बिहार तथा सभी एकदिवसीय परीक्षाओं की तैयारी हेतु बेहतरीन मंच ।

May 30, 2024

पर्यावरण

 पर्यावरण



पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के अनुसार पर्यावरण- किसी जीव के चारों तरफ से घेरे हुए भौतिक एवं जैविक दर्शाएं उनके मध्य होने वाले अंतःक्रिया को पर्यावरण कहा जाता है

पृथ्वी पर सबसे बड़ा पारिस्थितिकी तंत्र क्या है- जैवमंडल

प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता  है- 5 जून

भारत सरकार द्वारा वर्ष 2010 में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की स्थापना संविधान  के किस अनुचछेद को ध्‍यान में रखकर की गयी- अनुच्‍छेद 21, स्‍वस्‍थ पर्यावरण के अधिकार के तहत

पर्यावरण बनता है-जैविक, अजैविक, भूआकृतिक घटकों के योग से

भारत में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम कब पारित हुआ- 1986

ब्रंटलैंड आयोग की विश्‍व को प्रमुख देन क्‍या मानी जाती है- सतत विकास की अवधारण का विकास

ब्रंटलैंड आयोग को औपचारिक रूप में किस नाम से जाना जाता है- वर्ल्‍ड कमीशन ऑन एनवायरमेंट एंड डेवलपमेंट (WCED)

विकास की वह अवधारणा जिसके तहत वर्तमान की आवश्यकताओं के साथ साथ भावी आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखा जाता है क्या कहलाता है- धारणीय विकास (Sustainable growth)

सतत विकास शब्द की उत्पतति किस घोषणा-पत्र द्वारा हुई- ब्रंटलैंड आयोग के हमारा साझा भविष्‍य नामक घोषणा पत्र से

सतत विकास के प्रमुख स्तंभों में किसे शामिल किया जाता है-आर्थिक विकास, पर्यावरण सरंक्षण एवं सामाजिक समानता

संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा निर्धारित सतत विकास लक्ष्यों (Sustainable Development Goal )की संख्या कितनी है- 17

Sustainable Development Index क्या है- सतत विकास लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में विभिन्न देशों द्वारा किए गए प्रयासों की प्रगति जानने हेतु बनाया गया  इंडेक्स

एजेंडा 21 क्या है- वैश्विक, राष्‍ट्रीय एवं स्‍थानीय आधारों पर उठाए जाने वाले कदमों की सूची है जिसके माध्‍यम से भविष्‍य में पृथ्‍वी पर जीवन को और अधिक टिकाऊ एवं स्‍थायी बनाया जा सके

वर्ष 1992 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा पर्यावरण एवं सतत विकास पर पहला पृथ्वी शिखर सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया था- रियो डी जनेरियो, ब्राजील

पृथ्वी पर इतने संसाधन मौजूद हैं कि वह प्रत्येक व्यक्ति की जरूरत को तो पूरा कर सकता है किंतु किसी व्यक्ति की लालच को नहीं”- महात्मा गांधी

पृथ्वी के चारों ओर उपस्थित गैसों का समूह क्या कहलाता है- वायुमंडल

वायुमंडल का सबसे निचला स्‍तर क्‍या कहलाता है- क्षोभमंडल

ओजोन परत को क्षति पहुंचाने वाली वह गैस जिसका प्रयोग शीतलन में होता है- क्‍लोरोफलोरो कार्बन

वह नोबल गैस जो वायु में नहीं पाई जाती है- रेडॉन

स्मॉग शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसके द्वारा किया गया-हेनरी एंटोनी

यदि पृथ्वी की सभी वनस्पतियां समाप्त हो जाए तो वायुमंडल में किस गैस की कमी हो जाएगी- ऑक्सीजन

पौधों द्वारा प्रकाश ऊर्जा किस रूप में ग्रहण किया जाता है- रासायनिक ऊर्जा के रूप में

समस्त पौधों एवं पशुओं में पाए जाने वाला ऐसा तंत्र जिसके द्वारा इनकी गतिविधियों के आंशिक सामंजस्य का नियंत्रण किया जाता है, कहलाता है-जैविक घड़ी, Biological Clock 

पशुओं का उनके प्राकृतिक वातावरण में अध्ययन क्या कहलाता है- आचार विज्ञान, Ethology

