GK BUCKET is best for BPSC and other competitive Exam preparation.

Jul 10, 2024

भूगोल- अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न

 भूगोल- अति महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न 



कर्क एवं मकर रेखा के बीच स्थित देशों के उस समूह का क्या नाम है जो अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं हेतु सूर्य द्वारा प्राप्त ऊर्जा का उपयोग करने हेतु प्रतिबद्ध है- अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन 


अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का मुख्यालय कहां है- हरियाणा

 

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का प्रथम शिखर सम्मेलन हुआ-नई दिल्ली


बायोमास में अप्रत्यक्ष रूप से पाई जाने वाली ऊर्जा है- सौर ऊर्जा 


वैकल्पिक ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत क्या है- सौर ऊर्जा


शत प्रतिशत सौर ऊर्जा पर चलने वाला पहला केंद्रशासित प्रदेश है- दीव


अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन को कब प्रारंभ किया गया था- 2015 के संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में


सबके लिए सतत ऊर्जा दशक(2014-24) पहल का आरंभ किसके द्वारा किया गया- संयुक्त राष्ट्र संघ


पृथ्वी की भूपर्पटी पर पट्टी में पाए जाने वाले उष्‍ण जल से प्राप्त होने वाली वह ऊर्जा जिसका उपयोग मानव अपने विभिन्न कार्यों के लिए करता है क्या कहलाता है- भूतापीय उर्जा


परमाणु ऊर्जा उत्पादन हेतु कच्चे माल के रूप में किसका प्रयोग किया जाता है- यूरेनियम


ऊर्जा संकट से क्या तात्पर्य है- कोयला तथा पेट्रोलियम जैसे जीवाश्म ईंधन के समाप्त होने का खतरा


भारत का प्रथम भूतापीय विद्युत संयंत्र लगा -खम्‍मम, आन्‍ध्र प्रदेश 


भारत का प्रथम समुद्री तरंग विद्युत संयत्र कहां स्‍थापित किया गया- विझिगंम, केरल


बायोगैस में सर्वाधिक मात्रा में कौन सी गैस होती है- मीथेन


देश का पहला बायोडीजल संयत्र लगाया गया - काकीनाडा, आन्‍ध्र प्रदेश


भविष्‍य का ऊर्जा संसाधन किसे माना जाता है- हाइड्रोजन ऊर्जा


भारत में राष्‍ट्रीय हाइड्रोजन बोर्ड का गठन कब किया गया- 2003


प्राकृतिक गैस का गैर-परम्परागत रूप है- शैल गैस


भारत में शैल गैस के मुख्‍य क्षेत्र हैं- कैम्‍बे बेसिन,कृष्णा गोदावरी बेसिन, कावेरी बेसिन 


तमिलनाडु स्थित पनागुडी प्रसिद्ध है- पवन चक्कियों एवं राकेट इंजन प्‍लांट हेतु


हरित ईंधन के रूप में किस अल्कोहल का प्रयोग किया जाता है- एथेनॉल अथवा एथिल अल्कोहल


हरित गृह प्रभाव-वह प्रक्रिया जिसमें वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड द्वारा इंफ्रारेड  विकिरण शोषित कर लिए जाने से वायुमंडल का तापमान बढ़ जाता है


क्योटो प्रोटोकॉल क्या है- UNFCCC (United Nations Framework Convention on Climate Change) जलवायु परिवर्तन  पर एक अंतरराष्ट्रीय समझौता


क्योटो प्रोटोकॉल की अनुसूची में कौन से देश शामिल- विकासशील देश


कार्बन क्रेडिट विचारधारा का प्रारंभ कब हुआ-क्योटो प्रोटोकॉल से


क्योटो प्रोटोकॉल के तहत पर्यावरण में कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए क्या लागू किया गया- कार्बन क्रेडिट प्रणाली


ग्रीन हाउस गैसों की संकल्पना किसके द्वारा की गई थी- जोसेफ फोरियर


क्योटो प्रोटोकॉल के तहत ग्लोबल वार्मिंग में कमी लाने हेतु हरित गृह गैस उत्सर्जन नियंत्रित करने की किस प्रणाली को अपनाया गया- Clean Development Mechanism


Clean Development Mechanism क्‍या है- इस व्‍यवस्‍था के तहत विकसित देश द्वारा विकासशील देशों को नई एवं उन्‍नत प्रौद्योगिकी एवं संयत्र उपलब्‍ध कराए जाते हैं।


