GK BUCKET is best for BPSC and other competitive Exam preparation.

May 7, 2024

भारत की जलवायु

भारत की जलवायु 



मानसून से अभिप्राय- ऐसी जलवायु जिसमें ऋतु के अनुसार पवनों की दिशा में उत्‍क्रमण हो जाता है अथार्त मौसम परिवर्तन के साथ हवा की दिशा में भी विपरीत परिवर्तन

मानसून शब्‍द की उत्‍पत्ति किस भाषा से हुई- अरबी

भारत की जलवायु किस प्रकार की है-उष्‍ण मानसूनी/ उष्णकटिबंधीय मानसूनी जलवायु

कौन सी रेखा भारत के उत्‍तरी भाग में शीतोष्‍ण कटिबंध तथा दक्षिणी भाग को उष्‍ण कटिबंध में बांटती है- कर्क रेखा

ऊपरी वायुमंडल में अति तीव्र गति से चलने वाली वायु प्रवाह प्रणाली क्‍या कहलाती है- जेट स्‍ट्रीम

हिमालय के उत्‍तर में चलनेवाली जेट प्रवाहों के मार्ग में कौन अवरोध का कार्य करता है- तिब्‍बत का पठार


ग्रीष्‍म काल में जेट प्रवाह प्रवाहित होती है -भारतीय सीमा के बाहर


शीत काल में जेट प्रवाह कहां प्रवाहित होती है- भारतीय सीमा के भीतर


भारत में मानसून के प्रस्‍फोट के लिए महत्‍वपूर्ण कारक है-पूर्वी जेट प्रवाह


पूर्वी जेट प्रवाह के प्रभाव से दक्षिणी हिंद महासागर में कहां पर उच्‍च वायु दाब का विकास होता है- मेडागास्‍कर के पास


मानसून के पीछे हटने या लौटने को क्या कहा जाता है- मानसून निवर्तन


मानसून के दौरान लगातार वर्षा होने के बाद कुछ सप्‍ताह के लिए वर्षा रुक जाना क्‍या कहलाता है- मानसून विच्‍छेद


किस सिद्धांत के अनुसार महाद्वीपों एवं महासागरों के तापमान में अंतर के कारण मानसून हेतु अनुकूल दशाएं उत्‍पन्‍न होती है- तापीय सिद्धांत


ग्रीष्‍मकाल में निम्‍न वायुदाब का विकास कर्क रेखा पर होने के कारण हवाएं किस ओर चलती है- महासागर से स्‍थल की ओर


शीतकाल में उच्‍च वायुदाब का विकास कर्क रेखा पर होने के कारण हवाएं किस ओर चलती है- स्‍थल से महासागर की ओर


भारत में मानसून किस राज्‍य में सबसे पहले प्रवेश करता है- केरल


भारत में औसत वार्षिक वर्षा कितनी होती है- लगभग 125 सेमी


तमिलनाडु में मानसून के सामान्य महीने माने जाते हैं- नवंबर-दिसंबर 


उत्तर-पूर्वी मानसून से सर्वाधिक वर्षा प्राप्त करने वाला राज्य-तमिलनाडु


भारत के उत्तरी मैदानों में शीत ऋतु में वर्षा होती है-पश्चिमी विक्षोभ से


भारत में शरदकालीन वर्षा के प्रमुख क्षेत्र हैं-पंजाब एवं तमिलनाडु


 

भारत में ग्रीष्‍मकाल के स्‍थानीय तूफान


मानसून पूर्व बौछार जो केरल एवं तटीय कर्नाटक में आती है क्या कहलाती है- केरल में आम्र वर्षा तथा कर्नाटक में चेरी ब्लास्म


केरल एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में होनेवाली वर्षा जो कहवा के फुलों को खिलने में सहायक होती है-फूलों वाली बौछार


