पृथ्वी– उत्पत्ति, विकास एवं संकल्पनाएं
किस
प्रसिद्ध दार्शनिक के अनुसार जल से ही सभी वस्तुओं की उत्पत्ति हुई है- थेल्स
प्रसिद्ध
दार्शनिक एनेक्जीमेनीज के बहुत्तवावाद का समर्थन करते हुए किस तत्व को सृष्टि की
उत्पत्ति का कारण माना –वायु
किस
विचारक विद्वान के अनुसार जगत की उत्पत्ति का मूल कारण अग्नि है- हेराक्लीट्स
ग्रहों की उत्पत्ति के सबंध में सर्वप्रथम तार्किक परिकल्पना का
प्रतिपादन किसके द्वारा किया गया- फ्रांसीसी वैज्ञानिक
काम्ते द बफन द्वारा
ग्रहों की उत्पत्ति भाग लेने वाले तारों की संख्या के आधार पर ग्रहों
की उत्पत्ति के संबंध में कौन सी संकल्पना
मान्य एवं प्रचलित है-
- अद्वैतवादी संकल्पना Monistic Theory
- द्वैतवादी संकल्पना Dualistic Theory
किस संकल्पना के अनुसार पृथ्वी एवं ग्रहों की उत्पत्ति एक ही वस्तु (तारे) से हुई है- अद्वैतवादी
संकल्पना Monistic Theory
किस संकल्पना को Parental Hypothesis कहा
जाता है- अद्वैतवादी संकल्पना
कांट की वायव्य राशि संकल्पना तथा लाप्लास की
निहरिका संकल्पना कैसी संकल्पना है- अद्वैतवादी
संकल्पना
कांट की वायव्य राशि संकल्पना- Gaseous Mass theory of Kant किसके नियमों पर आधारित संकल्पना है- गुरुत्वाकर्षण
के नियमों पर
किसके अनुसार ब्रह्मांड में छोटे-छोटे कणों के
मिलने से बड़े पिंड बने तथा इन पिंडों से विशाल निहारिका बनी कालांतर में इस तप्त
एवं गतिशील निहारिका से कई गोल छल्ले अलग हुए जिसके शीतलन से सौर मंडल के विभिन्न
ग्रहों का निर्माण हुआ- कांट की वायव्य राशि संकल्पना
किस संकल्पना के अनुसार अतीत में ब्रह्मांड में एक विशाल निहारिका थी- लाप्लास की निहरिका संकल्पना Nebular Hypothesis of Laplas
किस संकल्पना के अनुसार ग्रहों की
उत्पत्ति 2
तारों अथवा पिंडों के संयोग से हुई-
द्वैतवादी
संकल्पना Dualistic Concept
किस संकल्पना को Bi-Parental
Hypothesis भी कहा जाता है- द्वैतवादी
संकल्पना
चैम्बरलिन तथा मोल्टन की ग्रहाणु
परिकल्पना, जेम्स जीन एवं जेफरीज की ज्वारीय संकल्पना किस प्रकार की संकल्पना है-
द्वैतवादी
संकल्पना
किस परिकल्पना के अनुसार ग्रहों का निर्माण तप्त गैसीय निहारिका के बजाय ठोस पिंड से हुआ- चैम्बरलिन तथा मोल्टन की ग्रहाणु परिकल्पना (Planetsimal Hypothesis of Chamberlin and Moulton) के अनुसार
किस परिकल्पना के
अनुसार सौरमंडल का निर्माण सूर्य एवं एक अन्य तारा के सहयोग से हुआ- जेम्स जीन्स एवं जेफरी की ज्वारीय परिकल्पना (Jeans-Jeffreys Tidal Hypothesis)
जब सूर्य के निकट अन्य तारे का आगमन हुआ तो सूर्य का कुछ भाग ज्वारीय उद्भेदन के कारण फिलामेंट के रूप में खींच गया जो कालांतर में टूट कर सूर्य से अलग हो चक्कर लगाने लगा और इसी से विभिन्न ग्रहों की उत्पत्ति हुई ।
स्थलमंडल, जलमंडल तथा वायुमंडल का विकास
किसके अध्ययन से इस
बात का पता चलता है कि ग्रहाणु तथा दूसरे खगोलीय पिंड एक जैसे ही घने और हल्के पदार्थों
से बने हैं-
उल्काओं के अध्ययन से
वायुमंडल के विकास की
कितनी अवस्थाएं हैं-
तीन अवस्थाएं
वायुमंडल के विकास की
प्रथम अवस्था में प्रारंभिक वायुमंडल में किस गैस की अधिकता थी जो सौर पवनों के कारण
