GK BUCKET is best for BPSC and other competitive Exam preparation. gkbucket, bpsc prelims and mains, bpsc essay, bpsc nibandh, 71th BPSC, bpsc mains answer writing, bpsc model answer, bpsc exam ki tyari kaise kare

May 31, 2024

जैव विविधता

 

जैव विविधता



 

जैव विविधता का तात्पर्य है -किसी निश्चित भौगोलिक क्षेत्र में  पाई जाने वाली विभिन्न प्रकार के पादप एवं जंतुओं  की संख्या उनकी जैव विविधता कहलाती है।

जैव विविधता का विकास किस प्रकार से होता है- प्रकृति में लंबी समयावधि तक चलनेवाली विकास की जैविक प्रक्रियाओं के फलस्‍वरूप

जैव-विविधता के स्‍तर को कितने भागों  में बांटा गया है- 03

  1. अनुवांशिक विविधता (Genetic Diversity)
  2. प्रजातीय विविधता (Species Diversity)
  3. पारिस्थितिकी विविधता (Ecosystem Diversity)

जैव-विविधता का कौन सा स्‍तर किसी परितंत्र के संरचनात्मक तथा कार्यात्मक अवयवों का प्रतिनिधित्व करती है-पारिस्थितिकी विविधता (Ecosystem Diversity)

जैव विविधता के मापन हेतु अल्फा, बीटा तथा गामा विधियों का विकास किसके द्वारा किया गया- व्हिटेकर

किस क्षेत्र विशेष में प्रजाति समृद्धता की स्थिति को बताने वाली विविधता क्‍या कहलाती है- अल्फा विविधता

किस  जैव विविधता मापन विधि के द्वारा किसी क्षेत्र में प्रजातियों के बीच होने वाली अंतः क्रिया का ज्ञान प्राप्त किया जाता है- गामा विविधता

जैव विविधता में कमी के मुख्य कारण क्या है-जीवो के प्राकृतिक आवास में कमी,पर्यावरणीय प्रदूषण, वनों का विनाशझूम खेती

जैव विविधता के ह्रास का एक गंभीर परिणाम है-जातियों का विलोपन

किन भौगोलिक क्षेत्रों में जैव विविधता का स्तर कम पाया जाता है- मरुस्थलीय एवं ध्रुवीय क्षेत्र 

सर्वाधिक जैव विविधता पाई जाती है- उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों में

उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों में पादप तथा प्राणियों के विकास हेतु अनुकूलतम दशाएं पाए जाने का मुख्य कारण क्या है-

  1. वर्ष भर उच्च वर्षा 
  2. तापमान की उपस्थिति

दक्षिणी अमेरिका के अमेज़न उष्ण कटिबंधीय वर्षा वनों की सर्वाधिक जैव विविधता एवंविशालता के कारण क्या कहा जाता है- पृथ्वी का फेफड़ा

जीवों के लिए आदर्श पारितंत्र प्रदान करने वाली प्रवाल भित्तियां को किस अन्‍य नाम से जाना जाता है- समुद्री वर्षा वन 

ध्रुवों से भूमध्य रेखा की ओर जाने पर जैव विविधता पर क्या प्रभाव पड़ता है जैव विविधता बढ़ती जाती है

हॉटस्पॉट शब्द का सबसे पहले प्रयोग किसके द्वारा किया गया- नॉर्मन मायर्स

भारत में जैव विविधता के संवेदनशील स्थल हैं

  1. हिमालय,
  2. पश्चिमी घाट
  3. भारत म्यांमार सीमा
  4. सुंडालैंड




 

 

 

जैव-विविधता संरक्षण की  विधियां

स्वस्थाने संरक्षण (In-situ Conservation)

संरक्षण की वह विधि जब जीवों तथा पादपों का संरक्षण उसके प्राकृतिक आवास में ही किया जाता है ।

पर स्थाने संरक्षण (Ex-situ Conservation)

वह विधि जब किसी संकटग्रस्त प्रजातियों को टिश्यू कल्चर, एक्वरियम लैब, बीज बैंक, वानस्पतिक उद्यान, चिड़ियाघर आदि में रखकर संरक्षण के उपाय सुनिश्चित किए जाते हैं ।


असुरक्षित तथा दुलर्भ जीवों तथा पादपों से संबंधित रेड डाटा बुका का प्रकाशन किस संस्‍था द्वारा किया जाता है- IUCN

जैव विविधता के संरक्षण की दिशा में कौन सी वशविक संस्था कार्य कर रही है- (IUCN (International Union for conservation of Nature and Natural Resources

