GK BUCKET is best for BPSC and other competitive Exam preparation.

Jul 15, 2024

भौगोलिक स्‍थलाकृतिया- पठार

 

भौगोलिक स्‍थलाकृतिया- पठार


वीडियो देखने के लिए उपर लिंक के माध्‍यम से जाए।

धरातल पर पाया जानेवाला विशिष्ट स्थलरूप जो अपने आस-पास के इलाकों से पर्याप्त ऊंचा हो और जिसका ऊपरी भाग चौड़ा तथा सपाट हो क्या कहलाता है- पठार


पठार की मुख्य विशेषता क्या मानी जाती है- मैदानों की अपेक्षा थोड़े से अधिक ऊँचा होना


पठार निर्धारण में किसको महत्व दिया जाता है- शिखर का चपटा होना


पृथ्वी के कितने भाग पर पठार का विस्तार है- लगभग 33%


पठार के प्रकार

  1. अन्तरपर्वतीय पठार (Intermontance Plateau)
  2. गिरिपद पठार (Piedmont Plateau)
  3. महाद्वीपीय पठार (Continental Plateau)
  4. गुम्बदाकार पठार (Domed Plateau)
  5. ज्वालामुखी पठार (Volcanic Plateau)


चारों ओर से ऊँची पर्वत श्रेणियों से या आंशिक रूप से घिरे भूभाग को कहा जाता है- अन्तरपर्वतीय पठार 


विश्व के अधिकांश ऊँचे पठार किस श्रेणी में आते हैं-अन्तरपर्वतीय पठार


तिब्बत का पठार किस प्रकार का पठार है- अन्तरपर्वतीय पठार


पर्वत के तलहटी में स्थित अथवा पर्वतमाला से जुड़े हुए पठार जिनके दूसरी ओर मैदान या समुद्र हो क्या कहलाता है- गिरिपद पठार


पठार निर्माण प्रक्रिया

  1. किसी कारण पृथ्वी के एक बड़े हिस्से का अपने आसपास की तुलना में ऊँचा उठ जाने से।
  2. ज्वालामुखी के बाद लावा का अधिक मात्रा में एक स्थान पर जमा हो जाने से।
  3. पर्वत बनने के क्रम में किसी कारणवश उसी पर्वत का कुछ हिस्सा अधिक ऊपर न उठ पाये।
  4. पर्वत जब घिसकर नीचा हो जाए।
  5. जब हवा किसी स्थान पर लगातार मिट्टी जमा करने लगे ।

किन पठारों का क्षेत्रफल प्राय: कम होता है- गिरिपदीय पठार


किन पठारों को अपरदन के पठार भी कहा जाता है- गिरिपदीय पठार


नोट- किसी समय ये पठार बहुत ऊँचे थे परन्तु अब अपरदन के कारकों द्वारा घिस दिए गए हैं अतः इसे अपरदन का पठार भी कहा जाता है।


किन पठारों का निर्माण कठोर शैलों से होता है- गिरिपदीय पठार

 

 

पठार के प्रकार

पठार के नाम

अन्तरापर्वतीय पठार

तिब्बत का पठार, मध्य एशिया

कोलोरेडो पठार, संयुक्त राज्य अमेरिका

गिरिपदीय पठार

 

पेटागोनिया का पठार, दक्षिण अमेरिका

पीडमांट पठार, उत्तरी अमेरिका

मालवा पठार, भारत

महाद्वीपीय पठार

ब्राजील का पठार

आस्ट्रेलिया के पठार

अरब का पठार

गुम्बदाकार पठार

ओजार्क पठार, संयुक्त राज्य अमेरिका

छोटानागपुर पठार, भारत

ज्वालामुखी पठार

कोलंबिया- स्नैक पठार, अमेरिका

दक्कन पठार, भारत

 

धरातल के विस्तृत भूभाग के ऊपर उठने या बड़े भू-भाग पर लावा की परतों के काफी ऊँचाई तक जाने से किस प्रकार के पठारों का निर्माण होता है- महाद्वीपीय पठार


किन पठारों को निक्षेपण के पठार भी कहते हैं- महाद्वीपीय पठार


किन पठारों को शील्ड  भी कहा जाता है-  महाद्वीपीय पठार 


गढ़वाल पठार का निर्माण किस प्रकिया से हुआ -हिमनदी के निक्षेप से


गुम्बदाकार पठारों की रचना किस प्रक्रिया से होती है-भूपटल में वलन प्रक्रिया द्वारा 