ग्लोबल वार्मिंग हेतु सर्वाधिक जिम्‍मेवार गैस किसे माना जाता है- कार्बन डाइऑक्‍साइड


यूरोपीयन देशों के तर्ज पर भारत में वाहन जनित उत्‍सर्जन को कम करने हेतु मानक निर्धारित किए गए हैं- भारत स्‍टेज उत्‍सर्जन मानक


सभी प्रश्‍न GK BUCKET STUDY TUBE  एकदिवसीय नोट्स से लिए गए है। 

इन प्रश्‍नों को GK BUCKET STUDY TUBE  यूटयूब चैनल पर भी देख सकते हैं। 


सभी एकदिवसीय परीक्षाओं हेतु उपयोगी नोट्स जिसे आर्डर कर आप अपने घर पर मंगा सकते हैं। ज्‍यादा जानकारी के लिए 74704-95829 पर संपर्क करें। 

किस सम्मेलन में हरित जलवायु कोष का प्रावधान किया गया- कानकुन सम्मेलन


हरित जलवायु कोष Green Climate Fund क्या है- विकासशील देशों को जलवायु परिवर्तन का सामना करने हेतु अनुकूल और न्यूनीकरण पद्धतियों  हेतु सहायतार्थ  गठित फंड


भूमंडलीय तापन  का सामना करने हेतु कार्बन टैक्स लगाने का प्रस्ताव सबसे पहले किस देश द्वारा रखा गया- न्यूजीलैंड


नागोया प्रोटोकॉल का संबंध किससे है- अनुवांशिक संसाधनों को प्राप्त करने एवं उनसे मिले लाभों के समुचित व निष्पक्ष बंटवारे से संबंधित


पर्यावरण में ग्रीन हाउस गैसों के प्रभाव में वृद्धि होती है-कार्बन डाइऑक्साइड  के कारण


वायुमंडल में उपस्थित गैस जो पृथ्वी के जीवन के लिए हानिकारक एवं लाभदायक दोनों  गुणों को समाहित करता है- कार्बन डाइऑक्साइड


वैश्विक तापमान हेतु सर्वाधिक उत्तरदाई गैस है कार्बन डाइऑक्साइड


प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाली कौन सी ग्रीन हाउस सबसे ज्यादा ग्रीन हाउस प्रभाव डालती है- जलवाष्प


किस गैस को मार्स गैस भी कहा जाता है- मीथेन


मीथेन उत्सर्जन के प्राकृतिक स्रोत है- आर्द्रभूमिसागरीय क्षेत्र आदि


जलवायु परिवर्तन और पृथ्वी संरक्षण के बारे में जागरूकता लाने हेतु  विश्वव्यापी आंदोलन  “Earth Hour”  किस संस्था द्वारा आयोजित किया जाता है- WWF (World wide Fund for Nature)


भारत द्वारा जलवायु परिवर्तन पर प्रथम राष्ट्रीय कार्य योजना प्रकाशित हुई-2008


जलवायु परिवर्तन पर प्रथम राष्ट्रीय कार्य योजना के तहत चलाए गए मिशन में किस दृष्टिकोण पर बल दिया गया है- भारत के आर्थिक विकास को ऊर्जा कुशल बनाना


ओजोन परत संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है- 16 सितंबर


किस वायुमंडलीय परत में ओजोन परत पाई जाती हैं- स्ट्रेटोस्फीयर


ओजोन  होल के लिए कौन सी गैस मुख्य रूप से उत्तरदाई है- CFC


ऑक्सीजन के कितने परमाणु से ओजोन का एक अणु बनता है- 3


वायुमंडल में उपस्थित ओजोन परत किस विकिरण को अवशोषित कर  पृथ्वी पर जीवन की सुरक्षा करती है- पराबैंगनी


सूर्य से आने वाले हानिकारक पराबैंगनी विकिरण से किस बीमारी की संभावना बढ़ जाती है- त्वचा कैंसर


क्लोरोफ्लोरोकार्बन का उपयोग मुख्य रूप से किस यंत्र में होता है- रेफ्रिजरेटर एवं वातानुकूलित यंत्रों में


एक अत्‍यधिक स्‍थायी यौगिक जो वायुमंडल में लगभग 100 वर्षों तक बना रह सकता है- क्लोरो फलोरोकार्बन


मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल का संबंध किससे है- ओजोन संरक्षण


ओजोन परत को किस इकाई द्वारा मापा जाता है- डॉब्‍सन यूनिट द्वारा


संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की स्थापना कब हुई- 1972, स्टॉकहोम सम्मेलन


