खनिज एवं शैल
पृथ्वी की
संपूर्ण भूपर्पटी का कितना प्रतिशत भाग केवल 8 तत्वों से बना है- लगभग 98%
खनिज क्या है- प्राकृतिक रूप में पाया
जानेवाला कार्बनिक एवं अकार्बनिक तत्व जिसमें क्रमबद्ध परमाणविक संरचना, निश्चित
रासायनिक संघटन एवं भौतिक गुणधर्म होता है।
खनिज का निर्माण दो या दो से अधिक तत्वों से होता है लेकिन कभी कभी तांबा, चांदी, सोना, सल्फर, ग्रेफाइट जैसे एक तत्त्वीय खनिज भी मिलते हैं ।
भूपर्पटी पर
कितने प्रकार के खनिज पाए जाते हैं- 2000 प्रकार
के 
मुख्य रूप
से चट्टान निर्माणकारी खनिजों की संख्या कितनी है- 24 जैसे- ऑक्साइड, कार्बोनेट, सिलिकेट
भूपटल पर
पायी जानेवाली खनिजों का मुख्य स्रोत क्या है- भूपटल की आंतरिक परतों
में पाया जानेवाला मैग्मा 
किसी खनिज के बाहरी क्रिस्टलीय रूप जैसे घनाकार, अष्टभुजाकार आदि का निर्धारण
किसके द्वारा होता है- अणुओं की आंतरिक व्यवस्था द्वारा
मेलाकाइट, केल्सोपाइराट,
एजूराइट जैसे खनिजों में रंग का मुख्य कारण क्या है- खनिजों में पायी जानेवाली अशुद्धियां
क्वार्टज का रंग श्वेत,
हरा, पीला या लाल किस कारण होता है- उसमें उपस्थित अशुद्धियों के कारण 
| 
   धात्विक खनिज के  प्रकार  | 
 |
| 
   बहूमूल्य धातु  | 
  
   सोना, चांदी, प्लैटिनम  | 
 
| 
   लौह धातु  | 
  
   लौह एवं स्टील निर्माण में प्रयुक्त
  होनेवाली धातुएं  | 
 
| 
   अलौहिक 
  धातु  | 
  
   सीसा, जस्ता, तांबा, जिंक, टिन आदि।  | 
 
अधात्विक खनिज क्या है- वैसे खनिज जिसमें धात्विक अंश नहीं
होते हैं जैसे गंधक, फास्फोरस, नाइट्रेट 
सीमेंट क्या है- अधात्विक खनिजों का
मिश्रण 
शैल क्या
है- पृथ्वी की ऊपरी परत या भू-पटल (क्रस्ट) में मिलने वाले
कठोर एवं मुलायम सभी प्रकार के पदार्थ शैल (रॉक) कहे जाते हैं।
शैलों
का निर्माण एक या एक से अधिक खनिजों के मिश्रण से होती हैं तथा शैलों में खनिज घटकों का कोई निश्चित संघटन नहीं होता
है ।
शैलों में सामान्यतः पाया जानेवाला खनिज पदार्थ- फेल्डस्पर तथा क्वार्टज 
शैलों का
अध्ययन क्या कहलात है- पेट्रोलॉजी Petrology
उत्पत्ति
के आधार पर चट्टान   के प्रकार
- आग्नेय चट्टान (Igneous)
 - अवसादी चट्टान (Sedimentary)
 - कायान्तरित चट्टान (Metamorphic)
 
 
आग्नेय शैल 
किन शैल/चट्टान
को प्राथमिक चट्टान भी कहा जाता है- पृथ्वी
की उत्पत्ति के बाद सर्वप्रथम इन चट्टानों का निर्माण हुआ इस कारण प्राथमिक चट्टान
या जनक चट्टान भी कहलाती है।
आग्नेय
शैल की निर्माण प्रक्रिया में यदि पिघला लावा गहराई में धीरे धीरे ठंडा होता है तो
इसके कण होते हैं- अपेक्षाकृत
बड़े आकार के 
आग्नेय
शैल की निर्माण प्रक्रिया में यदि पिघला लावा सतह पर शीघ्रता से ठंडा होता है तो
इसके कण होते हैं-
चिकने एवं छोटे 
उत्पत्ति
के आधार पर आग्नेय शैल कितनी प्रकार की होती है -2
आंतरिक
आग्नेय चट्टान Intrusive Igneous Rock- पृथ्वी के अंदर मैग्मा के शीतलीकरण से विकसित 
बाह्य
आग्नेय चट्टान Extrusive Igneous Rock- ज्वालामुखी उद्दभेदन द्वारा लावा के भूपटल पर आकर ठंडे होने से बनी
चट्टाने 
लैकोलिथ, डाइक, फैकोलिथ, सिल, शीट
किस प्रकार की शैलें हैं-आंतरिक
आग्नेय चट्टान
| 
   आग्नेय चट्टान (Igneous Rock) मुख्य तथ्य  | 
 