मनुष्य के जैविक, सांस्कृतिक, भौगोलिक, तथा ऐतिहासिक पक्षों के परस्पर संबंधों का अध्ययन क्या कहलाता है- मानव विज्ञान, Anthropology

जीवित प्राणियों की रासायनिक अवस्थाओं के अध्ययन को क्या कहा जाता है- जैव रसायन विज्ञान, Bio-chemistry

पक्षियों के वैज्ञानिक पर्यवेक्षण, उनके स्वभाव एवं पारिस्थितिकी विज्ञान को क्या कहा जाता है- पक्षी विज्ञान, Ornithology

हिम, बर्फ, ओले एवं अन्य निम्न तापमान वाले पदार्थ एवं उनकी प्रकृति का अध्ययन क्या कहलाता है- हिम विज्ञान,Cryology 

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स द्वारा दिया जाने वाला इकोमार्क प्रमाण पत्र किन उत्पाद को दिया जाता है- पर्यावरण मैत्रीपूर्ण उत्पाद को

मानव एवं प्रकृति के मध्‍य संबंधों में आदि मानव एवं प्रकृति का संबंध कैसा रहा- प्राप्‍तकर्ता एवं प्रदाता के रूप में

दो भिन्‍न समुदायों के बीच का तंत्र क्‍या कहलाता है- इकोटोन

जब दो समुदायों को विभाजित करनेवाली इकोटोन की पहचान आसानी से नहीं हो पाती है तो इसे क्‍या कहा जाता है- Edge Effect

पारिस्थितिकी स्‍थायी मितव्‍ययिता है यह किस आंदोलन का नारा है- चिपको आंदोलन, नेतृत्वकर्ता- सुन्दरलाल बहुगुणा

दक्षिण भारत में पर्यावरण संरक्षण संबंधित आंदोलन- एपिको आंदोलन

10 प्रतिशत नियम संबंधित है- ऊर्जा का खाद्य के रूप में एक पोषी स्‍तर से दूसरे पोषी स्‍तर तक पहुंचने से

पारिस्थितिकी तंत्र शब्द का प्रयोग सबसे पहले किया- .जी टांसले द्वारा

एक पारिस्थितिकी तंत्र में एक पोषण स्तर से दूसरे पोषण स्तर में ऊर्जा की मात्रा स्थानांतरण के पश्चात क्या होती है- घटती जाती है

पारिस्थितिकी तंत्र में तत्‍वों का चक्रण कहलाता है-भूजैव रासायनिक चक्र

परिस्थितिकी तंत्र कैसा तंत्र होता है- एक खुला तंत्र वाला कार्यशील इकाई

पृथ्वी के किस परिस्थितिकी तंत्र का सर्वाधिक क्षेत्रफल पर विस्तार है- समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र

सर्वाधिक स्‍थायी पारिस्थितिकी तंत्र है- समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र

सागरीय तट के पास निक्षेपित होनेवाले पदार्थ कहा जाता है- नेरेटिक पदार्थ

गहन सागरीय मैदानों की तली पर निक्षेपित होनेवाले पदार्थ कहा जाता है-पेलैजिक पदार्थ

सागर की तली में रहनेवाले जीवों को क्‍या कहा जाता है- बेन्‍थस

सागरीय क्षेत्र में प्रकाशित मंडल (200 मीटर तक) तक की गहराई में प्रमुखता से पायी जाती है- प्लैंक्टन  

सागरीय क्षेत्र में अप्रकाशित  मंडल (200 मीटर से ज्यादा गहराई) में पाए जानेवाले जीवों को कहा जाता है- नेक्‍टन



BPSC Mains Special Notes by GK BUCKET STUDY TUEB
65वीं, से 69वीं BPSC के कई लाभार्थी लाभान्वित हुए । 
70th  BPSC हेतु आप भी लाभ उठाए।

गुणवत्तापूर्ण एवं न्यूनतम शुल्क के साथ अध्ययन सामग्री एवं अभ्‍यास  Whatapp or Call- 74704-95829

  BPSC Mains टेलीग्राम ग्रुप से  67th BPSC में  चयनित अभ्‍यर्थी 


BPSC मुख्य परीक्षा के हमारे Telegram Practice Group में जुड़े और निरंतर अभ्यास द्वारा लेखन शैली का विकास करें।