या तो दूर हो गया या फिर समाप्त हो गया -हाइड्रोजन
व हीलियम की
वायुमंडलीय विकास की अवस्थाएं |
|
प्रथम अवस्था |
आदिकालिक वायुमंडलीय
गैसों का ह्रास |
द्वितीय अवस्था |
पृथ्वी के भीतर से
निकली वाष्प एवं जलवाष्प द्वारा वायुमंडल विकास में सहयोग |
तृतीय अवस्था |
जैवमंडल की प्रकाश
संश्लेषण प्रक्रिया द्वारा वायुमंडल की संरचना में संशोधन |
वायुमंडल के विकास की
किस अवस्था में पृथ्वी के ठंडा होने तथा विभेदन प्रक्रिया के दौरान पृथ्वी के अंदरूनी
भाग से बहुत सी वाष्प एवं जलवाष्प बाहर निकले जिससे वायुमंडल का उद्भव हुआ –द्वितीय अवस्था
वायुमंडल के विकास की
किस अवस्था में अत्यधिक वर्षा हुई और जल गर्तों में जमा होने लगा और महासागर बने –द्वितीय अवस्था
वायुमंडल के विकास की
किस अवस्था में पृथ्वी पर लगभग 380 करोड़ वर्ष पूर्व जीवन का विकास आरंभ
हुआ- तृतीय अवस्था
आरंभ में दीर्धकाल तक
जीवन कहां सीमित था-
केवल महासागरों में
प्रकाश संश्लेषण द्वारा
ऑक्सीजन की वृद्धि किसकी देन मानी जाती है- महासागरों
की
शैलों से निर्मित भूभाग
क्या कहलाता है-
स्थलमंडल
पृथ्वी पर स्थलस्वरूपों
का निर्माण किन बलों के फलस्वरूप होता है- आतंरिक
एवं बाह्य बल
पृथ्वी के ऊपरी भाग
क्रस्ट से आंतरिक भाग कोर की तरफ जाने पर घनत्व पर क्या प्रभाव पड़ता है- बढ़ता जाता है।
पृथ्वी की उत्पत्ति
के विकास क्रम में विभेदन
(Differentiation) प्रक्रिया में भारी पदार्थों जैसे- लोहा, निकेल आदि का एकत्रण कहां हुआ- पृथ्वी के केन्द्र में (हल्के पदार्थ सिलिका, एल्यूमिनियम का सकेन्द्रण सतह पर)
पृथ्वी के निर्माण के
क्रम में हल्के और भारी पदार्थों के पृथक होने की प्रक्रिया को क्या कहा जाता है- विभेदन
(Differentiation)
विभेदन प्रक्रिया के
किस चरण में पृथ्वी के भूपर्पटी, मेंटल तथा क्रोड का निर्माण हुआ-
द्वितीय चरण
Giant Impact घटना क्या है- चन्द्रमा की उत्पत्ति
के दौरान हुए भीषण संघात की घटना
The Big Splat की घटना का संबंध किससे है- चन्द्रमा
की उत्पत्ति से
The Big Splat के अनुसार चन्द्रमा की उत्पत्ति एक बड़े टकराव (Giant Impact) का प्रतिफल है। ऐसा माना जाता है कि पृथ्वी के निर्माण के कुछ समय बाद ही मंगल ग्रह के 1 से 3 गुणा बड़े आकार का पिंड पृथ्वी से टकराया। इस टकराव के फलस्वरूप पृथ्वी का एक हिस्सा टूटकर अंतरिक्ष में बिखर गया। टकराव से अलग हुआ यह पदार्थ पृथ्वी की कक्ष में घुमने लगा और इसी से चन्द्रमा बना । |
पृथ्वी की वायुमंडल
की वर्तमान संरचना में योगदान है- ऑक्सीजन तथा नाइट्रोजन
आदिकालिक पृथ्वी के
वायुमंडल में किस गैस की प्रधानता थी- हाइड्रोजन
व हीलियम
किसके द्वारा पृथ्वी
के आदिकालिक वायुमंडल से हाइड्रोजन व हीलियम जैसी गैसों को दूर किया गया- सौर पवनों द्वारा
आरंभिक पृथ्वी के वायुमंडल
में किस गैस की कमी थी-
ऑक्सीजन
वायुमंडल निर्माण की
किस अवस्था में पृथ्वी के अंदरूनी भाग से बहुत सी वाष्प एवं जलवाष्प बाहर निकले- द्वितीय
अवस्था
वायुमंडल निर्माण की
किस अवस्था में पृथ्वी पर महासागरों का निर्माण हुआ- द्वितीय
चरण
प्रकाश संश्लेषण से
