GK BUCKET is best for BPSC and other competitive Exam preparation.

Jul 14, 2024

जुलाई 2024 करेंट अफेयर

 

जुलाई 2024 करेंट अफेयर


टेस्‍ट एवं पीडीएफ टेलीग्राम चैनल में उपलब्‍ध है। 

Whatsapp/Call 74704-95829


प्रश्‍न- किस देश में स्थिति सोने की खदान सादो (Sado gold mine) को हाल ही में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया?

(a)  चीन 

(b) दक्षिण अफ्रीका 

(c)  जापान 

(d) भारत   

उत्‍तर- जापान 

यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति ने हाल ही में जापान की सादो सोने की खदान  को सांस्कृतिक विरासत स्थल के रूप में शामिल करने का निर्णय लिया।

 


प्रश्‍न- आजादी के बाद एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय कौन है?

(a)  पीवी सिंधु 

(b) मनु भाकर

(c)  मनिका बत्रा 

(d) मीराबाई चानू 

उत्‍तर- मनु भाकर

मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने पेरिस 2024 ओलंपिक के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में  जहां कांस्य पदक अपने नाम किया वहीं मनु ने एकल इवेंट में भी कांस्य पदक जीता। इस प्रकार मनु भाकर आजादी के बाद एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई है। 


 

प्रश्‍न- हेनले पासपोर्ट इंडेक्स द्वारा हाल ही में जारी वैश्विक पासपोर्ट सूचकांक में सिंगापुर शीर्ष स्थान पर है जबकि भारत की रैंक क्या है?

(a)         71वां 

(b)         82वां 

(c)          93वां 

(d)         98वां 

उत्‍तर- 82वां 

 


प्रश्‍न- राष्ट्रपति भवन स्थित अशोक हॉल का नाम बदलकर जहां अशोक मंडप किया गया है वहीं दरबार हॉल का नाम बदलकर क्या रखा गया है?

(a)         आनंद भवन

(b)         गणतंत्र मंडप

(c)          दरबार हॉल

(d)         संवाद भवन  

उत्‍तर- गणतंत्र मंडप

 

प्रश्‍न- भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी ने हाल ही में फ्रांस के अल्बानो ओलिवेटी के साथ कौन सा युगल ख़िताब जीता?

(a)         मियामी ओपन 

(b)         स्विस ओपन 

(c)          दुबई ओपन

(d)         इनमें से कोई नहीं

उत्‍तर- स्विस ओपन 

 


प्रश्‍न- महिला टी20I में सर्वाधिक रन बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी कौन बनीं है?

(a)         स्मृति मांधना

(b)         हरमनप्रीत कौर 

(c)          शेफाली वर्मा 

(d)         दीप्ति शर्मा 

उत्‍तर- स्मृति मांधना

एशिया कप 2024 मैच में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए स्मृति मांधना टी20I में सर्वाधिक रन बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी बन गयी है। उनके नाम कुल 3365 रन हो गए है।     

 


प्रश्‍न- हाल ही में, संस्कृति मंत्रालय ने राष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्रण मिशन के माध्यम से किस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी गांवों का मानचित्रण और दस्तावेजीकरण करने हेतु एक कार्यक्रम शुरू किया है

(a)    मेरा गांव मेरी छांव

(b)    मेरा गांव मेरी धरोहर

(c)     मेरे गांव की माटी

(d)    मेरा गांव मेरी पहचान

उत्‍तर- मेरा गांव मेरी धरोहर

 

प्रश्‍न- 25 जुलाई, 2024 को किए गए 10वें राष्ट्रीय सामुदायिक रेडियो पुरस्कार के विजेताओं में विषयगत श्रेणी में बिहार, सारण के रेडियो मयूर को उसके किस कार्यक्रम के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया

(a)    सखी सहेली

(b)    पंचायत दर्शन

(c)     भाषावली

(d)    टेक सखी

उत्‍तर-  टेक सखी

 

प्रश्‍न- जुलाई, 2024 में किस देश ने 2024-25 की अवधि के लिए Asian Disaster Preparedness Centre (ADPC) की अध्यक्षता ग्रहण की है?

(a)    भारत

(b)    इंडोनेशिया

(c)     वियतनाम

(d)    थाइलैंड

उत्तर- भारत

 

प्रश्‍न- 25 जुलाई 2024 को, केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री, अश्विनी वैष्णव द्वारा देश का 500वां सामुदायिक रेडियो स्टेशन कहाँ उद्घाटित किया गया?

(a)    अगरतल्‍ला

(b)    आइजोल

(c)     ईटानगर

(d)    गंगटोक

उत्तर- आइजोल

मिजोरम के आइजोल में भारतीय जनसंचार संस्थान में भारत के 500वें सामुदायिक रेडियो स्टेशन का उद्घाटन किया। अपना रेडियो 90.0 FM नाम दिया गया।


 

प्रश्‍न- हाल ही में, किस भारतीय राज्य ने पर्यटक वाहनों के लिए कचरा बैग ले जाना अनिवार्य कर दिया है?

(a)    हिमाचल प्रदेश

(b)    सिक्किम

(c)     अरुणाचल प्रदेश

(d)    गुजरात

उत्तर- सिक्किम

सिक्किम ने संवेदनशील हिमालयी पारिस्थितिकी की रक्षा के लिए सभी पर्यटक वाहनों को एक बड़ा कचरा बैग ले जाना अनिवार्य कर दिया है।

 

प्रश्‍न- हाल ही में भारत की पहली एकीकृत कृषि-निर्यात सुविधा को किस बंदरगाह के लिए मंजूरी दी गई है?

(a)    जवाहर लाल नेहरू पोर्ट

(b)    एन्‍नोर पोर्ट

(c)     कोचीन

(d)    विशाखापत्‍नम बंदरगाह

उत्तर- जवाहरलाल नेहरू पोर्ट

भारत की पहली एकीकृत कृषि-निर्यात सुविधा मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट पर स्थापित की जाएगी, जो कृषि निर्यात और आयात क्षमताओं को बढ़ाएगी। 

 

प्रश्‍न- किस देश ने इतिहास रचते हुए महिला एशिया कप 2024 का खिताब जीत लिया?

(a)    बांग्‍ला देश

(b)    श्रीलंका

(c)     भारत

(d)    न्‍यूजीलैंड

उत्‍तर- श्रीलंका

श्रीलंका ने महिला एशिया कप 2024 के फाइनल में भारत को हराया।

उल्‍लेखनीय है कि भारतीय टीम आज तक हुए सभी महिला एशिया कप टूर्नामेंट्स के फाइनल में पहुंची लेकिन उसे अब तक केवल 2018 में बांग्लादेश से तथा 2024 में श्रीलंका से फाइनल में हार मिली।

 

प्रश्‍न- हाल ही में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को किस क्षेत्र में उल्‍लेखनीय योगदान एवं  अनुकरणीय समर्पण के लिए प्रतिष्ठित “लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड” से सम्मानित किया गया?

(a)    चिकित्‍सा

(b)    खेल

(c)     विज्ञान

(d)    समाजसेवा

उत्‍तर- चिकित्‍सा

डा. जितेन्‍द्र सिंह को मधुमेह विज्ञान, मधुमेह देखभाल और मधुमेह अनुसंधान के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए इस पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया।

 

प्रश्‍न- टाइम पत्रिका ने ‘विश्व के 2024 के सबसे महान स्थानों’ की सूची में भारत के किस स्थल को शामिल किया गया है?

(a)    समाधान संग्रहालय, मुंबई

(b)    मानम चोकोलेट, हैदराबाद

(c)     नॉर, हिमाचल प्रदेश

(d)    उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- उपरोक्‍त सभी

  1. मुंबई स्थित म्यूज़ियम ऑफ़ सॉल्यूशंस बच्चों के लिए एक संग्रहालय है जो बच्चों में रचनात्मकता और सामुदायिक प्रभाव को प्रेरित करने के लिए जाना जाता है।
  2. मानम हैदराबाद में स्थित एक प्रीमियम क्राफ्ट चॉकलेट ब्रांड है जिसे हाल ही में कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले हैं।
  3. Naar एक प्रीमियम रेस्तरां है जो हिमाचल प्रदेश के एक बुटीक होटल में स्थित है। इसका लक्ष्‍य पहाड़ी क्षेत्रों की खाद्य विविधता को प्रस्तुत करना है।

 

प्रश्‍न- पुरावशेषों की अवैध तस्करी को रोकने और नियंत्रित करने के उद्देश्‍य से जुलाई 2024 में भारत ने किस देश के साथ अपना पहला ‘सांस्कृतिक संपत्ति समझौता’ पर हस्ताक्षर किए?