 

धान का खेत कैसा पारिस्थितिकी तंत्र है- कृत्रिम पारिस्थितिकी तंत्र

मरुस्थल किस पारिस्थितिकी तंत्र का उदाहरण है-स्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र

मांसभक्षी पौधे कीड़ो से क्‍या ग्रहण करते हैं- नाइट्रोजन

पारिस्थितिकी तंत्र के अजैविक घटकों में उत्पादक किसे माना जाता है- हरे पौधों को

पोषण का प्रथम स्‍तर किसे माना जाता है- पादप को

भोजन श्रृंखला जो प्राथमिक उपभोक्ता से आरंभ होकर किसी अंतिम मांसाहारी उपभोक्ता पर समाप्त होती है एवं जिसके मध्य में खाने एवं स्वयं के खा लिए जाने की प्रक्रिया निहित रहती है, कहलाती है- परभक्षी भोजन श्रृंखला, Predator Food Chain

वह भोजन  श्रृंखला जिसमें ऊर्जा का प्रवाह मृत कार्बनिक पदार्थों से आरंभ होता है और सूक्ष्म जीवाणुओं तक जाता है क्या कहलाता है- मृतजीवी भोजन श्रृंखला, Syprophytic food chain 

समुद्री वातावरण में मुख्य प्राथमिक उत्पादक होते हैं- फाइटोप्‍लैंक्‍टॉन्‍स

वे जलीय क्षेत्र जिसमें पर्याप्‍त  मात्रा में पोषक पदार्थ होते हैं तथा पौधों की वृद्धि हेतु उपयुक्‍त होते हैं क्‍या कहलाते हैं- यूट्रोफिक

पारिस्थितिकी तंत्र मे उच्चतम पोषण-स्तर पाया जाता है- सर्वाहारी में

पारिस्थितिकी निकाय में ऊर्जा का प्राथमिक स्रोत है- सौर ऊर्जा

सूक्ष्मजीवों के विशाल समूह जैसे फफूंद, जीवाणु, प्रोटोजोआ, केंचुआ आदि किस प्रकार की भूमिका निभाते हैं- अपघटकों (Decomposer) की भूमिका

जब 2 अलग अलग प्रकार के पौधों के संबंध भोजन आधरित न होकर आवास आधरित हो तो क्या कहलाता है- अधिपाद, Epiphytes

भारत में पायी जानेवाली वह वनस्‍पति जिसका मूल भारत के बाहर है क्या कहलाता है- बोरियल (Boreal)

जीवो में ऊर्जा प्रवाह किस प्रकार होता है- एकदिशीय उर्जा प्रवाह

वे जीवधारी जो अपना भोजन प्राथमिक उत्पादकों(हरे पौधों) से प्राप्त करते हैं कहलाते हैं- प्राथमिक उपभोक्ता (Primary consumer)

समस्‍त भोजन श्रृंखला का आरंभ कहां से होता है- हरें पौधों से

बहते जलीय आवास जैसे- नदी को क्या कहा जाता है- लोटिक आवास

स्थिर जलीय आवास जैसे- आद्र्रभमि, तालाब, दलदल क्या कहा जाता है- लैन्टिक आवास

किस पौधे को उसकी अत्‍यधिक जल अवशोषण क्षमता के कारण पर्यावरण शत्रु घोषित किया गया है- यूकेलिप्‍टस

वे सूक्ष्म जीव जो मृत पौधों, जीव-जंतुओं और अन्य जैविक पदार्थों को सड़-गला कर वियोजित कर देते हैं, क्या कहलाते हैं- वियोजक (Decomposor)

जब एक पारिस्थितिकी तंत्र में विभिन्‍न भोजन श्रृखलाएं परस्‍पर जुड़ी होती है तो इसे क्‍या कहा जाता है- भोजन संजाल(Food Web)

ऐसे जीवित प्राणी जो किसी मृत अथवा अपघटित अवयवी पदार्थ को अपने भोजन के रूप में ग्रहण करते हैं तो क्‍या कहलाते हैं- मृतजीवी

वे जीव अथवा पादप जिनके भोजन के स्रोत जीवित पौधे तथा जीवित पशुओं से प्राप्‍त होता है क्‍या कहलाता है- परजीवी (Parasite)


