अर्थव्यवस्था के क्षेत्र
Youtube Video Link Click below
अर्थव्यवस्था
प्राथमिक
क्षेत्र
Primary Sector किसे कहा जाता है- प्राकृतिक संसाधनों
के दोहन से किया जानेवाला उत्पादन जैसे कृषि, पशुपालन, मत्स्यन, खनन, वानिकी
द्वितीयक क्षेत्र हेतु कच्चा माल कौन उपलब्ध कराता है- प्राथमिक क्षेत्र
द्वितीय
क्षेत्र
Secondery Sector क्या है- इसमें एक प्रकार की वस्तु को दूसरे प्रकार
की वस्तु में बदला जाता है जैसे उद्योग, विनिर्माण, बिजली उत्पादन, जल आपूर्ति आदि
तृतीयक
क्षेत्र
Tertiary Sector क्या है- सेवाओं का उत्पादन करनेवाली इकाइयां तृतीयक
क्षेत्र में आती है जैसे- परिवहन, व्यापार,
शिक्षा, चिकित्सा, भंडारण,
सरकारी प्रशासन, वित्त इत्यादि
भारतीय
आर्थिक संरचना किन क्षेत्रों के योगदान से बनी है- प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक क्षेत्रों के योगदान से
अर्थव्यवस्था
के किस क्षेत्र में बौद्धिक गतिविधियों को शामिल किया जाता है- चतुर्थक
क्षेत्र
सूचना
प्रौद्योगिकी,
अनुसंधान, शिक्षा आदि किस क्षेत्र की गतिविधियां
हैं- चतुर्थक क्षेत्र Quaternary Sector
अर्थव्यवस्था
में उच्च स्तरीय निर्णय लेने वाले संस्थानों जैसे मीडिया, विज्ञान,
गैर लाभकारी संगठन, विश्वविद्यालय को किस क्षेत्र
में शामिल किया जाता है- पंचम क्षेत्र Quinary Sector
विभिन्न
कंपनियों द्वारा कंपनी अथवा उद्योग की पुर्नसंरचना प्रक्रिया में प्रौद्योगिकी एवं
तकनीक को वरीयता क्यों दी जाती है- कम लागत पर वस्तुओं एवं सेवाओं
के उत्पादन में प्रतिस्पद्धी बढ़त बनाने हेतु
कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र
भारतीय
श्रम बल का कितना भाग कृषि में लगा हुआ है-लगभग 60%
भारत
की कुल श्रम शक्ति का कितना भाग कृषि एवं संबंधित उद्योग धंधों से अपनी आजीविका कमाता
है- 48.9%
भारतीय
कृषि का कितना भाग वर्षा पर निर्भर है- 55%
वर्ष 2018-19 के अनुसार भारत के कुल निर्यात में कषि क्षेत्र का हिस्सा कितना है-
11.76%
भारतीय
कृषि क्षेत्र में किस प्रकार की बेरोजगारी पायी जाती है- प्रच्छन्न बेरोजगारी
जोतों
की चकबंदी का क्या तात्पर्य है-विभाजित एवं खंडित जोतों को इकट्ठा करना
भारतीय
कृषकों में कितने प्रतिशत कृषक लघु एवं सीमांत कृषक हैं- लगभग 82%
- सीमांत
जोत-1
हेक्टेयर से कम
- लघु जोत-1 हेक्टेयर से 4 हेक्टेयर
- वृहद
जोत-4
हेक्टेयर से बड़ी
भारत
में सबसे ज्यादा जोत किस प्रकार की है- सीमांत जोत
2015-16
के अनुसार अखिल भारतीय स्तर पर औसत जोत का आकार कितना है- 1.08 हेक्टेयर
प्रधानमंत्री
किसान सम्मान निधि में केन्द्र का योगदान है -100%
भारत
की औसत फसल गहनता कितनी है- लगभग 139%
गन्ने
की उचित एवं लाभप्रद कीमत किसके द्वारा अनुमोदित की जाती है- आर्थिक मामलों की
मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा
कृषि
लागत और कीमत आयोग द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत कुल कितने फसलों के मूल्यों
की घोषणा की जाती है- 23
भारत
की प्रमुख खाद्यान फसल कौन सी है- चावल
भारत
में सबसे ज्यादा कॉफी उत्पादक राज्य कौन सा है- कर्नाटक
भारतीय
हरित क्रांति की जन्मस्थली माना जाता है- पंतनगर
हरित
क्रांति का जनक किसे माना जाता है- मैक्सिको के वैज्ञानिक नॉमन बोरलॉग
भारत
में हरित क्रांति का जनक है- डा.एम एस स्वामीनाथन
1960-61
में किस कार्यक्रम के तहत प्रायोगिक तौर पर हरित क्रांति की शुरुआत हुई-
गहन
कृषि जिला कार्यक्रम
द्वितीय
हरित क्रांति में किसके उत्पादन पर जोर देने की बात कही गयी है- दलहनी फसलें
हरित
क्रांति से भारत के सर्वाधिक लाभान्वित राज्य कौन कौन से हैं- पंजाब, हरियाणा तथा पश्चिमी
उत्तर प्रदेश
किस
तत्कालीन नेता ने नेहरू के आर्थिक विकास मॉडल यानी सहकारी कृषि का विरोध किया- चौधरी चरण सिंह ने
योजना
आयोग द्वारा भारत को कितने कृषि जलवायु प्रदेशों में बांटा गया था- 15
किस
पंचवर्षीय योजना में कृषि ने नकारात्मक विकास दर्ज किया- तीसरी योजना
भारत
में मुख्य रूप से कृषि आयात की एक मद क्या है- खाद्य तेल
भारतीय
राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ का संबंध किस क्षेत्र से है- कृषि विपणन
राष्ट्रीय
स्तर पर कृषि विपणन सहकारिता का शीर्ष संगठन कौन सा है- नेफेड NAFED
भारत
में राष्ट्रीय खाद्यान्न सुरक्षा है किंतु पारिवारिक सुरक्षा नहीं इसका क्या
तात्पर्य है-
भारत
में खाद्यान्न पर्याप्त मात्रा में होते हुए भी सभी परिवारों को उसे प्राप्त करने में सक्षम नहीं है
वह
देश जो
व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रेशम के सभी पांच प्रकारों का
उत्पादन करता है- भारत
भारत
में
किस कृषि उत्पाद द्वारा सर्वाधिक विदेशी मुद्रा अर्जित की जाती है- कपास
किस
कृषि उत्पाद के मूल्य को स्थिर रखने हेतु कीमत स्थिरीकरण कोष की स्थापना की गई- चाय, कॉफी, रबड़ एवं तंबाकू
भारत
में किसके द्वारा कृषि आय कर लगाया जा सकता है- राज्य सरकार द्वारा
राष्ट्रीय
कृषि बीमा योजना कब आरंभ किया गया था- 1999
भारत
में प्रथम कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी- पंतनगर
भारतीय
चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है- झांसी
केंद्रीय
खाद्य एवं तकनीकी अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है- मैसूर
गन्ना
तथा चीनी उत्पादन में विश्व में भारत का स्थान- द्वितीय
शीर्ष उत्पादक राज्य |
|
खाद्यान्न |
उत्तर प्रदेश |
गेहूँ |
उत्तर प्रदेश |
गन्ना |
उत्तर प्रदेश |
चावल |
पश्चिम बंगाल |
जूट एवं मेस्ता |
पश्चिम बंगाल |
दलहन |
राजस्थान |
तिलहन |
राजस्थान |
मोटे अनाज |
राजस्थान |
तुवर |
राजस्थान |
रेसपीड एवं सरसो |
राजस्थान |
मक्का |
कर्नाटक |
चना |
कर्नाटक |
सुरजमुखी |
कर्नाटक |
कपास |
गुजरात |
सोयाबीन |
मध्य प्रदेश |
सभी के लिए हर समय सक्रिय एवं स्वस्थ जीवन हेतु पर्याप्त पोषण युक्त भोजन की उपलब्धि क्या कहलाती है- खाद्य सुरक्षा
सार्वजनिक
वितरण प्रणाली किसके द्वारा संचलित की जाती है- केन्द्र एवं राज्य सरकारों द्वारा संयुक्त
रूप से
केन्द्र सरकार जहां भारतीय खाद्य निगम के माध्यम से खाद्यानों की खरीद, भंडारण, ढुलाई आवंटन का कार्य करती है वहीं राज्य सरकार राज्य में उचित मूल्य दुकान, राज्य में आवंटन, लक्षित परिवारों की पहचान, राशन कार्ड जारी करने आदि का कार्य करती है।
बच्चों
तथा महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार हेतु एकीकृत बाल विकास योजना यानी ICDS योजना कब आरंभ की गयी- 1975
प्राथमिक