छोटानागपुर का पठार किस प्रकार का पठार है- गुम्बदाकार पठार  


ज्वालामुखी लावा के जमाव से बने सपाट विस्तृत भूभाग को क्या कहा जाता है- ज्वालामुखी पठार


ज्वालामुखी पठार के विकास का मुख्य कारण है- दरारी उदभेदन


संयुक्त राज्य अमेरिका का कोलेरेडो पठार है-मरुस्थलीय पठार

 

विश्व के प्रमुख पठार एवं उनकी अवस्थिति

तिब्बत का पठार

मध्य एशिया

मंगोलिया पठार

मंगोलिया तथा चीन

भारत का प्रायद्वीपीय पठार

भारत का दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्र

ग्रेट बेसिन पठार

 

 

संयुक्त राज्य अमेरिका

अलास्का का पठार

कोलम्बिया का पठार

कोलोरैडो पठार

पीडमांट पठार

युक्रोन/अलास्का पठार

ओजार्क का पठार 

चियापास का पठार

मैक्सिको 

माडोग्रासो का पठार 

ब्राजील

पैटागोनिया का पठार 

अर्जेन्टीना 

कटंगा का पठार 

कांगो या मध्य अफ्रीकी गणराज्य 

मालागासी का पठार

मेडागास्कर द्वीप

आनातोलिया का पठार

तुर्की

मेसेटा का पठार

स्पेन (आइबेरियन प्रायद्वीप)

 

 

जब वृद्ध पठार अकस्मात युवा अवस्था में आ जाते हैं, तो उन्हें क्या कहा जाता है- पुनर्युवनीत पठार, जैसे-राँची का पठार


पठारों की चट्टानें सामान्यतः होती हैं-  अवसादी चट्टानें


पठार की समुद्र तल से ऊंचाई कितनी होती है- 300 मीटर से 1000 मीटर


दुनिया का सबसे ऊंचा पठार, दुनिया की छत कहलाता है- पामीर का पठार


तिब्बत पठार समुद्र तल से कितना ऊंचा है-औसतन 16 हजार फीट


पामीर का पठार विस्तार मुख्य रूप से किस देश में है- मध्य एशिया के देश ताजिकिस्तान में 


किस पठार को पृथ्वी का तीसरा ध्रुव भी माना जाता है- पामीर पठार


क्षेत्रीय विस्तार की दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा पठार है- तिब्बत पठार


तिब्बत के पठार का चीनी नाम क्या है- कोंगलिंग


'प्याज़ी पर्वत' की संज्ञा किसे दी जाती है- पामीर पठार को


तिब्बत पठार किन पर्वतों से घिरा हुआ है- हिमालय और क्यूनलून पर्वत से 


तिब्बत के पठार कौन सी महत्वपूर्ण नदियाँ निकलती हैं- ह्वागहों नदी, यांग्सी नदी, सिंधु नदी, ब्रह्मपुत्र नदी


किस पठार को गुम्बद का पठार भी कहते हैं- छोटानागपुर पठार, गुम्बद की तरह उठा होने के कारण गुम्बद का पठार कहते हैं


महाराष्ट्र के दक्कन पठार का निर्माण कैसे हुआज्वालामुखी उद्गार से हुए लावा जमाव से


पामीर पठार से अलग-अलग दिशाओं से पर्वत निकले हुए हैं

  1. पश्चिमहिन्दुकुश (अफगानिस्तान
  2. दक्षिण-पूर्वकाराकोरम(जम्मू-कश्मीर
  3. पूर्व -क्यूनलून पर्वत (चीन)



जम्मू-कश्मीर में किन पठारों को मर्ग कहा जाता है- हिमानी निक्षेप से बने छोट-छोटे पठारों को जैसे-सोनमर्ग, गुलमर्ग 


वृद्ध पठार की पहचान  होती है- उस पर उपस्थित मेसा अथवा बूटा द्वारा  


मेसा संरचनाए क्या है- कठोर चट्टानों से बनी सपाट संरचनाएं जो पठार पर अवशेष के रूप में अपरदन के प्रभाव के बावजूद बची रह जाती हैं


पठारी क्षेत्रों में क्या नहीं पाया जाता है- खनिज तेल


भारत का कौन सा पठार सीढ़ीनुमा पठार का उदाहरण है-विंध्य पठार


विश्व की सबसे ऊँचाई पर स्थित नौकागम्य झील टिटिकाका झील किस पठार पर स्थित है- बोलीविया का पठार, दक्षिण अमेरिका