(a)    जर्मनी 

(b)    इग्‍लैंड

(c)     संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका

(d)    जापान

उत्तर- संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका

 

प्रश्‍न- विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा किस देश में स्थिति एडोगावा वार्ड में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण किया गया?

(a)    मलेशिया

(b)    फिलीपिंस

(c)     लाओस 

(d)    जापान

उत्‍तर- टोक्‍यो, जापान

गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण विदेश मंत्री द्वारा टोक्‍यो के एडोगावा वार्ड में किया गया जो एक महत्वपूर्ण भारतीय समुदाय का घर है और जिसे “लिटिल इंडिया” के रूप में जाना जाता है।

 

 

प्रश्‍न- संघ लोक सेवा आयोग  के अध्यक्ष मनोज सोनी द्वारा अपना कार्यकाल समाप्‍त होने के पूर्व ही इस्तीफा देने के बाद रिक्‍त पद पर किसकी नियुक्ति की गयी है?  

(a)    सुनंदा सुमन

(b)    प्रीति सूदन

(c)     अखिलेश मिश्रा

(d)    रविन्‍द्रन डोमियार 

उत्‍तर- प्रीति सूदन

1983 बैच की आईएएस अधिकारी और पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन को UPSC को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 

प्रश्‍न- केंद्रीय बजट 2024-25 की घोषणा के अनुसार सरकार जल्द ही प्रधान मंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के तहत देश भर में कितने गांवों और कितनी जनजातीय आबादी को लाभ पहुंचाया जाएगा?

(a)    50,000 गांव और 3 करोड़ जनजातीय आबादी

(b)    63,000 गांव और 5 करोड़ जनजातीय आबादी

(c)     75,000 गांव और 6 करोड़ जनजातीय आबादी

(d)    80,000 गांव और 7 करोड़ जनजातीय आबादी

उत्तर- 63,000 गांव और 5 करोड़ जनजातीय आबादी

 

प्रश्‍न- हाल ही में, ग्रीन क्लाइमेट फंड ने विकासशील देशों में कई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें से एक परियोजना भारत की "शमन और अनुकूलन का वित्त-पोषण परियोजना (FMAP)" है। इस परियोजना के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्‍य है?

(a)    MSMEs को नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा दक्षता, भंडारण और ई-मोबिलिटी के लिए ऋण।

(b)    यह भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) की एक पहल है।

(c)     उपरोक्‍त दोनों

(d)    उपरोक्‍त में से कोई नहीं।

उत्तर- उपरोक्‍त दोनों सत्‍य कथन है।

 

प्रश्‍न- विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा किस देश में अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान भगवान राम की अयोध्या मूर्ति को प्रदर्शित करने वाले एक विशेष स्मारक टिकट सेट का अनावरण किया गया?

(a)    मलेशिया

(b)    फिलीपिंस

(c)     इंडोनेशिया

(d)    लाओस

उत्‍तर- लाओस

 


इन प्रश्‍नों को GK BUCKET STUDY TUBE  यूटयूब चैनल पर भी देख सकते हैं। 


सभी एकदिवसीय परीक्षाओं हेतु उपयोगी नोट्स जिसे आर्डर कर आप अपने घर पर मंगा सकते हैं। ज्‍यादा जानकारी के लिए 74704-95829 पर संपर्क करें। 


प्रश्‍न- जुलाई 2024 में हुए निर्णय के अनुसार भारतीय राज्‍य एवं राज्‍यपाल में कौन सुमेलित नहीं है?


(a)  हरिभाऊ किसनराव बागड़े- राजस्थान

(b) ओम प्रकाश माथुर- मेघालय

(c)  गुलाब चंद कटारिया- पंजाब और चंडीगढ़

(d) जिष्णु देव वर्मा- तेलंगाना

उत्‍तर- ओम प्रकाश माथुर- सिक्किम के राज्‍यपाल बने हैं। जबकि मेघालय के राज्‍यपाल सी एच विजयशंकर बनाए गए हैं ।

 

 

प्रश्‍न- जुलाई 2024 में हुए निर्णय के अनुसार भारतीय राज्‍य एवं राज्‍यपाल में कौन सुमेलित नहीं है?


(a)  संतोष कुमार गंगवार- झारखंड

(b) रमन डेका- छत्तीसगढ़

(c)  सीएच विजयशंकर- मेघालय

(d) सीपी राधाकृष्णन- तेलंगाना  

उत्‍तर- सीपी राधाकृष्णन- महाराष्ट्र के राज्‍यपाल है जबकि तेलंगाना के राज्‍यपाल जिष्णु देव वर्मा बनाए गए हैं।

 

प्रश्‍न- जुलाई 2024 में हुए निर्णय के अनुसार लक्ष्मण प्रसाद आचार्य जिनको असम का राज्‍यपाल बनाया गया है इनको इनको किस राज्‍य का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है?


(a)  त्रिपुरा

(b) मेघालय

(c)  मिजोरम

(d) मणिपुर

उत्‍तर- मणिपुर

 

प्रश्न- भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जिसे ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित किया गया है?

(a)    मनु भाकर

(b)    पी.वी. सिंधु

(c)     अभिनव बिंद्रा

(d)    सुशील कुमार

उत्तर- अभिनव बिंद्रा

अभिनव बिंद्रा ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

ओलंपिक ऑर्डर पुरस्कार उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने ओलंपिक प्रतिस्पर्धाओं में विशिष्ट सेवा प्रदान की है। यह अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है।

 

प्रश्‍न- हाल ही में गुटनिरपेक्ष आंदोलन ने अमेरिका की 'स्टेट स्पॉन्सर्स ऑफ टेररिज्म' की सूची में से किस देश को हटाने की मांग की है?

(a)    उत्तर कोरिया

(b)    ईरान

(c)     सीरिया

(d)    क्‍यूबा

उत्‍तर- क्‍यूबा

अमेरिका की इस सूची में वे देश शामिल हैं, जो कथित तौर पर अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद को प्रायोजित कर रहे हैं। ऐसी सूची में शामिल देशों को अमेरिका द्वारा लागू एकतरफा आर्थिक, वाणिज्यिक और वित्तीय प्रतिबंधों का सामना करना पड़ता है।

प्रश्‍न-भारतीय दूतावास ने भारतीय सांस्कृतिक विविधता और क्षेत्रीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ओडिशा के पर्यटन और एक जिला एक उत्पाद (ODOP) को दर्शाने वाली नई दीवारों का उद्घाटन किस देश में किया?

(a) जापान

(b) बहरीन

(c) ऑस्ट्रेलिया

(d) अमेरिका

उत्तर: (b) बहरीन

 

प्रश्‍न-हाल ही में पहला भारत-बेलारूस कांसुलर संवाद कहाँ आयोजित किया गया?

(a) नई दिल्ली

(b) मिन्स्क

(c) मुंबई

(d) गोवा

उत्तर: (b) मिन्स्क

 

प्रश्‍न-अगले 10 वर्षों के लिए सड़क सुरक्षा के लिए कार्य योजना अपनाने वाला पहला राज्य कौन सा होगा?

(a) महाराष्ट्र

(b) राजस्थान

(c) उत्तर प्रदेश

(d) गुजरात

उत्तर: (b) राजस्थान

 

प्रश्‍न-हाल ही में जापान ने किस देश के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास आयोजित करने के लिए समझौता किया?

(a) भारत

(b) ऑस्ट्रेलिया

(c) फिलीपींस

(d) वियतनाम

उत्तर: (c) फिलीपींस

 

प्रश्‍न-जुलाई 2024 में एशियाई डबल्स स्क्वैश चैंपियनशिप में पुरुष युगल और मिश्रित युगल दोनों खिताब किस भारतीय खिलाड़ी ने जीता?

(a) दीपिका पल्लिकल

(b) सौरव घोषाल

(c) अभय सिंह

(d) जोशना चिनप्पा

उत्तर: (c) अभय सिंह

 

प्रश्‍न-जुलाई, 2024 में भारत के किस स्वदेशी हल्के टैंक का अनावरण किया गया?

(a) अर्जुन

(b) विक्रांत

(c) ज़ोरावर

(d) भीष्म

उत्तर: (c) ज़ोरावर

 

प्रश्‍न-अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस कब मनाया जाता है?