स्कूलों में बच्चों को पोषणयुक्त तथा गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने हेतु मध्याह्न
भोजन योजना
Mid day Meal Scheme कब आरंभ की गयी- 1995
विश्व
का सबसे बड़ा पोषणकारी कार्यक्रम माना जाता है- मध्याह्न भोजन योजना
किस
वर्ष तक सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ बिना किसी वर्ग को लक्षित किए सभी उपभोक्ताओं
को प्राप्त होता था-
1992 तक
भारत
सरकार द्वारा किस वर्ष लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली लागू की गयी- 1997
लक्षित
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अधिक केन्द्रित तथा अत्यंत निर्धन आबादी हेतु अंत्योदय
अन्न योजना की शुरुआत कब की गयी- वर्ष 2000
किस योजना के माध्यम से किसी भी क्षेत्र के नागरिक राशन कार्ड के
माध्यम से देश के किसी भी राज्य से जन वितरण प्रणाली की दुकान से राशन प्राप्त कर
सकते हैं- एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड योजना
खाद्य
पदार्थों के मूल्यों में उतार चढ़ाव से बचने और आकस्मिक आपातकालीन स्थितियों में खाद्य
सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु किया गया खाद्य भंडारण क्या कहलाता है- बफर स्टॉक
किस
योजनाकाल में बफर स्टॉक की अवधारणा की शुरुआत हुई- चतुर्थ पंचवर्षीय योजना
संविधान
के किस अनुच्छेद में दी गयी व्यवस्था के अनुसार राज्य का कर्तव्य है कि वह लोगों के
पोषण तथा जीवन स्तर को ऊंचा करने एवं लोक स्वास्थ्य सेवा में सुधार के प्रयास करेगा- अनुच्छेद 47
भारत में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 भारत में कब से प्रभावी हो गया- 5 जूलाई 2013 से
राष्ट्रीय
खाद्य सुरक्षा अधिनियम
2013 द्वारा कितनी आबादी को कवर करने की व्यवस्था की गयी है-
75% ग्रामीण एवं 50% शहरी आबादी
कोविड 19 महामारी
के कारण लॉकडाउन हाने के बाद सरकार द्वारा गरीबों और वंचितों को खाद्य सुरक्षा देने
हेतु कौन सी योजना चलायी गयी- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना
खाद्य
एवं सार्वजनिक वितरण विभाग का विजन क्या है- देश के नागरिकों हेतु खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित
करना
शांता
कुमार रिपोर्ट का संबंध किससे हैं- भारतीय खाद्य निगम की भूमिका में सुधार
एवं पुनर्गठन
उद्योग क्षेत्र
स्वतंत्र
भारत की प्रथम औद्योगिक नीति की घोषणा की गई- 1948 में तत्कालीन केन्द्रीय
उद्योग मंत्री डा. श्यामा
प्रसाद मुखर्जी द्वारा
किस
औद्योगिक नीति में औद्योगिक विकास हेतु सार्वजनिक एवं निजी दोनों क्षेत्रों की भूमिका
पर बल दिया गया- औद्योगिक नीति 1948
औद्योगिक
नीति
1948 में उद्योगों को कितनी श्रेणियां थी -4
औद्योगिक
नीति
1956 में उद्योगों को बांटा गया- 3 श्रेणियों में
किस
औद्योगिक नीति में तीव्र आर्थिक संवृद्धि हेतु लघु, कुटीर एवं मध्यम
उद्योगों के महत्व को स्वीकारा गया- औद्योगिक नीति 1956
किस
औद्योगिक नीति द्वारा भारत में लाइसेंस कोटा परमिट राज की स्थापना हुई- औद्योगिक नीति 1956
किस
औद्योगिक नीति में एकाधिकार तथा प्रतिबंधाक व्यापार व्यवहार अधिनियम (MRTP Act) पारित किया गया- औद्योगिक नीति 1969
किस
औद्योगिक नीति में विकेन्द्रीकृत औद्योगिकरण द्वारा आम लोगों को जोड़ने का प्रयासकिया
गया- औद्योगिक
नीति 1977
किस
प्रधानमंत्री के काल में
1991 की औद्योगिक नीति की घोषणा की गयी- पी वी नरसिम्हा राव
1991 की औद्योगिक नीति के अनुसार लाइसेंसिंग के अंतर्गत कितने उद्योगों को रखा
गया था- 18 उद्योग
वर्तमान
में अनिवार्य लाइसेंसिंग परिधि में उद्योगों की संख्या है-4 (कुछ स्रोतों के अनुसार 5)
- अनिवार्य लाइसेंसिंग की परिधि वाले उद्योग
- तम्बाकू, सिगरेट
तथा अन्य तम्बाकू उत्पाद आदि
- इलेक्ट्रॉनिक, एयरोस्पेश
एवं रक्षा उपकरण
- बारुद, औद्योगिक
विस्फोटक एवं दियासलाई
- खतरनाक रसायन
- मादक पेय पदार्थ
सार्वजनिक
क्षेत्र के लिए आरक्षित उद्योगों की संख्या है-2, परमाणु ऊर्जा एवं रेल परिवहन
किस
योजना में भारी उद्योगों के महत्व को कम करते हुए आधारभूत संरचनाओं पर बल देने की
शुरुआत की गई- आठवीं
पंचवर्षीय योजना
भारत
की पहली आर्थिक गणना कब हुई थी- 1977
भारत
की छठी आर्थिक गणना कब हुई- 2014
वर्ष 2020 में सरकार ने विनिर्माण और निर्यात को गति देने हेतु कितने प्रमुख क्षेत्रों
में उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (PLI) शुरु करने संबंधी
नीति आयोग के प्रस्ताव को मंजूरी दी- 10
छठी
आर्थिक गणना
2014 के अनुसार भारत में कुल उद्यमों की संख्या कितनी है- 5.847 करोड़
भारतीय
फार्मास्यूटिकल उद्योग परिमाण की दृष्टि से विश्व में किस स्थान पर है- तीसरा (मूल्य की दृष्टि से 14वें स्थान पर)
नोट- भारतीय दवा उद्योग वैश्विक स्तर पर निर्यात की जानेवाली कुल दवाओं में 3.5% का योगदान देता है।
वर्तमान
में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक क्या है- 2011-12
औद्योगिक
उत्पादन सूचकांक में आठ प्रमुख उद्योंगों का भारांकन कितना है- 40.27%
औद्योगिक
उत्पादन सूचकांक में सबसे ज्यादा भारांश है-रिफायनरी उत्पाद का जबकि सबसे कम उर्वरक
उद्योग का है
भारत
सरकार द्वारा नियंत्रित एवं संचालित उद्यमों एवं उपक्रमों को क्या कहा जाता है-सार्वजनिक
क्षेत्र के उपक्रम या PSUs
केंद्रीय
सार्वजनिक क्षेत्र के किन उद्यमों को सामरिक अथवा रणनीतिक उद्यम माना
जाता है-परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष एवं रक्षा, विद्युत, कोयला, पेट्रोलियम
तथा अन्य खनिज, परिवहन एवं दूर संचार, बैंकिंग,
बीमा एवं वित्तीय सेवाएं
MSME
अधिनियम 2006 के अनुसार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों का वर्गीकरण किस आधार पर किया जाता था- संयंत्र
और मशीनरी में निवेश के आधार पर
1 जूलाई 2020 से सूक्ष्म, लघु एवं
मध्यम उद्योगों का नए वर्गीकरण किस आधार पर होता है- निवेश एवं वार्षिक
टर्न ओवर
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों का नया वर्गीकरण |
||
वर्गीकरण |
विनिर्माण उद्यम एवं सेवा क्षेत्र |
|
निवेश |
वार्षिक टर्न ओवर |
|
सूक्ष्म |
1 करोड़ तक |
5 करोड़ तक |
लघु |
10 करोड़ तक |
50 करोड़ तक |
मध्यम |
50 करोड़ तक |
250 करोड़ तक |
इन प्रश्नों को GK BUCKET STUDY TUBE यूटयूब चैनल पर भी देख सकते हैं।
सभी एकदिवसीय परीक्षाओं हेतु उपयोगी नोट्स जिसे आर्डर कर आप अपने घर पर मंगा सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 74704-95829 पर संपर्क करें।
भारत