दक्षिण अमेरिका में स्थित किस पठार को खनिजों का भंडार कहा जाता है- पेटागोनिया का पठार


हॉर्न ऑफ अफ्रीका (इरीट्रिया, सोमालिया, इथोपिया और जिबूती) में कौन सा पठार स्थित है- अबीसीनिया का पठार 


अफ्रीका के कांगो गणराज्य में स्थित कटंगा का पठार किन धातुओं के भंडार में समृद्ध हैहीरा और तांबा 


आस्ट्रेलिया का अर्नाहमलैंड का पठार किस अयस्क के उत्पादन में प्रमुख स्थान रखता है- बाक्साइट


हिमानी निक्षेप से निर्मित प्रशिया का पठार किस देश में है- जर्मनी


स्पेन की राजधानी मेड्रिड किस पठार पर स्थित है- मेसेटा पठार 




 सभी प्रश्‍न GK BUCKET STUDY TUBE  एकदिवसीय नोट्स से लिए गए है। 

इन प्रश्‍नों को GK BUCKET STUDY TUBE  यूटयूब चैनल पर भी देख सकते हैं। 


सभी एकदिवसीय परीक्षाओं हेतु उपयोगी नोट्स जिसे आर्डर कर आप अपने घर पर मंगा सकते हैं। ज्‍यादा जानकारी के लिए 74704-95829 पर संपर्क करें। 



प्रश्‍न- गिरिपदीय पठार के संबंध में असत्‍य कथन को बताएं।

  1. इन पठारों का क्षेत्रफल प्रायकम होता है।
  2. इनको अपरदन के पठार भी कहा जाता है।
  3. इनका निर्माण कठोर शैलों से होता है।
  4. विश्व के अधिकांश ऊँचे पठार इस श्रेणी में आते हैं।

उत्‍तर- विश्व के अधिकांश ऊँचे पठार इस श्रेणी में नहीं आते।

उल्‍लेखनीय है कि अतीत में ये ऊँचे थे परन्तु अब अपरदन के कारकों द्वारा घिस दिए गए हैं।

 

प्रश्‍न- जब वृद्ध पठार अकस्मात युवा अवस्था में आ जाते हैंतो पुनर्युवनीत पठार कहा जाता है निम्‍न में कौन इस श्रेणी में शामिल है?

  1. मालवा पठार
  2. मेघालय पठार
  3. दक्‍कन पठार
  4. रांची का पठार

उत्‍तर- राँची का पठार

 

प्रश्‍न- दुनिया की छत के नाम से प्रसिद्ध पामीर का पठार जिसकी समुद्र तल से ऊंचाई ऊंचाई औसतन 16 हजार फीट है, उससे संबंधित असत्‍य कथन को बताएं ।

  1. पृथ्वी का तीसरा ध्रुव भी माना जाता है।
  2. विस्तार मुख्य रूप से ताजिकिस्तान में है।
  3. इसका चीनी नाम कोंगलिंग है।
  4. क्षेत्रीय विस्तार की दृष्टि से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा पठार।

उत्‍तर- क्षेत्रीय विस्तार की दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा पठार है ।

 

प्रश्‍न-पामीर पठार के संबंध में सत्‍य कथन को बताएं।

  1. 'प्याज़ी पर्वतकी संज्ञा
  2. हिमालय और क्यूनलून पर्वत से घिरा हुआ है
  3. ह्वागहों नदीयांग्सी नदीसिंधु नदीब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम स्‍थल
  4. सभी कथन सत्‍य है

उत्‍तर- सभी कथन सत्‍य है।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में असत्‍य कथन को बताएं।

  1. महाद्वीपीय पठार  को शील्ड  भी कहा जाता है।
  2. गढ़वाल पठार का निर्माण हिमनदी निक्षेप से हुआ।
  3. छोटानागपुर का पठार गिरिपदीय पठार है ।
  4. ज्वालामुखी पठार के विकास का मुख्य कारण दरारी उदभेदन है।

उत्‍तर- छोटानागपुर का पठार गुम्बदाकार पठार है । गुम्बदाकार पठारों का निर्माण भूपटल में वलन प्रक्रिया द्वारा होता है।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में कौन सा पठार संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका में नहीं है?