ऑक्सीजन की वृद्धि देन मानी जाती है-महासागरों
की
स्थलमंडल, जलमंडल
तथा वायुमंडल के संयोग से बना पर्यावरणीय घटक क्या कहलाता है- जैवमंडल
पृथ्वी पर आरंभिक काल
में वर्षा किस प्रकार प्रारंभ हुई- पृथ्वी
के शीतलन तथा ज्वालामुखी विस्फोट से उत्पन्न गैसों एवं जलवाष्प की संघनन क्रिया के
फलस्वरूप
प्रारंभिक
समय में जीवन कहां पर सीमित था- महासागरों में
वर्तमान में पृथ्वी
के कितने प्रतिशत भाग पर जल का विस्तार है- 70.8%, लगभग 2/3
इन प्रश्नों को GK BUCKET STUDY TUBE यूटयूब चैनल पर भी देख सकते हैं।
सभी एकदिवसीय परीक्षाओं हेतु उपयोगी नोट्स जिसे आर्डर कर आप अपने घर पर मंगा सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 74704-95829 पर संपर्क करें।
प्रश्न- किस
प्रसिद्ध दार्शनिक के अनुसार जल से ही सभी वस्तुओं की उत्पत्ति हुई है?
- कार्ल रिटर
- जॉन मर्रे
- थेल्स
- स्ट्रेबो
उत्तर- थेल्स
प्रश्न- ग्रहों
की उत्पत्ति के सबंध में सर्वप्रथम तार्किक परिकल्पना का प्रतिपादन किसके द्वारा
किया गया?
- केपलर
- काम्ते द बफन
- कोपरनिकस
- आर्कमिडिज
उत्तर- फ्रांसीसी वैज्ञानिक काम्ते द
बफन द्वारा
प्रश्न-
ग्रहों की उत्पत्ति के संबंध
में प्रचलित अद्वैतवादी संकल्पना Monistic
Theory और द्वैतवादी संकल्पना Dualistic
Theory का आधार क्या है ?
- तारों की ऊर्जा
- तारों का द्रव्यमान
- तारों की संख्या
- उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर- भाग लेने वाले तारों की संख्या के आधार पर।
प्रश्न- कांट
की वायव्य राशि संकल्पना- Gaseous Mass theory of Kant किसके
नियमों पर आधारित संकल्पना है?
- गैसों के नियम पर
- द्रव्य के नियम पर
- गुरुत्वाकर्षण के नियमों पर
- उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर - गुरुत्वाकर्षण के नियमों पर
प्रश्न- किस
संकल्पना के अनुसार अतीत में ब्रह्मांड में एक विशाल निहारिका थी-
- कांट की वायव्य राशि संकल्पना
- लाप्लास की
निहरिका संकल्पना
- जीन एवं जेफरीज की ज्वारीय संकल्पना
- चैम्बरलिन तथा मोल्टन की ग्रहाणु परिकल्पना
उत्तर-लाप्लास की निहरिका
संकल्पना Nebular Hypothesis of
Laplas
प्रश्न- निम्न में असत्य कथन को बताएं।
- Parental Hypothesis कहा जाता
है- अद्वैतवादी
संकल्पना
- दार्शनिक एनेक्जीमेनीज के अनुसार सृष्टि की उत्पत्ति का कारण -वायु
- हेराक्लीट्स के अनुसार जगत की उत्पत्ति का मूल कारण- जल
- Bi-Parental Hypothesis कहा जाता है- द्वैतवादी संकल्पना
उत्तर-
हेराक्लीट्स के अनुसार जगत की उत्पत्ति का मूल कारण अग्नि को माना जाता है।
प्रश्न- निम्न में कौन अद्वैतवादी संकल्पना
का उदाहरण है?
- चैम्बरलिन तथा मोल्टन की ग्रहाणु परिकल्पना
- जेम्स जीन एवं जेफरीज की ज्वारीय संकल्पना
- उपरोक्त दोनों
- उपरोक्त में से कोई नहीं।
उत्तर- उपरोक्त में से कोई नहीं।
दोनों द्वैतवादी संकल्पना के उदाहरण है। उल्लेखनीय
है कि कांट की वायव्य राशि संकल्पना तथा
लाप्लास की निहारिका संकल्पना अद्वैतवादी संकल्पना है।
प्रश्न- किस
परिकल्पना के अनुसार ग्रहों का निर्माण तप्त गैसीय निहारिका के बजाय ठोस पिंड से
हुआ?