IUCN का मुख्‍यालय कहां है- स्विट्जरलैंड

IUCN एवं WWF के गठबंधन से बने TRAFFIC (Trade record Analysis of Flora and Fauna in Commerce) मिशन  का क्या  उद्देश्य है- वन्य पादप और जंतुओं के व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण

जैव विविधता तथा पर्यावरण पर केन्द्रित संयुक्‍त राष्‍ट्रसंघ का विशिष्‍ट अभिकरण संयुक्‍त राष्‍ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) का मुख्‍यालय कहां है- नैरोबी

2000 में सम्‍पन्‍न कार्टाजेना प्रोटोकॉल का संबंध किससे है- जैव विविधता का संरक्षण एवं विनियमन

2010 में नगोया में जैव विविधता के संरक्षण हेतु किस 10 वर्षीय रणनीति को अपनाया गया- एची लक्ष्य

संयुक्त राष्ट्र संघ के मानव एवं जीवमंडल कार्यक्रम के चार प्रमुख आदर्श वाक्य क्या है-संरक्षण, अनुसंधान, शिक्षा तथा स्थानीय लोगों के सहभागिता

पारितंत्र की बुनियादी प्रजातियां किसे कहा जाता है- फाइकस प्रजातियां जैसे-पीपल, बरगद आदि

यूनेस्को के मानव तथा जैवमंडल कार्यक्रम कब प्रारंभ किया गया-1971

किस देश के वनों में सर्वाधिक जैव विविधता पायी जाती है– ब्राजील

ऐसी प्रजातियां जिनका अस्तित्व पृथ्वी से पूरी तरह मिट चुका है वह IUCN की संरक्षण वर्गों की किस सूची में आता है-विलुप्त- (Extinct-Ex) जैसे-मॉरीशस डोडो

ऐसी प्रजातियां जिन के कुछ सदस्य जैव उद्यान और चिड़िया घरों में उपलब्ध है किंतु अपने प्राकृतिक आवास में उपलब्ध नहीं है- प्राकृतिक आवास में विलुप्त (Extinct in Wild-EW)

ऐसी प्रजातियां जो वर्तमान में संकट के दायरे में नहीं है किंतु समय रहते इनका संरक्षण नहीं किया गया तो कालांतर में यह विलुप्त हो सकते हैं- सुभेद्य (Vulnerable-VU)

जिन प्रजातियों के लुप्त होने की संभावना अत्यंत अल्प होती है वह IUCN की किस श्रेणी में आती है- न्यून संकटग्रस्त (Lower-Risk)

राष्ट्रीय उद्यानों में अनुवांशिक विविधता का रखरखाव किस प्रकार किया जाता है- इन सीटू संरक्षण द्वारा

जैव विविधता के साथ मानव के परम्परागत जीवन के संरक्षण हेतु सबसे महत्वपूर्ण रणनीति क्या है- जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र की स्थापना करना

सरकार द्वारा कितने जैवमंडल निचय स्‍थापित किए जा चुके हैं- 18

भारत के कितने जैवमंडल निचय को यूनेस्‍को की सूची में शामिल कर लिया गया है-12 

भारत के कितने जैवमंडल निचय को यूनेस्‍को की सूची में शामिल कर लिया गया है-12

1.        नीलगिरि (वर्ष 2000), तमिलनाडु, केरल तथा कर्नाटक

2.        मन्नार की खाड़ी (वर्ष 2001), तमिलनाडु

3.        सुंदरबन (वर्ष 2001), पश्चिम बंगाल

4.        नंदा देवी (वर्ष, 2004), उत्तराखंड

5.        नोकरेक (वर्ष 2009), मेघालय

6.        पंचमढ़ी (वर्ष 2009), मध्य प्रदेश

7.        सिमलीपाल (वर्ष 2009), ओडिशा

8.        अचानकमार-अमरकंटक (वर्ष 2012), मध्‍य प्रदेश, छत्तीसगढ़

9.        महान निकोबार (वर्ष 2013)

10.    अगस्त्यमलाई (वर्ष 2016), केरल एवं तमिलनाडु।

11.    खंगचेंदजोंगा, कंचनजंघा (वर्ष 2018), सिक्किम

12.    पन्ना जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र, (वर्ष 2020)मध्‍य प्रदेश

संविधान के किस अनुच्‍छेद में पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन और वन्‍य जीवों की रक्षा हेतु राज्‍यों को निर्देश दिया गया है- अनुच्‍छेद 48

