भौगौलिक स्थलाकृतियां- मैदान एवं रेगिस्तान
मैदान क्या है- समतल भूभाग जिनकी समुद्र तल से औसत ऊंचाई 200 मीटर होती है
अधिकांश मैदानों का
निर्माण नदियों द्वारा अपरदित पदार्थों जैसे- कंकड़, पत्थर, रेत, बजरी,गाद आदि के जमाव द्वारा होती है। नदियों के अलावा वायु, हिमानी, ज्वालामुखी क्रिया द्वारा भी मैदान बनते हैं।
अति मंद ढाल वाली सपाट
भूमि या लहरिया निम्न भूमि को क्या कहा जाता है- मैदान
बनावट के आधार पर मैदान का वर्गीकरण
- संरचनात्मक मैदान- महाद्वीपीय निमग्न तट के उत्थान अथवा भूमि के नीचे धंसने के कारण निर्माण
- अपरदन द्वारा निर्मित मैदान- पृथ्वी के धरातल पर निरंतर होनेवाली अपरदन प्रक्रिया द्वारा निर्माण
- निक्षेपणात्मक मैदान -अपरदन के कारकों द्वारा प्रवाहित कर लाए गए पदार्थों के निक्षेपण से बने मैदान ।
किस प्रक्रम द्वारा
बने मैदानों को समप्राय भूमि या पेनीप्लेन कहा जाता है- अपरदन द्वारा बने मैदानों को
समप्राय भूमि में पाए
जानेवाले कठोर शैलों को कहा जाता है- मोनेडनॉक
जब मैदान का निर्माण
नदी द्वारा ढोए गए अवसादों के निक्षेपण से होता है तो क्या कहलाता है- जलोढ़ मैदान
गंगा-ब्रह्मपुत्र
का मैदान, नील नदी का मैदान, मिसीसिपी का
मैदान किस प्रकार के मैदान है- जलोढ़
मैदान(Alluvial Plain)
जब मैदान का निर्माण
झील में अवसादों के निक्षेपण से होता है तो क्या कहलाता है- सरोवरी अथवा झील मैदान
जब मैदान का निर्माण
हिमानी द्वारा ढोए गए पदार्थ के निक्षेपण से होता है तो क्या कहलाता है- हिमानीकृत अथवा हिमोढ़ मैदान
मैदान निर्माण में जब
निक्षेपण में वायु की मुख्य भूमिका होती है तो ऐसे मैदान क्या कहलाते हैं- लोयस मैदान
कार्स्ट मैदानों की
उत्पत्ति कहां होती है- चूना पत्थर क्षेत्रों में
घास मैदान
विश्व के घास मैदानों
को कितने भागों में बांटा गया है-2 (उष्ण कटिबंधीय
घास मैदान तथा शीतोष्ण कटिबंधीय घास मैदान)
भूमध्यरेखीय सदाबहार
वनों तथा गर्म मरुस्थलों में किस प्रकार के घास मैदान मिलते हैं- उष्ण कटिबंधीय घास मैदान
शीतोष्ण कटिबंधीय घास
मैदान कहां पाए जाते हैं-
शीतोष्ण कटिबंधीय जलवायु प्रदेश में
प्रतिवर्ष हजारों की
संख्या में जानवरों का शिकार होने के कारण किसे “बड़े शिकारों की भूमि”
कहा जाता है- उष्ण कटिबंधीय
सवाना प्रदेश
घास मैदान |
||
उष्ण कटिबंधीय घास मैदान |
भूमध्य रेखीय प्रदेश के दोनों ओर लगभग 10 से 25 डिग्री अक्षांशों के मध्य |
|
विभिन्न देशों में नाम |
||
सवाना |
अफ्रीका |
|
पार्कलैंड |
दक्षिण अफ्रीका |
|
लानोज |
वेनेजुएला |
|
सेल्वास |
अमेजन बेसिन |
|
कैम्पास |
ब्राजील, अर्जेंटीना |
|
शीतोष्ण कटिबंधीय घास मैदान |
लगभग 30 से 45 डिग्री अक्षांशों के मध्य |
|
विभिन्न देशों में नाम |
||
वेल्ड |
दक्षिण अफ्रीका |
|
प्रेयरी |
अमेरिका |
|
पम्पास |
अर्जेंटीना, ब्राजील, उरुग्वे |
|
डाउन्स |
आस्ट्रेलिया |
|
स्टेपीज |
यूरेशिया |
|
हंगरी |
पुस्ताज |
सवाना घास मैदान का
सर्वाधिक विस्तार कहां पाया जाता है- अफ्रीका
भारत में सवाना घास
मैदान कहां मिलते हैं-