(a) 1 जुलाई

(b) 2 जुलाई

(c) 3 जुलाई

(d) 4 जुलाई

उत्तर: (c) 3 जुलाई

 

प्रश्‍न-भारत ने स्वास्थ्य प्रणाली की तैयारियों और भविष्य की महामारियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई क्षमता को एकीकृत तथा मजबूत करने के लिए किसके साथ 170 मिलियन डॉलर के नीति-आधारित ऋण पत्र पर हस्ताक्षर किए?

(a) विश्व बैंक

(b) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष

(c) एशियाई विकास बैंक

(d) संयुक्त राष्ट्र

उत्तर: (c) एशियाई विकास बैंक

 

प्रश्‍न-जुलाई, 2024 को विनय मोहन क्वात्रा को किस देश में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया?

(a) संयुक्त राज्य अमेरिका

(b) ब्रिटेन

(c) जर्मनी

(d) फ्रांस

उत्तर: (a) संयुक्त राज्य अमेरिका

 

प्रश्‍न-विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2024 में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय पुरुष स्क्वैश खिलाड़ी कौन हैं?

(a) वीर छत्री

(b) यश फडते

(c) शौर्य बावा

(d) कुणाल वसी

उत्तर: (c) शौर्य बावा

 

प्रश्‍न-हाल ही में “6G के लिए पारंपरिक और क्वांटम संचार” पर उत्कृष्टता केंद्र कहाँ स्थापित किया गया है?

(a) IIT दिल्ली

(b) IIT मुंबई

(c) IIT कानपुर

(d) IITM Research Park, चेन्नई

उत्तर: (d) IITM Research Park, चेन्नई

 

प्रश्‍न-किसके द्वारा राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन ‘MANAS’ की शुरुआत की गयी और श्रीनगर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल कार्यालय का उद्घाटन किया गया?

(a) नरेंद्र मोदी

(b) अमित शाह

(c) राजनाथ सिंह

(d) स्मृति ईरानी

उत्तर: (b) अमित शाह

 

प्रश्‍न-जुलाई 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा कितने देशों को क्रिकेट की दुनिया में उनके "परिवर्तनकारी कार्य" के लिए 2023 के आईसीसी डेवलपमेंट पुरस्कार का विजेता घोषित किया?

(a) 5

(b) 6

(c) 7

(d) 8

उत्तर: (b) 6

 

प्रश्‍न-जुलाई, 2024 में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा किस राज्य के सभी 55 जिलों में बनाए गए ‘प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस’ का उद्घाटन किया?

(a) गुजरात

(b) राजस्थान

(c) मध्य प्रदेश

(d) उत्तर प्रदेश

उत्तर: (c) मध्य प्रदेश

 

प्रश्‍न-विंबलडन टेनिस में सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराकर पुरुष एकल खिताब किसने जीता?

(a) राफेल नडाल

(b) रोजर फेडरर

(c) डोमिनिक थिएम

(d) कार्लोस अल्कारेज़

उत्तर: (d) कार्लोस अल्कारेज़

 

प्रश्‍न-केंद्र सरकार ने किसे भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का नया अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है?

(a) अजय कुमार

(b) विनोद कुमार

(c) रॉबर्ट जेरार्ड रवि

(d) संजीव सक्सेना

उत्तर: (c) रॉबर्ट जेरार्ड रवि

 

प्रश्‍न-केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूर्व अग्निवीरों के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में रिक्तियों के लिए कितने प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की?

(a) 5%

(b) 10%

(c) 15%

(d) 20%

उत्तर: (b) 10%

 

प्रश्‍न-सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता की किस धारा के तहत तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को भरण-पोषण की हकदार माना?

(a) धारा 124

(b) धारा 125

(c) धारा 126

(d) धारा 127

उत्तर: (b) धारा 125

 

प्रश्‍न-जुलाई, 2024 को लांच, भारत का पहला तेल और गैस क्षेत्र ETF कौन सा है?

(a) SBI ऑयल एंड गैस ETF

(b) HDFC ऑयल एंड गैस ETF

(c) ICICI प्रूडेंशियल ऑयल एंड गैस ETF

(d) रिलायंस ऑयल एंड गैस ETF

उत्तर: (c) ICICI प्रूडेंशियल ऑयल एंड गैस ETF

 

प्रश्‍न-सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित 10वीं ब्रिक्स संसदीय मंच की बैठक में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसके द्वारा किया गया?

(a) नरेंद्र मोदी

(b) अमित शाह

(c) ओम बिरला

(d) अनुराग ठाकुर

उत्तर: (c) ओम बिरला

 

प्रश्‍न-हाल ही में भारत और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के रक्षा मंत्रालयों के मध्य पहली सचिव-स्तरीय बैठक कहाँ आयोजित की गई?

(a) मुंबई

(b) नई दिल्ली

(c) कोलकाता

(d) चेन्नई

उत्तर: (b) नई दिल्ली

 

प्रश्‍न-हाल ही में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा झारखंड की किन खदानों को 'बाल श्रम मुक्त' घोषित किया?

(a) कोयला

(b) सोना

(c) अभ्रक

(d) लोहा

उत्तर: (c) अभ्रक

 

प्रश्‍न-पिछले दिनों चर्चा में रहा सुलावेसी द्वीप का संबंध किस देश से है जहां पर स्थित एक चूना पत्थर की गुफा की छत पर वैज्ञानिकों ने एक प्राचीन कलाकृति की खोज की है?

(a) मलेशिया

(b) इंडोनेशिया

(c) थाईलैंड

(d) फिलीपींस

उत्तर: (b) इंडोनेशिया

 

प्रश्‍न-किस भारतीय राज्य सरकार ने हाल ही में सार्वजनिक सड़क मुद्दों के समाधान के लिए 'लोकपथ मोबाइल ऐप' लॉन्च किया है?

(a) गुजरात

(b) कर्नाटक

(c) मध्य प्रदेश

(d) महाराष्ट्र

उत्तर: (c) मध्य प्रदेश

 

प्रश्‍न- हाल ही में, किस कंपनी ने दुनिया की पहली CNG मोटरसाइकिल, फ्रीडम 125 लॉन्च की?

(a) हीरो मोटोकॉर्प

(b) टीवीएस मोटर

(c) बजाज ऑटो

(d) यामाहा मोटर

उत्तर: (c) बजाज ऑटो

 

प्रश्‍न- भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास "नोमैडिक एलीफेंट" का 16वां संस्करण जुलाई, 2024 में कहाँ आयोजित हुआ?

(a) जयपुर, राजस्थान

(b) लेह, लद्दाख

(c) उमरोई, मेघालय

(d) शिलॉन्ग, मेघालय

उत्तर: (c) उमरोई, मेघालय


प्रश्‍न- भारत में निपाह मोनोक्लोनल एंटीबॉडी का परीक्षण किस वर्ष शुरू होने की संभावना है?

  1. 2023
  2. 2024
  3. 2025
  4. 2026

उत्तर- 2025

मोनोक्लोनल एंटीबॉडी (moAbs या mAbs) प्रयोगशाला में बनाए गए प्रोटीन होते हैं जो प्राकृतिक एंटीबॉडी की तरह कार्य करते हैं।

एंटीबॉडी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली के भाग होते हैं जो एंटीजन (बाहरी तत्व) को ढूंढ कर उन्हें नष्ट कर देते हैं।

 

प्रश्‍न-  हाइड्रोजन फ्यूल सेल द्वारा संचालित विश्व की पहली वाणिज्यिक याली नौका का नाम क्या है जिसे सैन फ्रांसिस्को में लॉन्च किया गया है?

  1. MV Ocean
  2. MV Sea Change
  3. MV Water Explorer
  4. MV Hydrogen Wave

उत्तर- MV Sea Change

हाइड्रोजन फ्यूल सेल (HFC) एक विद्युत-रासायनिक अभिक्रिया में ऑक्सीजन और हाइड्रोजन को मिलाकर विद्युत का उत्पादन करता है।

 

प्रश्‍न- हाल ही में बिहार सरकार ने किस फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग की है?

  1. आम 
  2. मखाना
  3. गन्ना
  4. सिंघाड़ा

उत्तर- मखाना

बिहार सरकार ने हाल ही में मखाना (फॉक्स नट) के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग की है। मखाना उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय जलीय फसल है, जिसकी खेती तालाबों, पोखर, और झीलों जैसे स्थिर बारहमासी जलीय निकायों में की जाती है।

  



प्रश्‍न- मखाना के बीज को किस नाम से भी जाना जाता है?