भारत में किस वर्ष जैव विविधता अधिनियम पारित किया गया-2002

भारत सरकार द्वारा देश के पारम्‍परिक ज्ञान को सुरक्षित तथा संरक्षित रखने हेतु किस परियोजना की शुरुआत की गयी- TKDL(Traditional Knowledge Digital Library)

भारत के किस राज्य को वनस्पति शास्त्रियों का स्वर्ग माना जाता है- सिक्किम

भारत में जैव विविधता से भरपूर क्षेत्र शांत घाटी कहां  है- केरल

किस फल को भारत का जैतून कहा जाता है -आमला 

कश्मीरी हिरण हंगुल को कहां संरक्षित किया जा रहा है- दाचीग्राम वन्य जीव अभ्यारण (जम्‍मू-कश्‍मीर)

भारत में बाघ परियोजना की शुरुआत किस राष्‍ट्रीय पार्क से की गयी- जिम कार्बेट राष्‍ट्रीय पार्क, उत्‍तराखंड

वन्‍य जीव सुरक्षा अधिनियम  लाया गया- 1972

राष्‍ट्रीय वन्‍य जीव कार्य योजना कब प्रारंभ की गया- 1983

बाघ परियोजना की शुरुआत कब की गयी- 1973

टाइगर मैन ऑफ इंडिया कहा जाता है- कैलाश सांखलाराजस्थान

पारिस्थितिकी दृष्टिकोण से पूर्वी घाट एवं पश्चिमी घाट के बीच कौन सा बाघ आरक्षित क्षेत्र संपर्क का कार्य करता है- सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व

भारत का सबसे बड़ा बाघ रिजर्व किस पर्वत श्रेणी में स्थित है- नल्‍लामलाई पर्वत श्रेणी

भारत का सबसे बड़ा टाइगर आवास नागार्जुन सागर वन क्षेत्र स्थित है- आंध्र प्रदेश

बाघ आरक्षित क्षेत्र जो 2 राज्यों में विस्तृत है- पेंच, मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र

क्षेत्रफल के अनुसार भारत का सबसे छोटा बाघ रिजर्व कौन है- पेंच

भारत में सबसे ऊंचाई पर स्थित बाघ रिजर्व है- नामदफा, अरुणाचल प्रदेश

गिर वन एशियाई सिंह का वैज्ञानिक नाम है- पेन्‍थेरा लिओन परसिका

हिम चीता परियोजना भारत के किस क्षेत्र में चलाया गया- हिमालय क्षेत्र

भारत  का सबसे  बड़ा राष्ट्रीय उद्यान  है- हिमिस राष्ट्रीय उद्यान,लेह

भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है- साउथ बटन, अंडमान निकोबार 

भारत का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है- जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान (प्राचीन नाम- हेली नेशनल पार्क)

सबसे लंबा जीवित वृक्ष किसे माना जाता है- सिकोया

रामसर सम्मेलन किसके संरक्षण से संबंधित है- आर्द्रभूमि  संरक्षण

भारत की सबसे बड़ी अंतर्देशीय लवणीय आर्द्रभूमि  है- गुजरात में

भारत वन स्थिति रिपोर्ट-2019 में आद्रभूमियों को किसमें शामिल किया गया है- रिकार्डेड फारेस्ट एरिया में

भारत की आर्द्रभूमियाँ देश के रिकार्डेड फारेस्ट एरिया के कितने प्रतिशत क्षेत्र को कवर करती हैं- लगभग 3.83%

पारिस्थितिकी तंत्र किस प्रकार का तंत्र होता है- एक गतिशील तंत्र

भारत में गिद्धों की संख्या में आयी गिरावट का मुख्य कारण क्या माना जाता है-पशुओं के दर्द निवारक दवा के रूप में प्रयुक्त डिक्लोफेनाक सोडियम

भारतीय वन्य जीवन के संदर्भ में फ्लाइंग फॉक्स क्या है- चमगादड़

फूलों की घाटी किस राज्य में स्थित है- उत्तरांचल

केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में- राजस्थान 

2003 में भारतीय राष्ट्रीय जैविक विविधता प्राधिकरण स्थापित हुआ- चेन्नई

प्रवाल विरंजन का प्रभावी कारण क्या है- सागरीय जल के सामान्य तापमान में वृद्धि 

ग्रेट बेरियर रीफ कहां स्थित है- आस्‍ट्रेलिया के उत्तर-पूर्वी तट पर

किस समुद्री स्तनधारी को घास खाने की आदत के कारण समुद्री गाय भी कहा जाता है- डयूगोंग