पश्चिम बंगाल, असम में चलनेवाली विनाशकारी वर्षायुक्त पवनें कहलाती है- काल वैशाखी


किन फसलों के उत्‍पादन हेतु काल वैशाखी लाभकारी है- चाय, पटसन एवं चावल


काल वैशाखी के दौरान आनेवाली तूफानों को असम में कहा जाता है- बारदोली छीड़ा


उत्‍तरी मैदान में पंजाब-बिहार के मध्‍य चलनेवाली शुष्‍क एवं गर्म पवनें कहलाती है- लू 


भारत में मानसून के मुख्‍य प्रकार

  1. उत्तर पूर्वी मानसून
  2. दक्षिणी पश्चिमी मानसून

 

उत्तर पूर्वी मानसून

शीत ऋतु में भारत में उत्तर-पूर्व दिशा से प्रवाहित होने वाली मानूसन है- उत्तर पूर्वी मानसून


लौटती हुई मानसून बंगाल की खाड़ी से जलवाष्प ग्रहण कर कहां वर्षा कराती है तमिलनाडु (कोरोमंडल त)


भारत में शीत ऋतु में होने वाली वर्षा किन हवाओं द्वारा होती हैं- पश्चिमी विक्षोभ तथा उत्‍तर-पूर्वी मानसून द्वारा


पश्चिमी विक्षोभ सामान्‍यत: क्‍या है -एक शीतोष्ण चक्रवात


पश्चिमी विक्षोभ की उत्पत्ति कहां होती है- भूमध्य सागर के ऊपर


भारत में पश्चिमी विक्षोभ आगमन में सहायक है- पश्चिमी जेट प्रवाह


पश्चिमी विक्षोभ मुख्यतः किस भाग में वर्षा कराती है- पश्चिमोत्तर भारत


शीतकाल में भारतीय उपमहाद्वीप में पश्चिम तथा उत्तर पश्चिम दिशा से प्रवेश करने वाली विक्षोभ हेतु उत्प्रेरक का कार्य करता है- पश्चिमी जेट प्रवाह


पश्चिमी विक्षोभ के आने का पूर्व संकेत क्‍या माना जाता है- शीतकाल में रात्रि के तापमान में वृदि्ध


पश्चिम विक्षोभ द्वारा पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में वर्षा किस रूप में होती है- हिमपात के रूप में


भारत में किस प्रकार की फसलों के लिए पश्चिमी विक्षोभ की वर्षा लाभकारी होता है- रबी फसल


पश्चिमी विक्षोभ की वर्षा का राजस्‍थान में स्‍थानीय नाम है- मावठ


 

दक्षिणी पश्चिमी मानसून

दक्षिणी पश्चिमी मानसून किस काल में प्रवाहित होती है- ग्रीष्‍म काल


भारत में सर्वाधिक वर्षा प्राप्‍त होती है- दक्षिण पश्चिम मानसून द्वारा


भारत की प्रायद्वीपीय आकृति के कारण दक्षिणी पश्चिमी मानसून कितनी शाखाओं में विभाजित हो जाती है- 2

  1. अरब सागर शाखा
  2. बंगाल की खाड़ी शाखा


दक्षिणी पश्चिमी मानसून की कौन सी शाखा अपेक्षाकृत ज्‍यादा शक्तिशाली होती है- अरब सागर शाखा (कुल आर्द्रता का लगभग 65%)

 

 

अरब शाखा की  उपशाखाएं

प्रथम उपशाखा

पश्चिमी घाट के तटवर्ती भागों में वर्षा कराती है

द्वितीय उपशाखा

नर्मदा-ताप्ती होते हुए छोटानागपुर पठार की ओर वर्षा कराती है।

तृतीय  उपशाखा

अरावली के समानांतर बढ़ते हुए हरियाणा-पंजाब मैदानी क्षेत्र में वर्षा कराती है

 

 

दक्षिण पश्चिम मानसून द्वारा सामान्‍यतः भारत के किस तटीय भाग में वर्षा नहीं होती- कोरोमंडल तट, आन्ध्र तट तथा उड़ीसा तट


दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान तमिलनाडु में वर्षा नहीं होने का कारण क्‍या है- तमिलनाड़ु का वृष्टिछाया क्षेत्र में होना

 