  1. व्हाइट गोल्ड
  2. ब्लैक डायमंड
  3. ग्रीन जेम
  4. रेड रूबी

उत्तर- ब्लैक डायमंड

मखाना के बीज को ब्लैक डायमंड भी कहा जाता है। भारत में मखाना का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य बिहार है।

 

प्रश्‍न- हालिया लिए गए निर्णय के अनुसार भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण और नागालैंड सरकार परिवहन विभाग द्वारा तिजू-जुंगकी नदी का किस राष्ट्रीय जलमार्ग के रूप में विकास किया जाएगा?

  1. राष्ट्रीय जलमार्ग 101
  2. राष्ट्रीय जलमार्ग 201
  3. राष्ट्रीय जलमार्ग 121
  4. राष्ट्रीय जलमार्ग 150

उत्‍तर- राष्ट्रीय जलमार्ग 101 के रूप में

 

प्रश्‍न- 2023 में मंजूरी दी गयी केंद्र प्रायोजित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत कौशल विकास, आजीविका सृजन, पर्यटन, सहकारी समितियों का विकास और वित्तीय समावेशन पर बल दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए नोडल मंत्रालय कौन सा है?

  1. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय
  2. केंद्रीय कृषि मंत्रालय
  3. केंद्रीय गृह मंत्रालय
  4. केंद्रीय वित्त मंत्रालय

उत्तर- केंद्रीय गृह मंत्रालय

वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम का उद्देश्य उत्तरी भारत के अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित चयनित सीमावर्ती गांवों का व्यापक विकास करना है।

वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम का मुख्य लाभ सीमा सुरक्षा को बेहतर करना और सीमा प्रबंधन में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है ।

 

प्रश्‍न- हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 341 के तहत यह निर्णय दिया है कि राज्य अनुसूचित जाति (SC) सूची में बदलाव नहीं कर सकते?

  1. अनुच्छेद 311
  2. अनुच्छेद 351
  3. अनुच्छेद 371
  4. अनुच्छेद 341

उत्‍तर- अनुच्‍छेद 341

विवरण-

·        सुप्रीम कोर्ट ने आर्थिक रूप से पिछड़े समुदाय को अनुसूचित जाति सूची में शामिल करने के बिहार सरकार के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

·        अनुच्छेद 341 के तहत राष्ट्रपति आधिकारिक तौर पर कुछ समूहों को किसी राज्य विशेष या केंद्र शासित प्रदेश के लिए अनुसूचित जाति के रूप में नामित कर सकते हैं।

·        संसद कानून बनाकर सूची में नए समूह को शामिल कर सकती है या किसी समूह को सूची से हटा सकती है।

·        राज्यों के मामले में, राज्यपाल से परामर्श के बाद किसी समूह को SC सूची में शामिल किया जाता है।

 

प्रश्‍न- श्री जगन्नाथ मंदिर जिसके रत्न भंडार को 46 साल बाद खोलने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया, उसका निर्माण की स्थापत्य शैली कौन सी है?

  1. गॉथिक शैली
  2. कलिंग शैली
  3. हेमाड पंथ शैली
  4. चोल शैली

उत्तर- कलिंग शैली

विवरण-श्री जगन्नाथ मंदिर कलिंग शैली में निर्मित है, जो नागर शैली की एक उप-शैली के रूप में जानी जाती है। इसका निर्माण 12वीं शताब्दी में पूर्वी गंग वंश के प्रथम शासक राजा अनंतवर्मन चोडगंग देव ने करवाया था।

 

प्रश्‍न- भारतीय भाषा समिति (BBS) और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा  कार्यान्‍वयित  अस्मिता परियोजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

  1. विदेशी भाषाओं की पढ़ाई को बढ़ावा देना
  2. मातृभाषाओं में उच्च गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना
  3. शैक्षिक सॉफ्टवेयर का विकास करना
  4. केवल अंग्रेजी में अध्ययन सामग्री प्रदान करना

उत्तर-मातृभाषाओं में उच्च गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना

विवरण- अस्मिता परियोजना का उद्देश्य छात्रों को उनकी मातृभाषाओं में उच्च गुणवत्ता की अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी मूल भाषाओं में पढ़ाई कर सकें । इसके तहत 5 वर्षों में 22 अनुसूचित भाषाओं में कुल 22,000 किताबें तैयार की जाएंगी।

 

प्रश्‍न- 2023 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा अनुशंसित मलेरिया की दूसरी वैक्सीन के रूप में मान्यता प्राप्त किस वैक्‍सीन को लगा कर आइवरी कोस्‍ट यह वैक्सीन लगाने वाला विश्व का पहला देश बन गया है?

  1. RTS, S/AS01
  2. R21/मैट्रिक्स-एम
  3. XP-1 बूस्टर वैक्सीन
  4. KPI- मलेरिया रोधी वैक्सीन

उत्‍तर- R21/मैट्रिक्स-एम वैक्सीन

R21/मैट्रिक्स-एम वैक्सीन प्लास्मोडियम 'स्पोरोजोइट' को लक्षित करती है, जो मानव शरीर में प्रवेश करने वाले मलेरिया परजीवी का पहला रूप है। R21/मैट्रिक्स-एम वैक्सीन को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा विनिर्मित किया गया है।

 

प्रश्‍न- "कर्नाटक राज्य उद्योग, कारखानों और अन्य प्रतिष्ठानों में स्थानीय लोगों को रोजगार विधेयक, 2024" के तहत प्रबंधन वाली नौकरियों में कितना प्रतिशत आरक्षण अनिवार्य किया गया है?

  1. 25%
  2. 40%
  3. 50%
  4. 75%

उत्‍तर-  50%

विवरण -कर्नाटक से पहले  हरियाणा और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों ने भी निजी क्षेत्र की नौकरियों में स्थानीय लोगों के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने हेतु कानून बनाए थे।

 

प्रश्‍न- चागोस द्वीप समूह में में शामिल प्रमुख द्वीपों में सोलोमन द्वीप, डिएगो गार्सिया, नेल्सन द्वीप प्रमुख है । डिएगो गार्सिया में जहां अमेरिकी नौसैनिक अड्डा है वहीं चागोस द्वीप समूह पर वर्तमान में किस देश का नियंत्रण है?

  1. भारत
  2. मॉरीशस
  3. अमेरिका
  4. यूनाइटेड किंगडम

उत्‍तर-  यूनाइटेड किंगडम

विवरण- वर्तमान में चागोस द्वीप समूह "ब्रिटिश हिंद महासागरीय क्षेत्र" के अंतर्गत आता है और इस पर यूनाइटेड किंगडम का नियंत्रण है।

 

प्रश्‍न- अंतरिम बजट 2024-25 में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए किस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण कार्यक्रम की घोषणा की गई है?

  1. 5 से 9 वर्ष
  2. 9 से 14 वर्ष
  3. 15 से 18 वर्ष
  4. 18 से 25 वर्ष

उत्‍तर- 9 से 14 वर्ष

विवरण -अंतरिम बजट 2024-25 में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 9 से 14 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम की घोषणा की गई है।

 

प्रश्‍न- भारत में कितने बच्चे जीरो डोज चिल्ड्रन हैं?

  1. 1 मिलियन
  2. 2 मिलियन
  3. 3 मिलियन
  4. 4 मिलियन

उत्‍तर- 2 मिलियन

विवरण-भारत में 2 मिलियन बच्चे जीरो डोज चिल्ड्रन हैं। जीरो डोज चिल्ड्रन वे बच्चे हैं जो नियमित टीकाकरण से किसी न किसी वजह से वंचित रह जाते हैं।

 

प्रश्‍न- चांदीपुरा वायरस जिसका संक्रमण संक्रमित वेक्टर सेंडफ्लाई के डंक से होता है हाल ही में किस राज्‍य में इसका संक्रमण दर्ज किया गया?

