है।

 

प्रश्‍न-पिछले दिनों 250 किमी रेंज की हवा से सतह पर मार करनेवाली किस इजराइली सुपरसोनिक मिसाइल को भारतीय वायु सेना एवं नौसेना में शामिल किया गया?

  1. रैम्‍पेज 
  2. गोडो
  3. विनाशक
  4. गार्डनर 


उत्‍तर- रैम्‍पेज मिसाइल

 

प्रश्‍न-पिछले दिनों किस देश के प्राधिकारियों ने साल्‍मोनेला जीवाणु संदूषण के कारण एक भारतीय कंपनी के आयातित कुछ मसाला उत्‍पादों को अस्‍वीकार कर दिया?

  1. चीन
  2. संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका
  3. ब्रिटेन
  4. इटली


उत्‍तर- संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका

 

प्रश्‍न- भारतीय विमान पत्‍तन प्राधिकरण द्वारा ईशान/ISHAN (इंडियन सिंगल स्‍काई हार्मोनाइज्‍ड एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट) पहल के तहत मुम्‍बई, कोलकत्‍ता, दिल्‍ली, चेन्‍नई स्थित एयरस्‍पेश और गुवाहाटी स्थित सब एयरस्‍पेस को कहां स्थित एकल प्राधिकारण में एकीकृत कर दिए जाने की योजना है?

  1. कोचीन
  2. नागपुर
  3. हैदराबाद
  4. लुधियाना


उत्‍तर- नागपुर

इन एयरस्‍पेस को नागपुर स्थित एकल प्राधिकरण में एकीकृत करने से हवाई यातायात संचालन में दक्षता, सुरक्षा और निर्बाध संचालन में सुधार होने की संभावना है।

 

प्रश्‍न-निम्‍न में कौन सा कथन असत्‍य है। 

  1. लिथियम ट्रायंगल- अर्जेंटीना, चिली और बोलिविया
  2. क्रिटिकल एनर्जी ट्रांजिशन मिनरल्‍स स्‍वच्‍छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों का एक प्रमुख घटक है।
  3. क्रिटिकल मिनरल्‍स आपूर्ति शृंखलाओं की मजबूती हेतु खनिज सुरक्षा साझेदारी में भारत शामिल है।
  4. भारत में आत्‍मनिर्भरता हेतु 10 क्रिटिकल मिनरल्‍स की पहचान की गयी है।


उत्‍तर- D, भारत में आत्‍मनिर्भरता हेतु 30 क्रिटिकल मिनरल्‍स की पहचान की गयी है।

अंतर्राष्‍ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के अनुसार क्रिटिकल एनर्जी ट्रांजिशन मिनरल्‍स की मांग साढ़े तीन गुना तक बढ़ सकती है।

 

उपरोक्‍त प्रश्‍नों को अध्‍ययन के बाद अपनी तैयारी को जांच सकते हैं। इसके अलावा आप इन प्रश्‍नों को हमारे टेलीग्राम ग्रुप में टेस्‍ट भी दे सकते हैे्। 




 


Whatsapp/Call  74704-95829 

 

प्रश्‍न-भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के हालिया अध्‍ययन के अनुसार वायुमंडल में एयरोसोल की माला में वृद्धि के कारण सौर फोटोवोल्टिक क्षमता में सामान्य गिरावट दर्ज की गई। इस संदर्भ में सत्‍य कथन को बताएं

  1. वृद्धि का कारण- कार्बन उत्सर्जन, जीवाश्म ईंधन दहन, महीन धूल कणों आदि।
  2. एरोसोल्स सूर्य के प्रकाश को अवशोषित कर प्रकीर्णन कर देते हैं।
  3. एरोसोल्‍स घने बादलों के निर्माण में सहायक होते हैं जो सूर्य प्रकाश धरातल पर नहीं पहुंचने देते ।

  1. केवल 1
  2. 1 एवं 3
  3. 2 एवं 3
  4. 1,2 एवं 3


उत्‍तर-D, सभी कथन सत्‍य है


प्रश्‍न- पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए कोटा हासिल करने वाले पहले भारतीय पुरुष रेसलर कौन बने है?

  1. अमन सहरावत 
  2. विवेक चोपड़ा 
  3. दीपक दहिया 
  4. बजरंग पुनिया 

उत्‍तर- अमन सहरावत 

 

प्रश्‍न- एएफसी महिला एशिया कप 2026 की मेजबानी किस देश को सौंपी गयी है?

  1. भारत 
  2. ईरान
  3. उज्‍बेकिस्‍तान  
  4. ऑस्ट्रेलिया 

उत्‍तर- ऑस्ट्रेलिया 

2026 में ऑस्ट्रेलिया और 2029 में उज्बेकिस्तान की मेजबानी में इसका आयोजन होगा।

 

प्रश्‍न- हाल ही में माउंट एवरेस्ट को फतह कर ऐसा करने वाली सबसे उम्रदराज (55 वर्ष) भारतीय महिला कौन बनी है

  1. ज्योति रात्रे
  2. नेहा सोलंकी
  3. सपना सिन्‍हा
  4. स्‍नेहलता बारिया  

उत्‍तर- ज्योति रात्रे  

 

प्रश्‍न- जल निकायों जैसे नदियों, समुद्रों और महासागरों की गहराई से मानचित्रण द्वारा जल की सतह के नीचे मौजूद समुद्री टीलों, पर्वतों, घाटियों आदि की पहचान करने की तकनीक क्‍या कहलाती है?

  1. ओसनोमेट्री
  2. बैथीमेट्री
  3. लिट्रोमेट्री
  4. हाइड्रोमेट्री


उत्‍तर – बैथीमेट्री

 

प्रश्‍न-निम्‍न में से किस राज्‍य में पहली बार ब्रू (रियांग) समुदाय ने लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया ?

  1. अरुणाचल प्रदेश
  2. मणिपुर
  3. मेघालय
  4. त्रिपुरा



उत्‍तर- त्रिपुरा

 

प्रश्‍न-हाल ही में केंद्र सरकार ने रत्न और आभूषण क्षेत्रक को प्राधिकृत आर्थिक संचालक (AEO) का दर्जा दिया है। AEO प्रोग्राम के बारे में सत्‍य कथन का चयन करें

  1. विश्व सीमा-शुल्क संगठन -सेफ फ्रेमवर्क के तत्वावधान में आरंभ ।
  2. उद्देश्य - अंतर्राष्ट्रीय सप्लाई चेन की सुरक्षा बढ़ाना और वैध वस्तुओं की आवाजाही सुविधाजनक बनाना।
  3. विश्व व्यापार संगठन के व्यापार सुविधा समझौते के तहत की गई प्रतिबद्धताओं के अनुरूप।

 

  1. केवल 1
  2. 1 एवं 3
  3. 2 एवं 3
  4. 1,2 एवं 3

 


उत्‍तर- 1,2 एवं 3

 

 

प्रश्‍न-संयुक्‍त राष्‍ट्र द्वारा मान्‍यता प्राप्‍त वैश्‍विक ऊर्जा निकाय यानी वर्ल्‍ड एनर्जी कौंसिल की 26वीं एनर्जी कांग्रेस कहां सम्‍पन्‍न हुई ?