मानसून संबंधी अन्‍य तथ्‍य

कौन सी ऋतु मानसून प्रत्‍यावर्तन का काल कहलाती है- शरद ऋतु


किस स्‍थान पर अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी दोनों शाखाओं से वर्षा होती है- पंजाब


दक्षिण भारत में उत्‍तर भारत जैसी लू हवाएं क्‍यों नहीं चलती- समुद्री प्रभाव के कारण 


 

भारत में वर्षा की मात्रा

दक्षिण पश्चिमी मानूसन

लगभग 74%

प्रत्‍यावर्तित/ लौटती मानसून

लगभग 13%

मानसून पूर्व स्‍थानीय चक्रवाती वर्षा

लगभग 10%

पश्चिमी विक्षोभ

लगभग 3%

 

किसकी उपस्थिति के कारण भारत के शीतोष्ण कटिबंधीय प्रदेश में वर्षा होती है- हिमालय


अमृतसर तथा शिमला एक अक्षांश पर होने के बावजूद उनकी जलवायु में भिन्‍नता का प्रमुख कारण क्‍या है- समुद्रतल से ऊंचाई में भिन्नता


पूर्वी प्रशांत महासागर में पेरू के तट के निकट प्रकट होने वाली उष्‍ण समुद्री धारा क्‍या कहलाती है- अलनीनो


मौसमी दशाओं में परिवर्तन भारत के किन भागों में देखा जा सकता है -भारत के भीतरी भागों में


यदि भारत में मानसून हवाएं न होती तो भारत कैसा प्रदेश होता- शुष्‍क भूभाग या मरुस्‍थल


मानसून की तीव्रता का अनुमान सामान्यतः किस प्रकार लगाया जा सकता है- वायुदाब का अंतर मापकर


कोपेन ने जलवायु वर्गीकरण का आधार क्या माना- तापमान तथा वर्षण


अलनीनो के कारण कौन सी घटना होती है-

  1. भूमध्‍यरेखीय वायुमंडलीय परिसंचरण में बदलाव
  2. समुद्री जल के वाष्‍पण में अनियमितता ।
  3. प्‍लवक की मात्रा में कमी

हिन्‍द महासागरीय डायपोल को इस नाम से जाना जाता है- भारतीय नीनो


 

 

मानसून अनुसंधान हेतु प्रमुख संस्‍थान

भारतीय मौसम विभाग

नई दिल्‍ली

अंतरिक्ष अनुप्रयोग केन्‍द्र

अहमदाबाद

भारतीय विज्ञान संस्‍थान

बंगलूरू

राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष प्रयोगशाला

बंगलूरू

सेटर फोर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कम्‍प्‍यूटिंग

पुणे

भारतीय उष्‍ण कटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्‍थान

पुणे

भारतीय राष्‍ट्रीय समुद्र सूचना सेवा केन्‍द्र

हैदराबाद

भारत में सुनामी वार्निंग सेंटर

हैदराबाद

 

हरितगृह प्रभाव उत्‍पन्‍न करनेवाली वायुमंडलीय गैसे-क्लोरोफलोरो कार्बन,  कार्बन डाईऑक्साइड,  मीथेन, ओजोन तथा नाइट्रस ऑक्‍साइड


भारत में सर्वाधिक वर्षा कहां होती है- मसिनराम, मेघालय


भारत में सबसे कम वर्षा वाला स्‍थान है- लेह


भारत में सबसे ठंडा स्‍थान कौन सा है- द्रास


राजस्‍थान, हरियाणा, पंजाब जैसे राज्‍य किस कारण से महाद्वीपीय जलवायु प्रदर्शित करते हैं- समुद्र से दूरी


भारत में सर्वाधिक दैनिक तापांतर पाया जाता है- मरुस्थलीय क्षेत्र में (राजस्थान)


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग कितने मापदंडों के आधार पर मानसून के व्‍यवहार के बारे में पूर्वानुमान लगाता है - 16


भारत में मौसम संबंधी सेवा का आरंभ कब  हुआ- 1875  


 

 एकदिवसीय परीक्षाओं के नोट्स  हैं जिनको आप आर्डर कर अपने घर पर प्राप्‍त कर सकते हैं। 
Colorful Oneliner Notes जैसा आपको Website पर दिख रहा है।

Whatsapp/Call  74704-95829 




प्रश्‍न- असत्‍य कथन का चयन करें?