- कांट की वायव्य राशि संकल्पना
- लाप्लास की
निहरिका संकल्पना
- जीन एवं जेफरीज की ज्वारीय संकल्पना
- चैम्बरलिन तथा मोल्टन की ग्रहाणु परिकल्पना
उत्तर- चैम्बरलिन तथा मोल्टन
की ग्रहाणु परिकल्पना (Planetsimal
Hypothesis of Chamberlin and Moulton) के
अनुसार
प्रश्न- किस
परिकल्पना के अनुसार सौरमंडल का निर्माण सूर्य एवं एक अन्य तारा के सहयोग से हुआ?
- कांट की वायव्य राशि संकल्पना
- लाप्लास की
निहरिका संकल्पना
- जीन एवं जेफरीज की ज्वारीय संकल्पना
- चैम्बरलिन तथा मोल्टन की ग्रहाणु परिकल्पना
उत्तर- जेम्स जीन्स एवं जेफरी की
ज्वारीय परिकल्पना (Jeans-Jeffreys Tidal
Hypothesis)
इसके
अनुसार जब सूर्य के निकट अन्य तारे का आगमन हुआ तो सूर्य का कुछ भाग ज्वारीय
उद्भेदन के कारण फिलामेंट के रूप में खींच
गया जो कालांतर में टूट कर सूर्य
से अलग हो चक्कर लगाने लगा और इसी से विभिन्न ग्रहों की उत्पत्ति हुई ।
प्रश्न- किसके अध्ययन से इस बात का पता
चलता है कि ग्रहाणु तथा दूसरे खगोलीय पिंड एक जैसे ही घने और हल्के पदार्थों से
बने हैं?
- तारों के
- उल्काओं के
- भूपटल के
- चन्द्रमा के
उत्तर- उल्काओं के अध्ययन से
प्रश्न- वायुमंडल के विकास की तीन अवस्थाओं
में से किस अवस्था में प्रारंभिक वायुमंडल में हाइड्रोजन व हीलियम गैस की अधिकता
थी जो सौर पवनों के कारण या तो दूर हो गया या फिर समाप्त हो गया?
- प्रथम
- द्वितीय
- तृतीय
- उपरोक्त सभी
उत्तर- वायुमंडल के विकास की
प्रथम अवस्था में
प्रश्न- वायुमंडलीय विकास की किस अवस्था
में जैवमंडल की प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया द्वारा वायुमंडल की संरचना में संशोधन होने
लगा?
- प्रथम अवस्था
- द्वितीय अवस्था
- तृतीय अवस्था
- उपरोक्त सभी
उत्तर- तृतीय अवस्था
प्रश्न- वायुमंडल के विकास की किस अवस्था
में पृथ्वी के ठंडा होने तथा विभेदन प्रक्रिया के दौरान पृथ्वी के अंदरूनी भाग से
बहुत सी वाष्प एवं जलवाष्प बाहर निकले जिससे वायुमंडल का उद्भव हुआ ?
- प्रथम अवस्था
- द्वितीय अवस्था
- तृतीय अवस्था
- उपरोक्त सभी
उत्तर- द्वितीय अवस्था
प्रश्न- वायुमंडल के विकास की किस अवस्था
में अत्यधिक वर्षा हुई और जल गर्तों में जमा होने लगा और महासागर बने?
- प्रथम अवस्था
- द्वितीय अवस्था
- तृतीय अवस्था
- उपरोक्त सभी
उत्तर- –द्वितीय अवस्था
प्रश्न- वायुमंडल
के विकास की किस अवस्था में पृथ्वी पर लगभग 380 करोड़ वर्ष
पूर्व जीवन का विकास आरंभ हुआ?
- प्रथम अवस्था
- द्वितीय अवस्था
- तृतीय अवस्था
- उपरोक्त सभी
उत्तर- तृतीय अवस्था
प्रश्न- पृथ्वी के विकास में आरंभ में
दीर्धकाल तक जीवन कहां सीमित था?
- ऊंचे पहाड़ों पर
- गर्म रेगिस्तानी भागों में
- महासागरों में
- उपरोक्त सभी में
उत्तर- महासागरों में
प्रश्न- पृथ्वी
पर स्थलस्वरूपों का निर्माण किन बलों के फलस्वरूप होता है?