एक ही पृथ्‍वी सिद्धांत को कब स्‍वीकारा गया-1972, मानव पर्यावरण सम्‍मेलन Conference on Human Environment 


विश्‍व पर्यावरण का मैग्‍नाकार्टा है- स्‍टाकहोम घोषणा पत्र,  1972


किस सम्‍मेलन के बाद वैश्विक स्‍तर पर पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ी तथा विश्‍व के देशों द्वारा पर्यावरण संबंधी कानून निर्माण की प्रक्रिया आरंभ हुई- मानव पर्यावरण सम्‍मेलन, 1972


प्रथम अंतरराष्ट्रीय समझौता जिसमें प्रदूषण के सभी स्रोतों पर विचार किया गया- हेलसिंकी सम्मेलन, 1974


किस सम्मेलन में सबसे पहले तेल तथा अन्य प्रदूषणकारी पदार्थ द्वारा जल प्रदूषण को नियंत्रित करने के सहयोग के नियमन पर बल दिया गया- हेलसिंकी सम्मेलन, 1974


1985 में संपन्न वियना सम्मेलन का उद्देश्य था-मानवीय गतिविधियों से उत्सर्जित होने वाले हानिकारक पदार्थों से ओजोन की सुरक्षा


ओजोन क्षरण समस्या के समाधान की दिशा में पहला प्रयास माना जाता है- मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल, 1987


लंदन संशोधन तथा कोपनहेगन संशोधन किसके संरक्षण से संबंधित है- ओजोन संरक्षण


1988  के टोरंटो वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किस हरित गैस में कटौती करने के लिए सभी देशों से आग्रह किया गया- कार्बन डाइऑक्साइड


1992 में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो  विश्व पृथ्वी सम्मेलन  का आयोजन किसके द्वारा किया गया था- संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण एवं विकास सम्मेलन


विश्व पृथ्वी सम्मेलन 1992 का मूल सूत्र क्या था- एक पृथ्वी


किस सम्मेलन में पहली बार टिकाऊ विकास  की नीतियों को अपनाने पर  सभी राष्ट्रों के मध्य सहमति बनी- विश्व पृथ्वी सम्मेलन-1992


1992 में रियो डी जनेरियो में पृथ्वी सम्मेलन के दौरान किस अंतरराष्ट्रीय पर्यावरणीय संधि का जन्म हुआ- जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र रूपरेखा अधिवेशन UNFCC


विश्व पृथ्वी सम्मेलन-1992 में जलवायु परिवर्तन को रोकने व ग्रीन हाउस गैसों में कमी लाने हेतु किस नाम से कानूनी दस्तावेज जारी किया गया- United Nation Framework Convention on Climate Change-UNFCC


United Nation Framework Convention of Climate Change का प्रमुख उद्देश्य है-ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन नियंत्रित करने हेतु  प्रयास


Common but differentiated Responsibility सिद्धांत क्या है-जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में विकसित देशों की जिम्मेवारी विकासशील देशों की तुलना में अधिक व्यापक है 


1997 के क्योटो प्रोटोकॉल का संबंध किससे है- हरित गृह प्रभाव  हेतु जिम्मेवार गैसों में कटौती किए जाने संबंधी प्रस्ताव


क्योटो प्रोटोकॉल की अनुसूची 1 किन देशों पर बाध्यकारी है- विकसित एवं औद्योगिक देशों पर


पर्यावरण संबंधित किस सम्मेलन को पृथ्वी-सम्मेलन भी कहा जाता है- जोहांसबर्ग सम्मेलन,2002


किस सम्मेलन की सबसे बड़ी उपलब्धि हरित जलवायु कोष के संगठन पर सहमति  मानी जाती है- कानकुन सम्मेलन 2010


किस सम्मेलन को औपचारिक रूप से यूनाइटेड नेशन कॉन्फ्रेंस ऑन सस्टेनेबल डेवलपमेंट नाम दिया गया- रियो+ 20 सम्मेलन

 

चिपको आंदोलन से संबंधित महत्वपूर्ण महिला जिनके द्वारा महिला मंगल दल का नेतृत्व किया गया- गौरा देवी



प्रसिद्ध चिपको आंदोलन के प्रणेता कौन है- सुंदरलाल बहुगुणा


सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद सुनीता नारायण को जल संरक्षण कार्य हेतु किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया- स्टॉकहोम वाटर पुरस्कार


सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद जिन्होंने गंगा को प्रदूषण मुक्त एवं निर्मल बनाने के लिए कानून निर्माण हेतु अनशन के माध्यम से सरकार पर दबाव बनाया- जी डी अग्रवाल


सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक जिन्हें स्टॉकहोम वाटर प्राइज से सम्मानित किया जा चुका है- बिंदेश्वर पाठक


वाटर मैन” नाम से प्रसिद्ध किस मशहूर पर्यावरणविद ने गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए गंगा लोक यात्रा आयोजित की- राजेंद्र सिंह


World wide fund for nature India का मुख्यालय है- दिल्ली


भारत के  किस मशहूर पक्षीविद् का संबंध द मुंबई नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी नामक संस्‍था से रहा है डा. सलीम अली


द सलीम अली सेंटर फॉर आर्निथोलॉजी एंड नेचुरल हिस्ट्री कहां स्थित है- कोयम्‍बटूर


पर्यावरण संरक्षण अनुसंधान से जुड़ी भारत  की सबसे पुरानी सोसाइटी कौन सी है- द बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी


खामोश वादी को बचाओ” आंदोलन का संबंध है- द बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी


द बॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया का मुख्यालय कहां है- कोलकाता


1982 में स्थापित वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का मुख्यालय- देहरादून 


वनीकरण तथा परती भूमि के विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा कौन सा पुरस्कार दिया जाता है- इंदिरा प्रियदर्शनी वृक्षमित्र पुरस्कार


प्राणियों के संरक्षण एवं सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्राणी मित्र पुरस्कार किसके द्वारा प्रदान किया जाता है- भारतीय पशु कल्याण बोर्ड


राजीव गांधी पर्यावरण पुरस्कार किसे दिया जाता है- उन औद्योगिक इकाइयों को जो वैसी नई प्रौद्योगिकी को अपनाते/विकास में योगदान देते हैं,जिससे पर्यावरणीय प्रदूषण कम होता है


राष्ट्रीय वनारोपण एवं पारिस्थितिकी बोर्ड द्वारा महावृक्ष पुरस्कार दिया जाता है- विशिष्ट प्रजाति के पेड़ लगाने वाले व्यक्तियों एवं संगठनों को


मानवाधिकार, पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा व शांति के क्षेत्र में दिया जाने वाला कौन सा पुरस्कार वैकल्पिक नोबेल पुरस्कार के नाम से भी जाना जाता है- राइट लाइवलीहुड अवॉर्ड


जल संरक्षण हेतु दिया जाने वाला शीर्ष पुरस्कार- स्टॉकहोम वाटर प्राइज


पर्यावरण के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियों के लिए व्यक्ति और संगठनों को दिया जाने वाला  पुरस्कार पुरस्कार जो उनके पर्यावरण के क्षेत्र में  किए गए सकारात्मक  प्रयासों हेतु दिया जाता है- चैंपियन ऑफ द अर्थ पुरस्कार

2018 में नीतिगत नेतृत्व की श्रेणी में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा फ्रेंच राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों को संयुक्त रूप से इस सम्मान हेतु चुना गया।


पर्यावरण क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य  के लिए ग्लोबल 500- रोल ऑफ ऑनर पुरस्कार किस संस्था द्वारा प्रदान किया जाता है- संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNDP)


प्रतिष्ठित टायलर पुरस्‍कारप्रदान किया जाता है-पर्यावरण सुरक्षा हेतु


विज्ञान के किस क्षेत्र में बोरलॉग पुरस्‍कार दिया जाता है- कृषि


संविधान के किस अनुच्छेद में प्रावधान है कि राज्य देश के पर्यावरण संरक्षण तथा सुधार और वन तथा वन्‍य जीव की रक्षा का प्रयास करें- अनुच्छेद 48-A


किस अनुच्छेद में उल्लेखित है कि भारत के हर नागरिक का यह कर्तव्य होगा कि वह वनों, झीलों, नदियों तथा वन्य जीवन सहित प्राकृतिक पर्यावरण का संरक्षण और सुधार करें तथा सभी सजीव प्राणियों के प्रति करुणा रखे- अनुच्छेद 51-A


भारतीय दंड संहिता की धारा 277 का संबंध किससे है-जल प्रदूषण


भारतीय दंड संहिता की धारा 278 का संबंध किससे है- वायु प्रदूषण


स्वतंत्रता से पूर्व वन्य जीवन संरक्षण हेतु कौन सा महत्वपूर्ण कानून था- इंडियन फारेस्ट एक्ट 1927