परजीवी के प्रकार

एंट्रोपैरासाइट्स-जो मेजबान शरीर के अंदर रहते हैं जैसे- टेपवर्म (फीताकृमि)

एक्‍टोपैरासाइट्स-जो मेजबान शरीर के बाहर रहते हैंजैसे- जुंए, पिस्सु

निश्चित दिए गए तापमान तथा समय में जल की एक ईकाई के घनत्‍व द्वारा जैव रासायनिक ऑक्‍सीकरण हेतु उपयोगी की जानेवाली ऑक्‍सीजन की मात्रा क्‍या कहलाती है-Biochemical Oxygen Demand

ऐसा क्षेत्र जहां समान स्‍वभाव एवं समान आवश्‍यकता वाले पशु तथा पौधे एक साथ रहते हैं क्‍या कहलाता है- बायोटोप

शीत निद्रा क्‍या होती है- उत्‍तरजीविता का एक तंत्र जिसमें जीव की उपापचय क्रिया में कमी आ जाती है और भूमिगत हो जाते हैं। जैसे- मेंढक  

भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम कब लागू किया गया-1972

पर्यावरण संरक्षण अधनियम कब लागू किया गया- 1986 

वन संरक्षण अधिनियम कब लागू किया गया-1980

किस अधिनियम के द्वारा किसी क्षेत्र को पारिस्थितिकी संवेदी क्षेत्र घोषित किया  जाता है- पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986

राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी शोध संस्थान कहां अवस्थित है- नागपुर

विश्व मौसम विज्ञान संगठन का मुख्यालय कहां है- जिनेवा

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम कहां स्थित है- नैरोबी

गैर-सरकारी पर्यावरण संगठन ग्रीन पीस इंटरनेशनल का मुख्यालय-एमस्टरडम

क्‍लब ऑफ रोम क्‍या है- वैज्ञानिकों, नौकरशाहों, व्‍यवसायियों का एक संगठन जो मानवता के समक्ष उत्‍पन्‍न होने वाली वैश्विक चुनौतियों के समाधान हेतु कार्य करती है।


पादन किस रेशम का होता हैक्रमशः मलबरी एवं मूंगा रेशम  




 


प्रश्‍न- पृथ्वी पर सबसे बड़ा पारिस्थितिकी तंत्र क्या है?

  1. वायु मंडल
  2. जल मंडल
  3. स्‍थल मंडल
  4. जैवमंडल

उत्‍तर- जैव मंडल

 

प्रश्‍न- भारत सरकार द्वारा वर्ष 2010 में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की स्थापना संविधान  के किस अनुचछेद को ध्‍यान में रखकर की गयी?

  1. अनुच्‍छेद 51
  2. अनुच्‍छेद 21
  3. अनुच्‍छेद 14
  4. अनुच्‍छेद 20

उत्‍तर- अनुच्‍छेद 21स्‍वस्‍थ पर्यावरण के अधिकार के तहत

 

प्रश्‍न- पर्यावरण निम्‍न में से किस घटक से निर्मित होता है?

  1. जैविक एवं अजैविक
  2. अजैविक एवं भूआकृतिक
  3. जैविक एवं भू आकृतिक
  4. जैविकअजैविकभूआकृतिक

उत्‍तर- जैविकअजैविकभूआकृतिक घटकों के योग से बनता है।

 

प्रश्‍न- भारत में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम कब पारित हुआ?

  1. 1972
  2. 1976
  3. 1982
  4. 1986

उत्‍तर- 1986

 

प्रश्‍न- ब्रंटलैंड आयोग जिसको औपचारिक रूप में वर्ल्‍ड कमीशन ऑन एनवायरमेंट एंड डेवलपमेंट (WCED) नाम से जाना जाता है उसकी विश्‍व को प्रमुख देन क्‍या मानी जाती है?

  1. कार्बन टैक्‍स की अवधारण का विकास
  2. जैविक परितंत्र की अवधारणा का विकास
  3. सतत विकास की अवधारणा का विकास
  4. उपरोक्‍त में से कोई नहीं ।

उत्‍तर- सतत विकास की अवधारण का विकास

सतत विकास शब्द की उत्पतति ब्रंटलैंड आयोग के ‘हमारा साझा भविष्‍य’ नामक घोषणा पत्र से हुई।

 

प्रश्‍न- सतत विकास के प्रमुख स्तंभों में किसे शामिल किया जाता है?