जैसे विकासशील देश में लघु एवं कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन क्यों देना चाहिए- रोजगार उपलब्ध
कराने में महत्वपूर्ण भूमिका होने के कारण
सूक्ष्म, लघु
एवं मध्यम उद्योगों हेतु भारत सरकार द्वारा किस योजना की घोषणा की गयी- 12 सूत्री कार्य योजना
भारत
सरकार की मुद्रा योजना का उद्देश्य क्या है- छोटे व्यापारियों को आसान शर्तों पर
वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना
MSME
क्षेत्र में सेवा क्षेत्र का योगदान कितना है- 68.2%
नोट-MSME क्षेत्र में विनिर्माण
उद्योग 31.8% का योगदान देता है
MSME
इकाइयां देश के सकल घरेलू उत्पाद में कितने प्रतिशत का योगदान देती है- 40%
MSME
क्षेत्र भारत के कुल निर्यात में कितना योगदान देती है-45%
31 मार्च 2019 की स्थिति के अनुसार केन्द्रीय सार्वजनिक
क्षेत्र के उद्यमों की संख्या कितनी है- 348
विशेष
आर्थिक क्षेत्र क्या होते हैं- ऐसे भौगौलिक क्षेत्र जहां देश के अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा
नियम कानून ज्यादा उदार होते हैं
दिसम्बर 2020 के अनुसार भारत में कुल परिसंचालित विशेष आर्थिक क्षेत्र की संख्या कितनी है-
265
बाबा
कल्याणी समिति का संबंध किससे हैं- विशेष आर्थिक क्षेत्र नीति में सुधार हेतु
सुझाव
एशिया
का पहला निर्यात प्रसंस्करण क्षेत्र 1965 में भारत में किस स्थान
पर स्थापित किया गया- कांडला
लघु
उद्योगों के लिए अलग से औद्योगिक नीति की घोषणा सबसे पहले कब की गयी- 1991
वर्ष 2015 से लघु उद्योग क्षेत्र को पूर्णरूप से विनियंत्रित कर दिया गया है यानी अब कोई भी उत्पाद लघु उद्योग क्षेत्र हेतु आरक्षित नहीं रहा गया।
उद्योग
में लघु क्षेत्र के लिए वस्तुओं का आरक्षण समाप्त करने की सिफारिश किस समिति
द्वारा की गई- आबिद
हुसैन समिति
सूक्ष्म
लघु एवं मध्यम उद्योगों के वित्त पोषण, विकास हेतु Small
Industries Development Bank of India (SIDBI) की स्थापना कब की गयी-
1990
भारत
सरकार द्वारा औद्योगिक क्षेत्र की दीर्घकालिक वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु 1948 में किस संस्थान की स्थापना की गयी थी- भारतीय औद्योगिक
वित्त निगम लिमिटेड (IFCI)
विनिवेश
वह
प्रक्रिया जिसके माध्यम से सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में अपनी हिस्सेदारी
का विक्रय निजी क्षेत्र अथवा आम जनता को करती है क्या कहलाती है- विनिवेश Disinvestment
सांकेतिक
विनिवेश-Token
Disinvestment -उपक्रम का छोटा भाग विक्रय करते
हुए उपक्रमों पर सरकारी नियंत्रण बनाए रखा जाना
सामरिक
विनिवेश-
Strategic Disinvestment- सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में निजी क्षेत्र
के नियंत्रण को बढ़ाना
ऋण
पत्र,
अंश पूंजी, लाभ का पुनर्निवेश आदि को औद्योगिक
वित्त की किस श्रेणी में रखा जाता है- आंतरिक स्रोत
औद्योगिक
वित्त के बाह्य स्रोत हैं-
बैंक, जमाओं आदि द्वारा उपलब्ध वित्त
नए
उद्यमियों को उपलब्ध कराई गई प्रारंभिक पूंजी जिसमें सामान्यतः जोखिम शामिल होता है
क्या कहलाता है- जोखिम
पूंजी
विदेशी
निवेशकों या कंपनियों द्वारा भारतीय कंपनी में भौतिक पूंजी, भूमि,
प्लांट, मशीनरी, भवन आदि
मेंनिवेश क्या कहलाता है- प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (Foreign
Direcet Investment)
विदेशी
निवेशकों या कंपनियों द्वारा वित्तीय संपत्तियों जैसे शेयर, बॉण्ड,
ऋण पत्र आदि में निवेश क्या कहलाता है- विदेशी पोर्टफोलियो
निवेश (Foreign Portfolio Investment)
विदेशी
पोर्टफोलियो निवेश में प्रमुख उद्देश्य क्या होता है- अधिकतम लाभ कमाना
प्रतिस्पर्धा
अधिनियम
2002 का प्रमुख उद्देश्य है- बाजार में मुक्त
एवं न्यायोचित प्रतिस्पर्धा
को बढ़ावा देना
कपड़ा उद्योग
भारत
में किस उद्योग में सर्वाधिक श्रमिक नियोजित हैं-कपड़ा उद्योग
भारत
का प्राचीनतम विशाल उद्योग कौन सा है- सूती वस्त्र उद्योग
भारत
में
1818 में आधुनिक स्तर पहली सूती कपड़ा मिल कहां लगायी गयी जो असफल रही-
फोर्ट
ग्लास्टर, कलकत्ता
1854
में मुम्बई में बम्बई स्पिनिंग एंड वीविंग कंपनी की स्थापना किसके द्वारा
की गयी- कवास जी एन डाबर द्वारा
भारत
में वास्तविक रूप से आधुनिक सूती वस्त्र उद्योग की नींव किस कारखाने द्वारा रखी गयी- बम्बई स्पिनिंग एंड
वीविंग कंपनी द्वारा
भारत
में कृषि के बाद दूसरा सबसे बड़ा रोजगार प्रदान करनेवाला उद्योग कौन सा है- कपड़ा उद्योग
नोट- टेक्सटाइल क्षेत्र प्रत्यक्ष
रूप से 5.4 करोड़ तथा सहायक क्षेत्र में 6 करोड़ लोगों को रोजगार देता है
भारत
किस उद्योग में कच्चे माल से लेकर मूल्य संवद्धित उत्पाद बनाए जाने तक पूरी तरह आत्मनिर्भर
है- कपड़ा उद्योग
2018-19
के अनुसार भारत के कुल निर्यात में टेक्सटाइल्स क्षेत्र की हिस्सेदारी
कितनी थी- 12%
भारत
में सबसे महत्वपूर्ण लघु उद्योग कौन सा है- हथकरघा उद्योग
भारत
में सबसे ज्यादा सूती वस्त्र मिल किस राज्य में है- गुजरात, उल्लेखनीय है
कि सिर्फ अहमदाबाद में ही 66 मिलें कार्यरत है
लौह इस्पात उद्योग
1907
में टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी, जमशेदपुर तथा
1919 में इंडियन आयरन एंड स्टील कंपनी, बर्नपुर
किस क्षेत्र में स्थापित की गयी थी- निजी क्षेत्र में
सार्वजनिक
क्षेत्र में स्थापित भारत की पहली लौह इस्पात इकाई है- 1923 में स्थापित विश्वेश्वरैया आयरन एंड स्टील वर्क्स, भद्रावती
इस्पात संयंत्र |
राज्य |
सहयोगी देश |
राउरकेला |
उड़ीसा |
जर्मनी |
बोकारो |
झारखंड |
पूर्व सोवियत संघ |
भिलाई |
छत्तीसगढ़ |
पूर्व सोवियत संघ |
दुर्गापुर |
पश्चिम बंगाल |
यूनाइटेड किंगडम |
भारत
में इस्पात उद्योग को कब लाइसेंस मुक्त किया गया- 1991
वर्ष 2019 के अनुसार इस्पात उत्पादन में भारत विश्व में किस स्थान पर रहा- दूसरा
वर्ष 2019-20 के अनुसार भारत स्पांज आयरन के उत्पादन में किस स्थान पर है- प्रथम
2019
के अनुसार इस्पात उपभोग में विश्व में भारत का स्थान- दूसरा
2019
के अनुसार फिनिश्ड स्टील उत्पादन में भारत का स्थान क्या रहा-
तीसरा
भारत
के प्रमुख लौह इस्पात उद्योग केन्द्र |
||
बंगाल आयरन
वर्क्स |
1874 |
कुल्टी, पश्चिम
बंगाल |
टाटा आयरन एंड
स्टील कंपनी TISCO |
1907 |
साकची, जमशेदपुर |
इंडियन आयरन एंड
स्टील कंपनी |
1918 |
बर्नपुर, पश्चिम
बंगाल |
विश्वेशरैया
आयरन एंड स्टील कंपनी |
1923 |
शिमोगा, कर्नाटक |
सोवियत
संघ के सहयोग से बोकारो में इस्पात कारखाने की स्थापना किस पंचवर्षीय योजना में की
गयी- तीसरी पंचवर्षीय
योजना
सलेम, विशाखापत्नम
तथा विजयनगर के इस्पात कारखाने किस पंचवर्षीय योजना में स्थापित किए गए- चौथी