  1. राजस्‍थान
  2. गुजरात
  3. तेलंगाना
  4. मध्‍य प्रदेश

उत्‍तर- गुजरात 

विवरण -चांदीपुरा वायरस मुख्य रूप से 9 महीने से 14 वर्ष की आयु के बच्चों को संक्रमित करता है और यह भारत में एक्यूट एन्सेफलाइटिस बीमारी से भी जुड़ा हुआ है।

 

प्रश्‍न- एक कानूनी रूप से बाध्यकारी संयुक्त राष्ट्र वाटर कन्वेंशन, जिसे "सीमा-पार जलमागों और अंतर्राष्ट्रीय झीलों के संरक्षण एवं उपयोग पर कन्वेंशन" कहा जाता है, हाल ही में, कौन सा देश इस कन्वेंशन में शामिल हुआ है।

  1. भारत
  2. चीन
  3. आइवरी कोस्ट
  4. ब्राज़ील

उत्‍तर- आइवरी कोस्‍ट

विवरण -इस कन्वेंशन में पक्षकार देशों को नदी जल का उचित और न्यायसंगत तरीके से उपयोग करना और उसका संधारणीय प्रबंधन सुनिश्चित करना आवश्यक है। भारत इस कन्वेंशन का पक्षकार नहीं है।

 

प्रश्‍न- भारत में किस शहर में "स्थानीय शासन की लेखा परीक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (ICAL)" का उद्घाटन किया गया है?

  1. अहमदाबाद
  2. सूरत
  3. वडोदरा
  4. राजकोट

उत्‍तर – राजकोट

विवरण- यह भारत में अपनी तरह का पहला केंद्र है, जिसका उद्देश्य स्थानीय शासन निकायों की लेखा परीक्षा के लिए वैश्विक मानक निर्धारित करना है। यह नीति-निर्माताओं और लेखा परीक्षकों के बीच सहयोग के एक मंच के रूप में कार्य करेगा और लेखा परीक्षकों के क्षमता निर्माण के लिए "उत्कृष्टता केंद्र" के रूप में भी कार्य करेगा।

 

प्रश्‍न- छत्तीसगढ़ की गेवरा और कुसमुंडा कोयला खदानों ने विश्व की 10 सबसे बड़ी कोल माइंस की सूची में क्रमश: कौन सा स्थान हासिल किया है?

  1. पहला और दूसरा
  2. दूसरा और चौथा
  3. तीसरा और पांचवां
  4. चौथा और पांचवां

उत्‍तर- दूसरा और चौथा

विवरण -WorldAtlas.com द्वारा जारी विश्व की 10 सबसे बड़ी कोल माइंस की सूची में छत्तीसगढ़ की गेवरा कोयला खदान ने दूसरा स्थान और कुसमुंडा कोयला खदान ने चौथा स्थान हासिल किया है।

 

प्रश्‍न- भारत कोयला उत्पादन के मामले में विश्व में कौन सा स्थान रखता है?

  1. पहला
  2. दूसरा
  3. तीसरा
  4. चौथा

उत्‍तर-  दूसरा

विवरण -भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कोयला उत्पादक देश है जबकि कोयला भंडार के मामले में दुनिया में पांचवें स्थान पर है। भारत में लगभग 80% कोयला भंडार बिटुमिनस प्रकार का है और यह गैर-कोकिंग ग्रेड का है।

 

प्रश्‍न- भारत का पहला विदेशी जन औषधि केन्‍द्र किस देश में खोला गया?

  1. मॉरीशस
  2. थाइलैंड
  3. फिलीपिन्‍स
  4. मलेशिया

उत्‍तर- मॉरीशस

विवरण -जून 2024 में अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान, श्री एस. जयशंकर और मॉरीशस के प्रधानमंत्री श्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया।

 

प्रश्‍न- हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने राज्यपालों को आपराधिक मुकदमे से उन्मुक्ति देने वाले किस संवैधानिक प्रावधान की जांच के संबंध में सुनवाई करने पर सहमति जताई है?

  1. अनुच्छेद 14
  2. अनुच्छेद 61
  3. अनुच्छेद 361
  4. अनुच्छेद 370

उत्‍तर- अनुच्छेद 361

विवरण - यह प्रावधान राष्ट्रपति और राज्यपालों को उनके पद की शक्तियों के उपयोग और कर्तव्यों के निर्वहन के लिए किसी भी अदालत के प्रति जवाबदेह नहीं बनाता।

 

प्रश्‍न- संविधान का अनुच्छेद 361 किस अनुच्छेद का अपवाद है?

  1. अनुच्छेद 14
  2. अनुच्छेद 21
  3. अनुच्छेद 32
  4. अनुच्छेद 44

उत्‍तर- अनुच्छेद 14

विवरण -अनुच्छेद 361, जो राष्ट्रपति और राज्यपालों को आपराधिक मुकदमे से उन्मुक्ति प्रदान करता है, अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) का अपवाद है। यह प्रावधान उन्हें उनके पद की शक्तियों के उपयोग और कर्तव्यों के निर्वहन के लिए किसी भी अदालत के प्रति जवाबदेह नहीं बनाता।

 

प्रश्‍न- अनुच्छेद 61 के अनुसार राष्ट्रपति के आचरण की समीक्षा किसके माध्यम से की जा सकती है?

  1. न्यायपालिका
  2. संसद नामित जांच संस्थाएँ
  3. राज्य सरकारें
  4. केंद्रीय मंत्रिमंडल

उत्‍तर- संसद नामित जांच संस्थाएँ

विवरण-अनुच्छेद 61 के अनुसार, संसद राष्ट्रपति के आचरण की समीक्षा नामित जांच संस्थाओं के माध्यम से कर सकती है। यह प्रावधान राष्ट्रपति के पद की गरिमा और उनके आचरण की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।

 

प्रश्‍न- राष्ट्रपति या राज्यपाल के खिलाफ दीवानी मुकदमे दायर करने से पहले कितना नोटिस देना आवश्यक है?

  1. एक महीना
  2. दो महीने
  3. तीन महीने
  4. छह महीने

उत्‍तर-  दो महीने

विवरण-  राष्ट्रपति या राज्यपाल के खिलाफ दीवानी मुकदमे दायर करने से पहले दो महीने का नोटिस देना आवश्यक है। यह प्रावधान उन्हें उनके पद की गरिमा और सुरक्षा बनाए रखने के लिए किया गया है।

 

प्रश्‍न- हाल ही में जारी सूची के अनुसार किस राज्य ने पीएम स्वनिधि योजना में 'सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य' की श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया है?

  1. महाराष्ट्र
  2. गुजरात
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मध्य प्रदेश

उत्‍तर- मध्य प्रदेश

विवरण - मध्य प्रदेश ने पीएम स्वनिधि योजना में 'सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य' की श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि राज्य द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक सहायता प्रदान करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण हासिल की गई है।

 

प्रश्‍न- पीएम स्वनिधि योजना किस मंत्रालय के तहत संचालित की जाती है?

  1. वित्त मंत्रालय
  2. गृह मंत्रालय
  3. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय
  4. ग्रामीण विकास मंत्रालय

उत्‍तर- आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

विवरण- पीएम स्वनिधि योजना केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के तहत एक "केंद्रीय क्षेलक योजना" है, इसका उद्देश्य कोविड महामारी के बाद स्ट्रीट वेंडर्स को कार्यशील पूंजी ऋण उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को 10,000 रुपये तक की कार्यशील पूंजी ऋण प्रदान की जाती है।

 

प्रश्‍न- नए राज्यों के गठन के संबंध में संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार संसद कानून बना सकती है?

  1. अनुच्छेद 1
  2. अनुच्छेद 2
  3. अनुच्छेद 3
  4. अनुच्छेद 4

उत्‍तर- अनुच्छेद 3

विवरण- संविधान के अनुच्छेद 3 के अनुसार संसद कानून द्वारा किसी भी राज्य के क्षेत्र को अलग करके या दो या दो से अधिक राज्यों या राज्यों के हिस्सों को मिलाकर एक नया राज्य बना सकती है।

 

प्रश्‍न- भील जनजाति किस राज्य के लिए एक अलग जनजातीय राज्य 'भील प्रदेश' की मांग कर रही है?

  1. राजस्थान
  2. मध्य प्रदेश
  3. गुजरात एवं महाराष्‍ट्र
  4. उपरोक्त सभी

Answer- उपरोक्त सभी

विवरण -भील जनजाति एक अलग जनजातीय राज्य 'भील प्रदेश' की मांग कर रही है, जिसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र की भील आबादी वाले हिस्से शामिल करने की मांग की जा रही है।


प्रश्‍न- यूनेस्‍को द्वारा वर्ल्‍ड नेटवर्क ऑफ बायोस्‍फीयर रिजर्व में 11 नए बायोस्‍फीयर रिजर्व जोड़े जाने के बाद बायोस्‍फीयर रिजर्व्‍स की संख्‍या कितनी हो गयी?