  1. पोलैंड
  2. पेरिस
  3. नीदललैंड
  4. हालैंड


उत्‍तर- रॉटरडैम, नीदरलैंड

 

प्रश्‍न-हिस्‍टामिन के बारे में सथ्‍य कथन को बताएं ।

  1. मानव प्रतिरक्षा प्रणाली से मुक्‍त रसायन
  2. भूमिका – शरीर में एलर्जी के लक्षण पैदा करना।
  3. प्रतिरक्षा प्रणाली के अलावा गैर प्रतिरक्षा प्रणाली से भी शरीर में उत्‍पन्‍न हो सकते है

 

  1. केवल 1
  2. 1 एवं 3
  3. 2 एवं 3
  4. 1,2 एवं 3

 


उत्‍तर- 1,2 एवं 3

 

प्रश्‍न-सुप्रीम कोर्ट ने हालिया अपने निर्णय में VVPAT में उपयोग की जाने वाली सिंबल लोडिंग यूनिट (SLU) को चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद कितने दिनों के लिए सील करके सुरक्षित और संग्रहित रखे जाने संबंधी निर्देश दिए?

  1. 20 दिन
  2. 30 दिन
  3. 45 दिन
  4. 60 दिन


उत्‍तर- 45 दिन

 

 

प्रश्‍न-EVM एवं उससे जुड़ी मशीनों में निम्‍न में कौन शामिल हैं?

  1. कंट्रोल यूनिट-मतदान अधिकारियों के पास
  2. बैलेट यूनिट- वोट डालने में उपयोग
  3. वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल- वोट सत्‍यापन मशीन
  4. उपरोक्‍त सभी


उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी

 

प्रश्‍न-इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के बारे में असत्‍य कथन को बताएं।

  1. माइक्रो कंट्रोलर आधारित उपकरण।
  2. भारतीय चुनाव आयोग द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ मिलकर विकसित ।  
  3. पहली बार इस्तेमाल 1982 में केरल के आम चुनाव में किया गया।
  4. EVM में 3 यूनिट शामिल होती हैं।



उत्‍तर- EVM में दो यूनिट शामिल होती हैं कंट्रोल यूनिट और बैलेटिंग यूनिट ।

 

 

प्रश्‍न- सुप्रीम कोर्ट ने 2019 के निर्णय में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक विधान सभा निर्वाचन खंड से रैंडमली चुने गए 5 EVMs का VVPAT से क्रॉस सत्यापन अनिवार्य कर दिया। वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) के बारे में सत्‍य कथन को बताएं।

  1. EVM से जुड़ी एक मशीन जो मतदाता द्वारा दिए गए वोट को सत्‍यापित करती है।
  2. मतदाताओं को 5 सेकंड के लिए एक प्रिंटेड पर्ची दिखाता है।
  3. पर्ची में वोट डालने के लिए चुने गए उम्मीदवार का सीरियल नंबर, नाम और चुनाव चिह्न प्रिंटेड होता है।

  1. केवल 1
  2. 1 एवं 3
  3. 2 एवं 3
  4. 1,2 एवं 3


उत्‍तर – 1 एवं 3, यह मतदाताओं को 7 सेकंड के लिए एक प्रिंटेड पर्ची दिखाता है।

 

प्रश्‍न- कॉलेजियम प्रणाली जिसके द्वारा सर्वोच्‍च न्‍यायालय  तथा उच्‍च न्‍यायालय के न्यायाधीशों को क्रमशः संविधान के अनुच्छेद 124 एवं 217 के तहत राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है, उसके संबंध में सत्‍य कथन बताएं।

  1. कॉलेजियम प्रणाली का विकास "थ्री-जजेज केस" से हुआ।
  2. वर्तमान में  कॉलेजियम प्रणाली "मेमोरेंडम ऑफ प्रोसीजर" द्वारा शासित होती है।
  3. कॉलेजियम प्रणाली न्यायपालिका की स्‍वतंत्रता को सुनिश्‍चित करने में सहायक है।

 

  1. केवल 1
  2. 1 एवं 3
  3. 2 एवं 3
  4. 1, 2 एवं 3

 


उत्‍तर-D, सभी कथन सत्‍य है

विशेष जानकारी- कॉलेजियम प्रणाली का विकास सुप्रीम कोर्ट के तीन निर्णयों से हुआ है, जिन्हें "थ्री-जजेज केस" के रूप में जाना जाता है। ये निर्णय 1981, 1993 और 1998 में दिए गए थे।

 

 

प्रश्‍न- पृथ्‍वी का धूर्णन निम्‍न में से किस भूभौतिक प्रक्रियाओं से प्रभावित होता है?

  1. ज्‍वारीय क्षय (Tidal Dissipation)
  2. पृथ्‍वी का कोर
  3. हिमनदों का पिघलना
  4. उपरोक्‍त सभी


उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी

हिमनदों के पिघलने से पृथ्‍वी के आकार में बदलाव आता है, यह चपटा बनाता है और पृथ्‍वी की धूर्णन गति धीमी हो जाती है।

 

 

प्रश्‍न-पाकिस्‍तान ने अपनी पहली हैंगर श्रेणी की पनडुब्‍बी लांच की है जिसे भारत की किस श्रेणी की पनडुब्बियों के समकक्ष माना जा रहा है?

  1. खंडेरी
  2. करंज
  3. कलवरी
  4. वागीर


उत्‍तर- कलवरी

कलवरी श्रेणी की पनडुब्बियों को मझगांव डॉक शिपबिल्‍डर्स लिमिटेड द्वारा बनाया गया है जिसका डिजाइन फ्रांस की स्‍कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बियों पर आधारित है। 


 

 एकदिवसीय परीक्षाओं के नोट्स  हैं जिनको आप आर्डर कर अपने घर पर प्राप्‍त कर सकते हैं। 

Colorful Oneliner Notes जैसा आपको Website पर दिख रहा है।

Whatsapp/Call  74704-95829 



प्रश्‍न- हम्‍बोल्‍ट (या ला कोरोना) ग्‍लेशियर किस देश में है जो अत्‍यधिक सिकुड़ने के कारण पिछले दिनों चर्चा में रहा और इसके सिकुड़ने के कारण वह ऐसा पहला देश बन सकता है जिसके सभी ग्‍लेशियर समाप्‍त हो गए हो?