चीनी उद्योग
कृषि
उत्पादों पर आधारित उद्योगों में सूती वस्त्र उद्योग के बाद कौन सा वृहद्तम उद्योग
है- चीनी उद्योग
विश्व
में चीनी उत्पादन में भारत है- दूसरा, प्रथम स्थान पर ब्राजील
भारत
में चीनी एवं गन्ना दोनों के उत्पादन में कौन सा राज्य प्रथम स्थान पर है- महाराष्ट्र
किस
राज्य में चीनी मिलों की संख्या सर्वाधिक है- महाराष्ट्र
2015
के अनुसार भारत में चीनी मिलों की संख्या कितनी थी- 698
कोयला उद्योग
भारत
में ऊर्जा उपभोग में कोयले का योगदान कितना है- 67%
विश्व
में कोयला उत्पादन में भारत का कौन सा स्थान है- चीन और अमेरिका के बाद तीसरा
कोल
बैड मीथेन के उत्पादन में भारत किस स्थान पर है- आठवां
वर्तमान
में भारत में कोयला उद्योग का संचालन एवं नियंत्रण सार्वजनिक क्षेत्र के किन 2 संस्थानों
द्वारा किया जाता है- कोल इंडिया लिमिटेड तथा सिंगरेनी कोलरीज
सिंगरेनी
कोलरीज किसके अधीन एक संयुक्त उपक्रम है-आन्ध्र प्रदेश तथा केन्द्र सरकार का संयुक्त
उपक्रम
कोयले
का सबसे ज्यादा आकलित भंडार किस राज्य में हैं- झारखंड, 82.44 अरब टन,
26.06%
पेट्रोलियम उद्योग
2019
में 69 किमी लंबी भारत नेपाल पाइपलाईन का उद्घाटन
किन स्थानों के मध्य किया गया- नेपाल के अमलेखगंज से बिहार के मोतीहारी
के बीच
दक्षिण
एशिया की पहली क्रास बार्डर पेट्रोलियम पाइपलाईन कौन सी है- भारत नेपाल पाइपलाईन
भारत
में खनिज तेल की कुल आवश्यकता का कितना भाग स्वदेशी उत्पादन द्वारा पूर्ति की जाती
है- 20%
भारत
में कुल तेल शोधनशालाएं हैं- 23 (18 सरकारी, 3 निजी तथा
2 संयुक्त उपक्रम)
देश
में सर्वाधिक उत्पादन क्षमता वाली रिफायनरी कौन सी है- जामनगर रिफायनरी, रिलायंस पेट्रोलियम कंपनी
तेलशोधन
क्षमता में वृद्धि लाने हेतु कब पेट्रोलियम क्षेत्र को लाइसेंसमुक्त किया गया- 1998
कृष्ण
क्रांति
Black Revolution का संबंध किससे हैं- पेट्रोलियम उत्पादन
में आत्मनिर्भरता हेतु
तेल
का 1 बैरल कितने लीटर के बराबर होता है- 159 लीटर
फरवरी 2021 की स्थिति के अनुसार भारत में LPG
के घरेलू ग्राहकों की संख्या कितनी है- 28.81 करोड
फरवरी 2021 की स्थिति के अनुसार भारत में घरेलू स्तर पर LPG सुविधा
का आच्छादन कितना है-99.6%
श्रम संहिता
औद्योगिक
संबंध संहिता
2020 के अनुसार कितने श्रमिकों वाले प्रतिष्ठान में नियोक्ता द्वारा
एक कार्य समिति के गठन किए जाने का प्रावधान किया गया है- 100 या इससे ज्यादा श्रमिक
सामाजिक
सुरक्षा संहिता
2020 द्वारा कितने केन्द्रीय श्रम कानूनों के प्रावधानों को समाप्त कर
किया गया- 9 केन्द्रीय श्रम कानून
सामाजिक
सुरक्षा संहिता
2020 किसके सिफारिशों के आधार पर तैयार की गयी है- श्रम पर
गठित द्वितीय राष्ट्रीय आयोग की सिफारिशों पर
नगर |
उद्योग |
गुरुग्राम |
ऑटोमोबाइल |
पानीपत |
हथकरघा |
सहारनपुर |
लकड़ी नक्काशी |
अंबाला |
वैज्ञानिक उपकरण, हथकरघा |
जालंधर |
खेल का सामान |
कपूरथला |
रेल डिब्बा |
विशाखापट्टनम |
स्टील उत्पादन, पोत निर्माण |
भोपाल |
कीटनाशक उद्योग |
नेपानगर |
अखबारी कागज |
टीटागढ़, पश्चिम बंगाल |
जूट का सामान |
सूरत |
रत्न आभूषण, वस्त्र उद्योग |
जामनगर |
पेट्रो केमिकल्स |
राजकोट |
इंजन पम्प, गियर सिस्टम |
भदोही |
ऊनी कालीन |
बरेली |
बांस उत्पादन जरी
साड़ियां |
मुरादाबाद |
धातु पत्र, हैंडीक्राफ्ट |
कानपुर |
चमड़ा उद्योग |
उन्नाव |
चमड़ा उद्योग |
चंदेरी |
पारंपरिक साड़ी |
मेरठ |
खेल का सामान |
पनकी, आंवला |
उर्वरक |
कोयम्बटूर |
सूती वस्त्र |
शिवकाशी |
पटाखे, माचिस |
कांचीपुरम |
रेशम वस्त्र, पारम्परिक साड़ी |
व्हाइट
गुड्स की श्रेणी में है- प्रदर्शन
उपभोग के लिए खरीदी गई वस्तु
किसी
कंपनी द्वारा लाभांश की घोषणा की जाती है- अभिदत्त पूंजी पर
चीनी
को नियंत्रण मुक्त करने के लिए बनाई गई समिति के अध्यक्ष कौन थे- सी
रंगराजन
HAL का संबंध किस क्षेत्र से है- वायुयान उत्पादन
नेपानगर
किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है- अखबारी कागज
भारत
में तेल की कीमतों का निर्धारण किसके द्वारा होता है- तेल
कंपनियों द्वारा
हजीरा
उर्वरक कारखाना किस पर आधारित है- प्राकृतिक गैस पर
जनवरी 2021 के अनुसार भारत में कितनी महारत्न तथा कितनी नवरत्न कंपनियां है- महारत्न
कंपनियां 10 तथा नवरत्न कंपनियां 14
भगोड़ा
आर्थिक अपराध विधेयक
2018 के अनुसार कितनी राशि के फर्जीवाड़े करनवालों को इस कानून के तहत
लाया गया है- 100 करोड़ से अधिक के फर्जीवाड़े में
भारत
में प्रतिस्पर्द्धा को बढ़ावा देने तथा कंपनियों के विलय एवं अधिग्रहण पर निगरानी रखने
हेतु भारतीय प्रतिस्पर्द्धा आयोग कब अस्तित्व में आया- 2009
भारतीय
प्रतिस्पर्द्धा आयोग को किसके स्थान पर लाया गया है- एकाधिकारी एवं प्रतिबंधात्मक व्यापार व्यवहार
आयोग MRTPC के स्थान पर
भारत
में चार्टर्ड एकाउंटेटों का विनियमन करने हेतु वर्ष 2018 में मंत्रिमंडल द्वारा
किस प्राधिकरण का गठन किया गया है- नेशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग प्राधिकरण
वर्ष 2019 में केन्द्र सरकार द्वारा औद्योगिक नीति एवं संवर्द्धन विभाग का नाम बदलकर
क्या रखा गया- उद्योग संवर्द्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग DPIIT
ISO-14001
अंतर्राष्ट्रीय प्रमाण पत्र किसे दिया जाता है- प्रदूषण
नियंत्रण प्रणाली स्थापित करने वाले औद्योगिक इकाइयों को
ऊर्जा
दक्षता ब्यूरो का स्टार लेबल कहां पाया जाता है- इलेक्ट्रॉनिक
उपकरणों पर
एनर्जी
स्टैटिक्स का प्रकाशन किसके द्वारा किया जाता है- केंद्रीय सांख्यिकी संगठन द्वारा
नेट
मीटरिंग का संबंध किससे है- उपभोक्ताओं द्वारा सौर ऊर्जा का उत्पादन और उपयोग से
उदय
योजना का संबंध किससे है-विद्युत
वितरण कंपनियों के वित्तीय कायापलट और पुनरुत्थान के प्रबंधन से
बायो
डीजल मिशन का कार्यान्वयन नोडल मंत्रालय के रूप में किया जा रहा है- ग्रामीण विकास
मंत्रालय द्वारा
क्रेता
बाजार किसे कहा जाता है- बाजार
जहां मांग की अपेक्षा आपूर्ति ज्यादा होती है
ISI चिह्न-निर्धारित
मानकों को पूरा करनेवाले औद्योगिक उत्पाद को भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा आवंटित
इकोमार्क-भारतीय
मानक ब्यूरो द्वारा उन उत्पादों को आवंटित जो प्रदूषण नहीं करते
एगमार्क-खाद्य कृषि उत्पादों पर
FPO -प्रसंस्कृत फल उत्पादों हेतु प्रयुक्त
BIS हॉलमार्क-स्वर्ण आभुषणों की शुद्धता का प्रमाण
भारत स्टेज -भारत स्टेज चिह्न उत्सर्जन मानकों के अनुसार ऑटोमोबाइल वाहनों हेतु
भारत आर्गेनिक चिह्न -कृषि