  1. 759
  2. 642
  3. 550
  4. 823

उत्‍तर- 759

यह पहली बार है जब 2 ट्रांस बाउंड्री बायोस्‍फीयर रिजर्व्‍स को शामिल किया गया है जिसमें बेल्जियम और नीदरलैंड का कैंपेन ब्रोक और इटली और स्‍लोसेनिया का जूलियन आल्‍पस शामिल है।


 

प्रश्‍न- भारत के 18  बायोस्‍फीयर रिजर्व्‍स में से कितने यूनेस्‍को के वर्ल्‍ड नेटवर्क ऑफ बायोस्‍फीयर रिजर्व्‍स में शामिल है?

  1. 12
  2. 14
  3. 16
  4. 17

उत्‍तर 12  

 

 

प्रश्‍न- पिछले दिनों किस देश ने विश्‍व का पहला उच्‍च तापमान पर कार्यशील सुपरकंडक्टिंग टोकामक (नियंत्रित थर्मोन्‍यूक्लियर फ्यूजन मशीन) उपकरण HH70 बनाया?

  1. अमेरिका
  2. रूस
  3. चीन
  4. जापान

उत्‍तर- चीन

 


प्रश्‍न- भारत और किस देश के बीच हाल ही में राजनयिक संबंधों के 75वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा राजकीय यात्रा की गयी जो पिछले 41 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है?

  1. न्‍यूजीलैंड
  2. आस्ट्रिया
  3. बेलारूस
  4. कंबोडिया

उत्‍तर- आस्ट्रिया

भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गाधी के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली अस्ट्रिया यात्रा रही।

 


भारत का पहला डीपवाटर कंटेनर ट्रांसशिपमेंट बंदरगाहकौन सा है?

  1. एन्‍नौर
  2. मुम्‍बई
  3. विझिंगम
  4. विशाखापत्‍तनम

उत्‍तर- विझिंगम, केरल के तिरूवनंतपुरम में स्थित।

ऐसे बंदरगाह जिनका मालवाहक जहाज के स्रोत और उसके गंतव्‍य बंदगाहों से कनेक्‍शन होता है और यह कार्गो ट्रांसफर के लिए मध्‍यवर्ती बंदरगाह के रूप में कार्य करते हैं।

 


प्रश्‍न- हाल ही में जैविक उत्‍पादों के लिए भारत और किस देश के मध्‍य पारस्‍परिक मान्‍यता समझौता सम्‍पन्‍न हुआ जिसके बाद जैविक उत्‍पादों के निर्यात में आसानी होगी और दोहरे प्रमाण पत्रों की आवश्‍यकता समाप्‍त हो जाएगी?

  1. जापान
  2. ताइवान
  3. थाईलैंड
  4. आस्‍ट्रेलिया

उत्‍तर- ताइवान

 


प्रश्‍न- पिछले दिनों संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ में किस देश में स्थित जपोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र सहित परमाणु ऊर्जा प्रतिष्‍ठानों पर संकल्‍प  को अपनाया?

  1. जापान
  2. यूक्रेन
  3. पाकिस्‍तान
  4. ईरान  

उत्‍तर- यूक्रेन

 


प्रश्‍न- हाल ही में किस वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने महाराष्ट्र की पहली महिला मुख्य सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया है?

  1. कल्‍पना पात्रे
  2. पूजा जलगांवकर
  3. अंजलि गर्ग 
  4. सुजाता सौनिक 

उत्‍तर- सुजाता सौनिक 

 

प्रश्‍न- पिछले दिनों चर्चा रहा मिनामी-टोरिशिमा द्वीप जिसे मार्कस द्वीप के नाम से भी जाना जाता है, किस देश से सम्बंधित है?

  1. चीन 
  2. आस्‍ट्रेलिया  
  3. जापान 
  4. दक्षिण कोरिया

उत्‍तर- जापान 

हाल ही में उत्तर-पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित जापानी द्वीप मिनामी-टोरिशिमा के समुद्र तल पर इलेक्ट्रिक कार बैटरी बनाने में प्रयुक्‍त महत्‍वपूर्ण खनिज के एक विशाल भंडार का पता लगा जिसके कारण यह द्वीप चर्चा में रहा।

 


प्रश्‍न- खबरों के मुताबिक ग्लोबल इंडियाएआई शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन कहां किया जायेगा?

  1. नई दिल्ली 
  2. बेंगलुरु 
  3. मुंबई 
  4. जयपुर   

उत्‍तर-नई दिल्ली 

 

प्रश्‍न- पूर्व खुफिया प्रमुख डिक शूफ़ हाल ही में किस देश के नए प्रधानमंत्री बने है?

  1. नीदरलैंड 
  2. स्‍पेन
  3. पुर्तगाल 
  4. इटली 

उत्‍तर- नीदरलैंड

डिक शूफ़ (Dick Schoof) ने हाल ही में नीदरलैंड के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है। उल्‍लेखनीय हे कि इन्‍होंने मार्क रुटे का स्थान लिया है जिन्हें हाल ही में नाटो का अगला महासचिव बनाया गया है।

 


प्रश्‍न- दक्षिण एशिया के सबसे बड़े फ्लाइंग ट्रेनिग ऑर्गेनाइजेशन की स्थापना किस राज्य में किए जाने की योजना है?

  1. महाराष्ट्र 
  2. उत्तर प्रदेश 
  3. तमिलनाडु 
  4. पंजाब 

उत्‍तर- महाराष्ट्र 

 

प्रश्‍न- हाल ही में भारत सरकार ने स्वास्थ्य प्रणाली की तैयारियों और भविष्य की महामारियों के खिलाफ बेहतर व्यवस्था विकसित करने के लिए किस बैंक के साथ एक ऋण पत्र पर हस्ताक्षर किए

  1. एशियाई विकास बैंक
  2. न्यू डेवलपमेंट बैंक 
  3. विश्‍व बैंक
  4. फेडरल बैंक  

उत्‍तर- एशियाई विकास बैंक

 


प्रश्‍न- 2020 में स्‍थापित क्षेत्रीय सुरक्षा समूह कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव का नया सदस्य हाल ही में किस देश को बनाया गया है?

  1. भूटान 
  2. बांग्लादेश 
  3. पाकिस्तान 
  4. ईरान 

उत्‍तर- बांग्लादेश 

बांग्लादेश को समूह के पांचवें सदस्य देश के रूप में शामिल कर लिया है। इससे पहले इस समूह में भारत, श्रीलंका, मॉरीशस और मालदीव शामिल थे।

 


प्रश्‍न- हाल ही में भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को किस देश के सर्वोच्च नागरिक 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द अपोस्टल' (Order of St Andrew the Apostle) सम्मान से सम्मानित किया गया?

  1. रूस 
  2. भूटान  
  3. अमेरिका  
  4. यूक्रेन 

उत्‍तर- रूस 

उल्‍लेखनीय है कि प्रधानमंत्री को समय पूर्व भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो' (Order of the Druk Gyalpo) से भी  सम्मानित किया गया था।

 


प्रश्‍न- संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री का आयोजन किन देशों के बीच होता है?

  1. भारत और थाईलैंड 
  2. भारत और मलेशिया
  3. भारत और जापान
  4. भारत और कंबोडिया

उत्‍तर-  भारत और थाईलैंड 



प्रश्‍न- 15वीं कृषि नेतृत्व पुरस्कार समिति द्वारा वर्ष 2024 के सर्वश्रेष्ठ कृषि राज्य पुरस्कार से किस राज्‍य को सम्मानित किया गया?

  1. महाराष्ट्र 
  2. उत्तर प्रदेश 
  3. मध्य प्रदेश 
  4. राजस्थान   

उत्‍तर- महाराष्ट्र 



प्रश्‍न- राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में किसे प्रधान सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है?

  1. डॉ. सौम्या स्वामीनाथन 
  2. अभिनव सिन्हा
  3. ब्रजेश पौराणिक
  4. गीता गोपीनाथ 

उत्‍तर- डॉ. सौम्या स्वामीनाथन 

डॉ. सौम्या स्‍वामीनाथन विश्व स्वास्थ्य संगठन के पूर्व मुख्य वैज्ञानिक हैं और पहले भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के महानिदेशक के रूप में भी काम कर चुकी है।

 


प्रश्‍न- अम्मान, जॉर्डन में आयोजित अंडर 23 एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप 2024 में भारत ने कुल कितने पदक जीते?