  1. मानसून ऐसी जलवायु है जिसमें ऋतु के अनुसार पवनों की दिशा में उत्‍क्रमण होता है
  2. भारत की जलवायु उष्‍ण मानसूनी/ उष्णकटिबंधीय मानसूनी है।
  3. कर्क रेखा भारत को शीतोष्‍ण तथा उष्‍ण कटिबंध में बांटती है।
  4. जेट स्‍ट्रीम-निम्‍न वायुमंडल में मंद गति से चलने वाली वायु प्रवाह प्रणाली ।



उत्‍तर- जेट स्‍ट्रीम-ऊपरी वायुमंडल में अति तीव्र गति से चलने वाली वायु प्रवाह प्रणाली है

 



प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन बताएं ?


  1. हिमालय के उत्‍तर में जेट प्रवाहों के मार्ग में तिब्‍बत पठार अवरोध का कार्य करता है।
  2. ग्रीष्‍म काल में जेट प्रवाह भारतीय सीमा के बाहर प्रवाहित होती है ।
  3. शीत काल में जेट प्रवाह भारतीय सीमा के भीतर प्रवाहित होती है।
  4. भारत में मानसून प्रस्‍फोट के लिए महत्‍वपूर्ण कारक अलनीनो है ।

 

उत्‍तर- पूर्वी जेट प्रवाह के प्रभाव से दक्षिणी हिंद महासागर में मेडागास्‍कर के पास उच्‍च वायु दाब का विकास होता है जो मानसून प्रस्‍फोट का एक कारक है। 

 

 

प्रश्‍न- निम्‍न में सत्‍य कथन का चयन करें ।

 

  1. 1.    मानसून का लौटना - मानसून निवर्तन
  2. 2.    लगातार वर्षा के बाद कुछ सप्‍ताह के लिए वर्षा रुक जाना- मानसून विच्‍छेद
  3. 3.    तापीय सिद्धांत के अनुसार महाद्वीपों एवं महासागरों के तापमान में अंतर से मानसून हेतु अनुकूल दशाएं उत्‍पन्‍न होती है।

 

  1. केवल 1
  2. 1 एवं 3
  3. 2 एवं 3
  4. सभी सत्‍य कथन है

उत्‍तर- सभी कथन सत्‍य है।

 



प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं ।


  1. ग्रीष्‍मकाल में हवाएं महासागर से स्‍थल की ओर चलती है।
  2. शीतकाल में हवाएं स्‍थल से महासागर की ओर चलती है
  3. पश्चिमी विक्षोभ से शीत ऋतु में वर्षा मध्‍य भारत में होती है।
  4. भारत में शरदकालीन वर्षा के प्रमुख क्षेत्र हैं-पंजाब एवं तमिलनाडु


उत्‍तर- पश्चिमी विक्षोभ से शीत ऋतु में वर्षा भारत के उत्तरी मैदानों में होती है।

शीतकाल में उच्‍च वायुदाब का विकास कर्क रेखा पर होने के कारण हवाएं स्‍थल से महासागर की ओर जबकि ग्रीष्‍मकाल में इसके विपरित चलती है।

 


प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं ।

 

  1. भारत में मानसून सबसे पहले केरल में प्रवेश करता है।
  2. भारत में औसत वार्षिक वर्षा लगभग 125 सेमी होती है।
  3. तमिलनाडु में मानसून के सामान्य महीने मार्च अप्रैल माने जाते हैं
  4. उत्तर-पूर्वी मानसून से सर्वाधिक वर्षा प्राप्त करने वाला राज्य-तमिलनाडु


उत्‍तर- तमिलनाडु में मानसून के सामान्य महीने नवंबर-दिसंबर माने जाते हैं

 