  1. ग्रेट बेसिन पठार
  2. चियापास का पठार
  3. पीडमांट पठार
  4. ओजार्क का पठार 

उत्‍तर- चियापास का पठार मैक्सिको में है।

 

प्रश्‍न- पठार के संबंध में असत्‍य कथन को बताएं। 

  1. आस-पास के इलाकों से पर्याप्त ऊंचा विशिष्ट स्थलरूप
  2. मैदानों की अपेक्षा थोड़े से अधिक ऊँचा होना
  3. शिखर तीव्र ढाल वाला होना।
  4. पृथ्वी के लगभग 33% भाग पर विस्‍तारित  

उत्‍तर- पठार का शिखर चपटा होता है यानी ऊपरी भाग चौड़ा तथा सपाट पठार की एक विशेषता है।

 

प्रश्‍न-किसी कारण पृथ्वी के एक बड़े हिस्से का अपने आसपास की तुलना में ऊँचा उठ जाने से पठार का निर्माण होता है, निम्‍न में कौन सा कारण पठार निर्माण प्रक्रिया से संबंधित नहीं है?

  1. ज्वालामुखी लावा का अधिक मात्रा में एक स्थान पर जमा हो जाने से।
  2. पर्वत जब घिसकर नीचा हो जाए।
  3. जब हवा किसी स्थान पर लगातार मिट्टी जमा करने लगे ।
  4. नदियों द्वारा डेल्‍टा क्षेत्रों में अवसाद जमाव से

उत्‍तर- नदियों द्वारा डेल्‍टा क्षेत्रों में अवसाद जमाव से

 

प्रश्‍न- पठारों की चट्टानें सामान्यतः अवसादी चट्टानें होती हैं, पठारों से संबंधित कथनों में असत्‍य कथन को बताएं।   

  1. पठार की समुद्र तल से ऊंचाई 300 मीटर से 1000 मीटर होती है।
  2. महाराष्ट्र का दक्कन पठार ज्वालामुखी निर्मित है।
  3. वृद्ध पठार की पहचान  उस पर उपस्थित मेसा अथवा बूटा द्वारा होती है।
  4. जम्मू-कश्मीर में हिमानी निक्षेप से बने छोट-छोटे पठारों को गुल कहा जाता है

उत्‍तर- जम्मू-कश्मीर में हिमानी निक्षेप से बने छोट-छोटे पठारों को मर्ग कहा जाता है जैसे-सोनमर्गगुलमर्ग 

 

प्रश्‍न- निम्‍न पठार और उनकी स्थिति में कौन सुमेलित नहीं है?

  1. माडोग्रासो का पठार-ब्राजील
  2. पैटागोनिया का पठार -अर्जेन्टीना 
  3. कटंगा का पठार- कांगो या मध्य अफ्रीकी गणराज्य 
  4. आनातोलिया का पठार- स्‍पेन

आनातोलिया का पठार तुर्की में है । इसी क्रम में स्‍पेन में मेसेटा का पठार है।

 

प्रश्‍न- पामीर पठार से अलग-अलग दिशाओं से पर्वत निकले हुए हैं निम्‍न में कौन सा पर्वत उसमें शामिल नहीं है?

  1. पश्चिमहिन्दुकुश (अफगानिस्तान
  2. दक्षिण-पूर्वकाराकोरम(जम्मू-कश्मीर
  3. पूर्व -क्यूनलून पर्वत (चीन)
  4. पूर्व में अरायाकोनोमा- म्‍यांमार

उत्‍तर- पूर्व में अरायाकोनोमा- म्‍यांमार

 

प्रश्‍न- पर्वत के तलहटी में स्थित अथवा पर्वतमाला से जुड़े हुए पठार जिनके दूसरी ओर मैदान या समुद्र हो क्या कहलाता है?

  1. अन्तरपर्वतीय पठार (Intermontance Plateau)
  2. गिरिपद पठार (Piedmont Plateau)
  3. महाद्वीपीय पठार (Continental Plateau)
  4. गुम्बदाकार पठार (Domed Plateau)

उत्‍तर गिरिपद पठार

 

प्रश्‍न-निम्‍न में कौन गिरिपदीय पठार नहीं है?

  1. पेटागोनिया का पठारदक्षिण अमेरिका
  2. पीडमांट पठारउत्तरी अमेरिका
  3. मालवा पठारभारत
  4. तिब्बत का पठारमध्य एशिया

उत्‍तर- तिब्बत का पठारमध्य एशिया अन्तरापर्वतीय पठार है।

 

प्रश्‍न-धरातल के विस्तृत भूभाग के ऊपर उठने या बड़े भू-भाग पर लावा की परतों के काफी ऊँचाई तक जाने से महाद्वीपीय पठारों का निर्माण होता है, निम्‍न में कौन महाद्वीपीय पठार नहीं है?