- आतंरिक एवं बाह्य बल
- ज्वारीय बल
- रेडियोसक्रिय बल
- गुरुत्वाकर्षण बल
उत्तर- आंतरिक एवं बाह्य बल
प्रश्न- पृथ्वी के ऊपरी भाग क्रस्ट से
आंतरिक भाग कोर की तरफ जाने पर घनत्व पर क्या प्रभाव पड़ता है?
- कम होता जाता है
- बढ़ता जाता है
- कोई प्रभाव नहीं होता
- पहले बढ़ता है फिर कम होता है
उत्तर- बढ़ता जाता है।
प्रश्न- पृथ्वी
की उत्पत्ति के विकास क्रम में विभेदन (हल्के और
भारी पदार्थों के पृथक होने की प्रक्रिया- Differentiation) प्रक्रिया
में भारी पदार्थों जैसे- लोहा, निकेल आदि
का एकत्रण कहां हुआ?
- पृथ्वी की सतर पर
- पृथ्वी के मध्यवर्ती भाग में
- पृथ्वी के केन्द्र में
- संपूर्ण पृथ्वी में
उत्तर - पृथ्वी के केन्द्र में
उल्लेखनीय है कि हल्के
पदार्थ सिलिका, एल्यूमिनियम
का सकेन्द्रण सतह पर हुआ।
प्रश्न- विभेदन
Differentiation प्रक्रिया
के किस चरण में पृथ्वी के भूपर्पटी, मेंटल तथा
क्रोड का निर्माण हुआ?
- प्रथम चरण
- द्वितीय चरण
- तृतीय चरण
- उपरोक्त सभी चरणों में
उत्तर- द्वितीय चरण
प्रश्न- Giant
Impact की घटना क्या है?
- सूर्य की उत्पत्ति के दौरान हुए भीषण संघात की घटना
- पृथ्वी की उत्पत्ति के दौरान हुए भीषण संघात की घटना
- चन्द्रमा की उत्पत्ति के दौरान हुए भीषण संघात की घटना
- मंगल ग्रह की उत्पत्ति के दौरान हुए भीषण संघात की घटना
उत्तर
- चन्द्रमा
की उत्पत्ति के दौरान हुए भीषण संघात की घटना
नोट-
The Big Splat की
घटना का संबंध भी चन्द्रमा की उत्पत्ति से है।
प्रश्न- पृथ्वी
की वायुमंडल की वर्तमान संरचना में किसका योगदान है?
- हाइड्रोजन और ऑक्सीजन
- हाइड्रोजन तथा नाइट्रोजन
- ऑक्सीजन तथा हीलियम
- ऑक्सीजन तथा नाइट्रोजन
उत्तर
- ऑक्सीजन
तथा नाइट्रोजन
प्रश्न- आदिकालिक
पृथ्वी के वायुमंडल में किस गैस की प्रधानता थी?
- हाइड्रोजन और ऑक्सीजन
- ऑक्सीजन तथा नाइट्रोजन
- हाइड्रोजन तथा हीलियम
- ऑक्सीजन तथा नाइट्रोजन
उत्तर
- हाइड्रोजन
व हीलियम
पृथ्वी
के आदिकालिक वायुमंडल से हाइड्रोजन व हीलियम जैसी गैसों सौर पवनों द्वारा दूर किया
गया।
प्रश्न- आरंभिक
पृथ्वी के वायुमंडल में किस गैस की कमी थी?
- हाइड्रोजन
- ऑक्सीजन
- हीलियम
- उपरोक्त सभी
उत्तर- ऑक्सीजन
नोट- प्रकाश संश्लेषण से
ऑक्सीजन की वृद्धि महासागरों की देन मानी जाती है तथा प्रारंभिक समय में जीवन महासागरों
में ही सीमित था।
प्रश्न- वायुमंडल
निर्माण की किस अवस्था में पृथ्वी के अंदरूनी भाग से बहुत सी वाष्प एवं जलवाष्प
बाहर निकले और पृथ्वी पर महासागरों का निर्माण हुआ?
- प्रथम अवस्था
- द्वितीय अवस्था
- तृतीय अवस्था
- उपरोक्त सभी
उत्तर - द्वितीय
अवस्था
नोट-
पृथ्वी के शीतलन तथा ज्वालामुखी विस्फोट से उत्पन्न गैसों एवं जलवाष्प की संघनन
क्रिया के फलस्वरूप पृथ्वी पर आरंभिक काल में वर्षा प्रारंभ हुई।
No comments:
Post a Comment