खाद्य उत्पादों को प्रमणित करता है जो National Standard For Organic
Product 2000 मानक के अनुसार बने हैं
FPO चिह्न क्या प्रमाणित करता है- संबंधित उत्पाद स्वच्छ
खाद्य सुरक्षित वातावरण में विनिर्मित किया गया है
एगमार्क
का संबंध किससे है- गुणवत्ता से
इकोमार्क
किन भारतीय उत्पादों को दिया जाता है-पर्यावरण अनुकूल भारतीय उत्पाद
भारत
स्टेज चिह्न क्या प्रमाणित करता है- संबंधित विनिर्मित ऑटोमाबोइल वाहन इस सीमा
तक प्रदूषण नहीं फैलाता है
1969
में किसकी सिफारिश पर लीड बैंक योजना प्रारंभ किया गया- नारीमन समिति
लघु
उद्योगों के विकास हेतु सरकार द्वारा सिडबी की शुरुआत कब की गयी- 1990
भारतीय
उद्यमिता विकास संस्थान कहां स्थित है- अहमदाबाद
राष्ट्रीय
उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान स्थित है- नोएडा
रेजीडेक्स
सूचकांक का संबंध किससे है- भूमि के मूल्य से
भारतीय
पेटेंट कानून कब लागू हुआ- 1972
दबाव
समूह का तात्पर्य क्या है- नीति
संबंधी निर्णय को नियंत्रित करने हेतु प्रभाव डालने वाला समूह
2018-19
में MSME क्षेत्र का कुल निर्यात में योगदान-
48.10%
भारत
के शीर्ष
5 खनिज उत्पादक राज्य कौन हैं- क्रमशः ओडिसा, राजस्थान, आन्ध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़
एवं झारखंड
स्वर्ण
वन(प्राइमरी) का सबसे बड़ा संसाधन भारत में कहां है-बिहार,45%
कोलार
तथा हट्टी स्वर्ण खदान किस राज्य में है- कर्नाटक
कोलार
तथा हट्टी स्वर्ण खदान से स्वर्ण उत्खनन में लागत अधिक आने का क्या कारण है- सोने का अत्यधिक गहराई
पर होना
महत्वपूर्ण खनिज एवं शीर्ष उत्पादक राज्य |
|
खनिज |
शीर्ष उत्पादक राज्य |
बॉक्साइट |
उड़ीसा, 51% |
क्रोमाइट |
ओडिसा 90% |
ग्रेफाइट |
ओडिसा |
निकिल |
ओडिसा 92% |
बैराइटस् |
आन्ध्र प्रदेश, 92% |
अभ्रक |
आन्ध्र प्रदेश 40% |
तांबा |
राजस्थान 54% |
जिप्सम |
राजस्थान |
सीसा जस्ता |
राजस्थान |
हीरा |
मध्य प्रदेश |
सोना |
कर्नाटक |
मैंगनीज |
कर्नाटक |
चूना पत्थर |
कर्नाटक, 27% |
मैग्नेसाइट |
उत्तराखंड 68% |
भारत
में किस धातु की मांग आयात से पूरी की जाती है-निकिल
टंगस्टन
के उत्पादन हेतु कौन सा क्षेत्र प्रसिद्ध है- देगाना, राजस्थान
किस
धातु का प्रयोग उष्मासह ईंट निर्माण में होता है- मैग्नेसाइट
शीट
माइका उत्पादन में किस देश का स्थान प्रथम है- भारत
कंपनियों, उद्यमों
को नवरत्न का दर्जा किसके द्वारा दिया जाता है- केन्द्रीय लोक उद्यम विभाग
द्वारा
सेवा क्षेत्र
अर्थव्यवस्था
में विकास के साथ-साथ जीडीपी में सेवा क्षेत्र के अंश पर क्या प्रभाव
पड़ता है- बढ़ता जाता है
वर्तमान
विश्व में अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में सर्वाधिक गतिशील क्षेत्र कौन सा है- सेवा
क्षेत्र
भारत
में सबसे अधिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आकर्षित करने वाला क्षेत्र है- सेवा क्षेत्र
अदृश्य
निर्यात का अर्थ क्या होता है- सेवाओं का निर्यात
भारत
में सकल राष्ट्रीय उत्पाद में सबसे बड़ा भाग किससे प्राप्त होता है- सेवा क्षेत्र से
वित्तीय
वर्ष 2020-21 में भारत के सकल मूल्य वर्धन में सेवा क्षेत्र
का योगदान कितना है- लगभग 54%
किन
राज्यों अथवा केंद्रशासित प्रदेशों में सकल राज्य मूल्य
संवर्धन में सेवा क्षेत्र की भागीदारी 85% से ज्यादा है- चंडीगढ़ एवं
दिल्ली
भारत
के किस राज्य में सकल राज्य मूल्य संवर्धन में सेवा क्षेत्र
की भागीदारी सबसे कम है- सिक्किम 27.02%
अंकटाड
द्वारा जारी वर्ल्ड इन्वेस्टमेंट रिपोर्ट 2020 के अनुसार विश्व के बड़े
FDI प्राप्तकर्ताओं की सूची में भारत है- 9th स्थान पर
कोविड-19 के
कारण सेवा क्षेत्र के किस प्रमुख मद में तीव्र गिरावट देखी गई- विमानन
एवं पर्यटन
वस्तुओं की श्रेणियां
ऐसी
वस्तुएं तथा सेवाएं जिनकी उपलब्धता बाजार द्वारा होती है क्या कहलाती है- निजी वस्तुएं
ऐसी
वस्तुएं जो किसी वर्ग,
समुदाय हेतु महत्वपूर्ण होती है तथा उस वर्ग विशेष हेतु सरकार द्वारा
बजट माध्यमों से उसकी व्यवस्था की जाती है क्या कहलाती है- मेरिट गुड्स Merit Goods
सरकार
द्वारा निर्धन वर्ग हेतु भोजन, आवास, शिक्षा,
स्वास्थ्य आदि की व्यवस्था किस श्रेणी में आती है- मेरिट गुड्स
की श्रेणी
ऐसी
वस्तुए जिनकी कीमत बढ़ने पर मांग भी बढ़ती है तथा कीमत कम होने पर मांग भी कम होती
है क्या कहलाती है-
गिफिन
वस्तुएं
किन
वस्तुओं की मांग तथा उपभोक्ता की आय में प्रतिकूल संबंध होता है- इंफीरियर गुड्स
इंफीरियर
गुड्स एक आर्थिक शब्द है जो उस वस्तु का वर्णन करता है जिसकी मांग लोगों की आय
बढ़ने पर गिरती है।
प्रतिकूल
संबंध का मुख्य कारण यह है कि संबंद्ध वस्तु की निकट स्थानापन्न यानी विकल्प तथा उत्तम
गुणवत्ता वाली अनेक वस्तुएं बाजार में उपलब्ध होती है और आय बढ़ने पर उपभोक्ता प्रायः
बेहतर गुणवत्ता की वस्तु खरीदना चाहेगा।
उच्च
आय वर्ग द्वारा उपयोगी की जानेवाली यंत्रात्मक वस्तुएं जैसे फ्रिज, वाशिंग
मशीन, ए.सी. आदि जिनको स्थायी रूप से एक स्थान पर रखकर उपयोग
किया जाता है क्या कहलाती है- व्हाइट गुड्स White Goods
अमेरिका
के संदर्भ में व्हाइट गुड्स का क्या अर्थ है- लिनेन
नारंगी वस्तुएं Orange Goods |
वैसी वस्तुएं जिनको कुछ समय बाद बदल दिया जाता है जैसे- वस्त्र, फर्नीचर |
पीली वस्तुएं Yellow Goods |
जिस वस्तु पर ज्यादा लाभ मर्जिन होता है तथा लंबे समय के बाद बदले जाते हैं। जैसे-सड़क निर्माण मशीनरी आदि |
Red Goods |
वैसी वस्तुएं जो कम लाभ मर्जिन देती है तथा तीव्र दर से परिवर्तनीय होती है। जैसे खाद्य उत्पाद |
भूरी वस्तुए Brown Goods |
दृश्य श्रृव्य उत्पाद जैसे रेडियो, टीवी, म्यूजिक सिस्टम आदि |
वस्तुएं
जो एक दूसरे के बदले प्रयोग में (चीनी के स्थान पर गुड़) लायी जा सकती है, कहलाती है-स्थानापन्न वस्तुएं Substitute
Goods
स्थानापन्न
वस्तुओं को किस अन्य नाम से भी जानते है-प्रतिस्पर्धी या वैकल्पिक वस्तुएं
जब
किसी आवश्यकता को पूरा करने हेतु दो या दो से अधिक वस्तुओं की मांग होती है तो इनको
क्या कहा जाता है-पूरक वस्तुएं Complementary
Goods या संयुक्त मांग वाली वस्तुएं
कार- ईंधन,
सुई-धागा किस प्रकार की वस्तुएं हैं- पूरक
वस्तुए
गुणवत्तापूर्ण एवं न्यूनतम शुल्क के साथ अध्ययन सामग्री एवं अभ्यास Whatapp or Call- 74704-95829
BPSC Mains टेलीग्राम ग्रुप से 67th BPSC में चयनित अभ्यर्थी
BPSC मुख्य परीक्षा के हमारे Telegram Practice Group में जुड़े और निरंतर अभ्यास द्वारा लेखन शैली का विकास करें।
प्रश्न-द्वितीय
क्षेत्र (Secondary
Sector) क्या है?