| 
   ± मैग्मा या लावा के जमाव से निर्मित
  होनेवाली चट्टान  ± जैसे- ग्रेनाइट, बेसाल्ट,
  पेग्माटाइट, ग्रेबो
  आदि ± स्थूल परत रहित, कठोर
  संघटन एवं जीवाश्म रहित होती हैं। ± पानी का प्रवेश कम होने से रासायनिक अपक्षय
  का कम प्रभाव। ± आर्थिक रूप से सम्पन्न-चुंबकीय
  लोहा, तांबा, निकेल, सीसा, जस्ता, कोमाइट, मैगनीज, सोना, प्लेटिनम पाए जाते हैं।  ± अधिकांश विस्तार ज्वालामुखी क्षेत्रों में
  होता है  ± काली मिटटी बेसाल्ट चट्टान के टूटने से बनती
  है ± क्रिस्टलीय तथा अक्रिस्टलीय दोनों प्रकार
  की होती है  | 
 
अवसादी
चट्टान  
अवसादी चट्टान का
निर्माण किस प्रक्रिया से होता है-बर्हिजनित प्रक्रियाओं द्वारा शैलों के अंशों के निक्षेपण से 
शिलीभवन (Lithification) प्रक्रिया क्या है- बर्हिजनित प्रक्रियाओं द्वारा शैलों के अंशों
निक्षेपण होते हैं तो सघनता से ये शैलों में परिणत हो जाते हैं, इस प्रक्रिया को शिलीभवन कहा जाता है।
बालुकाश्म अवसादी शैल
में विविध सान्द्रता वाली अनेक सतहें क्यों पायी जाती है- शिलीभवन प्रक्रिया के बाद भी बालुकाश्म चट्टाने
की परते अपनी विशेषता बनाए रखती है।  
अवसादी चट्टानों में खनिज तेल के लिए अनुकूल स्थिति
क्या होती है- अप्रवेश्य चट्टानों की दो परतों के बीच यदि प्रवेश्य
शैल की परत आ जाए तो यह स्थिति अनुकूल होती है।
| 
   अवसादी चट्टान (Sedimentary Rock)  | 
 
| 
   ± विभिन्न अवसादों के परतों के रूप में
  जमाव से निर्माण ।  | 
 
| 
   ± भूपटल के सर्वाधिक लगभग 75% भाग पर विस्तार ।  | 
 
| 
   ± परतों के रूप में पाए जाने के कारण "परतदार चट्टान" भी
  कही जाती है। यह रवादार नहीं होती है ।  | 
 
| 
   ± यह संगठित, असंगठित, ढीली किसी भी प्रकार की हो सकती है।   | 
 
| 
   ± जीवाश्म, खनिज
  तेल, कोयला पाया जाता है।  | 
 
आगरा क़िला तथा दिल्ली का लाल क़िला किस अवसादी चट्टानों से ही बना
है- लाल बलुआ पत्थर
से 
शुष्क एवं गर्म क्षेत्रों में वायु द्वारा जमा किए गए अवसादों से
अवसादी चट्टान बनते हैं जैसे- लोयस
| 
   निर्माण विधि के आधार पर अवसादी चट्टान  | 
 ||
| 
   1  | 
  
   यांत्रिकी रूप से बना  | 
  
   पिंडशिला, बालुकाश्म  | 
 
| 
   2  | 
  
   रासायनिक रूप से बना  | 
  
   नमक चट्टान, पोटाश, हेलाइट  | 
 
| 
   3  | 
  
   कार्बनिक रूप से बना  | 
  
   चूना पत्थर, कोयला, खड़िया  | 
 
ग्लेशियर अपरदन के बने अवसादी चट्टान का एक प्रकार है- हिमोढ़
बलुआ पत्थर किस प्रकार से बनता है- यांत्रिक
क्रियाओं (जल) द्वारा 
कायान्तरित/ रूपान्तरित चट्टान 
कायान्तरित/ रूपान्तरित चट्टान का निर्माण किस प्रकार होता है- शैलों में पुनःक्रिस्टलीकरण की प्रक्रिया द्वारा
| 
   कायातंरण के प्रकार  | 
 |
| 
   गतिशील
  कायातंरण  | 
  