  1. 5
  2. 8
  3. 9
  4. 10

उत्‍तर- 8

अंडर 23 एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप 2024 में भारत चार स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक कुल आठ पदक के साथ शीर्ष पर रहा।



प्रश्‍न- आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन किस देश की संयुक्त मेज़बानी में किया जायेगा?

  1. भारत एवं श्रीलंका 
  2. ऑस्ट्रेलिया एवं न्यूजीलैंड
  3. भारत एवं बांग्‍ला देश
  4. भारत एवं अफगानिस्‍तान  

उत्‍तर- भारत-श्रीलंका 





प्रश्‍न- बाघों के कथित अवैध शिकार के कारण पिछले दिनों चर्चा में रहा वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है?

  1. उत्‍तर प्रदेश
  2. मध्य प्रदेश 
  3. राजस्थान 
  4. हरियाणा 

उत्‍तर- मध्य प्रदेश  



प्रश्‍न- पेरिस ओलंपिक 2024 के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक कौन होंगे?

  1. पीवी सिंधु और गगन नारंग
  2. पीवी सिंधु और शरथ कमल
  3. शरथ कमल और गगन नारंग
  4. पी वी सिंधु, शरथ कमल और गगन नारंग

उत्‍तर- पीवी सिंधु और शरथ कमल         

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी शरथ कमल पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन समारोह के दौरान भारत के ध्वजवाहक होंगे।

 


प्रश्‍न- पिछले दिनों किसे फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से किसे सम्मानित किया गया?

  1. राहुल गांधी 
  2. रोशनी नादर मल्होत्रा
  3. अमित शाह
  4. रतन टाटा

उत्‍तर- रोशनी नादर मल्होत्रा

एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा ​​को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘शेवेलियर डे ला लेगियन डी' ऑनर' (नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर) से सम्मानित किया गया है।

 


प्रश्‍न- टाटा पावर सोलर सिस्टम्स लिमिटेड द्वारा हाल ही में किस राज्‍य में 'घर घर सोलर' पहल की शुरूआत की गयी?

  1. बिहार 
  2. मध्य प्रदेश 
  3. उत्तर प्रदेश 
  4. राजस्थान 

उत्‍तर- उत्‍तर प्रदेश

प्रत्‍येक घर को सौर ऊर्जा के माध्‍यम से स्वच्छ ऊर्जा प्रदान करने हेतु इस मिशन की शुरुआत वाराणसी से की गयी।

 


प्रश्‍न- हाल ही में अंतर-सरकारी संगठन शंघाई सहयोग संगठन में 10वें सदस्य के रूप में किस देश को शामिल किया गया?

  1. बेलारूस 
  2. अजरबेजान 
  3. ऑस्ट्रिया 
  4. तुर्किये  

उत्‍तर- बेलारूस 

शंघाई सहयोग संगठन में 10 पूर्ण सदस्य, दो पर्यवेक्षक देश और 14 डायलॉग पार्टनर है भारत भी इसका एक पूर्ण सदस्य है।

 


प्रश्‍न- हाल ही में यूनाइटेड किंगडम की पहली महिला वित्त मंत्री के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया?

  1. राचेल रीव्स
  2. एरिक पॉल
  3. एंजेल डोमनिक
  4. रिचा ग्रेवल

उत्‍तर-  राचेल रीव्स 



प्रश्‍न- हाल ही में मसूद पेज़ेश्कियान को किस देश का नया राष्ट्रपति चुना गया है?

  1. ईरान 
  2. इराक 
  3. मोरक्को 
  4. जिबूती

उत्‍तर- ईरान 



प्रश्‍न- पिछले दिनों किसके द्वारा 'संपूर्णता अभियान' की शुरुआत की गयी?

  1. रक्षा मंत्रालय  
  2. मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय
  3. वित्‍त मंत्रालय
  4. नीति आयोग 

उत्‍तर- नीति आयोग 

नीति आयोग ने देश भर के आकांक्षी जिलों और आकांक्षी ब्लॉकों में छह प्रमुख संकेतकों को हासिल करने के प्रयास के लिए तीन महीने का 'संपूर्णता अभियान' आरंभ किया है। 


 

प्रश्‍न- चार आसियान देशों मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर तथा थाईलैंड तथा भारत के  घरेलू त्‍वरित प्रणालियों को आपस में जोड़ तत्‍काल सीमा पार रिटेल पेमेंट की सुविधा प्रदान करने वाली किस प्रोजेक्‍ट में भारतीय रिजर्व बैंक शामिल हुआ?

  1. प्रोजेक्‍ट भुगतान
  2. प्रोजेक्‍ट सेटलमेंट
  3. प्रोजेक्‍ट नेक्‍सस
  4. प्रोजेक्‍ट इंटरसेट

उत्‍तर- प्रोजेक्‍ट नेक्‍सस बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट के इनोवेश्‍न हब की पहल है जो 2026 तक आरंभ होने का अनुमान है।

 


प्रश्‍न-हाल ही में मोरक्‍को में आयोजित अंतर्राष्‍ट्रीय मृदा सम्‍मेलन में निम्‍न में से किस संस्‍थान द्वारा विश्‍व मृदा स्‍वास्‍थ्‍य सूचकांक जारी किया गया?

  1. विश्‍व खाद्य संगठन
  2. यूनेस्‍को
  3. विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन
  4. यूएनडीपी

उत्‍तर- यूनेस्‍को

 


प्रश्‍न- सोलर इंडस्‍ट्रीज की सहायक कंपनी इकोनॉमिक एक्‍सप्‍लोसिव्‍स लिमिटेड द्वारा मेक इन इंडिया पहल के तहत विश्‍व में सबसे शक्तिशाली गैर- परमाणु विस्‍फोटक को किस नाम से बनाया गया?

  1. EXP-2
  2. SEBEX-2
  3. DENTEX 
  4. TORPEX-4

उत्‍तर- SEBEX-2

 


प्रश्‍न- आकाशीय बिजली गिरने से होन वाली मौतों को रोकने के लिए किस सरकार ने पाम वृक्ष लगाने का निर्णय लिया?

  1. उत्‍तर प्रदेश
  2. उड़ीसा
  3. बिहार
  4. झारखंड

उत्‍तर- उड़ीसा

आकाशीय बिजली गिरने पर यह वृक्ष प्राकृतिक तडि़त चालक के रूप में कार्य करता है और जानमाल की हानि पर रोक लगाता है।

 


प्रश्‍न- संविधान की सातवी अनुसूची की समवर्ती सूची में शामिल किस विषय को राज्‍य सूची में वापस लाने की मांग की जा रही है?

  1. शिक्षा
  2. वन
  3. नापतौल
  4. न्‍याय प्रशासन

उत्‍तर- शिक्षा

इसे स्‍वर्ण सिंह समिति की सिफारिश के बाद 42वें संविधान संशोधन द्वारा समवर्ती सूची में स्‍थानांतरित कर दिया गया था। वर्तमान में समवर्ती सूची में है जिस पर केन्‍द्र और राज्‍य दोनों कानून बना सकते हैं।

 


प्रश्‍न- अंतरिक्ष में वह स्‍थान जहां 2 पिंडों के बीच कार्य करनेवाले गुरुत्‍वाकर्षण बल एक दूसरे को निष्‍प्रभावी कर देते हैं क्‍या कहलाता है?

  1. ग्रिगेरियन प्‍वाइंट
  2. लैग्रेंजियन प्‍वाइंट
  3. इंजेक्‍शन प्‍वाइंट
  4. फ्लेयर्स प्‍वाइंट

उत्‍तर- लैग्रेंजियन प्‍वाइंट

 


प्रश्‍न- हाल ही में सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने किस अनुच्‍छेद के निहित प्रावधान के तहत यह पुष्टि की है कि त्‍वरित सूनवाई का अधिकार सभी मामलों पर लागू होता है चाहे वह अपराध कितना भी गंभीर हो।

  1. अनुच्‍छेद- 19
  2. अनुच्‍छेद- 14 
  3. अनुच्‍छेद- 21 
  4. अनुच्‍छेद- 32

उत्‍तर- अनुच्‍छेद- 21 के प्राण एवं दैहिक स्‍वतंत्रता के मूल अधिकार में त्‍वरित सूनवाई का अधिकार अभिन्‍न रूप में शामिल है।

 


प्रश्‍न- कजाकिस्‍तान की राजधानी अस्‍ताना में सम्‍पन्‍न शंघाई सहयोग संगठन की 24वें शिखर सम्‍मेलन में किस देश में इस संगठन का 10वां सदस्‍य बनाया गया?