प्रश्‍न- भारत में ग्रीष्‍मकाल के स्‍थानीय तूफान के बारे में असत्‍य कथन बताएं।


  1. मानसून पूर्व बौछार जो केरल में – आम्र वर्षा
  2. मानसून पूर्व बौछार कर्नाटक में -चेरी ब्लास्म
  3. पश्चिम बंगाल, असम की विनाशकारी वर्षायुक्त पवनें - काल वैशाखी
  4. तमिलनाडु में कहवा के फुलों को खिलाने में सहायक- फूलों वाली बौछार


उत्‍तर- केरल एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में होनेवाली वर्षा जो कहवा के फुलों को खिलने में सहायक होती है फूलों वाली बौछार कहलाती है ।

 


प्रश्‍न- अलनीनो के कारण कौन सी घटना होती है?

 

  1. भूमध्‍यरेखीय वायुमंडलीय परिसंचरण में बदलाव
  2. समुद्री जल के वाष्‍पण में अनियमितता ।
  3. प्‍लवक की मात्रा में कमी
  4. उपरोक्‍त सभी


उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी

 



प्रश्‍न-निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं ।


  1. कोपेन ने जलवायु वर्गीकरण का आधार वायुदाब माना ।
  2. हिन्‍द महासागरीय डायपोल को भारतीय नीनो भी कहा जाता है ।
  3. मानसून की तीव्रता का अनुमान सामान्यतः वायुदाब अंतर से किया जाता है।  
  4. मौसमी दशाओं में परिवर्तन भारत के भीतरी भागों में देखा जा सकता है।

उत्‍तर- कोपेन ने जलवायु वर्गीकरण का आधार तापमान तथा वर्षण माना।

 


प्रश्‍न- निम्‍न भारतीय संस्‍थान में कौन सुमेलित नहीं है

 

  1. भारतीय मौसम विभाग- नई दिल्‍ली
  2. अंतरिक्ष अनुप्रयोग केन्‍द्र- अहमदाबाद
  3. भारतीय विज्ञान संस्‍थान- बंगलूरू
  4. सेटर फोर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कम्‍प्‍यूटिंग-चेन्‍नई

उत्‍तर- सेटर फोर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कम्‍प्‍यूटिंग-पुणे में है।

 


प्रश्‍न- निम्‍न भारतीय संस्‍थान में कौन सुमेलित नहीं है



  1. राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष प्रयोगशाला- बंगलूरू
  2. सुनामी वार्निंग सेंटर-कोच्‍ची
  3. भारतीय उष्‍ण कटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्‍थान-पुणे
  4. भारतीय राष्‍ट्रीय समुद्र सूचना सेवा केन्‍द्र-हैदराबाद


उत्‍तर- सुनामी वार्निंग सेंटर-हैदराबाद में है

 

 


प्रश्‍न- लौटती हुई मानसून बंगाल की खाड़ी से जलवाष्प ग्रहण कर कहां वर्षा कराती है?

 

  1. मालाबार तट
  2. कोंकण तट
  3. कोरोमंडल तट
  4. काठियावाड़ तट


उत्‍तर- कोरोमंडल तट, तमिलनाडु

 

प्रश्‍न- भारत में शीत ऋतु में वर्षा में पश्चिमी विक्षोभ के साथ साथ किसका योगदान होता है ?

 

  1. उत्तर पूर्वी मानसून
  2. उत्‍तर-पश्चिमी मानसून
  3. दक्षिण पश्चिमी मानसून
  4. दक्षिण पूर्वी मानसून

उत्‍तर- उत्तर-पूर्व दिशा से प्रवाहित उत्‍तर पूर्वी मानसून

 

 

प्रश्‍न- पश्चिमी विक्षोभ संबंधी असत्‍य कथन को बताएं ।


 

  1. सामान्‍यत: एक शीतोष्ण चक्रवात है। 
  2. उत्पत्ति भूमध्य सागर के ऊपर होती है
  3. पश्चिमी जेट प्रवाह इसके भारत आगमन में सहायक है।  
  4. मुख्यतः  पूर्वी  भारत में वर्षा कराती है