   F शैलों में यांत्रिकी व्यवधान (बिना
  किसी रासायनिक परिवर्तन के टूटने, विखंडित होने, पीसने) एवं उनका पुनः संगठित होना गतिशील कायांतरण है।  | 
 
| 
   उष्मीय
  कायांतरण  | 
  
   F चट्टानों के पदार्थों में रसायनिक
  परिवर्तन एवं पुनः क्रिस्टलीकरण उष्मीय कायांतरण है। यह 2 प्रकार का होता है- F संपर्क कायांतरण- इसमें
  शैलें गर्म, ऊपर आते हुए मैग्मा/लावा
  संपर्क में आती है और उच्च ताप से पुनः क्रिस्टलीकरण होता है। F प्रादेशिक कायांतरण- उच्च तापमान या दाब अथवा दोनों कारणों से शैलों में
  विवर्तनिकी दबाव से शैलों में पुनः क्रिस्टलीकरण होता है।  | 
 
चट्टानों रूपांतरण की
प्रक्रिया में कुछ कण अथवा खनिज जब रेखाओं या सतहों के रूप में व्यवस्थित होते हैं
तो कहलाते हैं-
रेखांकन या फोलिएशन 
| 
   प्रमुख कायान्तरित/रूपान्तरित चट्टान  | 
 ||
| 
   आग्नेय चट्टानों का रूपांतरण  | 
  
   मूल चट्टान  | 
  
   रूपान्तरित चट्टान  | 
 
| 
   ग्रेनाइट  | 
  
   नीस  | 
 |
| 
   बेसाल्ट  | 
  
   एंफीबोलाइट, शीस्ट   | 
 |
| 
   अवसादी चट्टानों का रूपांतरण  | 
  
   चूना पत्थर  | 
  
   संगमरमर  | 
 
| 
   डोलोमाइट,
  चॉक  | 
  
   संगमरमर  | 
 |
| 
   शैल  | 
  
   स्लेट  | 
 |
| 
   बालुका पत्थर  | 
  
   क्वार्टजाइट  | 
 |
| 
   कोंग्लोमेरेट  | 
  
   क्वार्टजाइट  | 
 |
| 
   रूपान्तरित चट्टानों का पुनः
  रूपान्तरण    | 
  
   स्लेट  | 
  
   फाइलाइट  | 
 
| 
   फाइलाइट  | 
  
   सिस्ट  | 
 |
| 
   
  | 
  
   ग्रैब्रो  | 
  
   सरपेंटाइन  | 
 
शैल चक्र का संबंध किससे
है-
चट्टानों के स्वरूपीय परिवर्तन से 
शैल चक्र(Rock Cycle)- पृथ्वी पर उपलब्ध शैलों का स्वरूप स्थायी नहीं रहता और इनमें क्रमिक रूप से परिवर्तन होते रहते हैं जिससे शैल चक्र का विकास होता है। शैल चक्र में पुरानी शैलें परिवर्तित होकर नयी शैलों का रूप धारण करती है।
इन प्रश्नों को GK BUCKET STUDY TUBE यूटयूब चैनल पर भी देख सकते हैं।
सभी एकदिवसीय परीक्षाओं हेतु उपयोगी नोट्स जिसे आर्डर कर आप अपने घर पर मंगा सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 74704-95829 पर संपर्क करें।
प्रश्न-पृथ्वी की संपूर्ण भूपर्पटी का लगभग कितना
प्रतिशत भाग केवल 8 तत्वों से बना है?
- लगभग 60 %
 - लगभग 40%
 - लगभग 75%
 - लगभग 98%
 
उत्तर- लगभग 98%
प्रश्न- खनिज संबंधी असत्य कथन को बताएं।
प्राकृतिक रूप में पाया जानेवाला कार्बनिक एवं
अकार्बनिक तत्व।  
निश्चित रासायनिक संघटन एवं भौतिक गुणधर्म।
भूपर्पटी पर 2000 प्रकार के खनिज पाए जाते हैं। 
भूपटल पर पायी जानेवाली खनिजों का मुख्य स्रोत नदियां
है। 
उत्तर- भूपटल पर पायी जानेवाली खनिजों का मुख्य स्रोत भूपटल की आंतरिक
परतों में पाया जानेवाला मैग्मा है। 
प्रश्न- मुख्य रूप से चट्टान निर्माणकारी खनिजों की संख्या 24
है, निम्न में कौन चट्टान निर्माणकारी खनिजों की श्रेणी में शामिल है?
- ऑक्साइड
 - कार्बोनेट
 - सिलिकेट
 - उपरोक्त सभी
 