  1. मंगोलिया
  2. बेलारूस
  3. अजरबैजान
  4. तुर्की

उत्‍तर- बेलारूस

भारत इसका सदस्‍य है जबकि अफगानिस्‍तान और मंगोलिया को पर्यवेक्षक का दर्जा प्राप्‍त है।

 


प्रश्‍न- हाल ही में प्रधान मंत्री ने 'मन की बात' कार्यक्रम में चचर्ति अराकू कॉफी का संबंध में असत्‍य कथन को बताएं।

  1. खेती आंध्र प्रदेश और ओडिशा के पहाड़ी इलाकों में होती है।
  2. अराकू वैली अरेबिका कॉफी को 2019 में भौगोलिक संकेतक टैग दिया गया।
  3. इसका नाम पूर्वी घाट (ओडिसा) में स्थित अराकू घाटी से लिया गया है।
  4. उपरोक्‍त में से कोई नहीं

उत्‍तर- इसका नाम पूर्वी घाट (आंध्र प्रदेश) में स्थित अराकू घाटी से लिया गया है।

 


प्रश्‍न- हाल ही में भारत ने कोलंबो प्रोसेस के अध्यक्ष के रूप में इसकी पहली बैठक की अध्यक्षता की। कोलंबो प्रोसेस के बारे में सत्‍य कथन बताएं ।

  1. 'विदेशों में रोजगार और संविदा श्रम' पर आपसी परामर्श के लिए एक फोरम।
  2. सदस्‍य देशों की संख्‍या - 12
  3. संस्थापक सदस्यों में से एक- भारत
  4. सभी कथन सत्‍य है।

उत्‍तर-सभी कथन सत्‍य है

इसके सदस्‍य देशों में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, चीन, कंबोडिया, भारत, इंडोनेशिया, नेपाल, पाकिस्तान, फिलीपींस, श्रीलंका, थाईलैंड और वियतनाम  शामिल है। सभी सदस्य देश एशिया से हैं।

 


प्रश्‍न- वर्तमान में भारत की आधिकारिक गरीबी रेखा किस समिति की रिपोर्ट पर आधारित है?

  1. सी रंगराजन समिति
  2. सुरेश तेंदुलकर समिति
  3. लकड़ावाला समिति
  4. नीति आयोग

उत्‍तर- वर्ष 2009 की सुरेश तेंदुलकर समिति पर आधारित है।

सरकार ने रंगराजन समिति की सिफारिशों को अभी तक स्‍वीकार नहीं किया है। भारत की आधिकारि गरीबी रेखा उपभोग व्‍यय पर आधारित है।

 


प्रश्‍न- भारत ने किस नाम से पहली स्‍वदेशी एंडी रेडिएशन मिसाइल का सफल परीक्षण किया?

  1. रुद्रम-1
  2. बाज
  3. गरुड़-1
  4. ज्‍योतिका-2

उत्‍तर- रुद्रम-1

 


प्रश्‍न- संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास में कौन सुमेलित नहीं है?

  1. नोमेडिक एलीफेट - भारत और इंडोनेशिया  
  2. मैत्री अभ्‍यास- भारत और थाईलैंड
  3. सूर्य किरण- भारत और नेपाल
  4. एकुवेरिन – भारत एवं मालदीव

उत्‍तर- नोमेडिक एलीफेट - भारत और मंगोलिया के मध्‍य आयोजित होता है।


सभी एकदिवसीय परीक्षाओं हेतु उपयोगी नोट्स जिसे आर्डर कर आप अपने घर पर मंगा सकते हैं। ज्‍यादा जानकारी के लिए 74704-95829 पर संपर्क करें। 

 

 प्रश्‍न- जुलाई 2024 को भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा किस देश में मित्रता के प्रतीक के रूप में “मैत्री उद्यान” का उद्घाटन किया गया?

  1. श्रीलंका
  2. भूटान
  3. मॉरीशस
  4. नेपाल

उत्‍तर- मॉरीशस

 

प्रश्‍न- जुलाई 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत में कहां पर सबसे लंबी और सबसे बड़ी शहरी सुरंग परियोजना का उदघाटन किया गया?

  1. दिल्ली
  2. बेंगलुरु
  3. मुंबई
  4. चेन्नई

उत्‍तर- मुंबई

 

प्रश्‍न- केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा हाल ही कहां पर एशिया के पहले स्वास्थ्य अनुसंधान संबंधी “प्री-क्लिनिकल नेटवर्क फेसिलिटी” का उद्घाटन किया?

  1. नई दिल्ली
  2. फरीदाबाद
  3. पुणे
  4. चंडीगढ़

उत्‍तर-  फरीदाबाद

 

प्रश्‍न- जुलाई 2024 में किस स्‍थान पर 11 लाख से ज़्यादा पौधे लगाकर “24 घंटे में एक टीम द्वारा लगाए गए सबसे ज़्यादा पेड़” की श्रेणी में नया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया?

  1. भोपाल
  2. लखनऊ
  3. इंदौर
  4. जयपुर

उत्‍तर-  इंदौर

 

प्रश्‍न- पिछले दिनों बिहार की किस ट्रांसवुमन को भारत के पहले ट्रांसवुमन दरोगा बनने की उपलब्धि प्राप्‍त हुई?

  1. सोनम गुप्ता
  2. प्रिया शर्मा
  3. मानवी मधु कश्यप
  4. अंशु सिंह

उत्‍तर- मानवी मधु कश्यप

 

प्रश्‍न- ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव से उबरने और पुनर्निर्माण हेतु देशों को वित्तीय सहायता प्रदान करने की दिशा में एक कदम उठाते हुए संयुक्त राष्ट्र वार्ता द्वारा बनाए गए “लॉस एंड डैमेज” फंड के बोर्ड की मेजबानी किस देश को सौंपी गयी है?

  1. थाईलैंड
  2. इंडोनेशिया
  3. फिलीपींस
  4. मलेशिया

उत्‍तर-  फिलीपींस

 

प्रश्‍न- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 100 मिलियन फॉलोअर्स को पार करते हुए किसने एक वैश्विक नेता के रूप में अपनी मजबूत स्थिति को दर्ज कराया है?

  1. जो बाइडेन
  2. शेख मोहम्मद
  3. पोप फ्रांसिस
  4. नरेन्‍द्र मोदी

उत्‍तर- नरेन्‍द्र मोदी

 

प्रश्‍न- यूरो कप 2024 में किसने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर खिताब पर अपना कब्जा जमाया?

  1. फ्रांस
  2. जर्मनी
  3. स्पेन
  4. इटली

उत्‍तर- स्पेन

 

प्रश्‍न- प्रतिवर्ष 15 जुलाई को मनाए जाने वाले विश्व युवा कौशल दिवस के लिए वर्ष 2024 के लिए किस थीम को केन्‍द्र में रखा गया है?

  1. शिक्षा और प्रशिक्षण”
  2. युवाओं का सशक्तिकरण”
  3. शांति और विकास के लिए युवा कौशल”
  4. युवा और रोजगार”

उत्‍तर- शांति और विकास के लिए युवा कौशल”

 

प्रश्‍न- 11 जुलाई 2024 को किसने पाकिस्तान के लाहौर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण कर इस अदालत की शीर्ष न्यायाधीश बनने वाली पहली महिला का दर्जा प्राप्‍त किया?

  1. न्यायमूर्ति शहीन जुबैर
  2. न्यायमूर्ति फरीदा मलिक
  3. न्यायमूर्ति आलिया नीलम
  4. न्यायमूर्ति रेशम अख्तर

उत्‍तर- न्यायमूर्ति आलिया नीलम

 

प्रश्‍न- हालिया समाचारों के अनुसार किस स्‍थान पर भारत के पूर्वी क्षेत्र की पहली विश्वविद्यालय खोलने की योजना प्रस्‍तावित है जो शारीरिक रूप से विकलांग छात्रों के लिए होगी?

  1. पटना, बिहार
  2. रांची, झारखंड
  3. भुवनेश्वर, ओडिशा
  4. कोलकाता, पश्चिम बंगाल

उत्‍तर- रांची, झारखंड

 

प्रश्‍न- भारत सरकार द्वारा लिए गए हालिया महत्वपूर्ण निर्णय के अनुसार प्रतिवर्ष किस दिन को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया?

  1. 25 मई
  2. 25 जून
  3. 25 जुलाई
  4. 25 अगस्त

उत्‍तर-  25 जून

 

 

 

 

No comments:

Post a Comment