- इसमें सेवाओं का उत्पादन होता है
- इसमें एक प्रकार की वस्तु को दूसरे प्रकार की वस्तु में बदला जाता है
- इसमें प्राकृतिक संसाधनों का दोहन होता है
- इसमें उच्च स्तरीय निर्णय लेने वाली संस्थाएँ होती हैं
उत्तर- इसमें एक प्रकार की वस्तु
को दूसरे प्रकार की वस्तु में बदला जाता है
प्रश्न-अर्थव्यवस्था के किस क्षेत्र में बौद्धिक गतिविधियों को शामिल किया जाता
है?
- प्राथमिक क्षेत्र
- द्वितीयक क्षेत्र
- तृतीयक क्षेत्र
- चतुर्थक क्षेत्र
उत्तर-चतुर्थक क्षेत्र
प्रश्न- भारतीय
कृषि क्षेत्र में किस प्रकार की बेरोजगारी पायी जाती है?
- मौसमी बेरोजगारी
- प्रच्छन्न बेरोजगारी
- संरचनात्मक बेरोजगारी
- चक्रीय बेरोजगारी
उत्तर-प्रच्छन्न बेरोजगारी
प्रश्न-
भारत
में सबसे ज्यादा जोत किस प्रकार की है?
- सीमांत जोत
- लघु जोत
- वृहद जोत
- मध्यम जोत
उत्तर- सीमांत जोत
प्रश्न-
भारतीय
हरित क्रांति का जनक किसे माना जाता है?
- एम एस स्वामीनाथन
- नॉमन बोरलॉग
- जी वी पंत
- राजेन्द्र प्रसाद
उत्तर- एम एस स्वामीनाथन
प्रश्न- गन्ने
की उचित एवं लाभप्रद कीमत किसके द्वारा अनुमोदित की जाती है?
- कृषि लागत और कीमत आयोग
- राज्य सरकार
- आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति
- योजना आयोग
उत्तर- आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति
प्रश्न- कृषि
लागत और कीमत आयोग द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत कुल कितने फसलों के मूल्यों
की घोषणा की जाती है?
- 15
- 20
- 23
- 25
उत्तर-
23
प्रश्न- भारत
में सबसे ज्यादा कॉफी उत्पादक राज्य कौन सा है?
- केरल
- तमिलनाडु
- कर्नाटक
- आंध्र प्रदेश
उत्तर-
कर्नाटक
प्रश्न-1960-61 में
किस कार्यक्रम के तहत प्रायोगिक तौर पर हरित क्रांति की शुरुआत हुई?
- गहन कृषि जिला कार्यक्रम
- राष्ट्रीय कृषि योजना
- ग्रामीण विकास योजना
- कृषि समृद्धि योजना
उत्तर- गहन कृषि जिला कार्यक्रम
भारत में द्वितीय हरित क्रांति
में दलहन के उत्पादन पर जोर देने की बात कही गयी है। हरित क्रांति से भारत के सर्वाधिक लाभान्वित
राज्य पंजाब, हरियाणा तथा पश्चिमी
उत्तर प्रदेश रहे
प्रश्न-किस
तत्कालीन नेता ने नेहरू के आर्थिक विकास मॉडल यानी सहकारी कृषि का विरोध किया?
- मोरारजी देसाई
- लाल बहादुर शास्त्री
- चौधरी चरण सिंह
- वी.पी. सिंह
उत्तर-चौधरी चरण सिंह
प्रश्न-किस पंचवर्षीय
योजना में कृषि ने नकारात्मक विकास दर्ज किया?
- पहली योजना
- दूसरी योजना
- तीसरी योजना
- चौथी योजना
उत्तर- तीसरी योजना
प्रश्न-भारत में
मुख्य रूप से कृषि आयात की एक मद क्या है?
- चाय
- मसाले
- खाद्य तेल
- अनाज
उत्तर- खाद्य तेल
प्रश्न-राष्ट्रीय
स्तर पर कृषि विपणन सहकारिता का शीर्ष संगठन कौन सा है?
- एफसीआई
- आईसीएआर
- नेफेड
- नाबार्ड
उत्तर नेफेड
प्रश्न - भारत
में राष्ट्रीय खाद्यान्न सुरक्षा है किंतु पारिवारिक सुरक्षा नहीं इसका क्या
तात्पर्य है?
- सभी परिवारों को खाद्यान्न मिलना सुनिश्चित है
- केवल कुछ परिवारों को खाद्यान्न प्राप्त होता है
- पर्याप्त खाद्यान्न होते हुए भी सभी परिवारों को उसे प्राप्त करने में सक्षम नहीं है
- सभी परिवारों को खाद्यान्न प्राप्त करना आसान है
उत्तर- पर्याप्त खाद्यान्न होते हुए भी सभी परिवारों को उसे प्राप्त करने में
सक्षम नहीं है
प्रश्न-भारत में
किस कृषि उत्पाद द्वारा सर्वाधिक विदेशी मुद्रा अर्जित की जाती है?
- चाय
- कॉफी
- कपास
- मसाले
उत्तर- कपास
प्रश्न -किस कृषि
उत्पाद के मूल्य को स्थिर रखने हेतु कीमत स्थिरीकरण कोष की स्थापना की गई?
- गेहूँ
- तिलहन
- चाय, कॉफी, रबड़ एवं तंबाकू
- चावल
उत्तर- चाय, कॉफी, रबड़ एवं तंबाकू
प्रश्न -भारत में
किसके द्वारा कृषि आय कर लगाया जा सकता है?
- केंद्रीय सरकार
- राज्य सरकार
- पंचायत
- जिला परिषद
उत्तर- राज्य सरकार
प्रश्न-भारत में
प्रथम कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना कहाँ हुई थी?
- कानपुर
- पंतनगर
- लुधियाना
- भोपाल
उत्तर- पंतनगर
प्रश्न- भारतीय
चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है?
- हिसार
- झांसी
- भोपाल
- पुणे
उत्तर- झांसी
प्रश्न- केंद्रीय
खाद्य एवं तकनीकी अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है?
- हैदराबाद
- चेन्नई
- मैसूर
- बेंगलुरु
उत्तर- मैसूर
प्रश्न-सभी के
लिए हर समय सक्रिय एवं स्वस्थ जीवन हेतु पर्याप्त पोषण युक्त भोजन की उपलब्धि क्या
कहलाती है?
- खाद्य आपूर्ति
- खाद्य सुरक्षा
- खाद्य भंडारण
- खाद्य वितरण
उत्तर- खाद्य सुरक्षा
सार्वजनिक वितरण प्रणाली का संचालन
केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा संयुक्त रूप से की जाती है।
प्रश्न- प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को
पोषणयुक्त तथा गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने हेतु मध्याह्न भोजन योजना (Mid
Day Meal Scheme) कब आरंभ की गयी?
- 1990
- 1995
- 2000
- 2005
उत्तर-1995
मध्याह्न भोजन योजना विश्व का सबसे
बड़ा पोषणकारी कार्यक्रम माना जाता है।
प्रश्न -खाद्य
पदार्थों के मूल्यों में उतार-चढ़ाव से बचने और आकस्मिक आपातकालीन स्थितियों में
खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु किया गया खाद्य भंडारण क्या कहलाता है?
- वितरण स्टॉक
- भंडारण स्टॉक
- बफर स्टॉक
- सुरक्षा स्टॉक
उत्तर-
बफर स्टॉक
चतुर्थ पंचवर्षीय योजना में बफर स्टॉक
की अवधारणा की शुरुआत हुई!
प्रश्न- संविधान
के किस अनुच्छेद में दी गयी व्यवस्था के अनुसार राज्य का कर्तव्य है कि वह लोगों
के पोषण तथा जीवन स्तर को ऊंचा करने एवं लोक स्वास्थ्य सेवा में सुधार के प्रयास
करेगा?
- अनुच्छेद 39
- अनुच्छेद 42
- अनुच्छेद 47
- अनुच्छेद 51
उत्तर- अनुच्छेद 47
भारत में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा
अधिनियम 2013 प्रभावी हो गया इसके द्वारा 75% ग्रामीण एवं 50% शहरी आबादी को कवर करने की व्यवस्था
की गयी है।
प्रश्न-खाद्य
एवं सार्वजनिक वितरण विभाग का विजन क्या है?