  1. आर्थिक विकास
  2. पर्यावरण सरंक्षण
  3. सामाजिक समानता
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी

 

प्रश्‍न- संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा निर्धारित सतत विकास लक्ष्यों (Sustainable Development Goal की संख्या कितनी है?

  1. 11
  2. 17
  3. 21
  4. 30

उत्‍तर -17

 

प्रश्‍न- यह कथन किसका है,  पृथ्वी पर इतने संसाधन मौजूद हैं कि वह प्रत्येक व्यक्ति की जरूरत को तो पूरा कर सकता है किंतु किसी व्यक्ति की लालच को नहीं

  1. रविन्‍द्र नाथ टैगोर
  2. कार्ल मार्क्‍स
  3. आइंसटीन
  4. महात्मा गांधी

उत्‍तर- महात्‍मा गांधी

 

प्रश्‍न- वह नोबल गैस जो वायु में नहीं पाई जाती है?

  1. हीलियम
  2. आर्गन
  3. क्रिप्‍टन
  4. रेडॉन

उत्‍तर- रेडॉन

 

प्रश्‍न- यदि पृथ्वी की सभी वनस्पतियां समाप्त हो जाए तो वायुमंडल में किस गैस की कमी हो जाएगी?

  1. कार्बन डाइऑक्‍साइड
  2. नाइट्रोजन
  3. ऑक्‍सीजन
  4. उपरोक्‍त में से कोई नहीं 

उत्‍तर – ऑक्सीजन

 

प्रश्‍न- पौधों द्वारा प्रकाश ऊर्जा किस रूप में ग्रहण किया जाता है?

  1. विकिरण ऊर्जा के रूप में
  2. भौतिक ऊर्जा के रूप में
  3. जैविक ऊर्जा के रूप में
  4. रासायनिक ऊर्जा के रूप में

उत्‍तर- रासायनिक ऊर्जा के रूप में

 

प्रश्‍न- समस्त पौधों एवं पशुओं में पाए जाने वाला ऐसा तंत्र जिसके द्वारा इनकी गतिविधियों के आंशिक सामंजस्य का नियंत्रण किया जाता है, क्‍या कहलाता है?

  1. तंत्रिका घड़ी
  2. जैविक घड़ी
  3. ऐच्छिक घड़ी
  4. कार्यात्‍मक घड़ी

उत्‍तर- जैविक घड़ी, Biological Clock 

 

प्रश्‍न- निम्‍न में कौन सुमेलित नहीं है।

  1. पशुओं का उनके प्राकृतिक वातावरण में अध्ययन- Anthropology
  2. जीवित प्राणियों की रासायनिक अवस्थाओं अध्ययन-  Bio-chemistry
  3. पक्षियों के वैज्ञानिक पर्यवेक्षणउनके स्वभाव एवं पारिस्थितिकी- Ornithology
  4. निम्न तापमान वाले पदार्थ एवं उनकी प्रकृति का अध्ययन- Cryology 

उत्‍तर- Anthropology मनुष्य के जैविकसांस्कृतिकभौगोलिकतथा ऐतिहासिक पक्षों के परस्पर संबंधों का अध्ययन जबकि पशुओं का उनके प्राकृतिक वातावरण में अध्ययन Ethology है।

 

प्रश्‍न- ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स द्वारा दिया जाने वाला इकोमार्क प्रमाण पत्र किन उत्पाद को दिया जाता है?

  1. पर्यावरण मैत्रीपूर्ण उत्पाद
  2. पोषणयुक्‍त उत्‍पाद
  3. जैविक उत्‍पाद
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- पर्यावरण मैत्रीपूर्ण उत्पाद

 

प्रश्‍न- पारिस्थितिकी स्‍थायी मितव्‍ययिता है’ यह किस आंदोलन का नारा है?

  1. नर्मदा बचाओ आंदोलन
  2. चिपको आंदोलन
  3. हरित क्रांति
  4. एपिको आंदोलन

उत्‍तर  चिपको आंदोलननेतृत्वकर्तासुन्दरलाल बहुगुणा । एपिको आंदोलन दक्षिण भारत में पर्यावरण संरक्षण संबंधित आंदोलन है।

 

प्रश्‍न-ऊर्जा का खाद्य के रूप में एक पोषी स्‍तर से दूसरे पोषी स्‍तर तक पहुंचने से संबंधित नियम कौन सा है?