  1. वेनेजुएला
  2. नार्वे
  3. अमेरिका
  4. रूस

उत्‍तर- वेनेजुएला, यह ग्‍लेशियर एंडीज पर्वतमाला में स्थित है।

 

प्रश्‍न- पिछले दिनों भारतीय मूल के किस प्रोफेसर को खगोल विज्ञान में प्रतिष्ठित शॉ पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

  1. श्रीनिवास आर. कुलकर्णी 
  2. देवेन्‍द्र बारिया
  3. राजीव रवि  
  4. चंद्रकांत गोविल

उत्‍तर- श्रीनिवास आर. कुलकर्णी 

 

प्रश्‍न- हाल ही में किन यूरोपीय देश ने फिलिस्तीन को देश का दर्जा दिया है?

  1. नॉर्वे, आयरलैंड और स्पेन 
  2. नॉर्वे, आयरलैंड और पुर्तगाल  
  3. जर्मनी, नार्वे और इटली  
  4. नॉर्वे, पुर्तगाल और स्पेन 

उत्‍तर- नॉर्वे, आयरलैंड और स्पेन 

 

प्रश्‍न- विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की धावक दीप्ति जीवनजी द्वारा महिलाओं की 400 मीटर टी20 वर्ग दौड़ में कौन-सा पदक जीता गया?

  1. स्वर्ण 
  2. रजत 
  3. कांस्य 
  4. उपरोक्‍त सभी पदक

उत्‍तर- स्वर्ण 

भारत की दीप्ति जीवनजी ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 55.07 सेकेंड के विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए इस दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। 

प्रश्‍न- 33 मानदंडों पर आधारित पर्यावरण अनुकूल और स्‍वच्‍छ समुद्र तटों एवं नावों को दिया जानेवाला ब्‍लू फ्लैग प्रमाणपत्र प्राप्‍त तटों तथा स्‍थान में असत्‍य कथन को बताएं।  

  1. कदमत तट- लक्षद्वीप
  2. घोघला तट – दीव
  3. गोल्‍डन तट – ओडिसा
  4. मिनिकाय थुंडी – अंडमान तट

उत्‍तर- मिनिकाय थुंडी लक्षद्वीप का तट है

 

प्रश्‍न- पिछले दिनों इंडो यू एस ज्‍वाइंट काउंटर टेररिज्‍म एक्‍सरसाइज तरकश सैन्‍य अभ्‍यास किस स्‍थान पर सम्‍पन्‍न हुआ?

  1. जयपुर
  2. पुणे
  3. कोलकाता
  4. रायपुर

उत्‍तर- कोलकाता

 

प्रश्‍न- भारत द्वारा चाबहार बंदरगाह पर हुए समझौते के बाद CAATSA के तहत अमेरिका ने भारत पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है । अमेरिका का यह कानून किन देशों के साथ गहरे संबंध रखनेवालों देशों को दंडित करने का प्रावधान करता है?

  1. रूस
  2. उत्‍तर कोरिया
  3. ईरान
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- अमेरिका ने कहा है कि वह काउंटर अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सैक्‍शन्‍स एक्‍ट के तहत प्रतिबंध लगा सकता है।

 

 

प्रश्‍न- भारत और ईरान ने चाबहार बंदरगाह पर किस पोर्ट टर्मिनल के विकास के लिए 10 वर्ष के एग्रीमेंट पर हस्‍ताक्षर किए हैं?

  1. शाहिद बेहिश्‍ती
  2. शहित कलंतरी
  3. उपरोक्‍त दोनों
  4. उपरोक्‍त में से कोई नहीं

उत्‍तर- शहिद बेहिश्‍ती पोर्ट टर्मिनल। यह बंदरगाह पाकिस्‍तान के ग्‍वादर और चीन की बैल्‍ट एंड रोड इनिशियटिव को संतुलित करने में सहायक होगा।

 

 

प्रश्‍न- थोक मूल्‍य सूचकांक WPI जो थोक स्‍तर पर बिक्री के लिए वस्‍तुओं की कीमतों में औसत बदलाव को मापता है उसके संबंध में असत्‍य कथन को बताएं ।

  1. थोक मूल्‍य सूचकांक मुद्रास्‍फीति का आधार वर्ष 2011-12 है।
  2. जारीकर्ता - उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्‍यापार विभाग
  3. WPI इंडेक्‍स बॉस्‍केट में प्राथमिक वस्‍तुओं का भारांश सर्वाधिक है
  4. WPI इंडेक्‍स बॉस्‍केट में सेवाओं को शामिल नहीं किया जाता है।

उत्‍तर- WPI इंडेक्‍स बॉस्‍केट में प्राथमिक वस्‍तुएं, ईंधन,  बिजली और विनिर्मित उत्‍पाद है जिसमें सबसे ज्‍यादा भारांश विनिर्मित उत्‍पादों का 64.23 प्रतिशत है।

 

 

प्रश्‍न- हाल ही में यूएनईपी ने स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल परियोजना में पारा आधारित मापन यंत्रों जैसे थर्मामीटर और स्फिग्मोमैनोमीटर को चरणबद्ध तरीके से समाप्‍त करने वाली पहल आरंभ की है। पारे से संबंधित असत्‍य कथन को बताएं।

  1. वायु, जल और मृदा में प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला तत्व जो एक स्थायी, जेव-संचयी (Bio-accumulative) व विषाक्त प्रदूषक है।
  2. एकमात्र धातु जो कमरे के तापमान पर पर तरल अवस्था में पाई जाती है।
  3. सभी मनुष्य किसी न किसी तरीके (मछली सेवन, प्रसाधन सामग्री उपयोग)  से अति अल्‍प मात्रा  में पारे का अंतर्ग्रहण कर लेते हैं।
  4. पारे पर मिनामाता अभिसमय एक गैर बाध्‍यकारी संधि है।

उत्‍तर - कानूनी रूप से बाध्यकारी संधि

यह मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को पारे के प्रतिकूल प्रभावों से बचाने के लिए विश्व की पहली कानूनी रूप से बाध्यकारी संधि है जिसका उद्देश्य पारे के खनन पर प्रतिबंध लगाना तथा उत्पादों एवं प्रक्रियाओं में पारे के उपयोग को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करना ।

 

प्रश्‍न- हाल ही में विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन द्वारा प्रीक्‍वालिफाई वैक्‍सीन TAK-003 का संबंध किस बीमारी से है?