वन्य जीवन को संरक्षण प्रदान करने हेतु भारत में किस अधिनियम को लाया गया- वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972


जल प्रदूषण पर नियंत्रण हेतु जल(प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम कब पारित किया गया- 1974


वनों को संरक्षित करने हेतु भारत सरकार द्वारा किस कानून को लाया गया- वन संरक्षण अधिनिमय 1980


जलवायु परिवर्तन का धरती पर पड़ने वाले प्रभाव के अध्ययन हेतु विश्व मौसम संगठन तथा संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा किस संगठन का गठन किया गया- इंटरगवर्नमेंट पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज


विश्व की सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति ग्रेट बैरियर रीफ किस तट के निकट पाई जाती हैं- ऑस्ट्रेलिया


तमिलनाडु स्थित इंदिरा गांधी वन्य जीव अभ्यारण राष्ट्रीय उद्यान को किस अन्य नाम से जाना जाता है-  टॉप स्लिप


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की स्‍थापना कब की गयी- 1974


भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को किस संस्थान द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता है- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वानिकी अकादमी, देहरादून


वन्य जीवन को संरक्षण प्रदान करने हेतु भारत में किस अधिनियम को लाया गया- वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972


दुनिया का चौथा सबसे बड़ा सागर जो सोवियत संघ की सिंचाई योजनाओं के कारण 90 फीसदी से ज्‍यादा सूख चुका है- अरल सागर


इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान कहां स्थित है- बस्तर, छत्तीसगढ़


राष्ट्रीय वन नीति में पहाड़ी एवं पर्वतीय क्षेत्रों के लिए कुल भौगोलिक क्षेत्रफल के कितने प्रतिशत वन एवं वृक्ष आच्छादित होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है- 66.67%, दो तिहाई


भारत में किस क्षेत्र को पारिस्थितिकी उष्‍ण स्थल माना जाता है- पश्चिमी घाट


 

भारत के अंटार्कटिक शोध केंद्र

अंटार्कटिक शोध केंद्र

नाम

स्थापना

प्रथम

दक्षिण गंगोत्री

1983-84

दूसरा

मैत्री

1988-89

तीसरा

भारती

2012

 


वायुमंडल में किस गैस की बढ़ती हुई सांद्रता ग्लोबल वार्मिंग का एक मुख्य कारण है- कार्बन डाइऑक्साइड


ऑक्सीजन के तीन अणुओं से निर्मित गैस ओजोन गैस सूर्य से आने वाली किन हानिकारक किरणों को पृथ्वी की सतह पर पहुंचने से रोकती है- पराबैगनी किरण


खाड़ी युद्ध के दौरान 1991 किसके आदेश पर 600 से ज्यादा तेल के कुओं में आग लगा दी गई थी- सद्दाम हुसैन


किस सिद्धांत की यह मान्यता है कि मनुष्य पर प्रकृति का पूर्ण नियंत्रण नहीं किंतु प्रभाव अवश्य होता है- नव नियतिवाद सिद्धांत


एजेंडा-21 का संबंध किससे है -सतत विकास से


भारत में सर्वाधिक जैव-विविधता कहां पायी जाती है- शांत घाटी, केरल


पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनौपचारिक शिक्षा को बढ़ावा  देने वाले भारतीय संस्थान का नाम- राष्ट्रीय प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय, नई दिल्ली


भारत में गुणवत्‍ता प्रमाणन चिह्न एगमार्क किसके द्वारा जारी किया जाता है- भारत सरकार के विपणन एवं निरीक्षण निदेशालय द्वारा


वह वृक्ष जो कभी सामाजिक वानिकी में लोकप्रिय था किंतु अब एक पारिस्थितिकी आतंकवादी माना जाता है- यूकेलिप्‍टस


समुद्र के भीतर उत्‍पन्‍न होने वाले भूकंप से उत्पन्न होता है- सुनामी


किसी जीन या गुणसूत्र की संरचना में किसी जैव-रासायनिक प्रतिकृति के कारण होने वाला परिवर्तन क्या कहलाता है- म्‍यूटेशन


2011 में भूकंप के कारण किस देश में स्थित फुकुशिमा परमाणु संयंत्र क्षतिग्रस्त होने से भारी मात्रा में रेडियोधर्मी विकिरण हुआ था- जापान