स्तनधारी जीव गंगा डाल्फिन (उपनाम-गंगा का टाइगर) का वैज्ञानिक नाम क्या है- प्लैटीनिस्टा गगेंटिका 

भारत में डाल्फिन अनुसंधान केन्द्र कहा स्थित है- पटना

गंगा डाल्फिन की घ्राण शक्ति तीव्र होने के कारण उसे कहा जाता है- सन ऑफ रीवर 

भारत का पहला डॉल्फिन रिजर्व कहां स्थापित किया गया- हुगली 

राष्‍ट्रीय डॉलफिन दिवस कब मनाया जाता है- 5 अक्टूबर

भारत में प्राकृतिक रूप में रेड पांडा पाया जाता है- उत्तर-पूर्वी भारत

कांग्रेस घास के नाम से किसे जाना जाता है- पार‍थीनियम हिस्‍टेरोफोरस

सबसे बड़ी पत्‍ती किसकी होती है- विक्‍टोरिया रीजिया

किस जंतु द्वारा सामाजिक श्रम विभाजन प्रदर्शित किया जाता है- चींटी

समुद्री खरगोश किस कहा जाता है- ऐप्लिसिया

कछुआ किस वर्ग का प्राणी है- सरीसृप

पानी पर रहनेवाला पक्षी कौन है- राजहंस Swan

सबसे छोटा पक्षी किस माना जाता है- हमिंग बर्ड

किस स्‍तनधारी को प्राणी जगत का कुशल इंजीनियर कहते हैं- बीवर

पक्षियों में सबसे ज्‍यादा उम्र किस पक्षी की होती है- गिद्ध

प्रकृति का सफाई कर्मी किसे माना जाता है- गिद्ध

गिद्ध प्रजनन केंद्र कहां है- पिंजौर, हरियाणा

भारत में हाथी परियोजना की शुरुआत कब हुई- 1992

किस वर्ष हाथी को राष्‍ट्रीय धरोहर पशु घोषित किया  गया- 2010

किस भारतीय को एशियाई हाथियों के संरक्षक कहते है- रमन सुकुमार

द बुक ऑफ इंडियन बर्ड्स किसकी रचना है- सलीम अली

संयुक्त राष्ट्र द्वारा किस अवधि को संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता दशक घोषित किया गया- 2011-2020

बोटेनिक गार्डन ऑफ द इंडियन रिपब्लिक स्थित है- नोयडा,उत्‍तर प्रदेश

संयुक्‍त राष्‍ट्र के यूनेस्‍को द्वारा संचालित किस कार्यक्रम के द्वारा जीवमंडलीय संरक्षित क्षेत्रों की स्‍थापना का प्रस्‍ताव रखा गया- मानव एवं जीवमंडल कार्यक्रम

 


BPSC Mains Special Notes by GK BUCKET STUDY TUEB
65वीं, से 69वीं BPSC के कई लाभार्थी लाभान्वित हुए । 
70th  BPSC हेतु आप भी लाभ उठाए।

गुणवत्तापूर्ण एवं न्यूनतम शुल्क के साथ अध्ययन सामग्री एवं अभ्‍यास  Whatapp or Call- 74704-95829

  BPSC Mains टेलीग्राम ग्रुप से  67th BPSC में  चयनित अभ्‍यर्थी 


BPSC मुख्य परीक्षा के हमारे Telegram Practice Group में जुड़े और निरंतर अभ्यास द्वारा लेखन शैली का विकास करें।

 


जैव विविधता

 

प्रश्‍न- जैव विविधता जिसका विकास प्रकृति में लंबी समयावधि तक चलनेवाली विकास की जैविक प्रक्रियाओं के फलस्‍वरूप होता है उसके (जैव-विविधता) स्‍तर में निम्‍न में कौन शामिल है?

  1. अनुवांशिक विविधता (Genetic Diversity)
  2. प्रजातीय विविधता (Species Diversity)
  3. पारिस्थितिकी विविधता (Ecosystem Diversity)
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- जैव विविधता  का तात्पर्य किसी निश्चित भौगोलिक क्षेत्र में  पाई जाने वाली विभिन्न प्रकार के पादप एवं जंतुओं  की संख्या से है जिसके 3 स्‍तर होते हैं।

 

जैव-विविधता का कौन सा स्‍तर किसी परितंत्र के संरचनात्मक तथा कार्यात्मक अवयवों का प्रतिनिधित्व करती है?