- खाद्य आपूर्ति बढ़ाना
- खाद्य निर्यात को बढ़ावा देना
- देश के नागरिकों हेतु खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना
- कृषि उत्पादन को बढ़ाना
उत्तर-
देश के नागरिकों हेतु खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना
कोविड-19 महामारी
के कारण लॉकडाउन होने के बाद सरकार द्वारा गरीबों और वंचितों को खाद्य सुरक्षा
देने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना चलायी गयी
प्रश्न- शांता
कुमार रिपोर्ट का संबंध किससे है?
- कृषि सुधार
- खाद्य वितरण सुधार
- भारतीय खाद्य निगम की भूमिका में सुधार एवं पुनर्गठन
- सार्वजनिक वितरण प्रणाली
उत्तर- भारतीय खाद्य निगम की भूमिका में सुधार एवं पुनर्गठन
प्रश्न- स्वतंत्र
भारत की प्रथम औद्योगिक नीति की घोषणा कब की गई?
- 1945
- 1947
- 1948
- 1950
उत्तर-
1948
औद्योगिक नीति 1948 में
औद्योगिक विकास हेतु सार्वजनिक एवं निजी दोनों क्षेत्रों की भूमिका पर बल दिया गया।
इसमें उद्योगों को 4 श्रेणियों में बांटा गया।
प्रश्न-किस औद्योगिक नीति में तीव्र आर्थिक
संवृद्धि हेतु लघु, कुटीर एवं मध्यम उद्योगों के महत्व को
स्वीकारा गया?
- औद्योगिक नीति 1948
- औद्योगिक नीति 1956
- औद्योगिक नीति 1969
- औद्योगिक नीति 1977
उत्तर-
औद्योगिक नीति 1956
औद्योगिक नीति 1956 द्वारा
भारत में लाइसेंस कोटा परमिट राज की स्थापना हुई।
प्रश्न किस औद्योगिक नीति में विकेन्द्रीकृत
औद्योगिकरण द्वारा आम लोगों को जोड़ने का प्रयास किया गया?
- औद्योगिक नीति 1948
- औद्योगिक नीति 1956
- औद्योगिक नीति 1969
- औद्योगिक नीति 1977
उत्तर- औद्योगिक नीति 1977
प्रश्न- किस प्रधानमंत्री के काल में 1991
की औद्योगिक नीति की घोषणा की गयी?
- राजीव गांधी
- पी वी नरसिम्हा राव
- इंदिरा गांधी
- अटल बिहारी वाजपेयी
उत्तर- पी वी नरसिम्हा राव
प्रश्न- भारत की पहली आर्थिक गणना कब हुई थी?
- 1975
- 1977
- 1980
- 1985
उत्तर- 1977
भारत की छठी आर्थिक गणना 2014
में हुई।
प्रश्न- केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के किन उद्यमों को
सामरिक अथवा रणनीतिक उद्यम माना जाता है?
- परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष
एवं रक्षा
- विद्युत, कोयला,
पेट्रोलियम
- परिवहन एवं दूर संचार
- उपरोक्त सभी
उत्तर- उपरोक्त सभी
प्रश्न- 1 जुलाई 2020
से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों का नए
वर्गीकरण किस आधार पर होता है?
- निवेश
- वार्षिक टर्न ओवर
- निवेश एवं वार्षिक टर्न ओवर
- उत्पादन क्षमता
उत्तर- निवेश एवं वार्षिक टर्न
ओवर
MSME
अधिनियम 2006 के अनुसार संयंत्र और मशीनरी में
निवेश के आधार पर वर्गीकरण होता था।
प्रश्न- सूक्ष्म उद्योग का नए वर्गीकरण के अनुसार
निवेश सीमा क्या है?
- 1 करोड़ तक
- 10 करोड़ तक
- 50 करोड़ तक
- 100 करोड़ तक
उत्तर- 1 करोड़ तक
प्रश्न- लघु उद्योग का नए वर्गीकरण के अनुसार वार्षिक
टर्न ओवर सीमा क्या है?
- 5 करोड़ तक
- 10 करोड़ तक
- 50 करोड़ तक
- 100 करोड़ तक
उत्तर- 50
करोड़ तक
प्रश्न- मध्यम उद्योग का नए वर्गीकरण के अनुसार
वार्षिक टर्न ओवर सीमा क्या है?
- 10 करोड़ तक
- 50 करोड़ तक
- 100 करोड़ तक
- 250 करोड़ तक
उत्तर- 250 करोड़ तक
प्रश्न -भारत जैसे विकासशील देश में लघु एवं कुटीर
उद्योगों को प्रोत्साहन क्यों देना चाहिए?
- निर्यात बढ़ाने के लिए
- रोजगार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका होने के कारण
- आयात कम करने के लिए
- पर्यावरण संरक्षण के लिए
उत्तर- रोजगार उपलब्ध कराने में
महत्वपूर्ण भूमिका होने के कारण
प्रश्न-भारत सरकार की मुद्रा योजना का उद्देश्य क्या
है?
- बड़े उद्योगों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना
- छोटे व्यापारियों को आसान शर्तों पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना
- विदेशी निवेशकों को प्रोत्साहन देना
- कृषि क्षेत्र को वित्तीय सहायता प्रदान करना
उत्तर- छोटे व्यापारियों को आसान
शर्तों पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना
प्रश्न- विशेष आर्थिक क्षेत्र क्या होते हैं?
- ऐसे क्षेत्र जहां केवल कृषि कार्य होते हैं
- ऐसे भौगौलिक क्षेत्र जहां देश के अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा नियम कानून ज्यादा उदार होते हैं
- ऐसे क्षेत्र जहां केवल सेवा क्षेत्र के उद्योग होते हैं
- ऐसे क्षेत्र जहां किसी भी उद्योग की अनुमति नहीं होती
उत्तर- ऐसे भौगौलिक क्षेत्र जहां
देश के अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा नियम कानून ज्यादा उदार होते हैं
प्रश्न- लघु उद्योगों के लिए अलग से औद्योगिक नीति की
घोषणा सबसे पहले कब की गयी?
- 1981
- 1985
- 1991
- 1995
उत्तर- 1991
लघु उद्योग क्षेत्र के लिए वस्तुओं का आरक्षण समाप्त
करने की सिफारिश आबिद हुसैन समिति द्वारा की गई।
प्रश्न- सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योगों के वित्त पोषण, विकास हेतु Small Industries Development Bank of India (SIDBI) की स्थापना कब की गयी?
- 1980
- 1985
- 1990
- 1995
उत्तर-1990
प्रश्न-वह प्रक्रिया
जिसके माध्यम से सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में अपनी हिस्सेदारी का
विक्रय निजी क्षेत्र अथवा आम जनता को करती है क्या कहलाती है?
- निजीकरण
- राष्ट्रीयकरण
- विनिवेश
- उदारीकरण
उत्तर- विनिवेश
उपक्रम का छोटा भाग विक्रय करते हुए
उपक्रमों पर सरकारी नियंत्रण बनाए रखना सांकेतिक विनिवेश (Token Disinvestment) कहलाता है।
प्रश्न- औद्योगिक वित्त की किस श्रेणी में ऋण पत्र,
अंश पूंजी, लाभ का पुनर्निवेश आदि को रखा जाता
है?
- आंतरिक स्रोत
- बाह्य स्रोत
- सरकारी स्रोत
- विदेशी स्रोत
उत्तर- आंतरिक स्रोत
प्रश्न-विदेशी निवेशकों या कंपनियों द्वारा भारतीय
कंपनी में भौतिक पूंजी, भूमि, प्लांट, मशीनरी, भवन आदि में
निवेश क्या कहलाता है?
- विदेशी पोर्टफोलियो निवेश
- प्रत्यक्ष विदेशी निवेश
- संयुक्त निवेश
- जोखिम पूंजी
उत्तर- प्रत्यक्ष विदेशी निवेश
प्रश्न- भारत में किस उद्योग में सर्वाधिक श्रमिक
नियोजित हैं?
- इस्पात उद्योग
- कपड़ा उद्योग
- इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग
- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
उत्तर- कपड़ा उद्योग जो कृषि के बाद
दूसरा सबसे बड़ा रोजगार प्रदान करनेवाला उद्योग है।
प्रश्न- भारत में सबसे ज्यादा सूती वस्त्र मिल किस
राज्य में है?
- महाराष्ट्र
- गुजरात
- तमिलनाडु
- कर्नाटक
उत्तर-गुजरात
भारत का प्राचीनतम विशाल उद्योग सूती
वस्त्र उद्योग है
प्रश्न- सार्वजनिक क्षेत्र में स्थापित भारत की पहली
लौह इस्पात इकाई कौन सी है?