उत्तर- उपरोक्त सभी 
खनिज का निर्माण दो या दो से अधिक तत्वों से होता है लेकिन कभी कभी तांबा, चांदी,
सोना, सल्फर, ग्रेफाइट
जैसे एक तत्त्वीय खनिज भी मिलते हैं।
प्रश्न-मेलाकाइट, केल्सोपाइराट, एजूराइट जैसे खनिजों में रंग का
मुख्य कारण क्या है?
- परमाणु संरचना
 - अणुओं की आंतरिक व्यवस्था
 - खनिजों में पायी जानेवाली अशुद्धियां
 - उपरोक्त में से कोई नहीं
 
उत्तर - खनिजों में पायी जानेवाली अशुद्धियां
उदाहरण के लिए क्वार्टज का रंग श्वेत, हरा, पीला या लाल  उसमें उपस्थित अशुद्धियों के कारण
होता है। 
प्रश्न- किसी खनिज के बाहरी क्रिस्टलीय रूप जैसे
घनाकार, अष्टभुजाकार आदि का निर्धारण किसके
द्वारा होता है? 
- परमाणु संरचना
 - अणुओं की आंतरिक व्यवस्था
 - खनिजों में पायी जानेवाली अशुद्धियां
 - उपरोक्त में से कोई नहीं
 
उत्तर- अणुओं की आंतरिक व्यवस्था द्वारा
प्रश्न- निम्न में कौन अधात्विक खनिजों का मिश्रण है?
- गंधक
 - फास्फोरस
 - नाइट्रेट
 - सीमेंट
 
उत्तर- सीमेंट 
वैसे खनिज जिसमें धात्विक अंश नहीं होते हैं जैसे गंधक, फास्फोरस, नाइट्रेट अधात्विक खनिज कहलाते हैं। 
प्रश्न- पृथ्वी की ऊपरी परत या भू-पटल (क्रस्ट) में
मिलने वाले शैल के संबंध में असत्य कथन बताएं।  
- कठोर एवं मुलायम सभी प्रकार के पदार्थ होते हैं।
 - निर्माण एक या एक से अधिक खनिजों के
मिश्रण द्वारा। 
 - खनिज घटकों का एक निश्चित संघटन होता है।
 - शैलों का अध्ययन पेट्रोलॉजी Petrology
कहलाता है। 
 
उत्तर-खनिज घटकों का कोई निश्चित संघटन नहीं होता है।
प्रश्न- आग्नेय चट्टान (Igneous
Rock) जो आर्थिक रूप से सम्पन्न क्रिस्टलीय तथा अक्रिस्टलीय
दोनों प्रकार की प्रकृति वाली होती है उसके संबंध संबंध में असत्य कथन को बताएं ।
- मैग्मा या लावा के जमाव से निर्मित चट्टान।
 - कठोर परत रहित एवं जीवाश्म रहित।
 - रासायनिक अपक्षय के प्रति संवेदनशील।
 - अधिकांश विस्तार ज्वालामुखी क्षेत्रों में।
 
उत्तर- पानी का प्रवेश कम होने से रासायनिक अपक्षय का कम प्रभाव होता है। 
प्रश्न-आग्नेय शैल की निर्माण प्रक्रिया में यदि
पिघला लावा गहराई में धीरे धीरे ठंडा होता है तो इसके कण किस प्रकार के बनते हैं?
- अपेक्षाकृत बड़े आकार के
 - चिकने एवं छोटे
 - उपरोक्त दोनों
 - उपरोक्त में से कोई नहीं।
 
उत्तर-  अपेक्षाकृत बड़े आकार के
उल्लेखनीय है कि आग्नेय शैल की निर्माण प्रक्रिया में यदि पिघला लावा सतह
पर शीघ्रता से ठंडा होता है तो इसके कण चिकने एवं छोटे होते हैं। 
प्रश्न- आग्नेय शैल संबंध असत्य कथन को बताएं। 
- प्राथमिक चट्टान भी कहा जाता है।  
 - उत्पत्ति के आधार पर 2 प्रकार का होता है।
 - लैकोलिथ, डाइक, फैकोलिथ, सिल, शीट आंतरिक आग्नेय चट्टान है। 
 - लावा के भूपटल पर ठंडे होने से बनी
चट्टाने- आंतरिक आग्नेय चट्टान  
 