  1. अनुवांशिक विविधता (Genetic Diversity)
  2. प्रजातीय विविधता (Species Diversity)
  3. पारिस्थितिकी विविधता (Ecosystem Diversity)
  4. उपरोक्‍त में से कोई नहीं

उत्‍तर-पारिस्थितिकी विविधता (Ecosystem Diversity)

 

 

प्रश्‍न- जैव विविधता मापन हेतु अल्फाबीटा तथा गामा विधियों का विकास व्हिटेकर द्वारा किया गया। इस मापन में किस क्षेत्र विशेष में प्रजाति समृद्धता की स्थिति को बताने वाली विविधता क्‍या कहलाती है?

  1. अल्फा विविधता
  2. बीटा विविधता
  3. गामा विविधता
  4. उपरोक्‍त में से कोई नहीं

उत्‍तर- अल्फा विविधता

 

 

प्रश्‍न- किस  जैव विविधता मापन विधि के द्वारा किसी क्षेत्र में प्रजातियों के बीच होने वाली अंतः क्रिया का ज्ञान प्राप्त किया जाता है?

  1. अल्फा विविधता
  2. बीटा विविधता
  3. गामा विविधता
  4. उपरोक्‍त में से कोई नहीं

उत्‍तर- गामा विविधता

 

 

प्रश्‍न- जैव विविधता में कमी के मुख्य कारण क्या है?

  1. जीवो के प्राकृतिक आवास में कमी
  2. पर्यावरणीय प्रदूषण
  3. वनों का विनाश एवं झूम खेती
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं।

  1. जैव विविधता के ह्रास का एक गंभीर परिणाम जातियों का विलोपन है।
  2. मरुस्थलीय एवं ध्रुवीय क्षेत्रों में जैव विविधता का स्तर कम पाया जाता है।
  3. सबसे कम जैव विविधता उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों में पाई जाती है।
  4. ध्रुवों से भूमध्य रेखा की ओर जाने पर जैव विविधता बढ़ती जाती है।

उत्‍तर- सर्वाधिक जैव विविधता उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों में पाई जाती है। इन वनों में पादप तथा प्राणियों के विकास हेतु वर्ष भर उच्च वर्षा एवं तापमान की अनुकूलतम दशाएं पायी जाती है।

 

प्रश्‍न- उष्ण कटिबंधीय वर्षा वनों की सर्वाधिक जैव विविधता एवं विशालता के कारण  किसे पृथ्वी का फेफड़ाकहा जाता है?

  1. अमेजन वन
  2. इंडोनेशिया के वन
  3. पश्चिमी घाट, भारत
  4. मैंग्रोव वनस्‍पति वन

उत्‍तर- दक्षिणी अमेरिका के अमेज़न वन

 

प्रश्‍न- जीवों के लिए आदर्श पारितंत्र प्रदान करने वाली किस संरचना को समुद्री वर्षा वन को किस अन्‍य नाम से जाना जाता है?

  1. प्रवाल भित्तियां
  2. मैंग्रोव
  3. महाद्वीपीय मग्‍नतट
  4. महासागरीय द्वीप

उत्‍तर- प्रवाल भित्तियां 

 

प्रश्‍न- हॉटस्पॉट शब्द का सबसे पहले प्रयोग नॉर्मन मायर्स द्वारा किया गया। भारत में पश्चिमी घाट के अलावा जैव विविधता के संवेदनशील स्थल कौन कौन से हैं?

  1. हिमालय
  2. भारत म्यांमार सीमा
  3. सुंडालैंड
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी

 

प्रश्‍न- जैव-विविधता संरक्षण की  विधियों में संरक्षण की वह विधि जब जीवों तथा पादपों का संरक्षण उसके प्राकृतिक आवास में ही किया जाता है क्‍या कहलाता है ?

  1. स्वस्थाने संरक्षण (In-situ Conservation)
  2. पर स्थाने संरक्षण (Ex-situ Conservation)
  3. उपरोक्‍त दोनों
  4. उपरोक्‍त में से कोई नहीं

उत्‍तर- स्वस्थाने संरक्षण (In-situ Conservation)

 

प्रश्‍न- जैव-विविधता संरक्षण की  विधियों में पर स्थाने संरक्षण (Ex-situ Conservation) में संकटग्रस्त प्रजातियों का संरक्षण के उपाए किस प्रकार सुनिश्चित किया जाता है?