  1. चिकनगुनिया
  2. डेंगू
  3. मलेरिया
  4. टाइफाइड

उत्‍तर- डेंगू

 

 

प्रश्‍न- भारतीय वायुसेना में एयरड्राप्‍स के लिए आगरा में भीष्‍म पोर्टेबल क्‍यूब्‍स का परीक्षण किया जिसका संबंध किससे है?

  1. सूक्ष्‍म ड्रोन
  2. मोबाइल अस्‍पताल
  3. एयर ट्रेफिक निगरानी
  4. उपरोक्‍त में से कोई नहीं

उत्‍तर- यह BHISHMA भारत हेल्‍थ इनिशिएटिव फॉर सहयोग, हित एंड मैत्री के तहत स्‍वदेशी रूप से तैयार किया गया अत्‍याधुनिक स्‍वदेशी मोबाइल अस्‍पताल है।

 

प्रश्‍न- भारतीय थल सेना और नौसेना निगरानी क्षमता को मजबूत करने के लिए दृष्टि 10 ड्रोन्‍स को शामिल करनेवाली है जिसका नाम क्‍या है?

  1. प्रहरी
  2. हर्मिज 900
  3. सुभेद 1000
  4. टोही 500

 

उत्‍तर- हर्मिज 900,

यह बहु उद्देश्‍यीय व मीडियम एल्‍टीटयूड लांग एंडयोरेंस मानवरहित हवाई प्रणाली है।

 

प्रश्‍न- ओलियंडर फूल के जहर से 2 महिलाओं की मौत के बाद किस राज्‍य के मंदिरों में देवताओं पर इस फूल के चढ़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है?

  1. तमिलनाडु
  2. कर्नाटक
  3. महाराष्‍ट्र
  4. केरल

 

उत्‍तर- केरल,

इसे केरल में अरली या कनवीरम भी कहा जाता है जिसमें एक प्रकार का रसायन पाया जाता है जो अत्‍यधिक जहरीले होते हैं।

 

प्रश्‍न- ग्‍लाइड फेज इंटरसेप्‍टर प्रोजेक्‍ट के तहत अमेरिका किस देश के साथ मिलकर एक हाइपरसोनिक मिसाइल इंटरसेप्टिंग सिस्‍टम के विकास पर सहयोग कर रहा हैं?

  1. भारत
  2. जापान
  3. दक्षिण कोरिया
  4. इजराइल

 

उत्‍तर- जापान

 

 

प्रश्‍न- सुंदरवन मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र के बारे में असत्‍य कथन को बताएं?

  1. सुंदरवन विश्‍व का सबसे बड़ा मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र है जो भारत और बांग्‍लादेश में विस्‍तारित है।
  2. बंगाल की खाड़ी में गंगा, ब्रह्मपुत्र और मेघना नदियों के डेल्‍टा पर स्थित विश्‍व का दूसरा सबसे बड़ा डेल्‍टा है। 
  3. इसका नाम हेरिटिएरा फोम्‍स प्रजाति के वृक्ष के नाम पर रखा गया है जिसे स्‍थानीय बंगाली भाषा में सुंदरी वृक्ष नाम से जाना जाता है।
  4. यह यूनेस्‍को विश्‍व धरोहर स्‍थल के रूप में नामित है तथा रामसर कन्‍वेंशन के तहत अंतर्राष्‍ट्रीय महत्‍व की आर्द्रभूमि घोषित है।

 

उत्‍तर- यह बंगाल की खाड़ी में गंगा, ब्रह्मपुत्र और मेघना नदियों के डेल्‍टा पर स्थित विश्‍व का सबसे बड़ा डेल्‍टा है। 

 

प्रश्‍न- किस अभिनेत्री को यूनिसेफ इंडिया का नेशनल ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है?

  1. कैटरीना कैफ
  2. करीना कपूर खान 
  3. आलिया भट्ट
  4. नयनतारा  

 

उत्‍तर- करीना कपूर खान 

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान को यूनिसेफ इंडिया का नेशनल ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है तथा इन्‍होंने लड़कियों की शिक्षा, लैंगिक समानता जैसे मुद्दों पर काम किया है।

 

 

प्रश्‍न- अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की घोषणा के अनुसार महिला टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन अक्‍टूबर 2024 में किस देश में किया जायेगा?

  1. भारत 
  2. बांग्लादेश 
  3. इंग्लैंड 
  4. ऑस्ट्रेलिया 

 

उत्‍तर- बांग्लादेश 

 

प्रश्‍न- भारत की पहली बहुउद्देशीय (ताप और बिजली) ग्रीन हाइड्रोजन पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत किस राज्य में की गयी?

  1. उत्तराखंड 
  2. पंजाब  
  3. कर्नाटक  
  4. हिमाचल प्रदेश

 

उत्‍तर हिमाचल प्रदेश के झाकड़ी में नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में भारत की पहली बहुउद्देशीय ग्रीन हाइड्रोजन पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की है।

 

 

प्रश्‍न- हाल ही में किस देश द्वारा अपनी नई करेंसी जारी की गयी?

  1. दक्षिण अफ्रीका 
  2. जिम्बाब्वे
  3. केन्या 
  4. जिबूती

 

उत्‍तर- जिम्बाब्वे

जिम्बाब्वे ने देश में चल रहे मुद्रा संकट के बीच ZiG (जिम्बाब्वे गोल्ड का संक्षिप्त रूप) नाम से एक नई मुद्रा इलेक्ट्रॉनिक रूप में लांच की है

 

प्रश्‍न- अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद पुरुष टी20 विश्व कप 2024 का ब्रांड एम्बेसडर किसे बनाया गया है?

  1. महेन्‍द्र सिंह धोनी
  2. युवराज सिंह 
  3. राहुल द्रविड़ 
  4. सचिन तेंदुलकर 

 

उत्‍तर- युवराज सिंह 

 

प्रश्‍न- अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ द्वारा हाल ही में किसे ग्रैंडमास्टर की उपाधि से सम्मानित किया?

  1. कोनेरू हम्पी 
  2. वैशाली रमेश बाबू 
  3. निहाल सरीन
  4. रमेशबाबू प्रग्गनानंद

 

 

उत्‍तर- वैशाली रमेश बाबू 

कोनेरू हम्पी और हरिका द्रोणावल्ली के बाद वैशाली तीसरी भारतीय महिला ग्रैंडमास्टर हैं।

 

प्रश्‍न- विश्व ऊर्जा कांग्रेस 2024 का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?