दक्षिणी भाग में
दक्षिण अमेरिका में
शीतोष्ण कटिबंधीय घास मैदान कहलाते है- पम्पास
दक्षिण अमेरिका में
उष्ण कटिबंधीय वनस्पति को क्या कहा जाता है- उत्तरी
क्षेत्र में लानोस तथा दक्षिणी क्षेत्र में कंपोज
यूरेशिया में पाए जानेवाले
शीतोष्ण घास के मैदान कहलाते हैं- स्टेपीज
इन प्रश्नों को GK BUCKET STUDY TUBE यूटयूब चैनल पर भी देख सकते हैं।
सभी एकदिवसीय परीक्षाओं हेतु उपयोगी नोट्स जिसे आर्डर कर आप अपने घर पर मंगा सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 74704-95829 पर संपर्क करें।
मरुस्थल
मुख्य रूप से उपोष्ण
उच्च दाब वाले क्षेत्रों में स्थलखंड के शुष्क तथा अर्द्धशुष्क भाग क्या कहलाते हैं- मरुस्थल
मरुस्थल में सामान्यतः औसत वार्षिक वर्षा होती है-25 सेमी. से कम
मरुस्थल सामान्यतः कहां
पाए जाते हैं-
उपोष्ण उच्च वायुदाब क्षेत्र में जहां प्रतिचक्रवातीय
दशाएं एवं तापीय प्रतिलोमन की स्थिति होती है।
विषुवत रेखा पर मरूस्थल क्यों नहीं होते हैं- सालों भर वर्षा होने के कारण
अधिकांश
उष्णकटिबंधीय रेगिस्तान महाद्वीपों के पश्चिमी दिशा में 15°-30° के बीच स्थित होने के क्या कारण हैं-
- प्रतिचक्रवात की स्थितियों का निर्माण
- महाद्वीपों के पश्चिमी तट पर ठंड महासागर धाराओं की उपस्थिति
- व्यापारिक हवाओं के अपतटीय क्षेत्र और और बारिश छाया क्षेत्र में अंतर्गत आना
- वृष्टिछाया (Rain-shadow) का कारण रेगिस्तान का निर्माण
महाद्वीपों के पश्चिमी भागों में ही मरूस्थलों के
विकास होने का प्रमुख कारण क्या है- महाद्वीपों के पश्चिमी तटों
पर ठण्डी जलधारा प्रवाहित
होती है जिसके कारण जल का वाष्पीकरण नहीं हो पाता और इस कारण महाद्वीपों के पश्चिमी
तटों पर वर्षा नहीं हो पाती है
सोनोरन मरुस्थल के निर्माण में किस ठंडी जलधारा का योगदान
है- कैलिफोर्निया ठंडी
जलधारा
भूमि क्षरण का वह प्रकार जब शुष्क भूमि
क्षेत्र बंजर होता जाता है, नम भूमि कम
होती जाती है और वन्य जीव व वनस्पति भी समाप्त होती जाती है, कहलाती है- मरुस्थलीकरण
अमेरिका के किस मरुस्थल से कोलोराडी नदी गुजरती है- मोजाबे (प्रसिद्ध हुवर डैम इसी नदी पर बनाया गया है)
पृथ्वी का सबसे शुष्कतम मरुस्थल है- अटाकमा मरुस्थल, चिली
किस मरुस्थल में सोडियम, तांबा, नाइट्रेट जैसे खनिजों का विशाल भंडार मौजूद है- अटाकमा मरुस्थल
किस महाद्वीप में कोई भी मरुस्थल नहीं है-यूरोप
कैस्पियन सागर के पास स्थित काराकुम मरुस्थल में काराकुम का शाब्दिक अर्थ क्या है- काली रेत
काराकुम में पायी जानेवाली मुख्य वनस्पति क्या है- काली सेकसोल
विश्व के प्रमुख मरुस्थल एवं देश |
|
मरुस्थल |
विस्तार क्षेत्र |
सहारा |
उत्तरी अफ्रीका |
लीबिया, नूबियन |
सहारा |
गोबी |
चीन और मंगोलिया |
तकलामकान |
चीन |
काराकुम |
तुर्कमेनिस्तान |
काइजिलकुल |
उज्बेकिस्तान, कजाख्तान और तुर्कमेनिस्तान |
थार |
उत्तरी-पश्चिमी भारत और पाकिस्तान |
दस्त-ए-लुट, दस्त-ए-कबीर |
ईरान |
नाफूद, हमद, रब-अल-खाली |
संयुक्त अरब अमीरात |
कालाहारी |
बोत्सवाना,
अंगोला, नामीबिया, द.