  1. टिश्यू कल्चर द्वारा
  2. एक्वरियम लैब या बीज बैंक द्वारा
  3. वानस्पतिक उद्यान या चिड़ियाघर द्वारा
  4. उपरोक्‍त सभी द्वारा

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी द्वारा

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं ।

  1. रेड डाटा बुक असुरक्षित तथा दुलर्भ जीवों तथा पादपों से संबंधित है।
  2. रेड डाटा बुका का प्रकाशन IUCN संस्‍था द्वारा किया जाता है।
  3. IUCN का मुख्‍यालय पेरिस में है।
  4. IUCN एवं WWF के गठबंधन से बने  मिशन  का उद्देश्य वन्य पादप और जंतुओं के व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण है।

उत्‍तर- IUCN का मुख्‍यालय स्विट्जरलैंड में है। TRAFFIC (Trade record Analysis of Flora and Fauna in Commerce) मिशन

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं ।

  1. जैव विविधता के संरक्षण की दिशा में कार्यरत वैश्विक संस्था-  IUCN 
  2. संयुक्‍त राष्‍ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) का मुख्‍यालय न्‍यूयार्क में है।
  3. वर्ष 2000 का कार्टाजेना प्रोटोकॉल - जैव विविधता का संरक्षण एवं विनियमन
  4. एची लक्ष्य रणनीति- जैव विविधता संरक्षण हेतु 10 वर्षीय रणनीति ।

उत्‍तर- संयुक्‍त राष्‍ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) का मुख्‍यालय नैरोबी में है।

IUCN का पूर्ण रूप International Union for conservation of Nature and Natural Resources है।

 

प्रश्‍न- चार प्रमुख आदर्श वाक्य संरक्षणअनुसंधानशिक्षा तथा स्थानीय लोगों के सहभागिता संयुक्त राष्ट्र संघ के किस कार्यक्रम से संबंधित है?

  1. मानव एवं जीवमंडल कार्यक्रम
  2. ओजोन संरक्षण कार्यक्रम 
  3. प्रदूषण नियंत्रय कार्यक्रम
  4. मैंग्रोव संरक्षण कार्यक्रम 

उत्‍तर- मानव एवं जीवमंडल कार्यक्रम

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं ।

  1. पारितंत्र की बुनियादी प्रजातियां फाइकस प्रजातियां पीपलबरगद आदि को कहा जाता है।
  2. यूनेस्को के मानव तथा जैवमंडल कार्यक्रम 1971 में प्रारंभ हुआ।
  3. विश्‍व में इंडोनेशिया के वनों में सर्वाधिक जैव विविधता पायी जाती है।
  4. मॉरीशस का डोडो IUCN की विलुप्त सूची में शामिल है।

उत्‍तर- विश्‍व में ब्राजील के वनों में सर्वाधिक जैव विविधता पायी जाती है।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं।

  1. बीवर स्‍तनधारी है जिसे प्राणी जगत का कुशल इंजीनियर कहते हैं।
  2. द बुक ऑफ इंडियन बर्ड्स’ सलीम अली की रचना है।  
  3. बोटेनिक गार्डन ऑफ द इंडियन रिपब्लिक नोयडा,उत्‍तर प्रदेश में है।
  4. राष्‍ट्रीय डॉलफिन दिवस नवम्‍बर को मनाया जाता है।

उत्‍तर- राष्‍ट्रीय डॉलफिन दिवस अक्टूबर को मनाया जाता है।

 

प्रश्‍न- वैसी प्रजातियां जो वर्तमान में संकट के दायरे में नहीं किन्‍तु संरक्षण की कमी से विलुप्त हो सकते हैं क्‍या कहलाते हैं?

  1. प्राकृतिक आवास में विलुप्त (Extinct in Wild-EW)
  2. न्यून संकटग्रस्त (Lower-Risk)
  3. सुभेद्य (Vulnerable-VU)
  4. उपरोक्‍त में से कोई नहीं

उत्‍तर- सुभेद्य (Vulnerable-VU)

ऐसी प्रजातियां जिनके कुछ सदस्य जैव उद्यान और चिड़िया घरों में उपलब्ध है किंतु अपने प्राकृतिक आवास में नहीं वे प्राकृतिक आवास में विलुप्त श्रेणी में है।

 

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं।

  1. भारत सरकार द्वारा 18 जैवमंडल निचय स्‍थापित किए जा चुके हैं।
  2. भारत के 12 जैवमंडल निचय यूनेस्‍को की सूची में शामिल है।  
  3. संविधान के अनुच्‍छेद 52 में पर्यावरण संरक्षण और वन्‍य जीव रक्षा हेतु राज्‍यों को निर्देश है।
  4. भारत में 2002 में जैव विविधता अधिनियम पारित किया गया।