  1. स्विटजरलैंड
  2. नीदरलैंड 
  3. फ्रांस 
  4. कनाडा 

 

उत्‍तर-  नीदरलैंड , भारत नवीकरणीय ऊर्जा स्थापित क्षमता में विश्व स्तर पर चौथे स्थान पर है।    

 

प्रश्‍न- हाल ही में 'स्कूल ऑन व्हील्स' पहल किस राज्य में शुरू की गयी?

  1. असम 
  2. मणिपुर 
  3. गुजरात 
  4. हिमाचल प्रदेश 

 

उत्‍तर- मणिपुर 

शिविरों में रह रहे बच्चों को शिक्षा के अवसर प्रदान करने हेतु मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके द्वारा इंफाल में 'स्कूल ऑन व्हील्स' (School on Wheels) का उद्घाटन किया गया।

 

प्रश्‍न- भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स जो हाल ही में पुन: अंतरिक्ष यात्रा पर जानेवाली है, इससे पहले वह कितनी बार अंतरिक्ष की यात्रा कर चुकी है?

  1. 1 बार 
  2. 2 बार
  3. 3 बार 
  4. 4 बार 

 

उत्‍तर- 2 बार 

 

प्रश्‍न- एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए यूपीआई जैसी सेवाओं के लिए किस अफ़्रीकी देश के साथ समझौता किया है?

  1. दक्षिण अफ्रीका 
  2. जिब्‍बाब्‍वे  
  3. जिबूती  
  4. नामीबिया

 

उत्‍तर- नामीबिया

 

प्रश्‍न-इंटरपोल ने यौन उत्‍पीड़न के आरोपी एक फरार भारतीय सांसद के विरुद्ध नोटिस जारी किया गया है जिसका तात्‍पर्य आपराधिक जांच के संबंध में किसी व्‍यक्ति की पहचान, अवस्थिति या गतिविधियों के बारे में अतिरिक्‍त जानकारी एकत्र करना है इस नोटिस को क्‍या कहा जाता है?

  1. व्‍हाइट कलर नोटिस
  2. आरेंज कलर नोटिस
  3. ब्‍लू कलर नोटिस
  4. ग्रे कलर नोटिस

 

उत्‍तर-ब्‍लू कलर

 

प्रश्‍न-निम्‍न में से किसे पृथ्‍वी की किडनी कहा जाता है?

  1. आर्द्रभूमियां
  2. रेगिस्‍तान
  3. वन
  4. नदियां

 

उत्‍तर- प्राकृतिक आर्द्रभूमियों द्वारा प्रदूषकों को फिल्‍टर करने की क्षमता के कारण सामान्‍यत: इसे पृथ्‍वी की किडनी कहा जाता है।

 

प्रश्‍न- पिछले दिनों सीरम इंस्‍टीटयूट ऑफ इंडिया ने अफ्रीका को R21/Matrix-M वैक्‍सीन का निर्यात आरंभ कर दिया। यह वैक्‍सीन किस बीमारी से संबंधित है?

  1. मलेरिया
  2. मेनिनजाइटिस
  3. पीत ज्‍वर
  4. इबोला

उत्‍तर- मलेरिया, यह विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन द्वारा मंजूरी प्राप्‍त दूसरी मलेरिया वैक्‍सीन है।

 

प्रश्‍न-मई 2024 में किस देश द्वारा अभिपुष्टि करने के साथ ही बिम्‍सटेक चार्टर लागू हो गया और बिम्‍सटेक समूह को विधिक व्‍यक्तित्‍व का दर्जा प्राप्‍त हो गया?

  1. बांग्‍लादेश
  2. भारत
  3. श्रीलंका
  4. नेपाल

उत्‍तर- नेपाल, वर्तमान में बिम्‍सटेक के 7 सदस्‍य देश है तथा इसका सचिवालय ढाका, बांग्‍लादेश में है।

 

प्रश्‍न- पिछले दिनों कौन सा देश अंतर्राष्‍ट्रीय सौर गठबंधन का 99वां सदस्‍य बना?

  1. तुर्की
  2. मंगोलिया
  3. स्‍पेन
  4. नार्वे

उत्‍तर- स्‍पेन, अंतर्राष्‍ट्रीय सौर गठबंधन का मुख्‍यालय गुरुग्राम हरियाणा में है।

 

प्रश्‍न-सीमा सड़क संगठन द्वारा हाल ही में हिमाचल प्रदेश में  4.1 किमी लंबी शिंकु ला सुरंग निर्माण किए जाने की घोषणा की गयी जिसके संबंध में कथन को बताएं?

  1. यह सुरंग बनने के बाद यह दुनिया की दूसरी ऊंची सुरंग बन जाएगी ।
  2. वर्तमान में विश्‍व की सबसे ऊंची सुरंग चीन की मिला सुरंग है।
  3. यह मनाली से लेह के बीच पूरे वर्ष संपर्क प्रदान करेगा
  4. कारगिल एवं सियाचिन के बीच भारी मशीनरी का परिवहन हर मौसम में आसान से करेगा। 

 

उत्‍तर- यह सुरंग बनने के बाद चीन की मिला सुरंग को विस्‍थापित कर यह दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग बन जाएगी।

 

प्रश्‍न-वैश्विक ऊर्जा थिंक टैंक एम्बर ने ग्लोबल इलेक्ट्रिसिटी रिव्यू 2024 रिपोर्ट के अनुसार भारत विश्व में किस क्रम का सौर ऊर्जा उत्पादक देश बन गया है?

  1. दूसरा
  2. तीसरा
  3. चौथा
  4. पांचवा

 

उत्‍तर- तीसरा, इस रिपोर्ट में भारत को तीसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक देश बताया गया है।

 

प्रश्‍न- 46वीं अंटार्कटिक संधि परामर्शदात्री बैठक का आयोजन भारत में किस स्थान पर किया जायेगा?

  1. मुंबई
  2. कोच्चि 
  3. चेन्नई 
  4. अहमदाबाद  

उत्‍तर- कोच्चि ,

इस बैठक में भारत द्वारा औपचारिक रूप से अंटार्कटिका में एक नए अनुसंधान स्टेशन की स्थापना की घोषणा की जाएगी । वर्तमान में अंटार्कटिका में भारत के दो सक्रिय अनुसंधान केंद्र मैत्री और भारती हैं।    

 

प्रश्‍न- कुश्ती की वैश्विक संचालन संस्था संयुक्त विश्व कुश्ती ने किस भारतीय रेसलर पर बैन लगा दिया है?