उत्‍तर- मुख्यतः  पश्चिमोत्तर भारत में वर्षा कराती है

 

प्रश्‍न- शीतकाल में भारतीय उपमहाद्वीप में प्रवेश करने वाली पश्चिमी विक्षोभ हेतु कथन में असत्‍य कथन बताएं ।

 

  1. भारत आने में उत्प्रेरक का कार्य पश्चिमी जेट प्रवाह करता है।
  2. पश्चिमी विक्षोभ के आने का पूर्व संकेत  शीतकाल में रात्रि के तापमान में गिरावट है
  3. पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश,उत्तराखंड में हिमपात वर्षा में सहायक ।
  4. पश्चिमी विक्षोभ की वर्षा भारत में रबी फसलों हेतु लाभकारी होता है।


उत्‍तर- पश्चिमी विक्षोभ के आने का पूर्व संकेत  शीतकाल में रात्रि के तापमान में वृद्धि है

 

प्रश्‍न- निम्‍न में सत्‍य कथन को बताएं ।


  1. काल वैशाखी के दौरान आनेवाली तूफानों को असम में बारदोली छीड़ा कहा जाता है।
  2. पंजाब-बिहार के मध्‍य चलनेवाली शुष्‍क एवं गर्म पवनें लू कहलाती है।
  3. पश्चिमी विक्षोभ की वर्षा का राजस्‍थान में स्‍थानीय नाम है- मावठ

 

  1. केवल 2  
  2. 1 एवं 3
  3. 2 एवं 3
  4. सभी सत्‍य कथन है

उत्‍तर- सभी कथन सत्‍य है।

 

 

दक्षिणी पश्चिमी मानसून के संबंध में असत्‍य कथन का चयन करें


 

  1. दक्षिणी पश्चिमी मानसून ग्रीष्‍म काल में प्रवाहित होती है
  2. भारत में सर्वाधिक वर्षा दक्षिण पश्चिम मानसून द्वारा प्राप्‍त होती है
  3. प्रायद्वीपीय आकृति के कारण 2 शाखाओं अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी शाखा में विभाजित।
  4. बंगाल खाड़ी शाखा अपेक्षाकृत ज्‍यादा शक्तिशाली होती है।


उत्‍तर- दक्षिणी पश्चिमी मानसून की अरब सागर शाखा अपेक्षाकृत ज्‍यादा शक्तिशाली होती है।  (कुल आर्द्रता का लगभग 65%)

 

 

प्रश्‍न- अरब सागर उपशाखा संबंधी सत्‍य कथन बताएं।

  1. 1.    प्रथम उपशाखा- पूर्वी घाट के तटवर्ती भागों में वर्षा कराती है
  2. 2.    द्वितीय उपशाखा- छोटानागपुर पठार की ओर वर्षा कराती है।
  3. 3.    तृतीय  उपशाखा-अरावली के समानांतर बढ़ते हुए हरियाणा-पंजाब में वर्षा कराती है।

  1. केवल 2  
  2. 1 एवं 3
  3. 2 एवं 3
  4. सभी सत्‍य कथन है

उत्‍तर- 2 एवं 3 सत्‍य है ।

दक्षिणी पश्चिमी मानसून की अरब सागर की प्रथम उपशाखा पश्चिमी घाट के तटवर्ती भागों में वर्षा कराती है।

 

प्रश्‍न- दक्षिण पश्चिम मानसून द्वारा सामान्‍यतः भारत के किस तटीय भाग में वर्षा नहीं होती?

 

  1. कोरोमंडल तट
  2. आन्ध्र तट
  3. उड़ीसा तट
  4. उपरोक्‍त सभी


उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी

 

प्रश्‍न- कौन सी ऋतु मानसून प्रत्‍यावर्तन/वापसी का काल कहलाती है?


 

  1. शीत ऋतु 
  2. वसंत ऋतु 
  3. ग्रीष्‍म ऋतु 
  4. शरद ऋतु


उत्‍तर- शरद ऋतु

 

प्रश्‍न- किस स्‍थान पर अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी दोनों शाखाओं से वर्षा होती है?