मौसम विज्ञान संबंधी प्रे‍षण हेतु किस गैस का उपयोग गुब्‍बारों में होता है- हीलियम


सर्वाधिक क्षेत्र पर फैला हुआ पारिस्थितिकी तंत्र है-समुद्री  पारिस्थितिकी तंत्र


पारिस्थितिकी तंत्र में उच्चतम पोषण स्तर प्राप्तकर्ता है- सर्वाहारी, Omnivorous


किसी भी प्रकार के अवरोध के कारण समुंद्र से अलग हुआ छिछले जल का क्षेत्र क्या कहलाता है- लैगून


एगमार्क एक्‍ट भारत में लागू किया गया वर्ष 1937


धारणीय विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु 2004 में शांति नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले अफ्रीका की प्रथम महिला कौन है-वंगारी मथाई


अंतर्राष्ट्रीय प्रमाणन ISO-14001 किन इकाइयों को दिया जाता है-प्रदूषण नियंत्रण प्रणाली स्थापित करने वाली औद्योगिक इकाइयां


वर्ल्ड वाइल्ड फंड का प्रतीक जानवर कौन सा है- जाइंट पांडा


जुगाली करने वाले पशु किस ग्रीन हाउस गैस का उत्सर्जन करते है- मिथेन


ओजोन परत के क्षरण हेतु सबसे अधिक उत्तरदाई गैस- क्लोरो-फ्लोरो कार्बन


फूलों की घाटी कहां अवस्थित है- उत्तराखंड


सहारा मरुस्थल की ओर से चलने वाली सिराको वायु द्वारा किस देश में रक्त वर्षा होती है- इटली


ओजोन परत की मोटाई मापने में किसका प्रयोग होता है- डॉबसन यूनिट

 

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक का वैज्ञानिक नाम

राष्ट्रीय पक्षी मोर

पावो क्रिस्‍टेटस

राष्ट्रीय पशु बाघ

पैंथरा टाइग्रेस

राष्ट्रीय पुष्प

नेलंबो न्यूशिफेरा

 


पशु पक्षियों को महत्व देने वाले स्कूल ऑफ पेंटिंग का नाम है- बूंदी शैली


राजस्थान में ऊंट के बीमार होने पर किसकी पूजा की जाती है- पाबूजी


पूर्वी घाट एवं पश्चिमी घाट का मिलन स्‍थल कहां है- नीलगिरि


कितने अक्षांश के पास ज्‍यादातर मरुस्‍थल पाए जाते है- 23 डिग्री अक्षांश


न्‍यूजीलैंड में पाया जाने वाला वह पक्षी जो उड़ नहीं सकता है- किवी


किसी संस्था व्यक्ति या उत्पाद द्वारा किया जाने वाला कुल कार्बन उत्सर्जन क्या कहलाता है- कार्बन फुटप्रिंट


कार्बन फुटप्रिंट का आकलन किन गैसों के उत्सर्जन के आधार पर तय किया जाता है- ग्रीन हाउस गैसों के उत्‍सर्जन के आधार पर


खाद्य पदार्थ जिसमें बैक्टीरिया/माइक्रोऑर्गेनिज्‍म मौजूद होते हैं, क्या कहलाते है -प्रोबायोटिक फूड


ऐसे पदार्थ जो कार्बन को अवशोषित कर लेते हैं क्या कहलाते है- कार्बन सिंक (जैसे- वन, समुद्र)


वह व्यक्ति जो जलवायु परिवर्तन के कारण उत्पन्न होने वाली पर्यावरणीय विपदाओं के कारण विस्थापित होता है,कहलाता है- जलवायु शरणार्थी


हब्‍बर्ट वक्र का संबंध किसके उत्‍पादन से संबंधित है- तेल उत्‍पादन


जब संसाधनों का उपयोग इसके पुनर्उत्‍पादन की तुलना में अधिक तेजी से होता है और अपशिष्टों के अवशोषित होने में लगने वाले समय की तुलना में अधिक तेजी से अपशिष्ट उत्पादन होता है तो यह स्थिति क्‍या कहलाती है- इकोलॉजिकल ओवरशूट




BPSC Mains Special Notes by GK BUCKET STUDY TUEB

गुणवत्तापूर्ण एवं न्यूनतम शुल्क के साथ अध्ययन सामग्री एवं अभ्‍यास  Whatapp or Call- 74704-95829

  BPSC Mains टेलीग्राम ग्रुप से  67th BPSC में  चयनित अभ्‍यर्थी 


BPSC मुख्य परीक्षा के हमारे Telegram Practice Group में जुड़े और निरंतर अभ्यास द्वारा लेखन शैली का विकास करें।

 




No comments:

Post a Comment