  1. सत्‍येन्‍द्र मलिक
  2. विजय दहिया 
  3. बजरंग पुनिया 
  4. जितेन्द्र कुमार 

 

उत्‍तर- बजरंग पुनिया 

 

प्रश्‍न- भारत ने हाल ही में किस देश से अपने सैन्यकर्मियों को वापस बुला लिया है?

  1. मालदीव 
  2. नेपाल 
  3. बांग्लादेश 
  4. ईरान 

 

उत्‍तर- मालदीव 

 

प्रश्‍न- WHO द्वारा जारी उपेक्षित उष्‍णकटिबंधीय रोगों Neglected Tropical diseases के बारे में असत्‍य कथन का चयन करें

  1. विविध रोगों का समूह जिसके अधिकांश मामले उष्‍णकटिबंधीय क्षेत्रों में मिलते हैं ।
  2. ये बीमारियां कुछ विशेष वर्गों तक सीमित रहने के कारण उपेक्षित बीमारियां कहलाती है।
  3. प्रमुख बीमारियां- चिकनगुनियां, डेंगू, ट्रेकोमा, कुष्‍ठ रोग, रेबीज, मृदा से प्रसारित रोग आदि

  1. केवल 1
  2. 1 एवं 2
  3. 2 एवं 3
  4. केवल 2

उत्‍तर- केवल 2,

ये बीमारियां वैश्विक स्‍वास्‍थ्‍य एजेंडे से लगभग अनुपस्थित रहने के कारण उपेक्षित कहा जाता है।

WHO के रोडमैप 2021-2030 में ड्रैकुनकुलियासिस और यॉज को समाप्‍त करने का लक्ष्‍य रखा गया है। भारत इस बीमारी से मुक्‍त प्रमाणित किया जा चुका है।

 

प्रश्‍न- विश्‍व के सबसे बड़े डायरेक्‍ट एयर कैप्‍चर एंड स्‍टोरेज प्‍लांट मैमथका परिचालन कहां पर आरंभ हुआ जो एक कार्बन डाइऑक्‍साड रिमूवल तकनीक है और यह किसी भी स्‍थान पर वायुमंडल से सीधे  कार्बन डाइऑक्‍साड कैप्‍चर करती है?

  1. चीन
  2. आइसलैंड
  3. ग्रीनलैंड
  4. अमेरिका

 

उत्‍तर- आइसलैंड

 

प्रश्‍न- वह कार्बन जिसे वायुमंडल से अवशोषित कर महासागरों में संचित किया गया है क्‍या कहलाता है ?

  1. ब्‍लैक कार्बन
  2. ब्‍लू कार्बन
  3. ग्रीन कार्बन
  4. व्‍हाइट कार्बन

 

उत्‍तर- ब्‍लू कार्बन

 

प्रश्‍न- अवैध खनन के कारण सुप्रीम कोर्ट ने हाल में अरावली में नए खनन पट्टे जारी करने पर रोक लगा दी है, अरावली से संबंधी कथनों में असत्‍य कथन को बताएं ।

  1. अरावली पर्वत का विस्‍तार राजस्‍थान, हरियाणा, गुजरात और राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली में है।
  2. प्री कैम्ब्रियन युग में निर्मित यह विश्‍व के सबसे पुराने वलित पर्वतों में एक है 
  3. इसकी सबसे ऊंची चोटी महादेव पर्वत है।
  4. अरावली से बनास, लूनी, साबरमती नदियां उदग्म होती है।

 

उत्‍तर- इसकी सबसे ऊंची चोटी गुरुशिखर है।

 

प्रश्‍न- भारतीय रिवर्ज बैंक ने वित्‍त वर्ष 2024 के लिए केन्‍द्र सरकार को कितनी राशि को अधिशेष हस्‍तांतरण के लिए मंजूरी दी?

  1. 1.11 लाख करोड़
  2. 2.11 लाख करोड़
  3. 3.11 लाख करोड़
  4. 5.11 लाख करोड़

उत्‍तर- 2.11 लाख करोड़

सरकारी वित्‍त प्रबंधक के रूप में रिवर्ज बैंक प्रति वर्ष अपने अधिशेष लाभ से सरकार की वित्‍तीय योजनाओं में मदद के लिए सरकार को लाभांश का भुगतान करता है।

 

प्रश्‍न- पिछले दिनों भारी वर्षा के कारण  विरुपाक्ष मंदिर का एक हिस्‍सा (सालू मंडप) ढहने के कारण चर्चा में रहा। यह मंदिर कहां स्थिति है?

  1. मदुरई
  2. रामेश्‍वरम
  3. हम्‍पी
  4. तिरुवनंतरपुरम

उत्‍तर- हम्‍पी

इस मंदिर को विभिन्‍न राजवंशों ने विस्‍तार और अलंकरण कराया जिसमें सर्वाधिक योगदान विजयनगर शासकों को जाता है।

 

प्रश्‍न- AI फॉर एग्रीकल्‍चर इनोवेशन (AI4AI) किस वैश्विक संस्‍थान की पहल है जिसका उद्देश्‍य सार्वजनिक निजी भागीदारी द्वारा एग्रीटेक सेवाओं को बढ़ावा देना है?

  1. एशियाई विकास बैंक
  2. विश्‍व खाद्य संगठन
  3. संयुक्‍त राष्‍ट्र पर्यावरण कार्यक्रम
  4. विश्‍व आर्थिक मंच

 

उत्‍तर- विश्‍व आर्थिक मंच की एक पहल

 

प्रश्‍न- भारतीय थल सेना के स्‍पष्‍टीकरण के अनुसार अगले वर्ष से निम्‍न में से किसका आयात नहीं किया जाएगा?

  1. टैंक 
  2. गोला-बारूद
  3. मिसाईल
  4. पनडुब्‍बी

 

उत्‍तर- गोला बारूद,

सेना द्वारा प्रयोग किए जाने वाले 175 प्रकार के गोला बारूद में से लगभग 150 के लिए स्‍वदेशी आपूर्तिकर्ता खोज लिया गया है जिसके बाद यह घोषणा की गयी।

 

प्रश्‍न- रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के सहयोग से कैडेट डिफेंस सिस्‍टम्‍स द्वारा भारत का पहला कामिकेज ड्रोन विकसित किया गया है इस किस अन्‍य नाम से जाना जाता है?