 

  1. तमिलनाडु
  2. केरल
  3. पंजाब
  4. बिहार


उत्‍तर- पंजाब

 

प्रश्‍न- भारत में सबसे कम मात्रा किस वर्षा किससे होती है?

 

  1. दक्षिण पश्चिमी मानूसन
  2. प्रत्‍यावर्तित/ लौटती मानसून
  3. मानसून पूर्व स्‍थानीय चक्रवाती वर्षा
  4. पश्चिमी विक्षोभ


उत्‍तर- पश्चिमी विक्षोभ जिससे लगभग 3% वर्षा होती है।

सबसे ज्‍यादा दक्षिण पश्चिमी मानूसन-लगभग 74%, प्रत्‍यावर्तित/ लौटती मानसून- लगभग 13% तथा मानसून पूर्व स्‍थानीय चक्रवाती वर्षा-लगभग 10% होती है।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं।


  1. कर्क रेखा के निकट होने से दक्षिण भारत में उत्‍तर भारत जैसी लू हवाएं नहीं चलती।
  2. वृष्टिछाया क्षेत्र में होने से दक्षिण पश्चिम मानसून से तमिलनाडु में वर्षा नहीं होती।
  3. हिमालय की उपस्थिति से भारत के शीतोष्ण कटिबंधीय प्रदेश में वर्षा होती है।
  4. भारत में मानसून हवाएं न होती तो भारत शुष्‍क भूभाग या मरुस्‍थल होता।


उत्‍तर- समुद्री प्रभाव के कारण दक्षिण भारत में उत्‍तर भारत जैसी लू हवाएं नहीं चलती।

 

प्रश्‍न- हरितगृह प्रभाव उत्‍पन्‍न करनेवाली वायुमंडलीय गैसे निम्‍न में कौन है?

  1. क्लोरोफलोरो कार्बन
  2. कार्बन डाईऑक्साइड
  3. मीथेन, ओजोन तथा नाइट्रस ऑक्‍साइड
  4. उपरोक्‍त सभी


उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं ।

 

  1. भारत में सर्वाधिक वर्षा मसिनराम, मेघालय है
  2. भारत में सबसे कम वर्षा वाला स्‍थान जैसलमेर है
  3. भारत में सबसे ठंडा स्‍थान द्रास है
  4. समान अक्षांश पर होने पर भी जलवायु भिन्‍नता का कारण- समुद्रतल से ऊंचाई में भिन्नता


उत्‍तर- भारत में सबसे कम वर्षा वाला स्‍थान लेह है

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन बताएं।


  1. राजस्‍थान, हरियाणा, पंजाब जैसे राज्‍य समुद्र से दूरी के कारण महाद्वीपीय जलवायु प्रदर्शित करते हैं।  
  2. भारत में सर्वाधिक दैनिक तापांतर मैदानी क्षेत्र में पाया जाता है।
  3. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग 16 मापदंडों के आधार पर मानसून व्‍यवहार पूर्वानुमान लगाता है ।
  4. भारत में मौसम संबंधी सेवा का आरंभ कब  हुआ- 1875 

उत्‍तर- भारत में सर्वाधिक दैनिक तापांतर मरुस्थलीय क्षेत्र में (राजस्थान) पाया जाता है। 



Youtube channel-GK BUCKET STUDY TUBE

BPSC Mains Special Notes by GK BUCKET STUDY TUEB
65वीं, से 69वीं BPSC के कई लाभार्थी लाभान्वित हुए । 
70th  BPSC हेतु आप भी लाभ उठाए।

गुणवत्तापूर्ण एवं न्यूनतम शुल्क के साथ अध्ययन सामग्री एवं अभ्‍यास  Whatapp or Call- 74704-95829

  BPSC Mains टेलीग्राम ग्रुप से  67th BPSC में  चयनित अभ्‍यर्थी 


BPSC मुख्य परीक्षा के हमारे Telegram Practice Group में जुड़े और निरंतर अभ्यास द्वारा लेखन शैली का विकास करें।




 

No comments:

Post a Comment