- भिलाई इस्पात संयंत्र
- दुर्गापुर इस्पात संयंत्र
- राउरकेला इस्पात संयंत्र
- विश्वेश्वरैया आयरन एंड स्टील वर्क्स,
भद्रावती
उत्तर- विश्वेश्वरैया आयरन एंड स्टील
वर्क्स, भद्रावती
प्रश्न-बोकारो इस्पात संयंत्र किस देश के सहयोग से
स्थापित किया गया था?
- यूनाइटेड किंगडम
- जर्मनी
- फ्रांस
- पूर्व सोवियत संघ
उत्तर- पूर्व सोवियत संघ के सहयोग से तीसरी
पंचवर्षीय योजना काल में बनी ।
प्रश्न-टाटा
आयरन एंड स्टील कंपनी (TISCO) की स्थापना किस वर्ष की गयी थी?
- 1874
- 1907
- 1918
- 1923
उत्तर-1907
प्रश्न -
कृषि उत्पादों पर आधारित उद्योगों में सूती वस्त्र उद्योग के बाद कौन सा वृहदतम
उद्योग है?
- चीनी उद्योग
- चाय उद्योग
- कॉफी उद्योग
- रबर उद्योग
उत्तर- चीनी उद्योग
प्रश्न- कोयले का सबसे ज्यादा आकलित भंडार किस राज्य
में है?
- महाराष्ट्र
- ओडिशा
- छत्तीसगढ़
- झारखंड
उत्तर- झारखंड
प्रश्न- दक्षिण एशिया की पहली क्रॉस बॉर्डर पेट्रोलियम
पाइपलाइन कौन सी है?
- भारत-भूटान पाइपलाइन
- भारत-श्रीलंका पाइपलाइन
- भारत-बांग्लादेश पाइपलाइन
- भारत-नेपाल पाइपलाइन
उत्तर- भारत-नेपाल पाइपलाइन
प्रश्न- निम्न में व्हाइट
गुड्स की श्रेणी में है?
- औद्योगिक उत्पादन के लिए खरीदी गई वस्तु
- प्रदर्शन उपभोग के लिए खरीदी गई वस्तु
- ग्रामीण विकास के लिए खरीदी गई वस्तु
- व्यापारिक वितरण के लिए खरीदी गई वस्तु
उत्तर- प्रदर्शन उपभोग के लिए खरीदी गई
वस्तु
प्रश्न- भारत में किस धातु की मांग आयात से पूरी की
जाती है?
- टंगस्टन
- निकिल
- क्रोमियम
- लोहा
उत्तर- निकिल
प्रश्न- टंगस्टन के उत्पादन हेतु कौन सा क्षेत्र
प्रसिद्ध है?
- चित्तौड़गढ़, राजस्थान
- देवगढ़, उत्तर प्रदेश
- देगाना, राजस्थान
- हजरतपुर, मध्य प्रदेश
उत्तर- देगाना, राजस्थान
प्रश्न- किस धातु का प्रयोग उष्मासह ईंट निर्माण में
होता है-
- मैग्नेसाइट
- क्रोमियम
- लोहा
- जिंक
उत्तर- मैग्नेसाइट
प्रश्न- कंपनियों,
उद्यमों को नवरत्न का दर्जा किसके द्वारा दिया जाता है-
- केंद्रीय वित्त मंत्रालय
- उद्योग मंत्रालय
- केन्द्रीय लोक उद्यम विभाग
- भारतीय स्टेट बैंक
उत्तर- केन्द्रीय लोक उद्यम विभाग
प्रश्न- अर्थव्यवस्था में विकास के साथ-साथ जीडीपी
में सेवा क्षेत्र के अंश पर क्या प्रभाव पड़ता है
- घटता जाता है
- स्थिर रहता है
- बढ़ता जाता है
- अस्थिर रहता है
उत्तर- बढ़ता जाता है
प्रश्न- वर्तमान विश्व में अर्थव्यवस्था के क्षेत्र
में सर्वाधिक गतिशील क्षेत्र सेवा क्षेत्र है।
- औद्योगिक क्षेत्र
- कृषि क्षेत्र
- सेवा क्षेत्र
- निर्माण क्षेत्र
उत्तर सेवा क्षेत्र
प्रश्न- अदृश्य निर्यात का अर्थ क्या
होता है-
- वस्तुओं का निर्यात
- सेवाओं का निर्यात
- विदेशी मुद्रा का निर्यात
- तकनीकी का निर्यात
उत्तर- सेवाओं का निर्यात
प्रश्न- ऐसी वस्तुएं और सेवाएं जिनकी उपलब्धता
बाजार द्वारा होती है क्या कहलाती है-
- सरकारी वस्तुएं
- निजी वस्तुएं
- मेरिट गुड्स
- सार्वजनिक वस्तुएं
उत्तर- निजी वस्तुएं
प्रश्न- ऐसी वस्तुएं जो किसी वर्ग,
समुदाय हेतु महत्वपूर्ण होती है और उस वर्ग विशेष हेतु सरकार द्वारा
बजट माध्यमों से उसकी व्यवस्था की जाती है क्या कहलाती है-
- निजी वस्तुएं
- पब्लिक गुड्स
- मेरिट गुड्स
- डेमान्ड गुड्स
उत्तर- मेरिट गुड्स
प्रश्न- ऐसी वस्तुएं जिनकी कीमत बढ़ने पर मांग भी
बढ़ती है और कीमत कम होने पर मांग भी कम होती है क्या कहलाती है-
- गिफिन वस्तुएं
- पूरक वस्तुएं
- इंफीरियर गुड्स
- लक्जरी वस्तुएं
उत्तर- गिफिन वस्तुएं
प्रश्न- किन वस्तुओं की मांग तथा उपभोक्ता की आय में
प्रतिकूल संबंध होता है-
- लक्जरी वस्तुएं
- उच्च गुणवत्ता की वस्तुएं
- इंफीरियर गुड्स
- विलासिता वस्तुएं
उत्तर- इंफीरियर गुड्स
प्रश्न- उच्च आय वर्ग द्वारा उपयोग की जानेवाली
यंत्रात्मक वस्तुएं जैसे फ्रिज, वाशिंग
मशीन, ए.सी. आदि जिन्हें स्थायी रूप से एक स्थान पर रखकर
उपयोग किया जाता है क्या कहलाती है-
- ब्राउन गुड्स
- व्हाइट गुड्स
- येल्लो गुड्स
- रेड गुड्स
उत्तर- व्हाइट गुड्स
प्रश्न- अमेरिका के संदर्भ में व्हाइट गुड्स का क्या
अर्थ है?
- यंत्रात्मक वस्तुएं
- लिनेन
- खाद्य पदार्थ
- इलेक्ट्रॉनिक्स
उत्तर- लिनेन
प्रश्न- वैसी वस्तुएं जिनको कुछ समय बाद बदल दिया
जाता है जैसे- वस्त्र, फर्नीचर को क्या कहा
जाता है?
- Orange Goods
- Yellow Goods
- Red Goods
- Brown Goods
उत्तर- Orange Goods
प्रश्न- जिस वस्तु पर ज्यादा लाभ मर्जिन होता है तथा
लंबे समय के बाद बदले जाते हैं। जैसे-सड़क निर्माण मशीनरी आदि उसे क्या कहा जाता
है-
- Orange Goods
- Yellow Goods
- Red Goods
- Brown Goods
उत्तर- Yellow Goods
प्रश्न- वैसी वस्तुएं जो कम लाभ मर्जिन देती है तथा
तीव्र दर से परिवर्तनीय होती है। जैसे खाद्य उत्पाद को क्या कहा जाता है-
- Orange Goods
- Yellow Goods
- Red Goods
- Brown Goods
उत्तर- Red Goods
प्रश्न- दृश्य श्रव्य उत्पाद जैसे रेडियो,
टीवी, म्यूजिक सिस्टम आदि को क्या कहा जाता
है-
- Orange Goods
- Yellow Goods
- Red Goods
- Brown Goods
उत्तर- Brown Goods
प्रश्न- वस्तुएं जो एक दूसरे के बदले प्रयोग में लाई
जा सकती हैं (चीनी के स्थान पर गुड़) उन्हें क्या कहा जाता है-
- पूरक वस्तुएं
- स्थानापन्न वस्तुएं
- विलासिता वस्तुएं
- मेरिट गुड्स
उत्तर- स्थानापन्न वस्तुएं
स्थानापन्न वस्तुओं को प्रतिस्पर्धी या वैकल्पिक
वस्तुएं नाम से भी जाना जाता है।
प्रश्न- जब किसी आवश्यकता को पूरा करने हेतु दो या दो
से अधिक वस्तुओं की मांग होती है तो इनको क्या कहा जाता है-
- पूरक वस्तुएं
- स्थानापन्न वस्तुएं
- लक्जरी वस्तुएं
- नित्य वस्तुएं
उत्तर-पूरक वस्तुएं, कार-ईंधन, सुई-धागा पूरक वस्तुएं है।
No comments:
Post a Comment