उत्‍तर- संविधान के अनुच्‍छेद 48 क पर्यावरण संरक्षण और वन्‍य जीव रक्षा हेतु राज्‍यों को निर्देश है।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं।

  1. राष्ट्रीय उद्यानों में अनुवांशिक विविधता का रखरखाव-इन सीटू संरक्षण द्वारा  
  2. जैव विविधता के साथ मानव के परम्परागत जीवन संरक्षण की रणनीति-जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र की स्थापना
  3. भारत सरकार द्वारा देश के पारम्‍परिक ज्ञान को संरक्षित रखने हेतु आरंभ परियोजना- TKDL (Traditional Knowledge Digital Library)
  4. केरल राज्य को ‘वनस्पति शास्त्रियों का स्वर्ग’ माना जाता है।

उत्‍तर- सिक्किम राज्य को ‘वनस्पति शास्त्रियों का स्वर्ग’ माना जाता है।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं।

  1. भारत में जैव विविधता से भरपूर क्षेत्र ‘शांत घाटी’ केरल में है।
  2. आमला को भारत का जैतून’ कहा जाता है।
  3. दाचीग्राम वन्य जीव अभ्यारण (जम्‍मू-कश्‍मीर)- कश्मीरी हिरण हंगुल संरक्षण।  
  4. भारत में बाघ परियोजना की शुरुआत सत्‍यमंगलम टाइगर रिजर्व से हुई।

उत्‍तर- भारत में बाघ परियोजना की शुरुआत जिम कार्बेट राष्‍ट्रीय पार्कउत्‍तराखंड से हुई।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं।

  1. वन्‍य जीव सुरक्षा अधिनियम  1972 में लाया गया।
  2. बाघ परियोजना की शुरुआत 1980 में की गयी।
  3. राष्‍ट्रीय वन्‍य जीव कार्य योजना 1983 में प्रारंभ की गयी।
  4. राजस्थान के कैलाश सांखला को  टाइगर मैन ऑफ इंडिया’ कहा जाता है।

उत्‍तर- बाघ परियोजना की शुरुआत 1973 में की गयी।

 

 

प्रश्‍न -पारिस्थितिकी दृष्टिकोण से पूर्वी घाट एवं पश्चिमी घाट के बीच कौन सा बाघ आरक्षित क्षेत्र संपर्क का कार्य करता है?

  1. परम्बिकुलम टाइगर रिजर्व
  2. सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व
  3. अनामलाई
  4. मुदुमलई

उत्‍तर- सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व

 

प्रश्‍न- भारत में टाइगर रिवर्ज के संबंध में असत्‍य कथन बताएं।

  1. 2023 में मध्य प्रदेश ने राज्य के 7वें और भारत के 54वें टाइगर रिजर्व के रूप में वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की स्थापना की। 
  2. भारत का सबसे बड़ा टाइगर आवास नागार्जुन सागर वन क्षेत्र, आंध्र प्रदेश स्थित है।  
  3. पेंच बाघ आरक्षित क्षेत्र आन्‍ध्र प्रदेश एवं कर्नाटक में विस्तृत है।
  4. क्षेत्रफल के अनुसार भारत का सबसे छोटा बाघ रिजर्व कौन है- पेंच

उत्‍तर- पेंच बाघ आरक्षित क्षेत्र राज्यों मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र में विस्तृत है।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं।

  1. सबसे लंबा जीवित वृक्ष सिकोया को माना जाता है।
  2. रामसर सम्मेलन आर्द्रभूमि  संरक्षण से संबंधित है।
  3. भारत की सबसे बड़ी अंतर्देशीय लवणीय आर्द्रभूमि  पश्चिम बंगाल में है।
  4. भारत में सबसे ऊंचाई पर स्थित बाघ रिजर्व नामदफाअरुणाचल प्रदेश है।

उत्‍तर- भारत की सबसे बड़ी अंतर्देशीय लवणीय आर्द्रभूमि  गुजरात में है।



प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं।

  1. भारत  का सबसे  बड़ा राष्ट्रीय उद्यान  हिमिस राष्ट्रीय उद्यान,लेह है।
  2. भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान साउथ बटनलक्षद्वीप में है।
  3. भारत का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान (प्राचीन नामहेली नेशनल पार्क) है।
  4. गिर वन एशियाई सिंह का वैज्ञानिक नाम है- पेन्‍थेरा लिओन परसिका