अफ्रीका |
नामीब |
नामीबिया एवं अंगोला |
पैटागोनियन |
अर्जेंटीना एवं चिली |
अटाकामा |
उत्तरी चिली एवं दक्षिणी अर्जेंटीना |
ग्रेट बेसिन |
सं. रा. अमेरिका |
मोजावे |
दक्षिणी कैलीफोर्निया (संयुक्त राज्य अमेरिका) |
चिहुआ हुआन |
सं. रा. अमेरिका तथा मैक्सिको |
सोनोरन |
सं. रा. अमेरिका तथा मैक्सिको |
ग्रेट विक्टोरिया |
ऑस्ट्रेलिया |
ग्रेट सैन्डी डेजर्ट |
|
गिब्सन |
|
सिम्पसन |
दक्षिण एशिया का सबसे
बड़ा मरुस्थल कौन सा है-थार,भारत एवं पकिस्तान
विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या
वाला मरुस्थल कौन सा है-थार मरुस्थल
नोट- थार मरुस्थल का जनंसख्या घनत्व 83 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है जबकि अन्य मरुस्थलों में यह जलघनत्व 7 है
विश्व
का सबसे बड़ा मरुस्थल है-
सहारा (3.6
मिलियन वर्ग मील)
विश्व
का सबसे गर्म स्थान अल अजीजिया किस मरुस्थल में है- सहारा
सहारा
मरुस्थल का विस्तार किन देशों में है- अल्जीरिया, चाड, लीबिया, मिस्र, माली, मरितानिया,
मोरक्को, नाइजर, टयूनीशिया
एवं सूडान
सहारा
मरुस्थल का रेतीला क्षेत्र क्या कहलाता है- अर्ग (रेत के समुद्र अथवा रेत के बड़े टीले)
सहारा
मरुस्थल का पथरीला मरुभूमि क्या कहलाता है- हमदा
सहारा
मरुस्थल में स्थित पर्वत कौन-कौन से हैं- एटलस, तिवेस्ती
तथा अहागार पर्वत
सहारा
मरुस्थल के पूर्वी सिरे पर नील नदी के पूर्व में स्थित मरुस्थल का क्या नाम है- पूर्वी मरुस्थल (ईर्स्टन मरुस्थल)
शीतोष्ण
कटिबंधीय मरुस्थल का विस्तार किन अक्षांशों के मध्य पाया जाता है- 30 से 60 डिग्री अक्षांश
के मध्य
भारत
स्थित लद्दाख किस प्रकार का मरुस्थल है- शीतोष्ण मरुस्थल
चीन
और मंगोलिया में विस्तारित गोबी मरुस्थल किस प्रकार का मरुस्थल है- शीतोष्ण मरुस्थल
किस
मरुस्थल में शीत ऋतु में बर्फ गिरती है- गोबी मरुस्थल
इन प्रश्नों को GK BUCKET STUDY TUBE यूटयूब चैनल पर भी देख सकते हैं।
सभी एकदिवसीय परीक्षाओं हेतु उपयोगी नोट्स जिसे आर्डर कर आप अपने घर पर मंगा सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 74704-95829 पर संपर्क करें।
प्रश्न- किस
प्रक्रम द्वारा बने मैदानों को समप्राय भूमि या पेनीप्लेन कहा जाता है?