  1. ऊर्जा अनुपात नियम
  2. आंतरिक ऊर्जा नियम
  3. पारस्‍परिक ऊर्जा नियम
  4. 10 प्रतिशत नियम

उत्‍तर- 10 प्रतिशत नियम

 

प्रश्‍न- एक पारिस्थितिकी तंत्र में एक पोषण स्तर से दूसरे पोषण स्तर में ऊर्जा की मात्रा पर स्थानांतरण के पश्चात क्‍या प्रभाव पड़ता है?

  1. कम होती जाती है।
  2. बढ़ती जाती है।
  3. अपरिवर्तित होती है
  4. पहले बढ़ती है फिर कम होती है।

उत्‍तर- घटती जाती है

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं ।

  1. पारिस्थितिकी तंत्र शब्द प्रथम प्रयोग- ए.जी टांसले
  2. पारिस्थितिकी तंत्र में तत्‍वों का चक्रण -भूजैव रासायनिक चक्र
  3. परिस्थितिकी तंत्र- एक खुला तंत्र वाला कार्यशील इकाई
  4. सर्वाधिक स्‍थायी पारिस्थितिकी तंत्र है- वायुमंडलीय पारिस्थितिकी तंत्र

उत्‍तर- समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र सर्वाधिक स्‍थायी पारिस्थितिकी तंत्र तथा यह पृथ्वी पर सर्वाधिक क्षेत्रफल में विस्‍तारित तंत्र है।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं ।

  1. सागरीय तट के पास निक्षेपित होनेवाले पदार्थ- नेरेटिक पदार्थ
  2. गहन सागरीय मैदानों की तली पर निक्षेपित होनेवाले पदार्थ- पेलैजिक पदार्थ
  3. सागर की तली में रहनेवाले जीव- बेन्‍थस
  4. सागर में प्रकाशित मंडल (200 मीटर तकतक प्रमुखता से पायी जाती हैनेक्‍टन   

 

उत्‍तर- सागर में प्रकाशित मंडल (200 मीटर तकतक प्रमुखता से प्लैंक्टन  पायी जाती है जबकि अप्रकाशित  मंडल (200 मीटर से ज्यादा गहराईमें पाए जानेवाले जीव को नेक्‍टन कहा जाता है।

 

प्रश्‍न- पारिस्थितिकी तंत्र के संबंध में असत्‍य कथन को बताएं।

  1. धान का खेत - कृत्रिम पारिस्थितिकी तंत्र
  2. मरुस्थल -स्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र
  3. मांसभक्षी पौधे कीड़ो से ग्रहण करते हैं- नाइट्रोजन
  4. पोषण का प्रथम स्‍तर माना जाता है- सूर्य

उत्‍तर- पोषण का प्रथम स्‍तर पादप को माना जाता है तथा इनको अजैविक घटकों में उत्पादक माना जाता है।

 

प्रश्‍न- समुद्री वातावरण में मुख्य प्राथमिक उत्पादक होते हैं

  1. बेन्‍थस
  2. नेक्‍टन
  3. यूट्रोफिक
  4. फाइटोप्‍लैंक्‍टॉन्‍स

उत्‍तर- फाइटोप्‍लैंक्‍टॉन्‍स

 

प्रश्‍न- वे जलीय क्षेत्र जिसमें पर्याप्‍त  मात्रा में पोषक पदार्थ होते हैं तथा पौधों की वृद्धि हेतु उपयुक्‍त होते हैं क्‍या कहलाते हैं?

  1. बेन्‍थस
  2. नेक्‍टन
  3. यूट्रोफिक
  4. प्‍लैंक्‍टॉंस

उत्‍तर- यूट्रोफिक

 

प्रश्‍न- पारिस्थितिकी तंत्र मे उच्चतम पोषण-स्तर पाया जाता है?

  1. पादप में
  2. शाकाहारी में
  3. मांसाहारी में
  4. सर्वाहारी में

उत्‍तर सर्वाहारी में

 

प्रश्‍न- पारिस्थितिकी निकाय में ऊर्जा का प्राथमिक स्रोत कौन है?