उत्‍तर- भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान साउथ बटनअंडमान निकोबार  है।

 

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं।

  1. पारिस्थितिकी तंत्र एक गतिशील तंत्र होता है।
  2. भारत में गिद्धों की संख्या में आयी गिरावट का मुख्य कारण डीडीटी है।
  3. भारतीय वन्य जीवन के संदर्भ में फ्लाइंग फॉक्स का तात्‍पर्य चमगादड़ है।
  4. फूलों की घाटी उत्तरांचल राज्य में स्थित है।

उत्‍तर- भारत में गिद्धों की संख्या में आयी गिरावट का मुख्य कारण पशुओं के दर्द निवारक दवा के रूप में प्रयुक्त डिक्लोफेनाक सोडियम है।

 

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं।

  1. 2003 में भारतीय राष्ट्रीय जैविक विविधता प्राधिकरण चेन्नई में स्थापित हुआ।
  2. प्रवाल विरंजन का प्रभावी कारण सागरीय जल के सामान्य तापमान में वृद्धि है।
  3. ग्रेट बेरियर रीफ आस्‍ट्रेलिया के दक्षिणी-पश्चिमी तट पर स्थित है।
  4. डयूगोंग समुद्री स्तनधारी को घास खाने की आदत के कारण समुद्री गाय भी कहा जाता है।

उत्‍तर- ग्रेट बेरियर रीफ आस्‍ट्रेलिया के उत्तर-पूर्वी तट पर स्थित है।

 

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं।

  1. स्तनधारी जीव गंगा डाल्फिन (उपनाम-गंगा का टाइगरका वैज्ञानिक नाम प्लैटीनिस्टा गगेंटिका है।
  2. भारत में डाल्फिन अनुसंधान केन्द्र इलाहाबाद में स्थित है।
  3. गंगा डाल्फिन की घ्राण शक्ति तीव्र होने के कारण उसे सन ऑफ रीवर  कहा जाता है।
  4. भारत का पहला डॉल्फिन रिजर्व हुगली, पश्चिम बंगाल में स्थापित किया गया।

उत्‍तर -भारत में डाल्फिन अनुसंधान केन्द्र पटना में स्थित है।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं।

  1. भारत में प्राकृतिक रूप में रेड पांडा पश्चिमी घाट में पाया जाता है।
  2. पार‍थीनियम हिस्‍टेरोफोरस को कांग्रेस घास के नाम जाना जाता है।
  3. सबसे बड़ी पत्‍ती विक्‍टोरिया रीजिया की होती है।
  4. चींटी द्वारा सामाजिक श्रम विभाजन प्रदर्शित किया जाता है।

उत्‍तर- भारत में प्राकृतिक रूप में रेड पांडा उत्तर-पूर्वी भारत में पाया जाता है।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं।

  1. कछुआ सरीसृप वर्ग का प्राणी है।
  2. ऐप्लिसिया को समुद्री खरगोश कहा जाता है।
  3. पानी पर रहनेवाला पक्षी राजहंस Swan है।
  4. सबसे छोटा पक्षी डोडो है।

उत्‍तर- सबसे छोटा पक्षी हमिंग बर्ड को माना जाता है।

डोडो (रैफस कुकुलैटस) मॉरीशस का एक स्थानीय पक्षी था जो मानव द्वारा अत्याधिक शिकार किये जाने के कारण विलुप्त हो गया।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में सत्‍य कथन को बताएं।

  1. पक्षियों में सबसे ज्‍यादा उम्र गिद्ध की होती है।
  2. प्रकृति का सफाई कर्मी गिद्ध को माना जाता है।
  3. गिद्ध प्रजनन केंद्र कहां पिंजौरहरियाणा में है।
  4. सभी कथन सत्‍य है।

उत्‍तर- सभी कथन सत्‍य है।

 

 

प्रश्‍न- निम्‍न में सत्‍य कथन को बताएं।

  1. भारत में हाथी परियोजना की शुरुआत 1992 में हुई।
  2. 2010 में हाथी को राष्‍ट्रीय धरोहर पशु घोषित किया  गया।
  3. रमन सुकुमार को एशियाई हाथियों के संरक्षक’ कहा जाता है।
  4. सभी कथन सत्‍य है।

उत्‍तर- सभी कथन सत्‍य है।

 

 

 

 

 



No comments:

Post a Comment