  1. लोइटरिंग एरियल म्‍यूनिशंस
  2. आत्‍मघाती ड्रोन
  3. स्विचब्‍लेड ड्रोन
  4. उपरोक्‍त सभी

 

उत्‍तर- इसे उपरोक्‍त सभी नामों से जाना जाता है।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं । 

  1. मेघालय में कोयला खनन हेतु रैट होल माइनिंग का प्रचलन है जिसमें सुरंग बनाकर कोयला निकाल जाता है।
  2. सोनाई रूपाई वन्‍यजीव अभ्‍यारणय असम में है।
  3. यूनेस्‍को के 1954 हेग कन्‍वेंशन का संबंध सशस्‍त्र संघर्ष के दौरान सांस्‍कृतिक संपदा की सुरक्षा से हैं।
  4. बैकाने रोग या फुट रॉट बीमारी का संबंध कपास से है।

 

उत्‍तर- बैकाने रोग या फुट रॉट बीमारी का संबंध बासमती चावल से है। 

 

प्रश्‍न- मुल्‍ला पेरियार बांध संबंधी असत्‍य कथन को बताएं।

  1. केरल, इडुक्‍की जिले में पेरियार टाइगर रिजर्व के भीतर स्थित
  2. कंम्‍पोजिट ग्रेविटी बांध जो मुल्‍लायार और पेरियार नदियों के संगम पर बना है।
  3. उद्देश्‍य- तमिलनाडु के वैगई बेसिन के शुष्‍क वृष्टि छाया क्षेत्रों को जल उपलब्‍ध कराना।
  4. वर्तमान में बांध का रखरखाव व संचालन केरल द्वारा किया जाता है

 

उत्‍तर- केरल स्थित बांध का रखरखाव व संचालन तमिलनाडु द्वारा किया जाता है।

 

प्रश्‍न- 1 अप्रैल 2024 से लागू आयकर अधिनिमय में संशोधन के अनुसार यदि किसी कंपनी के ऊपर एमएसएमई की बकाया राशि का भुगतान कितने दिनों के भीतर नहीं किए जाने पर ऐसी कंपनी कर छूट के लिए पात्र नहीं मानी जाएगी?

  1. 30 दिन
  2. 45 दिन
  3. 60 दिन
  4. 90 दिन

 

उत्‍तर- 45 दिन


प्रश्‍न- सतत विकास लक्ष्‍य 2015 के तहत अपनाए गए वैश्विक एजेंडे में 17 लक्ष्‍य के साथ कितने उप लक्ष्‍य शामिल किए गए है जिनको 2016 से 2023 की अवधि में प्राप्‍त किया जाना है?

  1. 117
  2. 143
  3. 159
  4. 169

 

उत्‍तर- 169

 

प्रश्‍न-इंटरपोल के सदस्‍य के रूप में प्रत्‍येक देश में इंटरपोल का एक नेशनल सेन्‍ट्रल ब्‍यूरो होता है। भारत में इसका कार्य किस संस्‍थान द्वारा किया जाता है?

  1. IB
  2. CBI
  3. CID
  4. ED


उत्‍तर- CBI,

भारत में केन्‍द्रीय जांच ब्‍यूरो यह भूमिका निभाता है और इंटरपोल की सभी गतिविधियों का समन्‍वय करता है।

 

प्रश्‍न- हाल ही में नेपाल ने अपने नक्‍शे के साथ किन भारतीय राज्यक्षेत्रों को नेपाली क्षेत्रों के रूप में को दर्शाते हुए 100 रुपये का नया नोट जारी करने को मंजूरी दी है?

  1. लिम्पियाधुरा
  2. लिपुलेख
  3. कालापानी
  4. उपरोक्‍त सभी

 

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी

उल्‍लेखनीय है कि नेपाल इन क्षेत्रों को अपना मानता है जबकि भारत तीनों क्षेत्र को अपना मानता है। नेपाल और भारत के बीच सबसे बड़ा क्षेलीय विवाद कालापानी को लेकर है। यह भारत, नेपाल और तिब्बत (चीन) के बीच एक ट्राइ-जंक्शन पर स्थित है।

 

प्रश्‍न- हाल ही में किसके द्वारा रूस पर यूक्रेन में क्‍लोरोपिक्रिन नामक रासायनिक एजेंट के प्रयोग करने का आरोप लगाया जो जहरीली गैस के रूप में प्रथम विश्‍व युद्ध में प्रयुक्‍त हुआ था?

  1. फ्रांस
  2. ब्रिटेन
  3. यूरोपीयन युनियन
  4. अमेरिका

उत्‍तर-अमेरिका

 

प्रश्‍न- हाल ही में किस देश के साथ भारत के राजनयिक संबंधी की स्‍थापना के 75 वर्ष पूरे हुए?

  1. जापान
  2. अमेरिका
  3. इजराइल
  4. इंडोनेशिया

 

उत्‍तर- इंडोनेशिया

भारत और इंडोनेशिया के मध्‍य राजनयिक संबंधों की नींच 1950 में हुई थी जिसके 75 वर्ष पूरे हुए।

 

प्रश्‍न- भारत अपनी SAGAR पहल के तहत किस देश में बंदरगाह अवसंरचना के तहत सबांग बंदरगाह के विकास में मदद कर रहा है?

  1. ईरान 
  2. सिंगापुर 
  3. कंबोडिया
  4. इंडोनेशिया

 

उत्‍तर- इंडोनेशिया

 

प्रश्‍न- निम्‍न में कौन ट्रेनों को आपस में टक्‍कर होने से बचाने वाली प्रणाली है?

  1. सुरक्षा
  2. कवच
  3. सहज
  4. निगरानी

 

उत्‍तर- कवच

यह ट्रेनों की आवाजाही की केन्‍द्रीकृत लाइव निगरानी, ओवरस्‍पीडिंग की रोकथाम हेतु ऑटोमेटिक ब्रेकिंग सिस्‍टम, संदेश प्रसारण जैसी प्रणाली पर कार्य करता है।

 

प्रश्‍न- माउंट रुआंग ज्‍वालामुखी किस देश में स्थित है जिसमें हाल ही में उद्गार हुआ और उच्‍चतम स्‍तर की चेतावनी जारी की गयी?  

  1. इटली
  2. जापान
  3. इंडोनेशिया
  4. चिली

 

उत्‍तर- इंडोनेशिया

इंडोनेशिया के अन्‍य ज्‍वालामुखी में क्राकाटाओ, मेरापी और सेमेरू प्रमुख है।

 

प्रश्‍न- पिछले दिनों चर्चा में रहा शक्‍सगाम घाटी कहां स्थित है जहां पर किए जा रहे सड़क निर्माण कार्य का भारत द्वारा विरोध किया गया?