  1. ऑक्‍सीजन
  2. हरित पादप
  3. सौर ऊर्जा
  4. शाकाहारी जीव

उत्‍तर- सौर ऊर्जा

 

प्रश्‍न- सूक्ष्मजीवों के विशाल समूह जैसे फफूंदजीवाणुप्रोटोजोआकेंचुआ आदि में कौन  अपघटकों (Decomposer) की भूमिका नहीं निभाते हैं?

  1. फफूंद
  2. प्रोटोजोआ
  3. केंचुआ
  4. उपरोक्‍त में से कोई नहीं

उत्‍तर- फफूंदजीवाणुप्रोटोजोआकेंचुआ सभी अपघटकों की भूमिका में है।

 

प्रश्‍न- Epiphytes में अलग अलग प्रकार के पौधों के संबंध किस आधार पर आधारित होते हैं?

  1. भोजन आधारित
  2. आवास आधारित
  3. क्रिया आधारित
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- आवास आधारित

 

प्रश्‍न- जीवो में ऊर्जा प्रवाह किस प्रकार होता है?

  1. बहुदिशात्‍मक
  2. एकदिशात्‍मक
  3. द्विदिशात्‍मक
  4. उपरोक्‍त में से कोई नहीं

उत्‍तर-  एकदिशीय उर्जा प्रवाह

 

प्रश्‍न- असत्‍य कथन को बताएं।

  1. समस्‍त भोजन श्रृंखला का आरंभ हरे पौधों से होता है।
  2. लोटिक आवास बहते जलीय आवास जैसेनदी  
  3. लैन्टिक आवास स्थिर जलीय आवास जैसेआद्र्रभमितालाबदलदल।  
  4. यूकेलिप्‍टस- पर्यावरण मित्र’ पौधे के रूप में घोषित

उत्‍तर- अत्‍यधिक जल अवशोषण क्षमता के कारण यूकेलिप्‍टस पर्यावरण शत्रु’ पौधे के रूप में घोषित।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं।

  1. जीवित पौधे तथा जीवित पशुओं से भोजन प्राप्‍त करनेवाला - बायोटोप
  2. मृत पौधोंजीव-जंतुओं और अन्य जैविक पदार्थों को वियोजित करनेवाला- डीकम्‍पोजर
  3. मेजबान शरीर के अंदर रहनेवाला परजीवी- एंट्रोपैरासाइट्स
  4. मेजबान शरीर के बाहर रहने वाला परजीवी- एक्‍टोपैरासाइट्स

उत्‍तर- जीवित पौधे तथा जीवित पशुओं से भोजन प्राप्‍त करनेवाला Parasite होता है जबकि बायोटोप वह क्षेत्र है जहां समान स्‍वभाव एवं आवश्‍यकता वाले पशु तथा पौधे साथ रहते हैं।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में कौन असत्‍य है?

  1. भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम लागू हुआ-1972
  2. पर्यावरण संरक्षण अधनियम लागू हुआ- 1986 
  3. वन संरक्षण अधिनियम लागू किया गया-1980
  4. उपरोक्‍त में से कोई नहीं

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी सत्‍य है

 

 

प्रश्‍न- किस अधिनियम के द्वारा किसी क्षेत्र को पारिस्थितिकी संवेदी क्षेत्र घोषित किया  जाता है

  1. भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972
  2. पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 
  3. वन संरक्षण अधिनियम 1980
  4. उपरोक्‍त में से कोई नहीं

उत्‍तर- पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य को बताएं।

  1. राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी शोध संस्थान- देहरादून
  2. विश्व मौसम विज्ञान संगठन- जिनेवा
  3. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम- नैरोबी
  4. गैर-सरकारी पर्यावरण संगठन ‘ग्रीन पीस इंटरनेशनल-एमस्टरडम

उत्‍तर- राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी शोध संस्थान नागपुर में है।

 

 

प्रश्‍न- दो भिन्‍न समुदायों के बीच का तंत्र क्‍या कहलाता है?

  1. बोरियल
  2. इकोटोन
  3. बेन्‍थम
  4. बायोटोप

उत्‍तर - इकोटोन

जब दो समुदायों को विभाजित करनेवाली इकोटोन की पहचान आसानी से नहीं हो पाती है तो इसे Edge Effect कहा जाता है।

 

 


No comments:

Post a Comment