- निक्षेपण
- अपरदन
- संक्षारण
- सन्निधर्षण
उत्तर- अपरदन द्वारा बने मैदान।
प्रश्न- समप्राय
भूमि में पाए जानेवाले कठोर शैलों को कहा जाता है?
- डॉट
- मोनेडनॉक
- मेसा
- यारडंग
उत्तर- - मोनेडनॉक
प्रश्न- लोयस
मैदान के निर्माण में किसकी भूमिका महत्वपूर्ण होती है?
- वायु
- नदी
- अवतलन
- उपरोक्त सभी
उत्तर-हवा
प्रश्न- लगभग 30 से 45 डिग्री अक्षांशों के मध्य पाए जानेवाले शीतोष्ण कटिबंधीय घास मैदान के संबंध में असंगत को बताएं।
- वेल्ड-दक्षिण अफ्रीका
- प्रेयरी-अमेरिका
- स्टेपीज-यूरेशिया
- डाउन्स-हंगरी
उत्तर- डाउन्स आस्ट्रेलिया में कहा जाता है जबकि हंगरी
में पुस्ताज कहा जाता है।
प्रश्न- भूमध्य रेखीय प्रदेश के दोनों ओर लगभग 10 से 25 डिग्री अक्षांशों के मध्य पाए जानेवाले उष्णकटिबंधीय घास मैदान में असंगत बताएं ।
- पार्कलैंड-दक्षिण अफ्रीका
- लानोज-अफ्रीका
- सेल्वास-अमेजन बेसिन
- कैम्पास-ब्राजील, अर्जेंटीना
उत्तर- लानोज-वेनेजुएला में जबकि अफ्रीका में सवाना कहा
जाता है।
प्रश्न- प्रतिवर्ष
हजारों की संख्या में जानवरों का शिकार होने के कारण किसे “बड़े शिकारों की भूमि” कहा जाता है?
- सवाना
- प्रेयरी
- स्टेपीज
- डाउन्स
उत्तर- उष्ण कटिबंधीय सवाना प्रदेश
सवाना घास मैदान का सर्वाधिक विस्तार अफ्रीका में पाया
जाता है।
प्रश्न- भारत में
सवाना घास मैदान कहां मिलते हैं?
- पश्चिम भारत
- उत्तर भारत
- मध्य भारत
- दक्षिण भारत
उत्तर – दक्षिणी भारत के कुछ
भाग में
प्रश्न-मरुस्थल मुख्य
रूप से उपोष्ण उच्च दाब वाले क्षेत्रों में स्थलखंड के शुष्क तथा अर्द्धशुष्क भाग होते
हैं जहां सामान्यतः औसत वार्षिक वर्षा होती है।
- 25 सेमी. से कम
- 25 सेमी. से ज्यादा
- 50 सेमी. से कम
- 50 सेमी. से ज्यादा
उत्तर-25 सेमी. से कम
प्रश्न- मरुस्थल
सामान्यतः कहां पाए जाते है?
- उपोष्ण उच्च वायुदाब क्षेत्र में
- प्रतिचक्रवातीय दशाएं वाले क्षेत्र में
- तापीय प्रतिलोमन की स्थिति वाले क्षेत्रों में
- उपरोक्त सभी स्थितियों वाले क्षेत्र में
उत्तर- उपरोक्त सभी स्थितियों वाले क्षेत्र में
उल्लेखनीय है कि सालों भर वर्षा होने के कारण विषुवत
रेखा पर मरूस्थल नहीं पाए जाते है।
प्रश्न-अधिकांश
उष्णकटिबंधीय रेगिस्तान महाद्वीपों के पश्चिमी दिशा में 15°-30° के बीच स्थित होने के क्या
कारण हैं?
- प्रतिचक्रवात की स्थितियों का निर्माण
- महाद्वीपों के पश्चिमी तट पर ठंडी सागरीय धाराओं की उपस्थिति
- व्यापारिक हवाओं के अपतटीय
क्षेत्र और और वृष्टिछाया (Rain-shadow) क्षेत्र में आना
- उपरोक्त सभी
उत्तर- उपरोक्त सभी
महाद्वीपों के पश्चिमी तटों पर ठण्डी जलधारा प्रवाहित होती है जिसके कारण जल का वाष्पीकरण नहीं हो पाता और इस कारण पश्चिमी
तटों पर वर्षा नहीं हो पाती है।
प्रश्न- सोनोरन मरुस्थल के निर्माण में
किस ठंडी जलधारा का योगदान है?