  1. लद्दाख
  2. पाक अधिकृत कश्‍मीर
  3. अरुणाचल प्रदेश
  4. सिक्किम

 

उत्‍तर- पाक अधिकृत कश्‍मीर

सियाचिन ग्‍लेशियर के निकट स्थित यह भारत का एक भूभाग है जो सामरिक रूप से जम्‍मू और कश्‍मीर में स्थित है । 1963 के चीन पाकिस्‍तान सीमा समझौते के द्वारा पाकिस्‍तान ने अवैध रूप से इसे चीन को सौंप दिया था।

 

प्रश्‍न- पिछले दिनों स्‍पाइसेस बोर्ड ऑफ इंडिया ने किस देश में भेजे जानेवाले मसालों के लिए एथिलीन ऑक्‍साइड का परीक्षण अनिवार्य कर दिया?

  1. मलेशिया एवं सिंगापुर
  2. सिंगापुर एवं हांगकांग  
  3. जापान एवं चीन
  4. इंडोनेशिया एवं आस्‍ट्रेलिया

 

उत्‍तर- सिंगापुर एवं हांगकांग

हाल ही में सिंगापुर एवं हांगकांग ने एथिलीन ऑक्‍साइड के उच्‍च स्‍तर होने के कारण भारत से आयातित मसाला मिश्रणों की बिक्री को निलंबित कर दिया था जिसके बाद यह कदम उठाया गया ।

 

प्रश्‍न- संयुक्‍त राष्‍ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के अनुसार दुनिया में दूसरा सर्वाधिक दोहन किया जानेवाला प्राकृतिक संसाधन रेत है जबकि पहले स्‍थान पर कौन सा संसाधन है?

  1. जल
  2. भूमि
  3. वायु
  4. वन 

उत्‍तर- जल संसाधन

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं ।

  1. हाल ही में लक्षद्वीप में समुद्री हीटवेव के कारण लक्षद्वीप में कोरल ब्‍लीचिंग की परिघटना दर्ज हुई।
  2. समुद्री हीट वेव का कारण समुद्री जल धाराओं में परिवर्तन और वायुमंडल का अत्यधिक गर्म होना है।
  3. किसी भी क्षेत्र में समुद्री हीटवेव की स्थिति हफ्तों, महीनों या वर्षों तक भी बनी रह सकती है।
  4. केंद्रीय समुद्री मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान  का मुख्‍यालय चेन्‍नई में है।

 

उत्‍तर- केंद्रीय समुद्री मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान  का मुख्‍यालय केरल है।

 

प्रश्‍न- उपभोक्‍ता वस्‍तुओं के मूल्‍य निर्धारण की वह तकनीक जिसमें कंपनियां शुरुआत में किसी उत्‍पाद या सेवा की कीमत का कुछ हिस्‍सा ही प्रदर्शित करती है तथा अन्‍य शुल्‍कों का खुलासा खरीदी प्रक्रिया के दौरान करती है, क्‍या कहलाती है?

  1. हाइड प्राइसिंग
  2. ड्रिप प्राइसिंग
  3. कूल प्राइसिंग
  4. फ्लोट प्राइसिंग

 

उत्‍तर- ड्रिप प्राइसिंग

ऑनलाईन कंपनियां ड्रिप प्राइसिंग का उपयोग कर उपभोक्‍ताओं के हितों से खिलवाड़ करती है और उन्‍हें धोखा देती है जिसके लिए सरकार द्वारा आवश्‍यक दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। 



प्रश्न: जांच एजेंसिया तथा किसी राज्‍य में संबंधित राज्‍य सरकार से अनुमति लेने के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

1.    NIA को जाँच के लिए राज्य सरकार की अनुमति लेना आवश्यक है।

2.    ED को जाँच करने के लिए राज्य सरकार की अनुमति लेनी होती है।

3.    CBI को जाँच करने के लिए राज्य सरकार से अनुमति लेनी आवश्यक होती है।

(A) केवल कथन 1 और 2 सही हैं।
(B) केवल कथन 3 और 1 सही हैं।
(C) केवल कथन 3 हैं।
(D) सभी कथन सही हैं।

उत्तर: (C) केवल कथन 3 सही हैं।

व्याख्या: NIA और प्रवर्तन निदेशालय (ED) को पूरे देश में कहीं भी जाँच करने के लिए राज्य सरकार की अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होती है जबकि सीबीआई को 1946 के दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम के तहत किसी राज्य में जाँच करने के लिए उस राज्य की सरकार से अनुमति लेनी होती है।

प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

1.    नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस (NCGG) का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है, और इसका शाखा कार्यालय मसूरी में है।

2.    NCGG की स्थापना 2014 में कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अधीन की गई थी।

3.    NCGG का पूर्व नाम राष्ट्रीय प्रशासनिक अनुसंधान संस्थान (NIAR) था, जिसकी स्थापना 1995 में मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी द्वारा की गई थी।

4.    NCGG विदेश मंत्रालय के सहयोग से विभिन्न विकासशील देशों के सिविल सेवकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम संचालित करता है।

(A) केवल कथन 1 और 3 सही हैं।

(B) केवल कथन 2 और 4 सही हैं।

(C) केवल कथन 1, 2 और 4 सही हैं।

(D) सभी कथन सही हैं।

उत्तर: (D) सभी कथन सही हैं।

व्याख्या: NCGG का मुख्यालय नई दिल्ली में है और इसका शाखा कार्यालय मसूरी में है। NCGG की स्थापना 2014 में कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अधीन की गई थी। इसका पूर्व नाम राष्ट्रीय प्रशासनिक अनुसंधान संस्थान (NIAR) था, जिसकी स्थापना 1995 में मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी द्वारा की गई थी। 


Youtube channel-GK BUCKET STUDY TUBE

BPSC Mains Special Notes by GK BUCKET STUDY TUEB
65वीं, से 69वीं BPSC के कई लाभार्थी लाभान्वित हुए । 
70th  BPSC हेतु आप भी लाभ उठाए।

गुणवत्तापूर्ण एवं न्यूनतम शुल्क के साथ अध्ययन सामग्री एवं अभ्‍यास  Whatapp or Call- 74704-95829

  BPSC Mains टेलीग्राम ग्रुप से  67th BPSC में  चयनित अभ्‍यर्थी 


BPSC मुख्य परीक्षा के हमारे Telegram Practice Group में जुड़े और निरंतर अभ्यास द्वारा लेखन शैली का विकास करें।


No comments:

Post a Comment