उत्तर- लावा के भूपटल ठंडे होने से बनी चट्टाने बाह्य आग्नेय चट्टान कहलाती है जबकि आंतरिक आग्नेय चट्टान Intrusive Igneous Rock
 पृथ्वी के अंदर मैग्मा के शीतलीकरण से विकसित होती है। 
 
प्रश्न- विभिन्न अवसादों के परतों के रूप में जमाव
से निर्मित होनेवाले अवसादी चट्टान  (Sedimentary Rock) के संबंध में
असत्य कथनों को बताएं । 
- भूपटल के सर्वाधिक लगभग 75% भाग पर विस्तार ।
 - "परतदार चट्टान" की संज्ञा यह रवादार नहीं होती है ।
 - जीवाश्म का अभाव होता है।
 - संगठित, असंगठित, ढीली किसी भी प्रकार की हो सकती है।
 
उत्तर – इसमें जीवाश्म, खनिज तेल, कोयला पाया जाता है।
अवसादी चट्टानों में अप्रवेश्य चट्टानों की दो परतों के बीच प्रवेश्य शैल
की परत खनिज तेल के लिए अनुकूल स्थिति होती है।
 
प्रश्न- आगरा क़िला तथा दिल्ली का लाल क़िला लाल
बलुआ पत्थर से बना है जो किस प्रकार का चट्टान है?
- आग्नेय
 - अवसादी
 - रूपांतरित
 - उपरोक्त में से कोई नहीं।
 
उत्तर- अवसादी चट्टान 
प्रश्न- निर्माण विधि के आधार पर अवसादी चट्टान में
निम्न में कौन रासायनिक रूप से बना चट्टान नहीं है?
- नमक चट्टान
 - पोटाश
 - हेलाइट
 - बालुकाश्म
 
उत्तर- बालुकाश्म, यांत्रिक रूप से बना अवसादी चट्टान है। शेष रासायनिक रूप
से बना है। 
प्रश्न- निर्माण विधि के आधार पर अवसादी चट्टान में
निम्न में कौन कार्बनिक रूप से बना चट्टान नहीं है?
- चूना पत्थर
 - कोयला
 - खड़िया
 - पिंडशिला
 
उत्तर- पिंडशिला यांत्रिकी रूप से बना चट्टान है। शेष कार्बनिक रूप से बना
है। 
प्रश्न- हिमोढ़ निम्न में से किसका उदाहरण है?
- आग्नेय
 - अवसादी
 - कायांतरित
 - उपरोक्त में से कोई नहीं
 
उत्तर- हिमोढ़ ग्लेशियर अपरदन के बने अवसादी चट्टान का एक प्रकार है।  
प्रश्न- बलुआ पत्थर किस प्रकार से बनता है?
- कार्बनिक क्रियाओं से
 - रासायनिक क्रियाओं से
 - यांत्रिक क्रियाओं से 
 - उपरोक्त में से कोई नहीं
 
उत्तर- यांत्रिक क्रियाओं (जल) द्वारा
अवसादी चट्टान का निर्माण बर्हिजनित प्रक्रियाओं द्वारा शैलों के अंशों के
निक्षेपण से होता है। 
प्रश्न- निम्न में कौन सा अवसादी चट्टानों का
रूपांतरण नहीं है? 
- डोलोमाइट-संगमरमर
 - शैल-स्लेट
 - बालुका पत्थर- क्वार्टजाइट
 - ग्रेनाइट- नीस
 
उत्तर- ग्रेनाइट से नीस में रूपांतरण आग्नेय चट्टानों का रूपांतरण है। 
प्रश्न- निम्न में कौन सा उदाहरण रूपान्तरित
चट्टानों का पुनः रूपान्तरण को प्रस्तुत नहीं  करता है?
- स्लेट- फाइलाइट
 - फाइलाइट- सिस्ट
 - ग्रैब्रो- सरपेंटाइन
 - कोंग्लोमेरेट-क्वार्टजाइट
 
उत्तर- कोंग्लोमेरेट का क्वार्टजाइट में रूपांतरण अवसादी चट्टानों का
रूपांतरण है। 
प्रश्न- एंफीबोलाइट या शीस्ट किसके के रुपातंरण के फलस्वरूप
बनता है?
- ग्रेनाइट
 - क्वार्टजाइट
 - फाइलाइट
 - बेसाल्ट
 
उत्तर- आग्नेय चट्टान बेसाल्ट के रूपांतरण से एंफीबोलाइट या शीस्ट बनता है। 



No comments:
Post a Comment