- कनारी
- बैंगुला
- कैनिफोर्निया जलधारा
- उपरोक्त सभी
उत्तर - कैलिफोर्निया
ठंडी जलधारा
प्रश्न- विश्व का
सर्वाधिक जनसंख्या वाला मरुस्थल कौन सा है?
- गिब्सन
- थार
- अटाकमा
- मोजाबे
उत्तर- -थार मरुस्थल
थार मरुस्थल का जनंसख्या घनत्व 83 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है जबकि अन्य मरुस्थलों में यह जलघनत्व 7 है
प्रश्न-अल्जीरिया,चाड, लीबिया, मिस्र, माली, मरितानिया, मोरक्को, नाइजर, टयूनीशिया एवं सूडान में विस्तारित सहारा
मरुस्थल के संबंध में कथनों में असत्य को बताएं।
- सहारा मरुस्थल का पथरीला
मरुभूमि हमदा कहलाता है।
- सहारा मरुस्थल का रेतीला
क्षेत्र अर्ग कहलाता है।
- विश्व का सबसे गर्म स्थान अल
अजीजिया सहारा में है।
- सहारा मरुस्थल में स्थित एकमात्र पर्वत तिवेस्ती है
उत्तर- तिवेस्ती के अलावा एटलस तथा अहागार पर्वत भी सहारा
मरुस्थल में स्थित है
प्रश्न- अमेरिका
के किस मरुस्थल से कोलोराडी नदी गुजरती है जिस पर हुवर डैम बनाया गया है?
- चिहुआ हुआन
- मोजाबे
- ग्रेट बेसिन
- सोनोरोन
उत्तर - मोजाबे
प्रश्न- पृथ्वी का सबसे शुष्कतम मरुस्थल
है?
- ग्रेट बेसिन
- सोनोरोन
- गोबी
- अटाकमा
उत्तर- अटाकमा मरुस्थल, चिली
उल्लेखनीय है कि नासा द्वारा किए गए परीक्षण के
अनुसार विश्व का सबसे गर्म मरुस्थल दस्त ए लूट, ईरान है।
प्रश्न- किस
मरुस्थल में सोडियम, तांबा, नाइट्रेट जैसे खनिजों का विशाल भंडार मौजूद है?
- तकला मकना
- काराकुम
- गोबी
- अटाकमा
उत्तर- अटाकमा
प्रश्न- किस
महाद्वीप में कोई भी मरुस्थल नहीं है
- आस्ट्रेलिया
- यूरोप
- दक्षिण अमेरिका
- अंटार्कटिका
उत्तर -यूरोप
प्रश्न- किस
मरुस्थल में शीत ऋतु में बर्फ गिरती है?
- गोबी
- दस्त ए लूट
- कालाहारी
ग्रेट बेसिन
उत्तर - गोबी मरुस्थल
चीन और मंगोलिया में विस्तारित गोबी मरुस्थल शीतोष्ण
मरुस्थल है। इसी प्रकार भारत स्थित लद्दाख भी शीतोष्ण मरुस्थल है।
प्रश्न- निम्न में कौन आस्ट्रेलिया में स्थित रेगिस्तान
नहीं है?
- ग्रेट विक्टोरिया
- ग्रेट सैन्डी डेजर्ट
- गिब्सन
- सोनोरन
उत्तर- सोनोरन रेगिस्तान सं. रा. अमेरिका तथा मैक्सिको में है।
प्रश्न – रेगिस्तान
तथा उनकी स्थिति में असंगत को बताए।
- तकलामकान-
चीन
- काराकुम-
तुर्कमेनिस्तान
- नाफूद एवं हमद - संयुक्त
अरब अमीरात
- मोजावे-अर्जेंटीना
उत्तर- मोजावे- दक्षिणी कैलीफोर्निया (संयुक्त राज्य
अमेरिका) में है ।
No comments:
Post a Comment