  1. ब्राजील का पठार
  2. आस्ट्रेलिया के पठार
  3. अरब का पठार
  4. कोलोरेडो पठार

उत्‍तर- कोलोरेडो पठारसंयुक्त राज्य अमेरिका अन्तरापर्वतीय पठार है।

 

प्रश्‍न- निम्‍न में सत्‍य कथन को बताएं।

  1. आस्ट्रेलिया का अर्नाहमलैंड पठार बाक्साइट का प्रमुख उत्पादक क्षेत्र है।
  2. हिमानी निक्षेप से निर्मित प्रशिया का पठार  जर्मनी में है।
  3. स्पेन की राजधानी मेड्रिड  मेसेटा पठार पर स्थित है
  4. सभी कथन सत्‍य है

उत्‍तर- सभी कथन सत्‍य है।

 

प्रश्‍न- किस पठार को निक्षेपण के पठार भी कहते हैं

  1. अन्तरापर्वतीय पठार
  2. गिरिपदीय पठार
  3. गुम्बदाकार पठार
  4. महाद्वीपीय पठार

उत्‍तर- महाद्वीपीय पठार

 

प्रश्‍न- कठोर चट्टानों से बनी सपाट संरचनाएं जो पठार पर अवशेष के रूप में अपरदन के प्रभाव के बावजूद बची रह जाती हैं क्‍या कहलाती है?

  1. मेसा
  2. गोमट
  3. पारेक
  4. हार्न

उत्‍तर- मेसा

 

प्रश्‍न- चारों ओर से ऊँची पर्वत श्रेणियों से या आंशिक रूप से घिरे पठारी भूभाग को क्‍या कहा जाता है?

  1. अन्तरपर्वतीय पठार (Intermontance Plateau)
  2. गिरिपद पठार (Piedmont Plateau)
  3. महाद्वीपीय पठार (Continental Plateau)
  4. गुम्बदाकार पठार (Domed Plateau)

उत्‍तर- अन्तरपर्वतीय पठार 

 

प्रश्‍न- तिब्बत का पठार किस प्रकार का पठार है?

  1. अन्तरपर्वतीय पठार (Intermontance Plateau)
  2. गिरिपद पठार (Piedmont Plateau)
  3. महाद्वीपीय पठार (Continental Plateau)
  4. गुम्बदाकार पठार (Domed Plateau)

उत्‍तर- अन्तरपर्वतीय पठार 

विश्व के अधिकांश ऊँचे पठार अन्तरपर्वतीय पठार श्रेणी में ही आते हैं।

 

प्रश्‍न- पठारी क्षेत्रों में क्या नहीं पाया जाता है?

  1. कोयला
  2. लोहा
  3. हीरा  
  4. खनिज तेल

उत्‍तर- खनिज तेल

 

प्रश्‍न- विश्व की सबसे ऊँचाई पर स्थित नौकागम्य झील टिटिकाका झील किस पठार पर स्थित है?

  1. माडोग्रासो का पठार
  2. पैटागोनिया का पठार 
  3. कटंगा का पठार
  4. बोलीविया का पठार

उत्‍तर बोलीविया का पठारदक्षिण अमेरिका

 

प्रश्‍न- दक्षिण अमेरिका में स्थित किस पठार को खनिजों का भंडार कहा जाता है?

  1. पैटागोनिया का पठार 
  2. बोलीविया का पठार
  3. कोलोरेडो पठार
  4. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- पेटागोनिया का पठार

 

प्रश्‍न- हॉर्न ऑफ अफ्रीका (इरीट्रियासोमालियाइथोपिया और जिबूतीमें कौन सा पठार स्थित है?

  1. कटंगा का पठार
  2. माडोग्रासो का पठार
  3. अरब का पठार
  4. अबीसीनिया का पठार 

उत्‍तर - अबीसीनिया का पठार 

 

प्रश्‍न- अफ्रीका के कांगो गणराज्य में स्थित कौन सा पठार  हीरा और तांबा  धातुओं के भंडार में समृद्ध है?

  1. कटंगा का पठार
  2. माडोग्रासो का पठार
  3. अरब का पठार
  4. अबीसीनिया का पठार 

उत्‍तर - कटंगा का पठार




No comments:

Post a Comment